बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत

    05-Mar-2025

    बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में डिजिटल टिकटिंग को जबरदस्त बढ़ावा मिल रहा है। अब 50% से अधिक अनारक्षित टिकट यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप और एटीवीएम (ऑटोमैटिकटिकट वेंडिंग मशीन) के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को लंबी कतारों से छुटकारा मिल रहा है। साथ ही, आर-वालेट से डिजिटल भुगतान करने पर यात्रियों को 3% बोनस का भी लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही यात्रियों को लाइन में लगने की समस्या से छुटकारा मिल रहा है तथा खुदरे पैसे की समस्या से निजात भी मिल रहा है। डिजिटल टिकटिंग में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का स्थान भारतीय रेलवे में अव्वल स्थान पर रहा है। अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के दौरान, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 21-22% यात्रियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट प्रदान किए, जिससे यह अन्य रेलवे के मुक़ाबले प्रथम स्थान बरकरार रखा है। एटीवीएम (ऑटोमैटिकटिकट वेंडिंग मशीन) से भी टिकटिंग में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। वर्तमान में, 46 स्टेशनों पर 87 एटीवीएम (ऑटोमैटिकटिकट वेंडिंग मशीन) मशीनों के जरिए भी यात्रियों को टिकट सुविधा मिल रही है, तथा यूपीआई क्यूआर के माध्यम से भूगतान कर स्वयं टिकट बुक कर रहे हैं, जिससे डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा मिल रहा है। यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए मोबाइल टिकटिंग ऐप में नए नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। मोबाइल टिकटिंग एप को लगातार नई सुविधाओं और बेहतर यूजर इंटरफेस के साथ अपडेट किया जाता है, जिससे इसे और अधिक सुविधाजनक और तेज बनाया जा सके। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप और एटीवीएम (ऑटोमैटिकटिकट वेंडिंग मशीन) का अधिक से अधिक उपयोग कर बिना कतार, बिना झंझट टिकट प्राप्त करें और सफर को आसान बनाएं।

  • महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रायपुर मंडल की मेरी सहेली टीम

    05-Mar-2025

    रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेनों में अकेली यात्रा कर रही महिलाओं को बिना किसी परेशानी के सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से मेरी सहेली योजना 2020 से चलाई जा रही है। यह योजना मुख्यतः लंबी दूरी की ट्रेनों में लागू किया गया है। मेरी सहेली योजना के तहत अकेली महिला यात्रियों की यात्रा की पूरी जानकारी गाडी के प्रारंभ स्टेशन से ही अगले नामित स्टेशनों में रेलवे सुरक्षा बल की महिला बल अर्थात मेरी सहेली टीम को मिल जाती है। नामित स्टेशनों में ट्रेन के आगमन पर मेरी सहेली टीम गाड़ियों में जाकर  अकेली यात्रा कर रही महिला यात्रियों से संपर्क कर बात करती है, उनकी यात्रा अनुभव से परिचित होती है। साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उसका समाधान किया जाता है। अकेली यात्रा कर रही महिला यात्रियों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु वर्तमान में रायपुर मंडल के रायपुर, दुर्ग एवं भाटापारा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों में रेलवे सुरक्षा बल की महिला बल को मेरी सहेली टीम में तैनात की गई है। ये टीम मंडल क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली नामित यात्री गाडियों जैसे 15160, 12853, 13287, 12823, 12549, 18426, 12772 सहित 40 गाडियों में रेलवे सुरक्षा बल की मेरी सहेली टीम द्वारा अकेली महिला यात्रियों से संपर्क किया जा रहा है। इस प्रकार रायपुर मंडल की मेरी सहेली टीम द्वारा प्रतिदिन अकेली यात्रा कर रही महिला यात्रियों से संपर्क कर उनकी यात्रा अनुभव से अवगत होकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुये अकेले सफर कर रही महिलाओं को सुरक्षित उनकी मंजिल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऑकडों के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल रायपुर मंडल द्वारा वर्ष 2024 में कुल 8952 ट्रेनों में 54115 महिला यात्रियों को अटेंड किया गया एवं इस वर्ष 2025 के माह जनवरी एवं फरवरी में 5115 महिला यात्रियों को अटेंड किया गया है तथा इसे लगातार चलाया जा रहा है रेलवे सुरक्षा बल द्वारा महिलाओं की सुरक्षा बावत् चलाई जा रही इस मुहिम से बेहतर परिणाम प्राप्त हो रही है।

  • मैनेजर ने ही किया था भिलाई सिनेमाघर में लूटपाट, हुई गिरफ्तारी

    05-Mar-2025

    भिलाई। मुक्ता सिनेमा में 9 दिसंबर 2024 को हुई लूट के आरोपियों का पता चल गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को भोपाल मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड में लिया है। जिस आरोपी को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है, उसका नाम सुनील सिंह राजपूत (28 साल) है। वह पहले मुक्ता सिनेमा में मैनेजर की पोस्ट में नौकरी करता था। इसके बाद उसने जॉब छोड़ दी थी। उसने पुलिस को बताया कि उसे मुक्ता सिनेमा के लॉकर की चाबी के बारे में पहले से जानकारी थी।   सिनेमा में पुष्पा 2 फिल्म लगी थी। वो सभी जगह हाउसफुल चल रही थी। सुनील के पास जॉब ना होने से वो आर्थिक तंगी से परेशान था। इसलिए उसने अपने दोस्त के साथ मुक्ता को लूटने का प्लान बनाया। वो भोपाल से ट्रेन में बैठकर दुर्ग आया और उसके बाद बाइक से अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा और लूट की वारदात को अंजाम देकर वापस भोपाल चला गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में लिया है, वहीं दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए टीम रवाना हो गई है। दूसरा आरोपी पकड़ में आने के बाद पुलिस मामले का खुलासा करेगी, कि कैसे दोनों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। 

  • लग्जरी कार के साथ दो बुकी अरेस्ट, रायपुर क्राइम ब्रांच ने दबोचा

    05-Mar-2025

    रायपुर। रायपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बड़े बुकियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लग्जरी कार (जगुआर) में घूम-घूमकर चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों में सट्टा खेलवा रहे थे और इंडियन प्रीमियर लीग  से पहले ही अपना नेटवर्क सक्रिय कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास अग्रवाल उर्फ विक्की और सौरभ जैन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई मास्टर आईडी, आधा दर्जन मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए हैं, जिनमें करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। इनके नेटवर्क में शामिल अन्य सट्टेबाजों और ग्राहकों की भी पहचान की जा रही है।  पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विकास अग्रवाल उर्फ विक्की और सौरभ जैन रायपुर में ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में, खासकर भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच पर भारी मात्रा में सट्टा लगाया जा रहा था। इसके बाद क्राइम ब्रांच और रायपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। जांच में सामने आया कि ये आरोपी Classic777, Bet999 जैसी कई ऑनलाइन बेटिंग आईडी के मास्टर थे, जिनके माध्यम से वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, ऑनलाइन कैसीनो और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स में सट्टा चला रहे थे।

     

  • धारदार चाकू लेकर घूमते बिट्टू गिरफ्तार

    05-Mar-2025

    रायपुर। खमतराई थाना पुलिस की टीम द्वारा थाना खमतराई क्षेत्र अंतर्गत रावाभाठा स्थित आरटीओ गेट के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी बिट्टू निषाद पिता जगन्नाथ निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी मौली माता चौक रावाभाठा थाना खमतराई रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग लोहे का चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 249/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

  • टायर चोर गैंग सक्रिय, पीड़ित थाने पहुंचा

    05-Mar-2025

    बिलासपुर। शहर में इन दिनों व्हील चोर गैंग सक्रिय है. रात के अंधेरे में बड़ी सफाई से शातिर चोरों ने दो कारों के टायर उड़ा लिए. चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन चेहरे ढके होने से पहचान करना मुश्किल हो रहा है. सिटी कोतवाली पुलिस चोरों की तलाश में जुटी. लेकिन चोरों के चेहरे ढके होने के कारण उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गीतांजली नगर कश्यप कॉलोनी की है. शातिर चोर देर रात मौके पर पहुंचे और आराम से कारों के टायर खोलकर फरार हो गए. जब सुबह वाहन मालिकों को घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है। 

  • चोर-बलात्कारी आरोपी रौनक डे को मिली आजीवन कारावास की सजा

    05-Mar-2025

    रायपुर। एक बार फिर कानून और न्याय व्यवस्था ने अपना जावला दिखाया और एक बेबस आदिवासी रेप पीड़िता को न्याय दिलाया और रेप करने वाले चोर बलात्कारी आरोपी रौनक डे को आजीवन कारावास की सजा सूना दी। आपको बता दें कि शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण के मामलें में विशेष अदालत ने दोषी रौनक डे को अजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला एट्रोसिटी मामलों के विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा की अदालत ने सुनाया गया है। जहां एक आदिवासी रेप पीड़िता को न्याय मिला और समाज में कानून और न्याय व्यवस्था के इंसाफ को बरक़रार रखा। आरोपी रौनक डे के खिलाफ बीएनएस की धारा 376 के तहत अपराध दर्ज किया गया था और इस मामलें को फ़ास्टट्रैक में लगने के बाद आज इस मामलें में आजीवन कारावास की सजा भी सुना दी है।  महिला पत्रकारों को रौनक डे ने दी थी धमकी जेल से जमानत पर छूटने के बाद अपराधी सीधे रास्ते पर आ जाता है पर यहां तो चोरी, बलात्कार और जान से मारने की धमकी और कोशिश करने का आरोपी रौनक डे पत्रकारों को नंगा करके घुमाने की धमकी मेसेज और कॉल करके दे रहा है। आरोपी रौनक डे के इश तरह के बढ़ते हौसले से यही लगता है कि उसे कोई बड़ा अपराधी संरक्षण दे रहा है जिसके चलते उसका दुस्साहस इतना बढ़ गया कि वे अब अपने मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकारों को नंगा करके घुमाने की धमकी दे रहा है। रोनक डे ताजा हरकतों औऱ महिला पत्रकारों के धमकाने की सूचना को पुलिस दे दी है।

    आपको बता दें कि आरोपी रौनक डे के खिलाफ पहले भी कई थानों में चोरी, बलात्कार, धमकी-चमकी का मामला दर्ज है। आरोपी रौनक डे माना कैंप का रहने वाला है। आरोपी रौनक डे ने जनता से रिश्ता प्रेस के प्रबंधक को जहर देकर मारने की धारा पर न्यायालय से जमानत नहीं मिलने पर भी बाज नहीं आ रहा है और पत्रकारों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसने जनता से रिश्ता प्रेस से लाखों रुपयों का गबन करते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है और एक आदिवासी युवती के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार किया है। पुलिस ने आरोपी रौनक डे को एट्रोसिटी एक्ट के साथ-साथ बलात्कार की धाराओं में भी गिरफ़्तार किया था। मगर कोर्ट ने चोर, बलात्कार के आरोपी रौनक डे को सशर्तों के साथ जमानत दिया था, मगर आरोपी रौनक डे ने अपने करतूतों से न्यायलय द्वारा दिए गए जमानत शर्तों का उल्लंघन करते हुए रेप पीडि़ता सहित महिला पत्रकारों को सडक़ पर नंगा घुमाने की धमकी दे रहा है और आरोपी चोर-बलात्कारी रौनक डे ने रेप पीडि़ता का नाम उजागर करते हुए उसके परिजनों से अपने आपराधिक कृत्य का खुलासा भी किया है जो करना अपने आप में ही एक गंभीर अपराध है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार ऐसा करना गंभीर अपराध है। 

    करोड़ों की चोरी के मामलें में जेल गया था रौनक डे जनता से रिश्ता अखबार कार्यालय में हुई चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी रौनक डे पिता दीपक डे उम्र 27 साल पता ओमधाम कालोनी, माना कैम्प, थाना माना कैम्प, जिला रायपुर का रहने वाला है आरोपी के कब्जे से 02 नग लैपटाप, 01 नग मोबाइल एवं नगदी रकम 5 हजार रूपये कुल जुमला 1,20,000/- रूपये जप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा की गई है। आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 422/24 धारा 381 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध है।प्रार्थी पप्पू फरिश्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके अखबार कार्यालय मंे वर्ष 2020-21 से रौनक डे नामक कर्मचारी काम कर रहा था, जो एकाउंटेट, बैंकिंग, कर्मचारियों का पेमेंट, इंश्यारेंस पाॅिलसी एवं अन्य लेनदेन संबंधी कार्य देखता था। यह दिनांक 20.05.2024 को अपने बेटे के साथ दिल्ली जा रहा था। दिल्ली जाने से पहले अखबार कार्यालय के रेस्ट रूम जहां पर नगदी रकम एवं अन्य दस्तावेज रखा जाता है। उस कमरे में ताला लगाने के लिये अपने विश्वसनीय कर्मचारी रौनक डे से लिंक कंपनी का ताला बाम्बे मार्केट से मंगवाया था। रौनक डे के द्वारा एक ताला एवं दो चाबी लाकर दिया जिसे ताला का तीन चाबी देते है दो चाबी कैसे दे रहा है पूछे जाने पर आजकल कंपनी वाले दो ही चाबी देना बताया। जिस पर यह यकीन कर रेस्ट रूम में ताला लगाकर दिल्ली चला गया। दिल्ली से वापस आकर दिनांक 12.07.2024 को दोपहर में अपने रेस्ट रूम चेक करने पर वहां रखे सुटकेस को देखा तो उसमें रखे रकम 32 लाख रूपये नही था।

    इस संबंध में अपने कर्मचारी रौनक डे के उपर संदेह होने पर बाम्बे मार्केट जाकर ताला दुकान वाले से पूछताछ किया तो उस दिन रौनक डे को ताला का तीन चाबी देना बताया गया, तब रौनक डे को बुलाकर पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को कैमरा बंद कर रेस्ट रूम से पैसा चोरी करना बताकर रूपये को वापस लौटा दूंगा कहकर मोबाइल बंद कर फरार हो गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 422/24 धारा 381 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयु के संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण तकनीकी साक्ष्य मिले की आरोपी घटना कर कलकत्ता फरार हो गया है ,जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी रौनक डे को पकड़कर लाया गया घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी के कब्जे से 02 नग लैपटाप, 01 नग मोबाइल एवं नगदी रकम 5 हजार रूपये कुल जुमला 1,20,000/- रूपये जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर अग्रिम ज्यूडिशियल रिमांड लिया गया है कार्यवाही की जा रही है।

  • नहर से लाश बरामद, पैर फिसलने से हादसे की आशंका

    04-Mar-2025

    जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़-अकलतरा मुख्य मार्ग स्थित बनाहिल के पास नहर में एक युवक की तैरती हुई लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने नहर में शव को तैरते देखा, जिसके बाद सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पंचमनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के किये भेज दिया है. मृतक की पहचान झूलन पकरिया निवासी सत्य प्रकाश सिंह सर्वा (40 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह प्रतिदिन सुबह 4 बजे के करीब टहलने के लिए निकलता था. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, संभावना जताई जा रही है कि वह दिशा मैदान के लिए नहर में उतरा होगा और पैर फिसलने के कारण पानी में डूब गया होगा. हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. 

  • रायपुर से बड़ी खबर, महिला शिक्षिका के साथ उसी के घर में किया दुष्कर्म

    04-Mar-2025

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के आरंग में शिक्षिका के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है. अज्ञात बदमाश ने देर रात घर घुसकर घटना को अंजाम दिया. शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. मामला आरंग थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, 2 फरवरी की रात शिक्षिका घर में अकेली थी. वह खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रही थी. इसी दौरान अज्ञात बदमाश अचानक घर में घुस आया और पीड़िता से मारपीट करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपी फरार हो गया. पीड़िता ने इसकी सूचना आरंग पुलिस को दी. आरंग पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

  • अवैध शराब बनाने वाले केदार लोनिया के घर पर चला विष्णु का सुदर्शन

    04-Mar-2025

    बिलासपुर। बिलासपुर में जहरीली शराब से हुई 9 लोगों की मौत के बाद अब जिला और पुलिस प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। जिस घर में शराब बनाकर बेची जा रही थी, उस घर को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। प्रशासन का दावा है कि यहां 6 कोचिए हैं, जिनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू का है। दरअसल, 20 दिन पहले कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोफंदी में शराब पीने से एक सप्ताह के भीतर 9 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें जहरीली शराब पीने से  मौत की बात सामने आई। जिम्मेदार अधिकारियों ने मौतों के अलग-अलग कारण बताए, जिसमें फूड प्वाइजनिंग भी बताया गया। वहीं, कांग्रेस की जांच टीम भी गांव पहुंची और नेताओं ने कहा कि, बीजेपी और प्रशासन गुमराह कर रहा है। 

  • जंगल में मिली युवती की अधजली लाश, फैली सनसनी

    04-Mar-2025

    कोरबा। पाली थाना के अंतर्गत आने वाले रामटोक जंगल में एक युवती की अधजली लाश मिलने की खबर से सनसनी मच गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंच कर तहकीकात में जुटी है। टीम ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। बता दे कि थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगदरा के रामटोक जंगल में एक युवती की अधजली शड़ी गली लाश मिली है। वारदात की।सूचना पर सीन ऑफ क्रा‌ईम मोबाइल यूनिट कोरबा से वैज्ञानिक अधिकारी डॉ सत्यजीत सिंह कोसरिया प्रधान आरक्षक हेमंत चौहान आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा घटना स्थल पहुंचे ।घटनास्थल एवं शव निरीक्षण किए प्रथम दृष्टया अज्ञात युवती को हत्या के इरादे से जंगल में लाकर गले में दुपट्टा बांध कर हत्या कर साक्ष्य छुपाने के इरादे से आग लगा कर घटना को अंजाम देने की बात कही है। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एवं प्रदर्श संकलित कर एफएसएल परीक्षण हेतु भेजने एवं पीएम कराने निर्देशित किया गया है- 

  • शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर, इस दिन बंद रहेंगीं शराब दुकानें

    04-Mar-2025

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली के दिन 14 मार्च को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन सभी शराब दुकानें बंद रहेगी। अगर इस दिन कोई व्यक्ति शराब ब्रिकी करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि गैर-लाइसेंसीकृत जगहों पर शराब की बिक्री या परोसने पर भी सख्त रोक रहेगी। इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मदिरा का जब्तीकरण और दोषियों पर आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे।  शासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी जिले में आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा की बिक्री पर नजर रखने के लिए जिला कार्यालयों एवं संभागीय एवं राज्य स्तरीय उड़दस्ता भी गठित किए जाएंगे, जो जिले में स्थित शराब के अवैध संकलन स्थलों की जांच करेंगे। आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र में ‘‘होली‘‘ (जिस दिन रंग खेला जाये) पर्व के अवसर पर 14 मार्च को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान संचालित समस्त देशी मदिरा दुकानें , विदेशी मदिरा दुकानें, संलग्न अहाता, एफ.एल. 8 तथा मद्य भण्डागार पूर्णतः बंद रहेगा। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा। 

  • युवा भारत के लिए युवा डिजिटल साक्षरता के लिए युवा विषय के साथ-साथ विशेष शिविर में रचनात्मक एवं सृजनात्मक

    04-Mar-2025
    सामाजिक गतिविधिया-नियम एवं अनुशासन पालन के गुण के साथ विशेष शिविर का हुआ समापन
    राजनंदगांव / कॉन्फ्लूएंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर अठारह फरवरी से चौबीस फरवरी तक ग्राम सुंदरा में संपन्न हुआ l शिविर का मुख्य उद्देश्य साफ_सफाई ,पर्यावरण संवर्धन संरक्षण ,ग्रामीण विकास ,सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता ,नशा उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं के प्रति लोगों में जागरूकता लाना रहा  आयोजन में नुक्कड नाटक, रैली, एवं अन्य विधियों द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया l आयोजन डॉ. रचना पांडे (प्राचार्य) के निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय मानिकपुरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ l
    सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन समारोह में ग्राम के वरिष्ठजन सहित सरपंच, पंचगण एवं आम नागरिकों की उपस्थिति रहीl कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों से विस्तार पूर्वक अपने अनुभवों को साझा किया गयाl हीपेंद्रा साहू ने कहा कि वह भी अपने छात्र जीवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक रह चुके हैं l उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र के प्रति स्वयं सेवकों को अपनी भूमिका निर्वाह करने हेतु तैयार करती है l
     शिविर में व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, महिला सशक्तिकरण, यातायात जागरुकता, महिला सुरक्षा, पर्यावरण सुरक्षा, ग्रामीण विकास, विकसित भारत अभियान ,डिजिटल इंडिया में युवाओं के भूमिका जैसे विभिन्न विषयों पर बौद्धिक परिचर्चा विषय विशेषज्ञ द्वारा की गयी l
    छात्रों द्वारा एनएसएस गीत उठे समाज के लिए उठे,उठे प्रस्तुत किया गया l गीत के हर एक शब्द को अपने जीवन में अमल करने हेतु संकल्पबद्ध हुए l
    कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय मानिकपुरी ने कहा कि शिविर से छात्र आत्मनिर्भरता ,अनुशासन , समय प्रबंधन के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता ,संसाधनों के उपयोग और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सीखेंगे l प्रातः जागरण से लेकर जन जागरूकता ,शारीरिक व्यायाम और परियोजना कार्य जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्य करते हुए पूरे गांव में विभिन्न कार्य किए गए l
    प्राचार्य डॉ. रचना पांडे ने कहा कि शिविर आयोजन से छात्रों में राष्ट्र प्रेम की भावना विकसित होगीl इच्छा शक्ति मजबूत होती है l प्रेरणा गीत, लक्ष्य गीत l होंगे कामयाब, नौजवान आओ  रे के एक-एक स्वर एवं लय एकरूपता प्रदर्शित करती है l कार्यक्रम के समापन  अवसर के मुख्य अतिथि के सरपंच हीपेंद्र साहू ने छात्रों से कहा कि ग्राम में जो आप लोगों ने जागरूकता अभियान चलाया है वह क्षेत्र की आवश्यकता एवं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करना आपकी दूरदर्शिता और जन जागरूकता को दर्शाता है l शिविर से 
    प्रत्येक स्वयं सेवकों में देश प्रेम की भावना जागृत हुआ हैl समाज सेवा के लिए लोगों को प्रेरित करने का यह अनूठा तरीका मैं नहीं आप जैसे मूल भावना से आप सभी का समर्पण निश्चित रूप से नए दिशा देगा l आयोजन में ग्राम  के वरिष्ठ नागरिक महादेव साहू ,रामस्वरूप साहू एवं यनीश साहू सहित नवनिर्वाचित पंचगण देवकुवर साहू ,श्रीमती जागृति साहू, पवन यादव (कवि)की गरिमा में उपस्थिति रही और अपने अपने विचार प्रस्तुत किए l मंच में 
    स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण पूजन करके शुरूआत किया गयाl
     मंचीय अतिथियों का स्वागत गीत एवं श्रीफल , पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया l
    आयोजन में उन्नाचस स्वयंसेवक  सहित बड़ी संख्या में ग्राम की महिलाएं, पंचगण एवं अन्य नागरिकों की उपस्थिति रही l
    महाविद्यालय से विभागाध्यक प्रीति इंदौरकर, धनंजय साहू रहे l
    आयोजन का संचालन दिनेश आमले, रूपेश साहू, कंचन साहू, प्रिया कुंजाम, चंचल साहू, यतीश कुमार, कृष्णा एवं अन्य विद्यार्थियों द्वारा किया गया l
  • बुनियादी शिक्षा और पुरानी पीढ़ी को शिक्षा के महत्व का एहसास कराने एम.ओ.यू.के लिए संकल्पित हुए स्वयं सेवक

    04-Mar-2025
    राजनांदगांव/ कॉन्फ्लूएंस कॉलेज राजनांदगांव और रास्टर मास्टर फाऊंडेशन कोलकाता पश्चिम बंगाल के साथ एम.ओ.यू.के अंतर्गत महत्वपूर्ण विषयों पर किया गया ऑनलाइन व्याख्यान l कॉन्फ्लूएंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और रास्टर मास्टर इंटरनेशनल फाउंडेशन के बीच शिक्षा ,स्वास्थ्य के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के प्रमुख मुद्दों को लेकर एमओयू किया गया हैl कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय मानिकपुरी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के सौ स्वयं सेवक इस अभियान में फाउंडेशन के साथ मिलकर अपने आसपास के क्षेत्र में शिक्षा , स्वास्थ्य जागरूकता के तत्कालीन मुद्दों के साथ कार्य करेंगेl समाज के विभिन्न स्तर के नागरिकों में अमूलचूक परिवर्तन एवं जागरूकता लाने हेतु संकल्पबद्ध होंगे l
    प्राचार्य डॉ. रचना पांडे ने इंटरनैशनल स्तर पर कार्य करने वाली संस्था रास्टर मास्टर के प्रमुख दीप नारायण नायक के उपस्थिति में कॉलेज के छात्रों को दीवारों को ब्लैक बोर्ड में बदलकर छात्रों को शैक्षणिक स्तर पर मजबूत करने और गरीब पिछड़े बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के अभियान में जोड़ने हेतु हमारे सौ स्वयं सेवकों की एक टीम का निर्माण किया जा रहा है , जो शिक्षा से पिछड़े वंचित ,अशिक्षित लोगों तक पहुंच कर उनको शिक्षा के प्रति जागरूक करेंगे और अन्य आवश्यक मुद्दों के प्रति भी अभियान चलाया जाएगाl अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली संस्था के साथ एमओयू.के माध्यम से जुड़ना और निश्चित उद्देश्य के लिए कार्य करने में यह एमओयू मिल का पत्थर साबित होगाl
     रास्टर मास्टर के संचालक ने छात्रों को अपील करते हुए कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य है कि हम ड्रॉप आउट को कम करें ,पौष्टिक भोजन उपलब्ध करावे ,बाल विवाह रोकना शिक्षा में लैंगिक अंतर को पाटना, महिलाओं को सशक्त बनाना और मानसिकता बदलने जैसे प्रमुख मुद्दे हैं l
    आप सबके जुड़ने से इस अभियान को और अधिक तेजी मिल सकेगी ऐसा उम्मीद और विश्वास है l
    अपने वक्तव्य में नायक ने यह भी बताया कि अभी तक उन्होंने शिक्षा और आजीविका में सुधार लाने का जो कार्य प्रारंभ किया उसमें जमुरिया जिले से प्रारंभ होकर यह पश्चिम बंगाल, झारखंड यहां तक की बांग्लादेश के सात जिलों में फैल गया है ,जिससे लगभग दस हजार से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं l
    आप सबके अभियान में जूड़ने से हम और अधिक क्षेत्र और छात्रों को जोड़ पाएंगे l छत्तीसगढ़ में भी बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे l
    कॉन्फ्लूएंस कॉलेज के डायरेक्टर डॉ.मनीष जैन ,संजय अग्रवाल एवं आशीष अग्रवाल में संयुक्त रूप से एमओयू के विषय में कहा कि एक अनूठा मॉडल बनाया जो उस दिशा में पहला कदम था l जो जल्द ही एक आंदोलन में तब्दील हो गया l
    हमारे कॉलेज में एन.एस.एस.के स्वयंसेवकों के साथ एम.ओ.यू के अंतर्गत कार्य में यह जन आंदोलन निश्चित ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी l सभी को शुभकामनाएंl ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही और कार्य तथा संस्था से संबंधित प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किये l
    व्याख्यान में महाविद्यालय के सभी प्रध्यापक एवं एनएसएस के सौ स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही l
  • छत्तीसगढ़ की चहुंमुखी विकास के लिए बहुवर्ग हितैषी बजट- राजेश गुप्ता अग्रहरि

    04-Mar-2025
    राजनांदगांव/ प्रदेश के विष्णु देव साय सरकार के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत सन् 2025 - 26 के बजट को जन हितकारी एवं बहुवर्गीय हितैषी बजट बताते हुए,भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजेश गुप्ता अग्रहरि जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को देश के कवि हृदय प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने ही बनाया था और इसे भाजपा ही संवारेगा, इसे ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह हस्त लिखित बजट गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं, युवाओं, सहित हर वर्ग के लोगों का उत्थान की चिंता करने वाला बजट बताते हुए है कहा कि उत्थान के लिए करोड़ों रुपयों के प्रावधान किए गए हैं, इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कृषि, व्यवस्था क्षेत्र कैसे फले- फूले इसको ध्यान रखा गया है।
     श्री अग्रहरि ने कहा कि बजट में सबसे पहले प्रदेश की आधी जनसंख्या नारियों के लिए महतारी वंदन की राशि से सीधे बढ़ोतरी कर डेढ़ गुना कर दिया गया है वहीं महतारी समृद्धि के लिए 50 करोड़, महिला एवं बाल विकास के लिए 5 हजार 5 करोड़, कांग्रेस सरकार में पीएम मकान से वंचित रहे 18 लाख गरीबों के लिए पीएम आवास बनाए जाने, ग्रामीण विकास के लिए 8, 500 करोड़ के प्रावधान, पिछड़ी जाति के लिए 300 करोड़, स्वास्थ्य के क्षेत्र में 77 लाख 20 हजार लोगों के लिए 1500 करोड़ का प्रावधान, सरकारी हास्पीटलो को हाईटेक बनाने के लिए करोड़ों रुपए  का प्रावधान किया जाना प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार का छत्तीसगढ़ के लोगों की न केवल स्वास्थ्य के लिए शिक्षा, कृषि खेल व लोगों की, सुरक्षा की भी चिंता को दर्शाता है। 
    श्री अग्रहरि ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस बजट में पेट्रोल डीजल में वेट टेक्स में कमी लाकर लोगों को एक रुपए की राहत दी है। इसी तरह  स्टाम्प ड्यूटी में लगने वाले उपकर की समाप्ति व 5 नए साइबर थाना तथा खेल को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ के छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रावधान, शहरों को सुनियोजित व सर्वांगीण विकास के लिए 500 करोड़ का प्रावधान, अमृत मिशन योजना के तहत स्वच्छ जल के लिए 744 करोड़, तथा गरीब बेघर लोगों के लिए उन्हें आवास मुहैया करा कर गृह प्रवेश सम्मान योजना के लिए 100 करोड़ रुपए, ग्राम गौरव पथ के लिए 100 करोड़, समग्र विकास योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाना हर वर्ग की बढ़ोतरी की चिंता को दर्शाता है। श्री अग्रहरि ने कहा कि वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा प्रस्तुत सन् 2025- 26 के 1 लाख 65 हजार करोड़ वाले बजट में कोई भी नया कर नहीं लगाया गया है। वहीं पत्रकारों के लिए पत्रकार सम्मान योजना में 10 से बढ़ाकर 20 हजार व एक्स्पोज़र के लिए 1 करोड़ का प्रावधान किया जाना कर चौथे स्तंभ की चिंता भी इस बजट में लाई गई है।

     

  • पीलिया के 9 मरीज मिले, भिलाई नगर निगम ने जारी किया अलर्ट

    04-Mar-2025

    दुर्ग। जिले में भिलाई नगर निगम के गौतम नगर क्षेत्र में पीलिया फैला हुआ है। यहां अब तक पीलिया के 9 मरीज मिल चुके हैं, वहीं 22 लोगों में इसके लक्षण दिख रहे हैं। सभी की जांच की गई है। तेजी से हो रहे पीलिया के संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और निगम की टीम वार्ड में सर्वे और घर घर जांच करने का काम कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वेक्षण में पाया गया कि दूषित पेयजल की वजह से यह बीमारी वार्ड में फैल रही है। संक्रमण की स्थिति यह है कि एक-एक घर से तीन-तीन लोगों को पीलिया होने की पुष्टि हुई है। इसमें से एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वार्ड 42 गौतम नगर में यह पहला मामला नहीं है, जब यहां जलजनित बीमारियों का संक्रमण फैला है। यहां के पार्षद विनोद सिंह की माने तो यहां इससे पहले डायरिया का संक्रमण हो चुका है। इसमें कई लोग बीमार हुए थे और कई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक बार फिर दूषित पानी की समस्या के कारण यहां पीलिया का संक्रमण देखने को मिल रहा है। 

  • रायपुर में रोजाना 100 मेट्रिक टन गीले कचरे से बनाई जाएगी बायो गैस

    04-Mar-2025

    रायपुर। केन्द्र सरकार की अभिनव योजना के अंतर्गत रांवाभाठा बिरगांव क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम कम्पनी द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम की रिक्त भूमि पर शीघ्र कंप्रेस्ड बायो गैस संयन्त्र लगाने का कार्य किया जायेगा. आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने भारत पेट्रोलियम कम्पनी के क्षेत्रीय प्रभारी अधिकारी सहित छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल डेवलपमेन्ट अथारिटी के अधिकारी लव त्यागी, रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन रघुमणि प्रधान, सहायक अभियंता योगेश कडु की उपस्थिति में कंप्रेस्ड बायो गैस संयन्त्र लगाने चयनित स्थल का निरीक्षण किया.  बायो गैस संयन्त्र में प्रतिदिन 100 मेट्रिक टन गीले कचरे से बायो गैस बनाने का कार्य किया जायेगा. इस हेतु भारत पेट्रोलियम कम्पनी को गीला कचरा प्रतिदिन नियमित रायपुर नगर पालिक निगम, बिरगांव नगर पालिक निगम, खरोरा, अभनपुर, तिल्दा -नेवरा नगरीय निकायों से उपलब्ध करवाई जाएगी. इससे कंप्रेस्ड बायो गैस संयन्त्र में रायपुर जिले के बड़े क्षेत्र के नगरीय निकायों में निकलने वाले गीले कचरे का सुव्यवस्थित निष्पादन प्रतिदिन नियमित हो सकेगा. 

  • फर्जी अधिकारी ने की विधवा से 7 लाख की ठगी, FIR दर्ज

    04-Mar-2025

    रायगढ़। रायगढ़ में ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें एक विधवा महिला से 7 लाख से अधिक रूपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसमें क्रेडिट कार्ड को बंद कराने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक कृष्ण वाटिका बोइरदादर की रहने वाली स्मिता रोहित 43 साल के पति कुमार रोहित की मृत्यु कुछ समय पहले हुई थी। 2 दिसबंर 2024 को स्मिता के मोबाईल पर एक अज्ञात नंबर से काॅल आया और खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहने लगा कि उसके पति के नाम के क्रेडिट कार्ड का वार्षिक एमाउंट आपके खाते से कटेगा। अगर इससे बचना चाहते हैं, तो आपके पति के नाम से जारी क्रेडिट कार्ड को बंद करा दीजिए।   जिसके बाद स्मिता ने अपने पति के क्रेडिट कार्ड को बंद कराने का प्रोसेस पूछा, तब अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोबाईल से व्हाट्सअप के जरिए स्क्रिन शेयर करने कहा गया। ऐसे में स्मिता उसके झांसे में आ गई और अपने मोबाईल नंबर से स्क्रीन शेयर करने लगी। इसके बाद स्मिता समझ गई कि वह ठगी का शिकार हो गई है। ऐसे में उसने पहले सायबर सेल में इसकी सूचना दी और कल चक्रधर नगर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करायी है। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। 

  • निगम ने अवैध शेड पर चलाया बुलडोजर, कांग्रेस नेता के विरोध करने पर हंगामा

    04-Mar-2025

    बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में शराब भट्ठी के सामने बने अवैध शेड को नगर निगम ने हटा दिया। मंगलवार को कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेता सतनाम सिंह खनूजा ने इसका विरोध किया और अतिक्रमण निवारण दस्ते के प्रभारी के साथ विवाद की स्थिति बन गई। जोन क्रमांक 2 तिफरा के जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप के मुताबिक, सिरगिट्टी रेलवे फाटक के आगे बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते पर शराब भट्ठी के आसपास कई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा था। यह अतिक्रमण आवागमन में बाधा बन रहा था। निगम ने 17 दुकानदारों को नोटिस जारी किया। इनमें से दो दुकानदारों के अवैध शेड तत्काल हटा दिए गए। बाकी 15 दुकानदारों को स्वयं कब्जा हटाने की मोहलत दी गई है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शराब भट्ठी के आसपास अवैध चखना दुकानों से बस्तीवासियों को दिन-रात परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अतिक्रमणकारियों ने सड़क और नाली के ऊपर कब्जा कर रखा था। 

  • महासमुंद कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक

    04-Mar-2025

    महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे से साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने शासकीय एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं कार्यां की समीक्षा की। कलेक्टर लंगेह ने कहा कि निर्वाचन समाप्ति के पश्चात शासन के सभी कार्य, योजनाओं का क्रियान्वयन लक्ष्य के अनुरूप करना सुनिश्चित करें एवं कार्यालय में आने वाले आम जनता की समस्याओं का निराकरण नियमित और सुचारू रूप से किया जाए। कलेक्टर ने वर्तमान में जारी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध का पालन करने कहा है। साथ ही कहा कि बिना अनुमति के डीजे बजाने पर जप्ती की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने माउन्टेड व्हीकल डीजे पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूर्णतः अनुशासित एवं बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुरूप संचालित हो। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा संचालन के दौरान नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।  कलेक्टर लंगेह ने किसान पंजीयन की जानकारी लेते हुए कहा कि इसमें आवश्यक तेजी लाएं। उन्होंने किसानों का एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्रेशन एप्प/पोर्टल में सीएससी और सहकारी समितियों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि किसान स्वयं भी एग्रीटेक एप्प के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते है। अभी तक 49000 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। इसी तरह उन्होंने धान उठाव की प्रगति की समीक्षा की। शेष एक लाख 96 हजार क्विंटल धान का उठाव आगामी 13 मार्च तक उठाव करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में राशन कार्ड के ई केवाईसी के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य अधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड के ई केवाईसी के लिए 31 मार्च तक का समय सीमा निर्धारित है। उन्होंने वर्तमान में चल रहे बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी प्रकार के नकल प्रकरण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  बैठक में समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का समय सीमा पर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों, नामांतरण, बंटवारे और सीमांकन जैसे मुद्दों का प्राथमिकता के साथ निपटारा किया जाए जिससे आम जनों को कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा पीएम आवास, पीएम जनमन, जाति, आयुष्मान कार्ड आदि की समीक्षा की गई एवं उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री लंगेह ने श्रम एवं उद्योग विभाग को औद्योगिक क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।   इसके अलावा माइनिंग एवं शराब के अवैध परिवहन एवं शिकायतों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने माननीय हाई कोर्ट एवं विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों को गम्भीरता से लेते हुए समय सीमा में जवाब देने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त मांग एवं शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों को हटाने की कार्रवाई भी निरंतर करने के निर्देश दिए। 

Top