रायपुर : राजधानी के पुरानी बस्ती स्थित तालाब में बोरी में बंद एक युवक की लाश मिली। शव की पहचान हो गई है। शव कादरबाड़ा गुरूनानक चौक निवासी शेख आशिक कादर उर्फ फिरोज खान निकला। शव के शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले है, जिससे हत्या का शक जताया जा रहा हैं। मृतक फिरोज खान पिछले दो दिनों से घर से लापाता था। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम को पुरानी बस्ती के एक तालाब की सफाई के दौरान कर्मचारियों को एक बोरी मिली थी। सफाई कर्मियों को बोरी में शव होने की शंका हुई तो इसकी जानकारी पुरानी बस्ती थाना को दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर एडिशनल एसपी लखन पटले और पुरानी बस्ती पुलिस पहुंची थी। बोरी से लाश को निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मृतक की पहचान शेख आशिक उर्फ फिरोज खान के रूप में हुई है। मृतक युवक को उसके दोस्त ‘कनवा’ आशिक के नाम से भी बुलाते थे। शव के शरीर में कई जगहो पर चोट के निशान मिले है। पुलिस संदेह जता रही हैं कि पहले हत्या की गयी उसके बाद शव को बोरे में बांद कर तालाब में फेका गया होगा। इधर मृतक के बारे में पता चला हैं कि उसकी दो पत्नी है, जिसमें एक पत्नी टिकरापारा की पुरानी चाकुबाज है। दूसरी पत्नी पंडरी में रहती। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस जल्द ही इस मामले को सुलझाने की बात भी कह रही है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्चमारियों को शौर्य पदक देने की घोषणा कर दी गई है। 7 पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को शौर्य पदक दिया जाएगा। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित सम्मान समारोह में यह पदक दिया जाएगा।
रायपुर : पंडरी थाना में पुलिस हिरासत में युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या मामले में मृतक अश्वनी उर्फ बादल मानिकपुरी की शव यात्रा भारी पुलिस बल के बीच निकाली गई। बादल के आत्महत्या करने की खबर के बाद बुधवार की रात थाने में परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। बता दें कि बादल को मृतक अमित गाईन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर थाने लाया गया था, जहां उसने बाथरूम में अपने बेल्ट से फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। कल देर रात आक्रोशित परिजनों ने थाने का घेराव कर पंडरी-मोवा मार्ग को भी जाम करने की कोशिश की थी जिस पर पुलिस ने परिजनों को थाने के अंदर का सीसीटीवी कैमरा दिखाया व बादल के साथ गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों से बातचीत भी करवाई। आरोपियों ने परिजनों को बताया कि वह खाना खाने के लिए बैठ रहे थे इसी दौरान बादल हाथ धोने के नाम पर बाथरूम गया, जहां उसने फांसी लगा ली। फिलहाल तनाव होने की आशंका में पंडरी थाना पुलिस टीम सहित भारी संख्या में बल शवयात्रा के साथ है। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद है।
रायपुर : पंडरी थाने में हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में एसपी ने एसआई समेत 4 पुलिसकर्मी को लाइन अटैच कर दिया है। गौर तलब है कि चाकूबाजी की घटना में घायल युवक की मौत के बाद पुलिस ने अश्वनी मानिकपुरी नामक युवक को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को उक्त आरोपी युवक ने थाने के बाथरुम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस2घटना के बाद पुलिस महकमें में खलबली मच गई।

रायपुर : पुलिस हिरासत में एक युवक के आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। मामला पंडरी थाने का है। युवक ने जिस वक्त यह कदम उठाया तब थाना में उसका जीजा मौजूद था। आरोपी युवक बाथरूम में जाकर खुद के बैल्ट से फासी पर झूल गया। जानकारी के मुताबिक रविवार को हुई चाकूबाजी में घायल हुए अमित गाइन की मौत के बाद आरोपी को आज दोपहर 3 बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसी दौरान आरोपी ने टॉयलेट जाने के बहाने आत्महत्या कर ली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आत्महत्या करने वाले आरोपी का नाम अश्वनी मानिकपुरी उर्फ़ बादल है। वह चंद्रशेखर नगर का रहने वाला था। अमित गाइन की हत्या के आरोप में युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसने आत्महत्या कर ली है।
रायपुर : उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी काॅलेजों में ऑन लाइन कक्षाओं को संचालित करने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत प्रदेश में संचालित शासकीय, गैर शासकीय एवं अर्द्धशासकीय महाविद्यालयों में 1 नवंबर से नियमित ऑन लाइन कक्षाएं संचालित की जानी है। इस बाबत सभी विश्वविद्यालयों को भी आदेश जारी कर दिया गया है, ताकि वे अपने अधीनस्थ महाविद्यालय प्रशासन को निर्देशित करें और व्यवस्था बनाने आदेश जारी कर सकें। बताया जा रहा है कि इस संबंध में आदेश यूजीसी के माध्यम से आया है, जिसे अमल में लाने के लिए आज उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किया है। वहीं सरकारी आदेश के मुताबिक काॅलेजों को 29 अक्टूबर तक बंद रखा जाना है, इसके बाद आगामी आदेश लागू किया जाना है। इस बीच अब नए आदेश के तहत सभी महाविद्यालयों में 1 नवंबर से ऑन लाइन क्लासेस लगाई जाएंगी।
रायपुर : राजधानी में धार्मिक यात्रा के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। मुम्बई की कंपनी ने रायपुर और उसके आसपास के डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को हज व उमराह यात्रा कराने का झांसा देकर 33 लाख 53 हजार का चूना लगाया है। बताया जाता है कि कंपनी ने 2017-18 में पैसे लेने के बाद श्रद्धालुओं को यात्रा पर नहीं भेजा। तकनीकी कारण बताकर उनकी यात्रा कैंसिल कर दी। उसके बाद से अब तक पैसा लौटाने का आश्वासन देती रही, लेकिन आज तक रकम वापस नहीं की। पुलिस के मुताबिक मौदहापारा के इकराम खान का टूर एंड ट्रेवल का काम है। उनके पास 2017-2018 में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों ने हज और उमराह की यात्रा पर जाने के लिए टिकट बुक कराया। उन्हें एडवांस में पैसा भी दे दिया। इकराम ने इसके लिए मुंबई की अल मोइन टूर एंड ट्रेवल कंपनी से संपर्क किया। कंपनी से हरी झंडी मिलने के बाद डेढ़ दर्जन लोगों का टिकट का भुगतान कर दिया। कंपनी ने पैसा लेने के बाद भी किसी की टिकट नहीं की। एक साल तक कंपनी वाले कोई न कोई तकनीकी कारण बताकर गुमराह करते रहे। दबाव बढ़ाने पर पैसा लौटाने का आश्वासन दिया। इस बीच आरोपियों ने कंपनी बंद कर दी और अल साबरी टूर एंड ट्रेवल के नाम से काम शुरू कर दिया। इस बीच कंपनी के जिम्मेदार पैसा वापस करने का आश्वासन देते रहे। इधर, स्थानीय एजेंट इकराम ने लोगों का पैसा लौटा दिया, लेकिन उनको मुंबई की कंपनी ने पैसा नहीं दिया। उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की। मौदहापारा पुलिस ने कंपनी के मालिक फारूक खान, मोइन खान और नियाज अहमद के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है।
रायपुर : राज्य सरकार ने कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी (संशोधन) विधेयक-2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में सिविल लाइंस स्थित उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में औद्योगिक नीति में भी बड़े बदलाव करने का फैसला लिया गया है। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है।
कोरबा : कटघोरा वनमंडल के लालपुर गांव में तालाब किनारे हाथी के बच्चे का शव मिला। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने एक हाथी के बच्चे का शव तालाब के किनारे देखा। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। हाथी के बच्चे की मौत कैसे हुई यह पता नहीं चल पाया है। बताते है कि यहां 10 माह में हाथियों के दो बच्चों और एक मादा हाथी की मौत हो चुकी है। हाथी के बच्चे के सूंड में चोट के निशान है। वन विभाग की टीम जांच कर रही है। कुछ माह पहले भी केंदई वन परिक्षेत्र के गांव कुल्हारिया में एक मादा हाथी की दलदल में फंसने से मौत हो गई थी। इसके बाद 17 अक्टूबर को पानी में डूबने से हाथी के बच्चे की मौत हुई। तब वन विभाग के अफसरों ने बताया था कि बच्चा अपने झुंड से अलग हो गया होगा। यह एक नेचुरल मौत है। इसमें किसी प्रकार की जांच का सवाल नहीं है।
रायपुर : ऑल इंडिया कांग्रेस संघ के उत्तर विधानसभा अध्यक्ष मो. ताजुल अहमद ने 26 अक्टूबर सोमवार को अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। रात 12 बजे ताजुल ने वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की मौजूदगी में केक काटकर जहां जन्मदिन सेलिब्रेट किया । वहीं मौदहापारा में अपने दोस्तों व संघ के पदाधिकारियों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया । इस मौके पर वन मंत्री और उनके दोस्तो ने उन्हें मुबारकबाद व बधाई दी है।
रायपुर : असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा खम्हारडीह में धूमधाम से मनाया गया। दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व पार्षद राकेश धोतरे के खम्हारडीह स्थित निवास के सामने रावण पुतले का दहन किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद व समिति के अध्यक्ष राकेश धोतरे, उपाध्यक्ष डॉ. देवा देवांगन अधिवक्ता, प्रेमचंद लुनावत, सचिव हीरालाल यादव, दिनेश साहू, कैलाश बरमाल, राहुल द्विवेदी, राजा यादव, गणेश भारद्वाज, शेखर साहू, अभिमन्यु धोतरे आदि बड़ी संख्या में आस पास के लोग मौजूद थे।
रायपुर : रायपुर की दसवीं की छात्रा समृद्धि शर्मा नवरात्रि पर माता के साक्षात स्वरूप की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोर रही हैं। समृद्धि शर्मा ने माता के रूप को प्रस्तुत करने के लिए मेक अप खुद किया है तथा ड्रेस व सारे सामान त्रिशूल, डमरू आदि भी घर के सामानों से स्वयं तैयार किया है। फेस आर्ट, ड्राइंग में स्वयं के अभ्यास से पारंगत समृद्धि शर्मा को स्केटिंग और डांस का भी शौक है और वह डांस का कोर्स भी कर रही हैं। समृद्धि के पिता श्री राम शर्मा एवं माता प्रीति शर्मा का भी देश व संस्कृति से जुड़े गतिविधियों में पूरा सहयोग रहता है।
रायपुर : राजधानी के सिविल लाइंस इलाके से बुधवार की रात एक कारोबारी के बेटे को अगुआ कर फिरौती मांगने वाले 3 युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है। बताया जाता है कि शंकर नगर निवासी एक कारोबारी के बेटे सोहेल खान को बदमाशों ने अगवा कर लिया था। इसके बाद परिजनों के पास अपहर्ताओं ने फोन कर 30 हजार रुपए फिरौती की रकम मांगी। परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। शिकायत मिलते ही पुलिस चौकस हो गई और रात भर की कोशिशों के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक भाटागांव और दो को गरियाबंद से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में मौदहापारा निवासी अमीन अली, पीयूष रामचुरा और खमतराई निवासी फ्रांसिस मांझी शामिल है।
Adv