बलौदाबाजार। जिले के सुहेला तहसील में एक दुखद घटना सामने आई है। सुहेला तहसीलदार की एकतरफा कार्रवाई और बदसलूकी से परेशान होकर किसान हीरालाल साहू ने तहसीलदार कुणाल सर्वैया के सामने ही जहर पी लिया। आनन-फानन में हीरालाल को सुहेला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है, लेकिन उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। हीरालाल साहू बुड़गहन गाँव के निवासी हैं। यह मामला सुहेला के बुड़गहन गाँव का है, जहाँ किसान हीरालाल की जमीन पर गाँव के ही एक अन्य व्यक्ति ने जबरन कब्जा कर घर बना लिया। इस संबंध में हीरालाल ने सुहेला तहसील कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। पिछले दो वर्षों से हीरालाल लगातार तहसीलदार और कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। घटना वाले दिन भी हीरालाल की पेशी थी। परिजनों ने तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, हीरालाल और उनका परिवार तहसीलदार के सामने अपनी जमीन वापस दिलाने की गुहार लगा रहे थे। घंटों तक पेशी और मिन्नतों का दौर चला, लेकिन तहसीलदार ने उनकी एक नहीं सुनी। तहसीलदार ने अपने स्टाफ को कहकर हीरालाल और उनके परिवार को धक्के मारकर दफ्तर से निकालने का आदेश दिया। इतना ही नहीं, तहसीलदार ने परिवार के साथ बदसलूकी भी की। हीरालाल के बेटे और बेटी इंसाफ मांगते हुए तहसीलदार के सामने हाथ जोड़े खड़े थे, लेकिन तहसीलदार ने पुलिस बल भी बुला लिया।
रायपुर। पुलिसकर्मी पर बेवजह युवक को पीटने और थप्पड़ जड़ने का आरोप लगा है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक पुलिसकर्मी चाय दुकान के सामने खड़े युवक पर थप्पड़ जड़ रहा है। फिर उसके साथ डंडे से मारपीट कर रहा है। इस घटना में युवक के हाथ-पैर और छाती में चोंटे आई हैं। यह पूरा मामला पंडरी(मोवा) थाना क्षेत्र का है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है। पीड़ित गोपाल दास डहरिया ने बताया कि सेक्टर 8 सड्डू का निवासी है। 12 मार्च की रात करीब 9 बजे वह विज्ञान भवन के पास अपने भाई के चाय ठेले में खड़ा था। इस दौरान मोवा थाने के पुलिस वाले वहां पर पहुंचे। उनमें से एक कांस्टेबल मनीष साहू तू-तड़ाक करते हुए जबरन गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। उसने मारने का कारण पूछा तो वह गालियां देने लगा युवक का कहना है कि उसने बताया कि यह उसकी ही चाय दुकान है। वह अपने भाई की मदद करने आया था। लेकिन इसके बावजूद पुलिस कर्मी गाड़ी से फाइबर के डंडा निकालकर लाया। फिर उसके हाथ पैर और छाती में कई बार वार किए। जिससे वह जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे उठाकर गाड़ी में जबरन बैठाने लगा। तो युवक डरकर वहां से दूर भागा। इस घटना के बाद युवक अपने परिजन और दोस्तों के साथ पुलिस थाने पहुंचा। वहां जाकर उसने सीनियर पुलिस वालों को पूरी घटना बताई। फिर लिखित में आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत भी दी। लेकिन इसके बावजूद थाने में कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके अलावा युवक का मुलायजा भी नहीं करवाया गया। इस मामले में पीड़ित का कहना है कि न्याय नहीं मिलने पर वह पुलिस अफसरों से मामले की शिकायत करेगा।
अंबिकापुर। शासकीयकरण नहीं करने के मामले को लेकर पंचायत सचिव लामबंद हो गए हैं। सचिव संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह पैकरा ने ऐलान किया है कि पंचायत सचिव 17 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे। 18 मार्च से पंचायत सचिव ब्लॉक मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे और 1 अप्रैल को मंत्रालय का घेराव करेंगे। पंचायत सचिव संघ का आरोप है कि विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी में पंचायत सचिवों को शासकीयकरण करने का वादा किया गया था। मगर डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी इस पर अमल नहीं किया किया गया। पंचायत सचिव संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि इस मामले को लेकर सरकार से कई बार बातचीत की गई मगर कोई कारगर पहल अब तक नहीं हो सकी है। ऐसे में अब सचिव संघ ने आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया है। पंचायत सचिव संघ का कहना है कि सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से शासकीय योजनाओं में इसका असर पड़ेगा ही। साथ ही साथ नए सरपंच चुनकर आये हैं उन्हें भी पदभार नहीं दिया जा सका है। ऐसे में पंचायत सचिव संघ ने पूरे प्रदेश में हड़ताल और आंदोलन की बात कही है। ऐसे में देखना होगा कि पंचायत सचिवों की मांग पर सरकार किस तरह से पहल करती है। क्या पंचायत सचिवों को अपनी मांग को लेकर आंदोलन करना पड़ता है या फिर सरकार इसके पहले कोई रास्ता निकाल पाती है।
कुरुद। खेल मैदान में खड़ी कार से नशीली दवाई जब्त किए गए है, चार सप्लायर गिरफ्तार हुए है। कुरूद पुलिस को मोबाईल के माध्यम से मुखबिर से सूचना मिला की मुखबिर से खेल मैदान कुरूद में एक ईक्को कार क० CG 28 K 1666 में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से नशीली दवाई रखकर बिकी कर रहे है की सूचना पर पंचनामा तैयार कर हम० स्टाफ गवाहान को तलब कर उनके साथ खेल मैदान कुरूद मंच के पास घेराबंदी कर आरोपी दुर्गेश चंद्राकर, अमित कुमार यादव, राकेश मारकंडे, भुनेश्वर प्रसाद साहू को पकडकर चारों की एवं ईक्को कार क्र० CG 28 K 1666 की तलाशी लेने पर ALRIF-0.5 NR Alprazolam Tablets I.P. 0.5 MG की कुल 293 पत्ता टेबलेट प्रत्येक पत्ता में 10-10 नग टेबलेट भरा हुआ कुल 2930 नग टेबलेट (कुल वजन 1.465 ग्राम) कीमती 7087.67 रूपये एवं बिक्री रकम 14170/- रूपये एवं ईक्को कार क्र० CG 28- K-1666 कीमती 2,50,000/- रूपये जुमला 2,71,257/-रूपये मिलने पर गवाहों के समक्ष मौके पर जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर टेबलेट को सीलबंद किया गया है।
बेमेतरा। जिले में होली से ठीक पहले एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना नेशनल हाइवे-30 पर उमरिया गांव के पास हुई, जब कार सवार 11 लोग होली का त्योहार मनाने के लिए मरका गांव जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह नहर में जा पलटी। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इस भीषण हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बलौदाबाजार. होली के अवसर पर आज रायपुर रेंज IG अमरेश मिश्रा ने बलौदाबाजार जिले में पुलिस पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया. इससे शहरवासियों में गुणवत्तापूर्ण व सही मात्रा में पेट्रोल मिलने की उम्मीद जगी है. वहीं शहर के अंदर पेट्रोल पंप खुलने से आम नागरिकों को भी फायदा होगा. महिलाओं को भी अब पेट्रोल के लिए लम्बी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी. शहर के अंदर कोतवाली थाना के बगल में ही आसानी से पेट्रोल डीजल उपलब्ध हो सकेगा. आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि पुलिस पेट्रोल पंप खुलने से निश्चित ही आम नागरिकों को फायदा होगा. साथ ही विभागीय गाडियां भी अब यहीं से पेट्रोल डीजल लेंगी, जिससे भ्रष्टाचार भी रूकेगा. इसके साथ-साथ लोगों के मन में पेट्रोल डीजल की गुणवत्ता को लेकर जो, संशय रहता था, वह दूर होगा. इस अवसर पर उन्होंने जिला कलेक्टर, एसपी और सभी नागरिकों को बधाई शुभकामनाएं दी.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेलवे की 2,731 किलोमीटर लंबाई की 25 परियोजनाओं पर 37,018 करोड़ रुपये का कार्य योजना व निर्माण प्रक्रिया में है, जिनमें से 882 किलोमीटर कार्य पूरा किया जा चुका है। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के छत्तीसगढ़ में रेलवे के विकास कार्यों को लेकर किए गए प्रश्न के जवाब में दी। बृजमोहन अग्रवाल ने रेल मंत्री से पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ में स्वीकृत रेलवे परियोजनाओं, उनके कार्यान्वयन की स्थिति, लंबित परियोजनाओं के कारणों और नई रेलगाड़ियों की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी मांगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि, वर्ष 2009-14 की तुलना में 2014-24 के दौरान नई रेल पटरियों की कमीशनिंग 15 गुना बढ़ी है। वर्ष 2009-14 में सिर्फ 32 किलोमीटर रेल लाइन बिछाई गई थी, जबकि 2014-24 में 999 किलोमीटर रेल लाइन चालू की गई। रेलवे बजट आवंटन भी वर्ष 2009-14 में 311 करोड़ रुपये प्रति वर्ष से 2024-25 में बढ़कर 6922 करोड़ रुपये हो गया है, जो 22 गुना वृद्धि दर्शाता है। *लंबित परियोजनाओं के कारण और समाधान: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सवाल पर मंत्री ने बताया कि रेलवे परियोजनाओं की प्रगति भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृतियों, राज्य सरकार की लागत भागीदारी, जनोपयोगी सेवाओं के स्थानांतरण, कानूनी और जलवायु परिस्थितियों जैसी कई बाधाओं पर निर्भर करती है। रेलवे मंत्रालय द्वारा परियोजनाओं की प्राथमिकता तय करने, बजट आवंटन बढ़ाने, निगरानी तेज करने और राज्य सरकारों के साथ समन्वय स्थापित करने जैसे कदम उठाए गए हैं, जिससे रेलवे विकास की गति को तेज किया जा सके। नई रेलगाड़ियों की मांग और जवाब:* अग्रवाल ने रायपुर से जबलपुर, इंदौर, हैदराबाद और जयपुर के लिए नई रेलगाड़ियों की मांग की है। जिसपर रेल मंत्री ने बताया कि नई रेलगाड़ियों का संचालन यात्रियों की मांग, परिचालन व्यवहार्यता और नेटवर्क की जरूरतों के आधार पर किया जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ से 08 नई गाड़ियों शुरू की गईं और 08 सेवाओं का विस्तार किया गया। रेलवे द्वारा यात्री आवश्यकताओं और परिचालन संभावनाओं को देखते हुए लगातार नई रेल सेवाओं की समीक्षा की जाती है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस पर कहा, "छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। मैं लगातार राज्य के विकास से जुड़ी हर परियोजना की मॉनिटरिंग कर रहा हूं और आवश्यक सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार से आग्रह करता रहूंगा। छत्तीसगढ़ के लोगों को जल्द ही और अधिक रेल सेवाओं का लाभ मिलेगा।"
रायपुर। राजधानी रायपुर जिले के लिए कक्षा पहली से चौथी और छटवी से सातवीं तक की कक्षाओं के लिए समय सारणी जारी कर दी गई है। कक्षा पहली की परीक्षाएं 26 मार्च से शुरू और 3 अप्रैल को खतम होगी। समय सुबह 7ः30 से 9ः30 तक रखा गया है। वहीं, छटवीं और सातवीं की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू और 5 अप्रैल को खतम होगी। समय सुबह 7ः30 से 10ः30 तक दिया गया है।
धमतरी। कोतवाली, थाना अर्जुनी एवं सायबर टीम द्वारा चार अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब बिक्री कर रहे पांच आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। पांचो आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली एवं थाना अर्जुनी में धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया। (01) धमतरी पुलिस थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिला की स्टेशन पारा धमतरी कटारिया लॉज के पास शराब एक व्यक्तियों द्वारा मोटर सायकल में शराब परिवहन कर रहा की सूचना पर में तत्काल थाना सिटी कोतवाली द्वारा पेट्रोलिंग द्वारा मौके पर पहुंचकर मोटर सायकल हीरो ग्लेमर में सवार एक व्यक्तियों को रोक कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम अजित साहू पिता पुसउ राम साहू उम्र 26 वर्ष होना बताया जो मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब परिवहन करते मिले जिसके कब्जे से 107 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 11,770/- रूपये, 01 नग प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो ग्लेमर कीमती 15,000/- मे जुमला कीमती 26,770/- रुपये जप्त कर थाना कोतवाली में अप.क्र.61/25 धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। आरोपी का नाम-:अजित साहू पिता पुसउ राम साहू उम्र 26 वर्ष,साकीन स्टेशन पारा धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी,(छ.ग.) (02) धमतरी पुलिस थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिला की विंध्यवासिनी मंदिर के पास सिहावा रोड धमतरी के पास दो व्यक्तियों द्वारा मोटर सायकल में शराब परिवहन कर रहे की सूचना पर में तत्काल थाना सिटी कोतवाली द्वारा पेट्रोलिंग द्वारा मौके पर पहुंचकर मोटर सायकल में सवार दो व्यक्तियों को रोक कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम रामकुमार पात्रे पिता चिंता राम पात्रे उम्र 28 वर्ष एवं दुसरा चांद बघे पिता स्व.शंकर बघेल उम्र 30 वर्ष होना बताया जो मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब परिवहन करते मिले जिसके कब्जे से 52 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 5,330/- रूपये, 01 नग प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 20,000/- मे जुमला कीमती 25,300/- रुपये जप्त कर थाना कोतवाली में अप.क्र.63/25 धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। आरोपी का नाम (01) रामकुमार पात्रे पिता चिंता राम पात्रे उम्र 28 वर्ष साकीन महंत घासी दास वार्ड धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी,(छ.ग.) (02) चांद बघे पिता स्व.शंकर बघेल उम्र 30 वर्ष साकीन महंत घासी दास वार्ड धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी,(छ.ग.) (03) धमतरी पुलिस थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिला की सिहावा चौक एचडीएफसी. बैंक के पीछे झाड़ी के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बेच रहा है की सूचना पर में तत्काल थाना सिटी कोतवाली द्वारा पेट्रोलिंग एवं सायबर टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को पकड़कर कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम राम ध्रुव पिता सोनार ध्रुव उम्र 40 वर्ष का होना बताया जो अवैध रूप से शराब बेचते मिला जिसके कब्जे से 65 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 7,150/- रूपये,जप्त कर थाना कोतवाली में अप.क्र.62/25 धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। आरोपी का नाम (01) राम ध्रुव पिता सोनार ध्रुव उम्र 40 वर्ष साकीन कुम्हार पारा मकेश्वर वार्ड धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी,(छ.ग.) (04) थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिला की तेलीनसत्ती ओवर ब्रिज के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है की सूचना पर तत्काल थाना अर्जुनी पेट्रोलिंग एवं सायबर टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति राकेश पटेल पिता विजय पटेल उम्र 29 वर्ष साकीन भोथीपार, थाना भखारा द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करते मिला जिसके कब्जे से 48 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 4,320/- रूपये,एक प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 40,000/- रू० जुमला कीमती 44,320/- रुपये जप्त कर थाना अर्जुनी में अप.क्र. 34/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। आरोपी का नाम-: (01) राकेश पटेल पिता विजय पटेल उम्र 29 वर्ष साकीन भोथीपार थाना भखारा,जिला धमतरी (छ.ग.)
रायगढ़। जामगांव रेलवे ट्रैक पर 12 मार्च की सुबह मिली अज्ञात युवक की लाश के सनसनीखेज मामले का चक्रधरनगर पुलिस ने पुलिस ने 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि अवैध संबंधों के कारण युवक की हुई हत्या थी। मृतक जितेंद्र सिंह की हत्या उसके ही साथी ट्रक चालक सुरेश सिंह और उसके सहयोगी ने मिलकर की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी सुरेश सिंह को शक था कि जितेंद्र का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी रंजिश में उसने अपने साथी के साथ मिलकर जितेंद्र को मौत के घाट उतारने की साजिश रची। 11 मार्च की रात जब जितेंद्र अपना ट्रेलर एसपी प्लांट के पास खड़ा कर रहा था, तब आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर जामगांव रेलवे ट्रैक के पास बुलाया। घटनास्थल पर सभी ने मिलकर शराब पी। इसी दौरान पहले से तय योजना के तहत सुरेश और उसके साथी ने जितेंद्र पर हमला कर दिया। हाथ-मुक्कों से मारपीट के बाद आरोपियों ने नुकीले हथियार से उसके सिर और गले पर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद सुरेश ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही थाने जाकर लाश मिलने की रिपोर्ट लिखवाई। लेकिन चक्रधरनगर थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में अपराध क्रमांक 101/2025 धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस का अपराध दर्ज करकी गहराई से जांच शुरू की। साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम की मदद से जुटाए गए सबूतों ने सुरेश की साजिश का पर्दाफाश कर दिया। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सुरेश ने अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने आरोपी सुरेश सिंह पिता स्वर्गीय गोपाल सिंह उर्फ बबल उम्र 42 साल निवासी ग्राम कुदारी पोस्ट रारो (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया है, उसका साथी अभी फरार है। सुरेश के कब्जे से एक मोबाइल भी जब्त किया गया है, जो मामले में अहम सबूत साबित हो सकता है। पुलिस टीम अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। इस त्वरित खुलासे में थाना प्रभारी प्रशांत राव, सहायक उपनिरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक रवि सहाय, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, मिनकेतन पटेल, अभय यादव, राजेश सिदार और साइबर सेल टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब इस हत्या में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। रायगढ़ पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही फरार आरोपी भी सलाखों के पीछे होगा।
यूपी। नोएडा पुलिस ने युवती को लगातार शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की, तो पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर-142 पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-140 से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि पीड़िता ने 7 मार्च को थाना सेक्टर-142 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पड़ोस में रहने वाले अर्जुन नामक व्यक्ति ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अर्जुन उसे छह महीने पहले अपने साथ नोएडा लेकर आया और शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी की बात की, तो आरोपी ने उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-142 पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और 12 मार्च को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी अर्जुन को सेक्टर-140 से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अर्जुन पुत्र फेकन सिंह, निवास स्थान, ग्राम नरकटिया, थाना ढाका, जनपद मोतिहारी, बिहार का रहने वाला है और फिलहाल किराए के मकान में, थाना सेक्टर-142, गौतमबुद्ध नगर में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-142 में धारा 69/87/351(2)/352 बीएनएस में मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण मे गंभीर अपराधो में आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना मौदहापारा पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को तात्कालिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया ल प्रार्थिया/पीडिता द्वारा दिनांक 11.03.2025 को लिखित शिकायत पेश की जिसमे लेख है कि आरिफ खान द्वारा प्रार्थिया/पीडिता को शादी का प्रलोभन देकर प्रार्थिया/पीडिता के साथ के0के0 रोड मौदहापारा के होटल में ले जाकर दिनांक 02.12.2024 से दिनांक 07.03.2025 तक शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है। अब शादी करने से इंकार कर रहा है, तथा शादी हेतु कहने पर कमरे में बंद कर मारपीट भी किया है कि प्रार्थिया/पीडिता की लिखित शिकायत पर थाना मौदहापारा जिला रायपुर में अपराध क्रमांक 42/2025 धारा 64, 64(2)(एम), 69,115(2),127(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान थाना मौदहापारा पुलिस द्वारा आरोपी आरिफ खान का पता तलाश कर एक घंटे के अंदर हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया, आरोपी के विरुद्ध धारा सदर का पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही के नेतृत्व में जोन 3 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल क्षेत्रीय कार्यालय के वैज्ञानिक मानिक चंदेल, उप अभियंता एस. के. चौधरी, निगम जोन 3 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन ताण्डी सहित जोन के अन्य सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की। उपस्थिति में पुलिस प्रशासन बल के सहयोग से राजधानी शहर रायपुर के पंडरी बाजार क्षेत्र में समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन की आकस्मिक जाँच और स्थल निरीक्षण किया. आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पंडरी बाजार क्षेत्र में वनश्री इंटरप्राइजेस दुकान से लगभग 200 किलोग्राम ( लगभग एक टाटा 407 वाहन को भरकर ) प्रतिबंधित पॉलीथिन को जप्त कर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर जोन 3 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन ताण्डी ने सम्बंधित दुकान संचालक को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी है. अभियान आगे भी सतत जारी रहेगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सिविल सेवा परीक्षा 2024 की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं। सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई एवं अगले चरण के लिए शुभकामनायें। युवाओं को मिल रहा है न्याय। परीक्षाएं समय पर और पारदर्शिता के साथ आयोजित हो रही हैं।
बीजापुर। जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत थाना उसूर पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन डीएकेएमएस के एक लाख रुपये के इनामी एक लाख रुपये का इनामी समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों ने इन नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में प्रचार सामग्री, पर्चे और बैटरियां बरामद किया है। बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसूर, सीआरपीएफ 229 बटालियन और कोबरा 201, 205, 206 की संयुक्त टीम ने नेलाकांकेर, मारूड़बाका और कमलापुर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पांच नक्सलियों को दबोच लिया गया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके थैलों से माओवादी प्रचार सामग्री, पर्चे और छोटी-बड़ी एवररेडी बैटरियां बरामद हुईं। गिरफ्तार किए गए सभी नक्सलियों को थाना उसूर लाया गया, जहां उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय, बीजापुर में पेश किया गया है। बीजापुर जिले में नक्सल गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। हाल के महीनों में कई इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सक्रिय नक्सलियों पर नजर बनाए हुए हैं और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की तैयारी में हैं।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के दिशानिर्देश पर होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए अम्बेडकर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के लिए निर्देशित किया है। होली के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना या आपातकालीन चिकित्सा स्थिति के संभावित मामलों को देखते हुए आपात चिकित्सा सेवाओं को चौबीसों घंटे चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। होली के दिन 14 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) बंद रहेगा, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं पूर्ववत 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। आपात चिकित्सा सेवाओं को लेकर विशेष प्रबंध आपातकालीन वार्डों में जीवन रक्षक दवाओं और आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। मेडिकल स्टाफ को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता दी जा सके। सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को इमरजेंसी ड्यूटी के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। मरीजों को समय पर इलाज मिल सके, इसके लिए ट्रॉमा और इमरजेंसी यूनिट को विशेष रूप से सशक्त किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था भी होगी चाक-चौबंद अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा गार्ड और बंदूकधारी गार्ड तैनात किए गए हैं। सिक्योरिटी सुपरवाइजर को विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा स्टाफ को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। आपात स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस से समन्वय किया गया है। डीकेएस अस्पताल तक एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध गंभीर मरीजों को आवश्यकतानुसार चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए डीकेएस अस्पताल स्थित सुपर स्पेश्यलिटी विभाग में भेजने की प्रक्रिया को तेज और सुगम बनाने के लिए अम्बेडकर अस्पताल से डीकेएस अस्पताल तक एम्बुलेंस सेवा 24 घंटे सक्रिय रहेगी। अस्पताल प्रशासन ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि होली का त्योहार सावधानीपूर्वक मनाएं और किसी भी आकस्मिक चिकित्सा स्थिति में घबराए बिना अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं का लाभ उठाएं।
रायगढ़। होली के मद्देनजर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए जुटमिल पुलिस ने तीन आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते 8 मार्च को जुटमिल स्थित पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड के पास मटन मार्केट में युवकों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद टीआई जूटमिल मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में थी। इसी बीच धरपकड़ अभियान में फरार चल रहे तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मारपीट की घटना में पीड़ित प्रेम सारथी (21) निवासी धनागर कटहरी फोकटपारा, थाना कोतरारोड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 मार्च की शाम करीब 4:30 बजे आरोपी विकास चौहान, मार्शल यादव, विकास वैध उर्फ लादेन यादव ने पुरानी रंजिश के चलते उसे गाली-गलौज कर शराब की बोतल और मुक्कों से हमला किया। शिकायत के आधार पर थाना जुटमिल में अपराध क्रमांक 67/2025 के तहत धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में और धाराएं जोड़ी गईं, जिसके बाद फरार आरोपियों की तलाश शुरू हुई। आज पुलिस ने आरोपी विकास चौहान (26), विकास वैध (25) और विशाल यादव उर्फ लादेन यादव (20) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजते हुए जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। एसपी दिव्यांग पटेल ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि होली के दौरान लगातार पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों पर नज़र रखी जाए और सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। त्योहार के नाम पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रायपुर। रायपुर शहर में गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों और अमानक स्तर की पॉलिथीन के खिलाफ मंगलवार को नगर निगम की टीम ने चालानी कार्रवाई की। पॉलिथीन भी जब्त कर लिया है। वहीं, गंदगी फैलाने वाले शॉपिंग मार्ट दुकानों पर भी कार्रवाई की गई है। निगम स्वास्थ्य विभाग ने गंदगी पाए जाने मंगलवार को 112 स्थानों पर 74820 रुपए और दुकानों में डस्टबिन नहीं रखने पर 29 दुकानों पर 12900 रुपए जुर्माना किया गया है। वहीं, स्वास्थ्य अधिकारी ने डुमरताराई स्थित शुभम के मार्ट पर 20 हजार रुपए का जुर्माना किया है। अधिकारी ने बताया कि, मार्ट के तरफ से बगल के खाली प्लाट में गंदगी फैलाई जा रही थी। रायपुर निगम और राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम ने राजधानी के गोलबाजार में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर अधिकारियों ने जांच और गोलबाजर की 10 दुकानों से लगभग 35 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त किया है। दुकानों से 12900 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।
दुर्ग. एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एसीसीयू (क्राइम ब्रांच) में पदस्थ दो प्रधान आरक्षक और जामुल थाने में पदस्थ एक आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है. निलंबन अवधी में तीनों को पुलिस लाइन अटैच किया गया है. गांजा के मामले में आरोपियों को लाभ पहुंचाने एवं महिला से मारपीट मामले में एसपी ने यह कार्रवाई की है. मिली जानकारी के मुताबिक, एसीसीयू टीम ने गांजा केस में प्रधान आरक्षक शगीर अहमद खान और अजय गहलोत की भूमिका संदिग्ध पाई थी. जब इस मामले की शिकायत दुर्ग एसपी से की गई तो उन्होंने दोनों प्रधान आरक्षकों को नोटिस दिया. नोटिस का सही जवाब ना दे पाने पर एसपी जितेंद्र शुक्ला ने दोनों को सस्पेंड कर दिया. वहीं जामुल थाने में पदस्थ तरुण देशलहरे को भी एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. जानकारी के मुताबिक 8 मार्च को पायल पिता बलदाऊ (32 साल) निवासी उमरपोटी ने तरुण देशलहरे के खिलाफ उसके साथ मारपीट का मामला दर्ज कराया था. जामुल थाने में सिपाही तरुण देशलहरे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई.
रायपुर। राजधानी रायपुर में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब देर रात जांच के दौरान एक इनोवा गाड़ी से लगभग दो करोड़ रुपए बरामद किए। इनोवा में ड्राइवर समेत तीन लोग सवार थे। ये सभी लोग आमानाका थाने से नागपुर जाने वाली सड़क की ओर बढ़ रहे थे। संदिग्ध लगने पर प्रशिक्षु IPS Csp अमन झा के नेतृत्व में गाड़ी को रोका गया। जांच करने पर गाड़ी में सवार लोगों की गतिविधि संदिग्ध लगी जिसके बाद पुलिस टीम ने जांच बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस टीम को सीट के नीचे एक चेंबर मिला और जब उस चेंबर की जब जांच की गई तो पुलिस टीम के भी होश उड़ गए। ऐसा इसलिए क्योंकि, सीट के नीचे बने चेंबर से पुलिस ने नोटों का जखीरा बरामद किया। भारी मात्रा में नगदी मिलने के बाद पुलिस ने इनोवा में सवार तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
Adv