बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • युवती ने खाया चूहे मारने की दवा, इलाज के दौरन मौत

    27-Apr-2024

    सक्ती। सक्ती जिले की एक युवती ने माँ की फटकार के बाद जहर सेवन कर जान दे दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टेशन पारा निवासी 21 वर्षीय युवती ने मां की फटकार से नाराज होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया, तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका पिंकी लता रात्रे पिता श्याम रात्रे उम्र 21 वर्ष कक्षा 12वीं की छात्रा थी। जो इस बार ओपन की परीक्षा दी है। ऐसे में गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे कीटनाशक का सेवन कर ली थी। तबियत बिगड़ने पर उसे सक्ती अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायगढ़ रेफर कर दिया, जिससे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। ऐसे में उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। बताया गया कि युवती को देखने के लिए लड़के वाले आने वाले थे उस बात को लेकर भी पिंकी असहज महसूस कर रही थी और मां की फटकार से उसे और भी तकलीफ हुई, जिस कारण उसने चूहामार कीटनाशक सेवन कर लिया था। सूचना मिलने पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम परिजनों की उपस्थिति में कराया। 

  • बाराती का सिर कटा, बस को ट्रक ने लिया चपेट में

    27-Apr-2024

    जशपुर। जशपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पत्थलगांव में बारातियों से भरी बस को तेज रफ़्तार ट्रक ने रगड़ दिया। हादसा इतना भयावह था कि बस की खिड़की से सिर और हाथ निकालकर बैठै लोग इसकी चपेट में आ गये। दर्दनाक हादसे में एक बाराती की सिर कटने से मौत हो गई। वहीं दो लोगों के हाथ कट गया। जानकारी के मुताबिक, घटना जशपुर के पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है। रायगढ़ के धरमजयगढ़ से एक बारात बलरामपुर गई हुई थी। शादी का कार्यक्रम होने के बाद बीती रात बारातियों से भरी बस वापस धरमजयगढ़ लौट रही थी। इसी दौरान जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र के सुखरापारा के पास सामने से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक ने लापरवाही से चलाते हुए बस से सटाकर निकाल दिया। इस घटना में बस में बैठे तीन बाराती इसकी चपेट में आ गए। एक बाराती का सिर कट जाने से मौत हो गई। दो बारातियों के हाथ कट गए। मृतक में संजय तिवारी और घायलों में अश्विन तिवारी और माधुरी है। इस घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। घायलों को गंभीर अवस्था में पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर अस्पताल रिफर किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक संजय बस की खिड़की में सिर रखकर सो रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। संजय कुछ समझ पाता इससे पहले ही वो ट्रक की चपेट में आ गया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

  • स्वीप की टीम ने बेहतरीन कार्य करते हुए लिखी सफलता की नई इबारत

    27-Apr-2024

    राजनांदगांव। स्वीप की टीम ने मतदान के प्रति जागृति लाने के लिए बेहतरीन कार्य करते हुए सफलता की नई इबारत लिखी है। जिले के दो ग्राम झाड़ीखेरी एवं हालडुला में ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मतदान का बहिष्कार किया था। स्वीप की टीम ने इन ग्रामों को चिन्हांकित कर वहां विशेष अभियान चलाकर मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसका असर यह रहा कि ग्राम झाड़ीखेरी में 82.79 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं ग्राम हालडुला में 84.83 प्रतिशत मतदान रहा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में लगातार स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया गया। जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल सुरूचि सिंह के निर्देशन में स्वीप की टीम ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए सफलता के नये आयाम प्राप्त किए हैं। स्वीप की टीम द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न आयोजन किये गए। जिसका सुखद परिणाम यह रहा है कि जिले में मतदान के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई है। राजनांदगांव जिले में मतदान का प्रतिशत 80.14 रहा है। 

  • बारात स्वागत की तैयारी के बीच पहुंचे अफसर, रुकवाई शादी

    27-Apr-2024

    सक्ती। जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र में स्वजन अपनी नाबालिग बेटी की शादी करवा रहे थे। बाराती भी पहुंच गई नाबालिग दुल्हन सात फेरे लेने ही वाली थी कि जिला बाल संरक्षण इकाई व पुलिस की टीम पहुंच गई और बालिका की अंकसूची व आधार कार्ड की जांच की गई। जिसके बाद जांच में बालिका की उम्र 15 वर्ष 7 माह थी, जिस पर लड़की की माता पिता को समझाया गया और दोनों की सहमति से बाल विवाह को रोका गया। दरअसल, महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से बाल विवाह से रोका गया। बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर निर्देशानुसार जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सूर्यकांत गुप्ता के मार्गदर्शन में टीम तैयार कर बाराद्वार में बालिका के घर जाकर उसके अंकसूची की जांच की गई। जहां बालिका की उम्र 15 वर्ष माह 07 होना पाया गया। विवाह की पूर्ण तैयारी हो चूकी थी हल्दी मेंहदी रस्म हो चुकी थी और बारात स्वागत की तैयारी के दौरान ही सूचना प्राप्त होने पर तत्काल विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा बालिका एवं उसके माता-पिता एवं स्थानीय लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया करा कर समझाइस के बाद स्थानीय लोगों की उपस्थिति में बालिका के माता-पिता की सहमति से बालिका का विवाह रोका गया है। 

  • मेहमान ने की खुदकुशी, शादी घर में पसरा मातम

    27-Apr-2024

    बलरामपुर। बलरामपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में आए युवक ने फांसी लगाकर मौत को गले लगाया। विवाह स्थल से कुछ दूर पेड़ पर फांसी लगाई। वहीं इस मामले पर कारण अज्ञात बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। दरअसल, यह मामला बलरामपुर जिले के बरियों पुलिस चौकी अंर्तगत ककना गांव का है। जहां शादी समारोह में आए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पस्ता थाना अंतर्गत पाढ़ी जंगल में महिला की सड़ी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्राम करमी कंवरटोली थाना कुसमी निवासी 40 वर्षीय सुभाष पैकरा पिता शिवनाथ पैकरा बुधवार को ककना गांव में शादी समारोह में बारात आया हुआ था। अज्ञात कारणों से पकरी पेड़ पर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरा मामला थाना अंतर्गत पाढ़ी निवासी 55 वर्षीय मिहिया कोडाकू पति भगना कोडाकू अपने घर से 20 अप्रैल को महुआ बीबने के लिए पाढ़ी जंगल गई हुई थी। उस महिला की भी सड़ी हुई लाश मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंपा। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

  • 5 लाख 80 हजार कैश जब्त, हाईवे में उड़नदस्ता मुस्तैद

    27-Apr-2024

    पेंड्रा। लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर आचार सहिंता लगी हुई है। इस दौरान पुलिस हर एक चौक- चौराहे पर नजर बनाए हुए है। साथ ही संदिग्धों पर नजर बनाए हुए हैं। बावजूद इसके बदमाश बेखौफ होकर किसी न किसी तरह से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं इस बीच गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बनाए गए उड़नदस्ता दल ने अंतर्राज्यीय करंगरा बैरियर में दो अलग मामले में एक ही दिन 5 लाख 80 हजार रुपये जब्त किया है। पहले मामले में दो पिकअप वाहन में सवार 4 लोगों से विधिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर 4 लाख 14 हजार रुपए जब्त किया तो वहीं दूसरे मामले में इसी चेक पोस्ट अंतर्राज्यीय सीमा करंगरा बैरियर में वाहनों की जांच के दौरान विधिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर 3 लोगों से भी 1 लाख 66 हजार जब्त किया है दोनों ही मामले में रकम जब्त कर प्रकरण गौरेला थाना के सुपुर्द किया गया है। 

  • बृजमोहन अग्रवाल को छत्तीसगढ़ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स का मिला समर्थन

    27-Apr-2024

    रायपुर। रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल को छत्तीसगढ़ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स का समर्थन मिला है. बीजेपी उम्मीदवार अग्रवाल ने X पर बताया कि किसी भी राज्य की अर्थव्यवस्था तभी फल-फूल सकती है जब वहां अपराध मुक्त वातावरण हो। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार आने के बाद से अपराध और अपराधियों पर लगाम लगी है। इसी का परिणाम है कि राज्य के व्यापार में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बलौदाबाजार प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया और आने वाले लोकसभा चुनाव में रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में संगठन की तरफ से पूर्ण सहयोग देने की बात कही। 

  • प्रेमी भगा ले गया था किशोरी को, 11 दिन बाद पुलिस ने किया रेस्क्यू

    27-Apr-2024

    जशपुर। जशपुर के लोदाम थाना क्षेत्र से बीते 15 अप्रैल को लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने झारखंड के हजारीबाग से बरामद किया है। साथ ही युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान युवक ने नाबालिग को अलग अलग जगहों में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि थाना लोदाम क्षेत्र स्थित एक ग्राम की 45 वर्षीय महिला ने थाना लोदाम में सूचना दी कि 15 अप्रैल दोपहर से इसकी 14 वर्ष 08 माह की नाबालिग बेटी अपने घर में बिना किसी को बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा नाबालिग पुत्री का आसपास रिश्तेदारों में पता-तलाश किया गया, पर कही पता नहीं चला। प्रार्थिया की नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में नाबालिग बालिका से संबंधित होने से पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा सभी पहलुओं की बारीकी से जाॅंच कर अपहृता की पतासाजी एवं आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में निर्देश दिये गये थे। 

  • कलेक्टर ने जनपद पंचायत सदस्य पर की बड़ी कार्रवाई, पद से हटाया

    27-Apr-2024

    मनेन्द्रगढ़। जनप्रतिनिधि होकर लाभ अर्जन के मामले में दोषी पाए जाने पर मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत के सदस्य मकसूद आलम को कलेक्टर डी राहुल वेंकट ने जनपद सदस्य पद से हटा दिया है। केल्हारी के भाजपा नेता व विधायक रेणुका सिंह के विधायक प्रतिनिधि रवि गुप्ता की शिकायत पर यह कार्रवाई कलेक्टर ने की है। मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के सदस्य मकसूद आलम द्वारा जनपद सदस्य पद पर रहते हुए अपने जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मटेरियल सप्लाई का काम खुद के फर्म से किया जा रहा था। जनपद सदस्य द्वारा लाखों रुपये की मटेरियल सप्लाई की गई। जिसकी शिकायत विधायक प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने वर्ष 2021 में कलेक्टर कोरिया से की गई, लेकिन कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक गुलाब कमरो का प्रतिनिधि होने व पूर्व सरकार का संरक्षण प्राप्त होने के कारण कोई कार्यवाही नही की गई। प्रदेश में सरकार बदली और भाजपा सत्ता में आई तब विधायक प्रतिनिधि ने फिर इस मामले की शिकायत मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कलेक्टर से की और कलेक्टर ने पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच करवाई और मामला सही पाए जाने के बाद कलेक्टर मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर डी राहुल वेंकट ने पंचायती राज अधिनियम की धारा 40 (1) के तहत दोषी पाए जाने के बाद जनपद सदस्य मकसूद आलम को तत्काल जनपद सदस्य पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया है। 

  • फरार आरोपी की नदी में मिली लाश

    27-Apr-2024

    राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर में कुछ माह पूर्व हुए एक हत्याकांड के आरोपी युवक की दंतेवाड़ा की शबरी नदी में डूबने से मौत हो गई। 25 अप्रैल को मृतक अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए नदी में उतरा था। गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने घटना स्थल से करीब 5 किमी दूर ताल्लूरघाट में 40 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय तुलसीपुर के रहने वाले किशन साहू उर्फ झिल्ली दादा की 11 मार्च को जघन्य हत्या कर दी गई थी। इसमें अभिषेक उत्केल उर्फ मार्री नामक युवक भी वारदात में शामिल था। पुलिस ने उसे आरोपी बनाया था। घटना के बाद से अभिषेक फरार हो गया। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इस बीच दंतेवाड़ा की शबरी नदी में नहाने के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अभिषेक जिस क्षेत्र में नहाने गया था, वह घोर नक्सल प्रभावित है। पानी में डूबने की खबर मृतक के दोस्तों ने पुलिस को दी। कड़ी सुरक्षा के बीच जवानों ने शव खोजने के लिए अभियान चलाया। झिल्ली दादा की हत्या में कुल 3 आरोपी फरार हैं। जिसमें एक पुलिस आरक्षक का बेटा भी शामिल है। 

  • सालों बाद हुआ कोविड-19 के मृतकों का अंतिम संस्कार

    27-Apr-2024

    रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर आज कोविड-19 से तीन मृतकों का देवेंद्र नगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। मृतकों के परिजनों की सहमति ली गई, फिर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की गई। अंतिम संस्कार कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम, मेकाहारा, पुलिस विभाग की टीम उपस्थित रही। गौरतलब है कि कोविड-19 से मृत तीन लोगों के शव मेकाहारा के चीरघर में रखे गए थे। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों की जानकारी जुटाकर सहमति ली और उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

  • बृजमोहन अग्रवाल ने गांव-गांव में जाकर किया जनसंपर्क

    26-Apr-2024

    रायपुर। रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल जनसंपर्क के तहत गांव-गांव हर क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। अपने इस जनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किरना, टंडवा, खपरीकला, नेवधा, हथबंद, केसली, सुहेला, पड़कीडीह, चंडी, सेम्हराडीह, रिसदा में जनसंपर्क किया। इस दौरान मंत्री टंकराम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, राजेश बांछोड, कार्यक्रम प्रभारी कृष्णा अवस्थी, लक्ष्मी वर्मा, तिल्दा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भागबली साहू, आनंद यादव, शिव कटारिया, डोमन लाल वर्मा, महेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, दुर्गा महेश्वर, सुनील मिश्रा, तरल सोलंकी समेत भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता भी इस अभियान में शामिल रहे। 

  • बटनदार चाक़ू लेकर घूमने वाला युवक गिरफ्तार

    26-Apr-2024

    रायपुर। संतोष कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तथा केशरीनंदन नायक नगर पुलिस अधीक्षक विधानसमा रायपुर के दिशा निर्देशन में लोकसभा चुनाव के मददेनजर थाना क्षेत्र में अडडेबाजो एवं चाकू बाजों पर लगातार कार्यवाही जारी है इसी क्रम में आज दिनांक 26.04.2024 को जरिए मुखबीर सूचना मिलने पर कि खम्हारडीह बनियान ट्री के पास ऋषभ यादव नामक लडका अपने पास बटनदार चाकू रखा हुआ है कि सूचना पर मौका पहुंचकर आरोपी को पकड़ा। आरोपी ऋषभ यादव पित्ता रामकुमार यादव उम्र 19 वर्ष सा०- बनियान ट्री के सामने थाना खम्हारडीह जिला रायपुर के कब्जे से एक स्टील का धारदार बटनदार चाकू गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध कं० 183/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। कार्यवाही में निरीक्षक श्रुति सिंह थाना प्रभारी थाना खम्हारडीह रायपुर के दिशा-निर्देशन मे सहायक उप निरीक्षक भगवान यादव एवं आच्छ 2454 मुरली यादव, आर० 2157 अखिलेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। नाम आरोपी- ऋषभ यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 19 वर्ष सा०- बनियान ट्री के सामने थाना खम्हारडीह जिला रायपुर। 

  • राधेश्याम राठिया को मिला कारण बताओ नोटिस

    26-Apr-2024

    रायगढ़। लोकसभा निर्वाचन-2024 में लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 02 रायगढ़ में 25 अप्रैल 2024 को व्यय प्रेक्षक की अध्यक्षता में व्यय लेखा पंजी के जांच हेतु आयोजित बैठक में राधेश्याम राठिया के द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि द्वारा व्यय लेखा प्रस्तुत किया गया है। उक्त प्रस्तुत अभ्यर्थी व्यय रजिस्टर में 709142 का व्यय अंकित किया गया है, जबकि छाया अवलोकन पंजी में 1386246 रुपये व्यय दर्ज किया गया है। राधेश्याम राठिया द्वारा संधारित अभ्यर्थी व्यय रजिस्टार में दर्ज न्यूनोक्ति राशि 677104 रूपये के संबंध में 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण रिटर्निंग ऑफिसर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-02 रायगढ़ के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु कहा गया है। 

  • नाबालिग को प्यार के जाल में फसाया, फिर करता रहा रेप

    26-Apr-2024

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में ​​​​​​नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग ने बताया कि आरोपी उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। आरोपी की हरकतों से परेशान नाबालिग ने परिजनों के साथ पेंड्रा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। पेंड्रा ​​​​​​के ही एक गांव की रहने वाली 15 साल की नाबालिग अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करती थी। इसी दौरान नाबालिग की गांव के ही रहने वाले मनोज रैदास नाम के युवक से जान पहचान हो गई। धीरे-धीरे मनोज नाबालिग को बहला फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। लंबे समय तक आरोपी नाबालिग का शारीरिक शोषण करने लगा, जिसकी भनक लगने पर नाबालिग के परिजनों ने आरोपी युवक को समझाइश भी दी। लेकिन आरोपी नाबालिग को और परेशान कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। एएसपी जीपीएम ओम चंदेल ने बताया कि नाबालिग अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी मनोज रैदास के खिलाफ़ बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने भी तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

  • CSPDCL के अधिकारियों पर लगा लाखों का जुर्माना

    26-Apr-2024

    सरगुजा। आपसी रंजिश में मीटर रीडिंग बढ़ाकर बिल भेजने और कनेक्शन काटने के मामले में स्थायी लोक अदालत सरगुजा ने CSPDCL के अधिकारियों को 9 लाख रुपए क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने बिल भुगतान के 13 साल बाद फिर से अतिरिक्त 23 हजार 973 यूनिट का डेढ़ लाख बिजली बिल भेज दिया था। एक किश्त जमा करने के बाद भी बिजली कनेक्शन काट दिया था। जानकारी के मुताबिक, गोधनपुर निवासी जितेंद्र यादव (35) के घर पर 21 मार्च 2001 को बिजली कनेक्शन लगाया था। 21 मार्च 2001 से 31 दिसंबर 2013 तक उसके घर के मीटर की कुल रीडिंग 14 हजार 375 यूनिट हुआ था। जिसका संपूर्ण बिल भुगतान जितेंद्र यादव द्वारा दिसंबर 2013 तक कर दिया गया था। इस बीच पांच मार्च 2014 को उनके पास बिजली का बिल आया तो उसमें 13 साल बाद कुल रीडिंग 14 हजार 375 से बढ़ाकर 38,557 यूनिट कर दिया गया। 13 साल बाद पूर्व के भुगतान किए गए बिल में विद्युत विभाग की ओर से 23,973 यूनिट की बेतहाशा वृद्धि कर दी गई। इसमें अतिरिक्त रीडिंग का 1 लाख 52 हजार 818 रुपए बिल भेज दिया गया। जितेंद्र यादव ने रीडिंग सुधार के लिए 20 मार्च 2014 को आवेदन दिया तो पुनरक्षित बिल 25 मार्च को घटाकर 1 लाख 14 हजार 730 रुपए कर दिया गया। युवक द्वारा पुनरक्षित बिल में से 37 हजार 913 रुपए का भुगतान भी किया गया था। इसके बाद 11 अगस्त 2015 को युवक के घर का कनेक्शन काट दिया गया था। युवक ने सहायक अभियंता विद्युत वितरण कम्पनी मर्यादित को आवेदन देकर मीटर हटाने का आग्रह किया था। आवेदक जितेंद्र यादव के द्वारा पुनः नए कनेक्शन के लिए आवेदन दिया गया तो उसके घर में कनेक्शन नहीं दिया जा रहा था। ऐसे में युवक द्वारा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम में आवेदन दिया गया और उपभोक्ता फोरम से भी 1 लाख 597 रुपए सरचार्ज न लगाते हुए मासिक किश्त की सुविधा के साथ भुगतान करने का आदेश दिया था। न्यायालय ने मानसिक क्षतिपूर्ति 5 हजार रुपए व वाद व्यय 1500 रुपए बिल से घटाने को कहा था, लेकिन निर्णय के बाद भी विभाग की ओर से कोई सुविधा युवक को नहीं दी गई। युवक द्वारा मार्च 2019, जुलाई 2021 और नवंबर 2022 को दोबारा कंपनी को आवेदन कर न्यायालय का आदेश पालन करने का आग्रह किया गया, लेकिन जब उन्होंने न्यायालय का आदेश नहीं माना तो युवक द्वारा स्थायी लोक अदालत में आवेदन दिया था। मामले में कोर्ट की ओर से कंपनी को नोटिस जारी कर सुनवाई की जा रही थी। इस दौरान विद्युत विभाग की ओर से भी पक्ष रखा गया। सुनवाई के बाद आज स्थायी लोक अदालत जन उपयोगी सेवाएं अध्यक्ष उर्मिला गुप्ता ने सीएसपीडीसीएल के सहायक अभियंता गांधीनगर व मुख्य अभियंता के खिलाफ अपना फैसला दिया है। पीठासीन अध्यक्ष गुप्ता ने आवेदक को मानसिक और आर्थिक क्षतिपूर्ति के रूप में 9 लाख रुपए 30 दिन के अंदर प्रदान करने का आदेश दिया है। निर्धारित समय के बाद 7 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज भी प्रदान करना होगा। फैसले में स्पष्ट रूप से कहा है कि बढ़े हुए बिल के लिए आवेदक उत्तरदायी नहीं है। निर्णय के दो दिनों के अंदर आवेदक के घर का कनेक्शन बहाल किया जाए। 

  • दूसरे चरण के मतदान में 6 बजे तक 72.51 प्रतिशत वोटिंग

    26-Apr-2024

    रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में आज छत्‍तीसगढ़ की 3 सीटों के लिए मतदान हुआ। इसके साथ ही राज्‍य की 11 में से 4 सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बाकी बची 7 सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा। दूसरे चरण में शामिल कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद का कुछ हिस्‍सा नक्‍सल प्रभावित है, लेकिन तीनों ही सीटों पर आज शांतिपूर्ण मतदान सपंन्‍न हो गया। चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार शाम 6 बजे तक तीनों सीटों पर औसत 72.51 प्रतिशत वोटिंग हुई है। आयोग के अफसरों के अनुसार यह आंकड़ा तीनों सीटों के कई बूथ दुरस्‍थ क्षेत्रों में थे, ऐसे में वहां से मतदान दलों के लौटने के बाद आंकड़ा बढ़ेगा। तीनों संसदीय क्षेत्रों के नक्‍सल प्रभावित इलाकों में अधिक मतदान होने की खबर है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शामिल विधानसभा सीटों में 70 प्रतिशत से ज्‍यादा वोटिंग हुई है। यह वोटिंग किसके पक्ष में हुआ है यह तो मगतणना के दिन ईवीएम खुलने के बाद ही पता चल पाएगा। मतदान के मामले में कांकेर के वोटर सबसे आगे रहे। वहां 73 प्रतिशत से ज्‍यादा वोटिंग हुई है। वहीं, राजनांदगांव में भी लगभग 73 प्रतिशत मत पड़े हैं, जबकि महासमुंद में वोटिंग का औसत आंकड़ा 71 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया है। कांकेर में सुबह से ही वोटर पूरे उत्‍साह में थे। इसका असर वोटिंग पर भी दिखा। तीनों सीटों में कांकेर शुरू से वोटिंग में आगे चलता रहा। वहीं राजनांदगांव में शुरुआत धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद रफ्तार बढ़ गई। महासमुंद में शुरुआत में वोटिंग अच्‍छी थी, लेकिन बाद में गती धीमी पड़ गई। 

  • बैजनाथ पारा में चाकूबाजी करने वाले बदमाशों के पुलिस ने निकाला जुलूस

    26-Apr-2024

    रायपुर। रायपुर में एक युवक को अखाड़े में चुनौती देकर बुलाया, फिर उसकी बेदम पिटाई कर दी। लड़कों ने उस पर चाकू, बत्ता और रॉड से हमला किया। जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा विवाद शोभायात्रा में जुलूस के दौरान हुआ। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बैजनाथ पारा का है। पीड़ित नागेश्वर यादव ने शुक्रवार रात FIR दर्ज कराया कि, वह मारुति स्काई तेलीबांधा के पास रहता है। उसकी राम मंदिर के पास चाय नाश्ता की दुकान है। रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान उसका कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। इस विवाद के बाद 25 अप्रैल की रात 2 बजे के करीब साहिल नाम के युवक ने नागेश्वर के एक दोस्त संकेत को फोन किया। फिर उसे कहा कि तुम लोग बड़े तेज बनते हो दम है, तो बैजनाथ पारा के अखाड़े में आओ। इसके बाद नागेश्वर यादव अपने दोस्तों संकेत टांडी, मनोहर सिंह और अजीत फूंडे के साथ अखाड़ा पहुंचा। सामने से दूसरे पक्ष के साहिल, अशरफ, इमरान और गोलू आ गए। दोनों तरफ से बहसबाजी चालू हुई। फिर गाली गलौज होने लगी। तभी साहिल और उसके दोस्तों ने मिलकर नागेश्वर और उसके दूसरे साथियों पर हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में चाकू लकड़ी का बत्ता और रॉड का उपयोग किया गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। FIR में नामजद चारों आरोपी अशरफ, साहिल, इमरान और गोलू पुलिस की गिरफ्त में है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 

  • 39 हाथियों ने फिर मचाया उत्पात, धान फसल को किया बर्बाद

    26-Apr-2024

    कोरबा। कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में घूम रहे 39 हाथियों ने 7 दिनों के अंदर 23 किसानों के धान के फसल को बर्बाद कर दिया है। इससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हो रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हो जाते हैं। लगातार हाथियों के दस्तक के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट है। बताया जा रहा है कि कुदमुरा रेंज में 39 हाथी लबेद और बैगामार में गुरुवार रात 10 किसानों के धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। हाथी इसी जंगल में आसपास पिछले कई दिनों से विचरण कर रहा है। ग्रामीणों की मानें तो हाथियों की धान खान की आदत पड़ गई है और अक्सर धन खाने इस इलाके में आते ही हैं। इस वजह से ग्रामीण हाथियों को नहीं भागते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के साथ छेड़छाड़ करने पर कभी भी आक्रोशित हो जाते हैं और उससे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। ग्रामीणों की कोशिश रहती है कि इसकी सूचना वन विभाग को तत्काल देते हैं। इसके बाद वन विभाग मौके पर पहुंच रेस्क्यू कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ते हैं। 

  • आबकारी टीम ने की 50 लीटर शराब, सामग्री और बाइक जब्त

    26-Apr-2024

    सारंगढ़ बिलाईगढ़। आबकारी आयुक्त सह सचिव आर शंगीता एवम कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता बिलासपुर विजय सेन शर्मा एवं जिला आबकारी अधिकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में ग्राम गस्त के दौरान आबकारी विभाग को सूचना मिली की ग्राम हरदी से गिरसा की ओर एक व्यक्ति जो की बिना नंबर प्लेट की दो पहिया वाहन स्कूटी पकड़ा हुआ है और उसमें एक जूट बोरे में कच्ची महुआ शराब को रखा है तथा तेजी से पीपरभौना गांव से गिरसा की ओर जा रहा है। सूचना प्राप्त हुई तत्काल टीम के साथ ग्राम गिरसा पिपरभौना मार्ग पर गए हमारे वाहन को आता देख कर अज्ञात वाहन चालक तेजी से वाहन को मोड़कर वापस जाने लगा उसका पीछा किया गया पीछा करने पर वाहन चालक ने तेजी से वाहन को एक सकरी गली में ले जाया गया जहा पर पैदल ही टीम के द्वारा वाहन का पीछा किया गया। अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को खेत को पार कर नाले के पास वाहन एवम उसमे रखी सामग्री को छोड़कर भाग गया। अंधेरे के कारण उस चालक का पता नही लगा। तब टीम के साथ वहां पर उपस्थित वाहन एवम उसमे रखे सामग्री की विधिवत तलाशी ली गई तलाशी में वाहन में नंबर प्लेट नही लगा होना पाया एवम वाहन के सामने जूट के बोरे में सफेद रंग की पालीथिन झिल्ली में भरा लगभग 40 लीटर तथा वाहन के सीट के नीचे डिग्गी में भरा 05-05 लीटर के दो पालीथीन में भरा 10 लीटर कुल प्राप्त मदिरा 50 लीटर कच्ची महुआ शराब को बरामद किया गया मौके पर प्राप्त वाहन एवम मदिरा को जप्त कर विधिवत कब्जा आबकारी लिया गया है  अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(2) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है वाहन चालक एवम स्वामी की पतासाजी की जा रही है l उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक विपिन पाठक , आबकारी आरक्षक धनेश्वर राव मगर एवम सुरक्षा गार्ड लोचन साहू तथा ड्राइवर रुस्तम का विशेष योगदान रहा/ 

Top