रायपुर। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ काम करने वाला झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साव पुलिस और कारोबारियों दोनों के लिए मुसीबत बना हुआ है। 7 मार्च को रांची में दिन-दहाड़े बदमाश एक कोयला कारोबारी को गोली मारकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक ये काम जेल में बंद अमन साव के निर्देश पर उसके गुर्गे कर रहे हैं। इसी केस की पूछताछ के लिए झारखंड पुलिस गैंगस्टर अमन साव को लेने रायपुर पहुंची। बता दें कि अमन साव रायपुर में कारोबारी पर फायरिंग मामले में जेल में बंद है। झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने माना है कि अमन साव जेल से अपना गैंग चला रहा है। उन्होंने कहा अपराधी वर्चुअल नंबर क्रिएट कर काम कर रहे हैं। रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के पास 7 मार्च को कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा की कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। विपिन मिश्रा को फायरिंग में गोली भी लगी है। वारदात के दौरान ड्राइवर को भी गोली लगी है। कोयला कारोबारी के बॉडीगार्ड ने भी जब जवाबी फायरिंग की तो हमलावर फरार हो गए। अपराधियों को गिरफ्तार करने के पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं इस हमले को अमन साव का नाम भी जोड़ा जा रहा है। झारखंड पुलिस हाई सिक्योरिटी में अमन साव को रायपुर जेल से रांची ले जा रही है। जहां उससे हमले को लेकर पूछताछ की जाएगी। अमन साव पर 50 से अधिक मामले रांची सहित राज्य के अगल-अलग थानों में दर्ज हैं। अमन साव का गिरोह रांची के अलावा रामगढ़, चतरा, धनबाद, हजारीबाग, पलामू, लातेहार और बोकारो में रंगदारी मांगने के लिए सक्रिय है। गिरोह कोल माइनिंग कंपनियों, कोयला व्यवसायी और ट्रांसपोर्टर, बिल्डर, ठेकेदार और कारोबारियों को रंगदारी के लिए टारगेट कर रहा है। अगर इन्हें रंगदारी नहीं मिलती है तो गिरोह के गुर्गे या तो उन कारोबारियों के दफ्तर पर फायरिंग कर धमका रहे हैं या फिर उन्हें ही गोली मार रहे हैं। पिछले 6 माह में रंगदारी मांगने और गोली चलाने के आधा दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। अमन गिरोह के खौफ से कई कारोबारियों ने अब घर से निकलना भी कम कर दिया है। उन्हें डर लगा रहता है कि कहीं उन पर कोई रंगदारी नहीं देने को लेकर फायरिंग ना कर दे।
रायपुर। जशपुर के आगडीह हवाई अड्डे में वर्तमान में एयर एनसीसी का फ्लाइंग ट्रेनिंग चल रही है। एनसीसी कैडेट को छोटे हवाई जहाज से उड़ान भरने और रनवे पर लैंड करने से लेकर, विमान के कॉकपिट से लेकर हर हिस्से और विमान के नियंत्रण को लेकर सभी बेसिक जानकारी दी जा रही है। विंग कमांडर वीके साहू के अनुसार इस महीने के 7 तारीख से संचालित की जा रही इस प्रशिक्षण में फिलहाल 35 प्रशिक्षु कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। इस माह के अंत तक 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन रायपुर के बैनर के तले प्रदेश के युवा जशपुर के खुले आसमान में हवा में उड़ान सीख रहे हैं। एयर एनसीसी के द्वारा 2 सीटर माइको लाइट एयरक्राफ्ट के जरिए जशपुर के आगडीह हवाई पट्टी पर एनसीसी सीनियर डिवीजन के कैडेट्स जिनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं। विंग कमांडर वीके साहू ने बताया की एयर फोर्स और एविएशन के क्षेत्र में करियर के रूप में इसे चुनने वाले युवाओं के लिए यह प्रशिक्षण बेहद कारगर है। उन्होंने बताया कि वो खुद बसना क्षेत्र के लाखौली के निवासी है और सबसे पहले उन्होंने भी एनसीसी कैडेट्स के रूप में उड़ान भरी थी जो आगे चलकर उनके करियर के लिए मील के लिए एयरफोर्स या एविएशन क्षेत्र में जाने वाले युवा के लिए यह प्रशिक्षण फ्लाइंग स्कूल में प्रवेश के लिए सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने बताया कि रायपुर के माना एयरपोर्ट पर उड़ान के सीमित अवसर के कारण इस ट्रेनिंग को जशपुर शिफ्ट किया गया है। उन्होंने इस पूरे प्रशिक्षण अभियान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रदेश के शिक्षा सचिव और कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास का आभार प्रकट किया, जिनके प्रयासों से जशपुर हवाई पट्टी पर चिकित्सा स्टाफ के साथ एम्बुलेंस और फायर फाईटिंग दस्ते के साथ तमाम तरह गई है, जिससे पूरी टीम और कैडेट्स के रुकने रहने, खाने और प्रशिक्षण का सारा काम सुचारू रूप से चल रहा है।
बस्तर। बस्तर हमेशा से प्राकृतिक संपदा से भरपूर रहा है. यहां की इंद्रावती नदी पूरे बस्तर को सींचती है. लेकिन भीषण गर्मी आने से पहले ही यह प्राणदायनी नदी सूखने लगी है. पानी की कमी की चिंता को लेकर बस्तर के किसानों को आज पहली बार संघर्ष करना पड़ा. यहां के किसानों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ‘इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले नेशनल हाईवे- 30 पर भोंड के पास चक्काजाम कर दिया. इससे के दोनों तरफ आवाजाही ठप पड़ गई. बड़ी संख्या में पुलिस बल स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई है. दरअसल, किसानों ने कुछ दिन पहले ही बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इंद्रावती नदी में बने स्टाप डेम का पानी छोड़ने के अलावा अन्य 6 सूत्रीय मांग की थी. किसानों ने इन मांगों को पूरी करने के लिए प्रशासन को सप्ताह भर का समय दिया था. मांग पूरी नहीं होने पर आक्रोशित किसानों ने आज चक्का जाम कर दिया. इधर चक्का जाम के चलते हाईवे में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. जगदलपुर-रायपुर मार्ग में जाम की स्थिति बनने से आवाजाही ठप पड़ गई है. स्थिति को कंट्रोल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. वहीं किसानों का कहना है, कि जब तक प्रशासन के द्वारा उन्हें आश्वासन नहीं मिल जाता और स्टाप डैम का पानी नहीं छोड़ा जाता, तब-तक वे हाईवे पर धरना प्रदर्शन करते रहेंगे.
अंबिकापुर। ईडी के बाद अब आईटी विभाग की दबिश की खबर है. पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस नेता के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने छापा मारा है. पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाने वाले प्रदेश कांग्रेस महामंत्री दुतेंद्र मिश्रा कल्याण ट्रेडर्स के संचालक है. इनकम टैक्स के अधिकारियों ने दुकान और मकान पर छापा मारा है. बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स में गड़बड़ी की शिकायत पर विभागीय टीम ने कार्रवाई की है. फिलहाल, इनकम टैक्स विभाग की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है.
रायपुर। ED छापे से भूपेश बघेल परेशान है, तो वहीं कांग्रेसी मन ही मन गद गद हो रहे है, क्योंकि जब बघेल सत्ता संभाल रहे थे तब कांग्रेसियों की पूछ परख तक नहीं हो रही थी, सीएम निवास के गेट तक पहुंचना मुश्किल हो गया था, सिर्फ बघेल के चार से पांच करीबियों के ईशारे पर दोगले कांग्रेस नेताओं के काम ठीक-ठाक हो रहे थे, घोटाले कर इन सबने जमकर पैसा भी कमाया. जिसका नतीजा आज सामने आ रहे है. इस वक्त भूपेश निवास में मोहम्मद अकबर और रवींद्र चौबे के छोड़ सभी नेता मौजूद है. सौम्या जो सुपर सीएम थी भूपेश राज में बड़े बड़े आईएएस आईपीएस सौम्या के सामने कुछ नहीं बोल पाते थे, जीतने भी घोटाले हुए इन सब के कारनामे सौम्या के पास थी, जैसे कोयला, DMF शराब और कई घोटाले शामिल है, घोटालों में कांग्रेस के विधायक नेता फंसे हुए है. मुख्य मुद्दा कमीशन खोरी का था, सबकी कमीशन बंधी हुई थी, एक कागज में हिसाब किताब लिखकर हर महीने कमीशन मंत्री , विधायक और नेताओं तक पहुंच जाता था. सूर्यकांत तिवारी- सूर्यकांत तिवारी बड़ा कारोबारी है, इसका संबंध दोनों पार्टी के नेताओं से रहा है, मौसम की तरह ये सरकार बदलते ही अपना पैठ जमा ही लेता था, फ़िलहाल ये जेल में बंद है. वर्तमान में इन्हे ACB और EOW रिमांड में लिए हुए है, पूछताछ हो रही है, कई राज खुल रहे है. आज बघेल यहाँ पड़े छापे से यह तो तय हो गया कि सत्ता में रहते बघेल ने खूब पैसे कमाए, घोटालों में बेटे चैतन्य का भी हाथ रहा है, चैतन्य के मोबाइल से ED ने कई अहम मैसेज स्टोर कर लिए है. भूपेश बघेल ने अपने ऊपर हुए हमले की जांच को पार्टी के साथ जोड़कर राजनीतिक पैतरा खेला. और पार्टी को अपने साथ खड़े करने की कोशिश कर रहे भूपेश बघेल। और कांग्रेस पार्टी के लिए अपने आप को समर्पित और बलिदानी नेता के रूप में नाकाम कोशिश कर रहे हैं. भाजपा के एक नेता ने कहा - कि वे अपने ही प्रदेश में चारो खाने चित होने के पश्चात अब पंजाब में भी कांग्रेस पार्टी का बंटाधार करेंगे. भूपेश बघेल अपने ही निर्वाचन क्षेत्र की लोकसभा में भी पार्टी की हार दिलाई है. ये भी भूलना नहीं चाहिए की लगातार जिला पंचायत से लेकर सभी चार चुनाव कांग्रेस पार्टी भूपेश बघेल के कारण ही हारी है.और भूपेश बघेल कोई बहुत बड़े जादूगर नेता नहीं है. जिसके लिए कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक दांव लगाकर भूपेश के साथ खड़े होंगे. दिल्ली के बड़े नेताओं को सोचना होगा कि वे अपने ही प्रदेश में सभी चुनाव हराने वाले के साथ कैसे साथ खड़े हो सकते हैं.
रायपुर। चंदखुरी में CM साय ने बुनियादी प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट में 1 लाख करोड़ से ज्यादा का मिला निवेश प्रस्ताव छत्तीसगढ़ अब ऊर्जा क्रांति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज रायपुर में हुए ‘छत्तीसगढ़ एनर्जी इंवेस्टर्स समिट’ में कई बड़ी कंपनियों ने 3 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश का ऐलान किया है. इस निवेश से राज्य में परमाणु, थर्मल, सौर और पंप्ड स्टोरेज जैसे क्षेत्रों में बिजली उत्पादन के नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे। इससे न केवल उद्योगों को फायदा मिलेगा, बल्कि आम लोगों को भी सस्ती और निरंतर बिजली मिल सकेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ में ऊर्जा के क्षेत्र में यह निवेश राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देकर हरित भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ न केवल ऊर्जा में आत्मनिर्भर बने, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऊर्जा हब के रूप में स्थापित हो। छत्तीसगढ़ पहले से ही 30,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहा है, जो देश के औसत से ज्यादा है। अब हर व्यक्ति को 2048 किलोवाट-घंटे बिजली मिल रही है, जिससे राज्य की ऊर्जा जरूरतें पूरी हो रही हैं। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में एनटीपीसी ने 80,000 करोड़ रुपये की लागत से 4200 मेगावाट क्षमता का न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट लगाने की योजना बनाई है। इससे छत्तीसगढ़ में परमाणु ऊर्जा से बिजली उत्पादन की शुरुआत होगी। थर्मल पावर क्षेत्र में भी बड़े निवेश की घोषणा हुई है। अदानी पावर 66,720 करोड़ रुपये खर्च कर कोरबा, रायगढ़ और रायपुर में 1600-1600 मेगावाट के तीन थर्मल पावर प्लांट लगाएगा। जिंदल पावर रायगढ़ में 1600 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए 12,800 करोड़ रुपये का निवेश करेगा, जबकि सरदा एनर्जी रायगढ़ में 660 मेगावाट क्षमता के प्लांट के लिए 5,300 करोड़ रुपये लगाएगी। इसके अलावा, सरकारी कंपनियां एनटीपीसी और सीएसपीजीसीएल 41,120 करोड़ रुपये की लागत से 4500 मेगावाट बिजली उत्पादन करेंगी।
बिलासपुर। पुलिस ने नशीली कफ सिरप के साथ नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि झारखंड के मेडिकल व्यवसायी ने दिया था। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस इस कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। सरकंडा टीआई निलेश पांडेय बताया कि रविवार को सूचना मिली उर्जा पार्क के पास दो लोग नशीली कफ सिरप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर मुनी बाबा गली सरकंडा निवासी अथर्व सौम्य सिंह (23) और एक नाबालिग को पकड़ लिया। उनके पास बैग में 55 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप मिला। इसे जब्त कर दोनों को थाने लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि झारखंड स्थित देवघर के आश्रम ने मेडिकल स्टोर संचालक ने उन्हें प्रतिबंधित सिरप सरकंडा निवासी तनु मेश्राम उर्फ भांचा को देने के लिए दिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अथर्व को भी गिरफ्तार कर लिया है। इधर सिरप की जब्त और सहयोगियों के गिरफ्तार होने की जानकारी मिलते ही आरोपी तनु मेश्राम भाग निकला। पुलिस ने उसके ठिकानों में दबिश दी। लेकिन, वो नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर ईडी की जांच जारी है. वहीं भूपेश बघेल के निवास के बाहर ईडी की कार्रवाई से आक्रोशित समर्थकों की नारेबाजी जारी है. समर्थकों ने अफसरों से झूमाझटकी करते हुए ईडी अफसर के वाहन पर तोड़फोड़ की कोशिश की है. इसे देखते हुए भूपेश बघेल के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. हंगामा शांत कराने स्थानीय पुलिस ने कई कांग्रेसी को हिरासत में लिया. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, बघेल के निवास में बड़ी मात्रा में नगदी मिलने की सूचना पर ईडी और बैंक के अधिकारी नोट गिनने की मशीन लेकर बघेल के घर पहुंचे हैं. ED ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी जब्त किया है. भूपेश बघेल के घर से 6 मोबाइल फोन से ईडी के अधिकारी बातचीत की डिटेल खंगाल रहे. डिजिटल ट्रांजेक्शन के हिसाब निकाल रहे. बता दें कि भूपेश बघेल के निवास पर ED तड़के सुबह से जांच कर रही. जानकारी के अनुसार, ED की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर दबिश दी है. ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के प्रमुख आरोपी मनीष पाल सिंह छाबड़ा उर्फ ऋषि सिंह को पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से गिरफ्तार कर रायपुर लाया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने फूलों और पूजा किट के व्यापार में 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। यह मामला 2023 में थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 375/2023 के तहत पंजीबद्ध किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद्र सिंह ने इस गिरफ्तारी के बाद एक सख्त संदेश दिया और कहा, “छत्तीसगढ़ पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रहेगी, चाहे वह कहीं भी छुपे हों। कोई भी व्यक्ति अगर इस समाज के साथ धोखाधड़ी करता है, तो उसे कानून से बचने का कोई रास्ता नहीं मिलेगा। अपराधियों को हम हर हाल में पकड़ेंगे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएंगे।” यह मामला गंभीर था, और इसमें मनीष पाल सिंह छाबड़ा के साथ अन्य आरोपी सुनीता कौर, अंशुल दवे आदि के खिलाफ सख्त आरोप लगाए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में, और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटेल के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने इस अपराधी को पकड़ने के लिए पश्चिम बंगाल भेजा था। “हमारा संदेश स्पष्ट है: अपराधियों को छूट नहीं मिलने वाली। यदि किसी ने इस राज्य में अपराध किया है, तो छुपने का कोई मौका नहीं मिलेगा। हमारी पुलिस पूरी निष्ठा और सख्ती से उनकी गिरफ्तारी करेगी और उन्हें कानून के शिकंजे में बांधने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।" डॉ. लाल उमेंद्र सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि रायपुर पुलिस अपराधियों के खिलाफ और अधिक कठोर कदम उठाएगी।टीम द्वारा मनीष पाल सिंह छाबड़ा की गिरफ्तारी से यह साबित हो गया कि रायपुर पुलिस किसी भी प्रकार के अपराधी को नहीं बख्शेगी। तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने कहा, “यह गिरफ्तारी सिर्फ एक शुरुआत है। अब हर अपराधी को यह समझना होगा कि छत्तीसगढ़ पुलिस उनके खिलाफ बिना किसी डर और दबाव के कड़ी कार्रवाई करेगी।” रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल है, और नागरिकों के बीच कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और बढ़ा है।
रायपुर। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार झगराखण्ड SECL सबएरिया में अवैध रूप से रह रहे परिवारों को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। SECL प्रबंधन द्वारा लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिसके तहत अवैध कब्जाधारियों को अपने मकान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंधन द्वारा जारी नोटिस के बाद जिला प्रशासन, SECL प्रबंधन और नगर पंचायत संयुक्त रूप से कार्यवाही करेंगे। कार्यालयीन अवधि में अवैध मकानों को खाली कराकर वैध आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई प्रशासनिक आदेशों के तहत हो रही है और इसे शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। SECL प्रबंधन ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में सुव्यवस्थित आवासीय व्यवस्था बनाई जा सके।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ED की टीम ने दबिश दी है। बताया जा रह है कि ED की टीम चार गाड़ियों में उनके भिलाई पदुमनगर स्थित आवास पर दबिश दी है। बता दें कि भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई नेता लंबे समय से ED के राडार में है और कई स्थानों पर छापेमार की कार्रवाई लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने भूपेश बघेल के साथ-साथ उनके बेटे चैतन्य बघेल के बेटे के घर पर भी दबिश दी है। यहां भी अधिकारियों की दो टीम यहां पहुंची हुई है और कार्रवाई कर रही है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि ईडी ने किन मामलों को लेकर दबिश दी है। आपको बता दें कि शराब, कोयला और महादेव सट्टा सहित कई अन्य मामलों को लेकर कई कांग्रेस नेताओं के घर पर ईडी की छापेमार कार्रवाई कर रही है। लेकिन आपको बता दें कि महादेव सट्टा और कोयला घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आया था।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पहुंची ED की टीम
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) March 10, 2025
भिलाई पदुमनगर वाले घर पर 4 इनोवा में पहुंचे हैं ED के अधिकारी,
भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर भी पहुंची ED की टीम
कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाल रही ईडी#ED #BhupeshBaghel #Chhattisgarh pic.twitter.com/viJ7b9mC9p
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ED की टीम ने दबिश दी है। बताया जा रह है कि ED की टीम चार गाड़ियों में उनके भिलाई पदुमनगर स्थित आवास पर दबिश दी है। बता दें कि भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई नेता लंबे समय से ED के राडार में है और कई स्थानों पर छापेमार की कार्रवाई लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने भूपेश बघेल के साथ-साथ उनके बेटे चैतन्य बघेल के बेटे के घर पर भी दबिश दी है। यहां भी अधिकारियों की दो टीम यहां पहुंची हुई है और कार्रवाई कर रही है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि ईडी ने किन मामलों को लेकर दबिश दी है। आपको बता दें कि शराब, कोयला और महादेव सट्टा सहित कई अन्य मामलों को लेकर कई कांग्रेस नेताओं के घर पर ईडी की छापेमार कार्रवाई कर रही है। लेकिन आपको बता दें कि महादेव सट्टा और कोयला घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आया था।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पहुंची ED की टीम
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) March 10, 2025
भिलाई पदुमनगर वाले घर पर 4 इनोवा में पहुंचे हैं ED के अधिकारी,
भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर भी पहुंची ED की टीम
कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाल रही ईडी#ED #BhupeshBaghel #Chhattisgarh pic.twitter.com/viJ7b9mC9p
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। उनके भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर आज (सोमवार) सुबह चार गाड़ियों में टीम पहुंची है। दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में जांच करने ईडी की टीम आई है। दरअसल, एक साल पहले महादेव सट्टा ऐप केस में EOW (आर्थिक अनुसंधान शाखा) ने ED की शिकायत पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 21 आरोपियों पर FIR दर्ज की थी। इसमें ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत कई अज्ञात पुलिस अफसर और कारोबारियों के नाम भी शामिल हैं। वहीं, उस समय बघेल ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया था। ED करीब एक साल से महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि इसमें छत्तीसगढ़ के उच्च पदस्थ राजनेताओं और नौकरशाहों के शामिल होने का पता चला है। ऐप के दो मुख्य प्रमोटर भी छत्तीसगढ़ से ही हैं। ED के अनुसार, इस मामले में करीब 6,000 करोड़ रुपए की आय आंकी गई है।
रायगढ़। एसपी दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए ग्राम सोनाजोरी में 22 किलो गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब ₹21 लाख से अधिक की संपत्ति भी जब्त की गई है। विदित हो कि 2 मार्च को साइबर सेल और लैलूंगा पुलिस की टीम ने ग्राम चिटकानारा में गांजा रेड की कार्यवाही कर आरोपी गोजा यादव से 9 किलो गांजा जप्त कर कार्यवाही की गई थी । आरोपी से मिले अहम जानकारी पर पुलिस क्षेत्र में गांजा बेचने वालों पर निगाह रखे हुए थी कि कल पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी केशव यादव और उसका साथी नत्थू उर्फ लुदरो अवैध रूप से गांजा की बिक्री में संलिप्त हैं। बीते 1 मार्च को दोनों ने उड़ीसा के रेडाखोल बौध इलाके से गांजा खरीदकर लाने की योजना बनाये और क्रेटा कार से उड़ीसा जाकर गांजा लेकर आए थे ।
रायपुर। हाथ-पैर बांधकर रेप वीडियो भी बनाने वाला आरंग का युवक गिरफ्तार हो गया है, पीड़िता ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.03.2025 की रात्रि करीबन 08.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर के मेन गेट के दरवाजा को खोलकर अंदर प्रवेश किया जिसकी उम्र करीबन 25-26 साल होगी जो ब्लेक कलर का फूल टीशर्ट एवं ब्लेक कलर का जिंस पहना था तथा हाथ में सफेद कलर का ग्लब्स पहनने के साथ ही चेहरे में भी नकाब पहना था। वह प्रार्थिया को पकड़कर बेड रूम में ले गया और जान से मारने की धमकी देते हुये अपने साथ लाये रस्सी से प्रार्थिया के दोनों हाथ एवं पैर को बिस्तर से बांध दिया एवं प्रार्थिया द्वारा मना करने पर भी जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा अपने पास रखें मोबाईल फोन में उसका अश्लील विडियो बनाकर पांच लाख रूपये की मांग करने लगा पैसे नहीं देने पर विडियो वायरल करने की धमकी देने लगा तथा उसके आलमारी में रखें सोने की चैन एवं नगदी रकम को निकाल कर रख लिया उसके बाद वह व्यक्ति अपने साथ लाये रस्सी जिससे प्रार्थिया को बांधा था को खोल दिया तथा प्रार्थिया के घर में रखें दुपट्टा से उसे पुनः बांध दिया एवं रस्सी, सोने की चैन एवं नगदी रकम को लेकर भाग गया, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 135/25 धारा 64(1), 351(2), 333, 331(4), 115, 308(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
सुकमा। जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोमगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों के ठिकाने पर दबिश देकर पुलिस ने उनके प्रिंटिंग प्रेस से जुड़ा सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस बल, कोबरा 203 बटालियन और सीआरपीएफ 241 बटालियन की संयुक्त टीम को जलेरगुड़ा जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई। ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों के प्रिंटर, इन्वर्टर मशीन और अन्य सामग्री बरामद की। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए ठिकाने के आसपास कई जगह स्पाइक ट्रैप बिछाए थे। हालांकि, सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते किसी प्रकार की हानि नहीं हुई। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। इलाके में अभी भी सर्चिंग अभियान जारी है, ताकि किसी और ठिकाने का पता लगाया जा सके।
रायपुर। रेलवे स्टेशन परिसर में आगजनी की घटना हुई, जिसमें स्कॉर्पियो जलकर राख हो गई है। आरोप है कि फायर विभाग को सूचना देने के बावजूद एक भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं आई। बड़ी घटना भी हो सकती थी। बता दें कि भीषण गर्मी के चलते स्कॉर्पियो में आग लगने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि स्कॉर्पियो धूप में खड़ी थी। फायर विभाग को अलर्ट रहने की जरूरत - अगर इस तरह फायर अमला सुस्त रहा तो आगजनी की घटना पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सकेगा। बड़ी घटना घटित हो सकती है। गर्मी का महीना चल रहा है। आम तौर पर आगजनी की घटना होती रहती है। जिससे निपटने विभाग को सतर्क रहने की जरूरत है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।
कवर्धा। कवर्धा जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा एक बार फिर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शासकीय नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने वाले ईश्वरी साहू को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। तो वहीं झंडाकाण्ड में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ कदम से कदम मिलाकर जेल जाने वाले कैलाश चन्द्रवंशी भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। कहा जा रहा है कि भाजपा के द्वारा दोनों के त्याग और पार्टी के प्रति समर्पित ढंग से काम करने का ईनाम दिया गया है। खास बात यह है कि दोनों ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सबसे करीबी भी माने जाते हैं। दूसरे तरीके से यह भी कह सकते हैं कि साहू और कुर्मी समाज को साधने का प्रयास किया गया है क्योंकि दोनों ही समाज के जिले में सबसे ज्यादा वोट बैंक भी है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद दोनों ने मीडिया से बातचीत किया और आगामी पांच वर्षों में योजना बनाकर पंचायतों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का दावा किया।
रायपुर। होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे छत्तीसगढ़ से 5 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। इन स्पेशल ट्रेनों से यूपी, बिहार, दिल्ली और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। ये स्पेशल ट्रेनें गोंदिया से छपरा (बिहार) और पटना (बिहार) के अलावा दुर्ग से निजामुद्दीन और मदार जंक्शन (अजमेर, राजस्थान) के लिए चलेगी। इससे यात्री भीड़-भाड़ से बचकर आसानी से अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकते हैं। रेलवे के मुताबिक, होली के दौरान भारी भीड़ के चलते सामान्य ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में इन स्पेशल ट्रेनों से हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा। टिकट की बुकिंग IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के अलावा काउंटर से की जा सकती है।
सुकमा। जिले में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) और EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) की टीमों ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों को लेकर की गई है। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और संदिग्ध लेन-देन से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं। DFO (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) के कार्यालय और निवास पर जांच जारी हैं। कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई हैं। कोन्टा और छिंदगढ़ में कई जगहों पर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार दक्षिण बस्तर के अन्य जिलों में भी ACB और EOW की कार्रवाई की खबरें सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक अकाउंट डिटेल्स और डिजिटल डेटा जब्त किया गया है। इसके अलावा कई संदिग्ध लेन-देन की जानकारी भी अधिकारियों के हाथ लगी है। ACB और EOW की टीमें अब इन दस्तावेजों की जांच कर रही हैं और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Adv