सुकमा : छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी महासंघ की 25-12-2020 को बैठक हुई, जिसमें प्रांतीय टीम प्रांत संयोजक गोपाल साहू , अध्यक्ष गोपाल गोस्वामी , कार्यकारणी अध्यक्ष सूरज ठाकुर , मनीष साहू , भूपेश साहू की उपस्थिति में ज़िला कार्यकारणी का गठन किया है। नई कार्यकारणी में अध्यक्ष नवीन पाठक, कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश यादव, उपाध्यक्ष अजित तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती वैजन्ती बघेल, कोषाध्यक्ष पोज्जा कवासी, सचिव चन्द्र प्रताप बिसेन, सचिव मंजू ठाकुर बनाये गए । इसके साथ साथ छिंदगढ़ सुकमा विकाश खण्ड के अध्यक्ष के चयन किया गया है।
शिवसेना कर रही आंदोलन की तैयारी
सड़क चिरचारी : चारभांठा फत्तेगंज वन मंडल खैरागढ़ और सड़क चिरचारी वन मंडल राजनांदगांव के वनों से लगातार रेत परिवहन का मामला समाचारों में आये दिन प्रकाशित हो रहा हैं। पर विभाग के अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। लगातार निकासी से रेत माफियाओं का हौसला बुलंद हैं। सड़क चिरचारी और चारभांठा फत्तेगंज वन छेत्र से रेत माफिया नेताओं के दम पर मालामाल हो रहे हैं। वन विभाग के अफसर, छोटे बड़े ,बीट गार्ड से लेकर बड़े अधिकारियों तक मिलीभगत का आरोप लग रहा है । तस्कर महाराष्ट्र तक रेत परिवहन कर रहे हैं। सांठगांठ के चलते रेत माफिया बिना किसी डर भय के अनाप शनाप दर पर रेत बेच रहे हैं।
राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
सड़क चिरचारी : छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले के ग्राम सड़क चिरचारी के करीब फत्तेगंज चारभांठा के जंगल से रेत माफिया द्वारा अवैध रूप से रेत का खेल जारी है। पिछले माह यह मामला प्रकाश में आया था।तब कुछ दिनों तक माफियाओं ने रेत परिवहन करना बंद रखा था। अब फिर से आये दिन रास्ता बदल बदल कर बेखौफ रेत परिवहन किया जा रहा। आस पास के एरिया ही नहीं बल्कि बार्डर पार महाराष्ट्र ,तक रेत की सप्लाई हो रही है। वन विभाग खैरागढ़ चारभांठा फत्तेगंज वन मंडल से आज भी लगातार छै माह से माफिया द्वारा रेत परिवहन एवं दस से पंद्रह गाड़ी , हाइवा , ट्रैक्टर माजदा , आये दिन रोज रेत परिवहन करते सड़क चिरचारी हाइवे रोड़ से चारभांठा गांव तक रेत की भरी मेटाडोर माजदा रोज देखा जा सकता है। वन विभाग फत्तेगंज चारभांठा के अधिकारियों द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं। छोटे से बड़े नेता एवं अधिकारियों द्वारा बेखौफ माफिया रेत का गोरखधंधा चला रहे।
20 वी राष्ट्रीय विज्ञान संचार कॉंग्रेस में व्याख्यान
रायपुर : करीब एक महीने से चल रहे कबीरधाम जिले के धरमपुरा विवाद का समाधान निकल गया है। सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास साहेब के नेतृत्व में पंहुचे प्रतिनिधिमंडल की वनमंत्री मोहम्मद अकबर के साथ 3 घंटे तक बैठक चली, जिसमें इसका सर्वमान्य हल निकला। सम्बन्धित पक्षो द्वारा शांति व्यवस्था कायम रखने पर सहमति बनी।
शिव सेना के आंदोलन को मिल रहा जबरदस्त समर्थन
रायपुर : आचार्य धर्मेन्द्र महाराज ने कहा कि पापियों के पाप का फल सम्पूर्ण संसार कोरोना के रूप में भोग रहा है। उन्होंने चीन की ओर इशारा करते हुए कहा कि नास्तिक और सर्वभक्छि लोगों के कारण संसार संकट में है। भारत ही एक मात्र देश है जो पूरे विश्व की भलाई चाहता है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान आचार्य जी ने देश के विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी । उन्होंने कहा कि जब देश का बंटवारा धर्म के हिसाब से हुआ तो अब हैदराबाद के ओबेसी ब्रदर्स किस हैसियत से धमकी भरे अंदाज में बात करते हैं। आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने लव जिहाद को लेकर भी कहा कि धर्मपरिवर्तन के लिए किए जा रहे इस कृत्य को रोकने की सख्त जरूरत है । आचार्य जी ने चीन और पाक मामले पर कहा कि इनका उपचार पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम द्वारा बनाये गए शस्त्रों का उपयोग ही होना चाहिए । आचार्य जी ने कहा कि बीजेपी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शाखा गान को अपना कर आगे चलना चाहिए । आचार्य जी ने वैसधव कुटुम्बकम को भी सभी धर्मों के उद्देश्यों से सर्वोपरि बताया और कहा कि अभी रामजन्मभूमि शुरुवात है मथुरा , काशी सहित कई जगहों पर लड़ाई जारी रहेगी । आचार्य जी ने ममता बैनर्जी पर भी कड़ी करवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को न्यायालय आजीवन कारावास की सजा दे तो उचित होगा। उन्होंने योगी और मोदी की जमकर तारीफ भी की।
रायपुर : कांग्रेस सेवा दल ने आज रायपुर ग्रामीण के ग्राम दोन्देकला में कोरोना पीड़ितों के उपचार व बचाव कार्य में लगे डॉक्टरों का स्वागत व सम्मान किया। इस मौके पर सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण रामाकर, यूथ कांग्रेस के जिला संयोजक विशाल ददवानी, रायपुर उत्तर ऑल इंडिया कांग्रेस संघ के अध्यक्ष ताजुल अहमद सहित बड़ी संख्या में सेवा दल के कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
रायपुर : अंतरराज्यीय मानव तस्करी मामले में बीजेपी की जिला मंत्री गंगा पांडे का कनेक्शन सामने आने बाद पार्टी ने उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने गंगा पांडे को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है. बता दें कि राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में अंतरराज्यीय मानव तस्करी मामले में बीजेपी नेत्री गंगा पांडे को पुलिस ने रायपुर के पंडरी गिरफ्तार किया है. गंगा मानव तस्करी गैंग की लोकल मददगार थी. इसके जरिए राज्य की महिलाओं की तस्करी करवाकर अपने गैंग के जरिए दूसरे राज्यों में भेजती थी. डोंगरगढ़ पुलिस पिछले कई दिनों से गंगा पांडेय की तलाश में जुटी थी. आगे महिला से पूछताछ में कई अहम खुलासा हो सकता है. इससे पहले डोंगरगढ़ पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था.
रायपुर : डोंगरगढ़ की एक महिला को बेचने के मामले में पुलिस ने भाजपा फाफाडीह मंडल की मंत्री गंगा पांडे को गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस ने इस मामले में 3 पुरुष व 2 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनो डोंगरगढ़ की 21 वर्षीय विवाहित महिला के गायब होने के बाद महिला को सकुशल राजस्थान से बरामद किया गया था जिसके बाद मानव तस्करी का खुलासा हुआ और पुलिस हरकत में आयी।
पुलिस ने डोंगरगढ़ की साजदा नामक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पुछताछ की तो कुछ ऐसे बडे खुलासे हुए कि पुलिस के भी होश उड़ गये। पुलिस को साजदा से पुछताछ में खुलासा हुआ कि पिछले कई सालो से मानव तस्करी का एक बडा संगठित गैंग छत्तीसगढ़, राजस्थान और हरियाणा से गरीब मजबूर युवतियों को काम के बहाने या अच्छी जगह शादी करने का लालच देकर हवाई जहाज से गैंग के हवाले कर दिया जाता था। पुलिस इस पूरे मामले में अंदर तक पहुंची तो छत्तीसगढ़ में गैंग के लोकल मददगार के रूप में डोंगरगढ़ की साजदा और रायपुर की गंगा पांडे का पता चला जिसके बाद डोंगरगढ़ पुलिस ने मंगलवार को रायपुर पहुँच पंडरी इलाके में रहने वाली गंगा पांडे और उसकी बहन को हिरासत में लेकर डोंगरगढ़ रवाना हो गई। पुलिस की पुछताछ में आरोपिया गंगा ने खुलासा किया कि वो गैंग के लिए हवाई टिकट करवाने का काम करती थी। गंगा रायपुर के महात्मा गांधी वार्ड क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा नगर पंड़री इलाके में अपने पति और 3 बेटो के साथ अपने निजी मकान में पिछले 50 सालो से रहती है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पुणचंद कोको पाढ़ी की अनुशंसा पर रायपुर जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आकाशदीप शर्मा की सहमति पर युवा कांग्रेस दक्षिण विधानसभा के अध्यक्ष विक्रांत शिर्के के द्वारा दक्षिण विधानसभा के वार्ड क्रमांक 67 भक्त माता कर्मा वार्ड के युवा समाज सेवक को प्रथम अध्यक्ष के रूप में आवेश खान को नियुक्त किया गया । जिसमें मुख्य रुप से दक्षिण विधानसभा के छाया विधायक एवं प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल दक्षिण विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत शिर्के डॉ खूबचंद बघेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत ठेगड़ी एवं दक्षिण विधानसभा युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजनांदगांव : डोंगरगढ़ पुलिस ने 4 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मानव तस्करों के कब्जे से शादीशुदा पीड़िता और उसके बच्चे को बरामद किया है। इन मानव तस्करों ने एक शादीशुदा महिला को अपना शिकार बनाया। उसे डोंगरगढ़ से रायपुर और रायपुर से फ्लाइट से दिल्ली और फिर हरियाणा ले गए। जहां उसको कई ग्राहकों को बेंचा गया। इसके बाद जब उसने अपने शादीशुदा होने की बात बताई तो लोगों को उस पर तरस आ गया। इसके बाद जिस राजेश नामक युवक को वह महिला बेची गई। उसने ही उसको पुलिस तक और फिर सुरक्षित दुर्ग तक भेजवाने की व्यवस्था की। मानव तस्करी के चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। यह जानकारी एसडीओपी डोंगरगढ़ चंद्रेश ठाकुर ने दी। एसडीओपी डोंगरगढ़ चंद्रेश ठाकुर के अनुसार डोंगरगढ़ शहर की महिला अपने 03 वर्षीय पुत्र के साथ लापता हो गई। उसके गुम होने की शिकायत उसके पति ने डोंगरगढ़ थाने में दर्ज कराई । इसके बाद काफी पूछताछ के बाद भी पुलिस को कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई ।
रविवार को अचानक पीड़िता और उसके पुत्र को साथ लेकर पीड़िता का पति थाने पहुंचा । पीड़ित महिला ने अपनी आप बीती पुलिस को बताई, जिसे सुनकर पुलिस वाले भी सन्न रह गए। इसके बाद पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों सलमान खान, जुनैद खान, शुभम तिवारी और साजदा सय्यद सभी डोंगरगढ़ निवासी को गिरफ्तार किया ।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे बहला फुसलाकर पहले डोंगरगढ़ से रायपुर फिर रायपुर से हवाई जहाज से दिल्ली ले गए। उसके बाद उसे दिल्ली से हरियाणा ले जाया गया, जहां उसे एक किराए के मकान में रखा गया था । पीड़िता के बच्चे को जान से मारने की धमकी दे कर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। मामला दुष्कर्म तक ही नहीं रुका । पीड़िता को हरियाणा ले जा कर किसी सुरेश को बेच दिया गया। पर जब पीड़िता ने अपने पहले से शादी शुदा होने की बात सुरेश को बताई । तो सुरेश ने पीड़िता को चारांे आरोपियों को वापस दे दिया । उसके बाद आरोपियों ने पीड़िता की राजेश चमरा के साथ शादी करा दी गई। जब शादी के बाद पीड़िता ने राजेश को अपने पहले से शादी शुदा होने की बात बताई। तो राजेश ने स्थानीय पार्षद के साथ मिल कर पीड़िता को पुलिस थाने ले जाया गया । जहां से उसे सुरक्षित ट्रेन में बैठाकर दुर्ग भेज दिया गया । वहीं पीड़िता की रिपोर्ट पर डोंगरगढ पुलिस ने चार आरोपियों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है । एसडीओपी डोंगरगढ़ चंद्रेश ठाकुर ने पूरे मामले का खुलासा किया है और बताया कि अभी इस मामले में और आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है ।
रायपुर : वन मंत्री मोहम्मद अकबर से बॉलीवुड के प्रख्यात फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने राजधानी रायपुर के प्रवास के दौरान गत दिवस देर रात सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान अभिनेता श्री मुराद ने छत्तीसगढ़ राज्य में फिल्म उद्योग के विकास की अच्छी संभावनाओं को लेकर विशेष रूचि दिखाई और यहां की विशिष्ट संस्कृति की भरपूर तारीफ की।
Adv