रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंह देव को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।*
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में फ़र्ज़ी ED दो करोड़ की ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है । ये ठगी 5 लोगों ने मिलकर व्यापारी से की। यह ठगी दुर्ग के व्यापारी विनीत गुप्ता के साथ हुई। जानकारी के मुताबिक 5 आरोपी अधिकारी बन कर व्यापारी के ऑफिस पहुंचे थे। जांच के नाम पर रखे 2 करोड़ रुपए आरोपी ले गए। इस मामले में मोहन नगर थाना में पुलिस ने 420 का अपराध दर्ज किया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला हैं। एआईसीसी की बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ के नए उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है।
दुर्ग जिले के सगनी घाट पर बनाया जा रहा था पुल, घटिया निर्माण का आरोप
आरंग : आरंग नगर से कांग्रेस पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती भारती देवांगन को अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी आरंग बनाये पर देवांगन समाज के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मंत्री नगरीय प्रशासन व श्रम विभाग डॉ.शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।इस अवसर पर देवांगन समाज आरंग राज के अध्यक्ष बिष्णु देवांगन,पार्षद वार्ड क्र.08 गौरीबाई देवांगन,गिरधर देवांगन ,रमेश देवांगन,खेदूराम देवांगन,रामजी देवांगन ,यादेश देवांगन,आचू देवांगन,दूकालू देवांगन,मोटू देवांगन ने भारती देवांगन को अध्यक्ष,शहर कांग्रेस कमेटी आरंग के मनोनयन पर बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
रायपुर : खुड़मुड़ा के सोनकर परिवार के चार सदस्यों की जघन्य हत्याकाण्ड व 15 दिनों बाद भी हत्यारे की गिरफ्तारी न होने के विरोध में छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के अध्यक्ष के आह्वान पर समाज के 44 राजों में एक साथ एक ही समय में विशाल कैण्डल मार्च व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया | रायपुर में रायपुर , सरोना, रामकुण्ड व गुढ़ियारी राज के सदस्यों ने लाखेनगर चौक से धरना स्थल बूढ़ापारा तक नारे लगाते हुए कैण्डल मार्च निकाला | धरना स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई | कार्यक्रम में सोनकर समाज के वरिष्ठ नेताओं डॉ. सुखनन्दन सोनकर, रामबिशाल सोनकर, दुलारूराम सोनकर, खुमान सिंह सोनकर, माखन सोनकर, डॉ. श्यामलाल सोनकर, राजेश सोनकर, सुनील सोनकर, मिन्ता सोनकर, अनिता सोनकर, केशर सोनकर सहित सैकड़ों सदस्य विशाल संख्या में उपस्थित थे |
Adv