बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • सार्वजनिक तौर पर शराब परोसने वाले कार्यक्रम के विरोध में पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया ज्ञापन

    26-Mar-2025

    रायपुर। असंगठित क्षेत्र व समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. सिद्दीक व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक तौर पर शराब परोसने वाले कार्यक्रम की शिकायत की। प्राप्त जानकारी अनुसार हुकुम्स ललित महल रायपुर में 28 मार्च 2025 सागर वाली कव्वाली का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा शराब परोसी जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संस्कृति के खिलाफ और नशाखोरी को प्रोत्साहन देने वाले इस आयोजन आवश्यक कार्यवाही करने की मांग कर बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

    मो. सिद्दीक ने बताया कव्वाली की महफ़िल एक बेहतर आयोजन है, लेकिन सार्वजनिक तौर पर शराब परोसना एक बेहद निंदनीय कृत्य है और हमारे प्रदेश की संस्कृति के विरुद्ध कार्य है। ऐसे कार्यक्रमों से नशाखोरी को प्रोत्साहन मिलेगा और अपराधिक घटनाओं में वृद्धि होगी।

    ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से पीसीसी महामंत्री कन्हैया अग्रवाल , प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सुंदर जोगी ,पीसीसी सचिव शब्बीर खान , नंदू सिन्हा,मुकुंद कागदेलवार,शरद गुप्ता ,मनोज यादव,देवेंद्र पवार सहित अन्य कांग्रेस जन शामिल हुए !! 

  • रायपुर नगर निगम ने थोक सब्जी मंडी में बनी अवैध दुकानों पर चलाया बुलडोजर

    26-Mar-2025

    रायपुर। अवैध कंस्ट्रक्शन को लेकर पिछले कुछ दिनों से रायपुर नगर निगम एक्शन मोड में नजर आ रहा है. आज भी नगर निगम के अमले ने बुलडोर एक्शन लेते हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है. नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 8 जोन कमिश्नर एके हालदार के निर्देशन पर वार्ड नम्बर 21 शहीद भगत सिंह वार्ड के पंचधाम मन्दिर के पास बीना सिंह द्वारा लगभग 6000 वर्गफीट भूखंड क्षेत्र में बिना अनुमति किये गए निर्माण को हटाए जाने की कार्रवाई की गई। इसी तरह आज मंजू अग्रवाल द्वारा स्वीकृति के विपरीत निर्माण को हटाए जाने की कार्रवाई की गयी है एवं पार्किंग क्षेत्र में निर्मित सीढ़ी एवं शटर को हटाया गया है एवं स्थल भवन स्वामी को भूतल में पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया है. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही रायपुर नगर निगम ने थोक सब्जी मंडी में बनी अवैध दुकानों पर भी बुलोडर कार्रवाई की थी.

  • ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 2 बुकी गिरफ्तार

    26-Mar-2025

    रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा जुआ और सट्टा पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, थाना खमतराई पुलिस ने ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। दिनांक 25 मार्च 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत शिवानंद नगर झंडा चौक के पास एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया।  मोबाइल से चल रहा था क्रिकेट सट्टा पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी इरशाद खान (20 वर्ष), निवासी गणेश मंदिर के पास, शिवानंद नगर, खमतराई, अपने मोबाइल के जरिए क्रिकेट मैचों पर सट्टा चला रहा था। मोबाइल फोन की जांच करने पर गुजरात और पंजाब लीग के खिलाड़ियों की बैटिंग और बॉलिंग पर दांव लगवाने और सट्टा खिलाने के सबूत मिले। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वनप्लस मोबाइल फोन और 2000 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 303/2025 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 में  मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए थाना खमतराई क्षेत्र में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नवीन सोनवानी मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट सट्टा चला रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। 25 मार्च 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शिवानंद नगर झंडा चौक के पास एक व्यक्ति ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना खमतराई पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया।   पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नवीन सोनवानी (23 वर्ष), निवासी सोनिया नगर, खमतराई बताया। जब पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच की, तो पता चला कि वह गुजरात और पंजाब लीग के मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के प्रदर्शन पर दांव लगवा रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक ओप्पो मोबाइल फोन और 25,000 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 304/2025 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

  • तीन युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    26-Mar-2025

    धमतरी। शहर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए धमतरी पुलिस ने सिटी पार्क के पास विंध्यवासिनी वार्ड में छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग प्लास्टिक झिल्ली में हेरोइन (चिट्टा) रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सूरज उर्फ श्रवण रजक (27) निवासी नयापारा वार्ड, लवली उर्फ अभिनव तिवारी (35) निवासी  आमातालाब रोड, और राहूल निर्मलकर उर्फ सिन्कु (26) निवासी इंद्रानगर वार्ड शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जिसकी कीमत 10,000 रुपये, तीन मोबाइल फोन जिसकी कीमत 30,000 रुपये, और बिक्री की नकद राशि 7,300 रुपये बरामद की है। जब्त कुल सामान की कीमत 47,300 रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(A) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों का नाम-: (01) सूरज उर्फ श्रवण रजक पिता गजानंद रजक उम्र 27 वर्ष सा० नयापारा वार्ड बजरंग चौक धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी (छ०ग०) (02) लवली उर्फ अभिनव तिवारी पिता विधासागर तिवारी उम्र 35 वर्ष सा० आमातालाब रोड गौरा चौरा के पास धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी (छ०ग०) (03) राहूल निर्मलकर उर्फ सिन्कु पिता स्व रोहित निर्मलकर उम्र 26 वर्ष सा० इंद्रानगर वार्ड धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी (छ०ग०) उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से सउनि.संतोषी नेताम,आर.डायमंड यादव,चंदर जमदार,मुकेश सिन्हा,भूपेंद्र पदमशाली, रघुराज कर्ष,गणेश नेताम, नागेंद्र सिंग का विशेष योगदान रहा।

  • छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी जमीन की सरकारी कीमत, गाइडलाइन दर में होगा बदलाव

    26-Mar-2025

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में अचल संपत्ति व जमीन की सरकारी कीमत बढ़ाने की तैयारी है. राज्य सरकार की कोशिश है कि जमीन के प्रचलित बाजार मूल्य और गाइडलाइन दर में न्यूनतम अंतर हो. इसके लिए प्रत्येक रिहायशी कॉलोनी व वाणिज्यिक सहित अन्य इलाकों में जमीन के प्रचलित बाजार मूल्य का आंकलन करने के लिए भौतिक रूप से सर्वे किया जा रहा है. साथ ही विभिन्न बैंकों से भी विभिन्न इलाकों में जमीन व अचल संपत्ति के वास्तविक बाजार मूल्य की जानकारी ली जा रही है, क्योंकि बैंकों द्वारा लोन स्वीकृत करने के पहले अचल संपत्ति के  वास्तविक बाजार मूल्य का आंकलन किया जाता है. जानकारी के मुताबिक रायपुर जिले में पिछले करीबन 7-8 वर्ष से कलेक्टर गाइड लाइन के बाजार भाव में जमीन की कीमत बढ़ी नहीं है और न ही इतने वर्षों में जमीन की कीमत को लेकर कोई सर्वे हुआ है. लंबे समय से कलेक्टर गाइड लाइन में जरूर जमीन की कीमत बढ़ी नहीं है, लेकिन हकीकत में रायपुर सहित जिले के कई क्षेत्रों में जमीन की कीमत दो से चार गुना तक बढ़ चुकी है. इसे देखते हुए इस बार गाइड लाइन में जमीन की कीमत में बढ़ोतरी किए जाने की संभावना अधिक है. रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने मीडिया को बताया कि, नई गाइड लाइन पर काम चल रहा है. प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इसकी जानकारी देंगे.  पंजीयन विभाग के मुताबिक अचल संपत्ति का बाजार मूल्य मार्गदर्शिका सिद्धांत वर्ष 2025-26 निर्धारित करने के संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. संपत्ति के प्रचलित बाजार मूल्य के बारे में जानकारी पटवारियों व तहसीलदारों के माध्यम से ली जा रही है. अन्य जानकारियां जैसे निर्माण लागत, शासकीय व नीलामी विक्रय आदि की जानकारी समिति द्वारा संबंधित कार्यालयों से एकत्रित की जा रही है. आंकड़ों का संकलन व विश्लेषण के दस्तावेजों के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रचलित बाजार मूल्य व गाइडलाइन कीमत में   न्यूनतम संभावित अंतर हो. रोड से लगकर स्थित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स या आवासीय कॉम्प्लेक्स के लिए केवल रोड की दर प्रस्तावित की जाएगी. रोड से अंदर की दर प्रस्तावित नहीं की जाएगी, ताकि कोई भ्रम की स्थिति न रहे. वहीं, किसी रिहायशी कॉलोनी या मोहल्ले में 40 फीट से अधिक चौड़ाई की सड़क, मुख्य मार्ग मानी जाएगी. नियम के प्रावधानों के अनुसार हर साल की तरह वर्ष 2025-26 के लिए अचल संपत्ति की बाजार मूल्य दरों का पुनरीक्षण किया जाना है. उप जिला मूल्यांकन समिति स्तर पर सभी कार्यवाही 31 मार्च तक पूरी की जाएगी. वहीं, केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को प्रस्ताव 15 अप्रैल तक प्रस्तुत करने कहा गया है. गौरतलब है कि पिछले सात वर्षों से जमीन की कलेक्टर गाइडलाइन दरें नहीं बढ़ी हैं. वर्तमान में वर्ष 2017 की दरें ही लागू हैं. जबकि नियमानुसार कलेक्टर गाइडलाइन दर को हर साल पुनरीक्षण किए जाने का प्रावधान है.

  • रायपुर-महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष के सिंगल नाम तय

    26-Mar-2025

    रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज 28 मार्च को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। जहां वे प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के खास मायने बताए जा रहे है, दीपक बैज ने रायपुर और महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए सिंगल नाम तय कर लिए है जिसकी सूची वे सचिन को सौंप देंगे। फ़ाइनल कराने के लिए भरकस प्रयास करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा परिवर्तन की ओर दीपक बैज अभी तक घोषणा हुई जिला अध्यक्ष की सूची में अपने किसी भी समर्थक नेता का नाम घोषित करा नहीं सके इसलिए अब प्रतिष्ठा का प्रश्न बनता है कि महासमुंद और रायपुर के लिए सिंगल नाम दिल्ली की ओर प्रेसित किया जाए। इसी के तहत दीपक बैज ने कमर कस ली है।  रायपुर से सुबोध हरितवाल और महासमुंद से विनोद चंद्राकर का नाम शामिल बताया जा रहा है, इसके लिए दीपक बैज 28 तारीख़ को सचिन पायलट से भेंट करने हेतु दिल्ली जा रहे हैं दिल्ली जाकर सभी बचे हुए जिला अध्यक्षों की घोषणा कराने की प्रयास करेंगे। वैसे ग़ौरतलब है कि दोनों चुनाव लोक और विधासनभा में कांग्रेस की हार के बाद दीपक बैज पर पैसा लेने का आरोप कांग्रेस कार्यकर्ता खुलेआम आला कमान को शिकायत के रूप में कर चुके हैं। सूत्रों से जानकारी आ रही है जो असंतुष्ट नेता है वे दीपक बैज की शिकायत करने एक बार फिर दिल्ली जाएंगे। 28 तारीख़ छग कांग्रेस के नेताओं का जमावाड़ा दिल्ली में रहेगा। सब कुछ ठीक रहा तो अगले हफ्ते दीपक बैज बचे हुए जिला अध्यक्षों की घोषणा कराएंगे। अंतिम सूची के साथ प्रदेश की सम्पूर्ण कार्यकारिणी घोषित हो जायेगी ।

  • रायपुर में सट्टा खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार, 18,500 रुपये नगद जब्त

    25-Mar-2025

    रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।   इसी तारतम्य में दिनांक 24.03.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत मोमिनपारा स्थित एच.एम.टी चौक में 02 व्यक्तियों द्वारा अंको में दांव लगाकर पर्ची के माध्यम से सट्टा संचालित किया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम गुलाम असकरी एवं सन्नी विश्वकर्मा जिला रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनो की तलाशी लेने पर दोनो के पास से सट्टा-पट्टी एवं उसका हिसाब-किताब पाया गया। जिस पर आरोपी गुलाम असकरी एवं सन्नी विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा-पट्टी एवं नगदी रकम 18,500/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 79/2025 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।   गिरफ्तार आरोपी - 01. गुलाम असकरी पिता मो0 ईसाद उम्र 52 वर्ष निवासी मोमिनपारा छत्तीसगढ समाज पार्टी भवन के आगे थाना आजाद चौक जिला रायपुर। 02. सन्नी विश्वकर्मा पिता श्री राज कुमार विश्वकर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी बढई पारा संतोषी मंदिर के पास थाना आजाद चौक जिला रायपुर।

  • भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

    25-Mar-2025

    बीजापुर। संम्पूर्ण विश्व में जलवायु परिवर्तन के कारण वैश्विक तापमान में औसत रूप से वृद्धि हुई है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में 15 मार्च से जून 2025 के दौरान भीषण गर्मी पड़ने एवं लू चलने की संभावना है। गर्मी के कारण जन मानस का स्वास्थ्य प्रभावित होता है, जिससे लू लगना एवं मौसमी जलजनित संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। गर्मी के कारण लू लगने से बचाव तथा जलजनित संक्रामक बीमारियों से बचाव, रोकथाम एवं उपचार हेतु पूर्व से तैयारियां किया जाना अत्यंत आवश्यक है।  उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए निम्न दिशा-निर्देश जारी किये गये हैः- लू के लक्षणः- सिर में भारीपन और दर्द का अनुभव होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का ना आना, अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना, भूख कम लगना, बेहोश होना, लू से बचाव के उपायः- लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यतया नमक की कमी हो जाना होता है। इससे बचाव के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए- बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जावें। धूप में निकलने से पहले सर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें। पानी अधिक मात्रा में पीयें, अधिक समय तक धूप में न रहें, गर्मी के दौरान नरम, मुलायम सूती कपड़े पहनने चाहिए ताकि हवा और कपडे पसीने को सोखते रहें। अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. घोल पीयें। चक्कर आने, मितली आने पर छाया दार स्थान पर आराम करें तथा शीतल पेय जल अथवा उपलब्ध हो तो फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें। प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से निः शुल्क परामर्श लिया जावें। उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र में जरूरी सलाह लिया जावें। लू लगने पर किया जाने वाला प्रारंभिक उपचारः- बुखार पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठंडे पानी की पट्टी लगावें। अधिक पानी व पेय पदार्थ पिलायें जैसे कच्चे आम का पन्ना, जलजीरा आदि। पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लेटा देवें। शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करते रहें। पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र ही किसी नजदीकी चिकित्सक या अस्पताल में इलाज के लिए ले जावें। मितानिन ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. की पैकेट हेतु संपर्क करें।

  • चक्रधरनगर और खरसिया पुलिस की शराब विरोधी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

    25-Mar-2025

    रायगढ़। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान जारी है जिसमें खरसिया और चक्रधरनगर पुलिस ने बीते 24 और 25 मार्च को छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और महुआ शराब जब्त की। चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई: 25 मार्च को चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम महापल्ली में शराब रेड की। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को सूचना मिली थी कि हेमसागर निषाद (20) अपने कब्जे में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। पुलिस ने दबिश देकर संदेही को पकड़ लिया। प्रारंभ में उसने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने शराब बिक्री की बात कबूल ली और प्लास्टिक डिब्बे में छिपाकर रखी 06 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 1200 रुपये) पेश की। आरोपी हेमसागर निषाद (निवासी महापल्ली नवामुडा, थाना चक्रधरनगर) के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पौलुस एक्का, आरक्षक श्वेत कुमार बारिक, चंद्र कुमार बंजारे, मिनकेतन पटेल और महिला आरक्षक अनिता बेक शामिल थे।   खरसिया पुलिस की कार्रवाई: खरसिया पुलिस ने 24 मार्च को ग्राम गीधा और चपले में छापेमारी की। ग्राम गीधा में रमेश कुमार खुटे (44) को उसके घर के सामने से शराब बेचते पकड़ा गया। पुलिस को देख आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टीम ने उसे धर-दबोचा। आरोपी के पास से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 1400 रुपये) और 100 रुपये नकद जब्त किए गए। वहीं, ग्राम चपले के रेलवे फाटक के पास नहर किनारे पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी गोपाल पटेल (22) निवासी औंराभाठा, थाना कोतरारोड को पकड़ा। उसके पास से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 3000 रुपये) बरामद की गई। दोनों मामलों में थाना खरसिया में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस रेड में महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर, संजय मिंज, बिरीछराम साण्डे, योगेश साहू और सत्य नारायण सिदार की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसते हुए कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ।

  • नग्न हालत में हथियार लेकर महिला के घर में घुसा युवक, गिरफ्तार

    25-Mar-2025

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक नग्न हालत में हथियार लेकर महिला के घर में घुस गया. जहां आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. मामले में आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी की है. जानकारी के अनुसार, शहर के सिंचाई कॉलोनी में महिला को घर में अकेला पाकर युवक घर में जबरन घुस गया. इस दौरान आरोपी नग्न हालत में था. हथियार से हमले और जबरदस्ती करने की कोशिश की. महिला ने जोर-जोर से चीखने लगी। जिसे सुनकर घर पर मौजूद अन्य लोग मौके पर पहुंचे. घटना में युवक खुद के हथियार से घायल हो गया. घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची. सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि आरोपी राकेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अभी घायल होने के कारण उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां आगे की कार्रवाई करते हुए न्यायिक डिमांड पर भेजा जाएगा।

  • Raipur Breaking: निगम ने की बड़ी कार्रवाई, बकायादारों के 5 गोडाउन और फैक्ट्री हुई सील

    25-Mar-2025

    रायपुर। टैक्स बकायादारों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है. आज जोन 10 राजस्व विभाग की टीम ने जोन सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के नेतृत्व में बड़े बकायादारों पर कार्रवाई की. बकाया राशि अदा नहीं किए जाने पर उनके संस्थानों पर सीलबंद की कार्रवाई की गई. सहायक राजस्व अधिकारी ने बताया कि आज नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड नम्बर 53 के देवपुरी क्षेत्र में बड़े बकायादारों की सम्पतियों पर सीलबंद की कार्रवाई की है  अनूप अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, एकता अग्रवाल देवपुरी स्थित ट्रेक्टर डीलर व्यवसायिक उपयोगकर्त्ता भूमि, नवीन सिंघानिया, नीतू,नवीन, उर्मिला, राजकुमार, प्रवीण ने वर्ष 2016-17 से 2024-25 तक बकाया राशि 32 लाख 94 हजार 675 रुपए का बकाया अदा नहीं किया. इसके चलते उनके 5 गोडाउन को सील किया गया. वहीं हरीश अग्रवाल, हरिनारायण अग्रवाल टाइल्स फैक्ट्री टिसाफऱ, सचिन इंटरप्राइजेस, जलाराम इंटर प्राइजेस द्वारा खिलौना फैक्ट्री का बकाया अदा नहीं किए जाने पर फैक्ट्री को सील किया गया।

  • सेवानिवृत कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से मुख्यमंत्री जनदर्शन हिंदू नववर्ष चैत्र नवरात्र के प्रथम गुरुवार 3 अप्रेल 2025 से प्रारम्भ करने की गुहार - प्रदीप मिश्र

    25-Mar-2025

    छतीससगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र और सचिव तीर्थराम यादव जी एवं रविशंकर वि वि के कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर ने संयुक्त रूप से  विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया  कि पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि के कर्मचारियों और सेवानिवृत कर्मचारीयों की अपनी अहम समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से मिलकर अपनी समस्याओं का निदान कराने के लिए मिलना चाहतें हैं  l

    सेवानिवृत कर्मचारीयों को  मुख्यमंत्री जी से मिलने का अभी तक समय नहीं मिल पा रहा है, क्योकि आप अब तक विधान सभा और नगर निगम के साथ साथ पंचायत चुनाव आदि में ब्यस्त थे l अब चूंकि सभी चुनाव और विधान सभा सत्र आदि समाप्त हो चुके हैं ऐसे में मुख्यमंत्री जी का जनदर्शन मुख्यमंत्री निवास में हिंदू नववर्ष चैत्र नवरात्र के
    प्रथम गुरुवार  3 अप्रेल 2025  से
     पुन्ह प्रारम्भ किये जाने की मांग वि वि के सेवानिवृत कर्मचारीगण  करते हैं l ज्ञातब्य हो की  नई सरकार के गठन उपरांत अब तक संभवतः पांच या छ्ह मुख्यमंत्री जनदर्शन ही हुए हैं  छत्तीसगढ़ की जनता से और जन जन से जुड़ने और सबके साथ सबका विकास के लिए मुख्यमंत्री जनदर्शन अतिआवश्यक है  l छत्तीसगढ़ प्रदेश के सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन कर्मचारीयों कि छोटी छोटी समस्याओं को लेकर  छत्तीसगढ़ के  यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री जी से जनदर्शन में मिल कर  विश्वविद्यालयों के सेवानिवृत कर्मचारीयों की समस्याओं  का समाधान कराना चाहते हैं l

  • सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिया MP बृजमोहन के सवालों का जवाब

    25-Mar-2025

    रायपुर। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को संसद में प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों, छोटे किसान-व्यापारियों के आर्थिक विकास और डेयरी सहकारी समितियों को मजबूत बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण सवाल उठाए। उन्होंने केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से यह जानकारी मांगी कि सरकार गांवों और शहरों में नई सहकारी समितियों की स्थापना तथा मौजूदा समितियों को सशक्त करने के लिए क्या कदम उठा रही है।  सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों के कार्यक्रमों में सुधार लाने और छोटे किसानों एवं व्यापारियों को सरलता से ऋण उपलब्ध कराने की नीतियों के बारे में पूछताछ की। साथ ही, उन्होंने सरकार की डेयरी सहकारी तंत्र विकसित करने, दूध उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाने, सहकारी संगठनों के माध्यम से महिलाओं और युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं कृषि आधारित उद्योगों को वित्तीय सहायता देने की योजनाओं पर भी जानकारी मांगी।  केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का उत्तर केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने संसद में बताया कि केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में सहकारी बैंकों और छोटे किसानों-व्यापारियों को सशक्त करने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने देशभर में 2 लाख बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी और मात्स्यिकी सहकारी समितियों की स्थापना की योजना को मंजूरी दी है, जिसे राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, राष्ट्रीय मत्स्यकी विकास बोर्ड एवं राज्य सरकारों के सहयोग से क्रियान्वित किया जा रहा है।

    अमित शाह ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने श्वेत क्रांति 2 पहल की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य संगठित डेयरी सेक्टर में डेयरी सहकारी समितियों की हिस्सेदारी बढ़ाना, छोटे डेयरी किसानों को बाजार उपलब्ध कराना और महिला सशक्तिकरण में योगदान देना है। सरकार का लक्ष्य अगले 5 वर्षों में डेयरी सहकारी समितियों की दूध खरीद को 50% तक बढ़ाना है। इस दिशा में अब तक 8,294 नई डेयरी सहकारी समितियां पंजीकृत की जा चुकी हैं।   सहकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम -सहकारी समितियों के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है। -अब तक 1,90,894 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया है, जिसमें 38,179 महिलाएं शामिल हैं। -वर्ष 2024-25 में सहकारी समितियों के विकास के लिए 89,750 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। -शहरी सहकारी बैंकों के लिए आवास ऋण सीमा को 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 60 लाख रुपये कर दिया गया है, जबकि ग्रामीण सहकारी बैंकों के लिए यह सीमा 75 लाख रुपये कर दी गई है।  -

    सहकारी बैंकों से मिलने वाले ऋण पर 85% तक जोखिम कवरेज उपलब्ध कराया गया है, जिससे छोटे किसानों और व्यापारियों को आसानी से ऋण मिल सकेगा। - सहकारी बैंकों से कोलेटरल-मुक्त ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। - 1500 शहरी सहकारी बैंकों को आवश्यक सूचना प्रौद्योगिकी, संरचना और प्रचालन सहायता प्रदान करने के लिए नेशनल फेडरेशन ऑफ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक्स एंड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की स्थापना की गई है। छत्तीसगढ़ के किसानों और व्यापारियों को होगा लाभ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा सहकारी क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए जा रहे हैं, जिससे छत्तीसगढ़ के किसानों, व्यापारियों और छोटे उद्यमियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार सृजन, कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा और छोटे व्यापारियों को वित्तीय सहायता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार की नई सहकारी योजनाएं छत्तीसगढ़ में किसानों, दुग्ध उत्पादकों, महिला उद्यमियों और छोटे व्यापारियों के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

  • नई शराब दुकानें खोलने के विरोध में सत्ता पक्ष के कई लोग

    25-Mar-2025

    रायपुर। प्रदेश में 1 अप्रैल से 67 नई शराब की दुकानें खुलने जा रही है। नई शराब दुकानों को लेकर चौतरफा विरोध के स्वर हैं। खबर है कि भाजपा के कुछ सांसद भी नई शराब दुकान खोलने के पक्ष में नहीं हैं। बताया गया कि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, और कुछ अन्य नेता इस सिलसिले में सीएम विष्णुदेव साय से चर्चा कर सकते हैं। सरकार ने नए वित्तीय वर्ष में 67 नई देशी और विदेशी शराब दुकान खोलने जा रही है। ये शराब दुकानें उन इलाकों में खोली जा रही है जहां 30 किलोमीटर के आसपास कोई शराब दुकान नहीं है। आबकारी अफसरों का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए नई दुकानें खोली जा रही है।   प्रदेश में वर्तमान में 674 देशी, और विदेशी शराब की दुकानें हैं। नई दुकानें खुलने से संख्या बढक़र 741 हो जाएगी। ये दुकानें 1 अप्रैल से शुरू होंगी। शराब दुकान खोलने का भाजपा के अंदरखाने में ही विरोध शुरू हो गया है। रायपुर के अभनपुर इलाके में तीन नई शराब दुकानें खोली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से संपर्क कर नई शराब दुकानों का विरोध किया है। दुर्ग, जांजगीर-चांपा सहित अन्य जगहों पर भी कुछ इसी तरह के सिफारिशें सामने आई हैं। संसद का सत्र चल रहा है और सांसद दिल्ली में हैं। कहा जा रहा है कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई अन्य नेता इस मसले पर सीएम विष्णुदेव साय से चर्चा कर सकते हैं।

  • मुख्यमंत्री साय ने परिवार सहित शिव महापुराण कथा में लिया भाग

    25-Mar-2025

    जशपुर। विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के मायाली के मधेश्वर महादेव धाम में आयोजित 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा में सहभागी बने और भक्ति-भाव से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति परिवारों के साथ बैठकर कथा का श्रवण किया। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर शिव महापुराण कथा का श्रवण करने एक लाख से अधिक श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी का पुष्पमाला पहनाकर एवं मधेश्वर महादेव का छायाचित्र भेंटकर अभिनंदन किया, साथ ही प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 27 मार्च को पुनः प्रारंभ होगी मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धालुजनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हम सबके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है कि भगवान शिव की दिव्य कथा कहने स्वयं पंडित प्रदीप मिश्रा मधेश्वर महादेव की धरती पर पधारे हैं। यहां पाँच दिनों से चल रही शिव भक्ति की धारा से समूचा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया है। इस पावन कथा से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति हो रही है।  मुख्यमंत्री साय ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना का पुनः शुभारंभ 27 मार्च को किया जाएगा। इसके तहत इच्छुक श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन हेतु भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अयोध्या धाम रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अब तक 22,000 से अधिक श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। शिव महापुराण कथा की दिव्य धारा से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति के ग्रामीण भी लाभान्वित हुए। ग्राम पंडरसिली (मनोरा), बेहेराखार और भितघारा (बगीचा) से आए अनेक श्रद्धालु कथा स्थल पहुंचे। पहाड़ी कोरवा जनजाति के संतोष राम, बजरु राम, शंकर राम, दुर्गा राम और बिरहोर जनजाति के गेंदु राम, गुरुबारु राम, लाखा राम ने कहा कि शिव कथा ने हमारे अंतर्मन को छू लिया है। प्रदीप मिश्रा जी के प्रवचन केवल भक्ति नहीं सिखाते, वे जीवन को नई दिशा भी देते हैं। मधेश्वर महादेव: आध्यात्मिक आस्था का केंद्र मुख्यमंत्री साय ने मधेश्वर महादेव धाम को विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में गौरव का प्रतीक बताया और कहा कि यह स्थल पूरे प्रदेश की धार्मिक आस्था का केंद्र है। उन्होंने आह्वान किया कि इस पावन अवसर का अधिक से अधिक लोग लाभ लें और कथा के शेष दो दिनों में भी उपस्थित होकर शिव भक्ति से स्वयं को अनुप्राणित करें।

  • चीन ने हैक किया...सोशल मीडिया पर हो रहे इस दावे को भारतीय सेना ने किया खारिज

    25-Mar-2025

    नई दिल्ली: भारतीय सेना ने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि उसके रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट  को चीन ने हैक कर लिया. सेना ने इस तरह की भ्रामक खबरों से बचने की अपील की है और कहा है कि उनकी सभी संपत्तियां पूरी तरह सुरक्षित हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय सेना का एक RPA कंट्रोल खोकर चीन की सीमा में चला गया और वहां उसे चीन ने हैक कर लिया. इस पोस्ट के आधार पर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भी इस घटना का जिक्र किया गया था.  हालांकि, सेना के सूत्रों ने स्पष्ट किया कि यह खबर पूरी तरह 'निराधार और गलत' है. सेना ने कहा कि ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है और इस तरह की अफवाहों से जनता में बेवजह डर और गलतफहमी फैल सकती है. सेना ने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि वे बिना पुष्टि किए किसी भी खबर को न फैलाएं. सेना की ओर से कहा गया कि वे अपने सभी उपकरणों और संचालन की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर भारत-चीन सीमा से जुड़ी भ्रामक खबरें वायरल होती रही हैं, जिन्हें बाद में सरकार और सेना द्वारा खंडित किया गया. सेना का कहना है कि बिना पुष्टि की गई खबरें न केवल भ्रम पैदा करती हैं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामलों में गलतफहमी भी पैदा कर सकती हैं.

  • अन्नपूर्णा वस्त्रालय की छत से गिरकर युवक की मौत

    24-Mar-2025

    दुर्ग। भिलाई के सेक्टर-4 स्थित अन्नपूर्णा वस्त्रालय की छत से गिरकर एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान सागर सिन्हा के रूप में हुई है, जो पाटन का निवासी और इसी दुकान में कर्मचारी था। युवक तीसरी मंजिल से अचानक नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक को गिरते और फिर लोगों द्वारा उठाते हुए देखा जा सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही भट्ठी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक गलती से गिरा था या किसी झगड़े या मारपीट के बाद उसे गिराया गया या उसने आत्महत्या की? पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

  • शॉपिंग मॉल में कमरा दिलाने का झांसा देकर 12.35 लाख की ठगी, गिरफ्तार

    24-Mar-2025

    अंबिकापुर। अंबिकापुर के होटल व्यवसायी को शापिंग मॉल में कमरा देने के नाम पर 12.35 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी को सरगुजा पुलिस ने दुर्ग से गिरफ्तार किया है। नए बन रहे शापिंग मॉल में दो कमरे देने के लिए 14 लाख 35 हजार रुपए बतौर एडवांस लिया था। जिसमें से दो लाख रुपए उसने वापस कर दिए थे। ठगी की शिकायत होटल व्यवसायी ने मणिपुर थाने में दर्ज कराई थी। जानकारी के मुताबिक, नमनाकला निवासी अशोक गुप्ता ने पुलिस को बताया कि, 2022 में शुभम बिहार मंगला, बिलासपुर निवासी  रासपाल सिंह बागड़िया उनके लक्ष्मी होटल में आकर रुका था। काफी दिन तक होटल में रुकने के दौरान दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान हो गई थी। रासपाल सिंह बागड़िया ने अशोक गुप्ता को अंबिकापुर देवीगंज रोड पर जमीन का एग्रीमेंट कागज और साइड का नक्शा दिखाकर अंबिकापुर में एक शॉपिंग मॉल बनवाने की जानकारी दी। रासपाल सिंह बागड़िया ने अशोक गुप्ता को शापिंग मॉल में दो कमरे देने का झांसा दिया। पैसों की जरूरत बताते हुए बतौर एडवांस 14 लाख 35 हजार रुपए ले लिया। उसने बतौर गारंटी आईडीएफसी बैंक का चेक दिया गया था। यहां कोई मॉल नहीं बनाया गया। दिसंबर 2024 तक रासपाल सिंह ने अशोक गुप्ता को दो लाख रुपए ही वापस किया। बाकी पैसे 12 लाख 35000 रुपए वापस नहीं मिलने पर अशोक गुप्ता ने रासपाल सिंह बागड़िया से संपर्क किया तो उसका मोबाइल भी बंद मिला। मामले में अशोक गुप्ता ने मणिपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रासपाल सिंह के खिलाफ धारा 420 का केस दर्ज किया था।  मणिपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि, जांच के दौरान रासपाल सिंह बागडिया को नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन नोटिस मिलने के बाद भी वह उपस्थित नहीं हुआ। मामले में पुलिस ने आरोपी रासपाल सिंह बागडिया (50) को दुर्ग से हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से मारुती सुजुकी कंपनी की सियाज कार क्रमांक सीजी/27/एम/2597 एवं 01 नग मोबाईल जब्त किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

  • जंगल में युवती को लेजाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

    24-Mar-2025

    मोहला मानपुर। इंटरनेट प्लेटफार्म पर युवक युवती की पहचान हु। मोबाइल से एक दूसरे से बात करने लगे। थोड़े ही दिनों में दोनों ने प्यार का इजहार भी कर दिया। बर्थडे के बहाने युवक ने गर्लफ्रेंड को बुलाया और जंगल ले गया। जंगल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेप किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला मोहला थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि नवंबर 2023 में उसकी पहचान गजेंद्र सिंह मरकाम (30 वर्ष) निवासी मासुल, थाना मोहला से फोन पर हुई थी।  बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्रेम संबंध बन गया। युवक ने 3 दिसंबर 2023 को युवती को फोन किया और जन्मदिन के बहाने बुलाया। तय जगह पर युवती के पहुंचने के बाद युवक ने युवती को कार से कोरलवंड जंगल ले गया और शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर मोहला सिद्धार्थ नगर में किराए के मकान में लगातार शारीरिक शोषण करते रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 64(2)(म), 69, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर युवक को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

  • सारंगढ़ में 25 मार्च को जिला पंचायत के कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री ओपी चौधरी और टंकराम वर्मा

    24-Mar-2025

    सारंगढ बिलाईगढ़। जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रथम सम्मिलन समारोह 25 मार्च को दोपहर 2:30 बजे मंगलवार को संपन्न होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी (वित्त मंत्री) के मुख्य आतिथ्य, टंकराम वर्मा प्रभारी सह राजस्व एवं युवा कल्याण खेलकूद मंत्री के अति विशिष्ट आतिथ्य में तथा देवेंद्र प्रताप सिंह सांसद राज्यसभा, राधेश्याम राठिया सांसद रायगढ़, कमलेश जांगड़े जांजगीर चांपा सांसद, उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़, कविता लहरें विधायक बिलाईगढ़, संपत अग्रवाल विधायक बसना, सौरभ सिंह पूर्व विधायक अकलतरा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा। प्रथम सम्मिलन का यह कार्यक्रम जिला पंचायत कार्यालय के समक्ष खेलभाटा मैदान में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में एवं उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक और निर्वाचित अन्य 12 जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न होगा।

Top