रायगढ़। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान जारी है जिसमें खरसिया और चक्रधरनगर पुलिस ने बीते 24 और 25 मार्च को छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और महुआ शराब जब्त की। चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई: 25 मार्च को चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम महापल्ली में शराब रेड की। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को सूचना मिली थी कि हेमसागर निषाद (20) अपने कब्जे में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। पुलिस ने दबिश देकर संदेही को पकड़ लिया। प्रारंभ में उसने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने शराब बिक्री की बात कबूल ली और प्लास्टिक डिब्बे में छिपाकर रखी 06 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 1200 रुपये) पेश की। आरोपी हेमसागर निषाद (निवासी महापल्ली नवामुडा, थाना चक्रधरनगर) के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पौलुस एक्का, आरक्षक श्वेत कुमार बारिक, चंद्र कुमार बंजारे, मिनकेतन पटेल और महिला आरक्षक अनिता बेक शामिल थे। खरसिया पुलिस की कार्रवाई: खरसिया पुलिस ने 24 मार्च को ग्राम गीधा और चपले में छापेमारी की। ग्राम गीधा में रमेश कुमार खुटे (44) को उसके घर के सामने से शराब बेचते पकड़ा गया। पुलिस को देख आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टीम ने उसे धर-दबोचा। आरोपी के पास से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 1400 रुपये) और 100 रुपये नकद जब्त किए गए। वहीं, ग्राम चपले के रेलवे फाटक के पास नहर किनारे पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी गोपाल पटेल (22) निवासी औंराभाठा, थाना कोतरारोड को पकड़ा। उसके पास से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 3000 रुपये) बरामद की गई। दोनों मामलों में थाना खरसिया में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस रेड में महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर, संजय मिंज, बिरीछराम साण्डे, योगेश साहू और सत्य नारायण सिदार की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसते हुए कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ।
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक नग्न हालत में हथियार लेकर महिला के घर में घुस गया. जहां आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. मामले में आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी की है. जानकारी के अनुसार, शहर के सिंचाई कॉलोनी में महिला को घर में अकेला पाकर युवक घर में जबरन घुस गया. इस दौरान आरोपी नग्न हालत में था. हथियार से हमले और जबरदस्ती करने की कोशिश की. महिला ने जोर-जोर से चीखने लगी। जिसे सुनकर घर पर मौजूद अन्य लोग मौके पर पहुंचे. घटना में युवक खुद के हथियार से घायल हो गया. घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची. सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि आरोपी राकेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अभी घायल होने के कारण उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां आगे की कार्रवाई करते हुए न्यायिक डिमांड पर भेजा जाएगा।
रायपुर। टैक्स बकायादारों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है. आज जोन 10 राजस्व विभाग की टीम ने जोन सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के नेतृत्व में बड़े बकायादारों पर कार्रवाई की. बकाया राशि अदा नहीं किए जाने पर उनके संस्थानों पर सीलबंद की कार्रवाई की गई. सहायक राजस्व अधिकारी ने बताया कि आज नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड नम्बर 53 के देवपुरी क्षेत्र में बड़े बकायादारों की सम्पतियों पर सीलबंद की कार्रवाई की है अनूप अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, एकता अग्रवाल देवपुरी स्थित ट्रेक्टर डीलर व्यवसायिक उपयोगकर्त्ता भूमि, नवीन सिंघानिया, नीतू,नवीन, उर्मिला, राजकुमार, प्रवीण ने वर्ष 2016-17 से 2024-25 तक बकाया राशि 32 लाख 94 हजार 675 रुपए का बकाया अदा नहीं किया. इसके चलते उनके 5 गोडाउन को सील किया गया. वहीं हरीश अग्रवाल, हरिनारायण अग्रवाल टाइल्स फैक्ट्री टिसाफऱ, सचिन इंटरप्राइजेस, जलाराम इंटर प्राइजेस द्वारा खिलौना फैक्ट्री का बकाया अदा नहीं किए जाने पर फैक्ट्री को सील किया गया।
छतीससगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र और सचिव तीर्थराम यादव जी एवं रविशंकर वि वि के कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर ने संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि के कर्मचारियों और सेवानिवृत कर्मचारीयों की अपनी अहम समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से मिलकर अपनी समस्याओं का निदान कराने के लिए मिलना चाहतें हैं l
सेवानिवृत कर्मचारीयों को मुख्यमंत्री जी से मिलने का अभी तक समय नहीं मिल पा रहा है, क्योकि आप अब तक विधान सभा और नगर निगम के साथ साथ पंचायत चुनाव आदि में ब्यस्त थे l अब चूंकि सभी चुनाव और विधान सभा सत्र आदि समाप्त हो चुके हैं ऐसे में मुख्यमंत्री जी का जनदर्शन मुख्यमंत्री निवास में हिंदू नववर्ष चैत्र नवरात्र के
प्रथम गुरुवार 3 अप्रेल 2025 से
पुन्ह प्रारम्भ किये जाने की मांग वि वि के सेवानिवृत कर्मचारीगण करते हैं l ज्ञातब्य हो की नई सरकार के गठन उपरांत अब तक संभवतः पांच या छ्ह मुख्यमंत्री जनदर्शन ही हुए हैं छत्तीसगढ़ की जनता से और जन जन से जुड़ने और सबके साथ सबका विकास के लिए मुख्यमंत्री जनदर्शन अतिआवश्यक है l छत्तीसगढ़ प्रदेश के सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन कर्मचारीयों कि छोटी छोटी समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री जी से जनदर्शन में मिल कर विश्वविद्यालयों के सेवानिवृत कर्मचारीयों की समस्याओं का समाधान कराना चाहते हैं l
रायपुर। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को संसद में प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों, छोटे किसान-व्यापारियों के आर्थिक विकास और डेयरी सहकारी समितियों को मजबूत बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण सवाल उठाए। उन्होंने केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से यह जानकारी मांगी कि सरकार गांवों और शहरों में नई सहकारी समितियों की स्थापना तथा मौजूदा समितियों को सशक्त करने के लिए क्या कदम उठा रही है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों के कार्यक्रमों में सुधार लाने और छोटे किसानों एवं व्यापारियों को सरलता से ऋण उपलब्ध कराने की नीतियों के बारे में पूछताछ की। साथ ही, उन्होंने सरकार की डेयरी सहकारी तंत्र विकसित करने, दूध उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाने, सहकारी संगठनों के माध्यम से महिलाओं और युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं कृषि आधारित उद्योगों को वित्तीय सहायता देने की योजनाओं पर भी जानकारी मांगी। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का उत्तर केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने संसद में बताया कि केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में सहकारी बैंकों और छोटे किसानों-व्यापारियों को सशक्त करने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने देशभर में 2 लाख बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी और मात्स्यिकी सहकारी समितियों की स्थापना की योजना को मंजूरी दी है, जिसे राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, राष्ट्रीय मत्स्यकी विकास बोर्ड एवं राज्य सरकारों के सहयोग से क्रियान्वित किया जा रहा है।
अमित शाह ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने श्वेत क्रांति 2 पहल की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य संगठित डेयरी सेक्टर में डेयरी सहकारी समितियों की हिस्सेदारी बढ़ाना, छोटे डेयरी किसानों को बाजार उपलब्ध कराना और महिला सशक्तिकरण में योगदान देना है। सरकार का लक्ष्य अगले 5 वर्षों में डेयरी सहकारी समितियों की दूध खरीद को 50% तक बढ़ाना है। इस दिशा में अब तक 8,294 नई डेयरी सहकारी समितियां पंजीकृत की जा चुकी हैं। सहकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम -सहकारी समितियों के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है। -अब तक 1,90,894 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया है, जिसमें 38,179 महिलाएं शामिल हैं। -वर्ष 2024-25 में सहकारी समितियों के विकास के लिए 89,750 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। -शहरी सहकारी बैंकों के लिए आवास ऋण सीमा को 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 60 लाख रुपये कर दिया गया है, जबकि ग्रामीण सहकारी बैंकों के लिए यह सीमा 75 लाख रुपये कर दी गई है। -
सहकारी बैंकों से मिलने वाले ऋण पर 85% तक जोखिम कवरेज उपलब्ध कराया गया है, जिससे छोटे किसानों और व्यापारियों को आसानी से ऋण मिल सकेगा। - सहकारी बैंकों से कोलेटरल-मुक्त ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। - 1500 शहरी सहकारी बैंकों को आवश्यक सूचना प्रौद्योगिकी, संरचना और प्रचालन सहायता प्रदान करने के लिए नेशनल फेडरेशन ऑफ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक्स एंड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की स्थापना की गई है। छत्तीसगढ़ के किसानों और व्यापारियों को होगा लाभ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा सहकारी क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए जा रहे हैं, जिससे छत्तीसगढ़ के किसानों, व्यापारियों और छोटे उद्यमियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार सृजन, कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा और छोटे व्यापारियों को वित्तीय सहायता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार की नई सहकारी योजनाएं छत्तीसगढ़ में किसानों, दुग्ध उत्पादकों, महिला उद्यमियों और छोटे व्यापारियों के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
रायपुर। प्रदेश में 1 अप्रैल से 67 नई शराब की दुकानें खुलने जा रही है। नई शराब दुकानों को लेकर चौतरफा विरोध के स्वर हैं। खबर है कि भाजपा के कुछ सांसद भी नई शराब दुकान खोलने के पक्ष में नहीं हैं। बताया गया कि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, और कुछ अन्य नेता इस सिलसिले में सीएम विष्णुदेव साय से चर्चा कर सकते हैं। सरकार ने नए वित्तीय वर्ष में 67 नई देशी और विदेशी शराब दुकान खोलने जा रही है। ये शराब दुकानें उन इलाकों में खोली जा रही है जहां 30 किलोमीटर के आसपास कोई शराब दुकान नहीं है। आबकारी अफसरों का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए नई दुकानें खोली जा रही है। प्रदेश में वर्तमान में 674 देशी, और विदेशी शराब की दुकानें हैं। नई दुकानें खुलने से संख्या बढक़र 741 हो जाएगी। ये दुकानें 1 अप्रैल से शुरू होंगी। शराब दुकान खोलने का भाजपा के अंदरखाने में ही विरोध शुरू हो गया है। रायपुर के अभनपुर इलाके में तीन नई शराब दुकानें खोली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से संपर्क कर नई शराब दुकानों का विरोध किया है। दुर्ग, जांजगीर-चांपा सहित अन्य जगहों पर भी कुछ इसी तरह के सिफारिशें सामने आई हैं। संसद का सत्र चल रहा है और सांसद दिल्ली में हैं। कहा जा रहा है कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई अन्य नेता इस मसले पर सीएम विष्णुदेव साय से चर्चा कर सकते हैं।
जशपुर। विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के मायाली के मधेश्वर महादेव धाम में आयोजित 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा में सहभागी बने और भक्ति-भाव से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति परिवारों के साथ बैठकर कथा का श्रवण किया। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर शिव महापुराण कथा का श्रवण करने एक लाख से अधिक श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी का पुष्पमाला पहनाकर एवं मधेश्वर महादेव का छायाचित्र भेंटकर अभिनंदन किया, साथ ही प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 27 मार्च को पुनः प्रारंभ होगी मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धालुजनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हम सबके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है कि भगवान शिव की दिव्य कथा कहने स्वयं पंडित प्रदीप मिश्रा मधेश्वर महादेव की धरती पर पधारे हैं। यहां पाँच दिनों से चल रही शिव भक्ति की धारा से समूचा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया है। इस पावन कथा से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति हो रही है। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना का पुनः शुभारंभ 27 मार्च को किया जाएगा। इसके तहत इच्छुक श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन हेतु भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अयोध्या धाम रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अब तक 22,000 से अधिक श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। शिव महापुराण कथा की दिव्य धारा से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति के ग्रामीण भी लाभान्वित हुए। ग्राम पंडरसिली (मनोरा), बेहेराखार और भितघारा (बगीचा) से आए अनेक श्रद्धालु कथा स्थल पहुंचे। पहाड़ी कोरवा जनजाति के संतोष राम, बजरु राम, शंकर राम, दुर्गा राम और बिरहोर जनजाति के गेंदु राम, गुरुबारु राम, लाखा राम ने कहा कि शिव कथा ने हमारे अंतर्मन को छू लिया है। प्रदीप मिश्रा जी के प्रवचन केवल भक्ति नहीं सिखाते, वे जीवन को नई दिशा भी देते हैं। मधेश्वर महादेव: आध्यात्मिक आस्था का केंद्र मुख्यमंत्री साय ने मधेश्वर महादेव धाम को विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में गौरव का प्रतीक बताया और कहा कि यह स्थल पूरे प्रदेश की धार्मिक आस्था का केंद्र है। उन्होंने आह्वान किया कि इस पावन अवसर का अधिक से अधिक लोग लाभ लें और कथा के शेष दो दिनों में भी उपस्थित होकर शिव भक्ति से स्वयं को अनुप्राणित करें।
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि उसके रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट को चीन ने हैक कर लिया. सेना ने इस तरह की भ्रामक खबरों से बचने की अपील की है और कहा है कि उनकी सभी संपत्तियां पूरी तरह सुरक्षित हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय सेना का एक RPA कंट्रोल खोकर चीन की सीमा में चला गया और वहां उसे चीन ने हैक कर लिया. इस पोस्ट के आधार पर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भी इस घटना का जिक्र किया गया था. हालांकि, सेना के सूत्रों ने स्पष्ट किया कि यह खबर पूरी तरह 'निराधार और गलत' है. सेना ने कहा कि ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है और इस तरह की अफवाहों से जनता में बेवजह डर और गलतफहमी फैल सकती है. सेना ने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि वे बिना पुष्टि किए किसी भी खबर को न फैलाएं. सेना की ओर से कहा गया कि वे अपने सभी उपकरणों और संचालन की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर भारत-चीन सीमा से जुड़ी भ्रामक खबरें वायरल होती रही हैं, जिन्हें बाद में सरकार और सेना द्वारा खंडित किया गया. सेना का कहना है कि बिना पुष्टि की गई खबरें न केवल भ्रम पैदा करती हैं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामलों में गलतफहमी भी पैदा कर सकती हैं.
दुर्ग। भिलाई के सेक्टर-4 स्थित अन्नपूर्णा वस्त्रालय की छत से गिरकर एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान सागर सिन्हा के रूप में हुई है, जो पाटन का निवासी और इसी दुकान में कर्मचारी था। युवक तीसरी मंजिल से अचानक नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक को गिरते और फिर लोगों द्वारा उठाते हुए देखा जा सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही भट्ठी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक गलती से गिरा था या किसी झगड़े या मारपीट के बाद उसे गिराया गया या उसने आत्महत्या की? पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।
अंबिकापुर। अंबिकापुर के होटल व्यवसायी को शापिंग मॉल में कमरा देने के नाम पर 12.35 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी को सरगुजा पुलिस ने दुर्ग से गिरफ्तार किया है। नए बन रहे शापिंग मॉल में दो कमरे देने के लिए 14 लाख 35 हजार रुपए बतौर एडवांस लिया था। जिसमें से दो लाख रुपए उसने वापस कर दिए थे। ठगी की शिकायत होटल व्यवसायी ने मणिपुर थाने में दर्ज कराई थी। जानकारी के मुताबिक, नमनाकला निवासी अशोक गुप्ता ने पुलिस को बताया कि, 2022 में शुभम बिहार मंगला, बिलासपुर निवासी रासपाल सिंह बागड़िया उनके लक्ष्मी होटल में आकर रुका था। काफी दिन तक होटल में रुकने के दौरान दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान हो गई थी। रासपाल सिंह बागड़िया ने अशोक गुप्ता को अंबिकापुर देवीगंज रोड पर जमीन का एग्रीमेंट कागज और साइड का नक्शा दिखाकर अंबिकापुर में एक शॉपिंग मॉल बनवाने की जानकारी दी। रासपाल सिंह बागड़िया ने अशोक गुप्ता को शापिंग मॉल में दो कमरे देने का झांसा दिया। पैसों की जरूरत बताते हुए बतौर एडवांस 14 लाख 35 हजार रुपए ले लिया। उसने बतौर गारंटी आईडीएफसी बैंक का चेक दिया गया था। यहां कोई मॉल नहीं बनाया गया। दिसंबर 2024 तक रासपाल सिंह ने अशोक गुप्ता को दो लाख रुपए ही वापस किया। बाकी पैसे 12 लाख 35000 रुपए वापस नहीं मिलने पर अशोक गुप्ता ने रासपाल सिंह बागड़िया से संपर्क किया तो उसका मोबाइल भी बंद मिला। मामले में अशोक गुप्ता ने मणिपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रासपाल सिंह के खिलाफ धारा 420 का केस दर्ज किया था। मणिपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि, जांच के दौरान रासपाल सिंह बागडिया को नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन नोटिस मिलने के बाद भी वह उपस्थित नहीं हुआ। मामले में पुलिस ने आरोपी रासपाल सिंह बागडिया (50) को दुर्ग से हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से मारुती सुजुकी कंपनी की सियाज कार क्रमांक सीजी/27/एम/2597 एवं 01 नग मोबाईल जब्त किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
मोहला मानपुर। इंटरनेट प्लेटफार्म पर युवक युवती की पहचान हु। मोबाइल से एक दूसरे से बात करने लगे। थोड़े ही दिनों में दोनों ने प्यार का इजहार भी कर दिया। बर्थडे के बहाने युवक ने गर्लफ्रेंड को बुलाया और जंगल ले गया। जंगल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेप किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला मोहला थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि नवंबर 2023 में उसकी पहचान गजेंद्र सिंह मरकाम (30 वर्ष) निवासी मासुल, थाना मोहला से फोन पर हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्रेम संबंध बन गया। युवक ने 3 दिसंबर 2023 को युवती को फोन किया और जन्मदिन के बहाने बुलाया। तय जगह पर युवती के पहुंचने के बाद युवक ने युवती को कार से कोरलवंड जंगल ले गया और शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर मोहला सिद्धार्थ नगर में किराए के मकान में लगातार शारीरिक शोषण करते रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 64(2)(म), 69, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर युवक को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
सारंगढ बिलाईगढ़। जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रथम सम्मिलन समारोह 25 मार्च को दोपहर 2:30 बजे मंगलवार को संपन्न होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी (वित्त मंत्री) के मुख्य आतिथ्य, टंकराम वर्मा प्रभारी सह राजस्व एवं युवा कल्याण खेलकूद मंत्री के अति विशिष्ट आतिथ्य में तथा देवेंद्र प्रताप सिंह सांसद राज्यसभा, राधेश्याम राठिया सांसद रायगढ़, कमलेश जांगड़े जांजगीर चांपा सांसद, उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़, कविता लहरें विधायक बिलाईगढ़, संपत अग्रवाल विधायक बसना, सौरभ सिंह पूर्व विधायक अकलतरा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा। प्रथम सम्मिलन का यह कार्यक्रम जिला पंचायत कार्यालय के समक्ष खेलभाटा मैदान में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में एवं उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक और निर्वाचित अन्य 12 जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न होगा।
रायपुर - श्री चित्रगुप्त जयंती आयोजन समिति छत्तीसगढ़ द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 4 मई को चित्रांशोत्सव 2025 को भव्य आयोजन किया जाएगा। चित्रगुप्त जयंती आयोजन समिति के संयोजक संजय श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इस वर्ष के कार्यक्रम में चित्रगुप्त पूजन, आरती, सामाजिकजनों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक सम्मान पत्रिका विमोचन ,नाट्य मंचन एवं रात्रिभोज शामिल है । यह कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक में प्रमुख रूप से संजय श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप वर्मा, राजेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, सुभाष वर्मा, विट्ठल श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, संदीप वर्मा, दिलीप वर्मा, अमित श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, मंजुल श्रीवास्तव, अमित वर्मा, रविन्द्र वर्मा, आनंद बक्षी, मिक्की श्रीवास्तव, नितिन खरे, श्वेता श्रीवास्तव, सारिका वर्मा, विनीता सक्सेना, कनक वर्मा, सीमा श्रीवास्तव, रितु श्रीवास्तव, अमृता श्रीवास्तव, अनुषा श्रीवास्तव ,ज्योति खरे , विवेक श्रीवास्तव, अभिषेक निगम, विनोद श्रीवास्तव ,दीपेंद्र श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अल्पना वर्मा, विमल श्रीवास्तव आदि कायस्थजन उपस्थित थे।
- प्रदेश अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश देवांगन ने दिलाई शपथ
- महिलाओं को जोड़ने सालभर होंगे कई कार्यक्रम और ट्रेनिंग
रायपुर | देवांगन समाज की अधिक से अधिक महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों में जोड़ने के उद्देश्य से महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है | इसमें रायपुर की श्रीमती रेणु देवांगन को महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाया वहीँ बीरगांव की श्रीमती श्रद्धांजलि देवांगन को प्रदेश सचिव व धमतरी की श्रीमती वेदिका देवांगन को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है |
विगत दिनों बीरगांव में प्रदेश देवांगन समाज की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी थी, जिसमे महिला देवांगन समाज की प्रदेश अध्यक्ष रेणु देवांगन ने समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश की अनुशंसा और प्रदेश सचिव श्री परस देवांगन की सहमति से प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की | इसमें प्रदेश की अलग- अलग विधाओं में निपुण महिलाओं को स्थान दिया गया है | इस दौरान उन्होंने संकल्प लिया कि महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए सालभर विविध कार्यक्रम और ट्रेनिंग सेशन रखा जायेगा | श्रीमती अमिता देवांगन (बिलासपुर), श्रीमती प्रीति देवांगन (पाटन ), श्रीमती शारदा देवांगन (रायपुर), श्रीमती उर्मिला देवांगन (चांगोराभाटा) ,श्रीमती बिंदा देवांगन (टिकरापारा) ,श्रीमती हेमीन देवांगन (चंगोराभाठा) को संरक्षक बनाया गया है |
वहीँ श्रीमती रामेश्वरी देवांगन (गुढ़ियारी ),श्रीमती रुक्मणी देवांगन (टिकरापारा) , श्रीमती उर्मिला देवांगन (बिरगांव) , श्रीमती विनीता देवांगन (रायपुरा),श्रीमती भारती देवांगन (बालोद) , श्रीमती भारती देवांगन (रायपुर) , श्रीमती कौशल्या देवांगन पार्षद (धमतरी), श्रीमती चंद्रकला देवांगन (गुढ़ियारी) को सलाहकार बनाया गया है | विधिक सलाहकार के रूप में श्रीमती रंजना देवांगन (रायपुर ), श्रीमती श्वेता देवांगन (बेमेतरा) की नियुक्ति की गयी है |
इनके आलावा श्रीमती मोनिका देवांगन (धमतरी ), श्रीमती सरस्वती देवांगन (चंगोराभाठा), श्रीमती ज्योति देवांगन (ब्राह्मणपारा) , श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन (नवापारा) , श्रीमती रजनी देवांगन (बिलासपुर) , श्रीमती कविता देवांगन (रायपुर ), श्रीमती मोहिनी देवांगन (बालोद) ,श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन जनपद अध्यक्ष (नगपुरा दुर्ग) उपाध्यक्ष बनाये गए हैं | श्रीमती ममता देवांगन (सिमगा), श्रीमती कल्याणी देवांगन (बिरगांव) , श्रीमती संगीता देवांगन (पलारी) , श्रीमती निशा देवांगन (लाखे नगर) , श्रीमती लता देवांगन (गुढ़ियारी ), श्रीमती सरिता देवांगन (बेमेतरा) , श्रीमती पूर्णिमा देवांगन पार्षद (कुरूद), श्रीमती संगीता लैंजवार (बिलासपुर) , श्रीमती प्रीति देवांगन ( धमतरी) सहसचिव नियुक्त हुए हैं |
संतोष अध्यक्ष और कमल नारायण सचिव निर्वाचित
चंदखुरी राज देवांगन समाज की वार्षिक बैठक में लिए गए कई निर्णय
रायपुर । छत्तीसगढ़ में देवांगन समाज को एक बुनकर की तरह एक साथ पिरोने का कार्य करना होगा तभी हम प्रदेश और देश के विकास में अपनी सशक्त भूमिका निभा पाएँगे। यह बातें चंदखुरी राज देवांगन समाज की वार्षिक बैठक में प्रदेश देवांगन समाज के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश देवांगन ने कही । बैठक में 30 गाँव के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान राज समाज का चुनाव भी संपन्न हुआ। सारागाँव में आयोजित बैठक की शुरुआत में माँ परमेश्वरी की पूजा अर्चना की गयी। साथ ही वार्षिक प्रतिवेदन रखा गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाज के अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर करने के लिए समाज को एकजुट होना होगा और सामाजिक समरसता का संदेश देना होगा तभी समाज में बदलाव आएगा, जिससे समाज मजबूत होगा । उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को समाज में जोड़ना होगा और समाज के लोगो को बुनकर बनकर एक साथ पिरोकर रखना होगा तभी समाज का उत्थान होगा । बैठक में चंदखुरी राज देवांगन समाज का चुनाव हुआ, जिसमें संतोष देवांगन (सारागाँव) अध्यक्ष और कमल नारायण देवांगन (पचेड़ा) सचिव निर्वाचित हुए। इनके अलावा गैंदूराम देवांगन कोषाध्यक्ष और हरीश देवांगन (पचेडा) अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ निर्वाचित हुए। बैठक में बैठक में समाज के संरक्षक श्री महेश देवांगन, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेणु देवांगन, राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री धनेश देवांगन, प्रदेश के सलाहकार श्री चन्द्रभान देवांगन, संतराम देवांगन, रायपुर जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष श्री दिनेश देवांगन, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला देवांगन, युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक श्री खिलेश देवांगन समेत 30 गाँव के प्रतिनिधि उपस्थित थे-
रायपुर । ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल जी न केवल छत्तीसगढ़ के बल्कि पूरे भारत के गौरव हैं उक्त उदगार ब्यक्त करते हुए आचार्य रमेंद्र नाथ मिश्र जी ने बताया कि शिवनाथ, महानदी की घाटी एवं छत्तीसगढ़ की माटी को गौरांवित करने वाले माननीय विनोद कुमार शुक्ल जी वरिष्ठ साहित्यकार को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने पर छत्तीसगढ़ छबि अंवेषक संस्थान और महाकोसल इतिहास परिषद् की ओर से शुभ कामनाएं दी गई उनकी साहित्य साधना की यह उपलब्धि राष्ट्रीय उपलब्धि की बात है हिंदी साहित्य को आपने विश्व में एक नई पहचान दी डा रमेंद्र मिश्र जी और छतीससगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र जी ने उन्हे शुभकामना देते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया l इस अवसर पर डा पूर्णिमा मिश्रा अर्थशास्त्र विभाग भी उपस्थित थी l
जशपुर। पत्थलगांव में शराबियों की अश्लील हरकतों से परेशान होकर आज महिलाओं ने शराब दुकान के सामने दो घंटे तक बैठकर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में शराब दुकान को अन्यत्र हटाने के लिए SDOP का आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। बता दें कि, पत्थलगांव जनपद की इकलौती प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत कुमेकेला की महिलाएं लम्बे समय से शराबियों की अश्लील हरकतों को लेकर काफी परेशान हैं। यहां स्कूली बच्चों को भी प्रतिदिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत के पार्षद जनार्दन कुमार का कहना है कि, इस शराब दुकान को अन्यत्र हटाने के लिए लम्बे समय से उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग की जा रही है। लेकिन स्कूली बच्चों और महिलाओं की मुश्किलें यथावत बनी हुई है। आज भी पत्थलगांव SDOP धुर्वेश जायसवाल ने धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओं को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन दो घंटे तक प्रदर्शन जारी रहा। बाद में पुलिस अधिकारी ने शराबियों की उदंडता रोकने तथा शराब दुकान को जल्द ही अन्यत्र हटाने का लिखित आश्वासन पर महिलाओं ने अपना आन्दोलन समाप्त किया।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के कारण मौसम फिर से बदल रहा है. प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों में बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव और नारायणपुर के कुछ स्थानों में बारिश की संभावना जताई गई है. इन क्षेत्रों में तूफान चलने, गरज-चमक, बारिश और 40-50 किमी की रफ्तार से सतही हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, माता कौशल्या की पावन धरा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सहृदय स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन! छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर, देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उनके प्रेरणादायक विचार हमें विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में और अधिक ऊर्जा प्रदान करेंगे। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि यह वर्ष भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी का वर्ष भी है। उनके नेतृत्व में गठित छत्तीसगढ़ राज्य का यह रजत जयंती वर्ष "अटल निर्माण वर्ष" के रूप में मनाया जा रहा है। अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बने, यही हमारा संकल्प है। राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ आगमन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे के बाद ओडिशा दौरे के लिए रवाना हुई। निर्धारित कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 10.35 बजे वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर पहुंची। यहां से राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंची और रजत जयंती वर्ष पर विधायकों को संबोधित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11.05 बजे विधानसभा पहुंचेंगी। विधानसभा पहुंचने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू कदंब का पौधारोपण किया। इसके बाद राष्ट्रपति के साथ सभी विधायकों का ग्रुप फोटोशूट हुआ। राष्ट्रपति के पूरे कार्य्रकम के दौरान राज्यपाल रमेन डेका, CM विष्णुदेव साय, विस अध्यक्ष रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत मौजूदगी रही। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही राज्यपाल रमेन डेका, विस अध्यक्ष रमन सिंह, सीएम विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष भी विधानसभा को संबोधित किया।
Adv