बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज थाना अंतर्गत गौ हत्या के मामले में रामानुजगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने गायों की हत्या कर उसके मांस को पकाकर खाने की तैयारी की थी. मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए पके हुए मांस जब्त करने में सफलता हासिल की है. वहीं गौ हत्या में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपी की तलाश जारी है. रामानुजगंज पुलिस ने बताया कि ग्राम छतवा में आरोपी ने घर में बेटे का खतना कार्यक्रम आयोजित किया था। खतना कार्यक्रम में घर के एक बछड़े को काटकर उसे पकाकर खाने की तैयारी थी. वहीं शेष बचे उसके अवशेष को आरोपी अपने घर के अंदर ही जमीन में गाड़ दिया था. जैसे ही इस बात की जानकारी रामानुजगंज पुलिस को लगी पुलिस मौके पर रेड की कार्यवाही की. पुलिस ने मौके पर पका हुआ गौ मांस एवं उसके अवशेष को घर के अंदर से बरामद की. पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं अन्य आरोपी की तलाश जारी है. वहीं मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने जानकारी देते हुए बताया कि जो अवशेष घर के अंदर से मिले है वह गौवंश के अवशेष हैं।
भिलाई। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के द्वारा अपने कार्यालय के सभागार में आज दिनांक को रेंज के सायबर नोडल सहित प्रभारी एवम सायबर सिस्टम एडमिन की बैठक ली गई। मीटिंग में ऑनलाइन माध्यम से पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू उपस्थित रहे। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के द्वारा पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में प्राप्त आवश्यक दिशा निर्देश के संबंध में भी जानकारी दी गई । रेंज के जिलों के सायबर सेल प्रभारी एवम सिस्टम एडमिन की बैठक के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल से प्राप्त शिकायतों पर किए जाए रही कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण लेकर फीड किए जा रहे समस्त प्रकार के डाटा, अपराधों की विवेचना, एफ.आई.आर. एवं सभी प्रकार की जांच कार्यवाहियों की समीक्षा भी की गई। सायबर पोर्टल, जेसीसीटी में लंबित शिकायतों के निकल पर जोर दिया गया। ऑनलाइन शिकायतों पर फ्रीज अमाउंट, होल्ड अमाउंट, डिफ्रीज की प्रक्रिया के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। भविष्य में रेंज के सभी थानों से कम से कम 1 से 2 अधिकारियों को साइबर की बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें साइबर संबंधी मामले आने पर साइबर सेल पर डिपेंड ना कर स्वतंत्र रूप से काम करने की बात कही गई। साथ ही मीटिंग में निम्नलिखित प्वाइंट्स पर चर्चा की गई। उपरोक्त बैठक में जिला दुर्ग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, ऋचा मिश्रा, डीएसपी हेम प्रकाश नायक, प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन, बेमेतरा से ज्योति सिंह, बालोद से एएसपी अशोक जोशी, डीएसपी देवांस सिंह राठौर,दुर्ग रेंज कार्यालय से शिल्पा साहू एवम जिलों के साइबर सेल प्रभारी एवम सिस्टम एडमिन उपस्थित रहे।
रायपुर। सरस्वती नगर थाना पुलिस को सूचना मिली की बिजली ऑफिस वाटिका नगर कोटा के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में धादार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतंकित करते हुये आरोपी राजू तांडी पिता धनिया तांडी उम्र 32 साल निवासी वाटिका नगर कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 01 नग स्टील का धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना सरस्वती नगर में अप. क्र.114 / 24 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया ।आरोपी बदमाश है इसके विरुद्ध पूर्व मे प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की जा चुकी हैं। नाम आरोपी -राजू तांडी पिता धनिया तांडी उम्र 32 साल निवासी वाटिका नगर कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।
राजनादगांव। चिखली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से 4 लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार चिखली थाना क्षेत्र के तिलाई के पास ट्रक ने लोगों को ठोकर मार दी. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए है. बताया जा रहा है की सड़क किनारे लोग बस का इतंजार कर रहे थे. वहां अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक ने एक मवेशी को भी ठोका. उसकी भी मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलने के बाद चिखली पुलिस घटनास्थल पहुंची है. घायलों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की है. एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक फरार हो गया.
धमतरी। भखारा पुलिस ने शराब के साथ एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रामपुर किकेट मैदान गौठान के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिकी करने ले जा रहा है। जिस सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहन के मुखबिर के बताये स्थान में जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में अवैध रूप से शराब के साथ पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम अवध राम नेताम पिता स्व० प्रेमलाल नेताम उम्र 55 वर्ष साकिन रामपुर से देशी प्लेन शराब 07 नग पौवा, देशी मशाला शराब 03 नग पौवा एवं 06 नग गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180 180 एमएल एवं 03 पीले रंग के प्लास्टिक जरिकेन प्रत्येक में 06-06 लीटर हाथ भटठी से बना महुआ शराब कुल जुमला 20 लीटर 880 मिली लीटर कीमती 3480/- रूपये रखे मिला। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रआर.राम सिंह साहू,अश्वनी बंजारे,आरक्षक हरिशंकर सिन्हा, खुमान लाल साहू, मिथलेश खापर्डे, गोपाल साहू एवं महिला आरक्षक भारती साहू का विशेष योगदान रहा। आरोपी - अवध राम नेताम पिता स्व० प्रेमलाल नेताम उम्र 55 वर्ष साकिन रामपुरथाना भखारा
रायपुर। जिला निर्वाचन अधिकारियों व कलेक्टर के निर्देशानुसार रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश भंसाली के नेतृत्व में मंगलवार को सभी सराफा दुकानों में जाकर मतदाता जागरुकता अभियान शुरू किया। इसमें व्यापरियों ने शतप्रतिशत मतदान के एक स्कीम शुरू की है। यह स्कीम 7 मई से 12 मई तक रहेगी। जो भी ग्राहक शतप्रतिशत मतदान की शपथ लेगा व मतदान का निशान दिखाएगा, उसे जेवर खरीदी के दौरान मेकिंग चार्ज में 15 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। इस अभियान को पूरे सराफा व्यापरियों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। मतदाता जागरुकता के लिए आपने परिवार अपने स्टाफ को भी एवं अपने चित्त परिचित का भी वोट डालने की जागरूकता हेतू प्रयास करने का बीड़ा उठाया। इस अभियान में विशेष सहयोग सराफा के वरिष्ठ त्रिलोकचंद बरड़िया, कमल भंसाली, अशोक गोलछा, नरेंद्र दुग्गड़, पवन अग्रवाल, अशोक पगारिया, लक्ष्मीनारायण लाहोटी, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, महावीर मालू, शान्ति भंसाली, अंकित कांकरिया, रितेश पगारिया, प्रहलाद सोनी, अनिल टाटिया, विनय गोलछा, उपाध्यक्ष हरीश डागा, सुनील सोनी, सह सचिव प्रवीण मालू, दिलीप टाटिया, सुनील जैन, नीलेश शाह, अशोक सोनी, कृष्णा भैया एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा सहयोग मिला। इस अभियान के प्रमुख संचालक सचिव दीपचंद कोटड़िया कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गोलछा ने जानकारी उपलब्ध करायी।
सरगुजा। सरगुजा जिले के लखनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत कुन्नी चौकी क्षेत्र में 70 वर्षीय वृद्ध ने घर में काम करने वाली 16 वर्षीय किशोरी के साथ रेप की नाकाम कोशिश की। आरोपी ने किसी को घटना की जानकारी देने पर उसे जान से मार देने की धमकी दी। सहमी किशोरी ने साढ़े तीन माह बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी एवं कुन्नी चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, कुन्नी अंतर्गत ग्राम बिनिया के कौरू पटेल (70) के घर रहकर 16 वर्षीय किशोरी घरेलू काम करती थी। कौरू पटेल की पत्नी की मौत करीब एक वर्ष पूर्व हो गई है। उसके दो बेटे अलग घर बनाकर रहते हैं। वह अकेले ही घर में रहता है। किशोरी को उसने घरेलू कार्यों के लिए रखा हुआ था। उसे गांव में पटेल का दर्जा मिला हुआ था। खेती की काफी जमीनें होने के कारण वह संपन्न है। कौरू पटेल की नीयत घर में रहकर काम करने वाली 16 वर्षीय किशोरी पर खराब हो गई। उसने 13 जनवरी 2024 को किशोरी से छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े उतार दिए एवं उससे रेप की नाकाम कोशिश की। किशोरी को उसने किसी को भी घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे सहमी किशोरी ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। करीब साढ़े तीन माह बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी एवं कुन्नी चौकी पहुंच घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 354 (क), 376, 506, 511 पॉक्सो एक्ट की धारा, एवं 3(1)(डब्लू) एससी/एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने आरोपी कौरू पटेल उर्फ़ कदरू (70) को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी कुन्नी एएसआई राजेश्वर महंत, आरक्षक आंनद गुप्ता, महेन्द्र राजवाड़े, गोविन्द टोप्पो, विकास शामिल रहे।
जगदलपुर। जगदलपुर में 29 अप्रैल को पृथ्वी डेवलेपर्स ऑफिस से नगदी 10 लाख रुपए की चोरी हो गई थी। मालिक ने सिटी कोतवाली में FIR दर्ज करवाई। पुलिस जांच में जुटी और ओडिशा से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि इसी कंपनी में काम करने वाला अकाउंटेंट है। जो झारखंड का रहने वाला है। इसके पास से चोरी के 9 लाख 94 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, पृथ्वी डेवलेपर्स ऑफिस के मालिक अशोक कुमार लुक्कड़ ने 29 अप्रैल को चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इन्होंने पुलिस को बताया था कि, अपने ऑफिस में एक थैले में 10 लाख रुपए नगद रखा था। ये पैसा लेबर पेमेंट करने के लिए बैंक से निकाला था। जिसे किसी ने चुरा लिया। वहीं पुलिस ने FIR दर्ज की और मामले की जांच शुरू की। सायबर सेल की मदद ली गई। CCTV फुटेज खंगाले गए। वहीं पुलिस को पता चला कि इनके ऑफिस में काम करने वाला अकाउंटेंट अशोक कुमार साह (44) फरार है। पुलिस को सूचना मिली की वह ओडिशा गया है। इसके बाद तत्काल जवानों की एक टीम बनाई गई और इस टीम को आरोपी को ढूंढने के लिए ओडिशा की तरफ रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि, ओडिशा के किसी ठिकाने से पुलिस ने 29 अप्रैल की देर रात ही युवक को पकड़ लिया था। युवक की तलाशी ली गई जिसमें 9 लाख 94 हजार नगद उसके पास से बरामद किए गए। पुलिस ने उसे जगदलपुर सिटी कोतवाली लाया जहां पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी करना कबूल लिया। पुलिस को बताया कि वह झारखंड का रहने वाला है। पिछले 4 महीने से ऑफिस में अकाउंटेंट का काम संभाल रहा था। उसे पैसों की जरूरत थी इसलिए एक साथ मोटी रकम पर कर लिया। 6 हजार रुपए पेट्रोल और खाने में खर्च किया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में गिरफ्तार आरोपी गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चालान पेश किया है. ईडी ने करीब 1500 से 2000 पन्नों का चालान पीएमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया है. इसके साथ ही ED ने आरोपी सूरज चोखानी और गिरीश तलरेजा कोर्ट में पेश किया है. सूरज और गिरीश पिछले 2 महीने से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं. EOW की भी कार्रवाई जारी बता दें कि महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW की हिरासत में चल रहे 5 आरोपियों को मंगलवार को ACB स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा. जिसमें रितेश यादव, राहुल वेकट, सतीश चंद्राकर, चन्द्र भूषण वर्मा और सुनील दम्मानी शामिल है। इस मामले की लगातार जांच जारी है. दरअसल, EOW की टीम ने राहुल केवट को दिल्ली और रितेश को गोवा से गिरफ्तार किया था. तीन आरोपी सुनील दम्मानी, सतीश चंद्राकर और चंद्र भूषण वर्मा को भी रिमांड में रखकर पूछताछ की है.
दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा आदतन शातिर बदमाश मोहित सिन्हा के अपराधिक आचरण एवं प्रवृत्ति पर नियंत्रण किए जाने तथा आम जनता में अमन-चौन, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत जिलाबदर की कार्यवाही की गई है। जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार मोहित सिन्हा आत्मज राजेश सिन्हा उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 02 राजीवनगर दुर्ग को राजस्व जिला दुर्ग एवं उसके सीमावर्ती जिले रायपुर, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बालोद एवं धमतरी जिला की सीमाओं से आदेश पारित की तिथि से एक सप्ताह के भीतर हटने अथवा बाहर चले जाने कहा गया है। साथ ही बदमाश मोहित को इस तिथि से एक वर्ष की अवधि तक उक्त जिलों की सीमाओं में जिला दण्डाधिकारी के बिना अनुमति के प्रवेश निषिद्ध होगा। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में आरोपी के विरूद्ध थाना दुर्ग में मार-पीट, लोगों को गंदी-गंदी गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देना एवं सट्टा के संबंध में कई अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है, फिर भी उसके अपराध में कोई कमी नहीं आई है। आरोपी को न्यायालय द्वारा कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने पर भी उसके द्वारा कोई जवाब पेश नहीं किया गया है। आरोपी के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही कर उसका पक्ष समर्थन का अवसर समाप्त किया गया है। प्रतिवेदन की विवेचना पश्चात् जिला दण्डाधिकारी सुश्री चौधरी ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु एकपक्षीय कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध जिलाबदर की कार्यवाही की है।
जांजगीर। जिला चिकित्सालय जांजगीर में लगातार तीसरे दिन अनियमितता देखने को मिली ओपीडी के निर्धारित समय में आज भी चिकित्सक नदारत दिखे बुजुर्ग माताएं सोनोग्राफी के इंतजार में घंटों से बैठे दिखी इसी तरह चर्म रोग विभाग आयुष विभाग की ओपीडी में चिकित्सक अनुपस्थित दिखे सबसे बड़ी विडंबना यह है कि विगत कई दिनों से सोनोग्राफी विभाग के चिकित्सक ओपीडी से नदारत रहते हैं जबकि इस संबंध में मरीजों का लगातार जिला अस्पताल में आना-जाना लगा रहता है सोनोग्राफी जैसे संवेदनशील चीज के डॉक्टर का लगातार ओपीडी के समय में अनुपस्थित रहना समझ से परे है जब इस बारे में जनता से रिश्ता के द्वारा सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत से पूछा गया कि आखिर लगातार इस तरह की कर्तव्य के प्रति लापरवाही करने वाले डॉक्टर के विरुद्ध कठोर कार्यवाही क्यों नही की जाती ,चिकित्सक अपनी मर्जी से ओपीडी में आ रहे हैं जा रहे हैं निर्धारित समय का, अनुशासन का किसी के द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है पूछा गया है तो डाक्टर अनिल जगत के द्वारा बताया गया कि चर्म रोग डॉक्टर की सेवा अवधि समाप्त हो चुकी है। वर्तमान में वहां किसी भी प्रकार के कोई चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है सोनोग्राफी में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि उनका भी मैंने सेवा अवधि एक-दो दिन में आजकल में खत्म हो रहा है बड़ी विडंबना है कि जिला चिकित्सालय में जब कायाकल्प की टीम आती है तो यह की गुणवत्ता बड़े से बड़े अस्पताल से बेहतर दिखाई देती है सभी डॉक्टर पूरी तरह से अपने ड्रेस में नजर आते है सारा का सारा अस्पताल मानवीय गुणों से भरा हुआ दिखता है पर उनके जाते ही मानवता भी शर्म सार हो जाती है जैसे की आज स्त्री रोग विशेषज्ञ के बाहर लाइन में खड़ी गरीब महिलाए अपने कोख में पल रहे शिशु के अच्छी तरह से प्रसव हो जाए इस आस में इलाज हेतु लाइन में खड़ी होकर घंटो अपनी बारी का इंतजार करती दिखी जबकि अंदर रूम में डॉक्टर के लिए एसी टेबल सारी सुविधा उपलब्ध होती है क्या अस्पताल प्रबंधन द्वारा उनके बैठने के लिए कुर्सी की भी व्यवस्था नही की जा सकती?आखिर इस शर्मनाक स्थिति के लिए जिम्मेदार अधिकारी की आंखे कब खुलेगी? इस बिगड़ी व्यवस्था के लिए कौन जिम्मेदार है सिविल सर्जन द्वारा हमेशा की तरह पल्ला झाड़ लिया जाता है। जिला चिकित्सालय में हो रही इस अव्यवस्था और गांव गरीब आम जनमानस को हो रही परेशानियों के लिए किसकी जवाब देही तय होगी शासन अपने तरफ से अपने दायित्व को पूरा करते हुए पर्याप्त मात्रा में साधन संसाधन उपलब्ध करा रहा है परंतु उन संसाधनों का दुरुपयोग जिला चिकित्सालय जांजगीर में जिस तरह से हो रहा है वह अत्यंत ही कष्ट कारक है इससे आम जनमानस गरीबों के मन में लगातार असंतोष व्याप्त हो रहा है।
रायपुर। ईओडब्लू ने कस्टम मीलिंग घोटाले में जांच तेज कर दी है। हजारों करोड़ के घोटाले में कथित मास्टर माइंड रोशन चंद्राकर से कल पूछताछ हुई थी और आज खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और बीएसएनल अधिकारी मनोज सोनी को पूछताछ के लिए ईओडब्लू तलब किया गया है। मनोज सोनी मार्कफेड के एमडी भी रहे हैं। पता चला है, ईओडब्लू इस मामले में कड़ाई से पूछताछ कर रही है। मनोज सोनी के खिलाफ ईओडब्लू में भी केस दर्ज है। सोनी के ठिकानों पर ईडी का दो बार छापा भी पड़ चुका है। इसी कस्टम मीलिंग घोटाले में ईओडब्लू ने भी मुकदमा दायर किया है। इसमें मनोज सोनी, रोशन चंद्राकर समेत कई अफसरों, कांग्रेस नेताओं और राईस मिलरों के नाम हैं। बता दें कि धान की कस्टम मिलिंग में बड़ा घोटाला करने का आरोप है। बीजेपी के अनुसार इसके सूत्रधार मार्कफेड के तत्कालीन अफसर मनोज सोनी हैं। इस मामले की ईडी जांच में पाया गया है कि खरीफ वर्ष 2021-22 तक सरकार द्वारा धान का प्रति क्विंटल 40 रुपये भुगतान किया गया। धान की कस्टम मिलिंग के लिए दी जाने वाली रकम सरकार ने तीन गुनी बढ़ा दी। 120 रुपये प्रति क्विंटल धान का भुगतान दो किश्तों में किया गया। आरोप है कि अफसरों ने आधी रकम मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी के साथ मिलकर वसूल ली। घोटाले की शर्तों के तहत नकद राशि का भुगतान करने वालों का विवरण जिला विपणन अधिकारी को भेजा गया। उनके माध्यम से ब्यौरा मार्कफेड एमडी तक पहुंचा। एमडी द्वारा केवल उन्हीं के बिलों को भुगतान के लिए मंजूरी दी गई, जिन्होंने नकद राशि का भुगतान किया। विशेष भत्ता 40 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये क्विंटल करने के बाद प्रदेश में 500 करोड़ रुपये के भुगतान जारी किए गए, जिसमें से 175 करोड़ रुपये की रिश्वत वसूली गई। ईडी ने तलाशी में विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और 1 करोड़ की बेहिसाब नकद राशि जब्त की है।
कोर्ट ने जारी किया था गिरफ्तारी वारंट
रायपुर। रायपुर के एक बाइक पर 5 सवार लड़कों का वीडियो जमकर सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने युवकों का 2500 रुपयों का चालान काटा है। बताया जा रहा है कि इस बाइक का ये चौथा चालान है। इसके पहले भी बाइक चालक अलग-अलग ट्रैफिक नियमों को तोड़ चुका है। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में लड़के एक-दूसरे को पकड़कर बाइक पर बैठे हुए है। इसमें बाइक चला रहा युवक पेट्रोल की टंकी पर बैठा हुआ है। ये युवक बैरन बाजार के पेंशन बाड़ा इलाके से गुजर रहे थे। इस दौरान किसी राहगीर ने उनका वीडियो बना लिया। फिर उसे सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया में लोगों ने वीडियो को जमकर देखा। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने इस वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया। फिर बाइक नंबर के आधार पर लड़कों का 2500 रुपये का चालान काट दिया। ये बाइक राजस्थान नंबर की रजिस्टर्ड है। बताया जा रहा है कि इसमें बैठे लड़के टाईल्स लगाने का काम करते है। ट्रैफिक पुलिस अफसरों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बाइक पर पहले भी तीन चालान कट चुके हैं। जिसमे रांग साइड, क्षमता से ज्यादा सवारी जैसे ट्रैफिक नियम तोड़ने के मामले है।
यातायात नियमों का पालन करे!!
— Raipur Police (@RaipurPoliceCG) April 29, 2024
यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर तत्काल उनपर कार्यवाही की जाएगी!
.#raipur #raipurpolice #raipurtrafficpolice #roadsafety pic.twitter.com/Ur7azvZRXx
रायगढ़। ग्राम धौराडांड़ में एक महिला की हत्या हुई थी। जिस सूचना पर थाना प्रभारी तत्काल अपने स्टाफ के साथ ग्राम धौराडांड़ पहुंचे। जहां सुखलाल बैगा के मकान में ढरको बाई बैगा (55 वर्ष) का शव पड़ा मिला। घटना के संबंध में मृतिका का पति चमरू राम बैगा (60 वर्ष) ने बताया कि इसका लड़का जनेव सिंह बैगा (30 वर्ष) अपनी पत्नि के साथ अलग रहता है । ये लोग खेत के महुआ को बीनने के बाद आपस में महुआ का बटवारा नहीं किये थे । 28 अप्रैल को महुआ बटवारा को लेकर जनेव बैगा और उसकी मां ढरको बाई के बीच झगड़ा लड़ाई हुआ था । रात्रि खाना खाकर सब अपने-अपने कमरे में सोये थे । रात्रि करीब 11.00 बजे जनेव सिंह बैगा द्वारा महुआ बटवारा की बात को लेकर लकड़ी का डंडा से ढरको बाई से मारपीट कर रहा था, बीच बचाव किये तो जनेव राम घर से भाग गया । मारपीट से ढरको बाई के सिर पर आयी गंभीर चोंट से कुछ देर बाद ही ढरको बाई बैगा की मौत हो गई । रिपोर्टकर्ता चमरू राम बैगा के रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। थाना प्रभारी द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य की जप्ती कर आरोपित जनेव राम बैगा के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपित की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ कर आरोपित के मेमोरेंडम पर पांच लकड़ी का डंडा जप्त कर आरोपी को थाना लाया गया । आज आरोपित जनेव राम बैगा को कापू पुलिस द्वारा हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर हत्या के गंभीर अपराध में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी की पतासाजी/गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है ।
नारायणपुर। जिले में नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आकर एक मजदूर घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि आमदई माइंस से दोपहर में खाना खाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान IED पर पैर आ गया, जिससे जोर का धमाका हुआ। पूरा मामला मामला छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है। वहीं आज मंगलवार को भी नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में मजदूर मुनेश पटेल आ गया। जो राजपुर का रहने वाला है। धमाके की आवाज सुनते ही अन्य मजदूर भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद घायल मजदूर को फौरन छोटे डोंगर के अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस खदान के आसपास सर्च ऑपरेशन भी चला रही है।
रायपुर। लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए होने वाले तीसरे चरण के मतदान से पहले प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय लगातार अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों के दौरा कर रहे हैं। सीएम साय आज रायगढ़, जांजगीर, दुर्ग लोसकभा क्षेत्रों में प्रचार करने पहुँच रहे हैं। सीएम साय पहले रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के चपले पहुंचें और यहां जांभा को संबोधित किया। सीएम विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि, बहुत दिनों के बाद अपने परिवार के बीच आया हूं। आपने मुझे चार चार बार सांसद बनाया। आप सबसे मिलकर बेहद अच्छा लग रहा है। लोकसभा का चुनाव काफी महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए है। हमारा सौभाग्य है कि हमे नरेंद्र मोदी जैसे पीएम मिले हैं। पीएम मोदी ने पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं सबकी चिंता करते हैं। आप ने उनके दस सालों के कार्यकाल को देखा है। ये पीएम हर वर्ग की चिंता करने वाले हैं। इन्होंने पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया है, धारा 370 को इन्होंने हटाया है। सीएम साय ने आगे कहा कि, अयोध्या में राममंदिर को नरेंद्र मोदी ने ही बनवाया है। आने वाले सात मई को आपको बीजेपी को जिताना है। रायगढ़ सीट लगातार बीजेपी जीत रही है। पिछले बार आपने 2 लाख 17 हजार से मुझे जिताया था। इस बार खरसिया से भी बढ़त दिलाना है। सीएम ने कहा कि जिस तरह विधानसभा चुनाव में आपने बीजेपी को जिताया लोक सभा में भी प्रदेश की 11 की 11 सीटें जिताना है। कांग्रेस को पांच साल सरकार चलाने का मौका मिला लेकिन उन्होंने पांच साल में कुछ भी नहीं किया। प्रदेश को भ्रष्ट्राचार का गढ़ बना दिया। आज ऐसे नेता अधिकारी जेल की चक्की पीस रहे हैं। कांग्रेसी नेताओं की आज दुर्गति हो गई है। सीएम ने कहा कि प्रदेश के लिए ये दुर्भाग्य की बात है की जो प्रदेश का पांच साल सीएम था उस पर भी सट्टे में 500 करोड़ लेने का आरोप है और एफआईआर दर्ज है। ऐसे लोगों को प्रदेश में एक भी सीट नहीं लेने देना है। उन्होंने कहा कि अभी देश को बहुत आगे लेकर जाना है इसलिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाना जरूरी है।
रायगढ़। कोतवाली थाना में स्थानीय महिला द्वारा उसकी नाबालिग लडकी के साथ सज्जाद अली (39 वर्ष) द्वारा डरा धमका कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि 25 अप्रैल को सज्जाद अली की पत्नी घर आकर उसके मोबाइल पर लड़की का आपत्तिजनक फोटो दिखाकर झगड़ा करने लगी। तब महिला अपनी बेटी से पूछी तो उसने बताया कि 18 अप्रैल के सुबह घर के पीछे खाना बनाने के लिए लकड़ी काट रही थी। तभी वहां बकरी चराने के बहाने से सज्जाद अली आया और डरा धमका कर खाली कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया और मोबाइल पर अंतरंग फोटो ले लिया था। घटना किसी को नहीं बताने की धमकी भी दिया। बालिका डर और लोक लाज से घटना किसी को नहीं बताई थी। बालिका के घरवालों द्वारा घर परिवार में सलाह मशवरा कर कल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराये। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी सज्जाद अली s/o दिलावर हुसैन पर अपराध क्रमांक 246/2014 धारा 376, 323,506 आईपीसी, 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया गया जिससे घटना में प्रयुक्त मोबाइल की जप्ती कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में पेश कर जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है।
रायपुर/झारसुगड़ा। प्रदेश के तीन जिलों के दौरे के बाद आज सीएम विष्णुदेव साय ओडिशा के दौरे पर निकल गए जिसके बाद विष्णुदेव साय एक विशाल रोड-शो निकाल रहे है। सीएम साय ने आज किया 3 लोकसभा सीटों का दौरा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भी अपने चुनावी अभियान की तूफानी गति जारी रखी। रायगढ़ के कापू, जांजगीर-चांपा के पहरिया और बिलासपुर के बेलगहना में भारी जनसमूह के बीच उन्होंने कांग्रेस की जम कर धुलाई की। कांग्रेस शासनकाल को शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन और डीएमएफ घोटालों मे घेरा और कहा कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को लूट कर कंगाल बना दिया। छत्तीसगढ़ को अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध को गढ़ बना दिया था। श्री साय ने केंद्र के दस वर्षों के विकास और छत्तीसगढ़ में तीन महीने में पूरी हुई मोदी की गारंटी पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा। रायगढ़ के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र कापू में विष्णु देव साय ने हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस ने प्रदेश को विकास की दृष्टि से बहुत पीछे छोड़ दिया था। 36 वादे में एक भी वादे को उसने ठीक से पूरा नहीं किया। सिर्फ घोटाला किया। वे नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि यही कारण था कि छत्तीसगढ़ की जनता ने पिछले चुनाव में कांग्रेस को आउट कर दिया और इस बार भी क्लीन बोल्ड होगी। अपने पुराने संसदीय क्षेत्र रायगढ़ के धरमजयगढ़ (कापू) के लोगों से श्री साय ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से मुझे रायगढ़ लोकसभा से लगातार 20 वर्ष सांसद बनने का मौका मिला। इसके लिए आप सभी का हृदय से आभार। उन्होंने कहा कि आज मैं अपने परिवार के बीच आया हूँ और आप सभी से आग्रह करने आया हूँ कि हम सबको विकसित भारत बनाने के लिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना होगा। जिसके लिए आप सभी आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाएं और राधेश्याम राठिया जी को सांसद बनाकर दिल्ली भेजें। आंधी-तूफ़ान के बीच चलती रही कापू में जनसभा आज लगभग 12 बजे रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के धरमजयगढ़ स्थित पहाड़ी इलाके कापू पहुंचे विष्णु देव साय को आंधी-तूफ़ान का सामना करना पड़ा। बारिश भी होती रही मगर मुख्यमंत्री और जनसभा के लिए आई भारी भीड़ पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। निर्विघ्न तरीके से मुख्यमंत्री ने अपना उद्बोधन पूरा किया। कांग्रेस ने आदिवासियों का कोई विकास नहीं किया - साय जांजगीर-चांपा के पहरिया में मुख्यमंत्री ने पूर्व भूपेश सरकार को महादेव एप घोटाले में घेरा। उन्होंने सरकारी संरक्षण और सहयोग से प्रदेश में चलाए गए सट्टे-जुए के कारोबार को छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य बताया। भूपेश बघेल को जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि महादेव सट्टा एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा है और एफआईआर भी दर्ज हुई है। बहुत से कांग्रेसी नेताओं के ऊपर न केवल एफआईआर है बल्कि ज्यादातर जेल की चक्की पीस रहे हैं। बड़े-बड़े अधिकारी जिन्होंने भ्रष्टाचार में सरकार का सहयोग किया उन्हें डेढ़-डेढ़ साल से जमानत नहीं मिल रही है। श्री साय ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों का कोई विकास नहीं किया। उसे केवल बंधुआ मजदूर समझा, वोट बैंक समझा। जबकि भाजपा ने आदिवासियों का भरपूर सम्मान किया, कर रही है और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल जी ने आदिवासियों के हित के लिए अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय बनाया, जहाँ आदिवासी मंत्री पदभार संभालते हैं और बजट की कोई कमी नहीं होती है। आज एक आदिवासी परिवार की बेटी, बहन द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि आदिवासियों का हित भाजपा में ही सम्भव है। सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आदिवासियों की सबसे पिछड़ी जनजाति कोरवा, बिरहोर, बैगा, कमार, अबूझमाड़िया जनजाति के लोगों के लिए पीएम जनमन योजना लागू की है। वन धन योजना लागू कर आदिवासियों को वनोपज का ऊंचा दाम देने का काम किया है। सरकार की सारी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है। भाजपा के संकल्प पत्र में गरीबों के लिए बहुत कुछ तूफानी दौरा करते हुए शाम को बिलासपुर के बेलगहना पहुंचे विष्णु देव साय ने यहाँ भी विशाल आमसभा को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र का हवाला देते हुए कहा कि हम अपने संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी सरकार में पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ पीएम आवास बने, अगले पांच साल में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाना है। अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती। विष्णु देव साय ने रायगढ़ लोकसभा के लिए राधेश्याम राठिया, जांजगीर-चांपा के लिए कमलेश जांगड़े और बिलासपुर के लिए तोखन साहू के पक्ष में जमकर मतदान करने को कहा। सभाओं का जोर - विष्णु चहुं ओर गत बीस मार्च से आज 28 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ में पैंतालीस जनसभाएं मुख्यमंत्री ने ली हैं। जबकि छत्तीसगढ़ के बाहर मध्यप्रदेश और ओडिशा में छः आमसभाएं और रोड शो की कमान संभाली है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन की दृष्टि से भी अगर देखें तो उन्होंने कुल बारह कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दी है। सामाजिक सम्मेलनों की यदि बात करें तो लगभग 22 बड़े सामाजिक सम्मेलनों को विष्णु देव साय संबोधित कर चुके हैं। कुल मिलाकर चालीस दिन में 85 से ज्यादा बार उन्होंने जनता के समक्ष अपनी बात रखी है। मुख्यमंत्री अब तक जिन लोकसभाओं में चुनाव संपन्न हो चुके हैं वहां के प्रत्येक विधानसभा में कम से कम एक जनसभा ली है। कुल मिलाकर विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। आत्मविश्वास से भरपूर मुख्यमंत्री सभी ग्यारह लोकसभा सीट जीतने के पार्टी आश्वस्त लगते हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी कंफ्यूज है - साय कापू में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राहुल गांधी ही नहीं पूरी कांग्रेस पार्टी कंफ्यूज है। कांग्रेस की स्थिति यह है कि देश में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उसे प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ जैसे प्रदेश में ही हजारों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया है। यह सिलसिला लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए अनुकूल स्थिति है और सभी ग्यारह लोकसभा सीटों पर भाजपा जीतेगी। नक्सल मुद्दे पर दीपक बैज द्वारा यह कहे जाने पर कि प्रदेश सरकार की रणनीति स्पष्ट नहीं है के जवाब में श्री साय ने कहा कि हमारी नीति पूरी तरह स्पष्ट है। नक्सलवाद से हम मजबूती से लड़ रहे हैं। हमारे पास विकल्प खुले हैं। यदि नक्सली गोली-बारुद की भाषा बोलेंगे तो उसे उस भाषा में जवाब मिलेगा। यदि मुख्यधारा में शामिल होना चाहेंगे तो उनके लिए पुनर्वास नीति लागू होगी।
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा इलाके में सक्रिय एक महिला समेत कुल 2 माओवादियों ने पड़ोसी राज्य तेलंगाना में सरेंडर किया है। यहां भद्रादि कोत्तागुडम पुलिस के सामने दोनों नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। ये दोनों नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी में पिछले 13 सालों से सक्रिय थे। छत्तीसगढ़ में एनकाउंटर का डर था इसलिए हिंसा का रास्त छोड़ा और मुख्यधारा में लौट आए हैं। जानकारी के मुताबिक, नक्सली पोडियम इदुमैया उर्फ हरीश और उइके मुथ्यालक्का ये दोनों नेमलागुड़ा के रहने वाले थे। किस्टाराम एरिया कमेटी में सक्रिय थे। साल 2011 से नक्सल संगठन के साथ जुड़कर काम कर रहे थे। अलग-अलग घटनाओं में शामिल थे। पुलिस पार्टी को एंबुश में फंसाना। जवानों की रेकी करना। हत्या, आगजनी जैसी वारदातों में भी शामिल रहे हैं। इन दोनों नक्सलियों ने तेलंगाना में समर्पण करने के बाद कहा कि, बस्तर में लगातारा मुठभेड़ हो रही है। कई साथी मारे गए हैं। कहीं ये भी मारे न जाएं इसलिए हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया। जिसके बाद कुछ दिन पहले रात के अंधेरे में संगठन के साथियों से छिपते-छिपाते दोनों तेलंगाना पहुंच गए। और अब भद्रादि कोत्तागुडम पुलिस के सामने हथियार डाल दिए। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस फोर्स आक्रामक हो गई है। 3 महीने के अंदर 80 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे जाने के डर से ही बस्तर के किस्टाराम इलाके में सक्रिय 3 महिला समेत 6 नक्सलियों ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में सरेंडर कर दिया है। इनपर करीब 19 लाख रुपए का इनाम घोषित था। एक पर 5 लाख, 3 पर 4-4 और 2 एक-एक लाख रुपए के इनामी थे।
Adv