बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • जेसीआई रायपुर संगवारी द्वारा आयोजित भव्य दिव्याग टेलेंट और फैशन शो ‘’दिव्य हीरोज’’ 2025

    25-Feb-2025

    रायपुर- जेसीआई रायपुर संगवारी द्वारा आयोजित भव्य दिव्याग टेलेंट और फेशन शो ‘’दिव्य हीरोज’’ 2025  का आयोजन 02/03/2025 को महाराजा अग्रसेन कालेज समता कॉलोनी रायपुर मे किया जा रहा हे जिसमे दिव्यांग बच्चे एवं दिव्यांग लोग अपनी कला, टेलेंट और फैशन से अपनी खास पहचान बनाएँगे| इस आयोजन का उदेश्य दिव्यांग लोगो को समाज मे सम्मान और समान अवसर हेतु प्रयास है साथ ही छुपी हुई प्रतिभाओ को उजागर करना है साथ ही समाज मे यह मेसेज देना है की दिव्यांग हम किसी से कम नहीं है | बस समाज मे 1 अवसर, हुनर दिखने का अवसर कहिए जिसे जेसीआई रायपुर संगवारी ‘’दिव्य हीरोज’’ 2025 के नाम से 02/03/2025 को महाराजा अग्रसेन कालेज समता कॉलोनी रायपुर मे करने जा रहा हे जिसमे आम जन की उपस्थिति इन्हे प्रोत्साहित करेगी| इस टैलेन्ट और फैशन शो में  समाज के गणमान्य विधायक, सांसद, मंत्री तथा रायपुर, धमतरी, राजीम,  दुर्ग के बच्चे एवं  पालक शिक्षक भाग लेगे|

  • डेढ़ करोड़ का अवैध शराब जब्त, मुख्य सरगना की तलाश जारी

    24-Feb-2025

    जशपुर। नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस के ‘ऑपरेशन आघात’ को बड़ी सफलता मिली है. पंजाब से बिहार ले जाई जा रही एक ट्रक से 700 पेटी विदेशी शराब की बॉटलें बरामद की गई है. जब्त शराब की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है. दुलदुला पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही. इस तस्करी में बड़े सिंडिकेट के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. आज जशपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक 12 चक्का का अशोका निलेंड ट्रक क्रमांक PB 11CP2003 में पंजाब राज्य से अवैध शराब लोड कर झारखंड, बिहार राज्य की ओर लिया जा रहा है. इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व एवं दिशा निर्देश में जशपुर पुलिस टीम उक्त संदेही  ट्रक को ट्रैक कर रहा था. इसी दौरान दुलदूला थाना क्षेत्र के लोरो घाट के नीचे सरदार ढाबा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर संदेही ट्रक को रोककर रेड की कार्रवाई की. रेड के दौरान जब संदेही ट्रक की चेकिंग की गई तो ट्रक में 100 से ऊपर पुट्टी सीमेंट की बोरी लोड थी, जिसे इस प्रकार से सुनियोजित ढंग से रखा गया था कि बाहर से देखने पर किसी को भी पता नहीं चल पाता कि ट्रक में शराब लोड है. पुलिस ने जब सभी बोरी को ट्रक से नीचे उतरवाकर ट्रक के डाला को चेक किया तो उसमें 228 कार्टून में अंग्रेजी शराब का खंभा, 299 कार्टून में अद्द्धि व 263 कार्टून में पौवा इस प्रकार कुल 790 कार्टून में 22 हजार 536 बोतल में 7015 लीटर पंजाब राज्य की अवैध अंग्रेजी शराब मिली. इसकी बाजार में कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए के करीब है.  पुलिस ने अवैध शराब तथा तस्करी में शामिल ट्रक को बरामद कर जब्त कर लिया है. आरोपी ट्रक चालक श्रवण सिंह पिता स्वर्ण सिंह उम्र 43 वर्ष, निवासी चंबा थाना श्रेहाली जिला सरनताल (पंजाब) को हिरासत में लिया गया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ट्रक चालक ने बताया की वह ट्रक को पंजाब जलांधर से हजारीबाग झारखंड तक ले जा रहा था. ट्रक में अंग्रेजी शराब लोड करने के संबंध में पूछने पर उसने बताया कि उसे नहीं मालूम कि ट्रक में माल कहां से लोड होता था, उसे तस्करों की एक दूसरी टीम ,लोड शुदा ट्रक को जलांधार (पंजाब) में लाकर आरोपी चालक को हैंड ओवर करती थी, जिसे लेकर वह हजारीबाग झारखंड आता था. वहां तस्करों की एक और टीम, आरोपी चालक को उतारकर लोड शुदा ट्रक को अपने साथ ले जाकर कही दूसरी जगह ट्रक को खाली करते थे, फिर खाली ट्रक को वापस लाकर आरोपी चालक को देते थे. माल का पैसा बैग में भरकर देते थे, जिसे लेकर वह   वापस जालंधर आता था, वहां तस्करों की एक अन्य टीम उससे ट्रक और रुपए लेकर चली जाती थी. आरोपी चालक को मालूम नहीं होता था कि शराब कहां से लोड हुई और कहां अनलोड हुई. इस प्रकार इसमें शराब तस्करी के बड़ी सुसंगठित गिरोह की शामिल होने की संभावना है, जशपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है. शीघ्र ही अंतरराजीय गिरोह का भांडाफोड किया जाएगा. यहां यह बताना आवश्यक है कि तस्कर शराब तस्करी के लिए ऐसे रास्तों का उपयोग करते थे, जिसमें टोल नाका कम पड़े और वाहनों की चेकिंग कम हो, जिसके लिए वे यथासंभव ग्रामीण पक्की सड़कों का उपयोग करते थे. आरोपी ट्रक चालक 13 फरवरी को जलांधर पंजाब से रवाना होकर अब तक 1571 किमी की यात्रा कर चुका था. तस्करों द्वारा माल लोड करते समय ही शराब की बोतल के होलोग्राम। व बैच नंबर को मिटा दिया जाता था. मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि शराब तस्करी का यह अंतर राज्यीय गिरोह है. आरोपी से जब्त मोबाइल से इस सिंडिकेट में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी की गई है. साइबर सेल के माध्यम से पुलिस इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन करेगी. 

  • 2 महीने बाद होनी थी शादी, फंदे पर झूला युवक

    24-Feb-2025

    बालोद। घटना बालोद जिले के ग्राम दानीटोला की है। दानीटोला के रहने वाले कोमल सिंह रावटे (30 वर्ष) ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोमल की पिछले महीने ही सगाई हुई थी। 20, 21 और 22 अप्रैल को शादी समारोह था। घर में विवाह की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन इसी बीच कोमल ने यह कदम उठा लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता तिलक रावटे खेत गए थे। कोमल अपने कमरे में था। अंदर से कोई आवाज न आने पर कोमल की मां को कुछ अजीब लगा। खिड़की से झांका, तो उसका बेटा कोमल फंदे से झूल रहा था। मां की चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कोमल बालोद के कर्मा कॉम्लेक्स में एक मोबाइल दुकान में काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। बालोद टीआई रविशंकर पांडेय का कहना है कि किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बयान और जांच के आधार पर वजह पता चल पाएगी। 

  • काॅलेज के 12 कर्मचारियों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र , मांगी इच्छा मृत्यु

    24-Feb-2025

    रायगढ़। जिले में KIT काॅलेज में काम करने वाले 12 कर्मचारियों ने इच्छा मृत्यु की मांग की है। सोमवार को कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम आवेदन सौंपते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया है। इसमें तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी शामिल थे। गढ़उमरिया रोड पर किरोड़ीमल इंजीनियरिंग काॅलेज संचालित है। इस काॅलेज के 12 कर्मचारी आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने आवेदन में बताया है कि वे 25 सालों के नियमित कर्मचारी हैं और पिछले 33 माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है।  जिसके कारण परिवार का जीवन यापन कठिन हो गया है। वेतन नहीं मिल पाने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि काॅलेज किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक सोसाइटी द्वारा संचालित है, जो शासकीय सोसाइटी है। इसके बाद भी उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में 12 कर्मचारियों ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की है। कर्मचारियों अपने आवेदन में बताया कि वेतन के लिए प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं। कुछ कर्मचारियों के परिजनों का निधन भी हो चुका है, तो कुछ कर्मचारियों के लोन लेने पर बैंकों से नोटिस मिलने से मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।

  • बीजापुर और दंतेवाड़ा में बारिश होने के आसार

    23-Feb-2025

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव कम होने के कारण मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तामपान में गिरावट होने की संभावना है। IMD ने प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ के बीजापुर, दंतेवाड़ा समेत कुछ जिलों में आज हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। 24 फरवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, अगले दो दिन में पारा गिर सकता है, लेकिन अभी बारिश की संभावना नहीं है। यह भी पढ़े फरवरी का महीना अब आखिरी पड़ाव पर है। देश के कुछ इलाकों में सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास हो रहा है। तो कहीं बारिश के छिटें भी पड़ रहे हैं। IMD के मुताबिक, मार्च की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

  • किसानों को आज 19वीं किस्त होगी जारी, दोपहर खाते में आ जाएंगे पैसे

    23-Feb-2025

    रायपुर/भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भागलपुर जाएंगे, जहां वह किसानों के कल्याण, सुख और समृद्धि को प्राथमिकता देते हुए किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे. पीएम मोदी 2025 के बिहार चुनाव से पहले एयरपोर्ट ग्राउंड में एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे. प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के साथ होंगे. भागलपुर में दोपहर करीब 2:15 बजे पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे.  इस रैली में लगभग 5 लाख किसानों के शामिल होने की उम्मीद है. इस कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि का वितरण और एक सार्वजनिक बैठक शामिल होगी. कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. पीएम किसाम सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं. किसानों के खाते में ये राशि हर 4 महीने के अंतराल में 3 किस्तों में ट्रांसफर की जाती है. हर किस्त में 2,000 रुपये दिये जाते हैं. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी होना अनिवार्य है. अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो 19वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं. वहीं, इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों के पास आधार कार्ड, बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है. इसके साथ जमीन के दस्तावेज, निवास प्रमाण पत्र भी जरूरी हैं.किसानों को इस स्कीम का लाभ पाने के लिए अपने जमीन का सत्यापन करवाना भी जरूरी है. इनमें से किसी भी डॉक्यूमेंट के ना होने पर पर किसान पीएम किसान योजना से वंचित रह सकते हैं. 

  • बिलासपुर कांग्रेस में सबसे ज्यादा डामाडोल, आज पहुंच रहे पार्टी के तीन नेता

    23-Feb-2025

    रायपुर। कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों से चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। इसी संदर्भ में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने इस विवाद की जांच के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी बिलासपुर का दौरा करेगी और पार्टी नेताओं के विरुद्ध की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई की समीक्षा करेगी। मामले की जांच के लिए वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू, अरुण वोरा और महेंद्र छाबड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह टीम बिलासपुर में स्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेगी। जांच के बाद रिपोर्ट को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।  बिलासपुर जिला और शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव त्रिलोक श्रीवास, और प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव सीमा पांडेय पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी इस पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) को सौंपेगी। 

  • कम्प्यूटर खरीदी में कमीशनखोरी का मामला, जांच में फंसे कुलपति-रजिस्ट्रार को राहत

    23-Feb-2025

    बस्तर। बस्तर यूनिवर्सिटी में कम्प्यूटर खरीदी में कमीशनखोरी को लेकर लोक आयोग के आदेश को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। लोक आयोग ने इस मामले में राज्य सरकार को कुलपति, रजिस्ट्रार सहित अन्य अफसरों के खिलाफ जांच की अनुशंसा की थी, जिसे यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। दरअसल, बस्तर विश्वविद्यालय में 65 कंप्यूटरों की सप्लाई की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए रायपुर के एक निजी कंपनी को टेंडर मिला। कंपनी ने समय पर सभी कंप्यूटर की सप्लाई कर दी। लेकिन, यूनिवर्सिटी ने इसका भुगतान नहीं किया। इस पर कंपनी के संचालक संतोष सिंह ने राज्य शासन के साथ ही लोक आयोग में शिकायत कर दी, जिसमें कुलसचिव एसपी तिवारी, कुलपति दिलीप वासनीकर और एक अन्य अधिकारी पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया।  इस मामले की जांच के बाद लोक आयोग ने 17 मई 2018 को राज्य सरकार से तत्कालीन कुलपति दिलीप वासनीकर, कुलसचिव एसपी तिवारी और एक अन्य अधिकारी हीरालाल नाइक के खिलाफ जांच की अनुशंसा कर दी। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार एसपी तिवारी ने लोक आयोग के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी, इसमें बताया कि कंप्यूटर की बकाया राशि का भुगतान हो चुका है। वहीं, बस्तर यूनिवर्सिटी की तरफ से बताया गया कि आपूर्ति का निर्णय कार्य परिषद की मंजूरी के बाद लिया गया था। वहीं, लोक आयोग ने कहा कि याचिकाकर्ता और अन्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप थे। जांच के दौरान उन्हें सुनवाई का पूरा मौका दिया गया। इसके बाद दोषी पाए जाने पर राज्य सरकार से जांच की सिफारिश की गई है। 

  • मनचलों से युवतियां असुरक्षित, आधी रात बलात प्रवेश

    23-Feb-2025

    रायपुर। राजधानी के हांडी पारा में कुछ युवकों ने घर में घुसकर लड़कियों के साथ जबरन मारपीट की ।और फरार हो गए। आज़ाद चौक थाना प्रभारी जितेंद्र ने कहा है कि एक युवती थाना पहुंची है जिसने शिकायत दर्ज कराया है कि उसके घर में घुसकर कुछ युवकों ने मारपीट की है। पीड़ित निषाद ने बताया है कि वो पिकनिक मनाने दोस्तों के साथ काठाडीह गया था। जहां अरबाज खान, मक़सूद खान, भोलू यादव, चीनी लहरे के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की इस मारपीट से बचने के लिये पीड़ित निषाद वह से भागकर घर आ गया। जिसका बदला लेने के लिए अरबाज खान, मक़सूद खान, भोलू यादव, चीनी लहरे ने पीड़ित निषाद के घर में घुसकर उसकी भांजी के साथ मारपीट की है पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसकी भांजी के कपड़े फाड़े और उनके साथ दुर्व्यहार भी किया। मामले में एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। 

  • हार्डवेयर और पेंट दुकान में लगी आग, शॉर्ट सर्किट ने लिया विकराल रूप

    23-Feb-2025

    अंबिकापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित समलाया मंदिर के पास एक हार्डवेयर और पेंट की दुकान में देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की यह घटना महामाया रोड स्थित अमर इंटरप्राइजेज में रात करीब 12 बजे हुई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग तेजी से फैल गई, लेकिन चूंकि दुकान का शटर बंद था, इसलिए दुकान मालिक को इसकी जानकारी देर से मिली। जब दुकान के अंदर से धुआं निकलने लगा, तब स्थानीय लोगों ने हो-हल्ला मचाया, जिसके बाद दुकान संचालक को घटना की सूचना मिली। आसपास के लोगों ने सबसे पहले दुकान से लगे घर में मौजूद परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल कर्मियों और पुलिस की लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आगजनी में 50 से 60 लाख रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि आग अन्य स्थानों पर नहीं फैली, वरना इससे बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। स्थानीय नागरिकों ने भी सूझबूझ दिखाते हुए पहले घर में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर पुलिस को सूचना दी। 

  • राज मिस्त्री ने रसोई से चाकू उठाया और पत्नी पर किया हमला, हालत गंभीर

    23-Feb-2025

    कोरबा। नशे में आए दिन पति के चरित्र शंका में मारपीट करने और घरेलू विवाद के कारण परेशान पत्नी ने चाकू से पति पर हमला कर दिया। घायल होने पर उसे बालको अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बालकोनगर थाना अंतर्गत बालको अस्पताल के पास क्रिश्चन मोहल्ला निवासरत शांतिएल मसीह राज मिस्त्री है जिसे शराब पीने की आदत है। नशे में आए दिन घरेलू विवाद व पत्नी अमृता मसीह पर चरित्र शंका करते हुए मारपीट करने की वजह से उसकी पत्नी परेशान थी। गुरुवार को पत्नी काम करके दोपहर में घर लौटी तो पति शराब के नशे में था। वह फिर से विवाद करने लगा। इस दौरान परेशान पत्नी ने रसोई से चाकू उठाकर उससे पति पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पत्नी ने ही परिजन के साथ मिलकर उसे बालको अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। बालको अस्पताल से थाने में घटना की सूचना दी गई। पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां घटना की जानकारी ली गई। डॉक्टरों ने घायल की हालत खतरे से बाहर बताई है। बालको पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। 

  • साइंस सिटी की सौगात छत्तीसगढ़ को

    23-Feb-2025

    रायपुर. छत्तीसगढ़ अब शिक्षा, विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान बनाने की ओर अग्रसर है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साइंस सिटी की स्थापना की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ाए जा रहे हैं. नवा रायपुर के सेक्टर-13 में 30 एकड़ भूमि पर बनने वाली इस साइंस सिटी को आधुनिकतम तकनीकों से युक्त किया जाएगा. जो छत्तीसगढ़ को विज्ञान और तकनीक का नया केंद्र बनाएगा. इस महत्वाकांक्षी परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विजन के अनुरूप इस परियोजना को तेजी से और समयबद्ध रूप से पूरा करने की रणनीति पर चर्चा हुई.  बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ को केवल प्राकृतिक संसाधनों का राज्य नहीं, बल्कि वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचारों के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाना है. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बैठक में निर्देशित किया कि साइंस सिटी को “एडुटेनमेंट” (शिक्षा + मनोरंजन) की अवधारणा पर विकसित किया जाए, जिससे छात्रों, शोधकर्ताओं और आम नागरिकों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि विकसित करने का अवसर मिले. 

  • नक्सलियों ने जंगल में छिपाया IED बम, सुरक्षाबलों ने खोज निकाला

    23-Feb-2025

     बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित गंगालूर में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। दरअसल, नक्सलियों ने पीड़िया और मुतवेंडी के बीच कच्चे रास्ते के किनारे बीयर बॉटल में प्रेशर IED प्लांट किया था, जिसे सीआरपीएफ की टीम ने समय रहते बरामद कर डिफ्यूज कर दिया। जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ 85वीं और 199वीं बटालियन की टीम पीड़िया कैंप से रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) और डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी। इसी दौरान केरिपु की बम डिस्पोजल (BD) टीम ने पीड़िया कैंप से करीब 2 किलोमीटर दूर, जंगल क्षेत्र में कच्चे मार्ग से 100 मीटर अंदर संदिग्ध वस्तु देखी। जांच करने पर पता चला कि बीयर बॉटल में माओवादियों ने एक IED फिट कर रखा था, जो कि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से प्लांट किया गया था।  जैसे ही सुरक्षाबलों को इस बारे में पता चला, इलाके को तुरंत घेर लिया गया और सीआरपीएफ की बम निरोधक टीम ने सावधानीपूर्वक IED को निष्क्रिय कर दिया। माओवादियों की यह नापाक साजिश किसी बड़े हमले को अंजाम देने की थी, लेकिन सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। गौरतलब है कि बीजापुर समेत पूरे बस्तर क्षेत्र में नक्सली आए दिन सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए IED ब्लास्ट की रणनीति अपनाते हैं। हाल ही में कई इलाकों में इस तरह के विस्फोटक बरामद किए गए हैं, जिससे साफ है कि माओवादी चुनावी साल में सुरक्षाबलों और आम जनता के बीच दहशत फैलाना चाहते हैं। सुरक्षा बलों ने अपील की है कि ग्रामीण किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और तुरंत पुलिस या सुरक्षाबलों को सूचित करें। 

  • रेलवे ने शनिवार शाम को नई दिल्ली से प्रयाग के लिए 5 अनारक्षित ट्रेनें चलाई

    23-Feb-2025

     रायपुर। शनिवार की शाम के दौरान, रेलवे ने नई दिल्ली स्टेशन से प्रयाग के लिए 5 अनारक्षित ट्रेनें चलाईं, जिससे सप्ताहांत की भीड़ को समायोजित किया जा सके। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चेयरमेन रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे तथा उत्तर पूर्व रेलवे के महाप्रबंधकों को भीड़ और टिकट बिक्री की निगरानी करने के निर्देश दिए। वास्तविक समय की निगरानी के आधार पर, उत्तर रेलवे ने विशेष ट्रेनों की योजना बनाई। इसी तरह, उत्तर मध्य रेलवे तथा उत्तर पूर्व रेलवे ने प्रयागराज, झूसी और नैनी से विशेष ट्रेनों की योजना बनाई। उच्च स्तर पर लगातार   टिकट बिक्री और भीड़ की निगरानी की जा रही है। शनिवार को शाम के दौरान, प्रयागराज के लिए टिकट बिक्री सामान्य से अधिक थी। 1800 बजे से 1900 बजे तक, प्रयागराज के लिए 2375 टिकट बेचे गए। मांग को देखते हुए, प्रयाग के लिए प्रति घंटे अनारक्षित ट्रेनें चलाई गई। ट्रेन संख्या 0470 ने 19.00 बजे प्रस्थान किया। 19.00 बजे से 20.00 बजे तक, 2950 टिकट बेचे गए। ट्रेन संख्या 04074 ने 20.00 बजे प्रस्थान किया। 20.00 बजे से 21.00 बजे तक, 3429 टिकट बेचे गए। ट्रेन संख्या 04080 ने 20.58 बजे प्रस्थान किया।  21.00 बजे से 22.00 बजे तक, 2662 टिकट बेचे गए। ट्रेन संख्या 04082 ने 21.58 बजे प्रस्थान किया। 22.00 बजे से 23.00 बजे तक, 1689 टिकट बेचे गए। ट्रेन संख्या 04084 ने 23.15 बजे प्रस्थान किया। महाकुंभ: बढ़ी हुई ट्रेन सेवा महाकुंभ 2025 में भाग लेने वाले बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए चलाई गई। सुविधा: भारतीय रेलवे महाकुंभ में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाजनक यात्रा विकल्प प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। 

     
  • रेंज IG अमरेश मिश्रा ने ली पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग

    23-Feb-2025

    रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह की उपस्थिति में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रायपुर पुलिस के कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई तथा वर्ष 2025 के लिये तैयार की गई कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण कर समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आवष्यक दिषा निर्देष दिये गये। इस हेतु एक वर्ष से अधिक अवधि के लंबित अपराधों, धारा 173(8)/193(9) के प्रकरणों, लघु अधिनियम/प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, लंबित मर्ग, गुम बालक बालिका, अनियमित वित्तीय कंपनियों के लंबित प्रकरणों, गिरफ्तारी/स्थायी वारंट तामिली, लंबित शिकायत तथा सीसीटीएनएस, सायबर क्राईम, नाबालिग का ट्रायल बालिग के रूप में कराये जाने योग्य प्रकरणों का चिन्हांकन व विभिन्न पोर्टल में एंट्री के साथ ही एनडीपीएस, पशु तस्करी एवं आबकारी एक्ट के प्रकरणों में फाइनेंसियल इन्वेस्टिगेशन कर अपराध से अर्जित संपत्ति का अटैचमेंट एवं जप्त वाहन के राजसात एवं नीलामी की कार्यवाही तथा आदतन अपराधियों के विरुद्ध पिट एनडीपीएस की कार्यवाही, बेल जंप प्रकरणों की मॉनिटरिंग एवं रकम के लेन-देन की शिकायतों पर बिना विलंब किये। शिकायतकर्त्ता को फैना देने, शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले, तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले, अवैध पार्किंग, बिना हेलमेट एवं अवैध पार्किंग के विरूद्ध अभियान संबंधी बिन्दुओं पर प्रस्तुत कार्ययोजनानुसार लघु अवधि एवं दीर्घ अवधि हेतु पृथक-पृथक टॉरगेट दिया जाकर प्रत्येक स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित कर कार्यवाही करने के निर्देष दिये गये। लंबित मर्ग एवं अपराध के लियेे 07 दिवस, 01 माह एवं 02 माह में निराकरण हेतु चरणबद्ध टॉरगेट   निर्धारित किये गये है। षिकायतों की जांच कर नियमानुसार नये क्रिमिनल लॉ के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही करने तथा महत्वपूर्ण प्रकरणों एवं बेल के प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने हेतु पर्यवेक्षण अधिकारियों को निर्देष देने के साथ ही सायबर अपराधों के रोकथाम हेतु कार्यक्षमता में संवर्धन कर त्वरित जांच कर विधिसम्मत कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया। वर्गीकृत अपराधी पर निगाह रखने हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों को नामांकित करने सहित आगामी विधानसभा सत्र के दौरान व्ही.आई.पी. प्रवास एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से समुचित व्यवस्था करने के निर्देष दिये गये। 

  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली साइंस सिटी को लेकर बड़ी बैठक

    23-Feb-2025

    रायपुर। आज रायपुर निवास कार्यालय में नया रायपुर में प्रस्तावित साइंस सिटी को लेकर बैठक आयोजित की गई। देश का छठवां साइंस सिटी की स्थापना नवा रायपुर में किया जाएगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग रेणु जी पिल्लई, डायरेक्टर जनरल सीआरएससी डॉ. एस कर्मकार के सहित विभिन्न विभाग और विशेषज्ञों ने भाग लिया। साइंस सिटी की अवधारणा, उसके उद्देश्यों, समाज पर प्रभाव, आर्थिक संभावनाओं और परियोजना के क्रियान्वयन की विस्तृत योजना पर चर्चा की। 

  • द्वितीय चरण में हुए जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन परिणाम घोषित

    23-Feb-2025

    अंबिकापुर। त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत द्वितीय चरण में हुए जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन मतों के गणना की परिणाम घोषणा कर दी गई है। रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत विनय कुमार अग्रवाल ने नवनिर्वाचित सदस्यों को विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किया। द्वितीय चरण में 11 से 14 तक हुए निर्वाचन में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 से 05 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में थे। जिसमें बालमदिना निराला को कुल 6604 मत, कौशल्या नागवंशी को 3262 मत, लीला खलखो को 1150 मत, पियासो लकड़ा को 8675 मत, शकुन्तला बिन्धेश्वरी पैकरा को 6333 मत प्राप्त हुए। क्षेत्र क्रमांक 12 से 06 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे थे जिसमें अनिल निराला उरांव को 6004 मत, बिगन तिग्गा को 5791 मत, धनेश्वर को 5661मत, हरि कुमार एक्का को 635 मत, रेवती शंकर नागवंशी को 2513 मत, शिव भरोस बेक सर 6029 मत प्राप्त हुए, क्षेत्र क्रमांक 13 से 08 चुनाव लड़ रहे थे, जिसमें अर्जुन राम को 3127 मत, भगत सिंह पैकरा को 4695 मत, भिनसरीहा खोखसा को 2327 मत देव चंद एक्का को 1375 मत, इंजी. निर्मल कुजूर को 5140 मत, रमेशंकर को 1706 मत, रंजीत तिग्गा को 381 मत, सेत राम बडा को 3063 मत  प्राप्त हुए। क्षेत्र क्रमांक 14 से 04 अभ्यर्थी चुनाव में लड़ रहे हैं। बसन्ती महन्त को 4757 मत, बिहारो भैंसा रविनाथ को 1139 मत, लहाती पैकरा को 2139 मत, रतनी नाग को 9478 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के क्षेत्र क्रमांक 11 से पियासो लकड़ा 2071 मत, क्षेत्र क्रमांक 12 से शिव भरोस बेक सर 25 मत, क्षेत्र क्रमांक 13 से इंजी. निर्मल कुजुर 445 मत एवं क्षेत्र क्रमांक 14 से रतनी नाग 4721 मतों से विजय प्राप्त किए हैं। 

  • राजेश मूणत ने किया महावीर जन्म कल्याणक समिति के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन

    23-Feb-2025

    रायपुर। पूर्व मंत्री व रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने रविवार को ऋषभ देव जैन मंदिर सदर बाजार में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया। महोत्सव समिति 2025 के अध्यक्ष महावीर कोचर ने बताया कि 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मोत्सव पूरे भारत वर्ष में भक्तिमय वातावरण में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। रायपुर में सकल जैन समाज के सभी घटक एक साथ मिलकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव का आयोजन कई वर्षों से कर रहे है। जिसमें सभी  घटक, ट्रस्ट, मंदिर समितियां,संघ,महिला मंडल,युवा मंडल,बालिका मंडल सभी इस जन्म उत्सव महाआयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है। जिसमें प्रतिदिन प्रभात फेरी पूरे शहर में अलग अलग कॉलोनियों, मोहल्लों से भगवान महावीर के जयकारों के साथ भ्रमण करती है। प्रतिदिन जीवोदय के विभिन्न आयोजन, महावीर प्रसादी वितरण भंडारा, जरूरतमंदों को आर्थिक सहयोग सामग्री वितरण, धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य,नाटक, भक्तिगीत, ट्रेड फेयर, का आयोजन किया जाता है। प्रधान कार्यकाल के उद्घाटन के बाद राजेश मूणत ने कहा कि किसी भी आयोजन में सफलता तभी मिलती जब "मैं" नहीं "हम" सब मिल कर कार्य करेंगे और आयोजन को सफल बनायेंगे। ऐसा सभी कहना सीखे। मैं ने किया ऐसा कहना किसी भी आयोजन को पीछे ले जाता है। और हम सब ने मिलकर किया आयोजन को निरंतर सफल बनाता है। आज हम सब मिलकर इस महामहोत्सव को सफल बनाने के लिए काम कर रहे है। जिसके कारण पूरे भारत वर्ष में रायपुर के भगवान महावीर जन्म उत्सव महोत्सव की चर्चा हमेशा होती है। महोत्सव समिति से कई वर्षों से जुड़े सभी बुजुर्ग सीनियर को सुझाव समिति में रख कर युवाओं को मौका निरंतर कई वर्षों से दिया जा रहा है। जिसके कारण नए नए आयोजन पूरे जोश के साथ देखने को मिल रहे है। पूरे देश में जैन समाज का एक विशेष महत्व है जैन समाज ने हमेशा देने का काम किया है। चाहे वो देश में ज्यादा टैक्स कर देना हो या दान सब में जैन समाज हमेशा आगे रहा है। कभी जैन समाज ने लेने का काम नहीं किया। किसी भी आपदा,संकट में जैन समाज ने बढ़ चढ़ कर सभी की मदद की है।  इस अवसर पर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष महावीर कोचर महासचिव Adv. सिध्दार्थ डागा कोषाध्यक्ष वीरेंद्र डागा समाज सेवक जन प्रतिनिधि कृतिका जैन पार्षद हेमू कल्याणी वार्ड, सतीश जैन पूर्व पार्षद सदर बाजार वार्ड, के साथ सकल जैन समाज के घटकों में विशेष रूप से चंद्रेश शाह कच्छी गुजराती जैन समाज फाफाडीह रायपुर, संतोष बैंद सीमांधर स्वामी टस्ट्र रायपुर, महेंद्र कोचर विजय चोपड़ा पूर्व अध्यक्ष महावीर जन्म कल्याणक समिति, विजय कांकरिया अध्यक्ष ऋषभ देव मंदिर ट्रस्ट, राजेंद्र गोलछा उज्ज्वल झबक ट्रस्टी, यशवंत जैन आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट,सुरेन्द्र पाटनी सचिव दिगंबर जैन मंदिर फाफाडीह ,आशीष जैन ,अनिल दुग्गड,शैलेन्द्र कोटडिया,ललित श्रीमाल,योगेन्द्र भंडारी,प्रकाश चंद चोपड़ा,महावीर मालू,नवीन चोरड़िया,मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन उपस्थित थे। 

  • किडनी पेशेंट की सड़क हादसे में मौत

    23-Feb-2025

    दुर्ग। भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेहरू गनर चौक से पहले एक तेज रफ्तार बाइकर्स ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार चंद्र प्रकाश साहू उर्फ पप्पू (43 साल) की मौत हो गई। भिलाई निवासी ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि चंद्र प्रकाश कैंप 1 शास्त्री नगर मुन्ना होटल के पास भिलाई में रहता था। उसकी दोनो किडनी खराब हो चुकी हैं। इससे वो हर 15 दिन में भिलाई नागपुर हाइवे में डी मार्ट के आगे स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल डायलिसिस कराने जाता था।  शनिवार को भी वो अपनी स्कूटी से आरोग्यम हॉस्पिटल डायलिसिस कराने गया था। वहां से रात 10 बजे के करीब स्कूटी चलाकर अकेले धीरे-धीरे भिलाई की तरफ आ रहा था। वो बाईपास से होते हुए नेगरू नगर चौकी की तरफ आ रहा था, तभी रायपुर पासिंग बाइक CG 04 NM 2396 का चालक छोटू शर्मा काफी तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आया और स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक और स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। ओमप्रकाश टक्कर से दूर जा गिरा और उसके सिर वा अन्य जगहों में चोट आई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम वहां पहुंची। उसे वहां से सुपेला अस्पताल भेजा गया, जहां से बीएम शाह रेफर कर दिया गया। 

  • कार दुकान और बाइक में आगजनी, सनकी अरेस्ट

    23-Feb-2025

    रायगढ़। रायगढ़ में आगजनी की घटना घटित हुई है। जिसमें एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दिया। साथ ही कार के पास खड़ी बुलेट व दुकान को भी आग के हवाले करने की तैयारी थी, लेकिन मोहल्लेवासियों ने देख लिया। इससे बड़ी घटना टल गई। जिसका सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक मौदहापारा में रहने वाला दुर्गेश साहू उर्फ सोनू 29 साल अपने घर के पास सोनू कोल्डड्रींग नाम से दुकान का संचालन करता है। हर दिन की तरह शनिवार की रात को दुकान को बंद कर घर चले गया।   उसकी आर्टिगा कार क्रमांक सीजी 13 एएम 9414 दुकान के पास खड़ी थी। तभी रात में दो युवक आए और एक युवक ने कार, दुकान व बुलेट में मिट्टी तेल छिड़क दिया। इसके बाद कार को आग लगा दी, लेकिन तभी मोहल्ले के किसी ने देख लिया और चिल्लाने लगा। तब वे भाग गए। इसके बाद मोहल्लेवासियों की आवाज सूनकर सोनू व उसके परिजन घर से बाहर निकले और आग को किसी तरह बुझाया गया। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। दूसरा युवक भाग गया। बताया जा रहा है कि युवक धरमजयगढ़ में जेसीबी चलाने का काम करता है और यह भी बताया जा रहा है कि वह युवक काफी नशे में था। 

Top