बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • यात्रीगण कृपया ध्यान दें: चांपा सेक्शन के नैला यार्ड में होगा आधुनिकीकरण का काम

    01-Jul-2023
    बिलासपुर- कोरबा और रायगढ़ मैमु 3 से 6 जुलाई तक कैंसिल
    बिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल के चांपा सेक्शन के बीच नैला यार्ड का आधुनिकीकरण का काम किया जाएगा। यह काम 3 से 6 जुलाई के बीच होगा, जिसके कारण रेलवे ने बिलासपुर- कोरबा और बिलासपुर- रायगढ़ मैमु लोकल को चार दिन के लिए कैंसिल कर दिया है। पहले रेलवे ने इन गाडिय़ों को 2 से 5 जुलाई तक कैंसिल करने की घोषणा की थी। कोरोना काल के बाद से रेलवे ने कोरबा से गेवरा तक चलने वाली गाडिय़ों को बंद कर दिया था, जिसे हाल ही में बहाल किया गया है। अब बिलासपुर से कोरबा तक चलने वाली मैमु लोकल गेवरा स्टेशन तक चलाई जा रही है। इधर अब रेलवे ने विकास काम के बहाने फिर से चार गाडिय़ों को रद्द करने की घोषणा की है, जिसके चलते रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कते होंगी।
    इसलिए रद्द की गई चार गाडिय़ां
    रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। बिलासपुर रेल मंडल के बिलासपुर-चांपा सेक्शन के बीच नैला यार्ड का आधुनिकीकरण का कार्य किया जाएगा। इस दौरान नॉन इंटरलोकिंग का भी काम होगा। पहले यह काम 2 से 5 जुलाई तक होना था। किसी कारण वश अब यह काम 3 से 6 जुलाई तक किया जाएगा, जिसके चलते बिलासपुर से चलने वाली चार ट्रेनों को रद्द किया गया है। अफसरों का दावा है कि इस कार्य के पूर्ण होते ही सभी गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आएगी।
    रद्द होने वाली गाडिय़ां
    3 से 6 जुलाई तक बिलासपुर एवं रायगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    3 से 6 जुलाई तक बिलासपुर एवं गेवरारोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08734/08733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 6 इंच बारिश, मगर अरपा में एक फीट तक पानी नहीं

    01-Jul-2023

    3 दिन पहले यहां छोड़ा गया था पानी, फिर भी नदी का आधा हिस्सा सूखा

    बिलासपुर। बिलसपुर में 22 जून से जिले में रुक रुक कर लगातार बारिश हुई। 6 इंच से अधिक वर्षा हो चुकने के बावजूद शहर में जिले की जीवनरेखा अरपा में एक फीट भी पानी नहीं है। नदी का आधा हिस्सा सूखा हुआ है। यह स्थिति तब है जब अरपा भैंसाझार परियोजना, बेलगहना से नदी में 53 क्यू्सेक पानी 3 दिन पहले ही छोड़ा जा चुका है। इतनी मात्रा में पानी छोडऩे के बाद अलर्ट भी किया गया, परंतु शहर में अरपा में कोई बहाव नजर नहीं आ रहा। प्रशासन के दावे के मुताबिक 30 जून तक शहर में शिवघाट और पचरीघाट बैराज का निर्माण हो जाने के बाद बैराज के अंतिम छोर तक 3-4 फीट तक जल का भराव होता। लेकिन निर्माण पूरा नहीं हो पाया, जिससे कि बैराज के गेट बंद कर बारिश का पानी रोका जाता। शहर में अरपा में वर्ष भर जल का भराव रहे और जल स्तर मेंटेन करने की दृष्टि से अरपा पर बैराज निर्माण की योजना दो साल पहले हाथ में ली गई। 101 करोड़ का ठेका सुनील अग्रवाल को दिया गया पर दो दो एक्सटेंशन के बावजूद कार्य पूर्ण नहीं हुआ और अब तीसरे एक्सटेंशन की नौबत आ गई है।
    बारिश के बाद रोकेंगे पानी
    जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर अजय सोमावार ने ‘दैनिक भास्कर’से बातचीत में बताया कि बैराज निर्माण की ड़ेडलाइन 30 जून को पार हो चुकी है। ठेकेदार की ओर से समयावधि बढ़ाने के लिए कोई आवेदन अभी उन तक नहीं पहुंचा है। तेजी से कार्य कराने पर डेढ़ महीने के अंदर बैराज तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों बैराजों के 7-8 स्लैब बाकी हैं। 25 गेट लग चुके हैं और 20 गेट लगना बाकी है। उन्होंने बताया कि बैराज में पानी बारिश के बाद भी पानी रोका जा सकता है, क्यों कि अरपा भैंसाझार बैराज से पानी छोड़ कर शहर में नदी में पानी रोका जा सकता है।
    जल संसाधन विभाग के इंजीनियरिंग विंग के मुताबिक गेट लगने के बावजूद बैराज की सुरक्षा के लिए डाउन स्ट्रीम में प्रोटेक्शन वर्क कराया जाना शेष है। यह कार्य बारिश के बाद सूखे मौसम में ही होगा,क्योंकि यह नदी के अंदर का काम है। बैराज की सुरक्षा के लिए सबसे अहम कार्य है। प्रोटेक्शन वर्क 50 फीसदी हो चुका है और इतना ही काम बाकी है।
    हफ्ते भर में हो गई 15 फीसदी बारिश
    जिले में 21 जून से 28 जून के बीच 161 मिलीमीटर यानी 6 इंच बारिश हो चुकी है। जिले की साल भर की औसत वर्षा 1170 मिलीमीटर है। यानी हफ्ते भर में जिले की साल भर की बारिश का 15 फीसदी कोटा पूरा हो चुका है। अगले 3-4 दिनों तक मौसम सूखा रहने की जानकारी आ रही है। यानी बिलासपुर में अभी थोड़ी राहत रहेगी।
  • छत्तीसगढ़ में 13 प्रतिशत कम हुई बारिश

    01-Jul-2023

    5 जिलों में सामान्य से ज्यादा और 11 जिलों में हुई बारिश; जुलाई में सामान्य बारिश की संभावना

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के बाद अब मानसून पर ब्रेक लग गया है। मानसून फूहारों से गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों तक बारिश में अभी ब्रेक लगा है। इस साल मानसून देरी से आने की वजह से औसत बारिश भी कम हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में जून महीने में 13 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूरे प्रदेश में 167.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। प्रदेश के 11 जिलों में सामान्य से कम और 5 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। जिलेवार आंकड़ों का बात करें तो सबसे ज्यादा 56 प्रतिशत बारिश बालोद जिले में रिकॉर्ड की गई है। यहां 285.4 मिलीमीटर औसत बारिश जून माह में हुई है। इसी तरह बलौदाबाजार जिले में 26 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। यहां 193.4 मिलीमीटर औसत बारिश रिकॉर्ड की गई है। ज्यादा बारिश वाले जिलों में धमतरी में 227.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो सामान्य से 29 प्रतिशत ज्यादा है।
    प्रदेश के मुंगेली जिले में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। यहां 43 प्रतिशत ज्यादा बारिश मानसून के पहुंचने के बाद हुई है। मुंगेली में 234.1 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है। ज्यादा बारिश वाले जिलों में राजनांदगांव जिला भी है जहां 219.4 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 30 प्रतिशत ज्यादा है।
    प्रदेश के इन जिलों में हुई कम बारिश
    प्रदेश में सबसे कम बारिश कोंडागांव और सरगुजा जिले में हुई है। दोनों ही जगह 59 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसी तरह बस्तर जिले में 53 प्रतिशत कम बारिश हुई है। यहां औसत बारिश का आंकड़ा 113.2 मिलीमीटर है। बेमेतरा जिले में 52 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बीजापुर में ये आंकड़ा 33 प्रतिशत है। इसी तरह दंतेवाड़ा और जांजगीर में 34 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
    जशपुर जिले में 41 प्रतिशत बारिश कम हुई और कबीरधाम जिले में 41 फीसदी बारिश में कमी आई है। नारायणपुर में 45 प्रतिशत और कांकेर में 36 प्रतिशत बारिश कम हुई है। जबकि रायगढ़ जिले में भी 45 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
    जुलाई में सामान्य बारिश की संभावना
    भारत मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण बिहार को छोडक़र देशभर में जुलाई महीने के दौरान मानसून के सामान्य रहने की संभावना जताई है। लेकिन इस पूरे महीने में तापमान के औसत से अधिक रहने के आसार हैं। जून में कम से कम 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कम बारिश हुई है। बिहार और केरल जैसे राज्यों में सामान्य से 69 प्रतिशत और 60 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे बड़े राज्यों में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के पहले महीने जून में सामान्य से कम बारिश हुई। छत्तीसगढ़ में जून महीने में 13 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
  • छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकना होगा; बस्तर वीरों की माटी है

    01-Jul-2023

    आदिवासी भाइयों के लिए अटल जी ने अलग राज्य बनाया : राजनाथ

    कांकेर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के कांकेर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में लगातार धर्मांतरण हो रहा है। बस्तर की माटी वीरों की माटी है। रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदली है। छत्तीसगढ़ बनाने की सबसे बड़ी वजह थी कि, आदिवासी भाइयों को विकास की यात्रा में आगे बढ़ाना।
    राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर कई तरह के घोटालों का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में अब कमजोर भारत नहीं, ताकतवार भारत है। एक देश के प्रधानमंत्री हमारे प्रधानमंत्री के पैर छूते हैं। ये पूरे भारत का सम्मान है।
    1. रमन सिंह ने नया बस्तर बनाया, नवा रायपुर बनाया। पूरा छत्तीसगढ़ नया बनाया। छत्तीसगढ़ को सजाने का काम किया। लेकिन आपने नई सरकार का स्वाद चखने के लिए सरकार बदली थी। मगर कांग्रेस सरकार का स्वाद कैसा है, ये आप लोगों को खुद ही पता चल गया है।
    2.कांग्रेस के कुछ वादों में चक्कर में नई सरकार बनाई यहां की जनता ने, लेकिन वर्तमान सरकार का अनुभव आपको स्वयं है, मुझे कहने की जरूरत नहीं, छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा था लेकिन भूपेश बघेल ने यहां की स्थिति बदतर कर दी। आज क्या हालात है आप सब जानते हैं।
    3.छत्तीसगढ़ में धर्मातंरण का काम तेजी से हो रहा है। इसे रोकने के लिए यहां की सरकार कुछ नहीं कर रही है। यह रुकना चाहिए, केंद सरकार से मदद लगेगी तो हम मदद करेंगे। यहां की सरकार ने कई घोटाले किएं हैं। कोयला, गौठान घोटाला हुआ है। शराबबंदी का वादा करके होम डिलीवरी शुरू कर दी गई थी।
    4.पाकिस्तान ने भारत की सीमा में घुसकर हमारे सोते हुए जवानों पर हमला किया। हमारे जवान शहीद हुए। मुझे आज भी वो दिन याद है, बैठक में मोदी जी ने 10 मिनट में फैसला ले लिया, पाकिस्तान की धरती में जाकर हमारे जवानों ने आतंकवादियों को मार गिराया।
    5. पड़ोसी देशों को बता देना चाहता हूं, भारत बदल गया है। इस पार ही नहीं उस पार भी जाकर मारेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने हमारे प्रधानमंत्री की तारीफ की है, ऑस्ट्रेलिया को प्रधानमंत्री कहते हैं, मोदी जी बॉस हैं। एक देश के प्रधानमंत्री हमारे प्रधानमंत्री का पैर छूते हैं। इसे सम्मान कहा जाता है, ये पूरे भारत का सम्मान है।
    6. रूस ने जब यूक्रेन में मिसाइल दागे तो जो भारतीय फंसे थे, उन्हें मोदी जी ने पहले वापस लाया। दुनिया का कोई प्रधानमंत्री ये नहीं कर पाया। पुतिन को कहकर हमले रोकवा दिया। और 27 हजार बच्चों को वापस लाया। 4 घंटे हमले रुके रहे। भारत, अब कमजोर भारत नहीं है। भारत, अब ताकतवार भारत है।
    7. प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल कार्यकाल मे आज तक किसी ने एक घोटाले की बात नहीं कही। जिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लग जाएगा। फिर उसका घर जेल होगा। घोटाले का एक आरोप भी सरकार पर नहीं है। जम्मू कश्मीर से 370 हटाने की कसम हमने ली थी। दोनों सदनों में बहुमत मिला तो हमने ये कर दिखाया। भव्य राम मंदिर बनकर हो रहा है।
    8. भारत के इतिहास में अगर आदिवासियों के लिए अलग से कुछ काम हुआ तो है तो वह काम अटल जी ने किया है। आदिवसियों के लिए अलग से मंत्रालय बनाने का काम अटल जी ने किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां कांग्रेस की सरकार को हर संभव मदद की है। 
     
  • हरेली त्योहार से छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आगाज

    01-Jul-2023
    राजीव युवा मितान क्लब से लेकर राज्य स्तर तक छह स्तरों में होंगे आयोजन
    दलीय एवं एकल श्रेणी में 16 तरह के पारम्परिक खेल शामिल
    रस्सीकूद एवं कुश्ती को भी किया गया शामिल
    विजेता खिलाडिय़ों को दिया जाएगा पुरस्कार 
    बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक तीन आयु वर्ग में होंगे प्रतिभागी

    रायपुर। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023-24 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाडिय़ों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से शुरू किए गए छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023-24 का आगाज हरेली त्योहार के दिन 17 जुलाई से होगा। लगभग 2 माह 10 दिन तक चलने वाले यह खेल प्रतियोगिता 6 चरणों में आयोजित होगी। इस खेल प्रतियोगिता में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में दलीय एवं एकल श्रेणी में 16 तरह के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। इस बार के ओलंपिक में एकल श्रेणी में रस्सीकूद एवं कुश्ती को भी जोड़ा गया है। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के आयोजन का दायित्व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और नगरीय क्षेत्रों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सौंपा गया है। प्रतियोगिता का समापन 27 सितंबर 2023 को होगा। 
     
    दो श्रेणियों में 16 प्रकार के खेलों को किया गया है शामिल
    छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता दलीय व एकल दो श्रेणी में आयोजित होगी। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।
    राजीव युवा मितान क्लब से शुरू होगी प्रतियोगिता 
    छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर प्रतियोगिता 17 जुलाई से 22 जुलाई तक नॉकआउट पद्धति से होगा। वहीं दूसरा स्तर जोन है, जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा। इसका आयोजन 26 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा।  विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर आयोजन 7 अगस्त से 21 अगस्त तक होगा। जिला स्तर पर आयोजन 25 अगस्त से 04 सितंबर तक होगा। संभाग स्तर पर आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक होगा और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसका की आयोजन 25 सितंबर से 27 सितंबर तक होगा। 
     
    प्रत्येक आयु वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा
    छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा वर्ग 18-40 वर्ष आयु सीमा तक और तीसरा वर्ग में 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।
     
    विजेता प्रतिभागियों को दिया जाएगा पुरस्कार 
    छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर पर विजेता प्रतिभागियों से लेकर राज्य स्तर के विजेता प्रतिभागियों को प्रभाणपत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर प्रथम आने वाल विजेता खिलाडिय़ों को 1000 रूपए, द्वितीय स्थान आने पर 750 रूपए एवं तीसरा स्थान आने पर 500 रूपए की पुरस्कार राशि एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह जिला स्तर पर प्रथम आने वाल विजेता प्रतिभागियों को 2000 रूपए की राशि, द्वितीय आने पर 1500 रूपए और तीसरे स्थान आने पर 1000 रूपए की राशि सहित प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। संभाग स्तर पर विजेता प्रतियोगियों को प्रथम आने पर 3000 रूपए, द्वितीय आने पर 2500 रूपए एवं तीसरे स्थान पाने वाले खिलाडिय़ों को 2000 रूपए एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। राज्य स्तर पर ओलंपिक के अंतिम आयोजन में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को 5000 रूपए, द्वितीय आने पर 4500 रूपए एवं तीसरे स्थान आने वाले खिलाडिय़ों को 4000 रूपए की राशि और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। 
     
    प्राथमिक चिकित्सा सुविधा रहेगी उपलब्ध
    प्रत्येक आयोजन स्तर पर फस्र्ट एड किट की व्यवस्था एवं  स्थानीय स्तर पर यथासंभव आपातकालीन चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता आयोजन समिति द्वारा की जाएगी। आयोजन स्थल पर एंबुलेंस व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी जिम्मेदारी आयोजन समिति पर होगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा जारी निर्देशानुसार महिला खिलाडिय़ों के लिए रेफरी एवं निर्णायक महिलाएं ही रखी जाएंगी। इसके अलावा विभाग द्वारा आयोजन के सभी स्तर पर खिलाडिय़ों से मान्य पहचान प्रमाण पत्र लिया जाना अनिवार्य किया गया है।
  • ताईक्वांडो खेल में राज्य के 9 खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन

    01-Jul-2023
    19वीं राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में 9 गोल्ड, 4 सिल्वर, 20 बॉन्स मेडल हासिल किया
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खिलाडिय़ों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं 
    रायपुर/ ताईक्वांडो खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य सहित पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर रहे हैं। गौरतलब है कि जशपुर के ताईक्वाडो स्टेडियम में 26 जून से 29 जून 2023 तक 19वीं राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में जशपुर जिला के ताईक्वांडो खेल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 12 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इन खिलाडिय़ों ने अपने प्रतिभा का उच्च प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य पदक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। इसी तरह जिले को ताईक्वांडो पोमसे में पूरे छत्तीसगढ़ में रनरअप प्राप्त करने में भी सफलता मिली है। इन खिलाडिय़ों में एकलव्य खेल अकादमी जशपुर ताईक्वांडो के तीन खिलाडिय़ों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। विजेता खिलाड़ी जूनियर स्तर का प्रतियोगिता हेतु 4 जुलाई को बैंगलोर और कैडेट वर्ग के लिए चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई 2023 को लखनऊ के लिए रवाना होगें। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ताईक्वांडों खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल जितने वाले खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 
    जशपुर जिले के कलेक्टर ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के 5 खिलाडिय़ों ने पदक प्राप्त किया है, इनमें रूद्र प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक के साथ रजत पदक, युवराज कुमार ने स्वर्ण पदक, सुश्री सृष्टि एक्का ने रजत पदक और आयुष यादव एवं अश्विन कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। इसी प्रकार जशपुरांचल इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रतीक बड़ा ने स्वर्ण पदक, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल व एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के 3 खिलाड़ी अजय चौहान ने दो स्वर्ण पदक, अर्जुन राम ने 1 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक एवं करण राम ने 1 स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
    कलेक्टर जशपुर ने बताया कि जिले के इन खिलाडिय़ों को नियमित नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। अब चयनित खिलाड़ी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे। खिलाड़ी जूनियर स्तर की प्रतियोगिता हेतु 4 जुलाई 2023 को बैंगलोर के लिए रवाना होंगे। इसी प्रकार कैडेट वर्ग के लिए चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई 2023 को लखनऊ के लिए रवाना होगें। उन्होंने बताया कि हाल ही में जशपुर जिले से 18 खिलाडिय़ों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ था। जल्द ही सीनियर एवं सब जूनियर वर्ग के खिलाडिय़ों का भी जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए जशपुर जिले के खिलाड़ी नियमित रूप से प्रशिक्षण लेकर तैयारी कर रहे हैं।
     
  • प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने की कार्यवाही सतत प्रगतिरत

    01-Jul-2023
    4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 
    मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने आवेदन भी भरे जाएँगे
    रायपुर। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पूर्व प्रदेश में निर्वाचक नामावलीयों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही चल रही है । इस दौरान ठस्व् द्वारा घर-घर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची के निर्माण के लिए घर-घर सर्वे में नए अपंजीकृत नागरिकों, मृत तथा स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान की जा रही है। सर्वे में पाए जाने वाले 18 वर्ष के अपंजीकृत नागरिकों का फॉर्म 6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने आवेदन भी भरे जाएँगे। इस दौरान मृत या स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के लिए फॉर्म 7 के माध्यम से नाम विलोपन एवं मतदाता के विवरण में किसी प्रकार के संशोधन अथवा स्थानांतरण हेतु फॉर्म 8 भरा जाएगा। इस बार पुनरीक्षण में अहर्ता तिथि 1 अक्टूबर 2023 निर्धारित है अर्थात इस तिथि को या इससे पूर्व 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा सकेंगे। आमजनों के लिए आयोग द्वारा ऑनलाइन फॉर्म भरे जाने हेतु वोटर हेल्पलाईन ऐप, वोटर सर्विस पोर्टल उपलब्ध है। बीएलओ द्वारा फॉर्म भरने हेतु बीएलओ एप का प्रयोग किया जाएगा। इच्छुक नागरिक हार्ड कॉपी में भी फॉर्म भरकर इसे बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट में दिनांक 2 अगस्त 2023 को एवं अंतिम प्रकाशन दिनांक 4 अक्टूबर 2023 को किया जावेगा। दिनांक 2 अगस्त से 31 अगस्त तक 30 दिवस की पुनरीक्षण अवधी में सघन अभियान के तहत प्रदेश के सभी बूथों में फार्म प्राप्त करने व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाएंगे। 12 एवं 13 अगस्त तथा 19 एवं 20 अगस्त 2023 को विशेष शिविरों का आयोजन भी किया जावेगा। पुनरीक्षण में प्राप्त फार्म का निराकरण सम्बंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा 22 सितम्बर 2023 तक किया जाएगा जिसके उपरान्त  मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ.ग. श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि पारदर्शिता हेतु सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल अपना बूथ लेवल एजेंट नियुक्त कर सकते हैं जो बूथ स्तर पर ठस्व् को नए अपंजीकृत मतदाओं, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान करने में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। उक्त के सम्बन्ध में प्रदेश एवं जिला स्तर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित कर उनको अवगत भी कराया जा चूका है। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को प्रकाशित नामावली के पश्चात् सतत अद्यतनीकरण में अब तक प्रदेश में कुल 1,96,671 नए नाम जोड़े जा चुके हैं तथा आज दिनांक की स्थिति में प्रदेश में कुल 1,95, 87, 994 मतदाता दर्ज है। पुनरीक्षण में 1 अक्टूबर की अहर्ता तिथि वाले आवेदनों के निराकरण पश्चात् मतदाताओं की संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने प्रदेश के आम नागरिकों से पुनरीक्षण में अपनी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाये जाने की अपील की है।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शहरी योजनाओं का विस्तार

    01-Jul-2023

    नगरीय क्षेत्रों में अर्बन  इंडस्ट्रियल पार्क यूआईपीए का किया शुभारंभ, बिलासपुर,रतनपुर और तखतपुर में बनेगा पार्क

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय से शहरी योजनाओं का विस्तार करते हुए बिलासपुर सहित प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क (यूआईपीए) का शुभारंभ किया। इनमें बिलासपुर नगर निगम सीमा क्षेत्र, तखतपुर नगर पालिका परिषद और रतनपुर नगर पालिका परिषद में बनने वाले महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क (यूआईपीए) भी शामिल है। उन्होंने मुख्यमंत्री मितान योजना का विस्तार किया। मितान योजना में श्रमिक कार्ड सहित 25 सेवाओं की घर बैठे डिलीवरी की जाएगी।  स्व. लखीराम आडिटोरियम में वर्चुअली जुडक़र वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रमुख रूप से इसमें संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, महापौर रामशरण यादव, नगर निगम सभापति शेख नजरूद्दीन, मण्डी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, रतनपुर नगर पालिका के अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, कलेक्टर सौरभ कुमार, नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित हितग्राही आदि शामिल हुए।  
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अपनी सुंदर संस्कृति और कृषि आधारित मजबूत अर्थव्यवस्था के कारण हमारा छत्तीसगढ़ पूरे देश में विख्यात है। पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान हमारी कोशिश रही है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ-साथ राज्य की शहरी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया जाए। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए हमने शहरी अधोसंरचना के विकास के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने और ऐसी योजनाएं संचालित कीं, जिनसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा सके। शहरी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देने के लिए हमने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना और धन्वंतरी जैनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना प्रारंभ की। शहरी क्षेत्रों में स्टार्टअप उद्यमियों तथा स्व-सहायता समूहों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तर्ज पर अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क की शुरुआत हम करने जा रहे हैं। इसका वर्चुअल शिलान्यास आज किया गया है। सर्विस डिलेवरी को मजबूत करने, नागरिकों को घर बैठे प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरूआत की गई। मुझे आशा है कि इस अभिनव प्रयास से हमारे शहरों में रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे, साथ ही शहरी अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी।
  • छत्तीसगढ़ की युवा तैराक अल्योशा ने राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव में जीते दो पदक

    30-Jun-2023
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दी बधाई और शुभकामनाएं
    रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ की उभरती युवा तैराक अल्योशा कुंजाम ने सौजन्य मुलाकात की। अल्योशा ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रथम बार आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव में तैराकी की दो स्पर्धाओं में दो पदक जीते हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अल्योशा ने उन्हें अपनी इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने जनजातीय खेल महोत्सव में 50 मीटर फ्री स्टाईल में सिल्वर मेडल और 100 मीटर फ्री स्टाईल में ब्रान्ज मेडल जीते हैं। मुख्यमंत्री ने अल्योशा को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्योशा ने अपनी उपलब्धियों से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। अल्योशा कुंजाम राजधानी रायपुर के राजकुमार कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा हैं। राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव का आयोजन भुवनेश्वर में 9 से 12 जून 2023 तक किया गया।
  • कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति गीते ने नगर निगम उपचुनाव में 647 वोटो से जीत हासिल की

    30-Jun-2023
    दुर्ग। नगर निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 42 के उपचुनाव में प्रीति गीते चुनाव जीत गई है वे अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी कांता साहू से 630 वोटों से जीत हासिल कर ली है। नगर निगम दुर्ग अंतर्गत कसारीडीह वार्ड क्र.-42 के पार्षद पद के उपचुनाव की मतों की गिनती सुबह 09 बजे से हुई। मतगणना के लिए जिला प्रशासन व नगर निगम ने जेआरडी स्कूल(गर्वमेंट स्कूल) को केंद्र बनाया था। 
    रूझान आते ही पहले राउंड मे कांग्रेस प्रत्याशी 179 वोटो से आगे रही। दूसरे राउंड मे भाजपा प्रत्याशी को 175 और कांग्रेस प्रत्याशी को 224 वोट प्राप्त हुए जिसके बाद से कांग्रेस प्रत्याशी हर राउंड में आगे रही। जैसे-जैसे परिणाम आ रहे हैं वैसे वैसे प्रत्याशियों की धडक़नें भी बढ़ रही है मतगणना स्थल पर कांग्रेस भाजपा के कार्यकर्ता व वार्डवासी की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ रही है। तीसरे राउंड मे भाजपा प्रत्याशी को 135 और कांग्रेस प्रत्याशी को 327 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी 192 वोटो से तीसरा राउंड भी जीत गई है। चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 161और कांग्रेस प्रत्याशी को 272 वोट मिले जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी 531 वोटों से आगे हो गई। पांचवे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी 155 को और कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति गीते 271 को वोट मिले। चुनाव जीत के बाद प्रीति ने कहा कि मां के अधूरे कामो और वाड की समस्या पहली प्राथमिकता होगी। लोगो को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभ दिलाने दिनरात काम करूंगी।
     
  • सांसद सुनील सोनी ने पीएम मोदी के सभा स्थल का किया निरीक्षण

    30-Jun-2023
    रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 7 तारीख को साइंस कॉलेज को सभा लेंगे। सभा की तैयारियों के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, और सांसद सुनील सोनी ने प्रस्तावित सभा का निरीक्षण किया। नरेंद्र मोदी ने अंतत: साढ़े चार साल बाद छत्तीसगढ़ का रुख कर लिया है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उनका पहली बार रायपुर आना हो रहा है। इसमें करीब 2 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से इसकी सूचना मिलने पर प्रदेश भाजपा संगठन ने इसको लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी है। आज शाम को प्रदेश भाजपा की बैठक में स्थान को लेकर फैसला किया जाएगा। साइंस कॉलेज मैदान या जोरा के मैदान में सभा कराई जाएगी। साइंस कॉलेज का मैदान छोटा पड़ सकता है, इसलिए जोरा के मैदान में सभा होने की संभावना ज्यादा है। सभा के लिए करीब एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा जाएगा। 
  • जीजा और साले पर किया चाकू से जानलेवा हमला; 2 नशेड़ी युवक गिरफ्तार

    30-Jun-2023

    जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के एक वार्ड में चल रही बर्थडे पार्टी में चाकूबाजी हुई है। इलाके के ही रहने वाले दो नशेड़ी युवकों ने किसी बात को लेकर जीजा और साले पर चाकू से हमला कर दिया है। इस वारदात में दोनों को चोटें आईं हैं। इस जनलेवा हमले की थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक, नगर निगम क्षेत्र के महेंद्र कर्मा वार्ड कन्नू गली के रहने वाले डी जगदीश राव अपनी बेटी का बर्थडे मना रहे थे। इस दौरान उसी इलाके का रहने वाला एक युवक घनश्याम उर्फ टुल्लू अपने दोस्त विक्की के साथ मौके पर पहुंच गया। दोनों नशे में चूर थे। जिसके बाद इन्होंने किसी बात को लेकर डी जगदीश राव से गाली गलौच करनी शुरू कर दी। इतने में डी जगदीश राव का साला टी वेंकटेश भी पहुंच गया।
    जब उनसे पूछा गया कि, विवाद क्यों कर रहे हो उतने में ही उन्होंने अपने पास रखे चाकू से जीजा और साला दोनों पर हमला कर दिया। वारदात के बाद दोनों मौके से भाग निकले। नशेडिय़ों के हमले से दोनों घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल लाया गया। फिर इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद बोधघाट थाना के जवानों ने दोनों ही युवकों की पुलिस ने तलाशी शुरू की। जिन्हें शहर के ही एक ठिकाने से पकड़ लिया गया।
    एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि, शहर में बढ़ते अपराध को रोकने पुलिस हमेशा तत्पर है। साथ ही अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। चाकू से हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की और उन्हें पकड़ कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया है।
    इससे पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
    दरअसल, इससे पहले भी जगदलपुर में चाकूबाजी की वारदात हो चुकी है। कुछ महीने पहले नशेडिय़ों ने एक पत्रकार पर जानलेवा हमला किया था। चाकू की नोक पर लूटपाट भी की थी। हालांकि, पुलिस ने इस वारदात में शामिल ओपियों को पकड़ लिया था।
  • बिना फिटनेस और टैक्स के अब सड़को से गुजरना पड़ेगा मंहगा

    30-Jun-2023

    परिवहन विभाग द्वारा ऑटोमैटिक ई-चालान की व्यवस्था

    राज्य के विभिन्न मार्ग में तैयार हुआ एएनपीआर सिस्टम

    बिना दस्तावेजों के साथ चलने वाले वाहनों पर कार्यवाही की तैयारी
     
    रायपुर/छत्तीसगढ़ सरकार अब बिना फिटनेस , टैक्स और बिना दस्तावेज के चलने वाले वाहनों पर सख्ती करने की तैयारी में 
    हैं। प्रदेश के विभिन्न मार्ग में अब एएनपीआर ई-डिटेक्शन सिस्टम शुरू करने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है , जिससे कि बिना फिटनेस और बिना टैक्स वाले वाहनों के सड़को से गुजरने पर ऑटोमैटिक चालान होगा। अब इसका उद्घाटन किया जाएगा । 
     
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप तथा परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन सुविधाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन हो रहा हैं। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में होने वाले मृत्यु के आँकड़ो को देख कर प्रदेश में रोड एक्सीडेंट कम करने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे । सड़क दुर्घटना का एक प्रमुख कारण बिना फ़िटनेस के चलने वाले हैवी गाड़िया है । अनफिट गाड़ियो से होने वाली सड़क दुर्घटना कम करने के लिए प्रदेश में परिवहन विभाग की पहल पर विभिन्न मार्ग में एएनपीआर कैमरा लगाये जा रहे है , जो बिना फिटनेस और टैक्स के चलने वाले वाहनों को डिटेक्ट कर ऑटोमैटिक चालानी कार्यवाही करेगा।
     
    परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में विभिन्न मार्ग पर चलने वाले ऐसे वाहनों का पता लगाने के लिए पहले चरण में 09 जगहों पर एएनपीआर कैमरा लगाया है जो परिवहन विभाग के वाहन सॉफ्टवेर और ई डिटेक्शन सिस्टम से जुड़ा हुआ है । 
    प्रथम चरण में इन स्थानों में शुरू किया गया है एएनपीआर ई डिटेक्शन सिस्टम -
    महासमुंद बसना पदमपुर रोड , सराईपाली सारंगगढ़ रोड, जयराम नगर मस्तूरी रोड, रायपुर अभनपुर भरेंगाभाटा,पत्थल गाँव अंबिकापुर रोड ,डोंगरगढ़ राजनांदगाँव रोड,रायगढ़ तेंदुवाभाटा,रायगढ़ सरिया, नगरी रोड। इसके बाद खनन और औद्योगिक क्षेत्रों से भी एएनपीआर कैमरे के मदद से डेटा एकत्र करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है और जल्द ही इन जगहों से गुजरने वाली गाड़ियो का रिकॉर्ड भी एएनपीआर सिस्टम के माध्यम से परिवहन विभाग को प्राप्त होने लगेगा ।
     
    इस सिस्टम गाड़ियों की जानकारी को ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रेकग्निशन (एएनपीआर ) कैमरा के माध्यम से जानकारी प्राप्त किया जाएगा और जब कोई वाहन रोड से गुजरेगा तो उसकी तस्वीरें ली जाएंगी। जिस वाहन के पास कानूनी रूप से आवश्यक वैध दस्तावेज नहीं होंगे उसका रिकॉर्ड वाहन के डेटाबेस से प्राप्त कर लिया जाएगा और ई-डिटेक्शन पोर्टल द्वारा स्वचालित रूप से चालान किया जाएगा। चालान एसएमएस के माध्यम से वाहन स्वामी के मोबाइल में भेज दिया जाएगा और जब तक वाहन स्वामी के द्वारा उस चालान का भुगतान नहीं कर दिया जायेगा तब तक उस गाड़ी से संबंधित समस्त कार्य सभी आरटीओ में प्रतिबंधित रहेंगे।
     
    परिवहन सचिव श्री एस प्रकाश द्वारा वाहन मालिकों से अपील की गई है कि सड़क में वाहन चलाने से पहले गाड़ी के समूर्ण आवश्यक दस्तावेज को अप-टू-डेट करा ले। सभी दस्तावेज पूर्ण होना स्वय और सड़क में चलने वाले अन्य सभी लोगो के सुरक्षा के लिये आवश्यक है।
     
    परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा द्वारा वाहन स्वामियों से अपील की गई है कि वे फिटनेस, टैक्स, बीमा और पीयूसी के जुर्माने से बचने के लिए वाहन के दस्तावेज अप-टू-डेट रखें।
    सड़क सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की समिति (एससीसीओआरएस) की सिफारिश के बाद सरकार ने ई डिटेक्शन के क्रियान्वयन का नीतिगत निर्णय लिया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट समिति के सचिव संजय मित्तल ने कुछ जिलों का दौरा किया था और राज्य में सड़क हादसों को कम करने के लिए शुरू किए गए सुधारात्मक उपायों की समीक्षा की थी। उन्होंने बिना फिटनेस और इंश्योरेंस के चल रहे वाहनों पर लगाम लगाने के लिए निर्देश दिये थे।
     
    ज्ञात हो कि किसी वाहन को सड़क पर चलाने के लिए टैक्स पटाना , पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट (यदि परिवहन वाहन है तो), बीमा और सभी वाहनों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) जैसे वैध दस्तावेज होने अनिवार्य है तथा सभी वाहन चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। पर्सनल वाहनों के लिए फिटनेस और परमिट की आवश्यकता नहीं होती है।
     
    नमूना आंकड़ों के अनुसार, यह देखा गया है कि बहुत से वाहन बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे हैं। खासतौर से हेवी माल यान जिसमें फिटनेस अनिवार्य है, ऐसे वाहन भी बिना फिटनेस और बिना टैक्स के चलते पाये जाते है। ऐसे वाहनो से सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ है और इंश्योरेंस क्लेम में भी समस्या उत्पन्न होती है ।
  • फर्जी ईडी अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    30-Jun-2023

    दुर्ग पुलिस ने मुंबई से पकड़ा, दो आरोपी अभी भी फरार; पूछताछ जारी

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक अनाज व्यापारी से श्वष्ठ का फर्जी अधिकारी बनकर दो करोड़ रुपए की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी भी दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। दुर्ग पुलिस की अलग-अलग टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया। उनसे कुछ रकम बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

    मोहन नगर टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि फर्जी ईडी की टीम बनाकर पांच लोग काले रंग की स्कार्पियों से मंगलवार दोपहर दुर्ग के पारख काम्पलेक्स पहुंचे थे। आरोपियों ने सफेद शर्ट और खाकी रंग का पैंट और पुलिस की तरह लाल रंग के जूते पहन रखे थे। वे सीधे पैडी प्रोसेसिंग का काम करने वाले व्यापारी अखिलेश उर्फ विनीत गुप्ता के पार्ख कॉम्प्लेक्स स्थित ऑफिस में पहुंचे। उन्होंने ऑफिस का दरवाजा बंद किया और विनीत को श्वष्ठ अधिकारियों का फर्जी आई कार्ड दिखाते हुए धमकी देने लगे। उन्होंने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है कि वे टैक्सी की बड़ी चोरी करता है और काफी बड़ी मात्रा में कैश रखा है।

    इससे विनीत घबरा गया। आरोपियों ने विनीत के ऑफिस की तलाशी ली और कुछ दस्तावेज देखे। इस दौरान उन्हें उसके लॉकर में रखा 2 करोड़ रुपए कैश मिला। आरोपियों ने उसे जब्ती बनाने की बात कहते हुए गाड़ी में रखा और वहां से फरार हो गए। इसके बाद विनीत गुप्ता रेड के बारे में पता लगाने के लिए मोहन नगर थाने पहुंचा। दो करोड़ रुपए कैश ले जाने की बात सुनते ही पुलिस में हडक़ंप मच गया। मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

    फर्जी नंबर लगाकर स्कार्पियों से पहुंचे थे आरोपी

    मोहननगर टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि पारख कॉम्पलेक्स दुर्ग पहुंचे पांचों युवक काले रंग की स्कापियों में पहुंचे थे। वो गाड़ी और अधिकारी सभी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस ने गाड़ी में दिए नंबर के आधार पर जब गाड़ी के मालिक का पता लगाया तो किसी दो पहिया वाहन का था। इससे साफ हो गया कि आरोपियों ने गाड़ी में फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी।

    पांच टीमों में एक टीम को मिली सफलता

    दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने मामले में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट व मोहननगर पुलिस को मिलकर अलग-अलग 5 टीमों का गठन किया था। सभी टीमें आरोपियों की तलाश के लिए बाहर भेजी गईं। इसमें एक टीम को सफलता मिली। एसपी ने बताया कि पांच आरोपियों में तीन आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से कुछ रकम बरामद हुई है। पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • CG-IPS ट्रांसफर: दो IPS अफसरों का हुआ तबादला, देखिये आदेश

    29-Jun-2023
    रायपुर। राज्य सरकार ने दो IAS अफसरों के ट्रांसफर आदेश जारी किये हैं। 2010 बैच के बीपी राजभानू को रामानुजगंज बटालियन से राजनांदगांव 8वीं बटालियन में भेजा गाय है। वहं सरजू राम सलाम को को राजनांददांव से बालोद 21वीं बटालियन बालोद भेजा गया है।
  • बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त का वितरण करेंगे मुख्यमंत्री

    29-Jun-2023
    31 करोड़ 69 लाख राशि युवाओं के खाते में होगी अंतरित
    अप्रैल महीने से दिया जा रहा बेरोजगारी भत्ता
    रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शुक्रवार 30 जून को बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त का अंतरण युवाओं के खाते में करेंगे। 1 लाख 16 हजार 737 युवाओं को 31 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए की राशि की तीसरी किश्त वितरित की जाएगी। पिछले महीने 1 लाख 5 हजार 586 हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता दिया गया था। इस तरह इस महीने हितग्राहियों की संख्या में 11 हजार 151 की वृद्धि हुई है। बेरोजगारी भत्ता अप्रैल और मई महीने में दिया जा चुका है। शुक्रवार को अंतरित की जाने वाली तीसरी किश्त को शामिल करें तो युवाओं के खाते में तीन महीनों में शासन द्वारा किया गया व्यय 80 करोड़ 64 लाख 25 हजार रुपए होगा। शासन द्वारा बेरोजगारी भत्ते के हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। विभिन्न संस्थाओं में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे 3318 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा 2916 युवाओं का प्रशिक्षण शीघ्र ही आरंभ होगा।
  • रेडीमेड कपड़ों के निर्माण से बढ़ेगा रोजगार का अवसर

    29-Jun-2023
    रीपा से जुड़ी महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने के बाद सभी सदस्य रीपा में आकर रेडीमेड वस्त्र तैयार कर रही 
    रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में रोजगार, स्व-रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। विशेषकर ऐसे क्षेत्रों में जहां रोजगार के कोई अवसर उपलब्ध नहीं थे, वहां आज स्थानीय स्तर पर नियमित रोजगार के रास्ते खुले हैं। इन क्षेत्रों में अब हर वर्ग के लोग आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। इस दिशा में पहल करते हुए सरकार गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) बना रही है, जो स्थानीय संसाधनों की उपलब्धता के साथ क्षेत्रीय सहभागिता से उद्यमिता को बढ़ावा दे रहा है। 
    बालोद जिले के ग्राम मार्री बंगला में स्थापित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में रेडीमेड वस्त्रों के निर्माण से महिला समूहों को न केवल रोजगार मिल रहा है, बल्कि उन्हें अच्छी खासी आमदनी भी हो रही है। महिलाओं द्वारा शुरू किए गए रेडिमेड वस्त्र निर्माण इकाई से 8 से अधिक स्व-सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही है। यहां संचालित रेडीमेड वस्त्र निर्माण इकाई रोजगार उपलब्ध कराने का कारगर माध्यम बन गया है। यहां ग्रामीण युवाओं को गांव में ही रूचि का व्यवसाय मिल रहा है। महिलाओं द्वारा रेडीमेड वस्त्रों के निर्माण से उन्हें अब तक 2 लाख 56 हजार रुपये की आमदनी मिल चुकी है।
    इस रेडीमेड वस्त्र निर्माण इकाई में पेटीकोट, टी-शर्ट के रेडीमेड वस्त्र निर्माण किया जा रहा है। इस रेडीमेड इकाई में निर्मित सामग्रियों का मूल्य 06 लाख 97 हजार रुपये तथा उत्पादित सामग्रियों की कुल लागत 04 लाख 91 हजार रुपये है। इस इकाई में सांई बाबा स्व-सहायता समूह, जय मां तुलसी स्व-सहायता समूह, भारत माता स्व-सहायता समूह, जय गंगा मईया स्व-सहायता समूह, जय मां शाकम्भरी स्व-सहायता समूह, जय मां दंतेश्वरी स्व-सहायता समूह, मीनिमाता स्व-सहायता समूह, नर्मदा स्व-सहायता समूह आदि की महिलाएं जुड़ी हैं।
    रीपा से जुड़ी महिलाएं बताती है कि अपने घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने के बाद सभी सदस्य रीपा में आकर रेडीमेड वस्त्र तैयार कर रही हैं, जिससे उन्हें अच्छी खासी आमदनी प्राप्त हो रही है। उन्होंने महिलाओं को रोजगार प्रदान के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है।
     
  • रायपुर में सटट खिलाते 14 सटोरिए को खमतराई पुलिस गिरफ्तार किया

    29-Jun-2023
    रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस की महादेव सट्टा एप्प से जुड़े लोगों और इस पूरे गिरोह पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। तीन दिन पहले ही दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा के पैनल को ध्वस्त किया था और 6 सटोरियों को विशाखापट्टनम से गिरफ्तार किया था तो वही आज रायपुर पुलिस ने इस सट्टे से जुड़े गिरोह के करीब 14 लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
    जानकारी के मुताबिक़ रायपुर शहर के खमतराई पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिए गये लोगों पर आरोप हैं कि उन्होंने महादेव सट्टा के संचालन के लिए अपना खाता यानि एकाउंट उपलब्ध कराया था। वही इनमें से तीन पर सट्टा खिलाने का आरोप है। पुलिस जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। 
  • टीएस सिंहदेव को 120 दिनों के लिए ‘झुनझुना पकड़ाया: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह

    29-Jun-2023
    रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए आज का दिन बेहद ही अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि कल टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया गया और आज नंदकुमार साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। इसी मौके पर आज सीएम भूपेश ने नंदकुमार साय को बधाई भी दी है। जिसके बाद विपक्ष पार्टी का बयान आना शुरु हो गया है। इसी बीच भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री डा़ रमन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया है, 120 दिनों के लिए उन्हें ‘झुनझुना पकड़ाया‘ दिया गया है। टीएस सिंहदेव खुश नजर आ रहे हैं। कांग्रेस सामूहिक चेहरे पर चुनाव लड़ेंने का निर्णय लिया है। इससे साबित होता है कि अब भूपेश चेहरा नहीं होंगे।
  • बागेश्वर धाम के महराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार अब लगेगा भिलाई में, सुनाएंगे हनुमंत कथा

    29-Jun-2023
    दुर्ग। भिलाई में बागेश्वर धाम महराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आगमन हो रहा है। भिलाई में उनकी 3 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन होगा। कथा का आयोजन बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह करा रहे हैं। आयोजक दया सिंह ने बताया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा काफ़ी विशाल होगी। यहां हनुमान कथा के साथ-साथ पंडित धर्मेंद्र शास्त्री का दरबार भी लगेगा। उन्होंने कहा भिलाई आने के लिए बागेश्वर धाम महाराज ने हामी भर दी है। वो 22 से 27 सितंबर के बीच यहां आएंगे। दया ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन स्थल कहां पर होगा, यह जल्द तय हो जाएगा। जयंती स्टेडियम के साथ-साथ खुर्सीपार सहित 2-3 अन्य स्थानों को देखा जा रहा है। इन तीन में से किसी एक जगह कथा का आयोजन होगा। दया सिंह ने बताया कि सुबह से दोपहर तक बाबा का दरबार लगेगा और दोपहर से शाम तक हनुमंत कथा होगी।
    छत्तीसगढ़ में दूसरी बार उनकी कथा भिलाई में होने जा रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि आयोजन को लेकर हमारी तैयारी शुरू हो गई है। जिस तरह देश में भगवा धारी का झंडा लहरा रहे हैं इसी प्रकार भिलाई में भी भगवा ध्वज का परचम लहराएगा?।
Top