बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मदनपुर गांव के पास चटनियां जंगल में सोमवार को हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई. वहीं दूसरे ग्रामीण ने भाग कर अपनी जान बचाई।
महासमुंद। नेशनल हाईवे 353 पर साराडीह मोड़ के पास आज रात करीब 8 बजे एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें महासमुंद जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के पति जितेन्द्र चंद्राकर (46 वर्ष) की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी में सवार अशोक साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी में रखवाया गया।
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार गांजा तस्कर सुलेमान लकड़ा उर्फ सुले (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी का पिता का नाम पंकज लकड़ा है और वह छातामुड़ा, संत विनोबा नगर का निवासी है।
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के लिए शराब बिक्री से होने वाला राजस्व लगातार बढ़ रहा है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआती छह महीनों (अप्रैल-सितंबर) में एक्साइज रेवेन्यू कलेक्शन में सालाना आधार पर 12% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकारियों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 की इसी अवधि में जहां VAT सहित राजस्व ₹3,731.79 करोड़ था, वहीं इस वर्ष यह बढ़कर ₹4,192.86 करोड़ हो गया।
रायपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” छत्तीसगढ़ में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए है। बीते पखवाड़े भर में प्रदेशभर में 31 हजार से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें करीब 22 लाख लोगों ने जांच और उपचार की सेवाएं प्राप्त कीं। सबसे खास बात यह रही कि इन शिविरों में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही, जिससे यह साफ है कि अब ग्रामीण अंचलों में भी महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग हो रही हैं। यह भागीदारी अभियान के उस मूल विचार को मजबूती देती है, जिसमें माना गया है कि जब एक महिला स्वस्थ होती है, तभी पूरा परिवार और समाज सशक्त बनता है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में चैम्प्स प्रणाली अंतर्गत क्रियान्वित कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन के तहत अनुदान पर कृषकों को ट्रैक्टर प्रदाय करने हेतु ऑनलाईन आवेदन 9 अक्टूबर से प्रारंभ किया जा रहा है। योजना के तहत कृषकों को अनुदान पर ट्रैक्टर प्रदाय किया जाएगा। इच्छुक कृषक चैम्प्स के पोर्टल http://champs.cgstate.gov.in/ के माध्यम से 9 अक्टूबर से कार्यालयीन समय 10 बजे से आवेदन कर सकते हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने चालू शैक्षणिक सत्र की 10-12 वीं की परीक्षाओं के लिए स्वाध्यायी विद्यार्थियों से आवेदन लेना 1 अक्टूबर से शुरु कर दिया है। आवेदन मंडल की वेबसाइट पर आनलाइन ही जमा किया जा सकेगा। आवेदन, सामान्य शुल्क के साथ 31 अक्टूबर तक और विलंब शुल्क के साथ 1-16 नवंबर और विशेष विलंब शुल्क पर 17-30 नवंबर तक जमा किए जा सकते हैं।
रायपुर। राशन कार्डों का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसमें रायपुर राजधानी 19,574 फर्जी राशन कार्ड के साथ पहले और दुर्ग 18,112 के साथ दूसरे नंबर पर है। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत तैयार आंकड़ों की जांच में पता चला कि 46 लाख से अधिक सदस्य संदिग्ध हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे परिवारों की है, जिन्होंने डुप्लीकेट आधार कार्ड, मृत व्यक्तियों के नाम और फर्जी दस्तावेजों से राशन कार्ड में सदस्य जोड़ रखे थे। खाद्य विभाग की ओर से शुरू किए गए भौतिक सत्यापन अभियान में अब तक 1 लाख 93 हजार 67 फर्जी सदस्य चिन्हांकित कर उनके नाम काट दिए गए हैं। विभाग का मानना है कि यह कार्रवाई राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बेहद अहम है।
बिलासपुर। महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर 2014 के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा “स्वच्छ भारत मिशन” की शुरुआत की गई थी । यह केवल स्वच्छता अभियान नहीं था बल्कि राष्ट्रीय जागरण का एक शुभारंभ था, जिसने समाज की आदतों को सुधारने, सोच को नया स्वरूप देने और जन-जीवन में गरिमा को पुनः स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया । इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए “स्वच्छता ही सेवा” अभियान प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है ।
कोंडागांव। जिले की बह्मनी नदी में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह नहाने गए ग्रामीणों ने नदी में शव को औंधे मुंह तैरता हुआ देखा और तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी टामेश्वर सिन्हा ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे ग्रामीण नहाने के लिए बह्मनी नदी गए थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ देखा।
बीजापुर। जिले में पामेड़ क्षेत्र के ग्राम कंचाल के जंगल में कोबरा 208 बटालियन के जवानों की नक्सल गश्त के दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के अंदर गड्ढा खोदकर छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। यह सामग्री नक्सली किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्रित कर रहे थे, लेकिन सुरक्षाबलों की तत्परता और सतर्कता के चलते उनकी योजना समय रहते नाकाम हो गई।
राजनांदगांव। नेशनल हाईवे में स्थित चिचोला-पाटेकोहरा बेरियर के पास बुधवार की सुबह 11 से 12 बजे के आसपास एक खड़ी ट्रक से टकराने से बाईक में सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। चिचोला पुलिस मृतकों की शिनाख्ती में जुटी हुई है। डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पाटेकोहरा बेरियर से नागपुर दिशा में एक ट्रक सड$क किनारे खड़ी थी, इसी दौरान एक बाईक में सवार तीन युवक सीधे खड़ी ट्रक से टकरा गए। मौके पर एक युवक की मौत हो गई जबकि हादसे में घायल दो युवकों की राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक तेज रफ्तार में थे। संभवत: बाइक चलाने के दौरान सामने खड़ी ट्रक पर नजर नहीं पड़ी जिसके चलते यह हादसा हुआ।
लोरम। सुदूर वनांचल की कठिन परिस्थितियों में रहने वाली रोशनी बैगा की जिंदगी अब अंधेरी दुनिया से बाहर निकलकर रोशनी से जगमग हो उठी है। कक्षा 6वीं की यह छात्रा, जो कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय छात्रावास, लोरमी में पढ़ाई करती है, चिरायु योजना की समय पर पहल और चिकित्सा दल के अथक प्रयासों से आज एक नई सुबह देख रही है। छात्रावास में चिरायु दल-बी द्वारा किए गए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान रोशनी के हृदय में गंभीर समस्या का पता चला। जानकारी मिलते ही हॉस्टल अधीक्षिका ने उसके पिता शिवप्रसाद बैगा से संपर्क साधा और इलाज की प्रक्रिया समझाई। शुरुआत में संकोच और अनिश्चितता जरूर थी, लेकिन परिजनों की सहमति के बाद बच्ची को सत्य साईं हॉस्पिटल ले जाया गया।
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिला हाल ही में छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर छा गया है। प्राकृतिक सम्पदा, हरे-भरे जंगल, मनमोहक झरने, ट्रैकिंग पथ और सांस्कृतिक विरासत जैसे अद्भुत तत्वों से भरपूर जीपीएम जिले को विश्व पर्यटन दिवस पर राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ इको-टूरिज्म साइट के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। यह उपलब्धि सिर्फ एक पुरस्कार ही नहीं, बल्कि सतत पर्यटन विकास, स्थानीय आजीविका और पर्यावरण संरक्षण के साझा विजन का उदाहरण है। जिले के सबसे चर्चित पर्यटन स्थल राजमेरगढ़, ठाड़पथरा, लक्ष्मणधारा, झोझा जलप्रपात, माई का मड़वा की संरचना और संचालन में पर्यावरण संतुलन का खास ध्यान रखा गया है।
धमतरी। नवरात्रि की अष्टमी के दिन जहां देशभर में कन्या पूजन का आयोजन हो रहा था, वहीं धमतरी के केरेगांव थाना क्षेत्र के सियादेही गांव से दिल दहला देने वाली खबर आई। यहां पांच साल की मासूम बच्ची के साथ कथित यौन अपराध की घटना हुई। मासूम की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है और उसे जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है। घटना का विवरण सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे मासूम अपने माता-पिता के काम में व्यस्त होने के दौरान पास ही खेल रही थी। इसी समय गांव का युवक **राकेश मंडावी** ने बहला-फुसला कर बच्ची को अपने पास बुलाया और उसके साथ दरिंदगी की। बताया जा रहा है कि पीड़िता **आदिवासी समुदाय** से है। उसके माता-पिता ईंट भट्टी में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बच्ची को भट्टी पर अपने माता-पिता के पास ही लाया गया था। मदद के बाद अस्पताल में भर्ती मासूम की चीख-पुकार सुनकर मजदूर साथी और माता-पिता मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में बच्ची को तुरंत **जिला अस्पताल धमतरी** लाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि मासूम की हालत नाज़ुक है और उसका उपचार जारी है। नवरात्रि पर शर्मनाक वारदात विशेष रूप से यह घटना नवरात्रि की अष्टमी पर हुई, जब देशभर में नन्हीं कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर पूजने की परंपरा है। इस दौरान हुई दरिंदगी ने पूरे गांव और आसपास के लोगों को हिलाकर रख दिया। गांव और आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश फैल गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि कानून को हाथ में लेने और निर्दोष बच्चों के साथ अत्याचार करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाती। पुलिस जांच केरेगांव थाना पुलिस ने आरोपी राकेश मंडावी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों और गवाहों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। धमतरी की यह घटना इंसानियत को शर्मसार करती है और यह दर्शाती है कि गांवों में भी कानून और नैतिकता का उल्लंघन करने वाले लोग मौजूद हैं। पुलिस और प्रशासन पर यह जिम्मेदारी है कि वे ऐसे अपराधियों को तुरंत पकड़कर कठोर सजा दिलाएं और समाज को संदेश दें कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस घटना ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा हर समुदाय और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सरकारी कर्मचारियों, दिव्यांगजन और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई। शासकीय कर्मचारियों के लिए अल्पावधि ऋण मंत्रिपरिषद ने शासकीय सेवकों की आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से वेतन के विरूद्ध अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। इस संदर्भ में बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से प्रस्ताव प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। वित्त विभाग को इस संबंध में आगे की कार्यवाही करने और पात्र पाए जाने वाले बैंक या वित्तीय संस्थाओं से एमओयू के प्रारूप को संपादित करने का अधिकार दिया गया। दिव्यांगजनों के लिए बड़ा फैसला मंत्रिपरिषद ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) से राज्य के दिव्यांगजनों को प्राप्त बकाया ऋण राशि ₹24,50,05,457/- को एकमुश्त माफ करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। यह राशि राज्य के दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और शिक्षा के लिए न्यूनतम 3 प्रतिशत ब्याज दर पर प्रदान किए गए ऋणों की थी। इस फैसले से दिव्यांगजनों को आर्थिक राहत मिलेगी और उन्हें स्वरोजगार व शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं को अपनाने में मदद मिलेगी।
स्पेशल एजुकेटर पदों पर सीधी भर्ती मंत्रिपरिषद ने स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती के नियमों में एक बार के लिए छूट प्रदान की। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में 100 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती की अनुमति दी गई है। इस निर्णय के अनुसार, भर्ती परीक्षा आयोजित किए बिना मेरिट के आधार पर सीधे चयन करने का अनुमोदन दिया गया। यह फैसला विशेष रूप से उन बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है जो विशेष शिक्षा के तहत पढ़ाई कर रहे हैं।
मुख्य सचिव का विदाई और स्वागत बैठक में 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी और वर्तमान मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन को भावभीनी विदाई दी गई। उनके प्रशासनिक कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें मंत्रालय में सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नए मुख्य सचिव श्री विकास शील का स्वागत किया गया। उनके नेतृत्व में प्रशासनिक कार्यों को और सशक्त बनाने की उम्मीद जताई गई। मंत्रिपरिषद के ये निर्णय राज्य के कर्मचारियों और आम जनता के लिए महत्वपूर्ण हैं। शासकीय कर्मचारियों के लिए अल्पावधि ऋण सुविधा, दिव्यांगजनों के ऋण माफ करने का कदम और शिक्षा क्षेत्र में स्पेशल एजुकेटर पदों पर भर्ती के नियमों में सुधार से सामाजिक और प्रशासनिक कार्यों में सुधार की दिशा में बड़ा योगदान मिलेगा।
दुर्ग। एनजीओ को 5 करोड़ रुपए का कॉर्पोरेट डोनेशन दिलाने का झांसा देकर 20.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी संतोष तिवारी (37 वर्ष) को दुर्ग पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी इंटेलिजेंस और ट्रेसिंग के माध्यम से उसे बक्सर जिले के पैतृक गांव से दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, पद्मनाभपुर निवासी कृष्णकांत शर्मा ने पुरानी भिलाई थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि इंदौर स्थित एक एनजीओ को डोनेशन दिलाने के नाम पर संतोष तिवारी ने उनसे संपर्क किया। तिवारी ने खुद को कॉर्पोरेट कंपनियों से जुड़ा बताया और दावा किया कि वह 5 करोड़ रुपए का फंड एनजीओ के लिए दिलवा सकता है। इसके एवज में तिवारी ने स्कैनर कोड और यूपीआई ट्रांजेक्शन का माध्यम इस्तेमाल करते हुए 20.50 लाख रुपए ले लिए। पैसे लेने के बाद न तो तिवारी ने एनजीओ को कोई डोनेशन दिलाया और न ही राशि वापस की। जब पीड़ित ने बार-बार संपर्क करने की कोशिश की, तो आरोपी ने मोबाइल बंद कर दिया और फरार हो गया। शिकायत पर थाना पुरानी भिलाई में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस की टीम दिल्ली और बिहार रवाना हुई। निशानदेही के आधार पर आरोपी के दिल्ली पते पर छानबीन की गई, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी सुरागों का पीछा किया और अंततः संतोष तिवारी को उसके पैतृक गांव आशा पड़री, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार) से गिरफ्तार किया। पूछताछ में तिवारी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसे 30 सितंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर भिलाई लाया गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी समाजसेवा और एनजीओ को निशाना बना रहा था। कई एनजीओ को बड़ी कंपनियों से डोनेशन दिलाने का झांसा देकर लोगों को भरोसे में लेता था। वह खुद को कॉर्पोरेट कंपनियों से जुड़ा बताता और करोड़ों रुपये का फंड दिलाने का दावा कर मोटी रकम वसूल करता था। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से अब अन्य एनजीओ और लोगों को ठगी के शिकार होने से बचाया जा सकेगा। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और पुलिस उसके अन्य संपर्कों और पुराने मामलों की जांच में जुटी है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर, देश के पहले नवा रायपुर के अटल नगर में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उनकी रजिस्ट्री को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में कैशलेस भुगतान कराकर प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर रायपुर की वीणा देवांगन ने सेल डीड कराई और डिजिटल भुगतान किया। पीपीपी मॉडल पर आधारित झ्र रजिस्ट्री अब होगी तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक यह कार्यालय पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य नागरिक सेवाओं को तेज, पारदर्शी और आधुनिक मानकों के अनुरूप बनाना है। आधुनिक सुविधाओं से लैस झ्र नागरिकों को मिलेगा बेहतर अनुभव नए स्मार्ट पंजीयन कार्यालयों को नागरिकों को सुखद और सुविधाजनक अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी मुख्य विशेषताओं में अत्याधुनिक और वातानुकूलित परिसर शामिल है, जहाँ नागरिक आराम से अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे।
अब मकान, दुकान या जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए भीड़-भाड़ वाले सरकारी दफ्तरों में जाने की बजाय, नागरिक 12 से 15 मिनट में पासपोर्ट और एयरपोर्ट कार्यालय जैसे माहौल में अपनी रजिस्ट्री करा सकेंगे। यहाँ फ्री वाई-फाई और चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध हैं, ताकि लोग अपने समय का सदुपयोग कर सकें। क्यू-मैनेजमेंट सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड की मदद से लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा और दस्तावेजों व शुल्क की जानकारी तुरंत मिल जाएगी। प्रशिक्षित हेल्पडेस्क स्टाफ हर कदम पर नागरिकों की सहायता करेंगे। स्वच्छ पेयजल और एयरपोर्ट-स्टाइल वाशरूम से स्वच्छता और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। 117 पंजीयन कार्यालयों को स्मार्ट बनाने का लक्ष्य छत्तीसगढ़ सरकार ने अगले एक वर्ष के भीतर प्रदेश के सभी 117 पंजीयन कार्यालयों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने का लक्ष्य रखा है। पहले चरण में 10 कार्यालयों को विकसित किया जा रहा है, जिनमें से नवा रायपुर का यह कार्यालय पूरी तरह तैयार हो चुका है। इस मॉडल की सफलता को देखते हुए भारत सरकार भी इसी तर्ज पर देशभर में पंजीयन कार्यालयों को विकसित करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्मार्ट पंजीयन कार्यालय प्रदेश में सुशासन और नागरिक सुविधाओं के नए युग की शुरूआत है। यह पहल छत्तीसगढ़ को एक कल्याणकारी राज्य के रूप में और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल इस बात को रेखांकित करती है कि नागरिक सुविधा ही सुशासन का मूल आधार है। उप मुख्यमंत्री द्वय ने इस मौके पर विभागीय मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पहल न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में नागरिक सुविधाओं का एक नया मॉडल है। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालय में इतनी अत्याधुनिक सुविधाएँ निश्चित ही छत्तीसगढ़ में हो रहे बदलाव और सुशासन की नई दिशा को दशार्ती हैं। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि नागरिक सेवाएँ हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और स्मार्ट पंजीयन कार्यालय सरकार की सुशासन तथा नागरिक सुविधा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह राज्य न केवल पंजीयन सेवाओं में बल्कि अन्य नागरिक सेवाओं में भी देश का नेतृत्व करेगा। स्मार्ट पंजीयन कार्यालय नागरिकों के जीवन में सहजता, पारदर्शिता और विश्वास लाएँगे तथा सुशासन की एक नई पहचान स्थापित करेंगे।
रायपुर। मुख्यमंत्री साय नवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार रात्रि राजधानी के विभिन्न गरबा समारोहों में शामिल हुए। उन्होंने मातारानी का दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर रायपुर शहर गरबा के रंग में सराबोर दिखाई दिया और हर तरफ़ उत्सव का उल्लास वातावरण में व्याप्त था।
बिलासपुर। भारतीय रेलवे की ओर से यात्रिओं के लिए एक गुड न्यूज आ रही है। एक्सप्रेस के बाद रेलवे पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चला रही है। इसी के तहत बिलासपुर से कोरबा के बीच 30 सितंबर से पूजा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन तीन अक्टूबर तक ही चलेगी। इस ट्रेन के परिचालन से नवरात्र व दशहरा पर्व पर होने वाली भीड़ कम होगी और यात्री आसानी से अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं।
Adv