बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की LWE की बैठक शुरू

    05-Apr-2025

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर एक अहम बैठक नवा रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में शुरू हो चुकी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. बैठक में विशेष रूप से कांकेर, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों पर फोकस किया जा रहा है, जहां नक्सल गतिविधियां अब भी सक्रिय हैं. इन चारों जिलों के कलेक्टर और एसपी भी बैठक में शामिल हैं. इस बैठक में पंचायत विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक एक महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन देंगी. इस बैठक में नक्सलियों के शांति प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी.  बस्तर पंडुम 2025 के ऐतिहासिक समापन समारोह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि असली विकास तब होगा जब बस्तर से डॉक्टर, कलेक्टर, बैरिस्टर और प्रशासनिक अधिकारी निकलेंगे. उन्होंने आह्वान किया कि अब बस्तर को हथियार नहीं, कलम और कंप्यूटर की शक्ति से आगे ले जाना है. केंद्रीय गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि जो नक्सली हथियार छोड़ देंगे, उन्हें पूरी सुरक्षा और सम्मान के साथ मुख्यधारा में लाया जाएगा. लेकिन जो हथियार नहीं डालेंगे, उनके विरुद्ध सुरक्षाबल कड़ी कार्रवाई करेगी. केंद्रीय गृह मंत्री ने घोषणा की कि जो गांव नक्सलियों के आत्मसमर्पण में सहयोग करेंगे, उन्हें “नक्सली मुक्त गांव” घोषित कर 1 करोड़ रुपये की विकास निधि दी जाएगी. उन्होंने अपील की कि ग्राम सभा कर गांवों को सरेंडर की प्रक्रिया में आगे लाएं.

  • ACB की बड़ी कार्रवाई, कोरबा में रिश्वतखोर ASI गिरफ्तार

    05-Apr-2025

    कोरबा। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. ACB ने सहायक उपनिरीक्षक (ASI) मनोज मिश्रा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, एसीबी से रिश्वतखोरी की यह लिखित शिकायत कोरबा जिले के केसला निवासी पंचराम चौहान ने की थी. शिकायतकर्ता के मुताबिक, कुछ दिन पहले हरदीबाजार थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) मनोज मिश्रा उसके केसला गांव स्थित घर पर आया था और बोला कि तुम्हारी बोलेरो गाड़ी से डीजल चोरी का कार्य होता है। गाड़ी को थाने ले चलो जिस पर वह गाड़ी को लेकर थाने के लिए निकला था. तभी रास्ते में ASI ने वाहन को कार्रवाई से बचाने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की. शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आज 10 हजार रुपये की पहली किस्त लेते ही एएसआई मनोज मिश्रा को रंगे हाथों पकड़ लिया. ASI के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है. बता दें कि प्रदेश में पिछले 7 महीनों में पुलिसकर्मियों के खिलाफ यह छठी ट्रैप कार्रवाई है. कोरबा में हुई यह कार्रवाई दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।

  • दुर्गा मां के प्रति अनोखी श्रद्धा, महिला ने 8 दिन से एक बूंद भी नहीं पिया पानी, पेट में रखी ज्योति कलश

    05-Apr-2025

    बलौदाबाजार। जिले के ग्राम सकरी में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अनोखी श्रद्धा देखने को मिली। गांव की एक महिला रेवती फेकर ने मां दुर्गा के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट करते हुए अपने पेट पर ज्योति कलश की स्थापना की है। खास बात यह है कि, रेवती ने यह कलश बिना किसी मनोकामना के स्थापित किया है। उनका उद्देश्य केवल देवी मां की आराधना और सेवा है। रेवती की इस अनोखी साधना में उनके पति राहुल फेकर का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। राहुल ने बताया कि रेवती ने पहले भी ज्योति कलश स्थापित करने की इच्छा जताई थी लेकिन तब राहुल ने अनुमति नहीं दी थी। इस बार जब रेवती ने फिर से इच्छा जाहिर की तो राहुल ने सहमति दे दी। इसके बाद रेवती ने नवरात्र के पहले दिन से ही कठोर तपस्या शुरू की। उन्होंने अब तक पानी की एक बूंद भी नहीं पिया है, केवल गीले कपड़े से होंठों को तर कर रही हैं। रेवती की भक्ति को देखने और सराहने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु सकरी पहुंच रहे हैं। गांव में रेवती की साधना चर्चा का विषय बन गई है।

  • घर के पीछे बाड़ी में छुपाया था महुआ शराब, ग्रामीण गिरफ्तार

    05-Apr-2025

    रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में चक्रधरनगर पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम छुहीपाली (जामगांव) में एक व्यक्ति के घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर रखी गई अवैध महुआ शराब को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छुहीपाली निवासी मुंशीर राम टण्डन अपने घर के पीछे बाड़ी में बिक्री के उद्देश्य से महुआ शराब रखे हुए है। सूचना की तस्दीक हेतु थाना स्टाफ को रवाना किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर संदेही के कब्जे से दो-दो लीटर की चार बोतलों में कुल 08 लीटर महुआ शराब बरामद की, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1,600 रुपये है। आरोपी के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रवि साय, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे और शांति कुमार मिरी की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाइयों से ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

  • धमतरी शहर में कल रामनवमी पर निकलेगी शोभायात्रा, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

    05-Apr-2025

    धमतरी। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक यातायात मोनिका मरावी द्वारा कल आयोजित होने वाले रामनवमीं पर्व पर शोभायात्रा के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाने के लिए शोभायात्रा के मार्ग में आवश्यक बेरिकेटिंग, स्टापर, ड्यूटी पाईट को चिन्हाकित किया गया। रामनवमीं पर्व के दिन शहर के अन्दर बडी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, साथ ही घडी चौक से विध्यवासिनी मंदिर तक समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित किया गया है।   (01) जगदलपुर की ओर से रायपुर जाने वालेः- श्यामतराई बायपास होते हुए रायपुर की ओर। (02) दुर्ग की ओर से आने वाले वाहन बायपास होते हुए खपरी से अर्जुनी मोंड़ होकर सिहावा चौक से नगरी सिहावा की ओर जा सकते है। (03) रायपुर की ओर से जगदलपुर जाने वालेः- संबलपुर बायपास से श्यामतराई बायपास होते हुए जगदलपुर की ओर। (04) जगदलपुर से नगरी-सिहावा बोरई की ओर जाने वालेः- श्यामतराई बायपास से संबलपुर बायपास होते हुए अर्जुनी मोंड़, सिहावा चौक, शांति कालोनी, नहर नाका से नगरी-सिहावा की ओर। (05) नगरी-सिहावा की ओर से जगदलपुर जाने वालेः- नहरनाका से शांति कालोनी, सिहावा चौक, अर्जुनी मोंड़ से संबलपुर बायपास होते हुए श्यामतराई बायपास से जगदलपुर की ओर जा सकते है।  शाम 4:00 बजे से शोभायात्रा के समाप्ति तक घडी चौक से विंध्यवासिनी मंदिर तक सभी प्रकार की छोटी बड़ी वाहनें सदर मार्ग में पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। गंतव्य तक पहुंचने के लिए सदर मार्ग से लगे सहायक मार्गों से आवागमन किया जावेगा। शोभायात्रा के दौरान ड्रोन कैमरा के माध्यम से यातायात व्यवस्था बनाने एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखी जावेगी। यातायात पुलिस अपील करती है कि रामनवमीं शोभायात्रा के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखने या अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर तत्काल ड्यूटी में कार्यरत पुलिस अधिकारियों को सूचित करें एवं कंट्रोल रूम धमतरी के मो. नं. 94791-92299 में सूचना देगें।

  • OMG! नाकाम हुई लूट का LIVE वीडियो, कर्मचारी ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

    05-Apr-2025

    अमरोहा: अमरोहा के नौगांवा सादात में एक पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास नाकाम हो गया। सेल्समैन की सूझबूझ और बहादुरी से दो लुटेरे पकड़े गए। घटना चिकारा फ्यूल प्वाइंट की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बीती शाम करीब 8 बजे बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक पंप पर आए। उन्होंने 50 रुपये का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद सेल्समैन बबलू सिंह से 5 हजार रुपये छीनकर भागने लगे। बबलू ने तुरंत एक बदमाश को बाइक से खींच लिया। उनकी आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी भी दौड़ पड़े। दोनों बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।  पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम दानिश और फरमान बताया। दोनों मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र के पैगंबरपुर के रहने वाले हैं। तलाशी में उनके पास से 82 हजार रुपये बरामद हुए। ईसापुर गांव में की थीं दो चोरियां एसपी अमित कुमार आनंद के अनुसार, दोनों आरोपियों ने कुछ दिन पहले ईसापुर गांव में भी दो चोरियां की थीं। पुलिस ने आरोपियों की बिना नंबर की बाइक को जब्त कर लिया है। उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।   सीसीटीवी में कैद हुई घटना यह पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पेट्रोल पंप रालोद के जिलाध्यक्ष मनवीर सिंह चिकारा का है। सेल्समैन बबलू सिंह मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र के जमानिया आजम के रहने वाले हैं।

  • रविशंकर शुक्ल वि वि के कर्मचारीयों की हो नियमित भर्ती और पदोंनति हो तभी नैक में ए ++ का ग्रेडेशन बढ़ पायेगा :- प्रदीप मिश्र

    05-Apr-2025
    रायपुर- 

    पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारी नेता द्वय  वर्तमान ,,छत्तीसगढ़  विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति,,के   अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र और सचिव तीर्थ राम यादव  ने यह तथ्य बताते हुए  वि वि और शासन से मांग कि की वि वि में लगातार सेवानिवृति  हो रही है ऐसे में कर्मचारियों की  नई भर्ती नहीं हो रही है तो ऐसे में कर्मचारियों  मे लगातार वर्क लोड बढ़ता जा रहा है साथ ही कर्मचारियों की   पदोंनति नहीं होने से  कर्मचारियों मे कुंठा और अवसाद  अपनी जगह बनाता जा रहा है l कर्मचारियों को तनाव और अवसाद से बचाने के लिए जल्द से जल्द नई नियुक्ति और पदोंनति  की जाय l कर्मचारी  नेता द्वय ने बताया कि  22 जनवरी 2019 में पदोंनत हुए थे इन कर्मचारीयों की कन्फर्मेशन आदेश शीघ्र जारी कर, पदोन्ति समिति की बैठक जल्द से जल्द आहूत कर, पदोन्ति आदेश  यू जी सी की नैक टीम के आने के पूर्व जारी की जाए l ताकि ग्रेडेशन में इसका लाभ वि वि को मिल सके l गौर तलब है कि शिक्षकों की पदोन्ति यू जी सी टीम के आने के पूर्व हो चुकी है ठीक इसी तरह गैरशैक्षणिक  कर्मचारियों पदोन्ति यू जी सी  ग्रेडेशन के लिए आवेदन  करने के पूर्व ही पदोंनती प्रक्रिया पूर्ण कर आदेश जारी कर लिया जाना चाहिए l ताकि यू जी सी की ग्रेडेशन में इसका वेटेज मिलेगा जहाँ कर्मचारी खुश होगा तो ग्रेडेशन बढ़ेगा  इसमें किसी को भी शंका आशंका नहीं होनी चाहिये , इस बात का वि वि को ध्यान रखना चाहिए रविशंकर शुक्ल वि वि में इन कर्मचारीयों की हुई सेवानिवृत सेक्शन आफिसर बी यस राजपूत , गणेश सोना,मो अकिल, प्रदीप कुमार मिश्र वरिष्ठ अधीक्षक गोरा चंद बघेल,  तीर्थ राम यादव,डा हेमंत शर्मा,दिनेश श्रीवास्तव, हरीश पांडे राजेंद्र अवसर  , विष्णु दास माणिकपुरी, विष्णु राम वर्मा,श्रवण सिंह ठाकुर  लिपिक वर्ग में ठाकुर राम ध्रुव, बसंत अवसर, रूप चंद साहू अभय राम साहू, राकेश शुक्ला, सुरेंद्र वर्मा , राजेश शर्मा , शिरिष तृवेदी, नरेंद्र पाल पटेल, प्रकाश सिंह ठाकुर,पवन यादव  आदि सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के कार्यों को वर्तमान में कार्यरत कर्मचारीयों ने संस्थाहित और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए दोहरे कार्ययों का संपादन कर रहे हैं तब ऐसे कर्मचारियों को यदि समय पर पदोन्ति नहीं मिलेगी तो  उनमें हताशा, कुंठा के अवसाद से ग्रस्त होंने से कोई नहीं बचा सकता कर्मचारी नेता द्वय प्रदीप मिश्र एंव यादव ने वि वि के माननीय  कुलपति और कुलसचिव जी से मांग करते हुए निवेदन करते हैं कि इन कर्मचारी भाईयों को  वि वि स्थापना दिवस एक मई 2025 के पूर्व पदोन्ति आदेश जारी कर एक नई मिशाल कायम करे l जिससे कर्मचारियों को नये उत्साह और  नई ऊर्जा के साथ वि वि हित में काम करने की प्रेरणा मिलेगी l

  • कॉन्फ्लुएंस कॉलेज मे इंपैक्ट ऑफ़ एआई टूल्स इन डेली लाइफ विषय पर अतिथि व्याख्यान

    05-Apr-2025

    राजनांदगाव- कानफ्लुएंस कॉलेज के कंप्यूटर विभाग , प्रबंधन एवं कॉमर्स विभाग के संयुक्त तत्वाधान द्वारा इंपैक्ट ऑफ़ ए  आई टूल्स इन डेली लाइफ विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया  जिसे  स्वामी आत्मानंद शासकीय महाविद्यालय राजनंदगांव के अतिथि सहायक प्राध्यापक मुस्तफा अंसारी  द्वारा  व्याख्यांतित किया गया।  इस व्याख्यान में अंसारी सर द्वारा बताया गया कि  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स क्या होता है तथा इनका उपयोग किन-किन क्षेत्रों में किया जा सकता है। उन्होंने ए आई टूल्स के विभिन्न प्रकारों को विस्तार पूर्वक समझाया तथा उनका दैनिक जीवन में या शिक्षा के क्षेत्र में या अपने किसी व्यक्तिगत कार्य के लिए कैसे उपयोग किया जा सकता है समझाया गया तथा उन्होंने बताया कि कैसे डाटा को सर्च कर सकते हैं विस्तार पूर्वक लिख सकते हैं इमेज को कैसे और अच्छा बना सकते हैं कुछ प्रचलित टूल्स जैसे चैट जीपीटी, कैनवा, जैमिनी के उपयोगिता को बताया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स सामान्य जीवन के अधिक से अधिक क्षेत्रों को प्रभावित करता है अतः यह विषय विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक एवं उपयोगी रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर रचना पांडे द्वारा बताया गया कि आज के इस युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय से परिचित होना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह युग ए.आई. युग है अतः इस विषय में विद्यार्थी अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर सके  इसी प्रयास के लिए  व्याख्यान आयोजित किया गया । कार्यक्रम के अंत में कंप्यूटर विभाग अध्यक्ष सहायक प्राध्यापक श्रीमान अनिल ताम्रकार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उन्होंने इस विषय जानकारी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए तथा विद्यार्थियों को उनका सही और अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया ।इस व्याख्यान के अवसर पर महाविद्यालय की सभी विद्यार्थिगण एवं प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

  • ठगी के पैसे खाते में मंगवाए, दो म्यूल अकाउंट होल्डर अरेस्ट

    04-Apr-2025

    दुर्ग। साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले दो म्यूल अकाउंट होल्डर को गिरफ्तार किया है। साथ ही, इसी मामले में 35 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों के खाते में साइबर ठगी से प्राप्त राशि का लेन-देन हुआ था। दोनों आरोपी अब न्यायिक रिमांड पर है। जांच में पता चला कि 112 म्यूल अकाउंट में साइबर ठगी से हासिल की गई 87,22,547 रुपये का लेन-देन हुआ था। दरअसल, 29 जनवरी 2025 को दुर्ग के रेंज साइबर थाना में अपराध दर्ज किया गया था, जिसमें भिलाई सुपेला के भारतीय स्टेट बैंक शाखा रामनगर के 11 बैंक अकाउंट होल्डर के खिलाफ जांच शुरू की गई थी। इन खातों में साइबर ठगी की रकम पाई गई थी। जांच के दौरान, पुलिस ने तीन म्यूल बैंक खाता धारकों को पहले गिरफ्तार किया और अब रितेश कुमार साहू (उम्र 24 साल) को गिरफ्तार किया है।  जांच में पता चला कि रितेश कुमार साहू के बैंक अकाउंट में कर्नाटका के चिक्काबालापुरा से ऑनलाइन ठगी का पैसा आया था। इस खाते में कुल 89,300 रुपये की ठगी की राशि 11 बार ट्रांजैक्ट की गई थी। पुलिस ने जांच की और आरोपी के खिलाफ सबूत मिलने के बाद 3 अप्रैल 2025 को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। दूसरी ओर, थाना मोहन नगर पुलिस और एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम ने म्यूल अकाउंट की जांच करके अब तक 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में फरार आरोपी रोहित कुमार बागडी (उम्र 32 साल) को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। थाना मोहन नगर क्षेत्र में कर्नाटका बैंक के 111 म्यूल खातों में साइबर ठगी से हासिल की गई कुल 86,33,247 रुपये का लेन-देन हुआ था। इन खातों का इस्तेमाल अवैध रूप से पैसा कमाने के लिए किया जा रहा था। पुलिस की जांच में पाया गया कि विभिन्न राज्यों से साइबर ठगी की रकम इन खातों में ट्रांसफर की जा रही थी। पुलिस ने कर्नाटका बैंक के 111 म्यूल अकाउंट होल्डर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में आरोपियों ने यह कबूल किया कि वे जानबूझकर साइबर ठगी की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर रहे थे। इसके अलावा, कई अकाउंट होल्डर ने अपने बैंक खातों को किराए पर दिया था। इस मामले में अब तक कुल 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है।

  • किसान को किया अधमरा, कारोबारी-मुंशी और पूर्व सरपंच के खिलाफ FIR दर्ज

    04-Apr-2025

    बलौदाबाजार। जिले से किसान की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक, किसान को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाले राइस मिल संचालक हैं और किसान पर चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए किसान के साथ मारपीट की है। मिली जानकारी के अनुसार मामला खिलौरा गांव का है, जहां रहने वाला पीड़ित किसान 1 अप्रैल देर रात डांस प्रतियोगिता देखकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान राइसमिल संचालक रौनक अग्रवाल, राइस मिल के मुंशी शत्रुहन नौरंगा और खिलौरा के पूर्व सरपंच देवनारायण साहू ने किसान को उठाकर मुंशी के घर ले गए। यहां तीनों ने मिलकर किसान की बेरहमी से पिटाई कर दी। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि रौनक अग्रवाल, मुंशी शत्रुहन नौरंगा और पूर्व सरपंच देवनारायण साहू किसान को बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं और गाली गालौज भी कर रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि पहले चप्पल से पिटाई करते हैं और उसके बाद गाली देने लगते हैं। वहीं, एक युवक पैरों से भी किसान की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मुंशी के घर पर चोरी का आरोप लगाते हुए किसान को पीटा है, जबकि किसान की मानें तो उसने किसी प्रकार की चोरी नहीं की है। आरोपियों ने जबर्दस्ती पिटाई की है। फिलहाल इस घटना से घायल किसान को मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

  • संत रविदास चर्मशिल्प योजना ने भुलऊ मेहर के जीवन में लाई नई रोशनी

    04-Apr-2025

    बेमेतरा। जिले के रहने वाले भुलऊ मेहर का जीवन वर्षों से मोची के काम पर निर्भर था। वे पिछले 16 वर्षों से यह कार्य कर रहे थे, लेकिन सीमित संसाधनों और पुराने औजारों के कारण उनका व्यवसाय सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा था। आर्थिक तंगी के कारण परिवार का भरण-पोषण कठिनाई से हो रहा था। उनके पास नई तकनीक और आधुनिक औजारों का अभाव था, जिससे उनकी आमदनी सीमित थी। लेकिन सरकार की योजनाओं ने उनके जीवन की दिशा बदल दी।  सरकारी सहायता से बदली तकदीर छत्तीसगढ़ सरकार की संत रविदास चर्मशिल्प योजना ने भुलऊ मेहर के जीवन में नई रोशनी लाई। इस योजना के तहत उन्हें एक नई मोची पेटी और आधुनिक औजार प्रदान किए गए। इससे उनके काम की गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार हुआ। अब वे अधिक ग्राहकों को सेवा दे पा रहे हैं और उनकी आमदनी भी बढ़ गई है। आज, शुक्रवार को, जब कलेक्टर रणबीर शर्मा ने स्वयं भुलऊ मेहर को यह औजार सौंपे, तो उनके चेहरे पर एक नई खुशी की झलक साफ दिखाई दी। इस अवसर पर एडीएम अनिल वाजपेयी और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अभिषेक जायसवाल भी उपस्थित थे। भुलऊ ने सभी का आभार व्यक्त किया और बताया कि अब उनका व्यवसाय बेहतर तरीके से चल रहा है।   परिवार को भी मिल रहा लाभ भुलऊ मेहर को सिर्फ संत रविदास चर्मशिल्प योजना का ही नहीं, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार की कई अन्य योजनाओं का भी लाभ मिला है। 1. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का घर मिला, जिससे अब उनका परिवार सुरक्षित और आरामदायक जीवन जी रहा है। 2. राशन कार्ड के माध्यम से उन्हें हर महीने उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री मिलती है, जिससे भोजन की चिंता कम हो गई है। 3. आयुष्मान भारत योजना के तहत उनका आयुष्मान कार्ड बना है, जिससे वे और उनका परिवार अब मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।  इन सभी योजनाओं ने मिलकर भुलऊ मेहर को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बना दिया है। प्रेरणा की मिसाल बने भुलऊ मेहर भुलऊ मेहर की सफलता की कहानी अन्य चर्मशिल्पकारों के लिए प्रेरणा बन गई है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि मेहनत के साथ सही सहायता मिल जाए, तो जीवन में बदलाव आ सकता है। सरकार की योजनाओं ने उनकी राह को आसान बनाया, लेकिन उनकी अपनी मेहनत और लगन ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया। आज वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हुए अपनी नई सफलता की कहानी लिख रहे हैं। उनके प्रयास और सरकार की सहायता ने मिलकर उनके जीवन को बदल दिया है। अब वे न केवल खुद सशक्त हुए हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं कि सही योजना और मेहनत से हर कोई आगे बढ़ सकता है। भुलऊ मेहर की यह नई उड़ान समाज के हर उस व्यक्ति के लिए संदेश है, जो संसाधनों की कमी के कारण आगे बढ़ने से डरता है। अगर इरादे मजबूत हों और सही अवसर मिले, तो सफलता निश्चित है!

  • सुकमा में 4 नक्सलियों ने डाले हथियार

    04-Apr-2025

    सुकमा। सुकमा पुलिस को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले बड़ी सफलता मिली है. 20 लाख के ईनामी चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष तीन पुरुष और एक महिला नक्सलियों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया. पुरुष नक्सलियों पर जहां 8-8 लाख रुपए तो वहीं एक पुरुष और एक महिला नक्सली पर 2-2 लाख रुपए का छत्तीसगढ़ शासन ने इनाम रखा हुआ था. आत्मसमर्पण करने पर इन नक्सलियों को शासन के नई पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार की बजाए 50 हजार रुपए प्रदान किया गया है.

  • वक्फ बिल के नाम पर मुस्लिमों को डरा रही है कांग्रेस : बृजमोहन अग्रवाल

    04-Apr-2025

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि इस बिल में मुस्लिम समुदाय के विरोध में कुछ भी नहीं है, बल्कि यह उनकी भलाई के लिए लाया गया है। सांसद अग्रवाल ने कहा कि यह बिल मुस्लिम महिलाओं, नौजवानों और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे उनके स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतर व्यवस्था होगी तथा वक्फ की संपत्तियों का उचित उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे देश और समाज को लाभ मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं और इस बिल के नाम पर समुदाय के लोगों में अनावश्यक भय पैदा कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि यह संशोधन मुस्लिम समाज के हितों की रक्षा करने के लिए है, न कि उनके खिलाफ। अग्रवाल ने अपील की कि देशवासियों को विपक्ष के दुष्प्रचार से बचना चाहिए और सरकार की नीतियों पर विश्वास रखना चाहिए, जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से काम कर रही है।

  • ऑपरेशन साइबर शील्ड, रायपुर पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वालों को दबोचा

    04-Apr-2025

    रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर की टीम को साइबर अपराधों में तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया है। इसी कड़ी में प्रार्थी उमाकांत वर्मा रायपुर ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 50 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना गुढियारी में दर्ज कराई थी, जिस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 17/25 धारा 318(4),111,3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त अपराध की विवेचना रेंज साइबर थाना, रेंज रायपुर को सौंपी गई थी। प्राप्त निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई। गोपाल अग्रवाल द्वारा पता बदल कर फर्जी कम्पनी बनाकर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर अपने अन्य साथी प्रतीक जैन की सहायता से उक्त बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाए गए थे। इन बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के 16 से अधिक पुलिस थाना एवं साइबर सेल मे रिपोर्ट दर्ज है। दोनों आरोपियों को दिनांक 4/4/25 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी 1 गोपाल अग्रवाल पिता जगदीश अग्रवाल उम्र 20 वर्ष स्थाई पता युगल नंद गली खरसिया रायगढ़ 2 प्रतीक जैन पिता राकेश जैन उम्र 22 वर्ष पता मितान विहार दलदल सिवनी मोवा a

  • मदिरा दुकानों के अहाता ठेका के लिए 11 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

    03-Apr-2025

    सारंगढ़ बिलाईगढ़। कार्यालय आबकारी आयुक्त रायपुर द्वारा संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य की मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता परिसर में आहाता संचालन हेतु निविदा अनुज्ञप्ति जारी की है जो विभाग के वेबसाईट एक्साइज डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन के रिसेंट पोस्ट और राज्य शासन के वेबसाईट सीजी डॉट स्टेट डॉट जीओवी डॉट इन के टेंडर में उपलब्ध है, जिसमें सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला की 20 देशी, विदेशी मदिरा दुकानों के लिए अहाता के इच्छुक व्यक्ति या फर्म निविदा कर सकते है। इस निविदा के लिए 11 अप्रैल की संध्या 05 बजे तक आवेदन कर सकते है।  निविदा जमा करते समय प्रति अहाता पांच हजार रूपये की प्रोसेस फीस की राशि एवं निविदा राशि के 5 प्रतिशत के समतुल्य राशि अर्नेस्ट मनी (ई.एम.डी.) ऑनलाईन फण्ड ट्रांसफर प्रक्रिया के तहत जमा करना होगा। निविदादाताओं की सुविधा के लिए विभाग द्वारा कार्यालय आबकारी आयुक्त. छ.ग. रायपुर की ऑनलाईन नंबर 0771-2512609 जारी किया गया है। अधिक जानकारी कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.) से प्राप्त किया जा सकेगा। अहाता आबंटन हेतु उम्मीदवारों का चयन 15 अप्रैल को प्रातः 11 बजे ऑनलाईन मोड पर किया जायेगा।

  • टीचर का बैंक चेकबुक हुआ चोरी, खाते से निकला 2 लाख रुपए

    03-Apr-2025

    रायगढ़। शिक्षक के चेकबुक में फर्जी हस्ताक्षर कर 2 लाख रूपए पार कर दिया गया। अज्ञात युवक ने शिक्षक के बैग से चेकबुक को चुराया और घटना को अंजाम दिया है। जिसका बैंक में लगे CCTV फूटेज को पुलिस खंगाल रही है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बाझीआमा का रहने वाला उदयराम श्रीवास 50 साल प्राथमिक शाला सजवारी में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है। उदयराम का बैंक खाता धरमजयगढ़ भारतीय स्टेट बैंक में है। जिसका चेकबुक वह अपने बैग में रखा होता है। जहां 25 मार्च की दोपहर में करीब ढेड़ बजे उसके मोबाईल पर चेक के माध्यम से 2 लाख रूपए के आहरण करने मैसेज आया। जिसे देखकर उदयराम चौक गया और तत्काल अपने चेकबुक की जांच करने लगा। ऐसे में उसने देखा कि चेकबुक के लास्ट का चेक का पन्ना नहीं था। ऐसे में उसे शंका हुआ कि किसी अज्ञात युवक ने उसके चेकबुक के अंतिम चेक में फर्जी हस्ताक्षर कर 2 लाख रूपए का आहरण किया है। जिसके बाद उसने अपने स्तर पर पतासाजी की, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर उसने कल धरमजयगढ़ थाना में पहुंचकर मामले की शिकायत की। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

  • गुंडे वसीम कुरैशी अरेस्ट, ट्रांसपोर्टर पर किया था प्राणघातक हमला

    03-Apr-2025

    अंबिकापुर। सड़क हादसे के बाद बस ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी वसीम कुरैशी को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार किया कर लिया है। वसीम कुरैशी को पुलिस ने उदयपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करना बताया है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस मुख्य आरोपी के डॉक्टर भाई समेत 2 लोगों की तलाश कर रही है। दरअसल, 27 मार्च की रात रिंगरोड पर सूरजपुर के ट्रांसपोर्टर संजय सिंह के थार वाहन से कार की टक्कर के बाद उसकी बेरहमी से मारपीट की गई थी। संजय सिंह के सिर को बिजली के खंभे से टकरा दिया। घायल होने के बाद भी युवक करीब आधे घंटे तक उनसे मारपीट करते रहे। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद भड़के सर्व हिंदू समाज और क्षत्रीय महासभा के पदाधिकारियों ने सरगुजा एसपी को आवेदन देकर आरोपियों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री विजय शर्मा से भी मुलाकात की थी। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भी एसपी को ज्ञापन सौंप आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही थी।

  • साजिश रचकर कोयला चोरी, रेलवे में हड़कंप

    03-Apr-2025

    बैकुंठपुर। बैकुंठपुर के पास चलती ट्रेन से कोयला चोरी करने का एक फिल्मी प्लान बनाया गया. नाबालिग आरोपी ने सिग्नल के ऊपर कपड़ा ढक दिया, जिसके कारण ट्रेन के ड्राइवर को सिग्नल नजर नहीं आया और किसी हादसे के आभास में ड्राइवर ने मालगाड़ी रोक दी. इसके बाद आरोपियों ने मालगाड़ी में चढ़कर कोयला चोरी कर लिया. ये कोयला ईटा भट्टा में बेच दिया गया. ट्रेन जैसे ही रूकी ड्राइवर ने वॉकी-टॉकी से इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी कि उसे सिग्नल दिखाई नहीं दे रहा है. ये सुनते ही स्टेशन मास्टर ने संदेश आगे उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया. आनन-फानन में कंट्रोल रूम से सिग्नल की जांच की तो सिग्नल ऑन मिला. कंट्रोल रूम से मैसेज मिलने के बाद ट्रेन को रवाना करवाया गया  सुबह जब जांच हुई तो पता चला कि सिग्नल में कपड़ा ढका हुआ था और वहां कोयला गिरा मिला. इससे ये साफ हो गया कि अज्ञात लोगों ने कोयला चोरी करने के लिए सिग्नल में कपड़ा ढक दिया और फिर ट्रेन रोककर फिल्मी स्टाइल में इसे चोरी किया गया. इसके बाद आरपीएफ चोरों की तलाश में एक्टिव हुई. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के उच्च पदस्थ आरपीएफ सूत्र बताते है कि आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिल गई है और इस घटना को अंजाम देने में 1 नाबालिग मास्टर माइंड और उसके दो दोस्त समेत कोयला खरीदने वाले रिसीवर को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे अब पूछताछ करने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा. लेकिन इस अनोखी चोरी की चर्चा पूरे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में है.

  • सब्जी विक्रेता की ईमानदारी, रिटायर्ड रेलवेकर्मी को वापस मिले 50 हजार

    03-Apr-2025

    रायगढ़। संजय मार्केट में हुई एक संवेदनशील घटना ने पुलिस की सतर्कता और आम नागरिक की ईमानदारी का अद्भुत उदाहरण पेश किया। ग्राम पतरापाली (पूर्व) कोतरलिया निवासी 85 वर्षीय रिटायर्ड रेलवेकर्मी मिलन दास की पेंशन की ₹50,000 की रकम गुम हो गई थी, जिसे एक ईमानदार सब्जी विक्रेता ने लौटा दिया। पुलिस की सक्रियता और दुकानदार की नैतिकता ने यह सुनिश्चित किया कि पीड़ित को उसका पैसा सुरक्षित वापस मिले। गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे मिलन दास थाना कोतवाली रायगढ़ पहुंचे और बताया कि उन्होंने सुबह केवड़ाबाड़ी बैंक से अपनी पेंशन की राशि निकाली थी, जिसे संजय मार्केट में सब्जी खरीदते समय कहीं भूल गए। थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया और पेट्रोलिंग टीम को मिलन दास के साथ खोजबीन में लगाया। पेट्रोलिंग टीम के आरक्षक जगन्नाथ साहू और गोविंद पटेल ने पीड़ित से उनकी दिनभर की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और संभावित स्थानों पर तलाशी शुरू की। जांच के दौरान एक सब्जी दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ मिला, जिसकी फुटेज से यह स्पष्ट हुआ कि मिलन दास थैला लेकर आगे बढ़े थे। पुलिस ने बाजार के अन्य दुकानदारों से भी अपील की कि अगर किसी को कोई संदिग्ध सामान मिला हो, तो तुरंत सूचना दें। इसी दौरान, सब्जी विक्रेता अभिषेक कुमार साहू, 30 साल (निवासी बरकपुर, जिला सारण, बिहार) ने पुलिस को बताया कि एक बुजुर्ग ग्राहक उनके यहां सब्जी खरीदते समय थैला भूल गए थे। जब उन्होंने थैले को खोला तो उसमें नकदी देखकर वे बुजुर्ग के लौटने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस की मौजूदगी में उन्होंने पूरा पैसा मिलन दास को लौटा दिया। इस ईमानदारी और पुलिस की तत्परता को देखकर अन्य सब्जी विक्रेताओं ने भी अभिषेक कुमार की प्रशंसा की। मिलन दास ने आभार प्रकट करते हुए खुशी जाहिर की और पुलिसकर्मियों को इनाम देना चाहा, लेकिन उन्होंने इसे अपना कर्तव्य बताते हुए विनम्रता से अस्वीकार कर दिया और अपनी ड्यूटी पर लौट गए। यह घटना पुलिस की मुस्तैदी और नागरिकों की ईमानदारी का बेहतरीन उदाहरण है। कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि सतर्कता और ईमानदारी से किसी भी समस्या का समाधान निकाला जा सकता है।

  • गवाहों को धमकाया, शिकायत जांच के दौरान हंगामा करने वाला युवक अरेस्ट

    03-Apr-2025

    रायगढ़। जूटमिल पुलिस शिकायत जांच के लिए छातामुड़ा पहुंची थी, जहां एक युवक ने शराब के नशे में गवाहों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने की कोशिश की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लेकर थाने लाये और घटना थाना प्रभारी के संज्ञान में लाए। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव ने स्पष्ट किया कि इस तरह की किसी भी अव्यवस्था या हिंसात्मक व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का निर्देश दिए जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के मुताबिक, वार्ड क्रमांक 41, छातामुड़ा निवासी राधेश्याम सारथी के खिलाफ एक शिकायत पत्र पुलिस कार्यालय को प्राप्त हुआ था, जिसे जांच के लिए जूटमिल थाना भेजा गया। थाना प्रभारी ने प्रधान आरक्षक वीरेंद्र भगत को मामले की जांच सौंपी ।  बुधवार को उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक वीरेंद्र भगत और पुलिस टीम शिकायत की जांच के लिए छातामुड़ा पहुंची। पुलिस जब गवाहों से पूछताछ कर रही थी, तभी राधेश्याम सारथी नशे की हालत में वहां पहुंचा और गवाहों को धमकाने लगा। उसने बसंत सारथी और उसकी पत्नी को गाली-गलौज कर मारपीट करने की कोशिश की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राधेश्याम सारथी (27), पिता मुनीराम सारथी, निवासी छातामुड़ा को हिरासत में लिया और जूटमिल थाना लाया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 170/126, 135(3) BNSS के तहत मामला दर्ज कर उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गवाहों और स्थानीय लोगों में संतोष देखा गया।

Top