जशपुर। जशपुर जिले में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर होम वोटिंग शुरू हो गई है। इसमें खास मतदान दल 85 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को बैलेट के जरिए घर जाकर मतदान करवा रहे है। जशपुर जिले में सभी विधानसभा क्षेत्र में होम वोटिंग जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की पहल की गई है। जिसकी शुरुआत लोकसभा निर्वाचन हेतु पूरे जिले में आज से हो गई है। होम वोटिंग के लिए जशपुर विस में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता 29, कुनकुरी विस में 28 और पत्थलगांव विस में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता 30 है। जिन्हें होम वोटिंग की सुविधा दी जा रही है। होम वोटिंग को लेकर बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है। लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जिला कार्यालय से होम वोटिंग के लिए सामग्री वितरण कर मतदान दल को रवाना किया गया। जिले में विशेष मतदान दलों द्वारा कड़ी मेहनत करके होम वोटिंग कराया जा रहा है। होम वोटिंग कराने आए मतदान अधिकारियों को घर पर देखकर मतदाताओं नए खुशी जाहिर की। मतदाताओं नए कहा कि यह सुविधा बहुत अच्छी है। इसके चलते हम घर बैठे ही लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। इसके लिए मतदाताओं नए भारत निर्वाचन आयोग और मतदान अधिकारियों का आभार व्यक्त किया हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के जशपुर जिले में 85 वर्ष आयु से ऊपर और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया आरम्भ हुआ है। प्रशासन द्वारा गठित टीम ने मतदाताओं के घर पहुंचकर डाक मतपत्र के माध्यम से होम वोटिंग करवाई जा रही है। बता दें कि जशपुर में मतदान केंद्रों में मतदान की प्रक्रिया 7 मई को पूरी की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी-कर्मचारी द्वारा होम वोटिंग की पूरी प्रक्रिया कराई जा रही है। साथ ही घर बैठे मतदान को लेकर वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग और 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा दी है। जिसके तहत आज पूरे जिले में मतदान अधिकारियों द्वारा चिन्हांकित बुजुर्ग और दिव्यांगजनों का होम वोटिंग कराया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पात्र बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं का लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए होम वोटिंग के माध्यम से मताधिकार के प्रयोग की यह अभूतपूर्व पहल ऐतिहासिक है। जिले के बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों ने होम वोटिंग सुविधा का लाभ लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों ने दिमागी रूप कमजोर बालिका का अपहरण कर शर्मनाक घटना को अंजाम दिए थे। बालिका जब गर्भवती हुई तब परिजनों को इसकी जानकारी मिली। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना गैंदाटोला थाना क्षेत्र की है। दरअसल, पीड़िता नाबालिग बच्ची की मां ने 27 अप्रैल को शिकायत लिखाई कि उसकी नाबालिग लड़की, जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है उसका ईलाज चल रहा है। इसी माह नवरात्रि में जब उसकी लड़की का पेट बढ़ने लगा और दर्द होने लगा तब उसका चेकअप कराया गया। सोनोग्राफी में डाक्टर ने बच्ची को गर्भवती होना बताया। पीड़ित बच्ची से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि माह अक्टूबर 2023 में अपनी दीदी के साथ खेत धान काटने गई थी। तभी गाँव का सौरभ कंवर, डोमन कंवर मोटर साइकिल से खेत के पास आए और पीड़िता को उसके खेत के मेड से उसके मुंह को दबाकर मोटर साइकिल में जबरन बैठाकर पास के पहाड़ी में ले गए। यहां पर आरोपियों ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं अलग-अलग तारीखों में जबरन बलात्कार किया। पीड़िता के पेट का राजनांदगांव में सोनोग्राफी कराये तो बच्चा खराब हो जाना व पीड़िता की उम्र कम होने के कारण मां नहीं बन पाने की जानकारी डॉक्टर ने दी। जिसके बाद परिजनों ने सहमती से बच्ची का गर्भपात करा दिया। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर सौरभ कंवर व डोमन कंवर के द्वारा पीड़िता का बलात्कार किए जाने की रिपोर्ट पर थाना में आरोपियों के विरूद्ध धारा 363, 366(क), 376 (घ),506 भादवि एवम 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मोहित गर्ग ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना गैंदाटोला पुलिस के द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए सौरभ उर्फ भूरू कंवर 20 वर्ष, डोमन कंवर 26 वर्ष निवासी ग्राम बेलरगोंदी थाना गैंदाटोला को पकड़ा गया। आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
रायगढ़। देर रात करीब 10:30 बजे थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को पंजरी प्लांट मरीन ड्राइव के पास कुछ शरारती किस्म के युवकों द्वारा झगड़ा-लड़ाई, हुड़दंग करने की सूचना मिली। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे पेट्रोलिंग पार्टी को मरीन ड्राइव पहुंचने निर्देशित कर अतिरिक्त बल लेकर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। जहां कुछ लड़के गाली गलौज करते हुए दूसरे पक्ष को लाठी डंडा से मारपीट कर धमकी दे रहे थे। पुलिस की गाड़ी की सायरन सुन कुछ लड़के इधर-उधर भागे। पुलिस ने मौके पर पांच युवकों को पकड़ा और थाने लाया गया। पकड़े गए बदमाशों द्वारा मौके पर भय और अशांति का माहौल बना रखे थे जिससे कोई शिकायत के लिए आगे नहीं आया ।चक्रधर नगर पुलिस ने 8 आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 211/2024 धारा 147,290,294 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी द्वारा आरोपियों के कृत्य पर पृथक से धारा 151, 107,116(3) सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया। जहां पेश किए गए पांचों आरोपियों का जेल वारंट जारी करने पर पुलिस ने आरोपियों को जेल दाखिल किया है। वर्तमान में जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। जिला पुलिस किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सख्त कार्यवाही करेगी। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा मामले में संलिप्त प्रत्येक आरोपी पर सख्त कार्यवाही के निर्देश थाना प्रभारी को दिए गए हैं। थाना प्रभारी चक्रधर नगर व उनकी टीम द्वारा फरार आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है। पुलिस शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक, बदमाश व आपराधिक तत्वों पर आगे भी कठोर कार्यवाही रखेगी। गिरफ्तार कर जेल भेज गये आरोपी - (1) सोनी पांडे पिता स्वर्गीय कन्हैया पांडे उम्र 24 साल। (2) देवेश कुमार यादव उर्फ लाल पिता दिल चंद यादव उम्र 23 साल। (3) सुमेश सिंह सिदार उर्फ मोनू पिता स्वर्गीय फूल सिंह सिदार उम्र 26 साल तीनों निवासी पहाड़ मंदिर कौहाकुंडा थाना चक्रधरनगर। (4) आमीर उल्लाह खान उर्फ छोटू पिता चांद मोहम्मद उमर 25 साल निवासी प्रेमनगर थाना चक्रधर नगर। (5) संजय मंडल पिता स्वर्गीय रमेश मंडल उमर 24 साल निवासी कोरिया दादर थाना चक्रधरनगर।
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट पर मतदान के दिन पोलिंग बूथ में मारपीट मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। SDM ने धारा 151 के तहत इस मामले में 5 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में 26 अप्रैल को राजनांदगांव सहित तीन सीटों पर वोटिंग हुई थी। मतदान के दिन टेडेसरा पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। भाजपा कार्यकर्ताओें ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया था। एक महिला ने कैमरे के सामने अपने हाथ में लगी चोट को दिखाया था। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और मामले को शांत कराया। बता दें कि छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को दूसरे चरण के मतदान में 76.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र में 77.42 प्रतिशत, महासमुंद में 75.02 प्रतिशत और कांकेर में 76.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राजनांदगांव में 15, महासमुंद में 17 और कांकेर में नौ उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत अजमा रहे थे।
रायपुर। एसएसपी संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन लाल पटले के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के पर्यवेक्षण में लघु अधिनियम तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना गोलबाजार पुलिस को सूचना मिली कि बीआरटी बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति लोहे का धारदार चाकू लेकर लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतंकित करते हुए आरोपी प्रहलाद ध्रुव पिता धनसिंह ध्रुव उम्र 18 साल 01 माह पता ग्राम खोखली तरीद थाना भाटापारा जिला बलौदा बाजार भाटापारा (छ.ग.) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे 01 नग लोहे का धारादर चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्र. 171/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट, अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। नाम आरोपी - प्रहलाद ध्रुव पिता धनसिंह ध्रुव उम्र 18 साल 01 माह पता ग्राम खोखली तरीद थाना भाटापारा जिला बलौदा बाजार
महासमुंद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत महासमुंद जिले में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मतदान प्रक्रिया संपन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मतदान कार्य में आम मतदाताओं, निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षा में तैनात जवानों और मीडिया प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। कलेक्टर मलिक ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में युवा, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्गों की सहभागिता रही। स्काउट-गाईड, एन एस एस के बच्चों ने मतदान कार्य में सराहनीय भूमिका निभाई, जो प्रशंसनीय है। जिले के मताधिकार के प्रति जागरूक मतदाता मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए। निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मतदान कार्य में सराहनीय भूमिका निभाई। मतदान दलों ने प्रतिबद्धतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया। मैदानी अमलों ने निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने में तत्परता दिखाई। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने में स्वीप टीम एवं शासकीय अमलों ने बेहतरीन कार्य किया। जिसका सुखद परिणाम यह रहा है कि जिले में मतदान के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई है। कलेक्टर ने जिला निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों एवं उनकी टीम, निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी नोडल अधिकारी एवं उनकी टीम, पुलिस विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षण कार्य से जुड़े मास्टर ट्रेनर्स, सेक्टर अधिकारी, निर्वाचन व्यय लेखा एवं नियंत्रण से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य सभी को बेहतर कार्य करने के लिए प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया है। कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री मलिक ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में मीडिया प्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों को बखूबी निभाया और सभी का सक्रिय सहयोग मिला। मीडिया से जुड़े साथियों ने निर्वाचन एवं मतदाता जागरूकता संबंधी समाचारों को आम जनता तक पहुंचाने में मदद की। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों का जिनका सहयोग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष तौर पर रहा है तथा नगरीय, पंचायत, सामाजिक और स्वयं सेवी संस्थाएं एवं समूह जिन्होंने निर्वाचन कार्य के मतदान की प्रक्रिया में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर सहयोग किया है और अपनी सहभागिता निभाई है, उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कोरबा। लोकसभा चुनाव के बीच चिरमिरी में श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का श्रीराम कथा चल रहा है। इस आयोजन के जरिये बीजेपी पर चुनाव प्रचार करने का आरोप लगा है। चिरमिरी कोरबा संसदीय क्षेत्र में आता है। कांग्रेस नेता की तरफ से की गई शिकायत के आधार पर चुनाव आयोग ने कोरबा से बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडे को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जिला कांग्रेस कमेटी एम.सी.बी. के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव अध्यक्ष ने चुनाव आयोग से की गई शिकायत में आरोप लगाया था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कोरबा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे और राज्य सरकार के मंत्रियों के फोटो फ्लेक्स लगाकर किया जा रहा है साथ ही इनकी फोटो पलेक्स को नगर निगम चिरमिरी और नगरपालिका मनेन्द्रगढ़ में कई सरकारी बिजली के खंभों में लगाया गया है जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है जिस कारण उक्त कार्यक्रम को रद्द किये जाने की मांग की गई है।
राजनांदगांव। डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम जामसरार के एक फार्म हाउस में रविवार सुबह बोर में ब्लास्ट होने से एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद डोंगरगांव पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं घटना की असल वजह का पता लगाने फारेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगांव के रहने वाले संतोष वैष्णव का जामसरार में फार्म हाउस है। सब्जी-तरकारी की खेती फार्म हाउस में होती है। रोज की तरह आज सुबह फार्म हाउस का कर्मचारी नरेश कुमार ओड़ी ने बोरवेल के ड्रिप पाईप को जैसे ही चालू किया, तभी जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट में मौके पर ही नरेश ओड़ी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक करीब डेढ़-दो साल से फार्म हाउस में काम कर रहा था। वह मूलत: मनेरी गांव का रहने वाला है। डोंगरगांव थाना प्रभारी उपेन्द्र शाह ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि मर्ग कायम कर फारेंसिक टीम के जरिये जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जामसरार में हुए इस घटना को लेकर फार्म हाउस के मालिक संतोष वैष्णव से भी पुलिस विस्तृत जानकारी ले रही है। बताया जा रहा है कि जोरदार विस्फोट होने से जमीन में गहरा गड्ढा हो गया है। बोरपंप के विस्फोट की खबर से लोग हतप्रभ भी हैं। मामले की जांच जारी है।
भिलाई। पावर हाउस के नंदिनी रोड स्थित एक इलेक्ट्रिक बाइक के शोरूम में भीषण आग लग गई। दोपहर समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया था। सूर्या मोटर्स नाम की दुकान में रविवार सुबह करीब 11 बजे धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग फैलने लगी। मौके पर पहुंचे शोरूम संचालक ने शटर तो उठाया लेकिन दुकान के अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर सका। फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल गाडिय़ों से आग बुझाई जा रही है। फिलहाल मौके पर छावनी थाने की पुलिस भी पहुंच गई है। आग कैसे लगी इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच के बाद कारण स्पष्ट किए जाने की बात कही जा रही है।
राजनांदगांव। शहर के रिहायशी कालोनी रिद्धी-सिद्धी के लोगों ने मंतातरण करने के आरोप में कथित मिशनरियों के खिलाफ रविवार को बसंतपुर थाना में पहुंचकर हंगामा खड़ाकर दिया। वहीं पुलिस ने कालोनी के लोगों की शिकायत के आधार पर पूछताछ के लिए दो लोगों को थाना तलब किया। बताया जा रहा है कि रविवार को कॉलोनी के एक मकान में प्रार्थना सभा चल रही थी। इस बात की जानकारी मिलने के बाद हिन्दू संगठन मौके पर पहुंचे। धार्मिक सभा को लेकर जहां आपत्ति जताते एक महिला और एक पुरूष को पकड़ लिया। हिन्दू संगठन के लोग सीधे बसंतपुर थाना पहुंच गए। वहां हिन्दू संगठन के अलग-अलग लोगों ने कार्रवाई के लिए दबाव बनाया। रिद्धी-सिद्धी कॉलोनी के लोगों का कहना है कि केरला भवन में ईसाइ समाज के लोगों द्वारा अंधविश्वास फैलाकर हिन्दुओं को ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसके अलावा लंबे समय से धर्मांतरण के लिए प्रयास किए जा रहे थे। इस संबंध में एएसपी राहुल देव शर्मा ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।
बस्तर। जिले में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक किसी काम से नगरनार गया हुआ था । वहीं तेज गर्मी से राहत पाने के लिए वह दोपहर में नहाने के लिए तालाब में उतर गया था। जहां गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई। अब SDRF की टीम ने युवक का शव निकाल लिया है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृत युवक का नाम बलराम बघेल (35) है, जो जगदलपुर के रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड का निवासी था। यह किसी काम के सिलसिले से शनिवार को नगरनार गांव गया हुआ था। तेज धूप और गर्मी की वजह से हलाकान हो गया था। वहीं दोपहर में नहाने के लिए गांव के ही तालाब चला गया था। इसने अपने कपड़े और चप्पल तालाब के बाहर रखे थे। वहीं गहरे पानी में चले जाने के बाद डूबने से इसकी मौत हो गई। शाम के समय इलाके के ही कुछ ग्रामीण तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे। जिन्होंने युवक के कपड़े और चप्पल देखे। उन्हें आशंका हुई कि कोई व्यक्ति तालाब में नहाने के लिए उतरा है और वह डूब गया है। संदेह के आधार पर ही ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने SDRF की टीम को बुलाया। इसके बाद कई घंटे की कड़ी मशक्कत करने के बाद आज SDRF की टीम ने शव को ढूंढ निकाला है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
रायपुर। धरसींवा। उरला-सिलतरा-तिल्दा क्षेत्र में स्थित उद्योगों में आए दिन हादसे हो रहे हैं. ताजा घटनाक्रम में श्री बजरंग पावर एण्ड इस्पात में कार्यरत एक श्रमिक की किलन से गिरने से मौत हो गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों के साथ क्रांति सेना के लोग मृतक के शव को रखकर धरना दे रहे हैं. जानकारी के अनुसार, तिल्दा के टंडवा स्थित बजरंग पावर एण्ड इस्पात में कार्यरत चिंतामणि यदु की किलन में गिरने से मौत हो गई. परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से आक्रोशित ग्रामीण युवक के शव के साथ धरना दे रहे हैं. ग्रामीणों से साथ धरने में शामिल क्रांति सेना की रायपुर इकाई की मांग है कि मृतक के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपए देने के अलावा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं.
बिलासपुर। साइबर ठगी के मामले दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। आजकल एक खास पैटर्न पर ये ठग लोगों को शिकार बना रहे हैं। ये उन बुजुर्गों को टारगेट कर रहे हैं जो हाल-फिलहाल में रिटायर हुए हैं। इनके निशाने पर महिलाएं और बच्चे भी हैं। एक ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है, जहां एक सेवानिवृत्त तहसीलदार को दस लाख रुपए गंवाने पड़ गए। पीड़ित की उम्र 70 साल है। दरअसल, उनके पास एक लड़की का वीडियो कॉल आया जो उन्हें अपना प्राइवेट पार्ट्स दिखाने लगी। जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड तहसीलदार की पहचान शंकर पाटले के रूप में हुई है। वह 70 साल के हैं। शंकर बिलासपुर के अरपा ग्रीन्स कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि आठ मार्च 2024 की रात उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाली महिला ने हैलो कहने के बाद कॉल कट कर दिया। इसके बाद देर रात उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल आया। कॉल में किसी का चेहरा नहीं दिख रहा था। लेकिन वीडियो कॉल करने वाली लड़की उन्हें अपना सीना और प्राइवेट पार्ट्स दिखाने लगी। ऐसा करके उसने तुरंत कॉल काट दिया। दूसरे दिन सुबह रिटायर्ड तहसीलदार के मोबाइल पर एक और अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को साइबर क्राइम डीएसपी बताते हुए अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड होने की जानकारी दी। साथ ही वीडियो को डिलीट कराने के लिए एक मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद उन्हें बदनामी का डर दिखाकर वसूली शुरू कर दी गई। डरे हुए बुजुर्ग ने जालसाजों को 10 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी उनसे रुपए मांगे जाते रहे। आए दिन की पैसों की मांग से परेशान होकर रिटायर्ड तहसीलदार ने घटना की शिकायत साइबर थाने में की है। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, दस लाख रुपए मांगने के बाद भी साइबर ठग उनसे लगातार पैसों की डिमांड कर रहे हैं। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
भिलाई। लोकसभा चुनाव के दौारन भिलाई में कांग्रेस की मुश्किले लगातार बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस के कई बडे़ नेता हाथ का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। रविवार सुबह पूर्व गृहमंत्री और सांसद रहे ताम्रध्वज साहू के प्रतिनिधि रामेश्वर वर्मा और पूर्व पार्षद सुलेखा यादव सहित 200 लोगों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा प्रवेश किया। भिलाई में एक के बाद एक कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। आज सांसद विजय बघेल के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव और पूर्व गृहमंत्री व सांसद रह चुके ताम्रध्वज साहू के सांसद प्रतिनिधि रहे रामेश्वर शर्मा ने अपने सौ से ज्यादा साथियों के साथ भाजपा में प्रवेश किया। वही खुर्सीपार की पूर्व पार्षद सुलेखा यादव ने भी अपने वार्ड के डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों ने साथ कांग्रेस को टाटा बाय बाय बोलकर भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेस बिखर गई है। वो खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है। कांग्रेस का ना कोई विजन और ना कोई मिशन है। वो केवल परिवारवाद और भष्ट्राचार के बारे में सोचती है। कांग्रेस में जो अच्छी सोच रखते हुए देश के लिए कुछ करना चाहते हैं वे सब भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में कपड़ा धोने के दौरान पत्थर से पैर फिसलने से महिला सुनीता बाई केवट (27) तालाब में गिर गई। तालाब में डूबकर उसकी मौत हो गई। महिला को तैरना नहीं आता था। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा का है। मृत महिला के पति अमित कुमार केवट ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7 बजे उसकी पत्नी सुनीता तालाब में कपड़ा धोने के लिए गई थी। कपड़ा धोते हुए उसका पैर पत्थर से फिसल गया और वो तालाब के गहरे पानी में चली गई। सुनीता बाई को तैरना नहीं आता था। इधर आसपास के लोगों ने तालाब में गिरता हुआ देखकर महिला को पानी से बाहर निकाला। उसे तुरंत इलाज के लिए पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
रायपुर/मुंबई। बॉलीवुड एक्टर से बिजनेसमैन बने साहिल खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. एक्टर को बेटिंग ऐप केस में हिरासत में लिया गया था. इसके बाद साहिल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है. हालांकि FIR में उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है. लेकिन उनकी जमानत को खारिज करते हुए उन्हें चार दिन की कस्टडी में भेजा गया है. साहिल खान को हिरासत में लेने के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें शिंदेवाड़ी कोर्ट में पेश किया, जहां एक्टर ने अपना पासपोर्ट सरेंडर कर दिया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने एफआईआर में साहिल पर कोई आरोप नहीं लगाया हैं. महादेव बेटिंग ऐप और द लायन बेटिंग ऐप से हुई एग्रीमेंट की कॉपी कोर्ट में सब्मिट कराई गई. इस एग्रीमेंट के मुताबिक सेलेब होने के नाते साहिल की भूमिका बेहद सीमित थी. उनके नाम पर कोई सिम कार्ड दर्ज नहीं किया गया था. एक्टर के बैंक स्टेटमेंट्स को भी जमा किया है. साहिल ने बिना किसी ऑब्जेक्शन के पुलिस का पूरा सहयोग किया और हर जानकारी दी. एक्टर हर दिन लगभग 3 घंटे तक सहयोग करते थे. एग्रीमेंट के मुताबिक साहिल को हर महीने 3 लाख रुपए मिलने थे. इस समझौते की अवधि 22 महीने की ही थी. इन सभी बातों पर गौर करते हुए कोर्ट ने साहिल को 4 दिनों तक पुलिस हिरासत में रहने की इजाजत दी है.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलरामपुर के वाड्रफनगर में चुनावी सभा ली। जहाँ उन्होंने कांग्रेस और भूपेश बघेल की बखिया उधेड़ दी। कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए कितनी दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमारे बेटे-बेटियों को जुआ-सट्टा का लत लगाया। महादेव सट्टा एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा और एफआईआर भी दर्ज हुआ। पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में वादे तो बड़े-बड़े किये थे पर एक भी पूरा नहीं किया। इसके उलट पूरी कांग्रेस को लगा कि अभी सरकार में बैठे हैं तो कहीं से बस पैसा मिल जाए। सिर्फ हाय पैसा-हाय पैसा यही किया। दारु के दूकान में दो कैश काउंटर बना दिये, एक कैश काउंटर का हिसाब सरकार के पास था और एक कैश काउंटर का हिसाब सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के पास था। कांग्रेस सरकार ने न केवल रेत और डीएमएफ घोटाला किया, बल्कि अपनी महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी का गोबर भी खा गए। विष्णु देव साय ने कहा कि आज कितने ही कांग्रेसी नेताओं के ऊपर न केवल एफआईआर है बल्कि बहुत से जेल की चक्की पीस रहे हैं। बड़े-बड़े अधिकारी जिन्होंने भ्रष्टाचार में सरकार का सहयोग किया उन्हें डेढ़-डेढ़ साल से जमानत नहीं मिल रही है। ऐसी कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में खाता भी नहीं खोलने देना है। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की मांग थी कि प्रदेश में एक आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाया जाए। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने यह मांग भी पूरी कर दी है। एक आदिवासी के बेटे को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा है। इसलिए हम सबका भी फर्ज है कि आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना महती सहयोग प्रदान करें। विष्णु देव साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया। उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी हो चुकी है, जिससे कि प्रदेश के रामभक्त अयोध्या में भांचा राम के दर्शन का लाभ पा रहे हैं। 5500 रूपये प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदने के भी आदेश दे दिए हैं और खरीदी के लिए हमनें 15 दिनों का समय भी तय कर दिया है। चरण पादुका योजना की भी पुनः शुरुआत होगी। साथ ही उन्होंने मोदी की गारंटी में जो बचे वादे हैं उनको भी सांय-सांय पूरा करने की बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए सीएम साय ने कहा कि ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। एक चायवाले, गरीब के बेटे मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति और 2047 तक विकसित भारत बनाने का चुनाव है। उन्होंने जनता से आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को सांसद बनाने का आग्रह किया। जनसभा में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज, विधायक गण राजेश अग्रवाल, शकुंतला सिंह पोर्ते, उद्देश्वरी पैंकरा, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल एवं बाबूलाल अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध एंव जुआ, सटटा, चाकू लेकर घूमने वाले अपराधी जैसे अन्य अपराधो पर रोक लगाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 26/04/2024 को थाना देवेंद्र नगर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत देवेंद्र नगर में नारायणा हॉस्पिटल के पास नाला किनारे एक लडका चाक़ू अपने पास चाक़ू रखा है। सभी आने जाने वाले लोगो को चाकू दिखाकर भयभीत कर रहा कि सुचना पर कार्यवाही करते हुये भरत यादव उर्फ़ भारत पिता मंगलु यादव उम्र 34 साल पता शास्त्रीनगर फोकटपारा थाना देवेंद्र नगर जिला रायपुर छ0ग0 को एक धारदार चाकू के साथ पकडा गया अवैध रखे चाकु की जप्ती कार्यवाही करते हुये आरोपी विरूद्ध थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 177/2024 धारा -25,27 आर्म्स एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी- भरत यादव उर्फ़ भारत पिता मंगलु यादव उम्र 34 साल पता शास्त्री नगर फोकटपारा थाना देवेंद्र नगर रायपुर।
रायगढ़। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कराने वाहन चेकिंग तथा नियमानुसार चालानी कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में दिनांक 26.04.2024 को घरघोड़ा पुलिस द्वारा वाहन चेंकिग दौरान छाल रोड पर ट्रक क्र. CG 13LA 4856 के चालक राज कुमार निवासी हरिहर गंज, पलामू झारखंड को शराब पीकर खतरनाक तरीके वाहन चलाते पकड़ा गया। वाहन चालक के कृत्य पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 185 के तहत कर इस्तगासा घरघोडा न्यायालय पेश किया गया। आज दिनांक 27.04.2024 को माननीय न्यायाधीश द्वारा वाहन चालक पर 15,000 रूपये का जुर्माना किया गया है।
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल (आईपीएस) द्वारा सामाजिक अपराधों पर अंकुश लगाने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा व सट्टा लिखने वालों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा थाना/चौकी प्रभारी को दिये गये हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सीएसपी रायगढ़ आकाश शुक्ला (आईपीएस) एवं साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय द्वारा अपने अधीनस्थों को पूर्व में सक्रिय रहे खाईवालों एवं वर्तमान में सट्टा पट्टी लिखने वालों पर निगाह रखने निर्देशित किया गया था जिस पर शहर के कई क्षेत्रों में लुक-छिपकर सट्टा पट्टी लिखने की सूचनाएं पुलिस को लगाये मुखबीरों से प्राप्त हुई , सूचनाए पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा सट्टा पट्टी लिखने वालों पर कार्रवाई के लिए सीएसपी आकाश शुक्ला एवं साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में टीआई मोहन भारद्वाज, टीआई प्रशांत राव, टीआई सुखनंदन पटेल, साइबर सेल, कोतवाली, जूटमिल और चक्रधरनगर स्टाफ की अलग-अलग टीमें बनाई गई। इन टीमों ने द्वारा आज शाम शहर के कई स्थानों पर एक साथ सट्टा रेड कार्रवाई किया गया जिसमें 12 व्यक्तियों को पुलिस ने रंगे हाथ कागज, मोबाइल, लेपटाप, टैबलेट पर सट्टा-पट्टी नोट करते पकड़ा है । पुलिस की सफल सट्टा रेट में 12 आरोपियों से नगद रकम 13,46,780 रुपए, 15 नग मोबाइल, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, पेन, कैलकुलेटर तथा सट्टा पट्टी पर्ची जप्त किया गया है । पूरी कार्यवाही में 12 आरोपियों से कुल ₹15,71,780 की संपत्ति आरोपियों से जप्त की गई है, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली, चक्रधरनगर, जूटमिल में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है । सट्टा पट्टी पर अंकुश लगाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से जप्त मोबाइल का रिकार्ड और संपूर्ण लेन-देन की जानकारी निकलवाकर सट्टे में संलिप्त अन्य व्यक्तियों पर विधि अनुरूप कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर सटोरियों पर की गई कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक/साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी श्री अभिनव उपाध्याय, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, साइबर सेल प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, महिला प्रधान आरक्षक रेनू मंडवी सिंह, आरक्षक धनंजय कश्यप, प्रशांत पंडा, महेश पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, विकास प्रधान, विक्रम सिंह, सुरेश सिदार, प्रताप बेहरा, नवीन शुक्ला, रविंद्र गुप्ता, महिला आरक्षक मेनका चौहान, छसबल आरक्षक सुर्दशन पाण्डेय, थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, जगमोहन ओग्रे, संदीप मिश्रा, उत्तम सारथी, थाना जूटमिल के प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, चक्रधरनगर के सहायक उप निरीक्षक उदय सिंह सिदार, रवि साय एवं हमराह स्टाफ शामिल थे। सट्टा रेड में जप्त रकम व सामाग्री- नकदी रकम 13,46,780 रुपए, 15 नग मोबाइल (₹1,50,000), एक लैपटॉप (₹35,000), एक टैबलेट (₹40,000), पेन, कैलकुलेटर तथा सट्टा पट्टी पर्ची (लाखों में) कुल ₹15,71,780 सट्टा रेड में पकड़े गये आरोपी- (1) हेमलाल उर्फ़ पप्पू बरेठ पिता कंगालुराम बरेठ उम्र 31 वर्ष सा. जुटमील कबीर चौक थाना- जुटमील (थाना जूटमिल में कार्रवाई) (2) अनिल देवांगन पिता तेजराम देवांगन उम्र 38 वर्ष सा. हॉउसिंग बोर्ड कालोनी थाना चक्रधरनगर (थाना चक्रधरनगर में कार्रवाई) (3) बजरंग साहू उर्फ़ बंटी साहू पिता स्व. सिताराम साहू उम्र 37 वर्ष सा शहीद चौक नया गंज इतवारी बाजार सिटी कोतवाली (थाना कोतवाली में कार्रवाई) (4) सोनु निषाद पिता भागवत निषाद उम्र 20 वर्ष सा. कबीर चौक थाना जुटमील (थाना जूटमिल में कार्रवाई) (5) आशीक खान पिता कलीम खान उम्र 23 वर्ष सा. मधुबन पारा थाना सिटी कोतवाली (थाना जूटमिल में कार्रवाई) (6) छवि धीवर पिता भागीरथी धीवर उम्र 32 वर्ष सा. रेल्वे बंगला पारा सिटी कोतवाली (थाना जूटमिल में कार्रवाई) (7) सचिन यादव पिता देवलाल यादव उम्र 29 वष सा. सहीद चैक पुरान गोंडपारा थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ(थाना कोतवाली में कार्रवाई) (8) मो.वसीम खान पिता बरकत मोहम्मद उम्र 37 वर्ष सा. बीडपारा पंजाब नेशनल बैंक के पास हा.मु. तुरीपारा मधुबनपारा थाना सिटी कोतवाली (थाना कोतवाली में कार्रवाई) (9) सुनील यादव पिता गोपाल यादव उम्र 31 वर्ष सा. पंडरीपानी लक्ष्मीमंदीर के पास थाना चक्रधरनगर (थाना चक्रधरनगर में कार्रवाई) (10) योगेश बघेल पिता सुरती लाल उम्र 29 वर्ष सा. बरमकेला जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (थाना चक्रधरनगर में कार्रवाई) (11) संतोष यादव पिता घनश्याम यादव उम्र 32 वर्ष सा. सारंगढ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (थाना चक्रधरनगर में कार्रवाई) (12) प्रकाश देवांगन पिता स्व.नानदाउ देवांगन उम्र 25 वर्ष सा. हॉउसिंग बोर्ड कालोनी थाना चक्रधरनगर (थाना चक्रधरनगर में कार्रवाई)
Adv