रायपुर : जिले के दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले भक्त माता कर्मा वार्ड क्र.67 मे कई व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर और दूसरों के ऊपर आश्रित हैं तथा जिला अस्पताल जाकर अपने विकलांगता का प्रमाण पत्र लेने में असमर्थ है जिसके चलते उन्हें कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है । दक्षिण विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत शिर्के एवं आवेश खान के साथ साथियों के द्वारा जिला कलेक्टर से मिलकर वार्ड में ही शिविर लगाकर डॉक्टरों की टीम भेजकर विकलांगों के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुख्य रुप से दक्षिण विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत शिकै, युवा नेता आवेश खान,जीतू शर्मा, निक्कू शर्मा के साथ ही रोहित एवं अन्य साथी उपस्थित थे।
बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा जिले में 3-3, रायपुर, दुर्ग, कोरबा और
रायपुर : देश में तीन तलाक को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को एक बड़ी राहत दी गई है, इसके बावजूद तीन तलाक का सिलसिला बदस्तुर जारी है। रायपुर के मोमिन पारा में पिछले माह पहला मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस अभी तक गिरफ्तारी की करवाई नहीं की है। अब दूसरा मामला मुंगेली जिले का आया है, जहां पर एक पति ने फोन पर अपनी पत्नी को तीन बार तलाक कह दिया है।
जानकारी के मुताबिक रायपुर के मोमिन पारा में प्रदेश का पहला मामला आया। मोमिन पारा की युवती ने तीन तलाक और दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में मामला तो दर्ज कर लिया। लेकिन तीन तलाक मामले में युवती के पति गिरी चौक, मोमिन पारा निवासी रियाज अली को गिरफ्तार नहीं कर रहीह है। पीड़ित युवती और उसके परिजन करवाई के लिए पिछले 25 दिनों से पुलिस के आला अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। आज पीड़ित परिवार ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के सामने गुहार लगाई। श्री साहू के निर्देश पर मामला क्राइम ब्रांच की तरह काम करने वाली पुलिस टीम को करवाई करने कहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहत को जल्द ही गिरफ्तारी के निर्देश दिये है।
इधर मुंगेली जिले में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला को मोबाइल पर समाज के सामने आरोपी पति ने तलाक दिया। मुख्य आरोपी पति सहित सह आरोपी सास-ससुर, देवर-देवरानी व ननद को मामले में आरोपी बनाया गया है। मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 4 एवं दहेज प्रथा की धाराओं के तहत हुआ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि यह मामला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा। पुलिस अधीक्षक ने प्रारंभिक रूप से सुनवाई करने के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए, तब सरगांव पुलिस ने शून्य पर एफआईआर किया। आगे की कार्रवाई बस्तर में कोंडागांव पुलिस करेगी।
रायपुर : बगैर मास्क लगाए घूमने वालों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में नगर निगम जोन 5 की टीम ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर 181 लोगों से 11640 रूपये का जुर्माना निगम जोन 5 के जोन कमिश्नर चन्दन शर्मा के नेतृत्व में वसूला. उल्लेखनीय है कि रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर एस. भारतीदासन के आदेशानुसार नोवल कोरोना वायरस के प्रसार की कारगर रोकथाम जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से करने रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनों के बाजारों में नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देशानुसार प्रतिदिन नियमित रूप से मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी नियम, लॉकडाउन नियम उल्लंघन करने पर लगातार सम्बंधित लोगों को समझाइश एवं चेतावनी देकर उन पर जुर्माना जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने किया जा रहा है. आज नगर निगम जोन 5 की टीम ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर आज रायपुरा चौक में 114 लोगों को बिना मास्क पहने घूमते मिलने पर बाजार में 6650 रूपये जुर्माना किया, वहीं लाखेनगर चौक में मास्क नहीं पहनने पर 38 लोगों पर 2940 रूपये, अनुपम गार्डन चौक में मास्क नहीं पहनने पर 29 लोगों पर 2050 रूपये जुर्माना सम्बंधित लोगों को भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए वसूला. जोन 5 के जोन कमिश्नर ने बताया कि अब तक निगम जोन 5 की टीम पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर विगत 23 मार्च 2020 से लेकर आज तक नियमों को तोड़ने वाले 11046 लोगों से 854820 रूपये जुर्माना वसूला है. इसमें मास्क नहीं पहनने पर 10513 लोगों से 686470 रूपये, थूककर सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले 162 लोगों से 16200 रूपये, सामाजिक दूरी नियम तोड़ने वाले 147 लोगों पर 29950 रूपये, लॉकडाउन नियम का उल्लंघन करने वाले 224 दुकानदारों पर 122200 रूपये का जुर्माना सम्मिलित है. कमिश्नर ने बताया कि रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार आगे भी निरंतर रायपुर नगर निगम प्रशासन और रायपुर जिला पुलिस प्रशासन की टीमों द्वारा मिलकर कोविड 19 के वायरस संक्रमण की राजधानी रायपुर में कारगर रोकथाम करने सभी 10 जोन की टीमों का जनस्वास्थ्य जागरूकता की दृष्टि से उक्त अभियान जारी रहेगा.
रायपुर : छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से दीपावली पर्व के पूर्व नव निर्मित विवेकानंद सरोवर बूढ़ा तालाब में ग्रामोद्योग द्वारा उत्पादित सामाग्रियों के लिए स्टॉल का प्रबंध किया है। इस स्टॉल के माध्यम से खादी और ग्रामोद्योग की सामाग्री कम दामों मे लोगों तक पहुँचे और इसका लाभ मिल सके, दीपावली पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश के ग्रामीणों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इस विक्रय स्टॉल का प्रबंध किया गया है । श्री तिवारी ने छत्तीसगढ़ के सभी नागरिको से इस स्टॉल पर आकर ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाकर और अपनी स्वेभागिता दिखाने की अपील की है।
रायपुर : ईडी ने 169 करोड़ 64 लाख की अचल संपत्ति अटैच की है। यह अचल संपत्ति मेसर्स टापवर्थ ऊर्जा एंड मेटल्स लिमिटेड (मेसर्स श्री वीरांगना स्टील लिमिटेड) उमरेड महाराष्ट्र की है । दरअसल रायपुर का ईडी कार्यालय इस केस की तफ्तीश कर रहा है। अटैच संपत्ति में फैक्ट्री, परिसर व मशीनें शामिल हैं। यह कंपनी दुर्ग स्थिति टॉपवर्थ ग्रुप का सहयोगी संस्थान भी है। ईडी ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि यह यूपीए सरकार के समय गलत तरीके से कोल ब्लाक अलाटमेंट का मामला है। सुप्रीम कोर्ट ने इसे गैरकानूनी करार दिया था। कंपनी पर आरोप हैं कि उसने गलत दस्तावेज दर्शा कर कोल ब्लाक हासिल कर लिए थे। मेसर्स टापवर्थ ऊर्जा एंड मेटल्स लिमिटेड नागपुर बेस्ड कंपनी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई ने इस केस में एफआईआर दर्ज की थी। फिर मामला मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित होने की वजह से ईडी को सौंप दिया गया। यहां यह केस प्रिवेंशन आफ मनी लान्ड्रिंग एक्ट यानी पीएमएलए के तहत रजिस्टर्ड हुआ था। इस वजह से छत्तीसगढ़ में रायपुर ईडी की टीम धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में इसकी जांच में लगी थी। जांच में यह सामने कि फर्म ने षडयंत्रपूर्वक अपराध को अंजाम दिया। इस वजह से उसकी 169 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति मंगलवार को अटैच कर ली गई।
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश के 51 सिविल जजों को सीनियर सिविल जज के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनकी सूची भी बिलासपुर हाईकोर्ट की ओर सोमवार को जारी कर दी गई। यह निम्न न्यायिक सेवा के अंतर्गत पदस्थ अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। जिन सिविल जजों को पदोन्नति मिली है, उनमें मोहम्मद जहांगीर तिगाला, सतीश कुमार खाखा, नेहा यति मिश्रा, दिलीप सिंह बघेल, अपूर्व डांगी, भास्कर मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, प्रतीक्षा शर्मा, मयूरा गुप्ता, आस्था यादव, निधि शर्मा, तनुश्री गवेल, दीप्ति सिंह गौर, पल्लव रघुवंशी, भूपेंद्र कुमार बसन्त, चेतना ठाकुर, सीमा कंवर, जसविंदर कौर अजमानी। असलम खान, आनंद कुमार सिंह, शिव प्रकाश त्रिपाठी, रमेश कुमार चौहान, लोकेश कुमार, गिरीश पाल सिंह, मंजुलता सिन्हा, बरखारानी वर्मा, गुलपान राम यादव, अमिता जायसवाल, सत्यानंद प्रसाद, सुमन ध्रुव, रूपल अग्रवाल, खिलेश्वरी सिन्हा, अमृता दिनेश मिश्रा, भगवान दास पनिका, नेहा उसेंडी, अंनतदीप तिर्की, मृणालिनी कातुलकर। देवाशीष ठाकुर, भावना नायक ठाकुर, श्वेता बघेल, अनिता कोशिमा रावटे, भावेश कुमार वट्टी, दीपा सुचिता तिर्की, विवेक नेताम, पुनीत राम गुरूपंच, सीमा जगदल्ला, अनिल कुमार चौहान, कंचनलता अचला, शांतिप्रभु जैन, अंजलि सिंह और दीप्ति लकरा शामिल हैं।
मरवाही : रविवार की शाम मरवाही विधानसभा में चुनावी शोर गुल थमने के बाद जहां डोर टू डोर प्रचार का दौर शुरू हो गया है। वहीं रात में कांग्रेस और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेताओं के बीच बचरवार गांव में झड़प होने की खबर है। कांग्रेसियों ने बिना वजह गांव में प्रवेश करने पर आपत्ति जताई है। इसे लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। पुलिस की दखल के बाद मामला शांत हुआ। मरवाही उपचुनाव के लिए कुल मतदाता 1 लाख 91 हजार 004 हैं। जिनमें पुरुष मतदाता 93 हजार 733, महिला मतदाता 97 हजार 267 और थर्ड जेंडर मतदाता 04 हैं। यहां कुल मतदान केंद्र 286 हैं जिनमें मुख्य मतदान केंद्र 237 और सहायक मतदान केंद्र 49 हैं। मरवाही उपचुनाव 2020 में कुल 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। डाॅ गंभीर सिंह भाजपा, डाॅ के के ध्रुव कांग्रेस, उर्मिला मार्को राष्ट्रीय गोंड़वाना पार्टी, रितु पेन्द्राम गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी, पुष्पा कोर्चे अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया, वीर सिंह नागेष भारतीय ट्राईबल पार्टी, लक्ष्मण पोर्ते भारतीय सर्वजन हिताय पार्टी और सोनमति सलाम निर्दलीय हैं।
रायपुर : छत्तीसगढ़ राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार के नेतृत्व में रविवार को कोर कमिटी की बैठक हुई. बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त प्रदेश पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष शामिल हुए. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को एकत्र कर समाज को नई दिशा देना और क्षेत्रीय मुद्दों को सामाजिक मंचों द्वारा मजबूती से उठाना है.
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान और कामयाबी के लिए प्रदान किया जाता है। जिसमें 2 लाख की राशि और प्रशस्ति चिन्ह प्रदान किया जाता है। इस वर्ष राज्य अलंकरण पुरस्कार- 2020 1 नवम्बर 2020 को राज्योत्सव समारोह के दौरान दिया जाएगा।
इस वर्ष कुल 23 नागरिक और संस्थाओं को राज्य अलंकरण प्रदान किया जाएगा। इसकी घोषणा संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत द्वारा किया गया। ये अलंकरण कोरोना की वजह से मुख्यमंत्री निवास पर ही दिया जायेगा।
वीरनारायण सिंह सम्मान- रूपराय नेताम नगरी जिला धमतरी
(आदिम जाति कल्याण)
बिसाहू दास महंत पुरस्कार-राजेश देवांगन जांजगीर-चांपा
मधुसुदन देवांगन जांजगीर-चांपा संयुक्त रूप से
राजेश देवांगन रायगढ़, वीरेन्द्र देवांगन जांजगीर-चांपा
(बुनकर)
डॉ. भवर सिंह पोर्ते सम्मान-शंभु शक्ति सामाजिक सेवा संस्थान, दुगली धमतरी
(आदिवासी सेवा-उत्थान)
यतियतन लाल सम्मान – बढ़ते कदम रायपुर
(अहिंसा एवं गौ रक्षा के लिए)
महाराज अग्रसेन पुरस्कार – रामअवतार अग्रवाल बिलासपुर
(सामाजिक समरास्ता के लिए)
पं.माधव राव सप्रे सम्मान-श्री राजेन्द्र धोड़परकर
(पत्रकारिता के लिए)
गुण्डाधुर सम्मान-आकर्षी कश्यप दुर्ग
(खेल के लिए)
मिनीमाता सम्मान- श्रीमती शाहना कुरैशी दुर्ग
(महिला उत्थान के लिए)
पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान -आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्रा रायपुर
(सामाजिक आर्थिक व शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव प्रयत्नों के लिए)
पंडित सुन्दर लाल शर्मा सम्मान – डॉ. सुशील त्रिवेदी रायपुर
जीवननाथ मिश्र अंबिकापुर (संयुक्त रूप से)
(साहित्य के क्षेत्र में)
चक्रधर सम्मान -डॉ. भारती बंधु (स्वामी जीसीडी भारती) रायपुर
(कला एवं संगीत के लिए)
दाऊ मंदराजी सम्मान – शिवकुमार दीपक दुर्ग
रूपसाय सलाम नारायणपुर (संयुक्त रूप से)
(लोक कला के लिए)
डॉ खूबचंद बघेल – एनेश्वर वर्मा राजनांदगांव
(कृषि में उत्कृष्ट कार्य के लिए)
चंदूलाल चंद्राकर सम्मान – ब्रम्हवीर सिंह
सुश्री ममता लांजेवार
(प्रिंट मिडिया और इलेक्ट्रॉनिक मिडिया के लिए )
ठा. प्यारेलाल सिंह सम्मान -बैजनाथ चंद्राकर
(सहकारिता के लिए)
हाजी हसन अली सम्मान- हनीत नजिनी धमतरी
(उर्दू भाषा सेवा के लिए)
प्रवीर चंद्र भंजदेव सम्मान -सर्वज्ञ सिंह मरकाम बिलासपुर
(तीरंदाजी के लिए)
धन्वंतरि सम्मान – डॉ. गौतमचंद जैन रायपुर
(आयुर्वेद चिकित्सा के लिए)
बिलासा बाई केवटिन सम्मान -गौरव सलूजा रायगढ़
(मछली पालन के लिए)
संस्कृत भाषा सम्मान – डॉ. कुसुम कान्हे रायपुर
(संस्कृत भाषा के लिए)
लखन लाल मिश्र सम्मान- श्रीमती दिव्या शर्मा रायपुर
(अपराध अनुसंधान के लिए)
महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव -अंबुजा सिमेंट यूनिट भाटापारा-बलौदाबाजार
हरीश मित्तल रायगढ़
(श्रम कल्याण के क्षेत्र में)
बैरिस्टर छेदीलाल सम्मान- डॉ. निर्मल शुक्ला और विनोद चावड़ा
(विधि के लिए)
राजराजेश्वरी करूणामाता हाथकरघा प्रोत्साहन-कृष्णकुमार देवांगन बलौदाबाजार, मनहरण देवांगन जांजगीर-चांपा (संयुक्त रूप से
यूरोप में तेजी से फैल रहा संक्रमण
रायपुर : विश्व स्वास्थ्य संगठन, कोविड- 19 महामारी के दुनिया भर के आंकड़ों का विश्लेषण कर रहा है। इन आंकड़ों से एक बात साफ निकल कर आ रही है कि इनडोर पब्लिक प्लेस, घरों में और ऐसे समुदाय जहां स्वयं की सुरक्षा के उपाय जैसे मास्क पहनना, दूसरों से पर्याप्त दूरी रखना, कम से कम 1 मीटर की और हाथ साबुन से धोते रहना ,जैसे उपाय नही किए जा रहे हैं,वहंा संक्रमण अधिक फैल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के छत्तीसगढ़ के सब रिजनल टीम लीडर डाॅ प्रणित कुमार के. फटाले ने कोरोना संक्रमण के संबंध में कहा कि यह अभी समाप्त नहीं हुआ है और अपने आप समाप्त होगा भी नही , हमें ही अपने तरीके बदलने होंगे तभी इससे निज़ात पा सकेंगे। उन्होने कहा कि यूरोप में यह फिर से बढ़ने लगा ,अस्पताल भरने लगे और एक हजार प्रतिदिन से अधिक मृत्यु भी दर्ज होने लगी। यूरोप में यह महामारी शुरू होने के बाद से सबसे अधिक केस 7 लाख केस अभी गत सप्ताह सामने आए। यह सब इसलिए हुआ क्योंकि विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए उपाय लोगों ने नहीं अपनाए। डाॅ फटाले ने कहा कि संक्रमित मरीजों के छींकने ,खांसने या थूक कीे छोटी बूंदांे से यह बीमारी फैलती है इसलिए कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन करना चाहिए। यह बीमारी सबको अलग-अलग तरह से प्रभावित करती है, जिन्हे पूर्व से हाइपरटेंशन या अन्य कोई गंभीर बीमारी है उन्हे विशेष ध्यान रखना चाहिए। कुछ लोग बिना अस्पताल जाए भी केवल इलाज से भी ठीक हो जाते हैं। कोरोना के सामान्य लक्षण जैसे बुखार, सूखी खांसी या थकान होने पर तुरंत डाक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
रायपुर : आशिक कादिर हत्याकांड का पुलिस ने खुलाशा कर दिया है। इस हत्या में अभी तक की जांच में दोनो पत्नी के बीच के विवाद को कारण माना जा रहा है। मामले में दूसरी पत्नी रानी उर्फ रूबीना और उसके दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक दिन पहले रानी के बेटे का नाम सामने आया था, जिसे पुलिस ने नाबालिग पाया है। प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी पुरानी बस्ती रत्ना सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड में दो पत्नियों के बीच का विवाद सामने आ रहा है, हालांकि इसे अंतिम सत्य नहीं माना जा रहा है, इस मामले में छानबीन अभी जारी है। उन्होंने बताया कि रानी का नाबालिग बेटा मौका-ए-वारदात पर मौजूद था, लेकिन वारदात में उसके हाथ होने के साक्ष्य पर फिलहाल इंकार करते हुए कहा कि बेटे को आरेापी नहीं बनाया गया है। विदित है कि दो दिन पहले बूढ़ा तालाब के पास एक लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू की, जिसमें प्राथमिक जानकारी सामने आई थी कि लेनदेन के विवाद के चलते रानी उर्फ रूबीना परवीन ने अपने बेटे और उसके दोस्त से अपने दूसरे पति आशिक की हत्या की साजिश रखी, जिसे अंजाम दिया गया। इस मामले में दो दिनों की तफ्तीश के बाद मामला खुलकर सामने आया कि इस हत्याकांड को दरअसल रूबीना और उसके दामाद ने मिलकर अंजाम दिया है। इस हत्याकांड में रानी के पहले पति के बेटे का हाथ नहीं है। बहरहाल पुलिस ने भी उसके खिलाफ दर्ज अपराध को हटा दिया है और उसे इस मामले से अलग रखा गया है।
Adv