बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • गुरु पूर्णिमा उत्सव पूर्ण विधि-विधान के साथ मनाया गया

    04-Jul-2023
    राजनांदगांव। कॉन्फ्लुएंस कॉलेज राजनांदगांव में गुरु पूर्णिमा का उत्सव पूर्ण विधि-विधान के साथ मनाया गया, गुरु पूर्णिमा के साथ ही विद्यार्थियों का शिक्षारंभ संस्कार भी किया गया।  गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सर्वप्रथम ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पूजन दीप जलाकर किया गया।   विद्यार्थियों द्वारा अपने सभी शिक्षकों का स्वागत स्वनिर्मित श्रीफल एवं वेस्ट से बेस्ट सामग्री द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो.विजय मानिकपुरी ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर आशीष प्रदान कर कहा की सपने तो व्यक्ति की सीमित सोच हो सकती है हमें तो उस सीमा के भी परे जाकर ऊपर उठकर देश और समाज कल्याण की भावना के साथ कार्य करते रहना चाहिए,गुरु पूर्णिमा सनातन धर्म संस्कृति है धर्म शास्त्रों में निहित है कि गुरु के बिना ज्ञान नहीं होता है,गुरु के बिना अज्ञानी रहता है शिष्य के जीवन में व्याप्त अंधकार को गुरु दूर करते हैं,आज महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने यह आयोजन करके अपने गुरुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया,ताकि वे अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर सके। प्राचार्य डॉ.रचना पांडे ने कहा कि गुरु पूर्णिमा को महाभारत के रचयिता वेदव्यास का जन्म दिवस माना जाता है,भारत में प्राचीन काल से ही गुरुओं की भूमिका काफी अहम रही है चाहे प्राचीन कालीन सभ्यता हो या आधुनिक दौर समाज के निर्माण में गुरुओं की भूमिका को अहम माना गया है उनकी इस भूमिका को सरल और गूढ़ रूप में संत कबीर दास ने दोहे के माध्यम से दर्शाया है।  गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांये बलिहारी गुरु अपने,गोविंद दियो बताए। प्रीति इंदौरकर (विभागाध्यक्ष शिक्षा) ने कहा गुरु और शिक्षक अपने छात्रों की जिंदगी को सवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उसे सही मार्ग पर निरंतर बढऩे की प्रेरणा देते हैं। महाविद्यालय के डायरेक्टर आशीष अग्रवाल,संजय अग्रवाल एवं डॉ. मनीष जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि जब तक गुरु की कृपा प्राप्त नहीं होती है तब तक मनुष्य अज्ञान रूपी अंधकार में भटकता रहता है इसलिए गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुओं ने कृपा हेतु विद्यार्थियों के इस आयोजन से वह परंपरा एवं संस्कृति को सीख पाएंगेद्यगुरु पूर्णिमा आयोजन में विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी जिसमें तोमन लाल बसोने द्वारा कविता, छात्रा हनी वेगट ने कविता  परमेश्वर उस गुरु को मेरा प्रणाम से संबोधित किया। गुरु पूर्णिमा उत्सव का मंच संचालन बी.एड.की छात्रा आफरीन ने कियाद्य बी.एड.के छात्रों ने शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। 
  • नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में की ग्रामीण की हत्या, सप्ताह भर बाद बैनर लगाकर ली जिम्मेदारी

    04-Jul-2023
    कांकेर 04 जुलाई 2023। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना इलाके के जूंगड़ा गांव के एक व्यति की हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों ने ली। 26 जून को जूंगड़ा निवासी सनकू राम गोटा की हत्या कर नक्सलियों ने शव फेंक दिया था। पुलिस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। सप्ताह भर बाद नक्सलियों ने कोयलीबेड़ा-आलपरस मार्ग में बैनर पोस्टर लगाकर हत्या की जिम्मेदारी ली है। नक्सलियों ने मुखबिरी की शक में हत्या करना स्वीकार किया है। बैनर में लिखा है कि पार्टी का समाचार कोयलीबेड़ा थाने में देने के कारण मौत का घाट उतारा गया है। 
    गौरतलब हो कि नक्सली जब किसी व्यक्ति को मुखबिरी के शव में हत्या करते है तो वही पर्चा छोड़ कर जाते है या दूसरे तीसरे दिन बैनर-पोस्टर लगाकर हत्या करने की जिम्मेदारी लेते है। सनकू राम गोटा की हत्या 26 जून को हुई थी, नक्सलियों ने इसकी जिम्मेदारी सप्ताह भर बाद ली है।  कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि 26 जून को  सुबह 11 बजे ग्राम जूंगड़ा के सनकु राम गोटा की हत्या की सूचना को लेकर सरपंच (पानीडोबिर) के नेतृत्व में ग्रामीण थाना आए थे। थाना स्टाफ, ग्रामीण/परिजनों के सहयोग से मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलिबेड़ा लाकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। 
    थाना कोयलिबेड़ा ने मामला दर्ज कर हत्या की जांच शुरू की। इसी बीच अब नक्सलियों ने बैनर लगाकर हत्या की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 
  • निजात अभियान का असर: नशे का कारोबार छोड़ किसी ने खोल ली जूस की दुकान तो कोई बेचने लगा चाय

    04-Jul-2023
    बिलासपुर। बिलासपुर में नशे का कारोबार पर प्रतिबंध लगाने और नशे की गिरफ्त में आए लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए स्क्क संतोष कुमार सिंह की निजात अभियान का जिले में असर दिखने लगा है। एक तरफ नशे की लत में आए सैकड़ों लोगों ने इस अभियान से जुडक़र नशे से छुटकारा पा लिया तो कुछ ने अवैध कारोबार को छोडक़र पुलिस की मदद से जूस और चाय की दुकान खोलकर जिंदगी संवार ली। अभियान से जिले में अपराधों के ग्राफ में भी कमी आई है। पिछले पांच माह में पिछले सालों की तुलना में 12त्न अपराध कम हुए हैं, जिसमें हत्या के प्रयास में 66त्न, हत्या में 21त्न, चाकूबाजी में 74 प्रतिशत, छेड़छाड़ में 46 फीसदी और चोरी में 21त्न कमी आई है।
    एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नशा खत्म करने के साथ ही इसकी गिरफ्त में फंस चुके लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, नशे के गिरफ्त में फंसे लोगों की मदद के लिए सभी आगे आएं, तभी इनकी मदद की जा सकती है। इन्हें समझाना है, इनकी समस्या को सुनना है, इन्हें भी अपनों का साथ चाहिए, इनसे भेदभाव या नफरत ना करें, इनका उपचार कराएं, जिससे नामुमकिन कहा जाने वाला काम भी मुमकिन हो सकता है और ये लोग नशे की दुनिया से बाहर आकर एक स्वच्छ समाज का हिस्सा बन सकते हैं।
    इन्हें मिली निजात नशे की दुनिया से...
    पुलिस का दावा है कि नशे की गिरफ्त में फंसी सैकड़ों जिंदगियां अब मुख्यधारा से जुडऩे लगी हैं। नशा छोडक़र अपनी खुशहाल जिंदगी में लौट गए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने उन्हें नरक वाले जीवन से बाहर निकालकर उनकी जिंदगी संवार दी है। तखतपुर थाना क्षेत्र के निरंजन साहू शराब की अवैध बिक्री करता था। निजात अभियान के बाद अब वह शराब बेचना छोड़ गन्ना जूस बेचने का दुकान चला रहा है। उसने खुद को भी नशे से दूर कर लिया है। भियान के पहले तखतपुर क्षेत्र के ग्राम सिरसहा व ग्राम लिदरी में बड़े पैमाने पर शराब का अवैध धंधा चलता था। लेकिन, अब यहां के ग्रामीणों ने पूर्ण रूप से शराबबंदी का संकल्प लिया है। इसी तरह तखतपुर थाने के प्रधान आरक्षक बाबूराम पोर्ते शराब पीने का आदी था। लेकिन, अभियान से जुडक़र काउंसलिंग से मदद पाकर उसने शराब पीना पूरी तरह बंद कर दिया है। तोरवा थाना क्षेत्र की शिवानी (बदला हुआ नाम) गांजा बेचती थी। पुलिस ने उसके खिलाफ लगातार कार्रवाई की। अब वह चाय की गुमटी और पान ठेला चलाकर जीवनयापन कर रही है। सिविल लाइन क्षेत्र के राजीव गांधी चौक के पास रहने वाला सिकंदर महिलांगे पिता छोटेलाल महिलांगे (28) रेत घाट में चौकीदारी करता है। वह 6-7 सालों से शराब व गांजा सहित दूसरे नशे का आदी हो गया था। इस अभियान से जुडक़र उसने नशे से मुक्ति पा लिया है। वह पिछले तीन हफ्ते से कोई भी नशा नहीं कर रहा है, जिससे उसका खर्च भी कम हो गया है।
    टीआई परिवेश तिवारी ने नशे की हालात में सिकंदर से मिलकर उन्हें सही राह दिखाया और मानसिक रूप से उन्हें संबल दिया। फिर डॉक्टर और मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों की मदद से भी नशे की आदत को कम करने के लिए काम कर रहे हैं। इसी तरह तारबाहर थाना क्षेत्र के राहुल पटेल, दीपक पटेल, और राजा कोरी सहित अन्य युवकों ने नशे की आदत से मुक्ति पा लिया है। डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहायता से काउंसलिंग और स्वास्थ परीक्षण कराकर उन्हें नशे से निजात दिलाई गई। सिटी कोतवाली सकरी सहित महिला थाने के महिला परामर्श केंद्र की मदद से नशे के आदी लोगों के लिए सामाजिक संगठन और डॉक्टरों के साथ मिलकर नशा मुक्ति अभियान चलाकर सैकड़ों लोगों को नशे की लत से छुटकारा दिलाने का काम किया गया है।
    आपराधिक गतिविधियों में आई 12 फीसदी की कमी
    एएसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि, निजात अभियान का असर आपराधिक गतिविधियों में भी दिखने लगा है। पिछले पांच माह में की तुलना बीते दो सालों से करें तो क्राइम ग्राफ में 12 फीसदी की कमी आई है। मारपीट की घटना में 12 फीसदी, हत्या के प्रयास में 66 हत्या में 21, चाकूबाजी में 74, छेड़छाड़ में 46 और चोरी के मामले में 21 प्रतिशत की कमी दर्ज किया गया है।
    2579 हुए गिरफ्तार, नशे में ताबड़तोड़ कार्रवाई
    एएसपी राहुलदेव शर्मा ने बताया कि, निजात अभियान के दौरान पुलिस ने पिछले पांच माह में नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इस दौरान 2454 प्रकरण में 2579 को पकड़ा गया है। इसमें आबकारी एक्ट में 2442, एनडीपीएस एक्ट 137 को पकड़ा गया है, जिसमे गैर-जमानतीय प्रकरणों में 402 आरोपी को जेल भेजा गया है। इस दौरान 4804 लीटर अवैध शराब, 640 किलो गांजा, 15 ग्राम चरस, 10 हजार नशीले इंजेक्शन, 879 नग सीरप, 953 बोनफिक्स, 5 ग्राम एमडीएमए सहित अन्य नशीले पदार्थ जब्त किया गया है। 
    पुलिस के मुताबिक, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 825 लोगों पर 185 की कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया। इसके अलावा कोटपा एक्ट के तहत 568 कार्रवाई की गई। साथ ही पुलिस ने इस दौरान नशे के खिलाफ जनजागरुकता फैलाने के लिए स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक जगहों पर 1906 कार्यक्रम किया। अभियान के तहत नशा करने वालों के लिए थाना स्तर पर काउंसिलिंग भी कराई जा रही है।
    एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया किम ड्रग्स, नारकोटिक्स और अवैध नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेश और आईजी बद्रीनारायण मीणा के निर्देश पर निजात अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सख्त कार्रवाई के अलावा नशे के गिरफ्त में फंसे लोगों को उससे बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। निजात अभियान के तहत बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति भी पुलिस काम कर रही, जिसे देखते हुए इस अभियान से अब यूनिसेफ और यूनाइटेड नेशन ऑफिस ऑफ ड्रग्स एंड क्राइम यूएनओडीसी भी जुड़ गया है। पुलिस का यह अभियान अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है।
  • गुजरात की तर्ज पर प्रदेश में खुलेगा एकता मॉल

    04-Jul-2023

    एक ही छत के नीचे मिलेगी देशभर की सामग्री, रोजगार भी मिलेगा

    ऐसे मिलेगा लघु उद्यमियों को संबल, छोटे व्यापरियों को भी लाभ

    रायपुर। गुजरात की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में एकता मॉल खोलने की तैयारी है। मॉल में एक जिला एक उत्पाद की तर्ज पर देशभर के जिलों की अलग-अलग दुकानें खुलेंगी। इसे 250 करोड़ की लागत से 5 एकड़ में बनाया जाएगा। मॉल के खुलने से देशभर के हस्तशिल्प से जुड़ी सामग्री एक ही छत के नीचे आसानी से लोगों को मिल जाएगी। इसमें प्रमुख रूप से गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, उत्तर-प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्य के हस्तशिल्प से संबंधित सामग्री की बिक्री होगी। इससे हस्तशिल्प से संबंधित सामग्री के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। इसका जिम्मा रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) को बनाया है। राजधानी में एकता मॉल के निर्माण से जुड़ी जानकारी के लिए गुजरात के कांवडिय़ा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में रायपुर के आरडीए के अधिकारी शामिल हुए। इसके लिए आरडीए रायपुर और नवा रायपुर में जमीन तलाश कर रहा है। जमीन मिलते ही आरडीए इसका निर्माण शुरू करेगा। आरडीए के अधिकारियों की मानें तो जल्द ही इसका डीपीआर तैयार कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके खुलने से लघु उद्यमियों को रोजगार मिलेगा। एकता मॉल में एक जिला एक उत्पाद की तर्ज पर देशभर के 28 राज्यों की अलग-अलग 28 दुकानें बनाई जाएंगी। इसमें प्रत्येक राज्य के अंतर्गत आने वाले उनके जिले का सबसे बेहतर प्रोडेक्ट बेचा जाएगा। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है कि स्थानीय शिल्पों का संरक्षण और विकास करके पारंपरिक कला को बढ़ावा देना है। इसके शुरू होने से स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि होगी। एक जिला एक उत्पाद योजना से स्थानीय कौशल भी विकसित होगा और साथ ही इन उत्पादों की बिक्री आउटलेट के माध्यम से पर्यटन के साथ जोडक़र की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

    दो साल के भीतर बनाने का लक्ष्य
    आरडीए के सीईओ धर्मेश साहू ने एकता मॉल के लिए खादी ग्रामोद्योग विभाग से रायपुर और नवा रायपुर में जमीन मांगी है। खादी ग्रामोद्योग विभाग जहां भी जमीन उपलब्ध कराएगा, वही मॉल का निर्माण किया जाएगा। आरडीए इसे बनाने के लिए 2 साल का लक्ष्य रखा है। एकता मॉल का निर्माण पूरा होते ही विभाग इसे शासन को सौंप देगा। इसके बाद शासन दुकान अलॉट करने के लिए नोडल एजेंसी नियुक्त करेगी।
    गुजरात के कांवडिय़ा में बैठक
    हाल ही में गुजरात के कांवडिय़ा में देशभर के नोडल एजेंसियों की बैठक आयोजित हुई थी। बैठक में इसकी रुप रेखा तैयार की गई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से आरडीए के अधिकारी भी शामिल हुए। इसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया गया कि एकता मॉल कैसे बनाया जाएगा, इसका मॉडल कैसे होगा, इसमें दुकानों की डिजाइन कैसी रहेगी। इसके साथ ही दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया क्या होगी।
    अधिकारी की मानें तो इस योजना के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह व लघु उद्यमी अपने उत्पादों को यहां आसानी से बेच सकेंगे। इसकी खास बात यह होगी कि यहां साल में दो-तीन बार मेलों का भी आयोजन जाएगा। जिससे दूसरे जिले के लघु उद्यमियों को भी फायदा मिल सकेगा।
  • अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ के लोगों को दी गाली

    03-Jul-2023
    सीएम बघेल बोले- पिछले चुनाव में भी आई थी AAP, रिजल्ट सबके सामने है
    बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के आने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पिछली बार भी पार्टी ने खूब तैयारी की थी। लेकिन, रिजल्ट क्या आया, सबको पता है। जिन लोगों को छत्तीसगढ़ के बारे में पता ही नहीं है, उन्हें समस्याओं की जानकारी नहीं है, वह छह रेवडिय़ों के बार में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल छत्तीसगढ़ के लोगों को गाली देकर चले गए।
    गुरु पूर्णिमा पर्व पर बिलासपुर में अनुरागी धाम पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी देश को विश्व गुरु बनाने की बात करते हैं। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी के सारे नेता देश में खाई बनाने का काम कर रहे हैं। आपस में एक-दूसरे को लड़ाने का काम कर रहे हैं। गुरु हमेशा सबको मार्गदर्शन देते हैं, समस्याओं को समझते हैं। लोगों के बीच में वैमनस्यता का भाव है उसे दूर करने का काम होता है। सबको लड़ाने पर भारत विश्व गुरु कैसे बनेगा।
    कल जिनके यहां श्वष्ठ का छापा पड़ा, उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई
    मुख्यमंत्री बघेल ने महाराष्ट्र की सियासत पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह सब सेंट्रल एजेंसी का कमाल है। कुछ दिन पहले जिनके घर श्वष्ठ और ढ्ढञ्ज का रेड पड़ा। उन्हें कल मंत्रीमंडल की शपथ दिलाई गई।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के उस बयान पर मुख्यमंत्री बघेल ने तंज कसते हुए कहा, जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अपने एक भी चुनावी घोषणा पत्र को पूरा नहीं कर पाई है। सीएम बघेल ने कहा कि अरूण साव केवल केंद्र सरकार से बात करके बिलासपुर में बंद हुई उड़ान योजना शुरू करा दे।
    आम आदमी पार्टी से कोई फर्क नहीं पड़ेगा
    बिलासपुर में आम आदमी पार्टी की महारैली पर सीएम बघेल ने कहा कि पिछले चुनाव में भी पार्टी चुनाव में खूब तैयारी के साथ आई थी। लेकिन, रिजल्ट सबको पता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को छत्तीसगढ़ के बारे में पता नहीं है, यहां के समस्याओं की जानकारी नहीं है। वे छह रेवडिय़ां बांटकर जा रहे हैं। दिल्ली की अपनी अलग बात है। वह देश की राजधानी है। सारा पैसा वहां जाता है, सारी सुविधाएं वहां दी जाती है। छत्तीसगढ़ की अपनी भौगोलिक और सामाजिक संस्कृतियां और परेशानियां है।
    छत्तीसगढ़ के लोगों को गाली देकर चले गए अरविंद केजरीवाल
    ्र्रक्क की जनसभा में अरविंद केजरीवाल के बयान पर सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को गाली देकर गए हैं। बता दें कि रविवार को बिलासपुर की सभा में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि ईश्वर ने छत्तीसगढ़ को सब कुछ दिया, लेकिन ईमानदार नेता नहीं दिया। उनके इस बयान पर सीएम बघेल ने निशाना साधा है।
    व्यापार विहार स्थित अनुरागी धाम में आयोजित गुरु पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को निंयंत्रित करने बाउंसर लगाए गए थे। जबकि, सीएम के आगमन के कारण यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थी। जिस समय मुख्यमंत्री बघेल अनुरागी धाम पहुंचे, तब वह मेयर रामशरण यादव भी वहां पहुंचे थे। काफिले में वह पीछे रह गए और देर से पहुंचे। इसके बाद बाउंसर ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। अंदर से जब कॉल आया, तब मेयर यादव ने कहा कि उन्हें बाउंसर नहीं जाने दे रहे हैं। इसके बाद मेयर यादव को अंदर ले जाया गया। यहां सीएम के कार्यक्रम में पुलिस की जगह बाउंसर लगाने को लेकर भी चर्चा होती रही। 
  • प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल: गरज-चमक के साथ सभी जिलों में होगी अच्छी बारिश, उमस से मिलेगी राहत

    03-Jul-2023

    रायपुर। प्रदेश में आज से फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में पिछले 2 दिनों से मानसून की गतिविधियां थमने के कारण मौसम साफ है। मध्य छत्तीसगढ़ में हफ्ते भर से बारिश नहीं हुई है इसलिए दिन का तापमान और उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि मंगलवार से अच्छी बरसात के आसार हैं। बस्तर और सरगुजा संभाग में दो दिनों पहले तक बारिश हुई लेकिन मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश नहीं होने की वजह से नमी घट गई है और उमस बढ़ गई है। फिर एक बार लोगों के घरों में एसी, पंखे और कूलर शुरू हो गए हैं लेकिन अब गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    मौसम विभाग का कहना है कि एक मानसून द्रोणिका बनी है, जो बीकानेर, दौसा, ग्वालियर, सीधी होते हुए अंबिकापुर, बालासोर होते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक गुजरेगी। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के केंद्रीय भाग में एक चक्रवात भी बन रहा है। इस वजह से बड़ी मात्रा में समुद्र से नमी आने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के लगभग सभी संभाग में ज्यादातर जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
    ऐसा रहा अधिकतम तापमान
    रविवार को प्रदेश के किसी भी हिस्से में तेज बारिश नहीं हुई। बादल छंटने की वजह से मौसम साफ रहा और तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान रायपुर में 33.4, माना एयरपोर्ट में 32.4, बिलासपुर में 35.6, पेण्ड्रारोड में 32, अंबिकापुर में 32, जगदलपुर में 34.4, दुर्ग में 32.8 और राजनांदगांव में 35 डिग्री सेल्सियस था। सर्वाधिक तापमान सारंगढ़ में 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
  • गर्लफ्रेंड को मारी रॉड, तड़पता हुआ छोडक़र भागा

    03-Jul-2023
    शादी करने साथ निकले थे दोनों, झगड़ा हुआ तो प्रेमी ने मार डाला, प्रमी आरोपी गिरफतार 
    बलोदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में डबरी किनारे मिली युवती की लाश मामले में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। असल में उसकी हत्या की गई थी। मर्डर किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही बॉयफ्रेंड ने किया था। दोनों साथ में शादी करने के लिए निकले थे। मगर रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद युवक ने लडक़ी पर रॉड से हमला कर दिया, फिर तड़पता हुआ उसे वहीं छोडक़र भाग गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। गिधपुरी पलारी मार्ग से करीब 100 मीटर अंदर कौडिय़ा गांव का मुक्तिधाम है। यहां रविवार सुबह लोग अपने-अपने खेतों पर गए हुए थे। इसी दौरान एक शख्स डबरी तक गया, तब उसे बदबू आई। इस पर वह पास तक गया। जिसके बाद उसने देखा कि डबरी किनारे एक युवती का शव पड़ा हुआ है
    आधार कार्ड से हुई पहचान
    आस-पास कुछ कुत्ते भी घूम रहे थे। लडक़ी का शव औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था। इसके बाद लोगों की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। फिर फॉरेंसिक की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। शुरुआत में पुलिस को युवती के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इस बीच फॉरेंसिक की टीम ने युवती के शव की पड़ताल की। इस पर उसके जेब से पुलिस को उसका आधार कार्ड मिला था। आधार कार्ड के आधार पर ही युवती की पहचान तूरमा निवासी आश्मा मनहरे पिता धरम मनहरे(21) के रूप में की थी।
    4 साल से प्रेम प्रसंग था
    शव की पहचान होने पर युवती के परिजनों को इस बारे में जानकारी दी थी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उनसे पूछताछ की गई थी। पूछताछ में पता चला कि आश्मा का प्रेम प्रसंग पास के मिर्गी गांव के रहने वाले दिनेश सेन पिता जितेंद्र सेन (22साल) से चल रहा था। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच लगभग 4 साल से संबंध था। उन्होंने बताया कि लडक़ी 29 जून की रात से गायब थी। हमने पता करने के लिए परिजनों से पूछताछ की थी। प्रेमी दिनेश के घर भी गए थे। मगर वह घर में था। इस वजह से उन्हें दिनेश पर शक नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत भाटापारा ग्रामीण थाने में की थी।
    आरोपी ने क्या कुछ बताया..
    परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिनेश को हिरासत में लिया था। हिरासत लेकर जब दिनेश से पूछताछ की गई, तब दिनेश ने बताया कि 29 तारीख की रात को आश्मा का फोन आया था। वो मुझसे शादी करने के लिए कह रही थी। मैंने उसे समझाया कि अभी नहीं करते, मगर वह नहीं मानी।
    दूसरे लडक़े से बात करने का शक ने ली जान 
    इसके बाद मैं रात को ही उसके घर गया। फिर वो मेरे साथ आ गई। हम दोनों बाइक से ही रायपुर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में मुक्तिधाम के पास मेरा विवाद हो गया उससे। असल में मुझे शक था कि वो किसी और लडक़े से बात करती है। इसलिए मैंने उससे इतना ही पूछा था, लेकिन इसी बात को लेकर हमारा काफी झगड़ा हो गया। आरोपी ने बताया कि झगड़ा इतना बढ़ गया कि मैं रोड से अंदर मुक्तिधाम में गया। वहां मैंने बाइक में पहले से ही रखी रॉड निकाली और आश्मा पर कई वार किए। इससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गई थी। वह तड़प रही थी। मगर मैंने वहां से भागना ही ठीक समझा। उसे तड़पता हुआ डबरी के पास छोडक़र फरार हो गया। इसके बाद से मैं घर में ही था। पुलिस ने इस बयान के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    भाई से थी पहचान, इसी वजह से घर आना-जाना बढ़ा
    बताया गया है कि आरोपी दिनेश गांव में ही सैलून चलाता था। इस वजह से उसकी पहचान आश्मा के भाई से हो गई थी। भाई से पहचान होने के कारण वह युवती के घर जाया करता था। इस वजह से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। उधर, युवती बलौदाबाजार कॉलेज में बीएसई की छात्रा थी। वह अपने घर में सबसे छोटी थी। बाकी भाई-बहन की शादी हो चुकी थी। उसके पिता की 4 साल पहले मौत हो चुकी थी।
  • 11 साल के बच्चे की नग्न हालत में मिली लाश:खेलने के लिए निकला, फिर लौटा ही नहीं; तालाब में तैरता मिला शव

    03-Jul-2023
    अंबिकापुर।छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक 11 साल के बच्चे की लाश नग्न अवस्था में तालाब में मिली है। वह घर से खेलने के लिए निकला था। फिर काफी देर तक लौटा ही नहीं। अब एक दिन बाद उसका शव मिला है। मामले में जांच जारी है। सीतापुर थाना क्षेत्र की घटना है। चलता गांव का निवासी मोहम्मद सगीर का बेटा मोहम्मद फरहान (11) छठवीं में पढ़ता था। रोज की तरह वह शनिवार एक जुलाई को शाम के वक्त घर से खेलने के लिए निकला था। लेकिन देर शाम हो जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटा। उधर, बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। जब कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी।
    इसके बाद अगले दिन यानि रविवार को गांव के तालाब के पास कुछ लोग पहुंचे थे। तब उन्होंने बच्चे की लाश तालाब में तैरती हुई देखी। फिर उन्होंने बच्चे के परिजनों को इस बात की सूचना दी। पुलिस को भी खबर दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
    पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
    बताया जा रहा है कि, पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पूरी मामले में पुलिस का कहना है कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएगा कि आखिर बच्चे की मौत कैसे हुई है।
  • 30 से अधिक आदिवासियों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

    03-Jul-2023

     

    मंत्री कवासी लखमा ने गमझा पहनाकर करवाया पार्टी में प्रवेश

    रायपुर 03 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने सोमवार को अपने निवास में 30 से अधिक लोगों को कांग्रेस प्रवेश करवाया है। मंत्री लखमा ने गमझा और माला पहनाकर लोगों का कांग्रेस में स्वागत किया। इसके बाद कवासी लखमा ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तंज कसा है। श्री लखमा ने कहा कि, पीएम मोदी बीजेपी को जीत दिलाने नहीं हराने के लिए आ रहे हैं।
    दरअसल, आज मंत्री कवासी लखमा ने अपने रायपुर निवास में गायत्री परिवार के आदिवासियों को कांग्रेस ज्वाइन करवाया है। ये सभी आदिवासी सुकमा के हैं। मंत्री लखमा ने कांग्रेस का गमझा पहनाकर सभी का स्वागत किया। कांग्रेस प्रवेश करने वाले ये सभी आदिवासी कोंटा विधानसभा क्रमांक 90 के हैं। लगभग 31 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया है।
    मोदी चुनाव वाले प्रधानमंत्री हैं, विकास वाले नहीं
    इस दौरान श्री लखमा ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर कहा कि, देश के प्रधानमंत्री है। छत्तीसगढ़ में आना ही चाहिए , लेकिन 4 साल क्यों नहीं आए। 4 साल में छत्तीसगढ़ हमारे देश का हिस्सा है। 4 साल पहले आकर विकास की बात करते, फैक्ट्री खोलने की बात करते, रोजगार देने की बात करते। ये चुनाव वाले प्रधानमंत्री हैं, विकास वाले प्रधानमंत्री नहीं है। केंद्रीय मंत्री आते हैं सिर्फ धर्मांतरण की बात करते हैं। विकास की बात बताने वाले धर्मांतरण की बात करते हैं। कांग्रेसी ऐसा काम नहीं करते।
    जेपी नड्डा अपना प्रदेश नहीं बचा पाए
    जेपी नड्डा अपना प्रदेश नहीं बचा पाए, हिन्दुवासी प्रदेश है उन्हें नहीं बचा पाए। पीएम मोदी जीत के लिए नहीं भाजपा को हराने के लिए आ रहे हैं। आज मोदी ने सब चीज में जीएसटी लगा दी है। अमित शाह को चुनाव में प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने पर कवासी लखमा ने कहा कि भाजपा को बजरंगबली ने लात मारी। भगवान भी उनके साथ नहीं है तो जनता कहां उनके साथ रहेगी।
  • बीफ पर बवाल: घर के फ्रीजर में मिला कटा हुआ मांस, खाल और हड्डियों का ढेर, गुस्साए लोगों ने मां-बेटे को पीटा

    03-Jul-2023
    कोरबा 03 जुलाई 2023। कोरबा में एक मकान से गोमांस की बिक्री करने की सूचना पर बवाल हो गया। खबर मिलने पर हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने मकान को घेर लिया। इस दौरान मुखिया के नहीं मिलने पर मौजूद मां-बेटे की ही जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया। तब तक पुलिस भी पहुंच गई और दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को घर के अंदर रखे डीप फ्रीजर से कटा हुआ मांस, खाल और हड्डियां मिली है। उसे जांच के लिए पशु चिकित्सक के पास भेजा है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 
    भीड़ को घर में घुसने से रोका तो मां-बेटे की पिटाई की
    जानकारी के मुताबिक, मोती सागरपारा क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के गोमांस बेचे जाने की सूचना फैल गई। इसके बाद उसके घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। जानकारी लगी तो हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने घर में घुसने का प्रयास किया तो गेट पर मां-बेटा उन्हें रोकने की कोशिश करने लगे। इस पर लोग भडक़ गए और उन्होंने मां-बेटे की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। तभी पुलिस भी पहुंच गई, तो भीड़ ने मां-बेटे को उन्हें सौंप दिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई। 
    पशु चिकित्सा विभाग करेगा मांस की जांच
    वहीं पुलिस ने घर में तलाशी ली तो डीप फ्रिजर में बड़े पैमाने पर कटे हुए मांस के टुकड़े बरामद हुए। वहीं गोदाम में मवेशियों की खाल और हड्डियों ढेर मिला है। लोगों का आरोप था कि यहां भी महानगर की तर्ज पर होटलों में गोमांस की आपूर्ति की जा रही। पुलिस ने बरामद मांस और खाल को अपने कब्जे में ले लिया है। उसे पशु चिकित्सा विभाग के सहयोग से परीक्षण कराए जाने की बात कही गई है। बजरंग दल के जिलाध्यक्ष राणा मुखर्जी ने कहा कि, इस तरह की चीजें अत्यंत आपत्तिजनक हैं। यह सब बंद होना चाहिए।
    मिलावटी मांस की बात सामने आ रही
    कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि गो मांस की बिक्री का मामला संज्ञान में आया है। इस पर गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि, मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। प्रारंभिक तौर पर यह बात भी सामने आ रही है कि एक व्यक्ति के द्वारा मिलावटी मांस का विक्रय लंबे समय से किया जा रहा था। । मामला संवेदनशील है इसलिए जांच पड़ताल और कार्यवाही में पूरी गंभीरता बरती जा रही है।
  • नाईजीरियन ने रायपुर के शिक्षक से ठगे 20 लाख:बोला- हमारे साथ काम करो डॉलर में कमाओगे, फिर खातों में जमा करा लिए पैसे

    03-Jul-2023
    रायपुर. वॉल्टर चुक्वेबुका लुईस , ये नाम है एक नाईजीरियन बदमाश का। इसने डॉलर में कमाने का सपना दिखाकर रायपुर के एक शिक्षक को झांसे में ले लिया। इसने शिक्षक को तो पहले फोन पर एक स्कीम बताई, उस स्कीम का ग्राहक बनकर शिक्षक से मिला और 20 लाख ठग लिए। शिक्षक को लगा कि वो विदेशियों के साथ बिजनेस पार्टनर बन चुका है, मगर ये ठग उनकी जेब खाली करने में लगा रहा।
    रायपुर पुलिस ने दिल्ली में छापा मारकर वॉल्टर चुक्वेबुका लुईस को पकड़ा है। जालसाज नाइजीरियन भारत एजुकेशन वीजा लेकर आया है। पढ़ाई के बहाने उसने ऑनलाइन ठगी शुरू कर दी। उसने अपने गैंग में महिलाओं को शामिल किया है। उन्हीं के माध्यम से वह लोगों को झांसे में लेने के लिए कॉल करवाता है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसका वीजा खत्म हो गया है। उसके बाद भी वह अपने देश नहीं लौटा।
    शिक्षक को ऐसे फंसाया
    सड्डू के शिक्षक से जालसाज ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में फ्लूडराबिन नाम की दवा के बिजनेस के बारे में बताया। ठग ने कुछ लड़कियों से भी शिक्षक को कॉल करवाए। बातों में आकर शिक्षक दिल्ली गए, वहां उन्होंने नताशा नाम की युवती से मिलकर 63 हजार दिए। ये रुपए काम करने के लिए मांगे गए, बदले में लडक़ी ने शिक्षक को एक बोतल दी और कहा कि इसमें कैंसर की दवा है।
    फिर शिक्षक को एक और फोन आया कॉलर ने खुद को डॉ. वॉल्टर बताया, ये नाईजीरियन ठग था। शिक्षक इससे मिले तो लगा कोई विदेशी डॉक्टर है। ठग ने कह दिया कि ये प्रोडक्ट अच्छा है हमें 50 लीटर और दवा चाहिए। शिक्षक ने वही दवा खरीदने ठग को अलग-अलग खातों में 20 लाख दिए। शिक्षक को लगा कि ये दवा बेचकर वो 20 रुपए का मुनाफा डॉलर में कमांएगे मगर ग्राहक बनकर मिला ठग आरोपी नाईजीरियन ही था। उसी ने शिक्षक से 20 लाख भी ले लिए थे।
    पुलिस ने बताया कि वाल्टर गिरोह चलाता है। उसने दिल्ली की कुछ महिलाओं को रखा है, जो लोगों को फंसाने के लिए फोन करती हैं। आरोपी ने किराए पर बैंक के खाते भी लिए हैं, जिसमें ठगी का पैसा जमा होता है। आरोपी के घर से 12 मोबाइल, 7 सिम और 6 हजार रुपए जब्त किया गया है। उसने ठगी का पैसा नाइजीरिया ट्रांसफर कर दिया है। उसके खाते में भी पैसा नहीं है।
  • बीजापुर के मद्देड़ बफर रेंज में बाघ के खाल के साथ 10 गिरफ्तार

    03-Jul-2023
    रायपुर 3 जुलाई। इंद्रावती टायगर रिजर्व में एंटीपोचिंग के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की गई है। इंद्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर, सामान्य वन मंडल बीजापुर और एंटीपोचिंग उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व, गरियाबंद की संयुक्त टीम ने मद्देड़ बफर रेंज में 10 आरोपियों को बाघ की खाल के साथ पकड़ा है। वन विभाग द्वारा वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर एंटीपोचिंग के संबंध में निरंतर कार्यवाही हो रही है। इसी क्रम में मद्देड़ बफर रेंज में भी वन विभाग की नजर ऐसे मामलों पर बनी हुई है। मामलें के मुख्य आरोपी को ग्राम कांडला से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    वन विभाग लगातार इस संबंध में मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं का अन्वेषण कर रहा था। विभाग को यह जानकारी मिली कि तंत्र विद्या के लिए कुछ लोग बाघ की खाल प्राप्त करने में लगे हुए है। इस पर 15 सदस्यों की एंटीपोचिंग टीम गठित की गई। टीम ने ट्रैक करने पर सफेद रंग की मारूति वैगन आर को रूद्रागम गांव की ओर जाते देखा। गाड़ी का पीछा किया गया। गाड़ी रूद्रागम में एक व्यक्ति के घर रूकी और कार से पांच लोग उतरे और घर में प्रवेश किया। एंटीपोचिंग टीम जब घर में पहुंची तब उन्हें एक नग बाघ का खाल मिला। इसकी लम्बाई 2.15 मीटर और चौड़ाई एक मीटर है। आरोपियों में आरती दास, विक्रम ठाकुर, प्रीतम लाल साहू, तामेश्वर जैन, काका दीपक, मनोज कुरसम, किशोर दशराहिया शामिल है। साथ ही अन्य दो आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी की जा रही है। यह कार्यवाही प्रधान मुख्य वन सरंक्षक व्ही. श्रीनिवास राव तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) सुधीर अग्रवाल के निर्देशन में गठित टीम द्वारा की गई। कार्यवाही के संयुक्त टीम में गंणवीर धम्मशील, उपनिदेशक इंद्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर, श्री वरूण जैन, उपनिदेशक उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद और श्री अशोक पटेल, वन मण्डलाधिकारी, वन मण्डल बीजापुर शामिल हैं।   
    इस विशेष टीम में इन्द्रावती टायगर रिजर्व से श्री संजय रौतिया सहायक संचालक बफर श्री हितेश कुमार ठाकुर वन परिक्षेत्र अधिकारी फरसेगढ़, श्री संतोष लंकन वनपाल मददेड़ बफर एवं अन्य सभी मददेड़ बफर के स्टॉफ तथा सामान्य वनमण्डल से श्री देवेन्द्र कुमार गोंड उपवनमण्डाधिकारी बीजापुर श्री योगेश रात्रे वन परिक्षेत्र अधिकरी भैरमगढ़ एवं उदन्ति सीतानदी टायगर रिजर्व से श्री गोपाल कश्यप, चन्द्रबली ध्रुवे, रोहित निषाद, ऋषि धु्रव, फलेश दिवान, दिरेन्द्र धु्रव, ओम प्रकाश राव, चुरामन लाल, तारकेश्वर देवांगन, भूपेन्द्र भेडिय़ा, शिव शामिल है। प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ कर वन्यप्राणी अधिनियम 1972 के तहत कार्यवाही की जा रही है।
  • मवेशी को टक्कर मार कर ट्रक से भिड़ी कार, 3 की मौत, ट्रकों की भिड़ंत में 2 की जान गई

    02-Jul-2023
    कोरबा 02 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ के कोरबा में पिछले 12 घंटे में दो अलग-अलग सडक़ हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा शनिवार देर रात पाली क्षेत्र में दो ट्रकों की टक्कर के चलते हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के केबिन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों के चालको कने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं रविवार तडक़े दर्री क्षेत्र में तेज रफ्तार कार सडक़ पर बैठी मवेशी को टक्कर मारते हुए सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। इससे कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों ही युवक व्यापारी परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर कोरबा सांसद ज्योत्साना महतं भी पहुंची हैं। 
    जानकारी के मुताबिक, दर्री के पास भवानी मंदिर के सामने कार और हाइवा की टक्कर हुई है। एसएस ग्रीन कोरबा निवासी यश गोयल (28) पुत्र मनोज गोयल, राता खार निवासी दीपक सिंह (22) पुत्र सदानंद सिंह और डीडीएम रोड कोरबा निवासी रुपेश गोयल (28) पुत्र श्याम गोयल रविवार तडक़े करीब चार बजे कार में सवार होकर कोरबा से दर्री जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार नवनिर्मित पुल के पास सडक़ पर बैठे मवेशी से टकरा गई। तेज रफ्तार होने से चालक नियंत्रण नहीं रख सका और कार सामने से आ रहे हाइवा में जा घुसी। 
    सडक़ पर मवेशी बन रहे हादसे का कारण
    हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी युवक  व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखते थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल  भिजवाया। एएसआई ललित जायसवाल ने बताया कि, शवों की पहचान कार्यवाही करते हुए मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। हादसे के बाद कोरबा में शोक की लहर है। सबसे ज्यादा नाराजगी लोगों में सडक़ पर बैठे मवेशियों के चलते हादसा होने के कारण है। 
    अफसरों से सांसद बोलीं- हादसों को रोकने प्रभावी कार्रवाई करें
    कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत को हादसे की जानकारी मिली तो वह  दुर्घटना स्थल पहुंच गईं। उन्होंने अधिकारियों से दुर्घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए मृतकों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सडक़ हादसों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी और ठोस कार्य किए जाने की जरूरत है। सांसद महंत के साथ कांग्रेस नेत्री उषा तिवारी, सपना चौहान, रूपा मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि किरण चौरसिया थीं। 
    ट्रक के केबिन में घंटों फंसे चालकों ने तोड़ दिया दम
    दूसरा हादसा पाली क्षेत्र के पाली-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर एसईसीएल के सरायपाली परियोजना की बुड़बुड़ खदान गेट के सामने देर रात हुआ है। दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही वाहन के चालक अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। गैस कटर से केबिन को काटकर दोनों चालकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बचाव के दौरान घंटों तक चालक अंदर ही फंसे थे।
  • हरेली तिहार से होगा छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आगाज

    02-Jul-2023
    16 तरह के पारंपरिक खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर
    रायपुर 02 जुलाई 2023। पिछले बार की तरह ही इस बार भी आप गिल्ली डंडा, पिट्टूल, फुगड़ी, गेड़ी और रस्सीकूद जैसे 16 तरह के पारंपरिक खेलों का आनंद ले सकते हैं। 17 जुलाई को हरेली तिहार से छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 2023-24 का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने और खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाडिय़ों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023-24  की शुरुआत होगी।
    छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर प्रतियोगिता 17 जुलाई से 22 जुलाई तक नॉकआउट पद्धति से होगा। वहीं दूसरा स्तर जोन है, जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा। इसका आयोजन 26 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा।  विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर आयोजन 7 अगस्त से 21 अगस्त तक होगा। जिला स्तर पर आयोजन 25 अगस्त से 4 सितंबर तक होगा। संभाग स्तर पर आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक होगा। अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसका की आयोजन 25 सितंबर से 27 सितंबर तक होगा।  
    करीब 2 माह 10 दिन तक होगी प्रतियोगिता
    लगभग 2 माह 10 दिन तक चलने वाले यह खेल प्रतियोगिता 6 चरणों में आयोजित होगी। इस खेल प्रतियोगिता में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में दलीय एवं एकल श्रेणी में 16 तरह के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। इस बार के ओलंपिक में एकल श्रेणी में रस्सीकूद एवं कुश्ती को भी जोड़ा गया है। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के आयोजन का दायित्व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और नगरीय क्षेत्रों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सौंपा गया है। प्रतियोगिता का समापन 27 सितंबर 2023 को होगा। 
    दो श्रेणियों में होंगे 16 प्रकार के खेल
    छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता दलीय व एकल दो श्रेणी में आयोजित होगी। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।
    ये प्रतिभागी ले सकते हैं हिस्सा
    छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन वर्गों में बांटा गया है। 
    इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक
    दूसरा वर्ग 18-40 वर्ष आयु सीमा तक 
    तीसरा वर्ग में 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल होंगे
    महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।
    पुरस्कृत होंगे विजेता खिलाड़ी
     छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर पर विजेता प्रतिभागियों से लेकर राज्य स्तर के विजेता प्रतिभागियों को प्रभाणपत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर प्रथम आने वाल विजेता खिलाडिय़ों को 1000 रुपए, द्वितीय स्थान आने पर 750 एवं तीसरा स्थान आने पर 500 रुपए की पुरस्कार राशि एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह जिला स्तर पर प्रथम आने वाल विजेता प्रतिभागियों को 2000 रुपए,  द्वितीय आने पर 1500 रूपए और तीसरे स्थान आने पर 1000 रुपए सहित प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। संभाग स्तर पर विजेता प्रतियोगियों को प्रथम आने पर 3000 रुपए द्वितीय आने पर 2500 एवं तीसरे स्थान पाने वाले खिलाडिय़ों को 2000 रुपए एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। राज्य स्तर पर ओलंपिक के अंतिम आयोजन में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को 5000 रुए, द्वितीय आने पर 4500 रुपए एवं तीसरे स्थान आने वाले खिलाडिय़ों को 4000 रूपए की राशि और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। 
    प्राथमिक चिकित्सा सुविधा रहेगी उपलब्ध
    प्रत्येक आयोजन स्तर पर फस्र्ट एड किट की व्यवस्था एवं  स्थानीय स्तर पर यथासंभव आपातकालीन चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता आयोजन समिति द्वारा की जाएगी। आयोजन स्थल पर एंबुलेंस व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी जिम्मेदारी आयोजन समिति पर होगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा जारी निर्देशानुसार महिला खिलाडिय़ों के लिए रेफरी एवं निर्णायक महिलाएं ही रखी जाएंगी। इसके अलावा विभाग की ओर से आयोजन के सभी स्तर पर खिलाडिय़ों से मान्य पहचान प्रमाण पत्र लिया जाना अनिवार्य किया गया है।
  • कंबल बेचने वाले निकले चोर: मध्यप्रदेश से 32 किलो गहनों के साथ 12 गिरफ्तार

    02-Jul-2023
    बालोद के बाफना ज्वैलरी शोरूम में की थी चोरी
    बालोद 02 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ के बालोद स्थित बाफना ज्वैलर्स में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 12 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से पकड़ा गया है। इनमें वहां के दो शातिर अपराधी भी शामिल हैं। पुलिस ने इनसे 32 किलो से ज्यादा सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान बरामद किया है। दो टीमें अभी और सामान की रिकवरी में लगी हैं। आरोपियों ने अंतरराज्यीय स्तर पर चोरी का जाल फैला रखा था। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब सहित कई राज्यों में मामले दर्ज हैं। चोरी के गहने खरीदने वाले पर भी कार्रवाई की गई है। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है। 
    नगर के बाफना ज्वैलर्स के शोरूम में हुई चोरी के बाद जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने अलग-अलग जगहों से सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए। उसकी जांच में एक चार पहिया वाहन में चार संदिग्ध लोग दिखाई दिए। जांच के दौरान संदेही वाहन का राजनांदगाव मे पहले से होना पाया गया। उसके आधार पर पुलिस ने राजनांदगांव निवासी लाखन सिंह भाटिया और महेश वाल्मीकि को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कंबल बेचने के नाम पर फेरी लगाकर ज्वैलरी शॉप की रेकी किया करते थे। इसके बाद पांढुर्णा मध्यप्रदेश निवासी चंरण सिंह व संगम सिंह को सूचना देते।  
    10 दिन रुककर चोरी की वारदात को दिया अंजाम
    आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बाफना ज्लैलर्स की भी रेकी की। उनकी सूचना पर चरण और संगम आरोपियों के घर आए। वहां 10 दिन रुककर चोरी की साजिश रची। इसके बाद 24 जून की रात चरण सिंह, संगम सिंह, लाखन सिंह और महेश वाल्मीकि चारपहिया वाहन लेकर आए और बाफना ज्वैलर्स की दुकान में लगा शटर का ताला तोडक़र चोरी की। वहां से सोने के 1.620 किलो, चांदी के 31 किलो और 1.78 लाख रुपये, सीसीटीवी डीवीआर चोरी कर ले गए। वहां से राजनांदगांव के मोहरा पहुंचे और गहनों व रुपयों का बंटवारा किया। इसके बाद सभी अपने-अपने घर के लिए चले गए। 
    पुलिस पर मिर्ची पाउडर डालकर भाग चुके
    पुलिस ने बताया कि आरोपियों से जानकारी मिलने के बाद चरण सिंह और संगम सिंह की तलाश में टीम पंजाब के अमृतसर और टीम पांढुर्णा मध्यप्रदेश भेजी गई। टीम ने दोनों आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए फर्जी नम्बर प्लेट बनवाकर गाड़ी में उसका उपयोग करते थे। मुख्य सरगना आरोपी चरण सिंह व संगम सिंह की तलाश में कई राज्यों की पुलिस को थी। दोनों मध्यप्रदेश के नामी अपराधी हैं। कई बार पुलिस पर मिर्ची पाउडर डालकर भाग चुके थे। आरोपियों से चोरी के गहने खरीदने वाला राजनांदगांव का सुनार रामकुमार सोनी भी पकड़ा गया है। 
    मेटल डिटेक्टर लगाकर खोदी गई मकान की फर्श
    एसपी डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि, पुलिस टीम ने पांढुर्ना के शास्त्री वार्ड के कबाड़ी मोहल्ले में दोनों आरोपियों मकानों में मेटल डिटेक्टर की मदद से तलाशी ली। उन्होंने जेवर मकान में छिपा कर रखे थे। तलाशी में फर्श के नीचे दबाकर आधा बोरी में भरकर रखे गए करीब 15 किलो से अधिक कीमती जेवरात बरामद हुए। टीम ने आरोपी से संबंधित समीपस्थ ग्राम अंबाड़ा खुर्द और गुजरखेड़ी में भी दोनों अपराधियों के मकानों में सघन सर्चिंग की। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त बाइक, तवेरा कार, लोहे के रॉड बरामद हुए हैं। बालोद पुलिस के साथ, राजनांदगाव, दुर्ग पुलिस की विशेष भूमिका रही। 
    इनकी हुई गिरफ्तारी 
    शास्त्री वार्ड पाढुर्णा, मध्यप्रदेश निवासी संगम सिंह बावरी व चरण सिंह भादा, अटल आवास पेन्ड्री, राजनांदगांव निवासी लाखन सिंह भाटिया, संजू सिंह, सागर भोजपुरी, रामकुमार सोनी व महेश वाल्मीकि, हरदा मध्यप्रदेश निवासी राजेन्द्र सिंह व सुरजीत सिंह, भोपाल निवासी हरविंदर सिंह, छिन्दवाड़ा निवासी राणदीप सिंह और कुलजीत सिंह शामिल हैं। 
    संसदीय सचिव के प्रतिनिधि के शोरूम को बनाया था निशाना
    बालोद के गुंडरदेही विधायक और संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के प्रतिनिधि राजेश बाफना के ज्वेलरी शोरूम में आरोपियों ने चोरी की थी। चोर दुकान का शटर तोडक़र अंदर रखी ज्वैलरी और रुपये ले गए। अपने साथ चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर भी ले गए थे। राजेश बाफना कांग्रेस के महामंत्री भी हैं। उनकी अर्जुंदा क्षेत्र में बाफना ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। देर रात चोरों ने इसी शोरूम को निशाना बनाया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में चार नकाबपोश संदिग्ध नजर आए थे। यहीं से पुलिस कड़ी दर कड़ी जोडक़र चोरों तक पहुंच गई।
  • साहू समाज का छत्तीसगढ़ के निर्माण और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान: भूपेश बघेल

    02-Jul-2023
    रायपुर 02 जुलाई 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के द्वारा आयोजित अर्जुन सदन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाज के नवनिर्मित भवन अर्जुन सदन का लोकार्पण किया और साहू समाज को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि साहू समाज सदैव मेहनतकश और उद्यमी रहा है। साथ ही दान के मामले मे अग्रणी रहता है। इस समाज का छत्तीसगढ़ के निर्माण और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो सपना हमारे पुरखों ने देखा था आज पूरा होता नजर आ रहा है। आज हमारे स्वाभिमान और आत्म गौरव की झलक सभी के चेहरों में दिखाई दे रही है। आज समाज का जो वर्तमान स्वरूप दिख रहा है। इसके निर्माण में हमारे बड़े पुरखों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इसलिए हमारे पुरखों को सदैव स्मरण करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बघेल ने कहा कि प्रत्येक समाज में विवाह आयोजनों के लिए भवन और जमीन की आवश्यकता होती है। होटल या विवाह भवन में आयोजन करने पर खर्च होता है। समाज द्वारा अपनी तरफ से हर संभव योगदान दिया जाता है। इसलिए समाज के आवश्यकता को देखते हुए हमारी सरकार ने प्रत्येक समाज को 10 प्रतिशत राशि पर जमीन आबंटित करना शुरू किया। उन्होंने कहा कि भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान हर जगह विभिन्न समाजों द्वारा जमीन भवन के लिए सहयोग के लिए मांग की गई तब उसी परिपेक्ष्य में उनके लिए सहयोग करने की घोषणा की गई। अब उनमें से कुछ समाजों को जमीन आबंटित हो रहा है, तो कुछ का भवन बनने की प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है। किन्ही-किन्ही समाज का भवन पूर्णता की ओर भी होगा। सामाजिक भवन बन जाने से सभी समाजों को विवाह तथा अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए सहयोग मिलेगा।
    सीएम बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने चाहे गौठान हो या समाज के लिए जमीन आरक्षित करने की शुरूआत की। अन्य राज्यों में जनसंख्या के अनुपात में जमीन कम है मगर छत्तीसगढ़ में यह स्थिति नही है। हमारे प्रदेश में आनुपातिक रूप से जमीन की उपलब्धता अच्छी है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ पहला राज्य हैं, जिसने इतनी वृहद रूप में सभी समाज के लिए भवन और जमीन के लिए सहयोग देने की शुरूआत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अपने गांव किसानों और शिल्पियों को आर्थिक रूप से समृद्ध किया है। और साथ ही परंपरागत व्यवसायों को जीवित और मजबूत करने का काम किया है। इस अवसर पर लोकनिर्माण एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने भी संबोधन दिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सांसद चुन्नीलाल साहू, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरिश देवांगन, छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दूबे सहित साहू समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
  • शिक्षा एकमात्र माध्यम जिससे व्यक्ति का विकास संभव है: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

    02-Jul-2023
    मुख्यमंत्री ने स्वामी दयानंद सरस्वती की पुण्यतिथि और तुलाराम आर्य परगनिहा जी के प्राकट्य दिवस पर उन्हें नमन किया 
    मुख्यमंत्री श्री बघेल प्रांतीय आर्य महासम्मेलन एवं ज्ञान ज्योति पर्व में हुए शामिल
    रायपुर,02 जुलाई 2023। हम अपनी संस्कृति को सहेजते हुए और परंपराओं का सम्मान करते हुए आगे बढ़ रहे हैं और शिक्षा ही एकमात्र माध्यम है जिससे व्यक्ति का विकास संभव है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित प्रांतीय आर्य महासम्मेलन एवं ज्ञान ज्योति पर्व कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने जिस आंदोलन की शुरूआत की थी हमें आज उसका परिणाम देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने महिलाओं को शिक्षित करने के लिए आवाज उठायी थी और इसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ के कालेजों में पुरूषों से ज्यादा संख्या महिला विद्यार्थियों की है। मुख्यमंत्री ने महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती और आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस  पर स्वामी दयानंद सरस्वती जी और तुलाराम आर्य परगनिहा जी को नमन करते हुए ज्ञान ज्योति पर्व मनाने के लिए सभी को बधाई दी।
    श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ में आर्य समाज के संस्थापक और महान दानवीर तुलाराम आर्य परगनिहा जी के प्राकट्य दिवस पर उनका स्मरण करते कहा कि श्रद्धेय तुलाराम आर्य जी ने छत्तीसगढ़ में स्थानीय स्तर पर समाज सुधार की दिशा में सराहनीय प्रयास किए हैं हम उन्हें उनकी दानशीलता के लिए भी याद करते हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज के विकास की प्रक्रिया बहुत लंबी और बहुत जटिल होती है और एक उन्नत समाज को आकार लेने में सदियां लग जाती हैं। नये विचारों की स्थापना और पुराने विचारों के संशोधन-परिमार्जन से ही समाज प्रगतिशील होता है, उसके वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारा भारतीय समाज एक प्रगतिशील समाज है क्योंकि हमने हमेशा ही नये विचारों का स्वागत किया है। हम जिसे सनातन परंपरा कहते हैं, वह अनादि-काल से चली आ रही है, वह अनंतकाल तक चलती रहेगी। प्रांतीय आर्य महासम्मेलन एवं ज्ञान ज्योति पर्व में शामिल होने के लिए दिल्ली से आए स्वामी आर्यवेश ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि गौठान योजना शुरू करके राज्य में न सिर्फ मवेशियों का संरक्षण किया जा रहा  है बल्कि इससे लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। स्वामी आर्यवेश ने कहा कि राम वन गमन पथ योजना को आकार देकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने एक अमिट कार्य किया है। 
    इस मौके पर खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत,  छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री आर एन वर्मा, आर्य समाज से स्वामी श्री आर्यवेश, छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य समाज के अध्यक्ष आचार्य श्री अंशुदेव, मंत्री श्री भुवनेश साहू समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
  • 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

    02-Jul-2023
    स्वागत की तैयारी में जुटी बीजेपी, सभा में जुटेंगे डेढ़ लाख लोग
    रायपुर 02 जुलाई 2023। पीएम नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं। उनके स्वागत की तैयारी में छत्तीसगढ़ बीजेपी जी जान से जुट गई है। सारी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसे लेकर बीजेपी कार्यालय में हाई लेवल मीटिंग भी हो चुकी है। बैठक में पीएम मोदी के रायपुर दौरे की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। स्थानीय नेताओं को सभा में करीब डेढ़ लाख भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है।  प्रदेश के पूर्व सीएम रमन सिंह ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को सुबह 9:45 रायपुर आएंगे। इस दौरान कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद रायपुर के साइंस कॉलेज मौदान में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ बैठक लेकर टारगेट दिया गया है।
    पांच संभागों से पहुंचेंगे लोग
    उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सभा में रायपुर के अलावा दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा से भी लोग आएंगे। लगभग डेढ़ लाख लोगों के जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। एक महीने के अंदर प्रदेश में जो संपर्क अभियान हुए हैं। उसमें मिली सफलता के बाद प्रधानमंत्री बीजेपी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे, जिससे कार्यकर्ताओं को उत्साह दोगुना हो जाएगा। रायपुर में आमसभा को संबोधित करने के बाद वे उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अभी शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही जारी किया जा सकता है। इससे पूर्व बीते दिनों रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, रायपुर कलेक्टर, एसएसपी समेत जिला प्रशासन के अधिकारी साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।
    इन प्रोजेक्ट्स का कर सकते हैं वर्चुअल लोकार्पण 
    चर्चा है कि पीएम भिलाई के कुटेलाभाठा में नवनिर्मित आईआईटी का वर्चुअल लोकार्पण करने के साथ ही फ्लाईओवर और रेलवे के सोलर प्लांट को भी जनता को समर्पित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के दौरे की सूचना आईआईटी प्रबंधन को भेज दी गई है। प्रधानमंत्री  मोदी नेशनल हाईवे पर बने दो फ्लाईओवर का भी वर्चुअल लोकार्पण भी कर सकते हैं। पावर हाउस में बना फ्लाईओवर अनोखा है, जो पुराने ब्रिज के ऊपर से निर्माण किया जा रहा है। वहीं  चरोदा में रेलवे की ओर से बनाए गए सोलर प्लांट का लोकार्पण भी हो सकता है। हालांकि अभी कार्यक्रम की जानकारी जानकारी नहीं दी गई है।
  • सस्ते में परिचित को बेचते थे चोरी की बाइक, गिरोह पकड़ाया

    02-Jul-2023
    गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला पेंड्रा मरवाही में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से 12 मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं. इन आरोपियों में एक आरोपी पहले भी चोरी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है. जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई थी. शादी विवाह में ये गिरोह चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. सार्वजनिक स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की लगातार शिकायत आने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल की. पड़ताल के दौरान मोटरसाइकिल गिरोह के कुछ सदस्य पकड़े गए. पेंड्रा का संजू चौधरी पहले भी मोटरसाइकिल चोरी की घटना में पकड़ाया जा चुका है. पेंड्रा से संजू चौधरी, राजू उर्फ राजकुमार चौधरी और गौरेला थाना क्षेत्र से राकेश मार्को,सोनू सेन उर्फ लल्लू और सिकंदर मंसूरी को गिरफ्तार किया गया है.चोरों से पुलिस ने अलग-अलग इलाके से 12 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं. चोरों ने ये सभी बाइक भीड़भाड़ वाले इलाके से चोरी कर अपने ही रिश्तेदारों को बेचा था. फिलहाल पुलिस मामले में और भी चोरी हुए मोटरसाइकिलों के बारे में पता कर रही है.
  • राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अफसरों का ट्रांसफर

    01-Jul-2023

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय भेजे गए चारों अधिकारी, मंत्रालय से आदेश जारी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस वक्त तबादलों का दौर चल रहा है। कई जगहों पर प्रशासनिक सर्जरी चल रही है। इसी कड़ी में राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अफसरों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया गया है। 2014 बैच के उमाशंकर अग्रवाल को उपायुक्त, कार्यालय भू-अभिलेख रायपुर से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। साल 2013 बैच के आशीष टिकरिहा को भी अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सूडा से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह रश्मि वर्मा को डिप्टी कलेक्टर, बालोद जिले से हटाकर सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है और अरविंद शर्मा को महाप्रबंधक, भू-राजस्व स्मार्ट सिटी लिमिटेड, रायपुर से हटाकर सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। सभी 4 अधिकारियों की पोस्टिंग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर में की गई है।
Top