बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं होने से बच्ची की मौत

    10-Sep-2025

    बलरामपुर। जिले के जिला अस्पताल में कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है और लापरवाही के कारण एक 3 महीने के बच्चे की मौत हो गई है। बच्ची की मौत होने के बाद परिजनों ने देर रात जमकर हंगामा किया है। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने भी लापरवाही की बात स्वीकार की है।

    दरअसल, ग्राम पंचायत पिंडरा से बच्ची के परिजन तबीयत खराब होने के बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हुए थे। पर्ची बनवाने के बाद उसे अस्पताल में एडमिट किया गया और ऑक्सीजन भी दिया गया था, लेकिन जब उसकी हालत खराब होने लगी तो डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया था। रेफर करने के बाद एंबुलेंस में उसे ऑक्सीजन नहीं दिया गया और रास्ते में मासूम में दम तोड़ दिया है।
     
    इस घटना के बाद परिजन बेहद आकर्षित हो गए और उन्होंने जिला अस्पताल जाकर जमकर हंगामा मचाया। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी एवं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव भी मौके पर पहुंचे। परिजनों के आक्रोश को देखने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लापर
  • अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    09-Sep-2025

    रायपुर। राजधानी रायपुर में अनंत चतुर्दशी के तीसरे दिन परंपरागत रूप से आयोजित होने वाली प्रतिमा विसर्जन झांकी एवं भव्य शोभायात्रा इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के वातावरण में सम्पन्न हुई। यह परंपरा पिछले चार दशकों से लगातार राजधानी की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा रही है। लेकिन पिछले 44 सालों में यह पहला अवसर था कि, सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल इस वर्ष उप राष्ट्रपति चुनाव के चलते दिल्ली प्रवास पर होने के कारण शोभायात्रा में प्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित नहीं हो सके। उन्होंने इस अवसर पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहला अवसर है जब वे प्रत्यक्ष रूप से स्वागत में सम्मिलित नहीं हो पाए।   उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए श्रीगणेश भक्तों का अभिनंदन किया और विघ्नहर्ता श्री गणेश जी के विविध स्वरूपों का दर्शन कर देश-प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। सांसद अग्रवाल ने कहा कि रायपुर की यह शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और सनातनी आस्था का सशक्त प्रतीक भी है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अनुपस्थिति में उनके परिवार के सदस्यों ने रायपुर स्वागत एवं प्रोत्साहन समिति के मंच से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर परंपरा में सहभागिता निभाई और श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। उन्होंने समस्त गणेश भक्तों और रायपुरवासियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि “अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ बप्पा को विदाई देने की यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक हमारी आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत बनाए रखेगी।

  • गणेश की झांकियों रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 बदमाश गिरफ्तार, 25 किलो कड़े बरामद

    09-Sep-2025

    रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस ने एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया। गणेश विसर्जन के मौके पर जहां शहरभर में भव्य झांकियों का आयोजन हो रहा था और श्रद्धालु उत्सव में डूबे थे, वहीं कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। ये लोग सार्वजनिक स्थलों पर मारपीट और झगड़े कर शांति भंग कर रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसे तत्वों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर अपराध पर कड़ा प्रहार किया।
     जानकारी के अनुसार, त्योहार के दौरान कुछ जगहों पर असामाजिक तत्वों ने हाथ में पहनने वाले लोहे के कड़े हथियार के रूप में इस्तेमाल किए और लोगों से मारपीट की। पुलिस की छानबीन में पता चला कि बदमाशों के पास 20 से 25 किलो तक के लोहे के कड़े बरामद किए गए। ये कड़े न केवल सामान्य गहनों के रूप में उपयोग किए जाते थे, बल्कि हमला करने के लिए हथियार की तरह इस्तेमाल किए जा रहे थे। पुलिस ने बोरी भरकर ये कड़े जब्त किए और आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
     पुलिस ने किया मामलें में बड़ा खुलासा रायपुर पुलिस ने इस मामले में बड़ी सक्रियता दिखाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली केसरी नंदन नायक ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई थी। पुलिस ने त्योहार की आड़ में माहौल खराब करने वाले अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई की।
     पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। त्योहार जैसे सार्वजनिक आयोजन में शांति बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और इसके लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। इस कार्रवाई से शहरवासियों में राहत का माहौल है। त्योहार के दौरान शांति भंग करने वाले अपराधियों को समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे आगे किसी बड़ी घटना को रोकना संभव हुआ। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित थाने में दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
     साथ ही, पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि त्योहार में शामिल सभी श्रद्धालु शांति बनाए रखें। पुलिस की पूरी टीम शहरभर में सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए है और किसी भी असामाजिक गतिविधि पर नज़र रखे हुए है। पुलिस का उद्देश्य न केवल अपराधियों को गिरफ्तार करना है, बल्कि आमजन में विश्वास और सुरक्षा का माहौल भी बनाना है। रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने कहा कि यह अभियान आगामी त्योहारों के लिए एक उदाहरण बनेगा। अपराधियों के खिलाफ चलाए गए।

  • बाइक से गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को 15-15 साल की सजा

    09-Sep-2025

    रायपुर। रायपुर में बाइक से गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को कोर्ट ने 15-15 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला अप्रैल 2021 में गरियाबंद जिले में सामने आया था, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से छुरा होते हुए रायपुर की ओर बाइक से गांजा तस्करी की जा रही है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 34 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी  पर बधाई अनुमानित कीमत 1.70 लाख रुपये बताई गई। आरोपियों की पहचान गरियाबंद जिले के मनोज ईसाई और योगेश तारक के रूप में हुई। उनके पास से बरामद गांजा को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। करीब साढ़े तीन वर्षों तक चली सुनवाई के बाद, मंगलवार को एनडीपीएस स्पेशल कोर्ट के जज पंकज कुमार सिन्हा ने दोनों दोषियों को कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों पर 1.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। यदि यह जुर्माना अदा नहीं किया गया, तो दोनों को अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।  एनडीपीएस एक्ट के मामले में सरकारी वकील केके चंद्राकर। इस पूरे मामले में पुलिस ने पूरी सक्रियता दिखाई। विशेष लोक अभियोजक केके चंद्राकर ने अदालत में अभियोजन पक्ष की पैरवी की और अदालत में साक्ष्य, जब्ती और गवाहों के आधार पर अपराध सिद्ध कराया। अदालत ने माना कि यह मामला मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा गंभीर अपराध है, जो समाज में नशे के प्रसार और युवाओं को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधि है। इसलिए कठोर दंड दिया जाना आवश्यक है। पुलिस के अनुसार, ओडिशा से छुरा होते हुए रायपुर की दिशा में गांजा ले जाया जा रहा था। आरोपियों की बाइक की तलाशी लेने पर बोरे में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि यह तस्करी नेटवर्क काफी समय से सक्रिय था और नशे की खेप विभिन्न जगहों पर पहुँचाई जाती थी। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपियों का उद्देश्य अधिक मुनाफे के लिए युवाओं और अन्य वर्गों में नशे का सामान बेचना था। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज में अपराध और नशे के प्रसार का भी बड़ा कारण बनता है। अदालत ने कहा कि नशे से जुड़े अपराध समाज की जड़ों को प्रभावित करते हैं और इसलिए ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।   कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मादक पदार्थ अधिनियम के तहत यह अपराध गंभीर श्रेणी में आता है। ऐसे अपराधों से निपटने के लिए प्रशासन, पुलिस और समाज सभी को सतर्क रहना होगा। अभियोजन पक्ष की दलीलों और पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने मनोज ईसाई और योगेश तारक को दोषी करार दिया और उन्हें कठोर कारावास की सजा सुनाई। इस कार्रवाई से प्रशासन का संदेश साफ है कि नशे से जुड़े अपराधों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अपराधों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, नागरिकों से अपील की गई है कि नशे से जुड़े अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना भी आवश्यक है। युवाओं में नशे की बढ़ती लत को रोकने के लिए परिवार, प्रशासन और समाज को मिलकर काम करना होगा। यह मामला स्पष्ट करता है कि पुलिस की तत्परता और अदालत की सख्ती से नशे की तस्करी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इस पूरे घटनाक्रम ने यह भी साबित कर दिया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रशासन और न्यायपालिका मिलकर प्रभावी कदम उठा रही है। सजा की यह घोषणा समाज में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाएगी और अपराधियों को चेतावनी देगी कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के आरोप को पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने झूठा साबित किया

    09-Sep-2025

    कवर्धा। कवर्धा विधानसभा में फर्जी वोटर लिस्ट का झूठा आरोप उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा लगाया जा रहा है, जिसका पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा किसी भी प्रकार का कोई भी वोटर लिस्ट नहीं बनाया गया था।

  • नगर पंचायत इंदौरी में अधोसंरचना निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ स्वीकृत

    09-Sep-2025

    कवर्धा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पंडरिया विधानसभा के नगर पंचायत इंदौरी में सड़क, हाईमास्क लाइट, रंगमंच निर्माण, नाली निर्माण जैसे विभिन्न अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 57 लाख 72 हजार रुपए की स्वीकृति अधोसंरचना मद के अंतर्गत मिली है। इस स्वीकृति के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है। 

    इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास हेतु हमारा प्रयास निरंतर जारी है। जनता को मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ मिले, उनका जीवन स्तर बेहतर हो, हमारे ग्रामीण क्षेत्र और नगर विकसित बनें एवं क्षेत्र की आर्थिक प्रगति हो इसी लक्ष्य और उद्देश्य के साथ प्रदेश की डबल इंजन भाजपा सरकार कार्य कर रही है। नगर पंचायत इंदौरी में प्रकाश व्यवस्था, सड़क, नाली, रंगमंच और सौन्दर्यीकरण जैसे विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 57 लाख 72 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है इसके पूर्व भी करोड़ों के विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति भी नगर पंचायत इंदौरी को मिली है जिससे क्षेत्र में जनसुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित हुआ है। हाल ही में इंदौरी में मिनी स्टेडियम के निर्माण हेतु 2 करोड़ वहीं शिक्षा,स्वास्थ्य,सौन्दर्यीकरण, मूलभूत सुविधाओं एवं विभिन्न अधोसंरचना निर्माण और विकास कार्यों के लिए अबतक 10 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति नगर पंचायत इंदौरी के विकास को नई गति दे रहा है।
     
    19 विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण हेतु मिली स्वीकृति
    नगर पंचायत इंदौरी में कुल 19 विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद अंतर्गत स्वीकृति मिली है। जिसके तहत गांधी चौरा पुराना बाजार चौक रंग मंच निर्माण, वार्ड क्रं. 12 में मेन रोड से अटल परिसर वार्ड तक स्ट्रीट लाईट, मेन रोड चौक के पास मोर इंदौरी चौक निर्माण, वार्ड क्रं. 10 में मेन रोड से नहर पारा एवं रत्न साहू के घर तक स्ट्रीट लाईट, वार्ड क्रं. 02 में लाला चन्द्रवंशी के मकान से नहर पारा तक झलमला रोड स्ट्रीट लाईट, वार्ड क्रं. 07 में पुराना बाजार चौक से नगर पंचायत से मानिकचौरी रोड तक स्ट्रीट लाईट, अटल परिसर से मुख्य चौक तक स्ट्रीट लाईट, मेन रोड से नहर पार होते हुए रत्न राहू के घर तक स्ट्रीट लाईट, वार्ड क्रं. 13 मंगीलाल के घर से कुंआ तक एवं छोटे रगरा के पास नाली निर्माण, संतोष डहरिया से भुनी गोंड एवं मेन बस स्टैण्ड से कोसमंदा पुल तक हाफ राउण्ड नाली निर्माण, शासकीय बोर से कुमार टेलर के घर तक हाफ राउण्ड नाली निर्माण, छोटे रगरा से गुरु घासीदास मंदिर से शिवकुमार धृतलहरे के घर तक हाफ राउण्ड नाली निर्माण, वार्ड क्रं. 02 में नहर चौक के पास हाईमास्क लाईट, वार्ड क्रं. 12 में पुराना सोसायटी चौक के पास हाई मास्क लाईट, वार्ड क्रं. 11 में इंदिरा आवास के पास हाईमास्क लाईट, वार्ड क 09 जिनेन्द्र गुरूजी के घर के पास हाईमास्क लाईट, गुरुघासीदास मंदिर के पास हाईमास्क लाईट, अटल परिसर के पास हाईमास्क लाईट, छोटे रगरा में गुरूघासी दास मंदिर से शिवकुमार धृतलहरे के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य शामिल हैं।
  • ऐतिहासिक विसर्जन झांकी में पहुंचे CM विष्णुदेव साय

    09-Sep-2025

    रायपुर। CM विष्णुदेव साय 8 सितंबर की देर रात राजधानी रायपुर के हृदयस्थल जयस्तंभ चौक स्थित नगर निगम द्वारा निर्मित स्वागत मंच पर पहुंचे और ऐतिहासिक गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होकर झांकियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर की गणेश विसर्जन झांकी अत्यंत ऐतिहासिक परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने विघ्नहर्ता श्री गणेश से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक विसर्जन यात्रा में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    उल्लेखनीय है कि विगत दिवस राजधानी रायपुर में शाम 8 बजे से ही गणेश झांकी यात्रा प्रारंभ हो गई थी। इस बार भी निर्धारित रूट पर शारदा चौक से झांकियों को टोकन प्रदान किया गया। झांकियां तेलघानी नाका, राठौर चौक और तात्यापारा से होकर शारदा चौक में एकत्रित हुईं, तत्पश्चात एक-एक कर आगे बढ़ीं।
     
    ये सभी झांकियां जयस्तंभ चौक से होते हुए मालवीय रोड, सदर बाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुंदर नगर और रायपुरा मार्ग से होकर महादेव घाट तक पहुंचीं। इस वर्ष भी झांकियों को विभिन्न विषयों पर आकर्षक रूप से सजाया गया। इनमें विविध पौराणिक प्रसंगों के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर और राफेल विमान की झलक भी देखने को मिली। रायपुर की सड़कों पर झांकी के रूप में राफेल विमान का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। एक झांकी में बप्पा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक परिधान में विराजमान दिखाई दिए। इन झांकियों को देखने के लिए न केवल रायपुर शहरवासी बल्कि आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में राजधानी पहुंचे।
     
     
  • करंट की चपेट में आने से भालू की मौत

    09-Sep-2025

    महासमुंद। बागबाहरा वनपरिक्षेत्र में नर भालू का शव मिला है. वन्य प्राणी के शिकार के लिए लगाए गए करंट तार की चपेट में आने से भालू की मौत हुई है

    सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू के शव को अवराडबरी वन डिपो लेकर आ गई है। वहीं मामले में संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
    जानकारी के मुताबिक, बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 179 में करंट लगने से एक नर भालू की मौत हुई है. मृत भालू की उम्र लगभग 12 साल बताई जा रही है. सूचना पर पहुंची टीम ने मौके से भालू का टूटा हुआ जबड़ा और दांत बरामद किया है. इस मामले में वन विभाग जल्द ही खुलासा करेगा।
  • पंजीयन कराए और निःशुल्क यात्रा कर डोंगरगढ़ दर्शन करें

    09-Sep-2025

    रायपुर। जगत जननी मां दुर्गा के पावन पर्व शारदीय नवरात्र का शुभारंभ सोमवार, 22 सितंबर से हो रहा है. मां काली सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की तरह निःशुल्क डोंगरगढ़ दर्शन-10 का शुभारंभ 22 सितंबर से किया जाएगा. समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज (पोल्ले) ने बताया, इस यात्रा के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य रखा गया है

    वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर सीटें आबंटित की जाएंगी. पूर्व पंजीयन के लिए समिति के इंदिरा चौक, श्यामनगर स्थित कार्यालय में 17 से 20 सितंबर तक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे एवं शाम 4 से 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है. टिकट आरक्षण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर किया जाएगा। 
     
    यह निःशुल्क यात्रा इस वर्ष भी 4 बसों के माध्यम से कराई जाएगी. ये बसें क्रमशः एक-दूसरे के पीछे डोंगरगढ़ पहुंचेगी. जो प्रातः 09.30 बजे प्रस्थान स्थल से छूटेंगी व गंतव्य स्थल पहुंचकर और श्रद्धालुओं के दर्शन करने के बाद निर्धारित समय पर डोंगरगढ़ से वापस रायपुर लौटेंगी. यह यात्रा 22 से 26 सितंबर तक अर्थात् पांच दिनों तक चलेगी. यदि औसतन 60 यात्री 1 बस में सुविधाजनक रूप से यात्रा करते हैं, तो रोजाना 240 यात्री एक दिन में यात्रा कर सकेंगे.
  • बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या करने वाले 6 नकाबपोश गिरफ्तार

    09-Sep-2025

    धमतरी। घर में रखे नकद व जेवरात को लूटने से मना करने पर बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या करने वाले 6 नकाबपोश आरोपी युवकों को अर्जुनी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

    पुलिस ने उनके पास से लूट के जेवरात, नकदी तथा हत्या करने उपयोग किए औजार को जब्त कर कर लिया है। अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक सितंबर की रात ग्राम भानपुरी निवासी कृतराम साहू अपनी पत्नी रश्मि साहू के साथ घर में सो रहे थे, तभी रात करीब दो बजे तीन अज्ञात नकाबपोश आरोपी घर में पीछे की ओर से घुसे बुजुर्ग पति-पत्नी को बंधक बना लिया।
     
    फिर आरोपियों ने घर के आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगद पांच हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। इस घटना का जब कृतराम साहू ने विरोध किया, तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। रश्मि साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने थाना अर्जुनी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर हत्यारों को ढूंढने में जुटी हुई थी।
     
    आरोपियों को पकडऩे विशेष पुलिस टीम बनी, लेकिन घटना व आसपास सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था, ऐसे में इस घटना से पर्दा उठाना पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन वैज्ञानिक पद्धति से की गई जांच ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचा दिया।
     
    मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर छह आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
     
    गिरफ्तार आरोपियों में धनराज यादव 22 वर्ष ग्राम भठेली, हुपेन्द्र बांधे 18 वर्ष 11 माह ग्राम भठेली, चेतन कुमार साहू 19 वर्ष ग्राम भठेली, कलेश्वर ध्रुव 22 वर्ष ग्राम कचना, हेमसागर मंडावी 20 वर्ष ग्राम गुजरा, हाल संतोषी नगर रायपुर और सोमप्रकाश देवांगन 36 वर्ष ग्राम कुर्रा शामिल है। आरोपियों के पास से पुलिस ने जेवरात, नकदी, मोबाइल, हत्या में प्रयुक्त चाकू, कपड़ा, जूता और बाइक को जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
  • भाजयुमो नेता ने तलवार से काटा केक, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    09-Sep-2025

    कोरबा। कोरबा में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बद्री अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अग्रवाल अपने जन्मदिन के मौके पर कार के बोनट पर रखे केक को तलवार से काटते नजर आ रहे हैं। उनके साथ मौजूद समर्थक तालियां बजाते और जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं।

    वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा एक ओर अनुशासन और कानून व्यवस्था की दुहाई देती है, जबकि दूसरी ओर उसके नेता खुलेआम गैर-जिम्मेदाराना हरकतें कर रहे हैं।
     
    मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बद्री अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने इसकी पुष्टि की है। घटना के बाद जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस जहां सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है, वहीं भाजपा नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
  • ट्रैक्टर से गिरने से किशोर की मौत

    09-Sep-2025

    रायगढ़। जिले में सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। गणेश विसर्जन कर ट्रैक्टर ट्राली के पीछे बैठकर घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर से वह गिर गया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

    मृतक की पहचान महाराजगंज निवासी विशु कुमार प्रजापति (14) के रूप में हुई है। वह अपने पिता जयसिंह प्रजापति (42) के साथ नानी के घर कोदवारी पारा आया था।
    रविवार दोपहर वह गणेश विसर्जन में शामिल हुआ और पंकज राठिया के ट्रैक्टर-ट्रॉली में गांव के अन्य बच्चों व बुजुर्गों के साथ सवार हो गया। गणेश विसर्जन के बाद सभी लोग ट्रॉली में बैठकर लौट रहे थे।
    देर शाम जब ट्रॉली कोदवारी पारा हनुमान मंदिर के पास पहुंची, तभी चालक पंकज राठिया ने ट्रैक्टर को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाना शुरू कर दिया। इसी दौरान विशु कुमार संतुलन खो बैठा और ट्रॉली से नीचे गिर गया।
     
    गिरने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज के बाद मृत घोषित कर दिया।
     
    घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी चालक पंकज राठिया के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • तीसरी बार हैक हुई हेमचंद यादव विवि की वेबसाइट

    09-Sep-2025

    दुर्ग। दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट एक बार फिर साइबर हमले का शिकार हो गई। यह तीन महीने में तीसरी बार है जब विश्वविद्यालय की साइट हैक हुई है। 8 सितंबर को छात्रों ने जब वेबसाइट खोली तो वहां "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक संदेशों वाले पोस्टर दिखाई दिए।

     
    हैकिंग की जिम्मेदारी पाकिस्तानी हैकर्स ने ली है। वेबसाइट पर भारत का मजाक उड़ाने वाले पोस्ट भी डाले गए। जानकारी तब सामने आई जब छात्रों ने स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। हैरानी की बात यह रही कि न तो विश्वविद्यालय प्रशासन और न ही वेबसाइट की जिम्मेदारी संभालने वाली निजी एजेंसी को इस घटना की भनक लगी।
     
    छात्रों में आक्रोश
    लगातार हो रही हैकिंग से परीक्षा परिणाम और प्रवेश से जुड़े काम ठप हो रहे हैं। छात्रों का कहना है कि यह सिर्फ शैक्षणिक नहीं बल्कि देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। उनका आरोप है कि पिछली घटना (7 सितंबर) के बाद प्रशासन ने वेबसाइट का ऑडिट कराने का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
     
    विशेषज्ञों की राय
    साइबर विशेषज्ञों का मानना है कि बार-बार हो रही घटनाओं से बचने के लिए सर्वर सिक्योरिटी और बैकअप सिस्टम को तुरंत अपग्रेड करने की जरूरत है। वहीं, छात्रों का कहना है कि जब तक वेबसाइट की जिम्मेदारी किसी सक्षम सरकारी एजेंसी को नहीं दी जाएगी, तब तक ऐसे हमले रुकने वाले नहीं हैं।
     
    इस घटना ने एक बार फिर विश्वविद्यालय की डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था और निजी एजेंसी की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
     
     
     
  • मेथी दाने का पानी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

    08-Sep-2025

    जान लें सेवन करने का सही तरीका

    आयुर्वेद के मुताबिक मेथी दाने का पानी आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से मेथी दाने के पानी को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल करते हैं, तो आप अपनी सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। आइए मेथी दाने का पानी पीने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
     
    गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
    मेथी दाने का पानी आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। क्या आप पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको मेथी दाने के पानी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए। मेथी दाने के पानी में पाए जाने वाले तत्व आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।
     
    आसान बनाए वेट लॉस जर्नी
    क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको मेथी दाने के पानी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी मेथी दाने के पानी का सेवन किया जा सकता है। मेथी दाने का पानी न केवल आपकी त्वचा के लिए बल्कि आपके बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
     
    कैसे बनाएं मेथी दाने का पानी?
     
    मेथी दाने का पानी बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले एक गिलास पानी में एक स्पून मेथी दाना मिला लीजिए। अब मेथी दाने को रात भर भिगोकर छोड़ दीजिए। अगली सुबह आपको इस पानी को छान लेना है। आयुर्वेद के मुताबिक सुबह-सुबह खाली पेट औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक को कंज्यूम करके आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
  • कांग्रेस मुख्यालय पहुंची ED की टीम, महामंत्री को सौंपा चालान

    08-Sep-2025

    रायपुर । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम सोमवार दोपहर राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) मुख्यालय राजीव भवन पहुंची। टीम ने यहां महामंत्री प्रशासन मलकीत सिंह गैदू से मुलाकात की और उन्हें एक चालान की प्रति सौंपी। इस चालान में सुकमा जिला कांग्रेस भवन के निर्माण से जुड़े तथ्यों का उल्लेख किया गया है।

    ईडी की पूछताछ
    ईडी ने कांग्रेस भवन के निर्माण में खर्च की गई राशि को लेकर पीसीसी से लिखित हिसाब मांगा था। यह विवरण महामंत्री गैदू ने ईडी को सौंपा था। अब एजेंसी ने सवाल उठाया है कि भवन निर्माण में लगा पैसा कहां से आया? क्या यह राशि पीसीसी से जारी की गई थी, और यदि हां, तो कब और किस प्रक्रिया से दी गई?
     
    शराब घोटाले से जुड़ा मामला
    गौरतलब है कि सुकमा कांग्रेस भवन को ईडी पहले ही अटैच कर चुकी है। ईडी का आरोप है कि भवन का निर्माण कांग्रेस शासनकाल में हुए कथित शराब घोटाले से प्राप्त राशि से किया गया। इस पूरे निर्माण की निगरानी उस समय के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने की थी। लखमा वर्तमान में ईडी की गिरफ्त में हैं और रायपुर जेल में बंद हैं।
  • अवैध सट्टा, शराब के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले भाजपा के जनपद सदस्य व उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला

    08-Sep-2025

    घोरतलाव मार्ग पर देर रात हुई वारदात 

    राजनांदगांव - छुरिया ब्लॉक के ग्राम घोरतलाव क्षेत्र में अवैध सट्टा, जुआ और शराब के खिलाफ अभियान छेड़ने वाले भाजपा के जनपद सदस्य एवं सभापति पलनी स्वामी नायडू तथा उनकी सरपंच पत्नी उर्मिला नायडू पर देर रात अज्ञात आरोपियों ने लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया । घटना उस वक्त हुई जब जनपद सदस्य अपनी पत्नी के साथ तेलीनबांधा में आयोजित रामायण कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। घोरतलाव मार्ग पर दो अज्ञात आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर डंडे से वार कर दिया। घटना के दूसरे दिन आज शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को घटना की रिपोर्ट दे दी गई है। बागनदी थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
    ज्ञात हो कि बीते एक पखवाड़े से घोरतलाव पंचायत एवं क्षेत्र में भाजपा के जनपद सदस्य एवं सभापति पलनी स्वामी नायडू एवं उनकी धर्मपत्नी सरपंच श्रीमती उर्मिला नायडू अपने क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ सट्टा के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं ताकि क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। इसी कड़ी में बीते दिनों पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग भी की गई थी। गुरुवार को रात्रि साढ़े दस बजे तेलीनबांधा में रामायण कथा से वापसी के दौरान अज्ञात दो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर आरोपी भाग खड़े हुए। इस हमले में उनकी कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी लगने पर आज दूसरे दिन क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में बागनदी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराकर अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
    घोरतलाव मार्ग पर देर रात हुई वारदात 
     
    राजनांदगांव - छुरिया ब्लॉक के ग्राम घोरतलाव क्षेत्र में अवैध सट्टा, जुआ और शराब के खिलाफ अभियान छेड़ने वाले भाजपा के जनपद सदस्य एवं सभापति पलनी स्वामी नायडू तथा उनकी सरपंच पत्नी उर्मिला नायडू पर देर रात अज्ञात आरोपियों ने लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया । घटना उस वक्त हुई जब जनपद सदस्य अपनी पत्नी के साथ तेलीनबांधा में आयोजित रामायण कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। घोरतलाव मार्ग पर दो अज्ञात आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर डंडे से वार कर दिया। घटना के दूसरे दिन आज शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को घटना की रिपोर्ट दे दी गई है। बागनदी थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
    ज्ञात हो कि बीते एक पखवाड़े से घोरतलाव पंचायत एवं क्षेत्र में भाजपा के जनपद सदस्य एवं सभापति पलनी स्वामी नायडू एवं उनकी धर्मपत्नी सरपंच श्रीमती उर्मिला नायडू अपने क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ सट्टा के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं ताकि क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। इसी कड़ी में बीते दिनों पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग भी की गई थी। गुरुवार को रात्रि साढ़े दस बजे तेलीनबांधा में रामायण कथा से वापसी के दौरान अज्ञात दो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर आरोपी भाग खड़े हुए। इस हमले में उनकी कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी लगने पर आज दूसरे दिन क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में बागनदी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराकर अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है। 
  • राजनांदगांव में दो गुटों में खूनी संघर्ष: चाकूबाजी में युवक की मौत, क्षेत्र में तनाव

    08-Sep-2025

    राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के चिखली चौकी क्षेत्र अंतर्गत नवागांव में रविवार देर रात दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।

    झांकी कार्यक्रम की रंजिश से बढ़ा विवाद
    जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले झांकी कार्यक्रम के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना का बदला लेने के लिए रविवार रात दोनों गुट आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान राकेश ढीमर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं किशन सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
     
    गाड़ियों में आगजनी, माहौल तनावपूर्ण
    हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया। आक्रोशित भीड़ ने एक कार और एक बाइक में आग लगा दी, जिससे दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। एहतियातन अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
  • बस्तर के बाद अब सरगुजा ओलंपिक भी शुरू होगा : डिप्टी सीएम साव

    08-Sep-2025

    बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने बहतराई स्टेडियम में छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 22 वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को संघ की ओर से पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला ने की। विशेष अतिथि के रूप में महापौर पूजा विधानी उपस्थित थीं।

    गौरतलब है कि पूरे राज्य से आए लगभग डेढ़ हजार खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों ने तीन दिनी प्रतियोगिता में खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 7 सितम्बर तक छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ और जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से बहतराई में किया गया। इसमें एथलेटिक्स की 17 खेलों में 138 विधाओं में प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई। बालक और बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ी इसमें शामिल हुए।
     
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतियोगिता में हिस्सेदारी के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सबने खेल भावना के अनुरूप बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। वास्तव में खेल में कोई हारता ही नहीं है। या तो वह जीतता है या आगे के लिए कुछ सीखता तो जरूर है। खेलों में भागीदारी बड़ी बात होती है। साव ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से प्रतिभा में निखार आता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और उन्हें बुनियादी सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है।
     
    हमने खेलों में बंद पड़े राज्य अलंकरण सम्मान फिर से शुरू किया है। बस्तर ओलंपिक जारी रहेगा। आगे अब सरगुजा ओलंपिक शुरू करने की भी योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच के अनुरूप सांसद खेल महोत्सव भी शुरू किया गया है। इससे खिलाड़ियों में नया उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने खेल प्रतियोगिता कराने के लिए आयोजन समिति को बधाई दी।
     
    विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री का प्रभार मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव का खेल संबंधी यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। उन्होंने बिलासपुर के संपूर्ण खेल बिरादरी की ओर से उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण जोश के साथ खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया है। ये खिलाड़ी आगे चलकर बेहतरीन प्रदर्शन के जरिए छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगे। कलेक्टर संजय अग्रवाल, आयुक्त नगर निगम अमितकुमार, ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी अजीत लकड़ा, एथलेटिक्स संघ के महासचिव अमरनाथ सिंह, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, रामदेव कुमावत, जिला खेल अधिकारी एक्का सहित एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारी और खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
     
     
  • जिला प्रशासन की सक्रियता से उल्टी-दस्त की स्थिति पर नियंत्रण

    08-Sep-2025

    सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर ग्राम पंचायत पाकेला के आश्रित ग्राम मांगीतोंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को आवश्यक उपचार और जागरूकता प्रदान की। ग्राम में कुल 54 घरों में निवासरत 164 लोगों का मलेरिया सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया।

    स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने 40 लोगों में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण पाए तथा 8 लोगों को दस्त की समस्या से प्रभावित पाया। गंभीर कुपोषण से ग्रसित 1 बच्चे को पोषण पुनर्वास केंद्र में उपचार हेतु भेजने निर्देशित किया, वहीं एक गर्भवती महिला का पंजीयन कर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा गया। गांव में स्थित पेयजल स्रोतों में क्लोरीनीकरण कर संक्रमण से बचाव सुनिश्चित किया गया। साथ ही, ग्रामीणों को साफ पानी उबालकर पीने और मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी गई। शिविर में निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।
     
    कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता ग्रामीणों की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था है। समय पर शिविर लगाने से स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
     
    शिविर में एसडीएम छिंदगढ़ विजय प्रताप खेस, सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह, तहसीलदार इरशाद अहमद, बीएमओ डॉ. नारंग, सरपंच, वार्ड पंच एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी दी और बताया कि उल्टी-दस्त से ग्रामीण प्रभावित नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ है।
  • लुत्ती डैम टूटने से प्रभावित ग्रामीणों का हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री नेताम

    07-Sep-2025

    बलरामपुर। लुत्ती डैम टूटने से प्रभावित ग्रामीणों की पीड़ा को बांटने कृषि मंत्री रामविचार नेताम जिला अस्पताल बलरामपुर पहुँचे। उन्होंने अस्पताल के वार्डों में भर्ती घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना और ढांढस बंधाया। मंत्री ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सर्वाेत्तम चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अस्पताल में भर्ती रेवती से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि यह संकट की घड़ी है, सरकार आपके साथ खड़ी है। आपके उपचार और पुनर्वास में हर संभव मदद किया जाएगा।इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थेे।

Top