बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • बस्तर जिले के 5 विकासखण्डों में हुआ ब्लॉक स्तरीय बस्तर पंडुम का आयोजन

    20-Mar-2025

    रायपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर, बस्तर, तोकापाल, बास्तानार एवं दरभा विकासखण्ड में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय बस्तर पंडुम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों ने कहा कि यह आयोजन बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और संवर्धित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। बस्तर पंडुम के माध्यम से पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, हस्तशिल्प और आदिवासी रीति-रिवाजों को मंच प्रदान किया जा रहा है, जिससे स्थानीय संस्कृति को नई पहचान मिल रही है। इस उत्सव में विभिन्न जनजातीय समूह अपनी कला और परंपराओं का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे न केवल सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ेगी बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जिले के इन सभी ब्लॉक में आयोजित उक्त कार्यक्रम में  स्थानीय लोक कलाकारों, जनजातीय समुदायों और संस्कृति प्रेमियों का उत्साह देखते ही बना। बस्तर पंडुम न केवल संस्कृति को सहेजने का प्रयास है बल्कि सामाजिक एकता और पारंपरिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। जिले के इन सभी विकासखंड में बस्तर पंडुम के तहत हजारों प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिले में बस्तर पंडुम का जिला स्तरीय कार्यक्रम 22 एवं 23 मार्च को इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें ब्लॉक स्तर से चयनित प्रतिभागी शामिल होंगे।  उल्लेखनीय है कि बस्तर पंडुम 2025 के अन्तर्गत अनेक विधाएं शामिल की गई जिसमें जनजातीय नृत्यों के तहत गेड़ी, गौर-माड़िया, ककसाड़, मांदरी, हुलकीपाटा, परब सहित लोक गीत श्रृंखला के तहत जनजातीय गीत- चैतपरब, लेजा, जगारगीत, धनकुल, हुलकी पाटा (रीति-रिवाज, तीज त्यौहार, विवाह पद्धति एवं नामकरण संस्कार आदि) जनजातीय नाट्य श्रेणी में भतरा नाट्य जिन्हें लय एवं ताल, संगीत कला, वाद्य यंत्र, वेषभूषा, मौलिकता, लोकधुन, वाद्ययंत्र, पारंपरिकता, अभिनय, विषय-वस्तु, पटकथा, संवाद, कथानक के मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

    इसके अलावा जनजातीय वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन के तहत धनकुल, ढोल, चिटकुल, तोड़ी, अकुम, झाब, मांदर, मृदंग, बिरिया ढोल, सारंगी, गुदुम, मोहरी, सुलुङ, मुंडाबाजा, चिकारा शामिल रहे। जिन्हें संयोजन, पारंगता, प्रकार, प्राचीनता के आधार पर अंक दिए गए। जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण प्रदर्शन विधा में लुरकी, करधन, सुतिया, पैरी, बाहूंटा, बिछिया. ऐंठी, बन्धा, फुली, धमेल, नांगमोरी, खोचनी, मुंदरी, सुर्रा, सुता, पटा, पुतरी, नकबेसर जैसे आभूषण में एकरूपता, श्रृंगार, पौराणिकता को महत्व दिया गया। जनजातीय शिल्प एवं चित्रकला का प्रदर्शन विधा के अंतर्गत घड़वा, माटी कला, काष्ठ, ढोकरा, लौह प्रस्तर, गोदना, भित्तीचित्र, शीशल, कौड़ी शिल्प, बांस की कंघी, गीकी (चटाई), घास के दानों की माला प्रदर्शन प्रस्तुतियां हुई। साथ ही जनजातीय पेय पदार्थ एवं व्यंजन का प्रदर्शन- सल्फी, ताड़ी, छिंदरस, लांदा, पेज, कोसरा एवं मड़िया पेज, चापड़ा चटनी, सुक्सी पुड़गा,मछरी पुड़गा,मछरी झोर, आमट साग, तिखुर इत्यादि के बनाने की विधि, स्थानीय मसाले, स्वाद, प्रकार का प्रस्तुतिकरण बस्तर पंडुम 2025 के मुख्य आकर्षण रहे। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

    समाज प्रमुखों ने बस्तर पंडुम आयोजन को सराहा बस्तर जिले में विकासखण्ड स्तर पर आयोजित बस्तर पंडुम में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले समाज प्रमुखों में बस्तर पंडुम के प्रति खासा उत्साह एवं अलग ही लगाव देखने को मिला। इस दौरान इन समाज प्रमुखों ने बस्तर पंडुम आयोजन को सराहनीय पहल निरूपित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया। इस मौके पर पूर्व विधायक एवं सर्व आदिवासी समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री राजाराम तोड़ेम ने बस्तर पंडुम को राज्य सरकार की जनजातीय समुदाय की सांस्कृतिक विविधता को देश-दुनिया में पहुंचाने की अनुपम प्रयास रेखांकित किया। वहीं सर्व आदिवासी समाज के बस्तर जिला अध्यक्ष श्री दशरथ कश्यप ने बस्तर पंडुम को जनजातीय संस्कृति को संरक्षित एवं संवर्धित करने की दिशा में   उल्लेखनीय पहल निरूपित करते हुए इसे हर साल आयोजित करने का सुझाव दिया। सर्व आदिवासी समाज के महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष चमेली जिराम ने बस्तर पंडुम को जनजातीय समुदाय के भावी पीढ़ी के लिए समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सीखने-समझने का बेहतर मंच बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में भावी पीढ़ी अपनी संस्कृति,परम्परा, रीति-रिवाजों से दूर हो रही है। बस्तर पंडुम जैसे आयोजन में सक्रिय सहभागी बनकर भावी पीढ़ी अपना जुड़ाव महसूस करेगी। इस बस्तर पंडुम में जनजातीय पेय पदार्थों के विधा में अपना प्रदर्शन करने पहुंचे नगरनार की अन्नपूर्णा नाग एवं भेजापदर की बुधरी बघेल ने कहा बस्तर पंडुम में जनजातीय संस्कृति की अलग छटा दिख रही है। जिसमें परम्परा, रीति-रिवाज, खान-पान सभी शामिल है। यह हमारी पहचान है और इसे संरक्षित करने के लिए सरकार का प्रयास प्रशंसनीय है।

  • डेटिंग ऐप के जाल में फंसाकर की लाखों की ठगी, गिरोह पकड़ाया

    20-Mar-2025

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की पश्चिमी जिला साइबर टीम ने उत्तराखंड के एक पढ़े-लिखे साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो डेटिंग ऐप्स के जरिए शादीशुदा महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर लाखों रुपये ठगता था. आरोपी की पहचान अंकित कुमार (32 वर्ष), निवासी हरिद्वार, उत्तराखंड के रूप में हुई है, जो एम.टेक (कंप्यूटर साइंस) डिग्री धारक है. पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, 410 से अधिक व्हाट्सएप चैट रिकॉर्ड, नग्न तस्वीरें और वीडियो बरामद किए हैं. इसके अलावा, आरोपी के बैंक खातों में पिछले छह महीनों में  लगभग 38 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है. डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि आरोपी ने खुद को आईजीआई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारी बताकर महिलाओं को अपने झांसे में लेता था. वह डेटिंग ऐप्स पर ऐसी महिलाओं को निशाना बनाता था जो अपनी शादीशुदा जिंदगी में परेशान थीं और भावनात्मक सहारे की तलाश में थीं. वह व्हाट्सएप के जरिए लंबी बातचीत कर उनका भरोसा जीतता था और फिर किसी न किसी बहाने से उनसे पैसे मांगने लगता था. दिल्ली की एक महिला इसी तरह उसकी चाल में फंस गई और 9.5 लाख रुपये खो बैठी. आरोपी ने इतना प्रभाव डाला कि महिला ने अपनी बचत तो दी ही, साथ ही बैंक से लोन और दोस्तों से उधार लेकर भी उसे पैसे भेजे.  जब महिला को संदेह हुआ और उसने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगा. तब जाकर पीड़िता को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हुई है और उसने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. डीसीपी वेस्ट के मुताबिक शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की तकनीकी जांच शुरू की. जांच में पता चला कि वह हरिद्वार, उत्तराखंड में रह रहा था. इसके बाद, 17 मार्च को एसआई हरिओम, हेड कांस्टेबल बिजेंद्र और सुरेंद्र की टीम ने इंस्पेक्टर धर्मेंद्र (एसएचओ साइबर/वेस्ट) और एसीपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी के पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक थे, जिनकी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जबकि मां का कोविड-19 के दौरान निधन हुआ. अंकित और उसकी बहन अकेले रहते थे. बेरोजगारी और लालच के कारण उसने यह अपराधी जीवन अपना लिया. फिलहाल दिल्ली पुलिस को शक है कि देशभर में कई अन्य महिलाएं भी इसकी शिकार हो चुकी हैं. अब साइबर टीम अन्य पीड़िताओं से संपर्क कर रही है ताकि इस मामले में और खुलासे किए जा सकें. “अगर कोई भी महिला इस तरह की ठगी का शिकार हुई है, तो वह तुरंत साइबर पुलिस से संपर्क करे. ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

  • छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, बीजापुर और कांकेर में 22 नक्सली ढेर

    20-Mar-2025

    रायपुर। नक्सलमुक्त भारत अभियान के तहत मोदी सरकार की रूथलेस अप्रोच का असर दिख रहा है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग अभियानों में 22 नक्सलियों को मार गिराया है। यह कार्रवाई नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Also Read - पति से विवाद के बाद पत्नी ने खुद को आग लगाई, इलाज के दौरान मौत समर्पण से लेकर समावेशन तक की तमाम सुविधाएं देने के बावजूद, हिंसा का रास्ता अपनाने वालों को अब किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 31 मार्च 2025 तक देश को पूरी तरह नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है, और इसके लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। बीजापुर और कांकेर में हुई इस बड़ी कार्रवाई को नक्सलवाद के खिलाफ एक महत्वपूर्ण जीत माना जा रहा है।
     

  • सड़क चिरचारी में बंधिया तालाब से मुरूम का अवैध खनन

    19-Mar-2025

    राजनांदगांव ( लोक जगत ) नेशनल हाइवे स्थित सड़क चिरचारी में बंधिया तालाब से खनिज माफिया द्वारा खुलेआम मुरूम की चोरी की जा रही है। अंचल में इन दिनों मुरूम का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है । मुरूम माफिया खुलेआम अपने जेसीबी से डंफर में मुरूम भरकर परिवहन व मुरूम बेच रहे है। शासन को लाखों के राजस्व की चपत लगा रहे है। प्रशासन चुप्पी साध कर बैठा है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रशासनिक उदासीनता के चलते खनिज माफिया के हौसले बुलंद है।   

    सूत्रों के अनुसार सड़क चिरचारी क्षेत्र में लगातार मुरूम चोरी का काम तेजी से किया जा रहा है। जब चाहे तब मुरूम माफिया के द्वारा सड़क चिरचारी के बंधिया तालाब से मुरूम चोरी कर अन्य क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है। मुरूम की खेप पहुंचाने के एवज में भारी रकम आम जनता से ली जा रही है। मुरूम माफिया को राजनीतिक और राजस्व विभाग का संरक्षण मिलने के कारण हौसले बुलंद है , और मनमानी ढंग से मुरूम का अवैध उत्खनन करते आ रहें है। शासन - प्रशासन की अनदेखी , अधिकारी को इस ओर झांकने की फुर्सत नहीं है , जिसका लाभ माफिया द्वारा उठाया जा रहा है। बताया जाता है कि खनिज माफिया स्थानीय होने के कारण आसपास के पूरे क्षेत्र में मनमाने ढंग से अवैध उत्खनन कर शासन को रॉयल्टी चोरी का चुना लगा रहा है । इस बारे में राजस्व विभाग के अधिकारी को फोन कॉल किया गया परन्तु अधिकारी फोन कॉल उठाने में असफल रहे है। शासन प्रशासन के द्वारा भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
  • नर्सरी आग की चपेट में, कुछ ही दूरी पर है कलेक्टर बंगला

    19-Mar-2025

     बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी के बंगले के पास लगी नर्सरी में देर रात अचानक आग की लपटें उठते ही फैलने लगी, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया. वहीं कोतवाली पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने रात्रि गश्त के दौरान इसे देखा और तत्काल दमकल विभाग को सूचित किया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. घटना रात लगभग दो बजे के आसपास की है. आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चला है, पर यह कयास लगाया जा रहा है कि मुख्य मार्ग में यात्री प्रतीक्षालय है, जहां देर रात तक कुछ युवा बैठे रहते हैं तथा धूम्रपान आदि करते हैं. हो सकता है कि किसी ने जलती हुई सिगरेट फेंक दी हो और पतझड़ के कारण सूखे पत्तों में आग लग गई हो. फिलहाल, कोतवाली पुलिस की जागरूकता व दमकल की मुस्तैदी से आग पर काबू पाने से लोगों ने राहत की सांस ली है और एक बड़ी घटना टल गई. 

  • कवासी लखमा से आज भी होगी जेल में पूछताछ, पहुंच रहे EOW के अधिकारी

    19-Mar-2025

     रायपुर। बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से अब आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा ने भी पूछताछ शुरू कर दी है। आज एक बार फिर EOW की टीम जेल पहुंचकर उनसे पूछताछ करेगी। दो दिन के भीतर के यह दूसरा मौका है, जब कवासी लखमा से पूछताछ की जाएगी। बुधवार को EOW की 2 सदस्यीय टीम ने जेल में करीब 3 घंटे तक पूछताछ की थी। नक्सलियों को पैसे पहुंचने सहित कुल 12 बिंदुओं पर कवासी से सवाल किए गए। दरअसल, जांच एजेंसी ने ईडी की विशेष कोर्ट से पूछताछ की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने EOW की टीम को 19 और 20 मार्च को पूछताछ की अनुमति दी थी। सूत्रों के मुताबिक, जांच में आबकारी घोटाले के पैसों का कुछ हिस्सा नक्सलियों तक पहुंचने की जानकारी सामने आई। बुधवार को इसी से संबंधित सवाल किए गए। बता दें कि कवासी लखमा को 15 जनवरी को ED ने गिरफ्तार किया था। दो बार पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा गया। गिरफ्तारी के बाद ED ने 7 दिन कस्टोडियल रिमांड पर रखकर पूछताछ की। 21 जनवरी से 4 फरवरी तक उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया और फिर 18 फरवरी तक रिमांड बढ़ाई गई। फिलहाल वे रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। पिछली सुनवाई में सुरक्षा कारणों से उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। अब EOW की पूछताछ के बाद इस मामले में और नए खुलासे होने की संभावना है। 

  • बजट सत्र 2025 : आंगनवाड़ी, महतारी वंदन और पालना योजना के मुद्दे पर हंगामे के आसार

    19-Mar-2025

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है। 16वें दिन प्रश्नकाल में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। आंगनवाड़ी, महतारी वंदन, पालना योजना पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े घिर सकती हैं। वहीं खाद्य विभाग से संबंधित सवालों पर सदन में हंगामा होने के आसार है। ध्यानाकर्षण काल की बात करें तो नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत करेंगे। नेता प्रतिपक्ष लोक जैव विविधता पंजी और वेटलैंड पर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। वहीं भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम ने नियम विरुद्ध वन भूमि आवंटन के मुद्दे पर सरकार का ध्यान आर्कषित करेंगे। इसके अलावा सदन में आज विनियोग विधेयक पर चर्चा शुरू होगी। चर्चा के दौरान विपक्ष हंगामा कर सकता है। सदन में 6 संशोधन विधेयक भी आज पास कराए जाएंगे। 

  • श्रमिकों के होनहार बच्चों को मुफ्त कोचिंग का सुनहरा अवसर, IAS-IPS बनेंगे

    19-Mar-2025

     मोहला। श्रम विभाग के अंतर्गत छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत संचालित योजनाओं में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को स्वयं अथवा उनके आश्रित संतानों/दत्तक संतानो को नि:शुल्क कोचिंग दिया जाएगा। ऐसा बच्चें जो प्रतिभाशाली होने के बावजूद आर्थिक सहायता के अभाव में प्रतियोगी परीक्षाओं को पूर्ण करने असमर्थ होते है, उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप शासकीय सेवाओं में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कोचिंग की सुविधा दिया जाएगा।  जिससे उनके जीवन स्तर मे सुधार किया जा सके। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके संतानों को शैक्षणिक योग्यता के अनुसार प्रतियोगिता परीक्षा जैसे PSC लोक सेवा आयोग, CG VYAPAM छ.ग.व्यावसायिक परीक्षा मंडल, SSC कर्मचारी चयन आयोग, IBPS बैंकिंग, RAILWAY रेल्वे, POLICE ENTRANCE पुलिस भर्ती परीक्षा, के अंतर्गत समय-समय पर जारी होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु न्यूनतम 04 से अधिकतम 10 माह तक की अवधि के लिए आवश्यकतानुसार नि:शुल्क ऑनलाइन/आफलाइन कोचिंग का अवसर प्रदान किया जावेगा। यह सहायता वर्ष में एक बार ही प्रदाय किया जाएगा। पंजीकृत श्रमिक एवं उनके संतानों को चयनित किसी भी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात उक्त योजना का लाभ दोबारा नहीं दिया जावेगा। कोचिंग सहायता योजना हेतु अधिकतम 01 बार ही योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। लाभार्थियों की कोचिंग सेंटर में अथवा ऑनलाइन कक्षाओं मे न्यूनतम 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है, प्रत्येक माह 15 दिवस से अधिक अनुपस्थिति पाये जाने मे लाभ से स्वत: पृथक कर दिया जायेगा। इसका लाभ लेने के लिए एक वर्ष पुराने श्रमिक कार्ड होना चहिये। योजना के तहत् पंजीकृत श्रमिक अथवा उनके प्रथम दो संतानों को ही योजना का लाभ प्रदाय किया जावेगा। पंजीकृत श्रमिक अथवा उनके संतान संबंधित प्रतियोगी परीक्षा हेतु निर्धारित न्यूनतम अर्हता/आयु सीमा रखता-रखती हो योजनांतर्गत पात्र होंगे। निम्नलिखित दस्तावेज के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। श्रमिक पंजीयन कार्ड, हितग्राही/बच्चों के आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र/अंकसूची की प्रति, हितग्राही का स्व-घोषणा प्रमाण पत्र की प्रति संलग्न करना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन के साथ केवल मूल दस्तावेज ही स्कैन कर अपलोड किया जाना है। आवेदक ऑनलाइन आवेदन स्वयं या चॉइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

  • BSP में क्रेन की स्प्रिंग टूटी, चपेट में आया श्रमिक घायल

    19-Mar-2025

     दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में फिर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां क्रेन की स्प्रिंग टूटकर वहां काम कर रहे मजदूर के कंधे में गिरी। इससे मजदूर घायल हो गया। उसे तुरंत मेल मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मजदूर को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया। इसे लेकर मजदूर यूनियन ने विरोध किया कि मामले को दबाने के लिए बीएसपी प्रबंधन ने घायल को जल्दी डिस्चार्ज किया है। जानकारी के मुताबिक हादसा बीएसपी के प्लेट मिल के अंदर मैकेनिकल पार्ट क्रेन नंबर 34 के नीचे हुआ। यहां मंगलवार रात 8 बजे के करीब काम चल रहा था। मिल में लगी बड़ी क्रेन की स्प्रिंग टूटकर झूलने लगी। गनीमत यह रही की वहां काम करने वाले मजदूरों ने उसे देख लिया और शोर मचाया। मजदूरों के शोर मचाने के बाद भी सेफ्टी डिपार्टमेंट के लोग वहां जल्दी नहीं पहुंचे।  इसी दौरान 2 क्रेन ऑपरेटर क्रेन की ओर बढ़ने लगे। मजदूरों ने शोर मचाया, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया और क्रेन चलाने के लिए चले गए। क्रेन ऑपरेटर ने ध्यान नहीं दिया कि नीचे एक मजदूर काम कर रहा है और उसी डैमेज हालत में क्रेन को चला दिया। क्रेन चलते ही स्टॉपर से लोहे की स्प्रिंग का बड़ा टुकड़ा सीधे पास में काम कर रहे मजदूर के कंधे के ऊपर गिरा। लोगों ने बताया कि स्प्रिंग का टुकड़ा वहां काम कर रहे श्रमिक लक्ष्मण प्रसाद (45 साल) के ऊपर गिरा, जिससे वो जमीन पर घायल होकर गिर गया। जब बाकी के मजदूर पास पहुंचे तो देखा कि वो कुछ बोल नहीं रहा। उन्होंने शोर मचाया कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद मेडिकल टीम वहां पहुंची और उसे लेकर मेन मेडिकल पोस्ट पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बताया कि अचानक तेज चोट आने से लक्ष्मण प्रसाद बेहोश हो गया था। इसके बाद यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। 

  • किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन 10 दिनों तक रद्द

    19-Mar-2025

    रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वाल्टेयर डिवीजन में डारलीपुट-पदुआ स्टेशनों के बीच ट्रैक दोहरीकरण का काम होना है। जिसके चलते 2 से 11 अप्रैल तक कई यात्री ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है। इनमें विशाखापट्टनम से लेकर जगदलपुर और किरंदुल तक चले वाली किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन भी 10 दिनों तक नहीं आएगी। हालांकि, मालगाड़ियों की आवाजाही बरकरार रहेगी। रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के. संदीप ने बताया कि, दोहरीकरण कार्य के साथ ही प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और इंटरलॉकिंग प्रक्रिया पूरी की जानी है। ट्रैक पर अधिक ट्रेनें चलाने के लिए यह काम करवाना जरूरी है। इस बीच यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। बस्तर रूट पर चलने वाली ट्रेन की सेवाएं भी प्रभावित होंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रभावित तिथियों में ट्रेनों का अपडेटेड शेड्यूल ऐप, स्टेशन सूचना बोर्ड या हेल्पलाइन नंबर 139 पर जांचें। जिसके बाद ही यात्रा निर्धारित करें।

  • मुख्यमार्ग सड़क चौड़ीकरण का जायजा, अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

    19-Mar-2025

    धमतरी। धमतरी शहर के नये बस स्टैण्ड का काम जल्द ही अर्जुनी में शुरू होगा। आज कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने महापौर रामू रोहरा के साथ अर्जुनी में बनने वाले नये बस स्टैण्ड का स्थल निरीक्षण किया। इसी के साथ आज सुबह-सवेरे से ही कलेक्टर ने शहर में विकास कार्यों को गति देने नगर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान ऑडिटोरियम, नया बस स्टैण्ड, नालंदा परिसर, इंडोर स्टेडियम, प्रस्तावित सड़कों सहित अन्य कार्यों-स्थलों का मौका मुआयना किया। कलेक्टर ने सबसे पहले जिले में निर्माणाधीन आडिटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑडिटोरियम में निर्मित किये गये कक्षों, बिजली, पानी, शौचालय, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कहा कि परिसर के समीप बनी दुकानों और ऑडिटोरियम के बीच पक्की बांउड्री भी बनाई जाए, ताकि भविष्य में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसके साथ ही ऑडिटोरियम के अंदर सौंदर्यीकरण, साउंड सिस्टम के लिए प्रस्ताव जल्द्र तैयार करने के भी निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये।

  • विधानसभा में भावना बोहरा ने बैगा आदिवासी किसानों के हित में उठाए सवाल

    19-Mar-2025

    रायपुर। पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा ने बैगा आदिवासी किसानों की सिंचाई और कृषि समस्याओं को विधानसभा में जोर-शोर से उठाया। उन्होंने जल संकट के कारण किसानों को हो रही कठिनाइयों पर सरकार से जवाब मांगा और नलकूप खनन में हुई अनियमितताओं की जांच की मांग की। भावना बोहरा ने सदन में पूछा कि 2019 से 2024 तक कबीरधाम जिले में बैगा आदिवासी किसानों के लिए कितने ट्यूबवेल खनन किए गए और क्या इन कार्यों में किसी तरह की अनियमितता हुई? इसके जवाब में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि 2021 से 2024 तक किसी भी बैगा हितग्राही के खेत में नलकूप खनन नहीं किया गया और न ही किसी तरह की अनियमितता की शिकायत मिली है। भावना बोहरा ने इस जवाब पर असंतोष जताते हुए कहा कि 2019 में 93 नलकूप खनन की स्वीकृति दी गई थी, जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुईं। उन्होंने बताया कि 94,000 रुपये प्रति नलकूप की दर से भुगतान किया गया, लेकिन उसमें जीआई पाइप की जगह प्लास्टिक पाइप लगाया गया। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की। भावना बोहरा ने सरकार से यह भी पूछा कि आदिवासी संस्कृति और लोक कला के संरक्षण के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने जवाब में बताया कि राज्य में आदिवासी सांस्कृतिक दल सहायता योजना, देवगुड़ी निर्माण योजना, शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति महोत्सव जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।  इसके अलावा, भावना बोहरा ने किसानों के लिए शाकंभरी योजना, किसान समृद्धि योजना और राष्ट्रीय खाद्य मिशन के तहत प्रशिक्षण और उपकरण वितरण से जुड़ा सवाल किया। जवाब में बताया गया कि दिसंबर 2023 से फरवरी 2025 तक 180 प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर 5.54 लाख रुपये खर्च किए गए और कृषि यंत्रों के वितरण में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के तहत सहायता दी गई। विधायक भावना बोहरा ने सरकार से बैगा आदिवासी किसानों के लिए सिंचाई योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने, नलकूप खनन में हुई गड़बड़ियों की जांच कराने और कृषि योजनाओं में पारदर्शिता लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आदिवासी किसानों को केवल वर्षा जल पर निर्भर नहीं रहना चाहिए और उन्हें सिंचाई के लिए स्थायी समाधान मिलना चाहिए।

  • रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारियों के लगभग 3 - 4 वर्षो से लंबित पेंशन प्रकरण वि वि एक माह के अंदर शासन को भेजें - प्रदीप मिश्र

    19-Mar-2025

    राजनांदगांव । छतीससगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र और सचिव तीर्थराम यादव जी ने संयुक्त रूप से  विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि के सेवानिवृत कर्मचारीगण सेवानिवृत होने के उपरांत अपने पेंशन निर्धारण के लिए वि वि के  संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियो से अनुनय विनय करते हुए विगत 3 - 4 वर्षो से लगातार कई  चक्कर लगाते लगाते थक गये हैं लेकिन उनका प्रकरण आज पर्यंत तक वि वि स्तर पर निराकृत करा कर शासन को नहीं भेजा गया है l उक्त संबंध में 17 मार्च 2025 को प्रातः 11.30 बजे वि वि परिसर में  सभी सेवानिवृत कर्मचारीगण एकत्रित होकर एक मीटिंग कर यह निर्णय लिया गया कि एक माह का समय वि वि को दिया जाये l इस एक माह के तय समय सीमा में यदि वि वि सभी  की सेवा पुस्तिका / पेंशन प्रकरण शासन को नहीं भेजता है तो सभी सेवानिवृत कर्मचारीगण मात्र  एक सप्ताह की पूर्व सूचना पत्र देकर वि वि के मुख्य कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन एवं हड़ताल जैसे कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी वि वि प्रशासन की होगी l आज की बैठक में निम्न कर्मचारीगण उपस्थित हुए जिसमें सर्व प्रथम  प्रदीप मिश्र, तीर्थराम यादव, डा रामानुज शर्मा, बी यस राजपूत, अशोक पाठक, बसंत औसर , हरीश पांडे, राजेंद्र औसर, रूप चंद साहू, बी डी मालवीय, प्रकाश ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, अभय राम साहू,गणेश राम यादव, अलख राम साहू , लक्ष्मी नारायण तिवारी, सोनसाय ठाकुर , कुबेर, हिरण सोना l

  • चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 संविदा पदों की पात्र, अपात्र सूची जारी

    19-Mar-2025

    महासमुंद। महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 महासमुन्द में विभिन्न रिक्त संविदा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन पदों में परियोजना समन्वयक, काउंसलर, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाईजर एवं केश वर्कर शामिल थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की जांच के उपरांत चयन समिति द्वारा पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई है। यह सूची महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुन्द के सूचना पटल पर तथा महासमुन्द जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है।  यदि किसी अभ्यर्थी को पात्र/अपात्र सूची को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित 24 मार्च 2025 तक शाम 05ः00 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुन्द में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्रस्तुत की गई आपत्तियों पर चयन समिति द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए महासमुन्द जिले की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

  • कांग्रेस पार्षद को नोटिस, बिना अनुमति के ये काम करने का आरोप

    18-Mar-2025

    दुर्ग। भिलाई नगर निगम में MIC मेंबर और वार्ड 18 से कांग्रेस पार्षद लालचंद वर्मा को बिना सूचना दिए निगम आयुक्त कार्यालय के सामने धरना देना महंगा पड़ गया। निगम आयुक्त राजीव ने उन्हें नोटिस थमा दिया और चेतावनी दी कि यदि वे धरना खत्म नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वर्मा धरना बीच में ही खत्म करके उठ गए। बता दें कि लालचंद वर्मा राज्य सरकार और निगम आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम आयुक्त वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के कहने पर चल रहे हैं। वे ना तो उनके वार्ड में बोर खनन करने दे रहे हैं और ना ही मूलभूत की राशि से कोई विकास होने दे रहे हैं। लालचंद ने दावा किया कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती है वे निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठकर धरना देते रहेंगे। निगम आयुक्त राजीव पांडेय ने दिन में तो सभी कमिश्नरों की बैठक ली। शिकायत लेकर आने वाले लोगों की शिकायत सुनी और जब शाम को भी लालचंद वर्मा धरने पर बैठे रहे तो उन्होंने उनके खिलाफ एक नोटिस जारी कर दिया। उस नोटिस के बाद लालचंद वर्मा धरना से उठ गए। 

  • बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर आज रद्द नहीं

    18-Mar-2025

    रायपुर। रेलवे ने 19 मार्च से 6 ट्रेनों को कैंसिल किया था, जिसे अब फिर से बहाल कर दिया गया है। यानी कि रेल यात्रियों के लिए बुधवार के लिए तय समय से ये गाड़ियां चलाई जाएंगी। इससे ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रायपुर मंडल के बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेकर काम किया जा रहा है। 19 मार्च को डाउन लाइन में 3 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया गया है। इसकी वजह से कुछ ट्रेनों को कैंसिल करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने 6 ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। ताकि, यात्रियों को परेशानियों का सामना करना न पड़े। इन गाड़ियों को किया गया बहाल 19 मार्च को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर। 19 मार्च को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर। 19 मार्च को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर। 19 मार्च 2025 को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर। 

  • सब्जी बाड़ी को हाथियों ने किया चौपट, गेहूं और मूंगफली फसल भी बर्बाद

    18-Mar-2025

     रायगढ़। रायगढ़ वन परिक्षेत्र में हाथियों ने किसानों की गेहूं और मूंगफली की फसल को चौपट कर दिया है। 2 हाथी रात में 12 किसानों की सब्जी बाड़ी में पहुंच गए। फसल को खाने के साथ पैरों से रौंदने लगे। वन विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। रायगढ़ वन परिक्षेत्र के जुनवानी सर्किल में 6 हाथियों का दल विचरण कर रहा है और हर रात किसी न किसी गांव में हाथी पहुंच रहे हैं। मंगलवार की रात हाथी जुनवानी गांव में पहुंच गए। यहां शिव कुमार, छवि कुमार यादव, पंचराम साहू, मनोहर लकड़ा, जलिंधर साहू और जीत राम बारिक की सब्जी बाड़ी में जमकर उत्पात मचाया।  जब हाथियों के आने की जानकारी ग्रामीणों को लगी, तो उन्होंने मामले की सूचना वन अमले को दी। इसके बाद वनकर्मी गांव के ग्रामीणों की मदद से हाथियों को भगाने में लग गए, लेकिन देर रात तक हाथी गेहूं, मूंगफली और अन्य सब्जियों की फसल को रौंदते रहे। रविवार की रात को भी 6 हाथियों के दल से 2 हाथी जंगल से निकलकर कांटाझरिया गांव के करीब पहुंच गए। यहां भी हाथी ग्रामीणों के सब्जी बाड़ी में घुस गए और सब्जियों को रौंदने लगे। यहां त्रिलोचन मालाकार, नरेन्द्र मालाकार, परदेशी साहू, विदेशी साहू, मंगलू साहू और ननकी साहू के फसल को नुकसान पहुंचाया। 

  • रायपुर लौटे CM साय, 11 बजे विधानसभा जाएंगे

    18-Mar-2025

     रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन की कार्यवाही में आज कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों के अनुदान मांगों पर सदन में चर्चा होगी. वहीं बस्तर के आश्रम और छात्रावासों में हुई मौतों का मामला भी सदन में गूंजेगा. वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज सदन के पटल पर तीन महत्वपूर्ण पत्र रखेंगे, जिसमें कैग की रिपोर्ट, जीएसटी की वार्षिक रिपोर्ट और परफॉर्मेंस बजट शामिल हैं. साथ ही 2 संशोधन विधेयक और 9 याचिकाएं भी सदन में प्रस्तुत की जाएंगी. विधानसभा में आज दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए गए हैं.  बता दें कि CM साय आज सुबह 9 बजे दिल्ली से रायपुर लौट आए है, माना हवाई अड्डे में सीएम ने कहा, दिल्ली प्रवास के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उन्हें नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली जीत एवं नक्सलवाद उन्मूलन के क्षेत्र में मिल रही बेहतर सफलता से अवगत कराया. सीएम 11 बजे विधानसभा जाएंगे. 

  • ASI ने होली के दिन किया था छेड़छाड़, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

    18-Mar-2025

    रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाने में पदस्थ ASI पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। थाने की एक महिला आरक्षक ने ही ये आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। आरोपी ASI की गिरफ्तारी जल्द होगी। वहीं उच्च अधिकारी थाने पहुंचे और घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार एसएसआइ सोबंत सिंह रावत कोतवाली सीएसपी आफिस में पदस्थ है। कुछ दिन से महिला आरक्षक भी वहीं पदस्थ थी। होली के दिन एक होली मिलन समारोह में आरोपी ने रंग लगाने के बहाने महिला आरक्षक से छेड़छाड़ कर जबदस्ती करने का प्रयास किया। महिला आरक्षक ने इसका विरोध भी किया। पीडि़ता ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है। 

  • 46 चालकों पर 10-10 हजार का चालान, ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

    18-Mar-2025

    भिलाई। ट्रैफिक पुलिस ने ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत दूसरे दिन भी 16 शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई की। दो दिनों में 46 चालकों पर कार्रवाई कर वाहन को जब्त किया और न्यायालय पेश किया गया है। प्रत्येक वाहन चालक को 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ऋचा मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के तहत दूसरे दिन भी दुर्ग जिले के ऐसे स्थान जो दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में शाम 6 बजे से 12 बजे तक वाहन चालकों को ब्रीथएनेलाइजर मशीन से चेक किया, जिसमें 16 वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए उक्त वाहन चालकों का वाहन जब्त कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। बता दें कि पुलिस टीम ने अलग-अलग जगह पर चेकिंग प्वाइंट भी बनाई है। 

Top