रायपुर। रायपुर के दलदल सिवनी क्षेत्र के चंडी नगर में रहने वाले युवक कुलेश्वर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक के हाथ में पिस्टल है, जिसे वह बार-बार रीलोड कर रहा है और दबंगई भरे अंदाज में कह रहा है – "खट्ट से ट्रिगर दबा और खेल खल्लास।" वीडियो किसी अंधेरे मैदान में बनाया गया है और साफ दिख रहा है कि युवक ने इसे कैमरे के सामने खुद बनवाया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। फिलहाल पंडरी पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि, वीडियो में कुलेश्वर नाम का युवक है। जो दलदल सिवनी के चंडी नगर का रहने वाला है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक किसी अंधेरे मैदानी जगह में खड़ा है। उसके हाथ में एक पिस्टल है जिसे वह बार-बार रीलोड कर रहा है। इस दौरान युवक का रहा है कि इसी को बोलते हैं क्या 9mm, शहर में...भाई लोग। खट्ट से ट्रिगर दबा और खेल खल्लास। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह कैमरे के सामने अपना वीडियो बनवा रहा है। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिलहाल इस मामले में पंडरी पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा।
रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्लडीह में गौ हत्या का मामला सामने आया है। यहां बोरियों में तीन गौ बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। इस घटना की सूचना रायपुर के गौ रक्षक सेवा संघ को मिली, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस गौ हत्या के इस मामले से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल पर न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह प्रतीत हो रहा है कि इन गौ बच्चों की हत्या कर उन्हें ठिकाने लगाने के लिए बोरियों में भरकर यहां फेंका गया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह अपराध किन लोगों द्वारा और किस उद्देश्य से किया गया। गौ हत्या को लेकर इलाके में आक्रोश घटना की खबर मिलते ही गौ रक्षा संगठनों और स्थानीय लोगों में रोष फैल गया है। गौ रक्षक सेवा संघ के सदस्यों ने दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वे आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं, जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके। इसके अलावा, शवों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की सटीक वजह का भी पता लगाया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गौ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
रायपुर। उच्च शिक्षा में शोध का अत्यधिक महत्व है क्योंकि यह न केवल ज्ञान के विस्तार में सहायक होता है, बल्कि समाज, उद्योग और विज्ञान में नवाचार को भी बढ़ावा देता है। शोध से प्राप्त निष्कर्ष नए सिद्धांतों, तकनीकों और समाधानों के विकास में मदद करते हैं, जिससे न केवल शिक्षाविद बल्कि आम जनता भी लाभान्वित होती है। यह कहना है सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जो शनिवार को शासकीय जे योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने इस अवसर उत्कृष्ट शोध, शिक्षा, शिक्षण, खेल एवं एनसीसी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया। अग्रवाल ने सम्मानित प्रतिभाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो लोग किसी भी क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं। उनका सम्मान करने से समाज को प्रेरणा मिलती है। दूसरे लोग भी अपना बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करते है। उन्होंने कहा कि, आज की शिक्षा प्रणाली पहले से काफी बदल गई है। अब मात्र परसेंटेज ही नहीं, बल्कि ज्ञान और कौशल अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में वही विद्यार्थी सफल होते हैं, जो ज्ञान और मेहनत को प्राथमिकता देते हैं। इतिहास गवाह है कि कई IAS, IPS अधिकारी साधारण अंक प्राप्त करने के बावजूद कठिन परिश्रम से उच्च पदों पर पहुंचे हैं। सांसद श्री अग्रवाल ने उच्च शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन प्राप्त करने और रुचि के अनुरूप विषयों का चयन करने की सलाह दी। उन्होंने विशेष रूप से शोध कार्यों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर पर महाविद्यालय के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। - अतिरिक्त हॉल निर्माण हेतु सांसद निधि से ₹10 लाख और विधायक निधि से ₹10 लाख की स्वीकृति। - वर्तमान हॉल को वातानुकूलित करने के लिए विधायक निधि ₹5 लाख* की सहायता। - नवनिर्मित भवन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम रखा जायेगा। - नया रायपुर में नवीन कैंपस के लिए 10 एकड़ भूमि दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी, विकास समिति अध्यक्ष राम नारायण व्यास, पार्षद अम्बर अग्रवाल, पूर्व पार्षद मृत्युंजय दुबे, प्राचार्य डॉ. तपेश गुप्ता, डॉ. डी.के. पांडे सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस आयोजन के माध्यम से उच्च शिक्षा और शोध को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल की गई, जिससे महाविद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस ने ग्राम सिवनी में तालाब के पास से 12 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 52 पत्ती ताश और 22 हजार 900 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिवनी में तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 22,900 रुपए नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस रेड में थाना चांपा पुलिस टीम का योगदान रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप का मार्गदर्शन भी इस कार्रवाई में रहा। मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी।
राजनांदगांव /वनचेतना मनगटा मार्ग ग्राम बघेरा राजनांदगांव में स्थित बाबा मरस पोटा धाम में 30 मार्च से 5 अप्रैल तक सप्ताहिक संगीत मय श्री मद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है बाबा मरस पोटा धाम के संरक्षक श्री राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि राजनांदगांव से 16 किलोमीटर दूर स्थित चारों ओर जंगल एवं पहाड़ी से घिरा आकर्षक एवं भव्य स्थान बाबा मरस पोटा धाम में 30 मार्च से 5 अप्रैल तक सप्ताहिक संगीत मय श्री मद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया कथा वाचक श्री भागवताचार्य पंडित खिलेश कृष्ण दुबे होगे *चैत्र नवरात्रि प्रथम दिन 30 मार्च दिन रविवार 2025 कलश यात्रा/ वेदी पुजन/भागवत महात्म्य /गौकर्ण कथा/ परिक्षित जन्म/श्राप एवं हिरण्याक्ष वघ चैत्र शुक्ल पक्ष दुसरा दिन 31 मार्च दिन सोमवार कपीलावलार /सती कथा ध्रुव चरित्र चैत्र शुक्ल पक्ष तीसरा दिन भरत चरित्र /अजामिल चरित्र प्रहलाद चरित्र * *चैत्र शुक्ल पक्ष चौथा दिन 2 अप्रेल समुद्र मंथन वामन कृष्ण अवतार/ चैत्र शुक्ल पक्ष 3 अप्रेल बाल लीला /नाग लीला/राज लीला 4अप्रैल मणी प्रसंग /सुदामा चरित्र 5 अप्रैल दिन शनिवार कलयुग वर्णन /परिक्षित मोक्ष गीता / तुलसी वर्षा हवन बाबा मरस पोटा धाम समिति के दिलीप साहु/धर्मेन्द्र श्रीवास्तव विकास लिमचा/ रवि साहु/ राजकुमार देवांगन/ विशाल साहु/कृष्णा साहु/चंदा /अर्जुन निषाद/पुरषोत्तम साहु/मुकेश/निलकंठ/ संजय यादव/थरवेतन /गांधी साहु/बहल यादव/प्रताप साहु/ ठाकुर राम/ ललीत /भुषण साहु/ हेमलाल/ रोहित साहु/ दिलीप मेश्राम ने बाबा मरस पोटा धाम में आयोजित सप्ताहिक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कार्य क्रम को भव्य बनाने की अपील की है
रायपुर- पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के पंडित सुंदरलाल शर्मा ग्रंथागार में कार्यरत श्रीमती अंदरबती जाल 28 मार्च 2025 को अपनी अधिवार्षिकी पूर्ण करते हुए वि वि की सेवा से सेवानिवृत हुई ।
श्रीमती अंदरबती जाल ने बताया कि वे 18 मई 1994 को वि वि में नियुक्त होते हुए वि वि में सेवा प्रारंभ की । आप ने वि वि में लगभग 32 वर्ष तक वि वि में सेवा देते हुए बेदाग सेवा निवृत होने को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानती हैं। इसके पूर्व आप वि वि में दैनिक वेतन भोगी के रूप में भी कार्य किए है प्रदीप मिश्र वर्तमान में आप छत्तिसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव थे ने बताया कि वे पंडित सुंदरलाल शर्मा ग्रंथागार के सेवानिवृत सम्मान समारोह में उपस्थित थे पंडित सुंदरलाल शर्मा ग्रंथागार परिवार द्वारा श्रीमती अंदरबती को सम्मान के रूप में शाल श्रीफल ट्रेवलिंग बैग , चांदी की आभूषण एवम उपहार के साथ सेवानिवृत होने के उपलक्ष में शुभकामना देते हुए बिदाई दी गई l इस, अवसर पर प्रभारी ग्रंथपाल डॉ पूर्णिमा कुमारी, अतिथि ग्रंथपाल श्री महेंद्र कुमार पटेल, श्री नवीन कुमार ताम्रकार, डॉ सुधा शर्मा, डॉ कीर्ति जाचक एवम श्रीमती सरोज शर्मा, कु वंदना ध्रुवे, श्री भानुप्रताप राठिया, श्रीमती सुनीता बैस, श्री दीपक कुमार, गजेंद्र वर्मा, संजय ठाकुर, अशोक कुमार, ओमप्रकाश, सेवानिवृत कर्मचारी श्री राधेश्याम साहू, श्री प्रदीप मिश्र एवम श्री शिरीष द्विवेदी आदि उपस्थित थे l
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 मार्च को बिलासपुर में होने वाली सभा और विकास कार्यों के उद्घाटन और भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर पूरी सरकार और प्रशासन तैयारियों में व्यस्त हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। और कार्यक्रम स्थल की हर छोटी बड़ी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव हर दिन सभा स्थल पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं,मिनट टू मिनट कार्यक्रम की जानकारी लेकर हर व्यवस्था को दुरुस्त करने अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं। आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ी में वीडियो मैसेज जारी कर प्रदेश की जनता से मोदी जी के कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने वीडियो में कहा.... राम-राम, जय जोहार
सुकमा। सुकमा और दंतेवाड़ा के सरहदी इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों ने शनिवार को एक मुठभेड़ में 17 नक्सलियोंं को मार गिराया। मुठभेड़ में चार जवान भी घायल हो गए। इनमें से तीन जवान डीआरजी और एक सीआरपीएफ के हैं। मुठभेड़ स्थल पर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में से 7 की पहचान कर ली गई है। इसमें दरभा डिवीजन के सचिव कुहाड़ामी जगदीश उर्फ बुधरा है। इसके अलावा रोशन उर्फ भीमा, माड़वीदेवे, दशरी कोवासी, सलवम जोगी, हुंगी निलावाया और खेड़मे कोरमागोदी थाना कुकानार हैं। बस्तर पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि केरलापाल थाना क्षेत्र के जंगल में सुबह करीब आठ बजे उस समय गोलीबारी हुई जब सुरक्षाकर्मियों का एक संयुक्त दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था। सुंदरराज ने बताया कि केरलापाल क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुक्रवार रात शुरू किए गए अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान शामिल थे। उन्होंने बताया, ‘अब तक मुठभेड़ स्थल से 17 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं । अभियान अब भी जारी है।’ अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान डीआरजी के दो जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं, उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एके-47 राइफल, सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), इंसास राइफल, .303 राइफल, रॉकेट लांचर और बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) सहित भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है।
बलौदाबाजार। जिले के नाम को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री दिग्गज कांग्रेस नेता शिव कुमार डहरिया ने भाजपा पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, लोग जानते है कि, भाजपा संविधान और सतनामी विरोधी है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारा के मंत्री रहे शिव कुमार डहरिया ने कहा कि, बलौदाबाजार का नाम गुरु घासीदास धाम रखने का प्रस्ताव कांग्रेस ने तैयार किया था। गिरौदपुरी तीर्थस्थल है, देशभर के लोग आते है। शिव कुमार ने दलील दी है कि, कवर्धा का नाम कबीरधाम के नाम पर रखा गया है। बता दें कि, शुक्रवार को जिला प्रशासन की तरफ से बलौदाबाजार का नाम बदलने को लेकर अभिमत मांगे जाने का पत्र जारी किया गया था। कलेक्टर कार्यालय से जारी पत्र में अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) से अविलम्ब स्पष्ट अभिमत माँगा गया था। गौरतलब हैं कि, 2012 में रायपुर से अलग होकर बलौदाबाजार जिला अस्तित्व में आया था।
दंतेवाड़ा. सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर नक्सली लगातार हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं. दंतेवाड़ा जिले में आज 15 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. लोन वर्राटू अभियान के तहत 15 माओवादी मुख्यधारा में लौटे, जिसमें 9 RPC मिलिशिया सदस्य शामिल हैं. समर्पित माओवादियों को 25,000 रुपए की सहायता राशि और पुनर्वास की अन्य सुविधाएं दी जाएगी. बता दें कि अब तक 927 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पित माओवादियों में 09 बेचापाल आरपीसी मिलिशिया, सीएनएम एवं डीएकेएमएस सदस्य, 01 पोटाली आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, 02 पल्लेवाया आरपीसी मिलिशिया व डाॅक्टर टीम सदस्य, 03 हुर्रेपाल आरपीसी मिलिशिया एवं सीएनएम सदस्य के पद पर सक्रिय थे. आत्मसमर्पित सभी माओवादी अपने-अपने क्षेत्र में रोड खोदने एवं नक्सली बैनर, पोस्टर लगाने की घटना में शामिल थे. जिला दंतेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान और छग शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक कर रही है. इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष माओवादियों सहित भटके हुए माओवादी आत्मसमर्पण कर रहे. आज 15 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. उक्त माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में आरएफटी (आसूचना शाखा) दन्तेवाड़ा, 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ, 195 वीं वाहिनी सीआरपीएफ, 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ, एवं 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा। बता दें कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 221 ईनामी सहित कुल 927 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं.
टीएमसी। डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल में थायराइड की मशीन पिछले एक साल से खराब पड़ी हुई है। थायराइड टेस्ट मशीन के खराब होने के कारण मरीजों के थायराइड के टेस्ट नहीं हो पा रहे है। जिसके चलते दूर दराज से आए मरीजों को भारी परेशानियों को झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है। टांडा सरकारी अस्पताल में टेस्टों की मुफ्त की सुविधा होने के बाबजूद थायराइड के टेस्ट मुफ्त में भी नहीं हो पा रहे हैं। मरीजों को प्राइवेट लैब्स में नकद पैसे देकर टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। बड़ी विडंबना है लगभग पिछले एक से थायराइड की मशीन को ठीक नहीं करवाया जा सका है और न ही नई मशीन लगाई जा सकी है। थायराइड टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को अन्त में थायराइड टेस्टों के लिए मरीजों को प्राइवेट लैब्स का रुख कारण पड़ रहा है। प्राइवेट लैब्स में थायराइड का टैस्ट 400 से 500 रुपए में होता हैं वहीं फेरिटिन का टैस्ट 1400 रुपए में किया जाता है। थायराइड के अंतर्गत भी कई तरह के टेस्ट किए जाते हैं कई मरीजों के सभी तरह के टेस्ट करने के करीब दो से पांच हजार तक खर्चा आ रहा है। सरकारी अस्पतालों में फ्री की सुविधा होने के बावजूद मरीजों को नकद पैसे खर्च कर टेस्ट करवाने को मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि थायराइड की मशीन की कीमत इतनी अधिक भी नहीं हैं कि इसे खरीदा ना जा सके। एक से दो लाख की लागत वाली थायराइड की मशीन को आसानी से खरीदा भी जा सकता है ताकि दूर दराज के मरीजों को असुविधा न हो। विदित है की प्रदेश के दुसरे बड़े टांडा अस्पताल में छह जिलों चंबा, मंडी, ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और 15 लाख की आबादी वाले सबसे बड़े जि़ला कांगडा के करीब प्रतिदिन दो से तीन हजार के करीब मरीज उपचार के लिए यहां पहुंचते हैं। ऐसे में करीब दो हजार से अधिक मरीजों को खून से संबंधित या अन्य टेस्ट करवाने के पड़ते हैं।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। केंद्र शासन के महत्वपूर्ण योजना एग्रीस्टेक परियोजना के डिजिटल क्रॉप सर्वे में 31 मार्च तक कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने पटवारी विरेन्द्र राजपूत, रॉबिंस भारद्वाज और ऋषि सिन्हा के द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य में रुचि नहीं लिए जाने, सर्वेयरों को सर्वे हेतु खसरा आवंटित करने में विलंब करने और किसी भी सर्वेक्षित खसरे का अनुमोदन नहीं करने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के तहत निलंबित किया है। इन तीनों पटवारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। कलेक्टर ने 9 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, उनमें सुरेश कुमार निराला, राजेश साहू, प्रांजल स्वर्णकार, मुकेश कुमार जोल्हे, मनोज अनंत, कृष्ण कुमार साहू, गीता प्रसाद जांगड़े, डेजी रात्रे और चंद्रशेखर खड़िया शामिल है।
बिलाईगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नागरिक (सियान) अपने आराध्य देव श्रीराम और महादेव का सकुशल दर्शन कर रहे हैं और पुण्य लाभ अर्जित कर राज्य शासन और मुख्यमंत्री साय को धन्यवाद दिए हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिले में 30 यात्रियों को प्रति यात्रा, अब तक सात बार के जत्था में 210 यात्रियों को तीर्थ दर्शन के लिए रवाना किया गया और वे सकुशल देव दर्शन करके वापस लौटे हैं। यह जत्था वर्ष 2024-25 में 11 मार्च, 10 जुलाई, 6 अगस्त, 3 सितंबर, 1 अक्टूबर, 6 नवंबर और 2 दिसंबर को भेजा गया है। इस योजना के नोडल समाज कल्याण विभाग की ओर से यात्रियों को यात्रा कराया जाता है। उल्लेखनीय है कि अप्रैल से मई 2024 में लोकसभा चुनाव और जनवरी, फरवरी 2025 में पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के आचार संहिता के कारण इस योजना का लाभ नहीं दिलाया जा सका। इस योजना के लिए यात्री को छत्तीसगढ़ का निवासी होना चाहिए। उनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक होना चाहिए। 18 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजन जो इस यात्रा के लिए सक्षम हो, विधवा या परित्यक्त महिला, इस योजना के लिए पात्र यात्री हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए समाज कल्याण विभाग के कार्यालय और टोल फ्री नंबर 155326 से संपर्क किया जा सकता है।
राजनंदगांव- पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव एवं वर्तमान छत्तिसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र एवं सचिव तीर्थ राम यादव जी और राधे श्याम साहू जी के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधान सभा अध्यक्ष डा रमन सिंह जी को बताया कि आपके पंद्रह वर्षो के कार्य काल में वि वि के कर्मचारियों को छठवें वेतनमान और सातवें वेतनमान के एरियर्स आदि के समस्त लाभ मिले हैं किंतु केवल सातवें वेतनमान के पेंशन के लाभ से विश्वविद्यालय के कर्मचारीगण वंचित हैं आपके निर्देश पर आदेश जारी हो जाय यह निवेदन करने आयें हैं डा रमन सिंह जी ने प्रतिनिधि मंडल की बातें ध्यान से सुनी इसके लिए उनका धन्यवाद करते हैं l विदित हों कि विगत 1 जनवरी 2016 से वि वि के शिक्षकों और कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के आधार पर शासन के आदेशानुसार वेतन और उसके सभी लाभ के साथ एरियर्स लेते हुए वि वि से सेवानिवृत्त हो रहे हैं किंतु इन सेवानिवृत कर्मचारियों का पेंशन निर्धारण शासन द्वारा छठवें वेतन मान के आधार पर किया जा रहा है l
गौरतलब है कि 31/12/2015 तक वि वि से सेवानिवृत हुये कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन देने हेतु शासन ने आदेश जारी करते हुए उसका लाभ सेवानिवृत कर्मचारियों को दे रहा है , जबकि ये कर्मचारीगण अपने सेवा काल में कभी भी एक दिन का भी वेतन सातवें वेतनमान के आधार पर नहीं लिए हैं l प्रदीप मिश्र ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षामंत्री माननीय विष्णु देव साय जी के साथ साथ वित्त मंत्री जी और शासन के जिम्मेदार अधिकारियों को शीघ्र ही पत्र देकर निवेदन करते हुए मांग करेगा कि प्रदेश के सभी वि, वि, के सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन देने हेतु शीघ्र आदेश जारी किया जाए l ज्ञातब्य हो कि नगर निगम रायपुर के कर्मचारियों को भी सातवें वेतन मान के आधार पर पेंशन मिल रहा है केवल प्रदेश के वि वि विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को वंचित रखा गया है जो कि कहीं से भी न्याय संगत नही है l ज्ञातव्य हो कि छत्तिसगढ़ प्रदेश के सभी वि वि के सेवानिवृत समस्त कर्मचारीगण मांग करते हैं की शासन के सेवा निवृत कर्मचारियों की भाँति प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयीन कर्मचारियों को भी सातवें वेतन मान के आधार पर पेंशन आदेश हिंदू नववर्ष चैत्र नवरात्र महापर्व में आदेश जारी किया जाय । गुरु घासी दास बाबा जी ने कहा है कि मनखे मनखे एक समान सबके लहू हे एक समान केंद्र और प्रदेश के शासकीय और अर्धशासकीय विश्वविद्यालयीन कर्मचारियों के बीच कोई अंतर नहीं होना चाहिए अभी नगर निगम चुनाव के अलावा विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में सभी विभागों के सभी कर्मचारीगण को एक साथ चुनाव कार्य में लगाया जाता है जिसमें विश्वविद्यालयीन कर्मचारीगण भी काम करते हैं तभी जाकर चुनाव संपन्न होता है तो फिर पेंशन आदेश जारी करते हुए समानता का अधिकार दिया जाय l
राजनंदगांव- कॉन्फ्लूएंस कॉलेज आफ हायर एजुकेशन राजनांदगांव की केरियर गाइडेंस प्रकोष्ठ एवं चाणक्य पीएससी ट्यूटोरियल के संयुक्त तत्वाधान में छात्र-छात्राओं की कठिनाइयां, समस्याओं, विषयगत प्रश्नों की तैयारी, हल करने के तरीके को ध्यान में रखते हुए, दिनांक 26.03.2025 से कॉन्फ्लूएंस महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कैरियर गाइडेंस का आयोजन किया जा रहा है।
चाणक्य ट्यूटोरियल्स से श्री दिनेश सोनकर ने प्रथम दिवस व्यवसाय, प्राइवेट क्षेत्र अथवा शासकीय सेवा के क्षेत्र में विस्तार से जानकारी दी । संपूर्ण प्रक्रिया एवं योग्यता के बारे में समझाया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रचना पांडेय ने बताया कि यह छात्रों को अपनी रुचियां, क्षमताओं और योग्यता के अनुसार सही करियर चुनने में मदद करता है। कैरियर मार्गदर्शन छात्रों को उनकी ताकत और कमजोरी को समझने में मदद करता है। जिससे लक्ष्यों को बेहतर ढंग से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आवाहन किया कि सभी छात्र इस अवसर का सदुपयोग कर, कैरियर गाइडेंस का लाभ प्राप्त करें।
महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री आशीष अग्रवाल, श्री संजय अग्रवाल एवं डॉ मनीष जैन ने कहा कि कैरियर मार्गदर्शन व्यक्तियों को उनके करियर की पदों के बारे में सूचित कर निर्णय लेने में मदद करता है। आवश्यक जानकारी, सलाह और मार्गदर्शन प्रदान करने की प्रक्रिया में छात्रों की ताकत, कमजोरी रूचियों और मूल्यों की पहचान करने में मदद करता है। अंत में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को शामिल करने के साथ उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
रांची: झारखंड के गुमला और सिमडेगा जिले में गुस्साए हाथी ने गुरुवार-शुक्रवार को 12 घंटे के दौरान चार लोगों को कुचलकर मार डाला। हाथी के हमले में दो अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है। इन घटनाओं से इलाके में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि यह हाथी अपने झुंड से बिछड़ने की वजह से गुस्से में है। हाथी जिन इलाकों से गुजर रहा है, वहां भगदड़ और दहशत का आलम है। हाथी के हमले में मृत लोगों की पहचान गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय क्रिस्टोफर एक्का, 35 वर्षीय हेमवती देवी और सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र निवासी सिबिया लुगुन और विकास ओहदार के रूप में हुई है। बताया गया कि यह हाथी शुक्रवार सुबह करीब छह बजे गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र में भटक रहा था। इसी दौरान बरडीह-देवगांव में शौच के लिए खेत की तरफ गए क्रिस्टोफर एक्का को कुचल डाला। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। थोड़ी देर बाद उसने थोड़ी दूर स्थित तेतरटोली गांव में पौधे से लाह निकाल रहीं हेमवती देवी को सूंड में लपेटकर पटक दिया। उनकी भी तत्काल मौत हो गई। दो अन्य लोग अजय मिंज और इमिल बा भी हाथी के हमले में बुरी तरह जख्मी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। इसके पहले यह हाथी पड़ोस के सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र में था। इसने बुरूइरगी गांव में रात करीब एक बजे एक घर पर हमला कर विकास ओहदार नामक व्यक्ति को मार डाला। कुछ घंटे के बाद उसने पाबुड़ा गांव महुआ चुन रही एक महिला सिबिया लुगुन को खदेड़कर कुचल डाला। आक्रामक हाथी अभी भी बानो थाना क्षेत्र के गांव में घूम रहा है। इन घटनाओं से गांवों में कोहराम मचा है। हाथी के उत्पात की सूचना पाकर वन विभाग की टीम उसे आबादी वाले इलाके से निकालकर जंगल की ओर भेजने की कोशिश में जुटी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में हाथियों का झुंड कई दिनों से घूम रहा था, लेकिन वन विभाग ने सूचना देने के बाद भी समय पर उन्हें जंगल की ओर भेजने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। ये घटनाएं विभाग की लापरवाही का परिणाम हैं।
रायपुर। जिले के नवापारा में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तीन दुकानों में जा घुसी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 से 5 लोग घायल हो गए। घटना के बाद वहां मौजूद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। फिलहाल गोबरा नवापारा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम राजिम-नवापारा हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार राजिम से नवापारा की ओर जा रही थी। राजिम-नवापारा पुल पार करते ही ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार सड़क किनारे तीन कपड़ा दुकानों में जा घुसी। इस दौरान वहां मौजूद दुकानदार इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान घायल हंसराज कंसारी (35 वर्ष) की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जारी है।
रायगढ़। जिले में रमजान के चौथे शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने 27वां रोजा रखाकर दुआएं मांगी। अब आने वाले 31 मार्च को ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। रमजान के पाक महीने के 27 दिन पूरे हो चुके हैं, और इस दिन शुक्रवार होने के कारण अलविदा जुमा की विशेष नमाज अदा की गई। रमजान में इसका अलग ही महत्व है। शहर की जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के बाद सभी ने अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। अब पूरे शहर में ईद की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के गांजा चौक क्षेत्र में पाइप लाइन का काम चल रहा है। ऐसे में यहां मिट्टी फैला हुआ है। जिसके कारण आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए अलविदा जुमा के दिन जामा मस्जिद जाने वाले लोगों को कोई समस्या न हो, इसके लिए उस क्षेत्र के युवाओं ने बकायदा रास्ता बनाकर उस पर कारपेट बिछाया और जो नमाज अदा करने जा रहे थे, उनका फूलों से स्वागत करते हुए भाईचारे की मिसाल पेश किए
रायपुर। रायपुर सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के किसानों के हितों का मामला लोकसभा में उठाया। शुक्रवार को बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में छत्तीसगढ़ में किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर सरकार से प्रश्न किया। उन्होंने केंद्र सरकार से जानना चाहा कि क्या किसानों को सस्ती दरों पर समय पर उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कोई विशेष योजना लागू की जा रही है, विशेष रूप से दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में। सांसद अग्रवाल ने यह भी पूछा कि क्या सरकार आयात पर निर्भरता कम करने और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ में नई सक्रिय औषधि सामग्री (एपीआई) विनिर्माण इकाई स्थापित करने की योजना बना रही है। इस पर रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक जैसे यूरिया, डाई अमोनियम फास्फेट (डीएपी), म्युरेट ऑफ़ पोटाश (एम ओ पी) और नाइट्रोजन फास्फोरस और पोटेशियम (एनपीके) प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जा रहे हैं और समय पर वितरण सुनिश्चित करने के लिए सरकार हर फसल सीजन में आवश्यक कदम उठा रही है। मंत्री पटेल ने स्पष्ट किया कि सरकार का छत्तीसगढ़ में फिलहाल कोई नई एपीआई विनिर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव नहीं है। हालांकि, उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रभावी रणनीतियों पर काम कर रही है जिसके तहत राज्यवार और महीनावार उर्वरक आवश्यकता का आकलन कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा राज्य सरकारों के परामर्श से किया जाता है। मासिक आपूर्ति योजना जारी करके उर्वरकों की निरंतर निगरानी की जाती है। एकीकृत उर्वरक निगरानी प्रणाली (आईएफएमएस) के माध्यम से सब्सिडी वाले उर्वरकों की देशभर में आवाजाही की निगरानी की जाती है। राज्य कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ साप्ताहिक वीडियो कांफ्रेंस आयोजित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाती है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति के तहत दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों के किसानों को भी पर्याप्त मात्रा में उर्वरक मिल रहा है, जिससे उन्हें खेती में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ में घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को सस्ते दामों पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए और अधिक ठोस योजनाएं लाई जाएं ताकि राज्य के किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
राजनंदगांव - कॉन्फ्लूएंस कॉलेज आफ हायर एजुकेशन राजनांदगांव की केरियर गाइडेंस प्रकोष्ठ एवं चाणक्य पीएससी ट्यूटोरियल के संयुक्त तत्वाधान में छात्र-छात्राओं की कठिनाइयां, समस्याओं, विषयगत प्रश्नों की तैयारी, हल करने के तरीके को ध्यान में रखते हुए, दिनांक 26.03.2025 से कॉन्फ्लूएंस महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कैरियर गाइडेंस का आयोजन किया जा रहा है।
चाणक्य ट्यूटोरियल्स से श्री दिनेश सोनकर ने प्रथम दिवस व्यवसाय, प्राइवेट क्षेत्र अथवा शासकीय सेवा के क्षेत्र में विस्तार से जानकारी दी । संपूर्ण प्रक्रिया एवं योग्यता के बारे में समझाया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रचना पांडेय ने बताया कि यह छात्रों को अपनी रुचियां, क्षमताओं और योग्यता के अनुसार सही करियर चुनने में मदद करता है। कैरियर मार्गदर्शन छात्रों को उनकी ताकत और कमजोरी को समझने में मदद करता है। जिससे लक्ष्यों को बेहतर ढंग से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आवाहन किया कि सभी छात्र इस अवसर का सदुपयोग कर, कैरियर गाइडेंस का लाभ प्राप्त करें।
महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री आशीष अग्रवाल, श्री संजय अग्रवाल एवं डॉ मनीष जैन ने कहा कि कैरियर मार्गदर्शन व्यक्तियों को उनके करियर की पदों के बारे में सूचित कर निर्णय लेने में मदद करता है। आवश्यक जानकारी, सलाह और मार्गदर्शन प्रदान करने की प्रक्रिया में छात्रों की ताकत, कमजोरी रूचियों और मूल्यों की पहचान करने में मदद करता है। अंत में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को शामिल करने के साथ उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
Adv