रायपुर। राजधानी के आजाद चौक थाना क्षेत्र में एक गंभीर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। बताया गया है कि 19 वर्षीय प्रांजल चौबे ने नशे की हालत में गुपचुप ठेले वाले से ₹5000 की मांग की। जब ठेले वाले ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने चाकू निकालकर ठेले वाले और उसके बेटे पर प्राणघातक हमला कर दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में डर का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, प्रांजल चौबे नशे की हालत में रात के समय गुपचुप खरीदने के लिए ठेले के पास पहुँचा। पहले उसने बातचीत की और फिर पैसे की मांग करने लगा। गुपचुप विक्रेता ने स्पष्ट कहा कि उसके पास अतिरिक्त पैसे नहीं हैं और वह मांग पूरी नहीं कर सकता। इसी बात पर नाराज होकर प्रांजल ने गुस्से में आकर चाकू निकाल लिया और ठेले वाले तथा उसके बेटे पर हमला कर दिया। चाकू लगने से दोनों घायल हो गए जिन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची आजाद चौक थाना पुलिस ने घायल पिता-पुत्र से पूछताछ की और आरोपी प्रांजल चौबे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रांजल चौबे नशे में था और घटना के बाद फरार हो गया था, लेकिन उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है। यह घटना राजधानी में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और असामाजिक तत्वों की बेखौफ गतिविधियों को उजागर करती है। आम नागरिकों में चिंता बढ़ गई है कि इस तरह की घटनाओं से उनके बच्चों और परिवार की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे। नशे की लत अपराध का प्रमुख कारण बन रही है। युवाओं में बढ़ते नशे के मामलों पर नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है। साथ ही, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना होगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और घायल पिता-पुत्र के बयान लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराध पर नियंत्रण पाया जा सके। शहरवासियों की निगाहें अब पुलिस की तत्परता पर टिकी हैं कि अपराधियों को कितनी जल्दी पकड़कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।
कांकेर। शहर के मांझापारा क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। धन्नामल गुल्लूमल मशीनरी एंड सेनेट्री (राज गिफ्ट के पास) में लगे बिजली के खंभे से अचानक स्पार्किंग होने लगी और कुछ ही देर में बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के समय सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस हादसे में दो महिलाओं को चोटें आई हैं। बताया गया कि वे सड़क से गुजर रही थीं तभी अचानक गिरते तार ने उन्हें घायल कर दिया। उनके साथ मौजूद एक छोटी बच्ची बाल-बाल बच गई। चोटिल महिलाओं को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार किया गया। गनीमत रही कि बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घटना ने इलाके में भय का माहौल बना दिया है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है, जिससे रात के समय अंधेरा छा गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही पहले से बनी हुई है और कई बार तार जर्जर हो चुके हैं, बावजूद इसके समय रहते कोई मरम्मत नहीं की गई। लोगों ने आरोप लगाया कि यदि तार गिरने के समय सड़क पर ज्यादा लोग होते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। कई नागरिकों ने बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई कर खतरनाक तारों की मरम्मत कराने की मांग की है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद क्षेत्र में पुराने और खराब हो चुके बिजली उपकरणों को बदलने में विभाग की रुचि नहीं दिखाई गई। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में गुस्सा और असंतोष देखा गया। कुछ लोगों ने कहा कि बिजली आपूर्ति की नियमित जाँच और मरम्मत कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। बिजली विभाग के अधिकारी ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और बताया कि जल्द ही तार की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। यह घटना बिजली व्यवस्था की खामियों को उजागर करती है और प्रशासन से त्वरित सुधार की आवश्यकता को रेखांकित करती है। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग से उम्मीद की जा रही है कि वे इस मामले में जिम्मेदारी निभाएँगे और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएँगे। फिलहाल, मोहल्ले के लोग सतर्क हैं और बिजली बहाली का इंतजार कर रहे हैं। घटना ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि समय पर रखरखाव और सुरक्षा उपाय अपनाना कितना जरूरी है। बड़ा हादसा टल गया, लेकिन सवाल यह है कि क्या प्रशासन भविष्य में ऐसी लापरवाही से बच पाएगा।
रायपुर। भारतीय स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य परिषद की बैठक आज रायपुर सांसद एवं संस्था के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जंबूरी की तैयारी, सदस्यता विस्तार तथा समाजोपयोगी अभियानों पर विस्तृत चर्चा कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि युवाओं के मानसिक, शारीरिक विकास के साथ देश सेवा में कार्य कर रहे स्काउटिंग को लोग और अच्छे से जाने इस हेतु नव भारत निर्माण थीम पर मै 33 जिलों में दौरा करूंगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय स्काउट्स एंड गाइड्स एक गौरवशाली संस्था है, जिससे जुड़ना स्वयं में गर्व की अनुभूति है। यह संगठन केवल अनुशासन और सेवा भाव ही नहीं सिखाता, बल्कि समाज निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है। इस अवसर पर राज्य मुख्य आयुक्त डा सोमनाथ यादव ने बताया कि आगामी दिनों में राज्य पुरस्कार जांच शिविर संभाग स्तर पर आयोजित किया जाएगा,वही उन्होंने बताया कि नवंबर माह में लखनऊ में आयोजित जंबूरी मे राज्य से 3 सौ से अधिक स्काउट्स गाइड्स हिस्सा लेंगे, इसी तरह प्राकृतिक आपदा में स्काउट्स गाइड्स की भूमिका को लेकर प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। डॉ सोमनाथ यादव ने बताया कि बच्चों को साहसिक कार्यों में भी हिस्सेदारी हो इस हेतु लगातार एडवेंचर कैंप आयोजित किए जा रहे है। बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय में आगामी 23 से 29 नवम्बर तक लखनऊ में होने वाली राष्ट्रीय जंबूरी में राज्य के 313 रोवर्स-रेंजर्स भाग लेंगे। इस हेतु प्री-जंबूरी की तैयारी के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। दिसंबर में रायपुर में होने वाली अंतरराष्ट्रीय जंबूरी की रूपरेखा पर चर्चा हुई तथा विभिन्न समितियों का गठन कर स्थान चयन व ठहरने की व्यवस्था पर विचार किया गया।इस जंबूरी में विश्व भर से 10,000 से ज्यादा रोवर्स-रेंजर्स शामिल होंगे, जिनमें छत्तीसगढ़ से 3,000 प्रतिभागी को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया। पिछली कार्यसमिति की पुष्टि करते हुए नवनिर्मित कार्यकारिणी का अनुमोदन किया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक जिले में 1000 पौधे स्काउट्स-गाइड्स के माध्यम से लगाने का संकल्प लिया गया। पौधारोपण स्कूल, कॉलेज, सड़क किनारे एवं सार्वजनिक स्थलों पर होगा। साथ ही आपदा सेवा में बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय त्वरित राहत कार्यों में सक्रिय योगदान देने पर बल दिया गया। सदस्यता विस्तार छोटे जिलों से 10 एवं बड़े जिलों से 20 व्यापारी, उद्योगपति और प्रतिष्ठित नागरिकों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया। साथ ही कॉलेजों, निजी विश्वविद्यालयों में रोवर्स-रेंजर्स की इकाइयां शुरू करने का निर्णय लिया गया।
दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका आज रूंगटा इंटरनेशलन स्कील्स युनिवर्सिटी भिलाई में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के विद्यारंभ समारोह में शामिल हुए। इस दौरान राज्यपाल ने युनिवर्सिटी के ड्रोन क्लब का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डे भी सम्मिलित हुए।
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के द्वारा सभी ग्रामों में आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत कलस्टर का आयोजन कर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रत्येक ग्राम के जन तक पहुंचाना है।
दंतेवाड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार शनिवार को दंतेवाड़ा जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता ने दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता, वादकारी तथा न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस (17 सितंबर) से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारी में जवाहर नगर मंडल भाजपा, जिला रायपुर ने कार्यशाला का आयोजन किया। मंडल के मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि यह बैठक राठौड़ क्षत्रिय समाज भवन, राठौड़ चौक में हुई, जिसमें जिला उपाध्यक्ष हरीश सिंह और सैनिक कल्याण बोर्ड सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश पांडे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे
बीजापुर। जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। घटना स्थल से .303 रायफल, विस्फोटक सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की वार्षिक आमसभा का आयोजन गुरुवार को राजधानी रायपुर के 'वीमतारा' मधुपिले चौक, शांतिनगर स्थित सभागार में किया गया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने समाज से आह्वान किया कि दिव्यांग बच्चों की मदद में सभी को आगे आना चाहिए और परिषद की गतिविधियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहिए।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कांकेर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित सांसद भोजराज नाग की ओर से दायर उस अंतरिम आवेदन को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने चुनाव याचिका को प्रथम दृष्टया निरस्त करने की मांग की थी। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता ने लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में हुई कथित अनियमितताओं के पर्याप्त तथ्य पेश किए हैं। ऐसे में मामला मेरिट पर सुनवाई योग्य है।
रायगढ़। रायगढ़ जिले में खरसिया विधानसभा क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने प्राथमिक जांच में हत्या का संदेह मृतकों के रिश्तेदार पर जताया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने परिवारिक विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। जांच के दौरान स्निफर डॉग मृतक के पड़ोसी रिश्तेदार के घर के बाहर जाकर रुक गया, जिससे शक और गहरा गया। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार 11 सितंबर 2025 को 75 वर्ष के हो गये। वह 16 वर्षों से अधिक समय से संघ के मार्गदर्शक और दार्शनिक के रूप में शीर्ष पर हैं। 11 सितंबर, 1950 को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में जन्मे मधुकर दत्तात्रेय देवरस, जिन्हें बालासाहेब के नाम से जाना जाता है और एमएस गोलवलकर के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तीसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रमुख हैं।
रायपुर। आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए मामलों का निपटारा करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के तत्वावधान में 13 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) बिलासपुर द्वारा प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों एवं व्यवहार न्यायालयों में भी लोक अदालत आयोजित किए जाएंगे। यह कैलेण्डर वर्ष 2025 की तीसरी नेशनल लोक अदालत होगी तथा 13 दिसम्बर 2025 को वर्ष 2025 की अंतिम लोक अदालत आयोजित की जाएगी।
बालोद। एकीकृत बाल विकास परियोजना गुंडरदेही के अंतर्गत ग्राम सुखरी, मोखा, कोंगनी और मचैद के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गुंडरदेही ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों के मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के प्राप्त आवेदनों के आधार पर जारी सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 19 सितंबर तक कार्यालयीन समय 10 बजे से 5.30 बजे तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गुंडरदेही में दावा आपत्ति प्रस्तुत किए जा सकते हैं। उन्होेंने बताया कि दावा आपत्ति का अवलोकन परियोजना कार्यालय, जनपद पंचायत, खंड शिक्षा कार्यालय, खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, संबधित ग्राम पंचायतों में कर सकते हैं।
बालोद। आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले के चयनित 186 आदिवासी बहुल गांव में अनुसूचित जनजातियों के विकास एवं कल्याण से जुड़े प्रमुख योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हेतु जिले के सभी विकासखण्डों में आदि कर्मयोगी अभियान रेस्पोंसिव गवर्नेंस प्रोग्राम अंतर्गत कार्यशाला निरंतर जारी है। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा जनजातियों के विकास एवं कल्याण से जुड़े प्रमुख योजनाओं का ग्राम स्तर तक क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षकों द्वारा “आदि कर्मयोगी अभियान” के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। जिसका उद्देश्य जनजातीय अंचलों में सेवा, समर्पण और सुशासन की भावना के साथ शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। उल्लेखनीय है कि कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर चयनित कैडर एवं वालंटियर्स द्वारा अपने गांव के विकास हेतु योजना का निर्माण किया जाना है। जो कि आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर जिले के चयनित आदिवासी गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
बालोद। जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर ने बताया कि जिले में घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक दुरुपयोग को देखते हुए सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती श्रध्दा दिल्लीवार एवं खाद्य निरीक्षक सुधीर खेस्स तथा खाद्य अमलों द्वारा बालोद नगर मे विभिन्न संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि बालोद के गणेश पावभाजी सेंटर, नेताजी होटल सदर रोड, नमो टी-स्टॉल, जनता भोजनालय, छत्तीसगढ़ साहू जलेबी समोसा भंडार, देवांगन टी-स्टॉल जवाहर मार्केट बालोद में घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक दुरुपयोग करते पाये जाने पर कुल 11 नग भरा सिलेण्डर जप्त कर छ.ग. द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 की कडिकाओं के तहत कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि जिले में आगेे भी घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक दुरुपयोग को दृष्टिगत रखते हुए कार्यवाही जारी रहेगी ।
बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल एवं पूर्व माध्यमिक शाला धारासिव में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। कक्षा में पढ़ाई कराने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय दो शिक्षक आपस में ही भिड़ गए। यह पूरी घटना छात्रों के सामने हुई, जिससे बच्चे सहम गए और इधर-उधर भागने लगे। कक्षा का माहौल बिगड़ गया और पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई।
बैकुंठपुर। पिछले दिनों 3 सितम्बर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में देखा जा सकता था कि, जिले के नगर सेना के कार्यालय में कुछ लोग जमकर शराबखोरी कर रहे थे। ये सभी जिले के होमगार्ड के ही जवान थे जो एक सरकारी दफ्तर में पार्टी मना रहे थे।
बिलासपुर। सालों से किराया जमा नहीं करने वाले शहर के 13 दुकानों को मंगलवार को नगर निगम के अमले ने सील कर दिया है. इनमें से 10 दुकान महिला समृद्धि बाजार की है, और 3 दुकानें बृहस्पति बाजार की है.किराया जमा करने को लेकर इन दुकानदारों को कई बार नोटिस दिया गया था, इसके बावजूद भी इनके द्वारा किराया जमा नहीं किया गया।
Adv