बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • IMD ने राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी दी

    01-Mar-2025

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( आईएमडी ) ने अगले एक घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के कासगंज में मध्यम से भारी बारिश और बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है । आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के सहसवान, बदायूं, सिकंदराराऊ और गंजडुंडवारा के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ हल्की गरज और बिजली गिरने का भी अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने यह भी नोट किया कि पश्चिमी वि क्षोभ से जुड़ा एक बड़ा बादल भारतीय क्षेत्र से दूर जा रहा है। परिणामस्वरूप, उत्तर पश्चिम भारत में आज से मौसम की गतिविधि कम होने की उम्मीद है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और उससे सटे मध्य भागों , बिहार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों और सुदूर दक्षिणी भारत में मौसम की गतिविधि हो रही है।  इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिसमें इंडिया गेट, तीन मूर्ति और केंद्रीय सचिवालय सहित कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक   "मध्यम" श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड   के अनुसार, शनिवार सुबह 8 बजे, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक  "मध्यम" श्रेणी में दर्ज किया गया, जिसमें 136 की रीडिंग दर्ज की गई। 

  • चोरी हुआ ट्रैक्टर जंगल से बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

    01-Mar-2025

     रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुई ट्रैक्टर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए ट्रैक्टर और ट्रॉली को बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 05, घरघोड़ा निवासी गगन साहू (26) ने कल थाना घरघोड़ा में ट्रेक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने बताया कि करीब छह महीने पहले खेती कार्य के लिए महिंद्रा ट्रैक्टर और ट्रॉली खरीदी थी, जिसे कंचनपुर निवासी बबलू उरांव चलाता था। इसे ड्रायवर बबलू ने बताया कि 27 फरवरी की रात उसने ट्रैक्टर को अपने घर के सामने शालीमार रोड पर खड़ा किया था, लेकिन सुबह छह बजे उठने पर देखा तो ट्रैक्टर गायब था। काफी तलाश के बाद भी ट्रैक्टर का पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।  मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। बीट में मुखबिरों से सूचना मिलने पर संदेही निर्मल उरांव, शेख साहिल उर्फ अप्पू, तारिक अनवर उर्फ मोनू और एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान पहले तो आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछने पर उन्होंने चोरी की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने ड्राइवर बबलू उरांव के ट्रैक्टर को चोरी करने की योजना बनाई थी। 27 फरवरी की रात ट्रैक्टर चोरी कर उसे पंडरीपानी जंगल में छिपाया और ग्राहक तलाशने लगे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वे जल्द ही पकड़ लिए गए।   पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया महिंद्रा ट्रैक्टर (सीजी 13 बीबी 3796) और ट्रॉली (सीजी 13 एटी 7469) बरामद कर ली, जिसकी कीमत 8.40 लाख रुपये आंकी गई है। मामला संगठित अपराध की श्रेणी में आने के कारण आरोपियों पर धारा 112, 3(5) बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल और आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी 1. शेख साहिल उर्फ अप्पू पिता शेख हारून उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 03 घरघोडा, जिला रायगढ छ.ग. 2. तारिक अनवर उर्फ मोनू पिता मोह. कासीम उम्र 26 वर्ष वार्ड नंबर 02 घरघोडा, जिला रायगढ छ.ग. 3. निर्मल उरांव पिता शिव प्रसाद उरांव उम्र 20 साल वार्ड नंबर 05 घरघोडा, थाना घरघोडा जिला रायगढ 4. विधि के साथ संघर्षरत बालक 

  • पुलिस रेड, भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त

    01-Mar-2025

    बलौदाबाजार। "ऑपरेशन विश्वास" के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली से निरीक्षक अजय झा, उप निरीक्षक राजकुमार डहरिया, सहायक उप निरीक्षक मो. कय्यूम, प्रधान आरक्षक नरेंद्र निषाद, तिलक साहू, आरक्षक मोह. अकरम, रमाकांत भारद्वाज, अमनचैन तिर्की, अश्वनी पैकरा, मोहन मेश्राम, तुलेश्वर डडसेना, मोहन जांगड़े, महिला आरक्षक सरिता यादव, उकेश्वरी साहू की पुलिस टीम द्वारा भारी मात्रा में महुआ शराब बनाकर उसे बिक्री करने के उद्देश्य से डम्प करने की सूचना पर ग्राम सुढेली में छापा मारा गया।   इस दौरान अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर उसे बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। कि आरोपियों से ₹1,05,000 कीमत मूल्य का 525 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त करने में पुलिस टीम को सफलता मिली। पुलिस टीम द्वारा संपूर्ण इलाके का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें अवैध रूप से महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल भारी मात्रा में एल्युमिनियम के बर्तन, प्लास्टिक डिब्बे, मिट्टी के बर्तन, जलाऊ लकड़ी आदि भी मिला, जिसे विधिवत जप्त किया गया है। कि प्रकरण में धारा 34(02) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपियों के नाम 1. सोमदास भारद्वाज निवासी वार्ड क्रमांक 02 ग्राम सुढेली थाना सिटी कोतवाली 2. लोकनाथ कुर्रे निवासी ग्राम सुढेली थाना सिटी कोतवाली 

  • बलौदाबाजार में कांग्रेसियों ने ED का पुतला जलाया

    01-Mar-2025

    रायपुर। प्रदेशभर में आज ईडी के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया. बलौदाबाजार में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में आज गार्डन चौक में कांग्रेसियों ने भाजपा व ईडी का पुतला दहन कर ईडी की कार्रवाई का विरोध किया. कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को भाजपा डराना चाहती है पर हम डरने वाले लोगों में से नहीं है. अभी भाजपा बस्तर में लोहा निकालने फैक्ट्री लगवाने जा रही है, जिसका विरोध कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कवासी लखमा, दीपक बैज सहित अन्य नेताओं ने किया तो भाजपा ने ईडी का सहारा लेकर लखमा को जेल भिजवा दिया. वहीं दीपक बैज के घर का पुलिस रेकी कर रही है, जो कही न कहीं बस्तर की आवाज को दबाने का प्रयास है. शैलेष नितिन ने कहा, कांग्रेस डरेगी नहीं, बस्तर वासियों के हित में हमेशा लड़ेगी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जब-जब भाजपा के भ्रष्टाचार व आम जनता के प्रति हो रहे अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाती है भाजपा डर जाती है और ईडी का सहारा लेकर डराने का प्रयास करती है. 

  • धमतरी निगम में रामू रोहरा ने मेयर पद की शपथ ली

    01-Mar-2025

    धमतरी। नगर निगम के नव-निर्वाचित महापौर रामू रोहरा और 40 पार्षदों ने विधिवत रूप से शपथ ग्रहण की। मंत्रोच्चार के बीच सभी जनप्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में नगर निगम के अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, और नागरिकों ने नई नगर निगम टीम के प्रति अपनी उम्मीदें व्यक्त कीं। नगर निगम के विकास कार्यों को नई गति देने की आशा के साथ, लोगों ने महापौर और पार्षदों को शुभकामनाएँ दीं। 

  • रायपुर में सुलभ शौचालयों की साफ-सफाई का निरीक्षण करने नोडल अधिकारी नियुक्त

    01-Mar-2025

    रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे के आदेशानुसार और आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा ने नगर निगम जोन 9 के सहायक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन जोन नोडल अधिकारी सैय्यद जोहेब, जोन स्वास्थ्य अधिकारी उमेश नामदेव, सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 की पुख्ता तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक लेकर कार्य की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए. उपायुक्त ने सिटी प्रोफाइल की दृष्टि से सभी सुलभ शौचालयों की निरन्तर स्वच्छता के सम्बन्ध में निर्देश दिए एवं जोन अधिकारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की तैयारी पुख्ता तौर पर करने प्रशासनिक कार्य दायित्व दिए. ट्रिपल आरआरआर ( रियूज रिसाइकल, रिड्यूज ) केन्द्र, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का दायित्व जोन के नगर निवेश उप अभियंता को दिया गया. सुलभ शौचालयों की मरम्मत एवं सुधार कार्य का दायित्व वार्ड प्रभारी को दिया गया. सिटी प्रोफाइल की दृष्टि से सफाई कार्य एवं सिटीजन फीडबैक की सूची तैयार करने का दायित्व सहित स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत स्टार रेटिंग,गार्बेज फ्री सिटी, ओडीएफ के सम्बन्ध में दस्तावेजों का संग्रहण कर उन्हें नोडल अधिकारी को उपलब्ध करवाने,सफाई श्रमिकों की उपस्थिति की जाँच कर सफाई कार्य की सतत मॉनिटरिंग करने, नियमित सफाई कर्मचारियों की सतत मॉनिटरिंग स्वच्छता निरीक्षक के माध्यम से करने, नाली, सड़क एवं खुले भूखण्ड में कचरा फैलाने वालों से अर्थदण्ड वसूलने, सी एंड डी वेस्ट की जानकारी नगर निवेश उप अभियंता के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रशासनिक कार्य दायित्व जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिया गया है.अन्य स्वच्छता सम्बन्धी कार्यों का दायित्व भी दिया गया है. 

  • चोरी हुआ ट्रैक्टर जंगल से बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

    01-Mar-2025

    रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुई ट्रैक्टर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए ट्रैक्टर और ट्रॉली को बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 05, घरघोड़ा निवासी गगन साहू (26) ने कल थाना घरघोड़ा में ट्रेक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने बताया कि करीब छह महीने पहले खेती कार्य के लिए महिंद्रा ट्रैक्टर और ट्रॉली खरीदी थी, जिसे कंचनपुर निवासी बबलू उरांव चलाता था। इसे ड्रायवर बबलू ने बताया कि 27 फरवरी की रात उसने ट्रैक्टर को अपने घर के सामने शालीमार रोड पर खड़ा किया था, लेकिन सुबह छह बजे उठने पर देखा तो ट्रैक्टर गायब था। काफी तलाश के बाद भी ट्रैक्टर का पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।  मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। बीट में मुखबिरों से सूचना मिलने पर संदेही निर्मल उरांव, शेख साहिल उर्फ अप्पू, तारिक अनवर उर्फ मोनू और एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान पहले तो आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछने पर उन्होंने चोरी की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने ड्राइवर बबलू उरांव के ट्रैक्टर को चोरी करने की योजना बनाई थी। 27 फरवरी की रात ट्रैक्टर चोरी कर उसे पंडरीपानी जंगल में छिपाया और ग्राहक तलाशने लगे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वे जल्द ही पकड़ लिए गए।   पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया महिंद्रा ट्रैक्टर (सीजी 13 बीबी 3796) और ट्रॉली (सीजी 13 एटी 7469) बरामद कर ली, जिसकी कीमत 8.40 लाख रुपये आंकी गई है। मामला संगठित अपराध की श्रेणी में आने के कारण आरोपियों पर धारा 112, 3(5) बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल और आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी 1. शेख साहिल उर्फ अप्पू पिता शेख हारून उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 03 घरघोडा, जिला रायगढ छ.ग. 2. तारिक अनवर उर्फ मोनू पिता मोह. कासीम उम्र 26 वर्ष वार्ड नंबर 02 घरघोडा, जिला रायगढ छ.ग. 3. निर्मल उरांव पिता शिव प्रसाद उरांव उम्र 20 साल वार्ड नंबर 05 घरघोडा, थाना घरघोडा जिला रायगढ 4. विधि के साथ संघर्षरत बालक 

  • अफीम तस्कर रायपुर में गिरफ्तार, कबीर नगर पुलिस की कार्रवाई

    01-Mar-2025

    रायपुर। अफीम तस्कर को कबीर नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कबीर नगर टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड नंबर 2 कबीर नगर के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) एवं अफीम रखा है तथा बेचने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन कुमार झा (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी कबीर नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) एवं अफीम के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी कबीर नगर श्री दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में थाना कबीर नगर की पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर के द्वारा बताए गये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम दविंदर सिंह पिता हजारा सिंह उम्र 52 साल निवासी ग्राम पदरी पंजाब एवं हालपता- वीर सावरकर नगर हीरापुर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पहने कुर्ता की जेब की तलाशी लेने पर 02 पन्नी में प्रतिबंधित मदाक पदार्थ हेरोईन चिटटा एंव अफीम रखा होना पाया गया, जिस पर दविंदर सिंग से उक्त प्रतिबंधित मदाक पदार्थ रखने व बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत ना कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी दविंदर सिंग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक सफेद झिल्ली मे हेरोईन चिटटा वजन 14.70 ग्राम किमती करीबन 1,61,000/- रूपये एंव एक काले झिल्ली मे काले रंग का अफीम वजन 12.15 ग्राम किमती 67,750/- रूपये एवं नगदी रकम 9010 रूपये जुमला किमती 2,37,750/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 27/25 धारा-18(A) 21(B) NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी दविंदर सिंग पिता हजारा सिंह उम्र 52 साल निवासी ग्राम पदरी रमेश आटा चक्की के पास 

  • बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    28-Feb-2025

    राजनांदगांव। राजनांदगांव के शंकरपुर स्थित एक बारदाना गोदाम में आग लग गई। घटना में करीब 3 लाख पुरानी जूट और प्लास्टिक की बोरियां जलकर राख हो गईं। घटना गुरुवार दोपहर की है। चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र के इस गोदाम में आग इतनी भयंकर थी कि दमकल कर्मियों को आग बुझाने में 6 घंटे का समय लगा। बता दें कि यहां पुराने बारदाना की मरम्मत कर बेचने का काम होता था। गोदाम मालिक का कहना है कि यह गोदाम नया बना था। आग से गोदाम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।  अब इसके पुनर्निर्माण में लाखों रुपए खर्च होंगे। दमकल विभाग ने दो दमकल वाहनों को मौके पर भेजा। आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवार तोड़नी पड़ी। गोदाम के पास घनी आबादी वाला क्षेत्र है। दमकल कर्मियों की सूझबूझ से आग आसपास नहीं फैली, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। गोदाम मालिक राजेश देवांगन ने बताया कि दोपहर 1 बजे वह और चार मजदूर खाना खाने घर गए थे। इसी दौरान आग लगने की सूचना मिली। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। 

  • कांग्रेस का ED के खिलाफ कल बड़ा प्रदर्शन

    28-Feb-2025

    रायपुर: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ईडी की दबिश के बाद छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है. ED के खिलाफ कांग्रेस कल यानि शनिवार को जिला स्तर पर प्रदर्शन कर ED का पुतला दहन करेगी. वहीं 3 मार्च को ED ऑफिस के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा. यह निर्णय आज की बैठक में सीनियर नेताओं से चर्चा कर लिया गया. प्रदर्शन का ऐलान कांग्रेस की महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने किया. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम मंगलवार को रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंची थी. एक समन जारी कर सुकमा-कोंटा में बने कांग्रेस कार्यालय भवन को लेकर जवाब मांगा है. ईडी ने साल 2018 से 2023 के बीच में सुकमा जिले के कोंटा में बने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन की लागत और उसके निर्माण के लिए आई राशि के संबंध में जानकारी देने को कहा है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू से ईडी की टीम ने बातचीत की. इसके बाद एक समन जारी लौट गए थे.  नोटिस का जवाब देने 27 फरवरी को कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचे थे. वे 30 पन्नों में जवाब लेकर गए थे, जिसमें सुकमा और कोंटा के राजीव भवन के निर्माण का पाई-पाई का हिसाब था. कई घंटों तक पूछताछ के बाद ईडी ने गैंदू को छोड़ा था. भूपेश बघेल का हुआ भव्य स्वागत कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल आज अमृतसर पहुंचे. बतौर प्रभारी पहले आगमन पर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने बघेल का भव्य स्वागत किया. 

  • रवि शंकर शुक्ल वि वि के वित्त विभाग के प्रकाश ठाकुर हुए सेवानिवृत - प्रदीप मिश्र

    28-Feb-2025

    रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के वित्त विभाग में कार्यरत श्री प्रकाश सिंह ठाकुर प्रथम श्रेणी लिपिक 28 फरवरी 2025 को अपनी अधिवार्षिकी पूर्ण करते हुए वि वि की सेवा से सेवा निवृत हो गए ।

    ठाकुर जी ने बताया कि वे 28 जनवरी 1988 को वि वि में नियमित कर्मचारी के रूप में नियुक्त होते हुए वि वि में सेवा प्रारंभ किए । आप वि वि में लगभग 36 वर्ष तक वि वि में सेवा देते हुए बेदाग सेवा निवृत होने को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताते। इसके पूर्व आप वि वि में लगभग  चार साल तक दैनिक वेतन भोगी के रूप में भी कार्य किए हैं। आप वि वि में लगभग एक दर्जन से भी अधिक विभागो के विभागाध्यक्षों के साथ साथ रहते हुए अपना  कार्य किए ।
    प्रदीप मिश्र वर्तमान में आप छत्तिसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव थे ने बताया  कि वे वित्त विभाग के सेवानिवृत सम्मान समारोह में उपस्थित थे प्रकाश ठाकुर जी क्रिकेट के एक अच्छे खिलाडी हैं इस बात को ध्यान में रखते हुए ठाकुर जी को क्रिकेट सामग्री के सभी किट्स यथा बैट, बॉल, टी शर्ट, पैड आदि स्मृति स्वरूप वित्त विभाग के समस्त कर्मचारियों की ओर से ठाकुर जी को सेवानिवृत होने के उपलक्ष में शुभकामना देते हुए दिये गये l
    इस, अवसर पर वित्त विभाग के वित्त नियंत्रक अखिलेश्वेर तवंर, कक्ष अधिकारी दुलारी ठाकुर, वरिष्ठ अधीक्षक अमर नाथ पाठक, दीपेंद्र दुबे, पुष्कर दीवान, गिरीश सेन, प्रभात झा, अशोक देवांगन, अलका लकड़ा, प्रफुल्ल शुक्ला, विवेक शर्मा, इंगले जी, डा अर्चना शर्मा, यागवल साहू, शिरीष तृवेदी, तीर्थ राम यादव,विष्णु राम वर्मा, रमेश भगत,माया चौधरी, श्याम सोनकर, नरेश बंजारे, नागेश दुबे, भरत वर्मा, भूपेंद्र निषाद, आदि उपस्थित थे l
  • वक्फ बोर्ड कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, जानें पूरा मामला

    28-Feb-2025

    रायपुर: राजधानी के मस्जिदों में मुतवल्ली चुनाव को लेकर बड़ी संख्या में समाज के लोग राज्य वक्फ़ बोर्ड के कार्यालय पहुंचे। वे ईदगाह भाठा मस्जिद समेत कई जगह चुनाव नहीं हुए हैं। बोर्ड के पिछले कार्यकाल में कुछ मस्जिदों में चुनाव कराए गए थे। उसके बाद से किसी भी जगह नहीं हुए हैं। 

  • छत्तीसगढ़ में धूल फांक रही करोड़ों की गाड़ियां, कांग्रेस विधायक ने सरकार से जवाब मांगा

    28-Feb-2025

    रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन है और आज सदन में पीसीसी चीफ दीपक बैज की जासूसी किए जाने को लेकर सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला। वहीं, इस मुद्दे को लेकर विपक्ष के सदस्यों ने दिनभर के लिए कांग्रेस सदन का बहिष्कार करने का फैसला किया है। बता दें कि पीसीसी चीफ दीपक बैज ने दंतेवाड़ा के दो पुलिसकर्मियों पर उनकी रेकी करने का आरोप लगाया है। वहीं, विधानसभा के पटल पर आज एक और महत्वपूर्ण मुद्दे पर विपक्ष के विधायक ने सरकार से जवाब मांगा है।   दरअसल बीते दिनों ये मामला सामने आया था कि डायल 112 के लिए खरीदी गई 400 बोलेरो खड़े-खड़े ही कबाड़ हो रही है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने सरकार से जवाब मांगा है। इंद्र साव ने सदन के पलट पर प्रश्न रखते हुए कहा कि क्या गृह विभाग द्वारा डायल 112 इंमरजेंसी के लिए 400 करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर 400 बोलेरो खरीदी गई थी? यदि हां तो 400 बोलेरो गाड़ियों के लिए डायल 112 हेतु विभाग द्वारा इसके संचालन के लिए टेंडर जारी किया गया? यदि हां तो वाहनों के संचालन की अभी क्या स्थिति है और ये 400 बोलेरो वाहन अभी कहां हैं  विधायक इंद्र साव के इस सवाल के जवाब में गृह मंत्री विजय शर्मा ने लिखित जवाब पेश करते हुए बताया कि 29 दिसंबर 2023 को डायल 112 इमरजेंसी के लिए 32,91,51,305 रुपए खर्च कर 374 बोलेरो खरीदी गई थी। डायल 112 के द्वितीय चरण के लिए 12.06.2023 को टेंडर जारी किया था। उन्होंने बताया कि सभी गाड़ियां 3री वाहनी में सुरक्षित रखी गई है और योजना का क्रियान्वयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि योजना के क्रियान्वयन के लिए कंपनी की चयन प्रक्रिया जारी है।  अब सोचने वाली बात ये है कि 374 गाड़ियां जो 32,91,51,305 रुपए खर्च कर खरीदी गई है वो पिछले 14 महीने से धूल खा रही है। वहीं, एक बात और गौर करने वाली बात है कि डायल 11 जैसी संवेदनशील सेवा के लिए सरकार डेढ़ साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कंपनी का चयन नहीं कर पाई है। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि क्या ये गाड़ियां खड़े-खड़े ही कबाड़ जाएंगी? या सरकार योजना को लागू कर पाएगी। 

  • छत्तीसगढ़ में NIA का बड़ा एक्शन, CPI नेता को किया गिरफ्तार

    28-Feb-2025

    रायपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी  ने छत्तीसगढ़ आतंकी फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। प्रतिबंधित CPI  आतंकी संगठन से जुड़े एक फ्रंटल संगठन के शीर्ष नेता को गिरफ्तार किया है। मूलवासी बचाओ मंच (एमबीएम) के नेता रघु मिडियामी पर आतंकी संगठन के लिए फंड जुटाने का काम करने का आरोप लगा है। जिसके चलते भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाया जा सके। NIA ने गुरुवार को रघु मिडियामी को आरसी-02/2023/एनआईए/आरपीआर मामले में हिरासत में लिया। MBM पर छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है। पुलिस ने इससे पहले नवंबर 2023 में मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल किया था। जिसे फरवरी 2024 में एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों से 6 लाख रुपये नकद बरामद किए थे। जिनकी पहचान एमबीएम के सदस्य/ओजीडब्ल्यू (ओवर ग्राउंड वर्कर) के रूप में हुई थी। एनआईए ने मामले की गहन जांच की। जिसमें पता चला कि, रघु मिडियामी एमबीएम का नेता है। यह संगठन सीपीआई  के लिए फंड जुटाने का काम करने में लगा हुआ है। जिससे भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाया जा सके। एनआईए की जांच के अनुसार, रघु मिडियामी सीपीआई   के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के लिए स्थानीय स्तर पर धन के वितरण के लिए नोडल व्यक्ति था। मामले में आगे की जांच जारी है। 

  • 32 लाख के 7 कुख्यात नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    28-Feb-2025

    सुकमा। छ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 32 लाख रुपए के 7 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें एक दंपती भी शामिल है। 3 माओवादियों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम है। ये तीनों नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 के सदस्य हैं। नक्सली हिड़मा और देवा के साथ काम कर चुके हैं। जबकि अन्य 4 नक्सली 2-2 लाख रुपए के इनामी हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। दरअसल, आत्मसमर्पित नक्सलियों में रव्वा मूके उर्फ भीमे और हेमला हिड़मा एक ही टीम में काम करते थे। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ। फिर दोनों ने बड़े लीडरों से अनुमति ली और शादी कर ली। लेकिन नक्सली लीडर्स ने इन्हें बच्चे की इजाजत नहीं दी। ये दोनों अपना घर बसाना चाहते थे। इसलिए सरेंडर करने का मन बनाया। नक्सल संगठन में रहते ये दोनों इंसास जैसे हथियार चलाते थे। मीनपा, टेकलगुडेम में जवानों पर हमला कर करीब 38 जवानों की हत्या में शामिल थे। इन दोनों पर छ्त्तीसगढ़ पुलिस ने 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। दोनों ने अब हथियार डाल दिए हैं। इसके अलावा इन्हीं की टीम के एक और नक्सली बारसे सोना ने भी सरेंडर किया है। बारसे पर भी 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। ये दक्षिण सब जोनल बस्तर ब्यूरो मोपोस टीम इंचार्ज, बटालियन नंबर 1 का राजनीति इंचार्ज और एसजेडसीएम सन्नू दादा का गार्ड था। कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल रहा है। वहीं, उईका लालू, माड़वी कोसी, मड़कम हुंगा, मुचाकी बुधरा ने भी सरेंडर किया है। इन चारों पर 2-2 लाख रुपए कुल 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। सुकमा SP किरण चव्हाण ने कहा कि, सभी नक्सली बड़े कैडर्स के साथ काम कर चुके हैं। इनमें एक सरेंडर नक्सली माड़वी हिड़मा का गार्ड रह चुका है। ऐसे में पूछताछ में इनसे कई खुलासे हो सकते हैं। 

  • जंगली सूअर ने लोगों पर ही किया जानलेवा हमला

    28-Feb-2025

    रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जंगल से भटककर पानी की खोज में जंगली सूअर पहुंच गया। इस दौरान सूअर DFO बंगले के गेट में फंस गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। लेकिन बाहर निकलते ही सूअर ने बचाने वाले लोगों पर ही हमला कर दिया। जिसके बाद वहां पर मौजूद लोग अपनी जान बचाकर भागे। DFO बंगले के गेट पर फंसे सूअर को स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बाहर निकलते ही लोगों को ही दौड़ाने लग गया। इसके बाद राहगीर अपनी जान बचाकर वहां से भागे। वहीं सूअर ने रास्ते पर खड़े गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा दिया। जिसके बाद इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर चक्रधर नगर पुलिस पहुंची है। 

  • दो हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

    28-Feb-2025
    राजनांदगांव। दो हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आत्मसमर्पण किया। समर्पित नक्सलियों पर 18 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। दोनों कई वारदातों में शामिल रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को नक्सल संगठन के सप्लाई टीम की डीवीसी मेम्बर कांता उर्फ कांतक्का उर्फ मांडी गालु पल्लो कंटक्का (56 वर्ष) और सुरेश उर्फ वारलु ईरपा मज्जी कंटक्का (30 वर्ष) ने पुलिस व सीआरपीएफ टीम के सामने सरेंडर किया है। कांता सीनियर नक्सली है, जो 1993 से नक्सल संगठन में शामिल रही है। वह सप्लाई टीम के शीर्ष पर रही है। वहीं सुरेश उर्फ वारलु ने 2021 में ही नक्सल संगठन की सदस्यता ली थी। कांता पर 16 लाख रुपए और सुरेश पर 2 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। दोनों ने संगठन में हो रहे भेदभाव, पुलिस के बढ़ते दबाव की वजह से आत्मसमर्पण किया। 
  • महाकुंभ आस्था का विषय है ना की सांप्रदायिक वैमनस्य का

    28-Feb-2025

    रायपुर। कुंभ मेला विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन माना जाता है, जिसकी विराटता कई पहलुओं में दिखाई देती है। कुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालु एकत्रित होते हैं, जिसमें साधु-संत, नागा बाबा, श्रद्धालु पर्यटक और विदेशी मेहमान शामिल होते हैं। यह मानवता के सबसे बड़े मेलों में से एक है। हर 6 वर्ष में अर्थकुंभ (प्रयागराज और हरिद्वार में) में) होता है। हर 144 वर्ष में एक बार महाकुंभ (केवल प्रयागराज में) आयोजित किया जाता है. जिसे सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। हर 12 वर्ष में एक पूर्ण कुंभआयोजित होता है जो चार प्रमुख तीर्थ स्थलों- प्रयागराज हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में आयोजित किया जाता है। प्रत्येक स्थान पर इसकी अपनी विशिष्टता होती है। महाकुंभ का इतिहास प्राचीन ग्रंथों, धार्मिक मान्यताओं और  ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़ा हुआ है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिकता का प्रतीक भी है। महाकुंभ मेले की उत्पत्ति की कथा हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में वर्णित समुद्र मंथन से जुड़ी है। जब देवताओं और असुरों ने अमृत कलश (कुंभ) प्राप्त करने के लिए समुद्र मंथन किया, तो विष्णु भगवान ने मोहिनी रूप धारण कर अमृत को देवताओं में बांटना शुरू किया। इस दौरान, अमृत की कुछ बूंदें पृथ्वी पर चार स्थानों क्रमशः प्रयागराज (गंगा-यमुना-सरस्वती संगम), हरिद्वार (गंगा नदी के तट पर), उज्जैन (क्षिप्रा नदी के तट पर), नासिक (गोदावरी नदी के तट पर) पर गिरीं। इन स्थानों पर अमृत की उपस्थिति के कारण इन्हें पवित्र माना गया और कुंभ मेले की परंपरा आरंभ हुई। इस आयोजन का उल्लेख कई महत्वपूर्ण प्राचीन ग्रंथों में भी मिलता है महाभारत (भीष्म पर्व) में उल्लेख मिलता है कि प्रयागराज में कुंभके समय खान और दान का विशेष महत्व था। पद्म पुराण और स्कंद पुराण में कुंभ स्नान के महत्व की चर्चा की गई है। हेनसांग (चीनी यात्री) ने अपने यात्रा वृत्तांत में प्रयागराज में एक भव्य धार्मिक आयोजन का उल्लेख किया, जिसे कुंभ से जोड़ा जाता है। इसी क्रम में ऐतिहासिक प्रमाण भी इस विराट आयोजन की और संकेत करते हैं 8वीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य ने कुंभ को वैदिक और सनातन परंपरा से जोड़कर उसे एक भव्य स्वरूप दिया। उन्होंने चारों धामों की यात्रा और कुंभ स्नान को पुनर्जीवित किया। मुगल काल (16वीं-17वीं शताब्दी) में प्रयागराज कुंभ का उल्लेख मिलता है, जब अकबर ने इस स्थल को इलाहाबाद नाम दिया और वहां किले का निर्माण कराया। ब्रिटिश काल (19वीं सदी) में कुंभ मेले की जनसंख्या और प्रभाव इतना बढ़ गया कि अंग्रेज प्रशासन को इसकी व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध करने पड़े। स्वतंत्रता के बाद कुंभ मेले की लोकप्रियता और बढ़ी। 1989 के प्रयागराज कुंभ में पहली बार इसे एक अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। 2019 के प्रयागराज कुंभ को यूनेस्को ने अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर का दर्जा दिया। इस क्रम में महाकुंभ 2025 की भव्यता कई आयामों में प्रकट होती है, जो इसे एक अद्वितीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन बनाती है। महाकुंभ का आकर्षण राष्ट्रीय सीमाओं को पार कर चुका है, जिसमें दक्षिण कोरिया, जापान, स्पेन, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों से श्रद्धालु और पर्यटक शामिल हुए हैं। विदेशी आगंतुकों ने न केवल इस आयोजन को देखा, बल्कि अनुष्ठानों में सक्रिय रूप से भाग भी लिया, जिससे इसकी वैश्विक प्रतिष्ठा और बढ़ी है। महाकुंभ 2025 की विशेषताएँ इसकी भव्यता और दिव्यता को दर्शाती हैं।  जो इसे विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजनों में से एक बनाती हैं। इतने बड़े आयोजन के सुचारू संचालन के लिए सावधानीपूर्वक तैयारी, असाधारण काम और कई सरकारी एजेंसियों, स्थानीय अधिकारियों और स्वयंसेवकों के बीच समन्वय ज़रूरी है। चीज़ों को परिप्रेक्ष्य में रखें तो, महाकुंभ के भाँति ही हज या का आयोजन भी हर वर्ष किया जाता है जिसमे सम्पूर्ण विश्व के मुसलमान सऊदी अरब के मक्का शह में एकत्रित होते है और लगभग 40 लाख मुसलमान इसमें शामिल होते हैं, एक मुश्किल काम है। इन क्रम में रियो कार्निवल ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में आयोजित होने वाला विश्व प्रसिद्ध उत्सव जिसे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जाना जाता आयोजन का सुचारू संचालन और अपेक्षि विजयी समापन, विश्व मंच पर भारत की  संभावित नेतृत्व स्थिति को दर्शाता है, जो न केवल हिंदुओं लिए बल्कि सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। महाकुंभ समुदाय, संस्कृति और धर्म का सम्मान कर वाला उत्सव है। यह विभाजनकारी चर्चा या राजनीतिक एजेंडे के लिए मंच नहीं है। भारतीय नागरिकों रूप में, हमें इस आयोजन के दोषरहित निष्पादन पर गर्व होना चाहिए, जो भारत की प्रशासनिक अ सांस्कृतिक शक्ति को दर्शाता है। बेबुनियाद अफवाहों और ध्रुवीकरण करने वाले प्रचार के आगे झुक के बजाय, आइए हम महाकुंभ के वास्तविक अर्थ पर ध्यान केंद्रित करें, जो आध्यात्मिकता और पारस्परि संबंधों का उत्सव है। यह एकजुटता, आत्मनिरीक्षण और हमारे साझा इतिहास पर गर्व करने का अवस् है। भारत ने एक बार फिर दिखाया है कि उसके पास इतनी बड़ी भीड़ को संभालने के लि संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व के गुण हैं। एक सुसंगत राष्ट्र के रूप में, आइए हम इस अद्भुत उपलबि का जश्न मनाते हुए शांति और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को बनाए रखें जो हम बहुसांस्कृतिक देश की विशेषता है। 

  • गंगाजल से नगर निगम का शुद्धिकरण, एजाज ढेबर का बयान आया

    28-Feb-2025

    रायपुर: रायपुर नगर निगम चुनाव में जीत के बाद मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड से पार्षद अर्जुमन ढेबर ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शपथ ली है। इस दौरान उनके साथ पूर्व महापौर एजाज ढेबर और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। मीडिया के एक सवाल के जवाब में अर्जुमन ने कहा कि पार्षद पद की शपथ में लूं या ये। बात एक ही है। यह सुनकर पीछे खड़े एजाज ढेबर हंसते हुए भौहें मटकाते दिखे। अर्जुमन ने आगे कहा कि अब्दुल रऊफ वार्ड में जनता ने बीते 10 सालों के कार्यकाल देखने के बाद विश्वास जताया है। यह वॉर्ड इन्ही(एजाज ढेबर) का ही है। हम दोनों को खुशी है कि इस वार्ड में जीत गए। जनता का बहुत धन्यवाद है। मैं शहर में नहीं होने की वजह से शपथ ग्रहण में नहीं आ पाई। इसलिए आज कलेक्टर के सामने आकर शपथ ग्रहण की हूं।  शपथ ग्रहण के बाद एजाज ढेबर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि शपथ ग्रहण में मुझे और पूर्व महापौर किरणमई नायक को निमंत्रण नहीं आया। मुझे लगता है कि नगर निगम में यदि कोई किसी को पीछे से रिमोट से ऑपरेट करेगा तो यह अच्छा नहीं रहेगा। महापौर को अपने विवेक, ज्ञान और समझदारी से काम लेना चाहिए। खुद निर्णय ले। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का निर्णय पार्टी लेगी। नगर निगम को गंगाजल से पवित्र करने की बात पर एजाज ढेबर ने कहा कि यह लोकतंत्र का मंदिर है जो पहले से पवित्र है। इसको पवित्र करने की बात कहना अपमान है। वहां पर एसटी एससी ओबीसी अल्पसंख्यक सभी समुदाय के लोग वहां पर बैठकर शपथ लेते हैं। इसके अलावा पूरे प्रदेश में इनको भी पार्षद, नेता प्रतिपक्ष और सभापति थे। क्या इन सभी का शुद्धिकरण भी जरूरी है? इसका जवाब दें। रायपुर नगर निगम में मीनल चौबे ने गुरुवार को मेयर पद की शपथ ली। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने मेयर के साथ ही वार्डवार पार्षदों को भी शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद मीनल चौबे ने जय श्री राम का नारा लगाया। इधर, शपथ से पहले मेयर चैंबर में कुर्सी की दिशा भी बदली गई है। मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह इनडोर स्टेडियम में रखा गया था। यहां विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा समेत कई बीजेपी नेता मौजूद रहे। 

  • महिला पार्षद की हत्या की कोशिश, 3 बदमाश अरेस्ट और 7 फरार

    27-Feb-2025

    रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे खरोरा से एक बड़ी खबर निकलकर कर सामने आई है। यहां भाजपा महिला पार्षद को जान से मारने की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि 10 बदमाशों ने भाजपा महिला पार्षद लीला देवांगन ने घर का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना खरोरा थाना क्षेत्र का मामला है। बताया जा रहा है कि महिला पार्षद लीला देवांगन अपने घर पर थी। इसी दौरान 10 बदमाशों ने उनके घर पर ही जान से मारने की कोशिश की है। घटना की वारदात अब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद अब पुलिस ने मामले की जांच में जुटी और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है। जबकि 7 आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस सभी फरार आरोपी की तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपियों ने किस वजह से जान से मारने की धमकी दी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। 

Top