कवर्धा। आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर कवर्धा नगर पालिका ने बड़ा निर्णय लिया है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने शहर के व्यापारियों के साथ बैठक कर यह तय किया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक मंदिर क्षेत्रों और दुर्गा पंडालों के आसपास अंडा-बिरयानी सहित मांसाहारी खाद्य पदार्थों की दुकानें नहीं लगेंगी। इसके लिए नगर पालिका द्वारा व्यापारियों को अस्थायी निर्धारित स्थल उपलब्ध कराया जाएगा, जहां वे अपना व्यवसाय जारी रख सकेंगे।
रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसके तहत घरों की छतों पर सौर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली प्राप्त की जा सकती है. यह योजना रूफटॉप सोलर के लिए सब्सिडी प्रदान करती है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और आमजनों के जीवन में आर्थिक मजबूती का आधार बन रही है। इस योजना से प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। लोग अब बिजली बिल की चिंता से मुक्त होकर सौर ऊर्जा के माध्यम से स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं। इसके प्रचार-प्रसार के लिए खैरागढ़ से ‘सूर्य रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
रायपुर। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। किसानों के बीच इनके इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए जागरूकता शिविर, वेबिनार, क्षेत्रीय प्रदर्शन, किसान सम्मेलन और क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में बनाई जा रही हैं । नैनो यूरिया के पत्तियों पर छिड़काव को आसान बनाने के लिए किसान ड्रोन, बैटरी चालित स्प्रेयर जैसे नए उपकरण भी किसानों तक पहुंचाए जा रहे हैं। ग्राम स्तर के उद्यमियों को प्रशिक्षण देकर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कस्टम हायरिंग छिड़काव सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।
रायपुर। भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन शनिवार को टाउन हॉल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि सम्मेलन से मिले सुझाव केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों में शामिल किए जाते हैं, जिससे जनता की भागीदारी सरकार में झलकती है।
दुर्ग। लिटिया-बोरी मार्ग पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में भिलाई निवासी आशीष चौधरी और ए. रवीश कुमार की मौत हो गई, जबकि चालक दीपक सिंह घायल हो गया
भिलाई। भिलाई के नेहरू नगर अग्रसेन चौक के पास रविवार सुबह एक मकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। हादसे में घर का सामान जलकर राख हो गया, हालांकि किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ।
कोरबा। जिले में करैत सांप ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को डस लिया, जिससे बाप-बेटे की मौत हो गई। जबकि मां की हालत गंभीर है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में एंटी-स्नेक वेनम न होने का हवाला देकर समय पर इलाज नहीं किया गया, जिससे दोनों की मौत हो गई। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।
बिलासपुर। हाईवे और शहर की सड़कों पर आवारा मवेशियों की वजह से हो रहे लगातार हादसों पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही में रतनपुर रोड पर हुए हादसे में 8 गोवंश की मौत के बाद चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई।
दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कुम्हारी थाना क्षेत्र में दो स्कॉर्पियो वाहनों से 6 करोड़ 60 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। दोनों गाड़ियों में बने गुप्त चेंबर से यह भारी-भरकम राशि बरामद हुई। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जानकारी आयकर विभाग को सौंप दी है।
बिलासपुर। 15वें वित्त आयोग योजना की राशि के ऑनलाइन अंकेक्षण में लापरवाही बरतने पर बिलासपुर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने दो पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई की जद में ग्राम पंचायत उपका के सचिव राजेश विश्वकर्मा और ग्राम पंचायत चिल्हाटी के सचिव भागबली राय आए हैं।
सूरजपुर। जिले के ओडगी विकासखंड के चांदनी बिहारपुर अंचल में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। ठाडपाथर स्कूल से पढ़ाई कर लौट रहे तीन छात्रों पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई। हादसे में 15 वर्षीय रंजीत सिंह (पिता जगन्नाथ, निवासी विशालपुर) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो छात्र गंभीर रूप से झुलस गए।
रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने गुजरात प्रवास से लौटकर राज्य में शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने घोषणा की कि छत्तीसगढ़ में भी गुजरात मॉडल ऑफ एजुकेशन लागू किया जाएगा, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी।
नारायणपुर। सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और नए कैंपों की स्थापना से नक्सली संगठन कमजोर होता जा रहा है। इसी कड़ी में नारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में 5 महिला समेत कुल 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
रायपुर। शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की ओर से आचार्य विभूति अलंकरण समारोह का आयोजन बापू की कुटिया (कलेक्ट्रेट परिसर) में हुआ। संस्था की अध्यक्षा श्रीमती स्मिता सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना है।
रायपुर। महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 08 सितम्बर को सरायपाली एवं 12 सितम्बर को बसना क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं ढाबों की जांच के दौरान कुल 57 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने धौरासांड से दाईजबहार मार्ग पर ईब नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 18 लाख रुपए की प्रशासकीय मंजूरी प्रदान की है। यह निर्माण कार्य निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। पुल बन जाने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और वर्षों बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही।
रायपुर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा को अनिवार्य करने के आदेश के खिलाफ अब देशभर के शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इस मुद्दे पर 5 अक्टूबर को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
रायपुर। सशक्त भारत-सशक्त छत्तीसगढ़ की प्रेरणादायक यात्रा विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन 17 सितंबर किया जा रहा है। आदि सेवा पर्व के तहत जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियाँ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व को रचनात्मक तरीके से दर्शाया गया है। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सौभाग्य योजना का क्रियान्वयन, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति, सेना का सम्मान और सशक्तिकरण, वन रैंक वन पेंशन योजना, रक्षा निर्यात और सेना को आधुनिक हथियार व तकनीक मुहैया कराने की पहल का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनी में आतंकवाद एवं माओवादी हिंसा के खिलाफ मोदी सरकार ने दृढ़ नीति, उरी और पुलवामा हमले के बाद निर्णायक सैन्य कार्रवाई और ठोस न्यायिक सुधारों से आतंकवाद के खिलाफ मजबूत पहल को प्रदर्शित किया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप और एमएसएमई क्षेत्र को मजबूती मिली है। प्रदर्शनी के माध्यम से गरीबों को मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और जनधन खातों जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों का जीवन में आए बदलाव, छत्तीसगढ़ राज्य में महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को मिल रही आर्थिक मदद के बारे में जानकारी दी गई है। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणादायक जीवन यात्रा, बचपन, ईमानदारी और साहस की कहानियां भी विशेष रूप से शामिल की गई हैं, जिससे युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में नवचेतना और विकास की भावना को मजबूत करना है।
रायपुर। राजधानी में नशे के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। इसी कड़ी में आज टिकरापारा पुलिस और एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई नेटवर्क में शामिल एक और पेडलर शेख साहिल उर्फ कोंदा को गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी थाना टिकरापारा का हिस्ट्रीशीटर है और हत्या के प्रयास, छेड़छाड़, आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक मामलों में पहले से अपराध दर्ज है। उसके पास से अवैध देशी कट्टा, हेरोइन बिक्री में प्रयुक्त मोबाइल और बैंक पासबुक भी बरामद हुई है।
पूर्व में बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश इससे पहले थाना टिकरापारा में दर्ज नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करों सहित स्थानीय नेटवर्क के कुल 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों के कब्जे से 412.87 ग्राम हेरोईन (चिट्टा), विभिन्न मोबाइल फोन, एक चारपहिया क्रेटा वाहन, तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, जले हुए नोट, एटीएम कार्ड और चेकबुक जब्त की गई थी। खुदरा बाजार में इनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई थी। इन गिरफ्तारियों के बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण कर नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई और इसी आधार पर शेख साहिल उर्फ कोंदा को चिन्हांकित कर कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। आरोपियों से जब्त दस्तावेजों और मोबाइल डाटा के विश्लेषण से यह जानकारी मिली कि स्थानीय नेटवर्क में कई पेडलर सक्रिय हैं, जो पंजाब के रास्ते तस्करी कर लाई गई हेरोईन की बिक्री कर रहे हैं। इस आधार पर शेख साहिल को चिन्हांकित कर उसकी निगरानी शुरू की गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामद सामान गिरफ्तारी के दौरान आरोपी शेख साहिल के पास से 01 देशी कट्टा, हेरोइन खरीदी-बिक्री में उपयोग किया जाने वाला 01 मोबाइल फोन और बैंक ऑफ बड़ौदा का 01 पासबुक बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धाराओं के साथ-साथ धारा 25 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी है। आरोपी से पूछताछ में कई अन्य नेटवर्क से जुड़े नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। आरोपी का आपराधिक इतिहास शेख साहिल उर्फ कोंदा का अपराधों से लंबा नाता है। उसके खिलाफ थाना टिकरापारा में हत्या के प्रयास, छेड़छाड़, आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों में आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे की बिक्री के नेटवर्क को विस्तार देने में सक्रिय था और इस गिरोह में शामिल होकर नशे का कारोबार कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी से स्थानीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
पुलिस की सख्ती और आगे की योजना वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र का उपयोग कर नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों ने कहा कि समाज में जागरूकता और पुलिस की तत्परता से ही नशे जैसी गंभीर समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवशरा गांव में नशे में धुत पिकअप वाहन के चालक ने दो महिलाओं को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम सक्रिय है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं गांव में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। वे सड़क किनारे पैदल चल रही थीं, तभी तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की गति बेहद अधिक थी और चालक शराब के नशे में था। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पंडरिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटना स्थल से वाहन के कुछ हिस्से व अन्य साक्ष्य जुटाए हैं ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि अगर कोई आरोपी चालक या पिकअप वाहन के बारे में जानकारी दे सकता है तो तुरंत सूचना दें। घटना के बाद पूरे देवशरा गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आई महिलाएं अचानक इस हादसे की शिकार हो गईं, जिससे परिवार और गांव वालों में मातम छा गया। ग्रामीणों ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पिकअप वाहन का चालक शराब के नशे में था और तेज गति से वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो बैठा। इससे पहले भी क्षेत्र में नशे में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इस बार हादसा बेहद गंभीर और जानलेवा साबित हुआ। पंडरिया थाना प्रभारी ने कहा कि इस घटना के बाद क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि लोग सड़क पर सावधानी बरतें और नशे में वाहन न चलाएं। साथ ही, पुलिस द्वारा ड्रंक ड्राइविंग की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई जा रही है। अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी चालक ने हादसे के बाद वाहन लेकर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने आसपास के कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और वाहन की पहचान के लिए तकनीकी टीम तैनात की गई है।
Adv