रायपुर। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में खाद्य उत्पादों के भ्रामक विज्ञापनों को लेकर संसद में सवाल उठाया। उन्होंने सरकार से यह जानकारी मांगी कि क्या छत्तीसगढ़ में खाद्य उत्पादों से संबंधित भ्रामक विज्ञापनों की निगरानी के लिए कोई विशेष समिति गठित की गई है। यदि ऐसा है, तो उसकी अनुशंसाओं को सार्वजनिक किया जाएगा या नहीं, और इस संबंध में विस्तृत जानकारी कब तक प्रस्तुत की जाएगी। अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कोई प्रभावी तंत्र स्थापित करने पर भी जानकारी मांगी है। जिसपर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने बताया कि सरकार ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में खाद्य उत्पादों के भ्रामक विज्ञापनों की निगरानी के लिए कोई विशेष समिति गठित नहीं की है। हालांकि, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने 12 दिसंबर 2024 के परिपत्र के माध्यम से एक राष्ट्रीय समिति का गठन किया है, जो प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के भ्रामक प्रचार का समाधान करने, उपभोक्ताओं को सही जानकारी सुनिश्चित करने और नैतिक विज्ञापन प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। मंत्री ने आगे बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 24(1) के तहत, किसी भी खाद्य उत्पाद का भ्रामक या प्रवंचनापूर्ण विज्ञापन प्रतिबंधित है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने प्री-पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की लेबलिंग से संबंधित आवश्यकताओं के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक (लेबलिंग और प्रदर्शन) विनियम, 2020 अधिसूचित किया है, जिसका पालन सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों को करना अनिवार्य है। साथ ही, खाद्य सुरक्षा एवं मानक (विज्ञापन और दावे) विनियम, 2018 को लागू किया गया है, जिससे खाद्य उत्पादों के संबंध में निष्पक्ष दावे और विज्ञापन सुनिश्चित किए जा सकें। इन नियमों के उल्लंघन पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। बृजमोहन अग्रवाल ने इस विषय पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित कर छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले विज्ञापनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और इसके लिए प्रभावी उपाय किए जाएं।
रायपुर। योग आत्मा, मन और शरीर को संतुलित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वपटल पर स्थापित किया और आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन विधा को अपनाकर आरोग्य की प्राप्ति कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामयी समारोह में अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने आज शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने संतों का अभिवादन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री साय ने योग आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष सिन्हा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिन्हा को छत्तीसगढ़ को जोड़ने और स्वस्थ रखने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जनसेवा को समर्पित उनका सामाजिक जीवन और सांगठनिक दायित्वों के लंबे अनुभव का लाभ योग आयोग के साथ ही प्रदेशवासियों को भी मिलेगा। 2017 में स्थापित योग आयोग की अब तक की यात्रा शानदार रही है और श्री सिन्हा के नेतृत्व में यह नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत में योग ऋषि-मुनियों की देन है और वे इस सुंदर परंपरा के संवाहक भी हैं। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है और इसका अर्थ है जुड़ना या एकजुट होना, जो शरीर और चेतना के मिलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही योग रूपी इस चेतना का विश्वभर में विस्तार हुआ और संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने को मान्यता दी। साय ने कहा कि योग विश्वभर में विभिन्न रूपों में प्रचलित है और इसकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी से अपील करते हुए कहा कि हमें स्वस्थ तन-मन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और भावी पीढ़ी को योग से जोड़कर इसका महत्व समझाना चाहिए। योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग सभी के लिए है और सभी को जोड़ने का काम करता है। संगठन में काम करते हुए सदैव मैंने लोगों को जोड़ने का कार्य किया है और आज मुझे योग आयोग के माध्यम से सभी को जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। श्री सिन्हा ने कहा कि प्रकृति में अनेक महत्वपूर्ण संपदाएं उपलब्ध हैं, परंतु इनमें सर्वश्रेष्ठ मानव संपदा है। मुख्यमंत्री जी ने मुझे मानव संपदा को स्वस्थ रखने का जिम्मा सौंपा है और इसे पूरा करने के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।हमारे प्रधानमंत्री जी नियमित योग करते हैं। उनकी ऊर्जा और कार्यक्षमता से आज सारी दुनिया वाकिफ है। सिन्हा ने योग की विश्वव्यापी लोकप्रियता और प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए।
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं पी.व्ही.पी.टी. की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2025 सायं 5 बजे तक है। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 15 मई 2025 दिन गुरूवार को राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2025 सायं 5 बजे तक है। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 08 मई 2025 दिन गुरूवार को राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।
डोंगरगढ़। लाखों रुपए की अवैध शराब की खेप मिलने का खुलासा पिछले दिनों पुलिस ने किया था. अब इस मामले में और चौंकाने वाले खुलासे हुए है और पुलिस ने अब इस पूरे खेल से जुड़े 8 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. शराब जब्त किए जाने के बाद इस मामले में राजनीति शुरू हो गई थी और आरोपियों को गिरफ्तार न किए जाने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने कई गंभीर आरोप लगाये थे. दरअसल डोंगरगढ़ में अवैध शराब तस्करी के बड़े रैकेट का आज भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने करवारी रोड स्थित एक फार्महाउस में छापा मारकर लगभग 27 लाख रुपये मूल्य की 3888 बल्क लीटर शराब जब्त की. यह शराब मध्यप्रदेश से लाकर छत्तीसगढ़ में बेचने के लिए तैयार की जा रही थी. इस कार्रवाई में फार्महाउस मालिक रोहित नेताम उर्फ सोनू सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. 29 मार्च को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि करवारी रोड पर स्थित रोहित नेताम के फार्महाउस में अवैध शराब का बड़ा स्टॉक डंप किया गया है पुलिस तक सूचना पहुचनें के साथ साथ तस्करों को भी इसकी भनक लग गई और वे सब लाखों की शराब छोड़ फ़ार्म हाउस से फरार हो गए. पुलिस को फ़ार्म हाउस में जांच के दौरान शराब की बोतलों पर छत्तीसगढ़ का नकली लेबल मिला जिसे स्थानीय बाजार में बेचा जाता था. साथ ही फार्महाउस में 432 पेटी शराब, हजारों की संख्या में खाली बोतलें, नकली स्टिकर, होलोग्राम और अन्य सामग्री भी बरामद हुई. लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की जम कर किरकिरी हो रही थी. इस रैकेट का सरगना रोहित नेताम उर्फ सोनू पुलिस के लिए कोई नया नाम नहीं था. पहले से ही अवैध शराब, मारपीट और जुए से जुड़े कई मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं. वह तस्करी के इस धंधे को हाईटेक तरीके से संचालित कर रहा था. उसने अपने फार्महाउस में सीसीटीवी कैमरे और वाईफाई लगा रखा था, जिससे किसी भी संदिग्ध हलचल की जानकारी उसे मोबाइल पर तुरंत मिल जाए. छापे के दौरान भी वह कैमरे के जरिए पुलिस की रेड को लाइव देख रहा था और मौका पाकर फरार हो गया. हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया. आरोपी को पकड़ने पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई, जिसमें डोंगरगढ़ थाना और साइबर सेल के अधिकारी शामिल थे. इस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों की पहचान की और अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य सरगना रोहित नेताम के अलावा दलजीत सिंह उर्फ राजा, मोहित कुर्रे, रवि कंडरा, सिद्धार्थ फुले, सोनू यादव, विशाल मिश्रा और भुवन कंडरा शामिल हैं. इन सभी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें अवैध शराब तस्करी, अपहरण, मारपीट और जुआ जैसे अपराध शामिल हैं.
बलरामपुर। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन में बड़ी लापरवाही सामने आई है. छिपकली गिरा मध्यान्ह भोजन खाकर प्राथमिक शाला के 70 बच्चों बीमार पड़ गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा है. मामला बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी के गजाधरपुर-तुरीपानी स्थित प्राथमिक शाला स्कूल की है, जहां मध्यान्ह भोजन में छिपकली गिर गई, जिसे खाने से करीबन 70 बच्चे बीमार पड़ गए. आनन-फानन में बच्चों को कुसमी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. उपचार के बाद बच्चों की स्थिति सामान्य बताई गई है.
जशपुर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम हस्तिनापुर में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बाधित विद्युत सप्लाई पुनः प्रारंभ हो गई है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रति आभार व्यक्त किया। विकासखंड कुनकुरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दाराखरिका के सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि सहायक ग्राम हस्तिनापुर में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों को काफी पेरशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे जल्द सुधारने की मांग की। कैंप कार्यालय की पहल पर विद्युत विभाग के द्वारा वहां ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जन समस्या का निवारण तत्परता से किया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या आने पर इसके तत्काल निराकरण की कार्यवाही शुरू कर दी जाती है।
रायपुर। महासमुंद जनपद पंचायत का एक गाँव धनसुली है जहां कमार जनजाति की बहुलता है। प्रधानमंत्री जनमन योजना इस जनजाति के जीवन में एक नई रोशनी लेकर आई है। धीरे-धीरे बदलाव की यह लहर उनके जीवन के हर पहलू को छू रही है, जिससे न केवल उनका जीवन स्तर ऊँचा उठ रहा है, बल्कि वे आत्मनिर्भरता की ओर भी कदम बढ़ा रहे हैं। ग्राम धनसुली निवासरत कमार जनजाति के परिवारों को पीएम जनमन योजना का एकमुश्त लाभ मिला है। इस बस्ती में निवासरत 15 से अधिक परिवारों के पक्के घर पीएम आवास योजना से बने हैं। एक तरह से यह बस्ती पीएम जनमन योजना की सफलता की प्रतीक बन चुकी है। लगभग सभी घर पूर्णतः बनकर तैयार हो चुके हैं, बस कुछ एक घर बच गए हैं जिनमें रंग रोगन का कार्य शेष है। कमार जनजाति के लोग मुख्यतः बांस की टोकरी, सूपा एवं अन्य सामान बनाकर अपनी आजीविका चलाते हैं लेकिन यह जनजाति अब शासन की योजनाओं का लाभ लेने में पीछे नहीं है। कमार जनजाति के लोग घुमंतू और खानाबदोश होते हैं लेकिन यहां के कमार जन जो प्रायः घास फूस, खादर और मिट्टी से बने अस्थायी घरों में रहते थे, उन्हें अब पक्का मकान मिलने से उनके जीवन में स्थायित्व आ गया है। योजना की लाभार्थी 52 वर्षीय लीला बाई कमार ने बताया कि पहले उनका घर घास-फूस का था। जीविका चलाने के लिए वे मुख्यतः बांस के सामान बनाकर थोड़ी-बहुत आमदनी करती थीं। इसके अलावा घर के पुरुष ईंट भट्टी में काम करने जाते थे, लेकिन यह आय बेहद सीमित थी, जो परिवार की जरूरतों को पूरा करने में नाकाफी थी। सीमित आय होने की वजह से एक पक्का और सुरक्षित घर बनाना उनके लिए एक सपना था। लेकिन पीएम-जनमन योजना के उन्हें एक पक्का और सुरक्षित आवास मिला है। 35 वर्षीय सावित्री बाई कमार, 31 वर्षीय मीना बाई कमार, 55 वर्षीय चैती बाई कमार को भी आवास योजना का लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को भी शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है और इस प्रकार कमार जनजाति का जुड़ाव धीरे धीरे विकास की मुख्यधारा से हो रहा है। गौरतलब है कि विगत दिनों चैत्र नवरात्रि एवं नववर्ष के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिलासपुर प्रवास के दौरान 3 लाख परिवारों को गृह प्रवेश का सौभाग्य मिला। जिले में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक द्वारा 15 कमार परिवारों को विधिवत चाबी सौंपी गई एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों से गृह प्रवेश कराया गया था। योजना से मिले लाभ और आवास हेतु हितग्राहियों ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
दुर्ग। खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला दुर्ग द्वारा छत्तीसगढ़ क्रीडा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत विगत 31 मार्च 2025 को जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ खेल महोत्सव वर्ष 2024-25 का आयोजन खेल मैदान मर्रा (पाटन) में यह आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य मर्रा दीपमाला विजय जैन, सरपंच ग्राम पंचायत मर्रा मुकेश देवांगन, उपसरपंच सौरभ कामडे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक विलियम लकड़ा, विकाखण्ड क्रीडा अधिकारी सकिला देवदास, नोडल अधिकारी पाटन भरत लाल ताम्रकार, भूपेन्द्र हिरवानी, मास्टर वेटनर दुर्ग बी.आर. ने मां सरस्वती एवं हनुमान ज की छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में रस्साकसी, फुगड़ी, गेड़ी, भौरा, लगड़ी दौड़, रस्सीकूद, संखली पुरूष/महिला आयु वर्ग 09 से 14 वर्ष, 14 से 19 वर्ष और 19 से 40 वर्ष के लिए 129 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के परिणाम महिला वर्ग से फुगड़ी में प्रथम भूमिका यादव पाटन, द्वितीय त्रिपाटी पटेल दुर्ग, गेड़ी में प्रथम भूमिका निर्मलकर पाटन, द्वितीय गितिका ठाकुर दुर्ग, भौंरा में प्रथम नाजिमा परविन पाटन, द्वितीय गितिका ठाकुर दुर्ग, लगड़ी दौड़ में प्रथम जिज्ञासा यादव/प्रियंका पाटन, द्वितीय लक्ष्मी वर्मा/श्वेता धमधा, रस्सीकूद में प्रथम प्रियंका नेताम पाटन, द्वितीय डगेश्वरी धमधा, संखली में प्रथम हर्षिता एवं सार्थी दुर्ग, द्वितीय जान्हवी नेताम एवं सार्थी पाटन और रस्साकसी में प्रथम ओमकुमारी एवं सार्थी धमधा, काजल एवं सार्थी पाटन द्वितीय स्थान प्राप्त किये गये हैं। इसी प्रकार पुरूष वर्ग से फुगड़ी में प्रथम निरज कुमार दुर्ग, द्वितीय सुरज यदु पाटन, गेड़ी में प्रथम करण कुमार दुर्ग, द्वितीय सुरज यादव धमधा, भौंरा में प्रथम नवीन कुमार पाटन, द्वितीय मोहित कुमार धमधा, लगड़ी दौड़ में प्रथम वैभव/युगलकिशोर दुर्ग, द्वितीय सुरज यदु/खुमान पाटन, रस्सीकूद में प्रथम संदीप धीवर धमधा, द्वितीय खुमान साहू पाटन, संखली में प्रथम वैभव एवं सार्थी दुर्ग, द्वितीय देवा एवं सार्थी पाटन और रस्साकसी में प्रथम नितिन साहू एवं सार्थी दुर्ग, सूरज यदु एवं सार्थी पाटन द्वितीय स्थान प्राप्त किये गये। कार्यक्रम को सफल बनाने में बाला राम साहू, हेमन्त बघेल, कोमल निर्मलकर, नरेश साहू, ईश्वरी देशमुख एवं सुर्जीत यादव आदि थे। कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक मर्रा संतोष कुमार यादव और आभार प्रदर्शन खेल एवं युवा कल्याण विभाग प्रदीप कुमार भुवाल ने किया गया।
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवती ने लड़के से VIDEO कॉल पर बात करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवती को एक युवक घर के पास बाइक से छोड़कर गया था, तभी से युवती डिप्रेशन में थी। मामला CSEB चौकी के 15 ब्लॉक क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाली युवती का नाम राधिका साहू (19) है, जो कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक क्षेत्र की रहने वाली थी। राधिका पढ़ाई छोड़ चुकी थी। बिलासपुर में किराए के मकान में रहकर ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। दरअसल, राधिका साहू मंगलवार को बिलासपुर से कोरबा अपने घर आई थी। इस दौरान मां घर में थी। मां को लगा कि बेटी थकी हुई है और कमरे में आराम कर रही है, लेकिन जब काफी देर तक कमरे से बाहर निकली तो मां उसे कमरे में देखने गई। इस दौरान जब मां ने आवाज लगाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर कमरे को खोलने की कोशिश, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। मां ने खिड़की से झांक कर देखा तो राधिका की लाश फंदे पर झूल रही थी। बेटी को फंदे पर देखकर मां चीखने लगी। आवाज सुनकर दूसरी बेटी मौके पर पहुंची। दोनों ने पड़ोसियों की इसकी जानकारी दी। लोगों ने पुलिस को फांसी लगाने की जानकारी दी। सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कमरे से मोबाइल बरामद किया है। युवती के पिता कमलेश साहू ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। राधिका उनकी सबसे छोटी बेटी थी। बेटी बहुत परेशान दिख रही थी। घर पर किसी से ज्यादा बात नहीं कर रही थी। बेटी ने किस कारण से खुदकुशी की है, वह उनको जानकारी नहीं है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर ने बताया कि वीडियो कॉल के बाद आत्महत्या की बात सामने आ रही है। उसने किससे और क्या बात की। उसी आधार पर आगे की जांच की जाएगी। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मोबाइल और अन्य सामान जब्त कर लिया गया है।
रायपुर- पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव एवं वर्तमान छत्तिसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र एवं सचिव तीर्थ राम यादव द्वय प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि प्रदेश के मुख्य सचिव और वित्त सचिव जी को केवल पत्र ही दे पाए उन दोनों से मुलाकात नहीं हो पाई l उच्च शिक्षा सचिव जी से सीधे रूबरू होकर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत को बताया कि आपके लगभग नौ वर्षो से अधिक हो गए के वि वि के सेवानिवृत कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के सभी एरियर्स और उस के समस्त लाभ मिले हैं किंतु केवल सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन के लाभ से विश्वविद्यालय के कर्मचारीगण वंचित हैं आपके कर्मचारीहित में सकरात्मक पहल और निर्देश पर पेंशन आदेश जारी हो जाय यह निवेदन करने आयें हैंl विदित हों कि विगत 1 जनवरी 2016 से वि वि के शिक्षकों और कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के आधार पर शासन के आदेशानुसार वेतन और उसके सभी लाभ के साथ एरियर्स लेते हुए वि वि से सेवानिवृत्त हो रहे हैं किंतु इन सेवानिवृत कर्मचारियों का पेंशन निर्धारण शासन द्वारा छठवें वेतन मान के आधार पर किया जा रहा है l गौरतलब है कि 31/12/2015 तक वि वि से सेवानिवृत हुये कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन देने हेतु शासन ने आदेश जारी करते हुए उसका लाभ सेवानिवृत कर्मचारियों को दे रहा है , जबकि ये कर्मचारीगण अपने सेवा काल में कभी भी एक दिन का भी वेतन सातवें वेतनमान के आधार पर नहीं लिए हैं l प्रदीप मिश्र ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षामंत्री माननीय विष्णु देव साय जी के साथ साथ वित्त मंत्री जी और शासन के जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र दे दिये हैं l छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रियों से ब्यक्तिगत रूप से निवेदन करते हुए मांग करेगा कि प्रदेश के सभी वि, वि, के सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को सातवें वेतन मान के आधार पर पेंशन देने हेतु शीघ्र आदेश जारी किया जाए l ज्ञातब्य हो कि नगर निगम रायपुर के कर्मचारियों को भी सातवें वेतन मान के आधार पर पेंशन मिल रहा है केवल प्रदेश के वि वि विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को वंचित रखा गया है जो कि कहीं से भी न्याय संगत नही है l विदित हो कि गुरु घासी दास बाबा जी ने कहा है कि मनखे मनखे एक समान सबके लहू के रंग हे एक समान केंद्र और प्रदेश के शासकीय और अर्धशासकीय विश्वविद्यालयीन कर्मचारियों के बीच कोई अंतर नहीं होना चाहिए प्रदेश में ट्रीपल इंजन की सरकार है हम सभी सेवानिवृत कर्मचारियों ने भी शासन के साथ कंधे से कंधे मिलाते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए हैं एक प्रदेश एक समान पेंशन प्रकरण नीति के तहत पेंशन निर्धारित किया जाए l विगत दिनों नगर निगम चुनाव के अलावा विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में सभी विभागों के सभी कर्मचारीगण को एक साथ चुनाव कार्य में लगाया जाता है जिसमें विश्वविद्यालयीन कर्मचारीगण भी काम करते हैं तभी जाकर चुनाव संपन्न होता है तो फिर पेंशन आदेश जारी करते हुए समानता का अधिकार दिया जाय l
नई दिल्ली। मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक पर उठाये गये सवालों पर केन्द्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि बिल को गैर –संवेधानिक कहना वाकई गलत है . इस पर विस्तार से चर्चा यह बयान वक्फ संशोधन विधेयक पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद द्वारा दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विधेयक को असंवैधानिक कहना अनुचित है । इसका मतलब है कि सरकार इस विधेयक को संवैधानिक मानती है और विपक्ष की आपत्तियों को स्वीकार नहीं करती। विपक्ष द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक पर विपक्ष द्वारा उठाये सवालों को ख़ारिज करते कहा कि उक्त कानून वक्फ संपत्तियों के सुचारू प्रबंधन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। अब जानते हैं कि सरकार ने क्या कहा संवेधानिकता पर सवाल ; बुद्धवार को वक्फ संशोधन बिल पर लोक सभा में पक्ष व विपक्ष के बीच जुबानी जंग के बीच सरकार का पक्ष रखते हुए केन्द्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि उक्त विधेयक संविधान के दायरे में रखकर बनाया गया है . इसका उद्देश्य किसी अन्य समुदाय के न तो अधिकारों के खिलाफ है और न ही यह उनके अधिकारों को प्रभावित करना है। भ्रष्टाचार को रोकने की पहल कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने स्पष्ट किया कि वक्फ पर कानून बन जाने के बाद बोर्ड में पारदर्शिता आयेगी . ऐसा होने से वक्फ की संपत्तियों की हेराफेरी के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगा। संघीय ढांचे का सम्मान सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि यह विल तमाम राज्यों की सहमति से लिया जाएगा . ऐसा होने से राज्यों के अधिकारों के हनन पर रोक लग पाएगी।
रायपुर। नवा रायपुर स्थित सचिवालय में पदस्थ उप सचिव और अवर सचिव स्तर के अफसरों समेत कई दूसरे अधिकारियों के विभाग और कार्यभार में फेरबदल किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से विधिवत आदेश जारी कर दिया है। ताजा आदेश के मुताबिक़ वन्दना भारती को जल संसाधन विभाग से मुख्यमंत्री सचिवालय स्थानांतरित किया गया है।
धमतरी। बटंची चाकू के साथ बदमाश गिरफ्तार हो गया है, कोतवाली टीम पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था तभी अंबेडकर चौक के पास मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ की स्थानक भवन के पास सुंदर गंज वार्ड धमतरी में एक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार बटंची चाकू को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार स्थानक भवन के पास सुंदर गंज वार्ड धमतरी पहुंचकर देखे मुखबिर के बताये व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार बटंची चाकू को अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहा था जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था।
रायपुर। सरस्वती नगर में 3 सटोरिया गिरफ्तार हुआ है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कुकुरबेडा आलेख महिमा मंदिर परिसर पास स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति आई.पी.एल. किक्रेट मैच के दौरान ऑन लाईन सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान कमरे में 03 व्यक्ति उपस्थित थे। पूूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम राजेश सेन उर्फ राजेश कुमार, शिवचरण सेन उर्फ लालू एवं ओंकार सेन उर्फ ओम होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा कमरे को चेक करने पर पाया गया कि सटोरियों द्वारा अलग - अलग कंपनियों के 16 नग एंड्रायड एवं की-पेड मोबाईल फोन का सेट-अप तैयार कर ऑन-लाईन सट्टा संचालित किया जा रहा था एवं साथ ही सटोरियों द्वारा कागज में सट्टे के पैसों का हिसाब-किताब भी लिख जा रहा था। जिस पर आरोपी राजेश सेन उर्फ राजेश कुमार, शिवचरण सेन उर्फ लालू एवं ओंकार सेन उर्फ ओम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 16 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 60,000/- रूपये, 02 नग पेन तथा सट्टा के पैसों का हिसाब- किताब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 57/25 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. राजेश सेन उर्फ राजेश कुमार पिता श्रवण कुमार सेन उम्र 39 साल निवासी कुकुरबेडा आलेख महिमा मंदिर परिसर के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर। 02. शिवचरण सेन उर्फ लालू पिता बोधन राम सेन उम्र 28 साल निवासी शिवानंद नगर तालाब के पास थाना खमतराई जिला रायपुर। 03. ओंकार सेन उर्फ ओम पिता सनत राम उर्फ संतराम सेन उम्र 28 वर्ष निवासी कचना हाउसिंग बोर्ड कालोनी ब्लाक नं-16 म.नं-378 थाना खम्हारडीह जिला रायपुर।
रायपुर। दो सटोरिया गिरफ्तार किए गए है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत कटोरा तालाब स्थित सूर्या अपार्टमेंट के पास दोपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन एवं हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम खुशाल जैन एवं तूफान तिलंते निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा मोबाईल फोन में MR-BEAN नामक एप से ऑन लाईन सट्टा संचालित करने के साथ ही सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब रखना पाया गया। जिस पर आरोपी खुशाल जैन एवं तूफान तिलंते को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 1,57,000/- रूपये तथा सुजुकी एक्सेस वाहन क्रमांक सी जी 04 पी डब्ल्यू 2869 जुमला कीमती लगभग 2,62,000 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 140/25 धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. खुशाल जैन पिता मनोज कुमार जैन उम्र 28 वर्ष निवासी श्रीनगर आकाश गैस गोदाम के पास थाना गुढियारी जिला रायपुर। 02. तूफान तिलंते पिता मनीराम तिलंते उम्र 30 वर्ष निवासी शारदा पारा कैंप 02 भिलाई बैकुंठ धाम के पास थाना छावनी जिला दुर्ग। हाल पता - काशीराम नगर मकान नं 3466 पी डब्लू डी ब्रिज के पास गली नं 02 थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।
रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां दसवीं की ओपन परीक्षा में एक युवक ने फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' की तर्ज पर अपने साले को अपनी जगह परीक्षा देने भेज दिया। मगर उसकी यह चालाकी ज्यादा देर तक छिपी नहीं रह सकी और स्कूल प्रशासन की सतर्कता से परीक्षा कक्ष में ही फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हो गया। पुसौर पुलिस ने आरोपी जीजा-साला को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा घटना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलमला की है, जहां 1 अप्रैल 2025 को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक कक्षा 10वीं की विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित थी। परीक्षा कक्ष क्रमांक 01 में पर्यवेक्षक जब उपस्थिति पत्रक की जांच कर रहे थे, तभी उन्हें एक परीक्षार्थी पर शक हुआ। जब प्रवेश पत्र में लगी फोटो और परीक्षा दे रहे युवक के चेहरे का मिलान किया गया, तो स्पष्ट हो गया कि दोनों अलग-अलग लोग हैं। परीक्षा केंद्र के प्राचार्य कामता नाथ तिवारी ने तत्काल थाना पुसौर को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने खुद को अमन सारथी (18), पिता पंचराम सारथी, निवासी सराईपाली, थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़ बताया। जब जांच आगे बढ़ी, तो पता चला कि अमन असल परीक्षार्थी नहीं है, बल्कि वह अपने जीजा यादराम सारथी (27) की जगह परीक्षा देने आया था। असली परीक्षार्थी यादराम सारथी फरार मिला, तो पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की और धरमजयगढ़ में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यादराम ने स्वीकार किया कि वह परीक्षा में पास होने के लिए अपने साले अमन को प्रलोभन देकर अपनी जगह बैठाया था। कानूनी शिकंजा और सबूतों की जब्ती पुलिस ने प्राचार्य की शिकायत पर थाना पुसौर में अमन सारथी और यादराम सारथी के खिलाफ अपराध क्रमांक 82/2025, धारा- 318 (4), 319 (2), 61 (2), 3 (5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया। इसके अलावा, जांच में छत्तीसगढ़ मान्यता प्राप्त परीक्षा अधिनियम 1937 की धारा 04 भी जोड़ी गई, जो परीक्षा में धोखाधड़ी और प्रतिरूपण से जुड़ी गड़बड़ियों पर लागू होती है। पुलिस ने इस मामले में शिक्षा अधिकारी का आदेश पत्र, परीक्षा का टाइम टेबल, परीक्षार्थी उपस्थिति पत्र, आरोपी की उत्तर पुस्तिका और मोबाइल से ली गई तस्वीरें जब्त कर ली हैं। इस फर्जीवाड़े को बेनकाब करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और सीएसपी आकाश शुक्ला के निर्देशन में कार्रवाई की गई। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक योगेश उपाध्याय, आरक्षक कीर्तन यादव और खिरोद भोय की अहम भूमिका रही। न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों आरोपियों यादराम सारथी (27) और अमन सारथी (18) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। परीक्षा में पास होने के लिए किया गया यह 'मुन्ना भाई स्टाइल' फर्जीवाड़ा जीजा-साले के लिए महंगा साबित हुआ। प्रशासन व पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की धोखाधड़ी पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
महासमुंद। कोडार डैम के पास महिला की जली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस डाग स्क्वायड और फोरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंची है. घटना स्थल से महिला का अधजला पर्स, लिपिस्टिक, चप्पल आदि बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार, लाश को चार दिन पहले जलाया गया होगा। कोडार के वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 52 में महिला की जली हुई लाश मिली है. पुलिस हत्या के बाद लाश को जलाने की आशंका जता रही है. तुमगांव पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी ।
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरकुरा क्षेत्र में एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने की खबर सामने आई है। हादसे के तुरंत बाद रायपुर रेल मंडल के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना हावड़ा-मुंबई मेन लाइन के किलोमीटर क्रमांक 823/25 के पास हुई है। रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने इस डिरेलमेंट की पुष्टि की है, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन-किन ट्रेनों पर इसका असर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन स्थिति की समीक्षा कर रहा है और जल्द ही आधिकारिक बयान जारी कर सकता है। राजधानी रायपुर के उरकुरा क्षेत्र में एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने की खबर सामने आई है। इस हादसे के बाद रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया है, और रायपुर रेल मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना हावड़ा-मुंबई मेन लाइन के किलोमीटर क्रमांक 823/25 के पास हुई है। रेलवे के अधिकारियों ने इस डिरेलमेंट की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन ट्रेनों की आवाजाही इस दुर्घटना से प्रभावित होगी। रेल प्रशासन घटना के कारणों की जांच में जुटा हुआ है और जल्द ही इस पर आधिकारिक बयान जारी किया जा सकता है। यातायात प्रभावित होने की आशंका इस हादसे से हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है। मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह से रेलवे ट्रैक बाधित हो सकता है, जिससे अन्य यात्री ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ सकता है। हालांकि, रेलवे के अधिकारी यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि ट्रेनों का संचालन जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके। रेलवे प्रशासन ने मौके पर राहत और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। तकनीकी टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पटरी और डिरेल हुए डिब्बों का निरीक्षण कर रही है। इसके साथ ही, इस हादसे के पीछे के संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है, जैसे कि तकनीकी खराबी, पटरियों की स्थिति या अन्य कोई मानवीय त्रुटि। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को किसी भी संभावित असुविधा से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही रेलवे द्वारा ट्रेनों के प्रभावित होने या वैकल्पिक व्यवस्थाओं को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।
राजनांदगांव /वनचेतना मनगटा मार्ग ग्राम बघेरा राजनांदगांव में स्थित बाबा मरस पोटा धाम में 30 मार्च से 5 अप्रैल तक सप्ताहिक संगीत मय श्री मद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलित के साथ किया गया है बाबा मरस पोटा धाम के संरक्षक श्री राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि राजनांदगांव से 16 किलोमीटर दूर स्थित चारों ओर जंगल एवं पहाड़ी से घिरा आकर्षक एवं भव्य स्थान बाबा मरस पोटा धाम में 30 मार्च से 5 अप्रैल तक सप्ताहिक संगीत मय श्री मद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया कथा वाचक श्री भागवताचार्य पंडित खिलेश कृष्ण दुबे द्वारा कलश / वेदी पूजन के साथ किया गया पहला दिन कथा में भागवताचार्य श्री दुबे जी /भागवत महात्म्य /गौकर्ण कथा/ परिक्षित जन्म/श्राप एवं हिरण्याक्ष वघ का बहुत सुन्दर कथा प्रस्तुत किया गया *चैत्र शुक्ल पक्ष दुसरा दिन 31 मार्च दिन सोमवार कपीलावलार /सती कथा ध्रुव चरित्र चैत्र शुक्ल पक्ष तीसरा दिन भरत चरित्र /अजामिल चरित्र प्रहलाद चरित्र चैत्र शुक्ल पक्ष चौथा दिन 2 अप्रेल समुद्र मंथन वामन कृष्ण अवतार / चैत्र शुक्ल पक्ष 3 अप्रेल बाल लीला /नाग लीला/राज लीला। 4अप्रैल मणी प्रसंग /सुदामा चरित्र 5 अप्रैल दिन शनिवार कलयुग वर्णन /परिक्षित मोक्ष गीता / तुलसी वर्षा हवन बाबा मरस पोटा धाम समिति के दिलीप साहु/धर्मेन्द्र श्रीवास्तव विकास लिमचा/ रवि साहु/ राजकुमार देवांगन/ विशाल साहु/कृष्णा साहु/चंदा /अर्जुन निषाद/पुरषोत्तम साहु/मुकेश/निलकंठ/ संजय यादव/थरवेतन /गांधी साहु/बहल यादव/प्रताप साहु/ ठाकुर राम/ ललीत रद्द/भुषण साहु/ हेमलाल/ रोहित साहु/ दिलीप मेश्राम ने बाबा मरस पोटा धाम में आयोजित सप्ताहिक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कार्य क्रम को भव्य बनाने की अपील की है
धमतरी। कुरूद विकासखण्ड के गातापार ग्राम पंचायत में स्थापित किए गए मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट के जल्द चालू होने की उम्मीद बढ़ गई है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस प्रसंस्करण केन्द्र का सीईओ जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव और पशु पालन विभाग तथा आजीविका मिशन के अधिकारियों के साथ पिछले दिनों अवलोकन किया। इस प्रसंस्करण केन्द्र के चालू हो जाने से क्षेत्र के दूध उत्पादक पशुपालकों और महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों को रोजगार के वैकल्पिक अवसर मिलेंगे। कलेक्टर ने इस दौरान प्रसंस्करण केन्द्र में लगाई गई बडी़-बड़ी मशीनों और अन्य उपकरण का भी अवलोकन किया और उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी पशुपालन विभाग के अधिकारियों से ली। इस दौरान कलेक्टर ने दुग्ध उत्पादन और वितरण से जुड़ी स्थानीय स्व सहायता समूह की महिलाओं से भी बात की। उन्होंने इस संयंत्र को शुरू करने के लिए तकनीकी रूप से योग्य टेक्निशियन की सेवाएं के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।
Adv