बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • टीबी एक ऐसी महामारी है जिसमें शताब्दियों से दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवाइ है राष्ट्रीय सेवा योजना

    28-Mar-2025

    राजनंदगांव - कॉनफ्लुएंस कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व की  टीबी रोग दिवस के अवसर पर जन जागरूकता अभियान के साथ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन  हुआ जिसका विषय " यस वी कैन एंड टीबी" जिसका मतलब है कि अगर हम सभी मिलकर प्रयास करें तो टीबी को हराया जा सकता हैl प्रो.विजय मानिकपुरी कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने कहा कि ट्यूबर क्लोसीस को हमारे देश में छय रोग,तपेदिक या टीवी के नाम से जानते हैं l टीबी एक ऐसी महामारी है जिसमें शताब्दियों से दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवाइ है l ज्यादातर मामलों में यह संक्रामक होती है l ऐसे में इससे पीड़ित लोगों को आमतौर पर समाज से अलगाव का सामना भी करना पड़ता है l टीवी एक गंभीर संक्रमण बीमारी है l जो हर साल लाखों लोगों की जान लेती है l प्रत्येक वर्ष विश्व टीवी दिवस एक खास थीम के साथ मनाया जाता है l इस साल छयरोग दिवस के थीम में खास है इस का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के खिलाफ जागरूक करना और उन्हें इसके उन्मूलन के लिए प्रेरित करना है l टीबी के खिलाफ लड़ाई में केवल सरकार ही नहीं बल्कि आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी हैl
    प्राचार्य डॉ रचना पांडे ने कहा कि महाविद्यालय तत्कालीन मुद्दों को लेकर स्वयं जागरूक रहता है l लोगों को भी विभिन्न विधाओं से जागरूक करने का प्रयास करता है l हमने सलाह दिए तथा जानकारी में बताया कि भारत में सरकार द्वारा चलाई जाने वाले थॉट्स सेंटर पर भी लोगों को टीवी के लक्षणों और इसके इलाज के बारे में जानकारी देकर और लोगों तक पहुंचाने हेतु संकल्प दिलाया गयाl टीबी के लक्षण ,बचाव, इलाज को ध्यान में रखकर छात्रों होने अपने-अपने विचार भाषण के रूप में प्रस्तुत किये l जिससे समाज में टीबी के प्रति जागरूकता आ सकेl टीबी के प्रति जागरूकता लाने हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने टीबीरोग होने पर क्या करें, टीबी का इलाज कैसे किया जाए, टीबी के लक्षण, टीबी से बचने के उपाय और टीबी दिवस के महत्व तथा मनाने के विषय को लेकर छात्रों ने अपनी-अपनी बात भाषण के माध्यम से रखा l भाषण प्रतियोगिता में प्रथम  खिलेश्वरी पुजारी, द्वितीय भूपेंद्र मंडावी एवं चंदन साहू, तृतीय स्थान पर गायत्री साहू एवं अंशुल धनकर रहे l जिनका सम्मान महाविद्यालय की ओर से किया गया l महाविद्यालय के डायरेक्टर में सभी विजेता छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की lआयोजन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र  बीएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भाग लिया l संकल्प लिया कि 2030 तक टीबी मुक्त भारत के अभियान में हम सब भी सहभागिता निभाएंगे l

  • आबकारी विभाग की टीम पर में जानलेवा हमला

    27-Mar-2025

    कोरबा। कोरबा के बुधवारी बाजार में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम की गांजा तस्कर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। गांजा तस्कर ने टीम से विवाद के बाद हाथापाई और मारपीट के बाद फरार हो गया। इस घटना में आबकारी विभाग के चालक घायल हो गया। टीम ने सीएसईबी चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, बिलासपुर से आई संभागीय स्तरीय आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि कोरबा के बुधवारी बाजार के एक मकान और ठेले से गांजा बेचा जा रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने छापेमारी के दौरान एक युवक को बाजार में फेरी लगाकर गांजा बेचते हुए पकड़ा है। पूछताछ में उसने अपना नाम मोनू चौहान (20 वर्ष) बताया। उसने बताया कि वो 500 रुपए की रोजी पर छोटका रेड्डी के कहने पर गांजे की पुड़िया बेचता था। उसने बताया कि प्रत्येक पुड़िया 100 रुपए में बेची जाती थी और सप्लायर विजय सारथी के कहने पर यह काम करता था। मोनू ने आगे बताया कि गांजा ओडिशा से लाया जाता है, लेकिन इसकी लाने ले जाने की जानकारी उसे नहीं थी। टीम ने मोनू को पकड़कर विजय सारथी को फोन कर बुलाया। मौके पर पहुंचते ही विजय ने टीम से विवाद किया। इसके बाद हाथापाई और मारपीट के बाद फरार हो गया।   हमले के बाद आबकारी टीम ने सीएसईबी चौकी पुलिस में लिखित शिकायत दी। घटना में टीम के चालक बिलासपुर के चिंगराज पारा नारायण श्रीवास (40) को चोटें आईं, जिनका पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। इधर, आबकारी विभाग की टीम गांजा सप्लायर विजय सारथी के घर में दाखिल नहीं हो सकी। घटना के बाद इलाके में भीड़ जुट गई। संभागीय स्तरीय टीम मुकेश पांडे के नेतृत्व में पांच सदस्यों के साथ कार्रवाई कर रही थी, जिसमें एक महिला हेड कांस्टेबल भी शामिल थीं।

  • रायपुर में सबसे बड़े साइबर क्राइम का खुलासा, 101 आरोपी गिरफ्तार

    27-Mar-2025

    रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल में रिपोर्ट किए गए 1100 से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि ये अकाउंट डिजिटल फ्रॉड, शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी निवेश, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाईसी अपडेट और अन्य साइबर अपराधों में इस्तेमाल किए जा रहे थे। जांच के बाद रायपुर के विभिन्न थानों में अपराध पंजीकृत कर रेंज साइबर थाना रायपुर को अग्रिम विवेचना के लिए सौंपा गया। इसके तहत 20 से अधिक पुलिस टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया और 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी बैंक खातों में लगभग 1.06 करोड़ रुपए होल्ड किए गए हैं, जो विभिन्न राज्यों के साइबर फ्रॉड पीड़ितों के हैं।  बैंक खातों के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा नेटवर्क गिरफ्तार आरोपी बैंक खातों को किराए पर देने या ठगी की रकम का 10-20% कमीशन लेकर अकाउंट उपलब्ध कराने का काम कर रहे थे। इनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में 930 साइबर क्राइम रिपोर्ट दर्ज हैं। कुछ आरोपी पहले से हत्या, बलवा, जुआ और NDPS एक्ट जैसे मामलों में शामिल पाए गए हैं। म्यूल बैंक अकाउंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई बैंकों से भी असामान्य ट्रांजैक्शन वाले खातों की जानकारी ली जा रही है। पूछताछ में कई और संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने कुल 5 प्रमुख केस दर्ज किए हैं, जिनमें विभिन्न बैंकों से जुड़े 285 म्यूल बैंक अकाउंट शामिल हैं:  थाना आजाद चौक – इंडियन ओवरसीज बैंक के 21 अकाउंट थाना गंज – कर्नाटका बैंक के 41 अकाउंट थाना टिकरापारा – रत्नाकर बैंक के 54 अकाउंट थाना कोतवाली – कोटक महिंद्रा बैंक के 41 अकाउंट थाना सिविल लाइन – बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 128 अकाउंट पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे भी गिरफ्तारियां जारी रहेंगी और पीड़ितों की राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया की जा रही है।

  • 92 किमी लंबे ग्रीनफील्ड सिक्सलेन हाईवे का काम 2026 तक होगा पूरा: नितिन गडकरी

    27-Mar-2025

    रायपुर। दुर्ग से नया रायपुर होते हुए आरंग तक बनने वाली 92.23 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड सिक्सलेन सड़क का निर्माण कार्य जारी है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में सांसद विजय बघेल के अतारांकित प्रश्न के उत्तर में बताया कि इस हाईवे का निर्माण कार्य 30 जून 2026 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद इसे पूरी तरह ऑपरेटिव होने में 1-2 महीने का समय और लगेगा। मंत्री गडकरी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में दुर्ग जिले में 40.70 किमी सड़क बनाई जा रही है, जिसमें से 28.55% कार्य पूरा हो चुका है। इस सिक्सलेन सड़क के निर्माण से यातायात को सुगम बनाने और कनेक्टिविटी को मजबूत करने में मदद मिलेगी। सड़क के निर्माण में दुर्ग-बालोद स्टेट हाईवे-7 के पास सीएसआईटी दुर्ग और दुर्ग-पाटन स्टेट हाईवे-22 के पास फुंडा गांव में कनेक्टिंग/एप्रोच रोड इंटरचेंज की सुविधाएं दी जाएंगी। हालांकि, फिलहाल अन्य स्थानों पर अतिरिक्त इंटरचेंज या कनेक्टिंग रोड के विस्तार का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। इस हाईवे के बन जाने से दुर्ग, नया रायपुर और आरंग के बीच यात्रा करने वाले लोगों को तेज और सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

  • 6 लोगों की मौत, पनडुब्बी पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा

    27-Mar-2025

    काहिरा: मिस्र के लोकप्रिय स्थल हर्गहाडा के तट के पास लाल सागर में पर्यटकों की एक पनडुब्बी के डूबने से छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए. दो निकाय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. लाल सागर गवर्नरेट द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आपातकालीन दल 29 लोगों को बचाने में सफल रहा. पनडुब्बी पर्यटक सैरगाह क्षेत्र के एक समुद्र तट से निकली थी और इसमें विभिन्न देशों के 45 पर्यटक सवार थे. पनडुब्बी के डूबने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. कई पर्यटक कंपनी ने क्षेत्र में संघर्षों के खतरों के कारण लाल सागर में यात्रा बंद कर दिया है या सीमित कर दिया है.  घायलों की हालत के मद्देनजर उनको ले जाने के लिए 21 एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया. सबमरीन में सवार सभी लोग मिस्र की कोरल फीस और ट्रॉपिकल मछलियों को एक्सप्लोर करने के लिए निकले थे, लेकिन इससे पहले ही हादसा हो गया.मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूसी दूतावास ने फेसबुक पर एक बयान में पुष्टि की कि जहाज एक नियमित पानी के नीचे सैर कर रहा था, और उसमें नाबालिगों सहित 45 रूसी पर्यटक सवार थे. साथ ही दूतावास ने कहा कि अधिकांश यात्रियों को बचा लिया गया और उन्हें होटलों और हॉस्पिटलों में ले जाया गया, लेकिन किसी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या की सूचना नहीं मिली. रूसी राजनयिक घटनास्थल पर हैं और जांच जारी है.

  • मणिकंचन केंद्र में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    27-Mar-2025

    सारंगढ़। बुधवार को भटगांव नपं के मणिकंचन केंद्र में लाखों के सामान जलकर खाक हो गया। कर्मचारियों ने आस पास से पानी लाकर आग को बुझाने की कोशिश भी की। आग लगने के कुछ समय पश्चात ही दमकल को बुलाया गया जिससे आग पर काबू पाया गया। काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि खेत की पैरावट में आग लगाने से मणिकंचन केंद्र में आग लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की, साथ ही साथ फायर ब्रिगेड को सूचना दिए। अध्यक्ष, पार्षद व मुख्य नपा अधिकारी नगर पंचायत भटगांव आग लगाने वाले के खिलाफ एफआईआर करेंगे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

  • बंदूक के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया में किया पोस्ट, युवक गिरफ्तार

    27-Mar-2025

    दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने गुरुवार को इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहैल के रूप में हुई है, जो दिल्ली के बवाना स्थित जे.जे. कॉलोनी का निवासी है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने उसे नरेला इंडस्ट्रियल एरिया से दबोचा और उसके पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, 26 मार्च को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर रहा है.  इसके बाद पुलिस टीम ने नरेला-बवाना रोड पर जाल बिछाया और आरोपी को धर दबोचा. तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ. पूछताछ के दौरान, सोहेल ने कथित तौर पर यह स्वीकार किया कि वह इलाके में अपनी धाक जमाने के लिए हथियार रखता था और सोशल मीडिया पर दिखाता था. उसने पुलिस को अवैध हथियारों की आपूर्ति से जुड़े कुछ संभावित सुराग भी दिए हैं, जिनकी जांच जारी है. दिल्ली पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सोहेल को यह अवैध हथियार कहां से मिला और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

  • ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत

    27-Mar-2025

    रायपुर। राजधानी से लगे सांकरा-सिमगा सिक्स लेन हाईवे पर गुरूवार सुबह हुई दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार का शरीर दो भागों में बंट गया और सडक़ खून से सन गई। यह घटना टाटीबंध ब्रिज के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। इसमें बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस मौके पर पहुंच दोनों की शिनाख्त और आगे जांच में जुट गई है।

  • मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना में 192 जोड़ों ने लिए सात फेरे

    27-Mar-2025

    रायपुर। मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत आज मुंगेली जिला मुख्यालय में आयोजित सामूहिक विवाह में 192 जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों से दाम्पत्य बंधन में बंधे। मुंगेली के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बाजे-गाजे के साथ बारात निकाली गई और कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर सभी दूल्हों का भव्य स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपनी धर्मपत्नी मीना साव के साथ सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना की। सभी नवविवाहित जोड़ों को राज्य शासन की ओर से 35-35 हजार रुपए के चेक एवं उपहार भेंट किए गए। विधायक पुन्नूलाल मोहले भी आयोजन में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार गरीब परिवारों की आर्थिक परेशानियों को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। विवाह और इलाज दो ऐसे बड़े खर्च हैं जिन्हें अब सरकार उठा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने गरीब परिवारों के लिए कन्या विवाह योजना को सशक्त बनाया है। उन्होंने 192 जोड़ों के विवाह के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी और कहा कि सरकार आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करती रहेगी।  विधायक पुन्नूलाल मोहले ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35-35 हजार रुपए का चेक और 15 हजार रुपए के उपहार दिए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की और कहा कि सरकार आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली एवं अन्य बुनियादी जरूरतों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएँ चला रही हैं। कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय और उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर सहित जनप्रतिनिधि, वर-वधू के परिजन और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

  • ओपीडी पंजीयन क्षेत्र में मरीजों को आभा एप से रजिस्ट्रेशन में मिलेगी बड़ी राहत

    27-Mar-2025

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नागरिकों की सुविधाओं को डिजिटल और स्मार्ट सेवाओं से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रायगढ़ स्थित स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में ओपीडी पंजीयन काउंटर के पब्लिक एरिया (वेटिंग हॉल सहित) को फ्री वाई-फाई ज़ोन में तब्दील किया गया है। यह सुविधा राज्य के किसी भी शासकीय मेडिकल कॉलेज में पहली बार प्रारंभ की गई है। इस अभिनव पहल को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी के सतत मार्गदर्शन में, अधिष्ठाता डॉ. विनीत जैन एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम. के. मिंज के निर्देशन में क्रियान्वित किया गया है। डिजिटल हेल्थ को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस कदम फ्री वाई-फाई सुविधा का उद्देश्य ओपीडी में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को आभा एप के माध्यम से डिजिटल पंजीयन में आने वाली समस्याओं को दूर करना है। एम.आर.डी. विभाग के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में अब मरीज अपने मोबाइल फोन से सीधे आभा एप के माध्यम से पंजीयन टोकन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे पर्ची कटवाने की प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और पारदर्शी हो गई है। डॉ. एम. के. मिंज ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन को यह जानकारी मिली थी कि कई मरीजों को मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण आभा एप से पंजीयन में कठिनाई हो रही थी। विशेषकर, मेडिकल कॉलेज पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। इन तकनीकी बाधाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। ओपीडी पंजीयन क्षेत्र में फ्री वाई-फाई सुविधा प्रदान की जाए। इस सुविधा से मरीज और उनके परिजन अब बिना किसी नेटवर्क बाधा के आसानी से आभा एप से पंजीयन कर सकते हैं।  जिससे न केवल सुविधा में वृद्धि होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी। उल्लेखनीय है कि नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) द्वारा 4 जून 2024 को जारी निर्देशानुसार, सभी मेडिकल कॉलेजों को यह सुनिश्चित करना है कि ओपीडी/आईपीडी/आपातकालीन सेवाओं के लिए आने वाले मरीजों का पंजीकरण आभा आईडी के माध्यम से ही किया जाए। इस दिशा-निर्देश के अनुपालन हेतु आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा, छत्तीसगढ़ द्वारा भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि मेडिकल कॉलेज की मान्यता सुनिश्चित करने के लिए सभी मरीजों का पंजीय आभा एप के माध्यम से ही किया जाए। इन्हीं दिशानिर्देशों और मरीजों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में फ्री वाई-फाई सुविधा आज से औपचारिक रूप से ओपीडी क्षेत्र में प्रारंभ की गई है। यह पहल रायगढ़ मेडिकल कॉलेज को छत्तीसगढ़ में तकनीकी समावेशन वाले चिकित्सा संस्थानों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करती है और यह निश्चित रूप से डिजिटल हेल्थ मिशन की दिशा में एक सराहनीय और अनुकरणीय कदम है।

  • RDA ने कौशल्या माता विहार में हो रहे 500 कब्जे हटाए

    27-Mar-2025

    रायपुर। कौशल्या माता विहार योजना (कमल विहार) के सेक्टर 3 में योजनाबध्द तरीके से किए जा रहे अवैध कब्जा को आज रायपुर विकास प्राधिकरण ने नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से हटा दिया। कल दोपहर बाद अचानक फैली एक अफवाह के बाद गोकुलनगर, बोरियाखुर्द, लालपुर और संतोषीनगर के निवासियों ने बोरिया तालाब के क्षेत्र सेक्टर 3 की खुली भूमि पर बांस, बल्ली, चादर, बोरा,रस्सी और साडियां लगा कर जमीन की घेराबंदी शुरु कर अपना कब्जा जमा करना शुरु कर दिया था। इनमें  अधिकांश महिलाएं शामिल थी। रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंदन कुमार को जब यह जानकारी मिली तो उन्होंने प्राधिकरण के पूरे अमले को सक्रिय किया और निर्देश दिया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए आज ही सारे कब्जे हटाए जाएं। इस पर प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ शिम्मी नाहिद के नेतृत्व में जिला प्रशासन, नगर निगम जोन-10 और पुलिस प्रशासन के समन्वय से दोपहर 12 जेसीबी की मदद से स्थल पर बनीं झोपड़िया और कब्जे हटाए गए।   कब्जा करने वालों में महिलाओं की संख्या काफी अधिक थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने कल दोपहर यह अफवाह ऊड़ाई थी कि कौशल्या माता विहार क्षेत्र में जमीन बंट रही है जिसे चाहिए वह आ कर जमीन घेर ले। इसके बाद लगभग 500 लोगों ने बांस, बल्ली, साड़ी, चादर, रस्सी और बोरा लगा कर जमीन घेरना शुरु कर दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद प्राधिकरण प्रशासन व्दारा दलबल के साथ कौशल्या माता विहार जा कर ढ़ाई घंटे में सभी कब्जे हटा दिए। प्राधिकरण की ओर अधीक्षण अभियंता एम.एस. पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता सुशील शर्मा, उप अभियंता कीर्ति केमरो, राकेश मनहरे, राजस्व अधिकारी ज्योति सिंह, राजस्व विभाग की तहसीलदार ख्याति नेताम, नगर निगम जोन 10 के सहायक अभियंता सुशील अहिरे, महिला व पुरुष पुलिस की उपस्थिति में पूरे क्षेत्र से हो रहे अवैध कब्जों को हटाया गया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कौशल्या माता विहार योजना के सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार से अवैध कब्जा न हो इसके लिए सतर्क हो कर कार्य करें।

  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की सौजन्य भेंट

    27-Mar-2025

    नई दिल्ली/रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। बृजमोहन अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति धनखड़ के मार्गदर्शन और विचारों से प्रेरणा मिलने की बात कही और इस मुलाकात को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।   राजनीतिक और विकास संबंधी चर्चा सूत्रों के अनुसार, इस भेंट में देश के विकास, संसदीय कार्यों और नीति-निर्माण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। हालांकि, मुलाकात की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन इसे राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, इस मुलाकात के कई निहितार्थ हो सकते हैं। बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हैं, और उनकी यह मुलाकात भविष्य की रणनीतियों से जुड़ी हो सकती है।

  • पुलिस ने चोरी हुई पिस्टल और कारतूस किया बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

    26-Mar-2025

    जांजगीर-चांपा। थाना चांपा पुलिस और जीआरपी टीम रीवा (मध्य प्रदेश) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की गई पिस्टल और कारतूस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह मामला 3 जनवरी 2025 का है, जब रायपुर से उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेन में एक अज्ञात चोर ने एक रिटायर्ड आर्मी मैन का बैग चोरी कर लिया था, जिसमें एक पिस्टल (7.65mm) और 14 जिंदा कारतूस थे। जीआरपी पुलिस को जांच के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी चांपा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डंगेश्वर श्रीवास उर्फ लक्ष्मण श्रीवास (निवासी संजय नगर, चांपा) को गिरफ्तार किया।  पूछताछ के दौरान उसने बताया कि जबलपुर (मध्य प्रदेश) के आयुष ठाकुर ने उसे चोरी की गई पिस्टल और कारतूस 20,000 रुपये में बेचे थे। इसके बाद उसने इन्हें बरपाली चौक, यादव मोहल्ला, चांपा के बिंदेश्वर गोपाल उर्फ पप्पू यादव को बेच दिया। पुलिस टीम ने बिंदेश्वर गोपाल उर्फ पप्पू यादव के निवास पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर चोरी गई पिस्टल और 14 कारतूस बरामद किए। दोनों आरोपियों को जीआरपी रीवा पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस टीम का विशेष योगदान इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जे. पी. गुप्ता, उप निरीक्षक दिलीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश पांडे, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आरक्षक डी.के. साहू, आरक्षक माखन साहू और आरक्षक भूपेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा। नाम आरोपी 1- डंगेश्वर श्रीवास उर्फ लक्ष्मण श्रीवास पिता शिव शंकर श्रीवास उम्र 29 वर्ष निवासी संजय नगर चाम्पा। 2- बिंदेश्वर गोपाल उर्फ पप्पू यादव पिता विश्वनाथ गोपाल उम्र 44 वर्ष निवासी बरपाली चौक यादव मोहल्ला।

  • BJP नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    26-Mar-2025

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची में बीजेपी नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक रांची में बीजेपी नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। वारदात कांके थाना क्षेत्र में कांके चौक पर हुई। बीजेपी नेता को इलाज के लिए रिम्स लाया गया जहां उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार होने में कामयाब रहे। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अनिल टाइगर की हत्या पर शोक जताया है। मरांडी ने रिम्स में जाकर अनिल टाइगर के परिजनों से मुलाकात की और शोक जताया। ट्वीट कर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा रांची ग्रामीण जिला महामंत्री और पूर्व जिला परिषद सदस्य स्व. अनिल टाइगर जी के परिजनों से रिम्स में मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें। बाबूलाल मरांडी ने अनिल टाइगर की हत्या को लेकर झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। ट्वीट कर मरांडी ने कहा कि भाजपा रांची ग्रामीण जिला महामंत्री और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने की सूचना से स्तब्ध हूं। अपराधी बेखौफ होकर जनप्रतिनिधियों पर हमला कर रहे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जहां न जनप्रतिनिधि सुरक्षित हैं और न ही आम नागरिक। उन्होंने कहा कि पुलिस के आफिसर्स जब ज़मीन का धंधा करेंगे और करवायेंगे। ज़मीन दलालों को संरक्षण देंगे तो ऐसी घटनाएं तो होंगी ही। इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। रांची पुलिस को टैग करते हुए मरांडी ने कहा कि पुलिस तत्काल अपराधियों को गिरफ्तार कर कठोरतम कारवाई सुनिश्चित करें।

  • संदिग्ध परिस्थितियों युवक की मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    26-Mar-2025

    रायगढ़। रायगढ़ शहर के बोईरदादार निवासी राजू मिरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस की जांच पर परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। मृतक के चेहरे, पैर और कंधे पर गहरे जख्म मिले हैं, साथ ही पसली और कंधे पर भारी वाहन के टायर के निशान भी पाए गए हैं। परिजनों ने इसे दुर्घटना न मानते हुए सुनियोजित हत्या करार दिया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। क्या है पूरा मामला? राजू मिरी, जो गुरु घासीदास मेडिकल कॉलेज, रायगढ़ के पास फल दुकान चलाता था, 2 मार्च 2025 को संजय कोसले, अनिल बरगति और शिवा यादव के साथ गया था। उसी रात 8 से 9 बजे के बीच जेएमजे अस्पताल और सूर्य विहार कॉलोनी के बीच स्थित नाले के पास उसकी मौत की खबर आई। मृतक के बड़े भाई विजय मिरी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि राजू की मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि षड्यंत्रपूर्वक हत्या है। परिजनों ने आरोप लगाया कि राजू को साथ ले जाने वाले तीनों संदिग्धों ने उसकी हत्या कर शव को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की।  परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरें पुलिस को सौंपी हैं, जिसमें मृतक के चेहरे और पैरों पर गहरे जख्म हैं, दाहिने कंधे पर 5 से 6 इंच का घाव और पसली व कंधे पर भारी वाहन के टायर के निशान दिखाई दे रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने 6 मार्च 2025 को थाना चक्रधर नगर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन दो हफ्ते बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने यह भी बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक नहीं सौंपा गया, जबकि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने पुलिस को रिपोर्ट पहले ही दे दी थी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से परिजनों को बार-बार बयान देने के लिए बुलाया जाता है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक और उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच, संदिग्धों की गिरफ्तारी और मोबाइल कॉल डिटेल व टावर लोकेशन की जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके और उन्हें न्याय मिल सके।

  • भूपेश बघेल के घर से रवाना हुई CBI की टीम

    26-Mar-2025

    रायपुर। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने आज महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले की जांच में छत्तीसगढ़, भोपाल, कोलकाता और दिल्ली में 60 स्थानों पर छापा मारा. सीबीआई ने लंबे रेड़ के बाद भूपेश बघेल के बंगले से रवाना हो गई है। इसमें संदेह के दायरे में आए राजनेता, वरिष्ठ नौकरशाह, पुलिस अधिकारियों और प्रमुख पदाधिकारियों से जुड़े परिसर शामिल हैं. सीबीआई की टीम पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व सलाहकार विनोद वर्मा, आईपीएस आनंद छाबड़ा, प्रशांत अग्रवाल, भूपेश बघेल के ओएसडी रहे मनीष बंछोर, आशीष वर्मा के निवास से जांच पूरी कर रवाना हो गई है. सीबीआई ने कल कई अफसरों को पूछताछ के लिए तलब किया है. पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है.   छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े मामलों की जांच अब उनके पुराने गनमैन कचरू तक पहुंच सकती है।

    सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई (CBI) इस मामले में आगे की तहकीकात कर सकती है और कचरू से भी पूछताछ संभव है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संपत्तियों की जांच के दायरे को सीबीआई (CBI) ने और विस्तारित कर दिया है। अब पुणे के वाकड इलाके में स्थित एक होटल जांच के रडार पर आ गया है, जिसे भूपेश बघेल से जुड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई को इस होटल से जुड़े कुछ वित्तीय लेन-देन और निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है। अब एक चर्चित मठ और आश्रम भी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई जल्द ही इस मामले में जांच शुरू कर सकती है और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की संभावना है। जानकारी के अनुसार, इन मठों और आश्रमों में हुए वित्तीय लेन-देन, भूमि सौदे और कथित राजनीतिक संबंधों की भी जांच की जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल किसी आर्थिक अनियमितता या मनी लॉन्ड्रिंग में किया गया है।  भूपेश बघेल के पूर्व गनमैन कचरू तक पहुंच सकती है सीबीआई जांच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े मामलों की जांच अब उनके पुराने गनमैन कचरू तक पहुंच सकती है।

    सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई (CBI) इस मामले में आगे की तहकीकात कर सकती है और कचरू से भी पूछताछ संभव है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई द्वारा की जा रही जांच में कुछ ऐसे पहलू सामने आए हैं, जो भूपेश बघेल के सुरक्षा दल से जुड़े लोगों की भूमिका पर सवाल खड़े कर सकते हैं। ऐसे में कचरू को भी जांच के दायरे में लाया जा सकता है। हालांकि, अभी इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच एजेंसियां लगातार नए साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सीबीआई को कचरू से जुड़े किसी वित्तीय लेन-देन या अन्य संदिग्ध गतिविधियों के सुराग मिलते हैं, तो उससे पूछताछ की जा सकती है। आने वाले दिनों में इस पर बड़ा खुलासा संभव है।  भूपेश बघेल के पुणे के वाकड स्थित होटल पर सीबीआई की नजर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संपत्तियों की जांच के दायरे को सीबीआई (CBI) ने और विस्तारित कर दिया है। अब पुणे के वाकड इलाके में स्थित एक होटल जांच के रडार पर आ गया है, जिसे छत्तीसगढ़ के किसी एक अधिकारी से जुड़ा बताया जा रहा है।

    सूत्रों के अनुसार, सीबीआई को इस होटल से जुड़े कुछ वित्तीय लेन-देन और निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस होटल के स्वामित्व और संचालन को लेकर सीबीआई जल्द ही संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर सकती है। इससे पहले भी कई मामलों में भूपेश बघेल से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच हो चुकी है और अब पुणे में उनकी कथित संपत्ति को लेकर भी एजेंसियों ने नजर गड़ा दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या यह होटल किसी संदिग्ध ट्रांजैक्शन या मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है।  चर्चित मठ और आश्रम भी सीबीआई के रडार पर, जल्द हो सकती है जांच छत्तीसगढ़ में सीबीआई (CBI) की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब एक चर्चित मठ और आश्रम भी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई जल्द ही इस मामले में जांच शुरू कर सकती है और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की संभावना है। जानकारी के अनुसार, इन मठों और आश्रमों में हुए वित्तीय लेन-देन, भूमि सौदे और कथित राजनीतिक संबंधों की भी जांच की जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल किसी आर्थिक अनियमितता या मनी लॉन्ड्रिंग में किया गया है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई पहले से ही इन मठों से जुड़े बैंक खातों, संपत्ति दस्तावेजों और अन्य वित्तीय गतिविधियों की निगरानी कर रही है। अगर प्रारंभिक जांच में अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो जल्द ही इन मठों और आश्रमों में छापेमारी भी हो सकती है। राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है और अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि सीबीआई कब तक इन मठों और आश्रमों तक पहुंचती है।

  • पत्रकार सुनील नामदेव की हाईकोर्ट याचिका के बाद तत्काल CBI सक्रिय

    26-Mar-2025

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा गेमिंग का अवैध कारोबार तेजी से फलफूल रहा है। सट्टेबाजी पर प्रतिबंध के बावजूद राज्य में कई ऑनलाइन कंपनियां लोगों को करोड़ों का चूना लगा रही हैं। शासन-प्रशासन की निष्क्रियता को देखते हुए बिलासपुर हाईकोर्ट ने इस पर सख्ती दिखाई है और राज्य के गृह सचिव से जवाब मांगा है। वही सीबीआई की टीम भूपेश बघेल के निवास से 11 घंटे की पूछताछ और रेड़ कार्रवाई करने के बाद रवाना हुई है।   छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा कारोबार को लेकर दायर जनहित याचिका के बाद सीबीआई की सक्रियता तेज हो गई है। वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव द्वारा हाईकोर्ट में दायर याचिका के तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कई आईएएस-आईपीएस अधिकारियों और वरिष्ठ राजनेताओं के ठिकानों पर सीबीआई ने आज सुबह छापा मारा। मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में हुई है।   पत्रकार सुनील नामदेव की याचिका में दावा किया गया था कि प्रदेश में ऑनलाइन सट्टा प्रतिबंधित होने के बावजूद यह कारोबार धड़ल्ले से जारी है। हाईकोर्ट में पेश किए गए सबूतों में कई बड़ी हस्तियों के इस गोरखधंधे से जुड़े होने की बात भी सामने आई थी। भूपेश बघेल के पूर्व गनमैन कचरू तक पहुंच सकती है सीबीआई जांच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े मामलों की जांच अब उनके पुराने गनमैन कचरू तक पहुंच सकती है।

    सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई (CBI) इस मामले में आगे की तहकीकात कर सकती है और कचरू से भी पूछताछ संभव है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई द्वारा की जा रही जांच में कुछ ऐसे पहलू सामने आए हैं, जो भूपेश बघेल के सुरक्षा दल से जुड़े लोगों की भूमिका पर सवाल खड़े कर सकते हैं। ऐसे में कचरू को भी जांच के दायरे में लाया जा सकता है। हालांकि, अभी इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच एजेंसियां लगातार नए साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सीबीआई को कचरू से जुड़े किसी वित्तीय लेन-देन या अन्य संदिग्ध गतिविधियों के सुराग मिलते हैं, तो उससे पूछताछ की जा सकती है। आने वाले दिनों में इस पर बड़ा खुलासा संभव है।  भूपेश बघेल के पुणे के वाकड स्थित होटल पर सीबीआई की नजर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संपत्तियों की जांच के दायरे को सीबीआई (CBI) ने और विस्तारित कर दिया है। अब पुणे के वाकड इलाके में स्थित एक होटल जांच के रडार पर आ गया है, जिसे छत्तीसगढ़ के किसी एक अधिकारी से जुड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई को इस होटल से जुड़े कुछ वित्तीय लेन-देन और निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस होटल के स्वामित्व और संचालन को लेकर सीबीआई जल्द ही संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर सकती है। इससे पहले भी कई मामलों में भूपेश बघेल से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच हो चुकी है और अब पुणे में उनकी कथित संपत्ति को लेकर भी एजेंसियों ने नजर गड़ा दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या यह होटल किसी संदिग्ध ट्रांजैक्शन या मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है। 

    चर्चित मठ और आश्रम भी सीबीआई के रडार पर, जल्द हो सकती है जांच छत्तीसगढ़ में सीबीआई (CBI) की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब एक चर्चित मठ और आश्रम भी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई जल्द ही इस मामले में जांच शुरू कर सकती है और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की संभावना है। जानकारी के अनुसार, इन मठों और आश्रमों में हुए वित्तीय लेन-देन, भूमि सौदे और कथित राजनीतिक संबंधों की भी जांच की जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल किसी आर्थिक अनियमितता या मनी लॉन्ड्रिंग में किया गया है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई पहले से ही इन मठों से जुड़े बैंक खातों, संपत्ति दस्तावेजों और अन्य वित्तीय गतिविधियों की निगरानी कर रही है। अगर प्रारंभिक जांच में अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो जल्द ही इन मठों और आश्रमों में छापेमारी भी हो सकती है। राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है और अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि सीबीआई कब तक इन मठों और आश्रमों तक पहुंचती है। CBI की छापेमारी कहां-कहां? सीबीआई की टीम ने रायपुर में भूपेश बघेल के निवास, कुछ वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के घरों, और राज्य के कुछ बड़े राजनेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी ने संबंधित दस्तावेज और डिजिटल डेटा को अपने कब्जे में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी ऑनलाइन सट्टे और अवैध फंडिंग को लेकर हो रही है। याचिका में क्या कहा गया था? वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव की ओर से हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में कहा गया था कि छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी पर पाबंदी के बावजूद कई कंपनियां खुलेआम कानून का उल्लंघन कर रही हैं।

    याचिका में यह भी दावा किया गया कि सट्टा कारोबार में राज्य के कई बड़े अधिकारी और प्रभावशाली लोग शामिल हैं। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। भूपेश बघेल सहित अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े नाम जांच के घेरे में आ सकते हैं। सोमवार को चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच में मामले की सुनवाई हुई। अदालत ने सट्टा कंपनियों को नोटिस जारी किया और राज्य अधिवक्ता को इस मामले की पूरी रिपोर्ट सौंपने को कहा।

    याचिकाकर्ता पत्रकार सुनील नामदेव ने किए अहम खुलासे यह जनहित याचिका वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव द्वारा दायर की गई थी। उनके वकीलों वैभव तिवारी और अमृतो दास ने कोर्ट को बताया कि छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा प्रतिबंधित होने के बावजूद यह कारोबार तेजी से चल रहा है। उन्होंने आईपीएल से जुड़े विज्ञापनों और सट्टेबाजी के सबूत पेश किए, जिससे साफ हुआ कि प्रतिबंध के बावजूद कई कंपनियां खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। गृह सचिव को देना होगा व्यक्तिगत शपथ पत्र कोर्ट ने राज्य के गृह विभाग के सचिव को निर्देश दिया है कि वे मामले में अपना व्यक्तिगत शपथ पत्र पेश करें। अदालत ने राज्य के अधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत, उप महाधिवक्ता शशांक ठाकुर और अधिवक्ता तुषार धर दीवान की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला दिया। 15 हजार करोड़ के महादेव ऐप सट्टा घोटाले के बावजूद प्रदेश में ऑनलाइन सट्टा कारोबार धड़ल्ले से जारी है। सरकार डिजिटल धोखाधड़ी रोकने के लिए करोड़ों खर्च कर रही है, लेकिन सट्टा कंपनियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और वे डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल कर मुनाफा कमा रही हैं। ऑनलाइन सट्टे में हजारों लोग अपनी जमा-पूंजी गंवा चुके हैं। हारने के बाद कई परिवार आर्थिक तंगी में आ गए हैं, जिससे उनकी जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। अदालत की अगली सुनवाई 4 अप्रैल को होगी, जिस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।

  • प्रदेश भर में बिखरे हुए समाज को एक करना ही मेरा लक्ष्य-डॉ. ओमप्रकाश देवांगन

    26-Mar-2025

    रायपुर। प्रदेश देवांगन समाज छत्तीसगढ़  को अलग- अलग गुटों में बँटे सामाजिक संगठनों को एक करने में बड़ी सफलता मिली हैं। गरियाबंद ज़िले में दो अलग- अलग संगठन कार्यरत थे, जिसे कल प्रदेश देवांगन समाज में शामिल करा  कर एक ही संगठन में विलय कराया गया।  कल कमल विहार में दोनो पक्षों  के पदाधिकारी प्रदेश  देवांगन समाज की बैठक में शामिल हुए । बैठक में प्रदेश देवांगन समाज के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश देवांगन  एवं उनके पूरे पदाधिकारियों के मध्यस्थता में गरियाबंद जिला देवांगन समाज के पंजीयन क्रमांक 26297 का विलय पंजीयन क्रमांक 122201712844 किया गया । इस दौरान इन दोनों संगठन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे । साथ ही घोषणा की गयी कि आज से गरियाबंद जिला देवांगन समाज जिले में एक ही रहेगा ।अब 26297 को विलोपित कर गरियाबंद राज देवांगन समाज के नाम से जाने जायेंगे ।  जिले में अब 5 राज होंगे - फिंगेश्वर राज,वृंदानवागाँव  राज, गरियाबंद राज, छुरा राज और खल्लारी राज ।
    यह कार्यक्रम बहुत ही खुशनुमा माहौल में शांति पूर्वक  सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री ओमप्रकाश देवांगन ने की।  उन्होंने कहा कि मेरा पहला लक्ष्य प्रदेश भर में बिखरे हुए समाज को एक संगठन में शामिल कराना है।जिसमें हमें प्रारंभिक सफलता मिलनी शुरू  हो गयी है। बलौदाबाज़ार ज़िला को पहले ही मान्यता मिल चुकी है। इसी तरह अन्य कई ज़िलों के संगठन भी प्रदेश देवांगन समाज में शामिल होने के लिए इच्छुक हैं, उन्हें भी जल्द शामिल कराया जाएगा।
     बैठक में प्रदेश महासचिव परस देवांगन,कोषाध्यक्ष वेदलाल देवांगन,संरक्षक महेश देवांगन, राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनेश देवांगन, उपाध्यक्ष हरीश देवांगन , मनोज देवांगन, चंपालाल देवांगन,आनंद देवांगन,प्रदेश महिला अध्यक्ष रेणु देवांगन जी ,शरद देवांगन,मोहिनी देवांगन,राकेश देवांगन, अमरनाथ देवांगन, मुंगेली जिलाध्यक्ष आनंद देवांगन , सुदामा देवांगन,विष्णु देवांगन के साथ- साथ  चिरंजीव देवांगन, रोशन देवांगन,परस देवांगन नारद देवांगन,बिहारी देवांगन,योगेश देवांगन, रामकुमार देवांगन,यतिन देवांगन,ऋषि देवांगन,डहरू देवांगन,काशी देवांगन, संतोष देवांगन, भेषु देवांगन , घनश्याम देवांगन, खुटगांव,जीवन देवांगन , कुशल देवांगन, घनश्याम देवांगन  एवं दोनो जिले के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे ।

  • बेंगलुरु की टेक कंपनियों को भाया छत्तीसगढ़, 3700 करोड़ से अधिक के हुए करार

    26-Mar-2025

    बेंगलुरू। देश की सिलिकॉन वैली के रूप में प्रसिद्ध बेंगलुरु की कई बड़ी टेक कंपनियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर रूचि दिखाई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में देश के शीर्ष उद्योगपतियों और बिजनेस लीडर्स से संवाद कर राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी/आईटीईएस, खाद्य प्रसंस्करण और ग्रीन फ्यूल जैसे क्षेत्रों के कई बड़ी कम्पनियों ने 3700 करोड़ के निवेश प्रस्ताव सौंपें हैं।

  • अवैध कबाड़ के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों का सामान जब्त

    26-Mar-2025

    रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और कबाड़ के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना के बीट प्रणाली मजबूत करने बीट आरक्षकों की अहम बैठक लेकर उन्हें सड़क दुर्घटनाओं एवं अपराध पर अंकुश लगाने व आसूचना संकलन सुदृढ करने के निर्देश दिए गए हैं । इस संबंध में थाना प्रभारियों द्वारा अपने थाने के कर्मचारियों का बीट विभाजन कर कर्मचारियों के आसूचना संकलन को परखा जा रहा है। इसी कड़ी में  पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीट प्रणाली को मजबूत करते हुए बीट आरक्षकों को अपराध नियंत्रण और सूचना संकलन के निर्देश दिए। बीट आरक्षकों द्वारा क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार की सूचना मिलते ही डीएसपी अनिल विश्वकर्मा और थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कल शाम छह स्थानों पर एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध कबाड़ जब्त किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।  आरोपियों से लाखों का कबाड़ जब्त- 1. राजेश उरांव (45 वर्ष) – पूंजीपथरा स्थित बिन्नी ढाबा के पीछे से 1 टन लोहे-टीने का कबाड़, कीमत ₹25,000। 2. शैय्यद अली (30 वर्ष) – बिन्नी ढाबा के पीछे से 2 टन कबाड़, कीमत ₹50,000। 3. गुफ्रान अंसारी (24 वर्ष) – माजदा ट्रक (CG13AV 3986) में 5.3 टन कबाड़, कीमत ₹1,25,000। 4. भूपेंद्र लहरे (29 वर्ष) – 06 चक्का ट्रक (CG04NR 6293) में 11.2 टन कबाड़, कीमत ₹3,92,000। 5. जुनेद अहमद (24 वर्ष) – 12 चक्का ट्रक (CG13AH 1068) में 11.9 टन कबाड़, कीमत ₹2,90,000। 6. रतनदास महंत (35 वर्ष) – 06 चक्का आईचर (CG04 JD 5794) में 10 टन कबाड़, कीमत ₹3,00,000। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 5 से 10/2025 के तहत धारा 35 (क) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की सतर्कता से बड़ा खुलासा इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में उपनिरीक्षक विजय एक्का, सहायक उपनिरीक्षक जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक नंदसाय कंवर, राम प्रसाद यादव, राधेश्याम कमल, विनीत तिर्की, लोमेश सिंह, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, ओमप्रकाश तिवारी और उमाशंकर भगत शामिल थे। पुलिस की यह सख्त कार्रवाई अवैध कबाड़ कारोबारियों के लिए कड़ा संदेश है। पूंजीपथरा पुलिस द्वारा अवैध शराब और कबाड़ के विरूद्ध अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा ताकि जिले में अवैध गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Top