बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • CG: पोटा केबिन में पढ़ने वाले छात्र की रहस्यमयी मौत, इस एंगल में हो रही जांच

    01-Apr-2025

     बीजापुर। बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के दुगईगुड़ा पोटा केबिन में पढ़ने वाले छात्र की रहस्यमयी मौत हुई है. शिक्षा विभाग के कर्मचारी के मुताबिक छात्र नीतीश दो दिन पहले अपने परिजनों के साथ गांव जिनिप्पा गया था. जहां पर उसकी आकस्मिक मौत हो गई. लेकिन परीक्षा के वक्त परिजन छात्र को घर क्यों ले गए ये बड़ा सवाल है. इन सब बातों को लेकर अब अधीक्षक के संदेह के घेरे में हैं.वहीं जिलाशिक्षाधिकारी की माने तो छात्र पहले से ही बीमार था.जिसका इलाज पोटा केबिन में कराया जा रहा था.ठीक नहीं होने पर ही उनके परिजनों को बुलाकर उसे गांव में भेजा गया है। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम ने कहा कि छात्र को परीक्षा के समय किसके अनुमति से घर जाने दिया गया ? क्या छात्र बीमार था। इस पर जांच होनी चाहिए. कमलेश कारम ने इस मामले में अधीक्षक की पूरी लापरवाही की बात कहते हुए कहा कि परिजन की माने तो छात्र पोटा केबिन में बीमार था. अधीक्षक के सूचना देने पर ही परिजन छात्र को घर ले गए‌ थे. छात्र का इलाज भी नहीं कराया गया‌. कमलेश ने ये भी कहा कि आश्रमों, छात्रावासों में बच्चों की आकस्मिक मौतों पर प्रबंधन की निगरानी की जरूरत है. उसूर क्षेत्र में आदिवासी बच्चों के साथ अधीक्षकों की लापरवाही हो रही है।

  • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय: व्यापारियों और आम जनता को राहत

    01-Apr-2025

     रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के छोटे व्यापारियों और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए दो अहम निर्णय लागू किए हैं, जो 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी हो चुके हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के दिशानिर्देश पर इन निर्णयों को वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल किया गया था। ई-वे बिल की सीमा में वृद्धि : अब ₹1 लाख तक का माल परिवहन होगा बिना ई-वे बिल के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के भीतर माल परिवहन के लिए अनिवार्य ई-वे बिल की सीमा ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी है। यह निर्णय विशेष रूप से छोटे व्यापारियों को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है। इस निर्णय से व्यापारियों को ₹1 लाख तक के मूल्य के सामानों के परिवहन में अब ई-वे बिल की आवश्यकता नहीं होगी। इस निर्णय से राज्य में ई-वे बिल जनरेट करने वाले लगभग 26% व्यापारियों को ई-वे बिल जनरेट करने से मुक्ति मिलेगी। स निर्णय से ई-वे बिल जनरेशन में 54 प्रतिशत की कमी आएगी, जिससे अनुपालन व्यय में उल्लेखनीय कमी आएगी। हालांकि, कुछ विशेष वस्तुएं जैसे पान मसाला, तंबाकू उत्पाद, विशिष्ट लकड़ी उत्पाद जैसे – प्लायवुड, लेमिनेटेड शीट, पार्टिकल बोर्ड, फाइबर बोर्ड, आयरन, स्टील एवं उसके सामान, कोयला के लिए यह छूट लागू नहीं होगी। व्यापारियों द्वारा लंबे समय से ई-वे बिल में छूट दिए जाने की मांग पर यह निर्णय लिया गया है, जो व्यापार को सुगम और लागत प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है। पेट्रोल पर वैट में ₹1 प्रति लीटर की कमी: मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधी राहत राज्य सरकार ने 1 अप्रैल 2025 से पेट्रोल पर वैट की राशि में ₹1 प्रति लीटर की कटौती की है। इस निर्णय से पेट्रोल की कीमतों में सीधे कमी आएगी, जिसका लाभ विशेष रूप से मध्यमवर्गीय और निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों को मिलेगा। छत्तीसगढ़ में दुपहिया वाहनों का उपयोग करने वालों की संख्या अधिक है, जो मुख्यतः पेट्रोल पर निर्भर हैं। वैट में की गई यह कटौती इन परिवारों की रोज़मर्रा की लागत को कम करने में सहायक सिद्ध होगी। यह निर्णय भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में की गई घोषणा के अनुरूप वर्तमान आर्थिक परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए क्रियान्वित किया गया है। सरकार की प्रतिबद्धता: सुगमता, सुविधा और संवेदनशीलता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेशवासियों की समस्याओं को समझते हुए लगातार ऐसे निर्णय ले रही है जो सार्थक, जनहितकारी और दूरदर्शिता से परिपूर्ण हों। व्यापारी वर्ग को सहूलियत और आम जनता को राहत देने के ये निर्णय प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण कारक सिद्ध होंगे।

  • 3 एकड़ की जमीन कई लोगों को बेचा, ठगबाज गिरफ्तार

    31-Mar-2025

    अंबिकापुर। कूटरचना कर लगभग 3 हजार एकड़ जमीन सैकड़ों लोगों के नाम कराने के 2 मामलों में मुख्य आरोपी को सरगुजा पुलिस ने उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। थाना कोतवाली पुलिस टीम अंबिकापुर द्वारा पूर्व में प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया था। प्रकरण से संबंधित मूल दस्तावेज पुलिस टीम द्वारा जब्त किया गया हैं। पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने 6 सितंबर 2024 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आवेदक पक्षकार अशोक अग्रवाल विरुद्ध सुखमणिया एवं अन्य में पारित आदेश दस्तावेज संदेहास्पद होने एवं अन्य दूसरे मामले में पक्षकार मो.फारुख आ. अब्दुल रसीद निवासी अम्बिकापुर प्रति भगतु राम आवेदित भूमि ग्राम मानिकप्रकाशपुर तहसील अम्बिकापुर खसरा क. 188/3 रकबा 0-052 हे.आदेश दिनांक 01 सितंबर 2024 में मान.राजस्व मण्डल छ.ग. बिलासपुर के आदेश दस्तावेज संदेहास्पद प्रतीत होने से पारित आदेश दस्तावेज की जांच की गई। जांच में पाया गया कि आवेदक द्वारा राजस्व मण्डल बिलासपुर छत्तीसगढ़ के पारित आदेश में कूटरचना कर अपने हक़ में आदेश पारित कराया गया है, मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। दो मामले में पुलिस टीम द्वारा प्रकरण से संबंधित मूल दस्तावेज जप्त करते हुए पूर्व में मामले में शामिल आरोपी मो. फारूक अम्बिकापुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था, एवं मामले में शामिल अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी। मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी मो. फारुख ने मो. दस्तगीर अंसारी के साथ मिलकर अपराध करना बताया था। पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी मो. दस्तगीर अंसारी की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम को मुखबिर सूचना मिली कि आरोपी उत्तरप्रदेश में लुक छिपकर अपने परिजन के यहां रह रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।  आरोपी द्वारा अपना नाम मो. दस्तगीर अंसारी निवासी रामानुजगंज वार्ड न. 03 जेल रोड बलरामपुर थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर रामानुजगंज का होना बताया। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण के मुख्य आरोपी मो. दस्तगीर अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। मोहम्मद दस्तगीर की गिरफ्तारी पर सरगुजा पुलिस टीम को पार्षद आलोक दुबे ने दी बधाई देते हुए मांग की है कि मोहम्मद दस्तगीर को रिमांड पर लें और कडाई से पूछताछ करने पर करीब 3 हजार एकड़ जमीन जो सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, जिले में इसके द्वारा कूटरचना कर जमीन का ऋण पुस्तिका, बोर्ड ऑफ रिवेन्यू का फर्जी आदेश आदि लाकर 3,000 (तीन हजार) एकड़ बेशकीमती शासकीय जमीन को कूटरचना कर सैकड़ों लोगों के नाम चढ़ा दिया है। उसका साक्ष्य पुलिस इक_ा कर सकती है। मैंने सन् 2012 इसके द्वारा कूटरचना कर बलरामपुर जिले के इंदरपुर खोरी ग्राम के 250 एकड शासकीय जमीन को वापस शासकीय मद में चढ़वाया, उसी तरह लुण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम रिरि के 1100 (ग्यारह सौ) एकड़ शासकीय जमीन को इसने फर्जी नामांतरण एसकेएस इस्पात कम्पनी को करवा दिया था, उसको भी जांच कराकर शासकीय मद में दर्ज करवाया।

  • तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर पलटी, कई यात्री घायल

    31-Mar-2025

    जशपुर। बगीचा के ग्राम महनई के समीप साेमवार की शाम लगभग 5 बजे चालक की लापरवाही से तेज रफ्तार बस पलट गई. इस हादसे में 6 से ज्यादा लाेग घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही सुलेसा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि बस बगीचा से कुसमी जा रही थी, जिसमें लगभग 50 यात्री सवार थे. बस बगीचा थाना क्षेत्र के चाैकी सुलेसा के ग्राम महनई के पास पलट गई. बताया जा रहा है कि बस चालक फाेन पर बात कर रहा था और लापरवाही पूर्वक गाड़ी काे चला रहा था, जिससे बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई. इस हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. सभी घायलाें काे बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

  • खुलासा खरोरा डकैती का, 15 बदमाश गिरफ्तार

    31-Mar-2025

    रायपुर। खरोरा डकैती का खुलासा हो गया है, राधेलाल भारद्वाज ने थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम केवराडीह थाना खरोरा जिला रायपुर स्थित अपने मकान में सपरिवार रहता है तथा खेती किसानी के साथ ही कंस्ट्रक्शन का भी काम करता है। 27.03.2025 की रात्रि प्रार्थी, उसकी पत्नी, मां, पुत्र, पुत्री, बहू एवं बहू की छोटी बहन सभी मकान के अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। प्रार्थी जिस कमरे में सोया था उस कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान रात्रि लगभग 02.05 बजे 07 अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति हाथ में तलवारनुमा हथियार एवं बटननुमा चाकू लेकर प्रार्थी के मकान में प्रवेश कर उसके कमरे में जाकर प्रार्थी को उठाये तब वह देखा तो अलग - अलग 03 व्यक्ति अपने हाथ में तलवारनुमा हथियार, बटननुमा चाकू एवं पिस्टलनुमा हथियार रखें थे तथा 04 व्यक्ति कमरे के दरवाजा के सामने परछी मंे हाथ में तलवारनुमा हथियार लेकर खडे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति प्रार्थी केे कनपटी पर पिस्टल टिका कर बोला जितना पैसा, सोना-चांदी है जल्दी दे दो, शोर मत करना नहीं तो गोली मार दूंगा एवं दो व्यक्ति उसके उपर तलवारनुमा हथियार को ताने खडे थे और जल्दी से पैसा, सोना चांदी निकालो कहकर उनमें से एक व्यक्ति तलवारनुमा हथियार से प्रार्थी पर वार किया तो उसके द्वारा अपने हाथ से रोकने पर उसके दायें हाथ के पंजा का उपर भाग में कट कर चोट लगा। नकाबपोश व्यक्ति प्रार्थी की पत्नी को भी सोते से उठाकर उस पर हथियार तान कर कमरे में रखें आलमारी व पेटी का चाबी प्रार्थी की पत्नि से लेकर आलमारी व पेटी को खोलकर उसमें रखंे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को लूट लिये तथा प्रार्थी के दोनों पैर को रस्सी से बांधकर दूसरे कमरे की तलाशी लिये और शोर मचाओगे तो मार देंगे कहकर मकान के पीछे दरवाजा से भाग गये, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात नकाबपोश आरोपियों के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 182/25 धारा 310(2), 331(6) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
    गिरफ्तार आरोपी 01 देवराज डहरिया पिता राजेन्द्र डहरिया उम्र 30 साल निवासी ग्राम केवराडीह थाना खरोरा जिला रायपुर। 02 ईश्वर रामटेके पिता स्व. शंकर लाल रामटेके उम्र 66 साल निवासी प्रोफेसर कालोनी थाना पुरानी बस्ती रायपुर। 03 सप्तऋषि राज पिता स्व. विशाल राज उम्र 52 साल निवासी ग्राम भठिया थाना खरोरा जिला रायपुर। 04 अलख निरंजन रजक पिता स्व. चैत राज रजक उम्र 47 साल निवासी ग्राम अकोली थाना धरसींवा जिला रायपुर। 05 जितेन्द्र पाठक पिता रमेश पाठक उम्र 33 साल निवासी ग्राम जलसो थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर। 06 तिलक वर्मा पिता स्व. आनंद राम वर्मा उम्र 58 साल निवासी ग्राम नरदहा थाना विधानसभा जिला रायपुर। 07 किशन वर्मा पिता रामकुमार वर्मा उम्र 34 साल निवासी ग्राम बैकुण्ठ थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर। 08 रूपेश साहू पिता भीखम साहू उम्र 36 साल निवासी ग्राम लोहारसी थाना पलारी जिला बलौदा बाजार। 09 पिंकू राजपूत पिता दिलीप राजपूत उम्र 20 साल निवासी ग्राम नवगटा थाना पिपरिया जिला कबीरधाम। 10 सूरज सेन पिता अशोक सेन उम्र 25 साल निवासी ग्राम व पोस्ट धरमपुरा थाना पिपरिया जिला कबीरधाम। 11 छत्रपाल राजपूत उर्फ राजू पिता नारायण राजपूत उम्र 27 साल निवासी ग्राम व पोस्ट धरमपुरा थाना पिपरिया जिला कबीरधाम। 12 गज्जू चंद्रवंशी पिता बलुक चंद्रवंशी उम्र 25 साल ग्राम नवघटा पोस्ट पिपरिया थाना पिपरिया जिला कवर्धा जिला कबीरधाम। 13 प्रकाश मिश्रा पिता ओम प्रकाश मिश्रा उम्र 31 साल निवासी पटवारी कालोनी थाना व जिला बलौदा बाजार। 14 साहिल खान पिता नाजिर खान उम्र 27 साल निवासी ग्राम कांपा थाना तुमगांव जिला महासमुंद। 15 सोना बारमते उर्फ सोनू पिता स्व. विश्राम बारमते उम्र 35 साल निवासी ग्राम उमरिया पोस्ट बाउली थाना सरगांव जिला मुंगेली।

  • ईद पर अमन की दुआएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद

    31-Mar-2025

    भिलाई। ईद उल फितर पर शहर में खूब रौनक रही। सुबह ईद की नमाज से लेकर रात तक मुबारकबाद का सिलसिला जारी रहा। शहर की अलग-अलग मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद सेक्टर-6 में हाफिज इकबाल अंजुम हैदर की इमामत में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद इमाम ने खुत्बा पढ़ा। वहीं भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट की ओर से सालाना रिपोर्ट सदर मिर्जा आसिम बेग ने पेश की। जिसमें उन्होंने मस्जिद में चल रहे तामीरी काम का ब्यौरा दिया। सदर मिर्जा आसिम बेग ने अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया कि वजू खाना नए ढंग से बनाया जाएगा और मस्जिद के सामने का हिस्सा की दीवारों पर सौंदर्यीकरण का काम इंटीरियर डिजाइनर समीना फारूकी और आर्किटेक्ट इंजीनियर फखर फारुकी की निगरानी में होगा। वहीं मीनार और गुंबद के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार का काम मशहूर आर्किटेक्ट हाजी एमएच सिद्दीकी की देखरेख में पूरा हुआ है। ईद की नमाज के बाद दुआएं की गई। जिसमें मुल्क में अमन व सलामती के लिए दुआओं पर हजारों हाथ उठे। ईदगाह में पहुंचे कई प्रमुख लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की।  यहां भी हुई ईद की नमाज जामा मस्जिद सेक्टर-6 के ईदगाह मैदान के अलावा शहर के अन्य ईदगाहों व मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। इनमें ईदगाह फरीद नगर, ईदगाह रिसाली, गौसिया मस्जिद कैम्प-1, अशरफी मस्जिद खुर्सीपार, मदनी मस्जिद जोन 1/2 खुर्सीपार,रजा जामा मस्जिद कैंप 2, शेरे खुदा मस्जिद हाउसिंग बोर्ड ईदगाह मैदान, अशरफी मस्जिद रूआबांधा,मरकजी मस्जिद पावर हाउस कैंप-2, मदनी मस्जिद फरीद नगर, मरकज सुपेला मस्जिद नूर और जामा मस्जिद हुडको सहित जामुल, चरोदा, भिलाई-तीन व कुम्हारी सहित आसपास की मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। हाउसिंग बोर्ड ईदगाह मैदान में जामुल थाना प्रभारी कपिलदेव पांडेय व अन्य पुलिस कर्मियों का मस्जिद शेरे खुदा कमेटी की ओर से इस्तकबाल किया गया। 

    मस्जिद कमेटी ने फूलों से किया इस्तकबाल और सेवइयों से कराया मुंह मीठा ईद उल फितर के मौके पर जामा मस्जिद सेक्टर-6 में मुबारकबाद देने आए मेहमानों का भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट की ओर से सेवइयों के साथ मुंह मीठा कराया गया। जनप्रतिनिधियों के साथ जिला व पुलिस प्रशासन के लोगों का कमेटी ने गुलपोशी से इस्तकबाल किया। इस बार ईद की मुबारकबाद देने मस्जिद पहुंचे प्रमुख लोगों में विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, मुकेश चंद्राकर, वीरेंद्र साहू, पूर्व अध्यक्ष दुर्ग जिला भारतीय जनता पार्टी दुर्ग , वरिष्ठ कांग्रेस नेता इरफान खान ,पुलिस प्रशासन से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी, राजेश साहू टीआई भट्टी थाना, सिख समाज के हरमीत सिंह होरा, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष फारुख , श्रमिक नेता आर डी कोरी, तारिक खान अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा ,जिला उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष शमीम अहमद अल्पसंख्यक मोर्चा बीजेपी, बौद्ध समाज और जन संघर्ष मोर्चा के जी डी राउत, विजय कुमार खापर्ड़े, तरुण कुमार,गौतम,डा. नागवंशी,वी एन प्रसाद राव और सज्जाद हुसैन सहित अन्य शामिल थे।

    भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के अध्यक्ष एम आसिम बेग, सेक्रेटरी सय्यद हुसैन,शाहिद अहमद रज्जन,सदर हजरत बिलाल मस्जिद, जामा मस्जिद कमेटी के अब्दुल हफीज़, आतिफ अली, मुहम्मद अजहर,इब्राहिम कादरी, असदुद्दीन हैदर,जावेद अंसारी, अब्दुल तहूर पवार, जफर जावेद, वहीद खान, नसीम खान,जमील कुरैशी, अलीम सिद्दीकी,मुर्तुजा हुसैन,शमीम अहमद,शाहिद खान,जियाउद्दीन अहमद और फ़राज़ अहमद ने सभी मेहमानों का इस्तकबाल किया। बाकी 12 महीने भी वैसे ही आमाल रखें- मौलाना हक मरकजी मस्जिद पावर हाउस कैंप-2 में इमाम हाफिज कासिम बस्तवी ने ईदुल फितर की नमाज अदा कराई। इसके पहले मौलाना इनामुल हक ने अवाम से खिताब फ़रमाते हुए कहा कि जिस तरह रमजान में हजरत मोहम्मद सल्लाहो अलैहि वसल्लम वाली पाकीजा जिंदगी अपनाने की कोशिश हम सबने की, ठीक वैसे ही बाकी 11 महीने भी हम अपने आमाल रखें। मस्जिद कमेटी ने नमाज के दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को सेवई खिलाकर पुष्प भेंट कर उनकी सेवाओं के सम्मान किया।

    इस दौरान लोगों ने आपस में मिलकर गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस मौके पर सदर मोहम्मद असलम,नायब सदर हाजी इमामुद्दीन पटेल सेक्रेटरी सैय्यद असलम नायब सेकेट्री मोहम्मद अकरम, खजांची निजामुद्दीन नायब खजांची हाफिज महफूज हाफिज कासिम बस्तवी, मौलाना मुजम्मिल, अदनान, हाफिज सईद अशरफ, हाफिज आबिद,फिरोज, युसूफ सिद्दीकी हाफिज अहमद, अब्दुल्ला असलम, ताहिर, उबैदुल्ला, सोहेल,साहिल ज़मीर, अब्दुल हई मौलाना फारूक,शाकिर बेग,अलीम, सहित पदाधिकारी मौजूद थे। मरकज सुपेला मस्जिद नूर सुपेला में मौलाना शकील ने ईदुल फितर की नमाज अदा कराने के साथ लोगों को खिताब किया। इस दौरान मुल्क के लिए कामयाबी ओर खुशहाली और सभी की बेहतर के लिए खूब दुआएं की गई।  हजरत हैदर का उर्स कल कब्रिस्तान में जामा मस्जिद दुर्ग के ईमाम रहे हजरत अफजलुद्दीन हैदर का उर्स मुबारक 2 अप्रैल बुधवार को सुबह कब्रिस्तान हैदरगंज में मनाया जाएगा। चांद की तारीख के मुताबिक 3 शव्वाल को होने वाले इस उर्स में हजरत हैदर के चाहने वाले बड़ी तादाद में इकट्ठा होंगे।

    यहां सुबह 7 बजे से कुरआन ख्वानी के साथ आयोजन शुरू होगा। उर्स में फातिहा ख्वानी होगी और हजरत हैदर की हालाते-जिंदगी पर आलिमे दीन रोशनी डालेंगे। हजरत हैदर के बेटे और जामा मस्जिद सेक्टर-6 के साबिक इमाम हाफिज अजमलुद्दीन हैदर का पिछले साल इंतकाल हुआ है और इस बार उनका यहां पहला उर्स होगा। मरहूम हाफिज हैदर के बेटे असदुद्दीन हैदर और जामा मस्जिद सेक्टर-6 के इमाम इकबाल अंजुम हैदर ने तमाम लोगों से उर्स में शिरकत की अपील की है।

  • नया रायपुर : स्मार्ट सिटी से अब 'स्मार्टली कनेक्टेड सिटी' की ओर

    31-Mar-2025

    रायपुर। छत्तीसगढ़ का नया रायपुर, जो अब तक स्मार्ट सिटी के रूप में पहचाना जाता था, आज एक नए अध्याय में प्रवेश कर चुका है – "स्मार्टली कनेक्टेड सिटी" के रूप में। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मार्च को बिलासपुर के मोहभट्टा ग्राम में आयोजित आमसभा और लोकार्पण शिलान्यास समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ कर नया रायपुर को भारतीय रेल नेटवर्क से सीधे जोड़ने की ऐतिहासिक शुरुआत की।  इस नई मेमू सेवा के शुरू होने से अब रायपुर रेलवे स्टेशन से मंदिरहसौद, सीबीडी, केंद्री होते हुए नया रायपुर तक की यात्रा सीधी, सहज और मात्र 10 रुपये में संभव हो गई है। राज्य सचिवालय, मंत्रालय, आवासीय क्षेत्र और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत हजारों कर्मचारी, विद्यार्थी और आमजन इससे लाभान्वित होंगे। रेल सेवा की शुरुआत से अब रायपुर रेलवे स्टेशन से मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री होते हुए नया रायपुर तक यात्रियों के लिए सीधी और किफायती ट्रेन सुविधा उपलब्ध होगी। इसका सीधा लाभ नया रायपुर के मंत्रालय, सचिवालय, आवासीय क्षेत्रों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को मिलेगा । यह सेवा नया रायपुर को रायपुर शहर और क्षेत्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर है। यह न केवल यात्रियों के समय और धन की बचत करेगा, बल्कि नया रायपुर को आवागमन, निवेश और आवासीय विकास की दृष्टि से नई उड़ान देगा।  मेमू ट्रेन सेवा की प्रमुख विशेषताएँ: अत्याधुनिक थ्री-फेज़ मेमू ट्रेन – उच्च गति, ऊर्जा दक्षता और आरामदायक यात्रा अनुभव स्टॉपेज: रायपुर, मंदिर हसौद, नया रायपुर सीबीडी, केंद्री और अभनपुर विशेषता: कुशन वाली सीटें, बड़ी खिड़कियाँ, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, जीपीएस-आधारित स्टेशन डिस्प्ले, सीसीटीवी निगरानी, बायो-टॉयलेट्स उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की 4 पूर्ण रेल परियोजनाओं (कुल लागत: ₹2,695 करोड़) को राष्ट्र को समर्पित किया और 7 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जो आने वाले समय में राज्य के रेल नेटवर्क को और सशक्त बनाएँगी।

  • 36 लाख का गांजा बरामद, सब्जी गाड़ी रोककर पुलिस ने ली तलाशी

    31-Mar-2025

    डोंगरगढ़. नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए राजनांदगांव पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 243.54 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है. जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 36.53 लाख रुपए आंकी गई है. हैरानी की बात यह थी कि तस्करों ने इसे सब्जी की कैरेट्स के नीचे छुपा रखा था और इसे मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र तक पहुंचाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उनकी पूरी योजना ध्वस्त कर दी. पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की एक बड़ी खेप राजनांदगांव के रास्ते मध्यप्रदेश की ओर रवाना होने वाली है. इस पर पुलिस हरकत में आई और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के नेतृत्व में बोरतलाव पुलिस की संयुक्त टीम को अलर्ट किया गया. पुलिस ने डोंगरगढ़ से महाराष्ट्र जाने वाली सड़क पर स्थित बिरे पुलिया, चांद-सूरज मेन रोड और ग्राम बोरतलाव के पास नाकेबंदी की. देर रात एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप (CG-10-BQ-0634) वहां आती दिखी. जैसे ही पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, वाहन में सवार लोग गाड़ी छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से दो तस्करों को मौके पर ही धर दबोचा गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकला.  जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था. ऊपर से सब्जी की कैरेट्स से भरी गाड़ी के नीचे 08 प्लास्टिक बोरियों में ठूंस-ठूंस कर गांजा रखा गया था. इसे तौला गया तो वजन 243.54 किलो निकला और बाजार कीमत 36.53 लाख रुपए आंकी गई. इसके साथ ही पुलिस ने तस्करों की बोलेरो पिकअप (कीमत 5 लाख रुपये) और 4 मोबाइल फोन (कीमत 11,000 रुपये) भी जब्त कर लिए. गिरफ्तार तस्करों की पहचान दिलावर अली (46 वर्ष) निवासी ग्राम झलमला जिला बिलासपुर और संतोष पाल (36 वर्ष) निवासी ग्राम नक्टा जिला रायपुर के रूप में हुई. दोनों ही अपराध की दुनिया में पहले से नामचीन रहे हैं. दिलावर अली के खिलाफ हत्या और चोरी के गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि संतोष पाल पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत बागनदी, मंदिर हसौद और जगदलपुर में पकड़ा जा चुका है.

  • 29 सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय थी रेणुका

    31-Mar-2025

    दंतेवाड़ा. सुरक्षा बलों को आज फिर बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा में डीआरजी और बस्तर फाइटर्स ने 45 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली गुम्माडिवेली रेणुका उर्फ भानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती उर्फ दमयंती को मुठभेड़ में मार गिराया। रेणुका पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 25 लाख और तेलंगाना सरकार ने 20 लाख का इनाम घोषित किया था। वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) की सेंट्रल रीजनल ब्यूरो (सीआरबी) प्रेस टीम इंचार्ज और प्रभात पत्रिका की संपादक थी।  दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा से लगे नेलगोड़ा, इकेली और बेलनार गांवों के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच आज मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में महिला नक्सली गुम्माडिवेली रेणुका ढेर हो गई। घटना स्थल से जवानों ने एक इंसास रायफल, मैगजीन और गोला-बारूद लैपटॉप, नक्सली साहित्य विस्फोटक सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया है। 1996 में नक्सली संगठन में भर्ती हुई थी। 2003 में डीवीसीएम, 2006 में सीसीएम दुला दादा के साथ काम किया। 2020 में डीकेएसजेडसीएम बनाकर सीआरबी प्रेस टीम इंचार्ज बनाई गई। भाई जीवीके प्रसाद उर्फ सुखदेव ने 2014 में आत्मसमर्पण किया था। 2005 में उसकी शादी सीसीएम शंकामुरी अप्पाराव उर्फ रवि से हुई, जो 2010 में आंध्रप्रदेश के नलमल्ला मुठभेड़ में मारा गया।रेणुका नक्सली पत्रिकाओं प्रभात, महिला मार्गम, आवामी जंग, पीपुल्स मार्च आदि के प्रकाशन से जुड़ी थी। 

  • बाबा मरस पोटा धाम में ज्योति प्रज्ज्वलित के साथ श्री मद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ प्रारम्भ

    31-Mar-2025

    राजनांदगांव- वनचेतना मनगटा मार्ग ग्राम बघेरा राजनांदगांव में स्थित बाबा मरस पोटा धाम में 30 मार्च से 5 अप्रैल तक सप्ताहिक संगीत मय श्री मद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलित के साथ  किया गया है बाबा मरस पोटा धाम के संरक्षक श्री राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि राजनांदगांव से 16 किलोमीटर दूर स्थित चारों ओर जंगल एवं पहाड़ी से घिरा आकर्षक एवं भव्य स्थान बाबा मरस पोटा धाम में 30 मार्च से 5 अप्रैल तक सप्ताहिक संगीत मय श्री मद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया कथा वाचक श्री भागवताचार्य पंडित खिलेश कृष्ण दुबे  द्वारा कलश / वेदी पूजन के साथ किया गया पहला दिन कथा में भागवताचार्य श्री दुबे जी   /भागवत महात्म्य /गौकर्ण कथा/ परिक्षित जन्म/श्राप एवं हिरण्याक्ष वघ का बहुत सुन्दर कथा प्रस्तुत किया गया चैत्र शुक्ल पक्ष दुसरा दिन 31 मार्च दिन सोमवार कपीलावलार /सती कथा ध्रुव चरित्र
    चैत्र शुक्ल पक्ष तीसरा दिन भरत चरित्र /अजामिल चरित्र प्रहलाद चरित्र

     चैत्र शुक्ल पक्ष चौथा दिन 2 अप्रेल समुद्र मंथन वामन कृष्ण अवतार
    चैत्र  शुक्ल पक्ष 3 अप्रेल  बाल लीला /नाग लीला/राज लीला। 4 अप्रैल मणी प्रसंग /सुदामा चरित्र  5 अप्रैल दिन शनिवार कलयुग वर्णन /परिक्षित मोक्ष गीता / तुलसी वर्षा हवन  बाबा मरस पोटा धाम समिति के दिलीप साहु/धर्मेन्द्र श्रीवास्तव विकास लिमचा/ रवि साहु/ राजकुमार देवांगन/ विशाल साहु/कृष्णा साहु/चंदा /अर्जुन निषाद/पुरषोत्तम साहु/मुकेश/निलकंठ/ संजय यादव/थरवेतन /गांधी साहु/बहल यादव/प्रताप साहु/ ठाकुर राम/ ललीत रद्द/भुषण साहु/ हेमलाल/ रोहित साहु/ दिलीप मेश्राम ने बाबा मरस पोटा धाम में आयोजित सप्ताहिक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कार्य क्रम को भव्य बनाने की अपील की है-

  • रायपुर में दिखा चांद, कल मनेगी ईद

    30-Mar-2025

    रायपुर। रमजान के 29वें रोजे का चांद नजर आते ही शहर में ईद-उल-फितर मनाने की पुष्टि हो गई। आज, रायपुर शहर की 50 से ज्यादा मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। रविवार को रमजान के आखिरी दिन मस्जिदों में "अलविदा माहे रमजान" का खुत्बा पढ़ा गया, जिससे पूरे माह के रोजों और इबादतों की विदाई हो गई। चांद दिखते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बाजारों में देर रात तक रही चहल-पहल ईद की पुष्टि होते ही शहर के बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। लोग जूते, कपड़े, श्रृंगार सामग्री, ड्राई फ्रूट्स और सेवइयां खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचे। रेडीमेड कपड़ों के बाजार और टेलर की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गईं। महिलाओं और युवतियों के लिए मेहंदी और ब्यूटी पार्लर आकर्षण का केंद्र बने रहे, जहां लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। देर रात तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही और लोग उत्साह के साथ ईद की तैयारियों में जुटे रहे। ईद की नमाज के बाद लोग गले मिलकर एक-दूसरे को  बधाइयां देंगे और पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। इस दिन विशेष रूप से सेवइयां, शीरखुर्मा और अन्य मिठाइयां बनाई जाती हैं। ईद-उल-फितर का यह पावन अवसर न सिर्फ खुशी और उल्लास का प्रतीक है, बल्कि यह भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी देता है। रमजान के पाक महीने के समाप्त होते ही देशभर में आज ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई जाएगी। रविवार को चांद नजर आते ही ईद की आधिकारिक घोषणा की गई, जिसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। मस्जिदों और ईदगाहों में आज सुबह ईद की विशेष नमाज अदा की जाएगी, जिसके बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देंगे।  खुशियों और भाईचारे का त्योहार ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे रमजान के 30 रोजों के बाद नए चांद के दीदार पर मनाया जाता है। इसे "मीठी ईद" भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन विशेष रूप से सेवइयां, शीरखुर्मा और अन्य मिठाइयां बनाई जाती हैं। ईद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। इस अवसर पर मुसलमान नए कपड़े पहनते हैं, गरीबों को फितरा (दान) दिया जाता है और पूरे दिन लोगों के घरों में खास पकवान बनाए जाते हैं। ईद के मौके पर कई शहरों में विशेष मेले और सामूहिक भोज का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी समुदायों के लोग शामिल होते हैं। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। इस्लाम में ईद-उल-फितर को इनाम और कृतज्ञता का दिन माना जाता है। मान्यता है कि रमजान के दौरान की गई इबादतों और रोजों का फल अल्लाह अपने बंदों को ईद के रूप में इनाम देता है। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना पुण्य माना जाता है। देशभर में आज ईद के जश्न की धूम रहेगी, मस्जिदों और ईदगाहों में अल्लाह से अमन और खुशहाली की दुआएं मांगी जाएंगी।

  • अभनपुर-रायपुर रेल सेवा शुरू, जल्द धमतरी- बस्तर तक होगा विस्तार: बृजमोहन अग्रवाल

    30-Mar-2025

    रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर छत्तीसगढ़ को 33,700 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देश को दी। राज्य में बेहतर रेल सुविधा के तहत अभनपुर-रायपुर रेल सेवा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अभनपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने स्थानीय जनता की उपस्थिति में ट्रेन को झंडी दिखाकर रायपुर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने लोगों को नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि,"आज अभनपुर की जनता के लिए बहुत खुशी का दिन है। नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने रायपुर और अभनपुर के बीच रेल सेवा की शुरुआत कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। आने वाले समय में इस रेल सेवा का विस्तार धमतरी तक किया जाएगा, और इसे बस्तर तक जोड़ा जाएगा जिससे स्थानीय जनता, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और किसानों को किफायती और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी और बस्तर में पर्यटन बढ़ेगा।  सांसद श्री अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ के तेज विकास के लिए संकल्पित है। आज 33 हजार 700 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास शुभारंभ किया गया है। इनमें बिजली, तेल, गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। साथ ही 29 जिलों में 130 हाईटेक पीएम श्री स्कूल की सौगात दी है। जिससे राज्य में स्कूल शिक्षा में एक नई क्रांति आएगी, 3 लाख परिवारों को पीएम आवास योजना के तहत नए घर दिए है।  सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में 2,695 करोड़ रुपये की लागत से 11 रेलवे परियोजनाओं के शुभारंभ और आधारशिला रखने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी इन परियोजनाओं के लिए रेल मंत्री से आग्रह कर चुके थे, और आज उन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत आवास की चाभी भेंट की। इस भव्य कार्यक्रम में मंत्री केदार कश्यप, विधायक सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक इंद्र कुमार साहू, महापौर मीनल चौबे, नवीन अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी, गणमान्यजन और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • प्रदेश सचिव ताजुल अहमद ने ईद की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं

    30-Mar-2025

    रायपुर। प्रदेश सचिव ताजुल अहमद ने ईद-उल-फितर की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।  ताजुल अहमद ने अपने संदेश में कहा कि, ईद भाई चारे व आपसी मेल का त्यौहार है। ईद के दिन लोग एक दूसरे के दिल में प्यार बढ़ाने और नफरत को मिटाने के लिए एक दूसरे से गले मिलते हैं। यह पर्व त्याग और अपने मजहब के प्रति समर्पण को दशार्ता है। यह बताता है कि एक इंसान को अपनी इंसानियत के लिए इच्छाओं का त्याग करना चाहिए, जिससे कि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर प्रदेश सचिव ताजुल अहमद ने मुस्लिम समाज से आह्वान किया कि, वे प्रदेश में प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे के साथ छत्तीसगढ़ के बहुमुखी विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

  • भ्रष्ट ठेकेदार गिरफ्तार, जल जीवन मिशन योजना का 25 लाख किया गबन

    30-Mar-2025

    रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस ने अमानत में खयानत के गंभीर मामले में सक्ती जिले के निवासी शकील अहमद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने कंस्ट्रक्शन कंपनी मेसर्स आर्या के अधीन जल जीवन मिशन योजना के तहत जल-नल कनेक्शन के काम में ठेकेदारी ली थी, लेकिन काम अधूरा छोड़कर करीब 25 लाख रुपये की सामग्री का कोई हिसाब-किताब नहीं किया। घटना को लेकर 28 मार्च को मेसर्स आर्या कंस्ट्रक्शन कंपनी रायगढ़ के एकाउंटेंट मिथलेश कुमार पटेल ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, कंपनी ने तमनार और घरघोड़ा ब्लॉक में जल जीवन मिशन योजना के तहत जल-नल आपूर्ति का कार्यादेश लिया था। शकील अहमद को जुलाई 2023 में पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में ठेका दिया गया। कंपनी ने उसे जुलाई-अगस्त, सितंबर-अक्टूबर में नकद और नवंबर में चेक के माध्यम से कुल 22.50 लाख रुपये का भुगतान किया। इसके अलावा, कार्य के लिए कोटरीमाल स्टोर में 330 टन सीमेंट, 30.93 टन स्टील, 52,000 मीटर पाइप, 17,000 मीटर कंपोजिट पाइप सहित अन्य निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई गई।

  • ट्रैफिक जवानों ने दिखाई मानवता, भीषण गर्मी में वाहन चालकों को बांटा पानी

    30-Mar-2025

    रायगढ़। प्रदेश में माननीय प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों समेत पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने मार्ग व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी इन निर्देशों के पालन में विभिन्न चेक पॉइंट्स पर ड्यूटी पर तैनात हैं। इसी कड़ी में आज रायगढ़-पूंजीपथरा मार्ग पर हाईवे पेट्रोलिंग कर रहे सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पटेल और हमराह स्टाफ ट्रैफिक जवानों का एक सराहनीय कार्य सामने आया। वाहन चेकिंग के दौरान जवानों ने अपने पास रखी पानी की बोतलें और पाउच जरूरतमंद वाहन चालकों को वितरित किए। भीषण गर्मी में इस मानवीय पहल ने वाहन चालकों को राहत पहुंचाई।

  • सक्ती में शराब कोचियों पर ताबड़तोड़ एक्शन

    30-Mar-2025

    सक्ती। नव पदस्थ थाना प्रभारी बाराद्वार द्वारा विशेष अभियान के तहत अवैध शराब कोचिया के विरूध्द ताबातोड कार्यवाही कर 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफतार कर जेल भेजा गया। नाम आरोपी - मनोज कुमार रात्रे पिता कांशी राम रात्रे उम्र 45 वर्ष साकिन राजाभांठा बेल्हा्डीह थाना बाराद्वार जिला सक्ती पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा क्षेत्र मे अवैध जुआ, गांजा व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले आपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , हरीश यादव , अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर सक्ती के मार्गदशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक लखन पटेल थाना बाराद्वार 29.03.25 को मुखबीर की सुचना पर राजाभांठा बेल्हाडीह में टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी मनोज कुमार रात्रे पिता कांशी राम रात्रे उम्र 45 वर्ष साकिन राजाभांठा बेल्हा्डीह थाना बाराद्वार जिला सक्ती के कब्जे से 10 लीटर हांथ भंटटी से बना कच्ची महुआ शराब कीमती 1000 रूपये को जप्त किया गया जिसे आबकारी एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आबकारी अधिनियम का सबुत पाये जाने से आरोेपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर मान.न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक लखन पटेल, प्रआर. देव नारायण चंद्रा ,प्रआर मनीष राजपूत, प्रआर. श्रीकांत सेंगर, आर. दिलसाय सोनवानी, नंदगोपाल दिवाकर, रतन विश्वकर्मा , आर. गौतम तेन्दुलकर आर. कंचन सिदार , मआर. लक्ष्मीन सिदार का योगदान रहा ।

  • पीएम मोदी रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना, बीजेपी नेताओं ने दी विदाई

    30-Mar-2025

    रायपुर। बिलासपुर में सभा कर पीएम मोदी रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए, वापसी के दौरान बीजेपी नेताओं ने उन्हें विदाई दी। आपको बता दें कि बिलासपुर में PM मोदी ने 33 हजार 700 करोड़ के 22 प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए। इस दौरान मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भर्ती परीक्षाओं में खूब घोटाले हुए। भाजपा सरकार ने घोटालों को लेकर जांच बिठाई। छत्तीसगढ़ को हमने बनाया है, हम ही सवांरेंगे। मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बिजली व्यवस्था खस्ताहाल थी। लोगों को बिजली नहीं मिलती थी। हमारी सरकार बिजली प्लांट लगा रही है। आपके घरों में जीरो बैलेंस के लिए PM सोलर योजना शुरू की गई है। इसके जरिए आप बिजली बनाकर यूज के साथ बेच भी सकेंगे। वहीं PM ने कहा कि हमारी सरकार यहां गैस पाइप लाइनें बिछा रही है। घरों में खाना बनाने की गैस अब पाइप से आ पाएगी। जैसे पाइप से किचन में पानी आता है, वैसे ही अब गैस आएगा। हम अभी 2 लाख से ज्यादा घरों में सीधे पाइप से गैस पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।  PM ने कहा कि गैस उपलब्ध होने से यहां छत्तीसगढ़ में नए उद्योग लगाना भी संभव हो पाएगा। यानी बड़ी संख्या में यहीं पर रोजगार बनेंगे। गैस पाइप लाइन आने से यहां सीएनजी से गाड़ियां चल पाएंगी। इसका एक और फायदा होगा। मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में माता कौशल्या का मायका है। मेरा सौभाग्य है कि नवरात्र के पहले दिन मैं यहां पहुंचा हूं। छत्तीसगढ़ की राम भक्ति भी अद्भुत है। यहां रामनामियों ने पूरा शरीर भगवान राम को समर्पित किया है।

  • 50 नक्सलियों द्वारा हिंसा का रास्ता छोड़ना बहुत हर्ष का विषय : अमित शाह

    30-Mar-2025

    रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, बहुत हर्ष का विषय है कि बीजापुर (छत्तीसगढ़) में 50 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया। हिंसा और हथियार छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने वालों का मैं स्वागत करता हूँ। मोदी जी की नीति स्पष्ट है कि जो भी नक्सली हथियार छोड़कर विकास का मार्ग अपनाएँगे, उनका पुनर्वास कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। बाकी लोगों से भी मैं पुनः अपील करता हूँ कि वे हथियार त्याग कर मुख्यधारा में आएँ। 31 मार्च 2026 के बाद देश में नक्सलवाद केवल इतिहास बनकर रह जाएगा, यह हमारा संकल्प है।  वहीँ विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले में एक साथ 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 के सकारात्मक परिणाम अब ज़मीन पर स्पष्ट दिखने लगे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद के कुचक्र में फंसे लोग अब बंदूक छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं, यह परिवर्तन स्वागतयोग्य है। हमारी सरकार हर उस व्यक्ति के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है, जो लाल आतंक छोड़ शांति का रास्ता चुनता है। मुख्यमंत्री साय ने यह भी दोहराया कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2026 तक वामपंथी उग्रवाद के समूल उन्मूलन के संकल्प का ही परिणाम है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नियद नेल्ला नार योजना के तहत सुदूर अंचलों में सड़कों का निर्माण, स्कूलों और अस्पतालों की स्थापना ने बस्तर क्षेत्र में सरकार के प्रति विश्वास और उम्मीद की लौ जगाई है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, यह भरोसे की वापसी है। जो कल भय का प्रतीक थे, वे आज भविष्य की उम्मीद बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और नवचेतना के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

  • CM साय ने पीएम मोदी को भेंट किया बिलासा देवी केवट का मोमेंटो

    30-Mar-2025

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्टा में आयोजित आमसभा एवं विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज एक विशेष मोमेंटो भेंट किया, जो छत्तीसगढ़ की वीरांगना बिलासा देवी केवट की स्मृति में तैयार किया गया है। यह मोमेंटो न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता की जीवंत अभिव्यक्ति भी है। छत्तीसगढ़ की बिलासा देवी एक साहसी, परिश्रमी और दूरदर्शी महिला थीं, जिनके नाम पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर बिलासपुर का नाम पड़ा। वे केवट समुदाय से संबंध रखती थीं। एक ऐसा समुदाय, जो भारतीय इतिहास में जल परिवहन, सेवा भाव और ईमानदारी के लिए जाना जाता है। भगवान श्रीराम के जीवन में केवट समुदाय की भूमिका आज भी आदर्श के रूप में स्मरण की जाती है।  महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत बिलासा देवी का जीवन इस बात का प्रमाण है कि महिलाएँ सीमाओं को पार कर इतिहास रच सकती हैं। उनके नेतृत्व, परिश्रम और कौशल ने यह सिद्ध किया कि चाहे वह प्रशासन हो या सामाजिक नेतृत्व- नारी कहीं भी पीछे नहीं। यह मोमेंटो उन्हीं मूल्यों और प्रेरणाओं का दर्पण है। यह भेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दूरदर्शी नेतृत्व के साथ प्रतिध्वनित होती है, जिसके केंद्र में नारी शक्ति और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता की संकल्पना है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘उज्ज्वला योजना’, ‘महिला स्वयं सहायता समूह’, ‘नारी शक्ति मिशन’ जैसी  योजनाएँ इसी दिशा में उठाए गए ऐतिहासिक कदम हैं। यह मोमेंटो केवल एक शिल्पकृति नहीं, बल्कि एक वैचारिक प्रतीक है—जो दर्शाता है कि भारत का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा, जब उसकी महिलाएँ सशक्त होंगी। यह भेंट छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत, वर्तमान प्रयासों और भविष्य की संभावनाओं का समन्वय है। बिलासा देवी केवट का यह प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं के सामर्थ्य और भारतीय संस्कृति के यशस्वी मूल्यों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित भी किया है।

  • फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम रंग लाई

    29-Mar-2025

    राजपुर। पुलिस ने जिले में फरार वारंटियों के खिलाफ मुहिम छेड़ दिया है। जिले के सभी थाना चौकियों में वारंटियों के धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद सभी थानों में वारंटियों के गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है।इस तारतम्य में राजपुर थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह के नेतृत्व में थाने में लंबित वारंटियों को पकडने हेतु निर्देशित किया गया था। इस तारतम्य में थाना राजपुर के स्थाई वारंटी जो मारपीट के मामले में अपने घर से घटना दिनांक से फरार चल रहे अभिषेक पाण्डेय पिता गौरीशंकर पाण्डेय उम्र 22 साल निवासी राजपुर जिला बलरामपुर को मुखबिर की सूचना पर उसके शकुंत स्थान से घेराबंदी कर पकड़ कर न्यायालय पेश किया गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजपुर कुमार चंदन सिंह, प्रधान आर० अनिल पैकरा, रूपेश गुप्ता, हरि डनसेना, सैनिक कुशवंत गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।

Top