बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • बजट सत्र 2025, NMDC से संबंधित प्रदूषण के मुद्दे पर आज विधानसभा में होगा हंगामा

    18-Mar-2025

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 15वां दिन है और आज भी सदन में हंगामा होने की संभावना है। सदन में आज मंत्री राम विचार नेताम और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विभागों से जुड़े सवाल-जवाब होंगे, जिनके दौरान हंगामा हो सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एनएमडीसी से संबंधित प्रदूषण पर सवाल उठाया है, जिसे लेकर सत्ताधारी और विपक्षी दलों के बीच तीखी बहस की संभावना जताई जा रही है। ध्यान आकर्षण काल में रेडी-टू-ईट और कौशल प्रशिक्षण के मुद्दे पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े इन मुद्दों पर जवाब देंगे। इतना ही नहीं आज से मुख्यमंत्री के विभागों पर अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू होगी। इसके साथ ही पंचायती राज और स्थानीय निकायों की कैग रिपोर्ट भी पेश की जाएगी, जो विधानसभा में अहम बहस का मुद्दा बनेगा। सत्र के दौरान इन मुद्दों पर तीखी बहस और हंगामे के आसार हैं, जिससे सदन की कार्यवाही प्रभावित हो सकती है। 

  • भारतीय मूल की साहसी नारी सुनीता विलियम्स ने रच दिया इतिहास : CM विष्णुदेव साय

    18-Mar-2025

    रायपुर। सुनीता विलियम्स की धरती में वापसी पर CM विष्णुदेव साय ने कहा, धैर्य, साहस और आत्मविश्वास की अद्भुत मिसाल भारतीय मूल की साहसी नारी सुनीता विलियम्स जी को अंतरिक्ष में 9 महीने के कठिन सफर के बाद सकुशल पृथ्वी पर लौटने पर हार्दिक बधाई। उनका यह ऐतिहासिक मिशन विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण की दुनिया में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कठिनाइयों के बावजूद डटे रहना ही सफलता की पहचान है। आप पर हम सभी को गर्व है। आपका धैर्य एवं साहस नारी शक्ति का प्रतीक है, जो विश्वभर के लोगों को अपने सपनों को ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रेरणा देता है। 

  • मंत्रिमंडल विस्तार जल्द ही होगा, दिल्ली से लौटकर CM विष्णुदेव साय ने दी जानकारी

    18-Mar-2025

     रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे से लौट चुके हैं। दिल्ली दौरे से लौटने के बाद सीएम साय ने मीडिया से बातचीत की और दिल्ली में पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं से हुई चर्चा में बारें में जानकारी दी। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि नगरी निकाय और पंचायती चुनाव में मिली जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा हुई, जिसमें प्रधानमंत्री ने इसे सुशासन, विकास और जनता के विश्वास की जीत बताया। इस अवसर पर 30 मार्च को प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे पर भी चर्चा हुई।  सीएम साय ने यह भी बताया कि, नक्सलवाद पर सरकार और सेना के जवानों की लड़ाई लगातार जारी है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी को इस बारे में पूरी जानकारी दी है। इसके अलावा शहरी विकास मंत्री से नगरी क्षेत्र के विकास को लेकर भी बैठक हुई। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के दौरे और बैठक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि, वह एक ही फ्लाइट से रायपुर लौटे हैं और सचिन पायलट से मुलाकात भी हुई। मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि यह विस्तार जल्द ही होगा, लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा कि कांग्रेस का जो हश्र होना था, वह हो चुका है। 

  • होली के दिन चाकूबाजी करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

    17-Mar-2025

    रायपुर। राजधानी के आज़ाद चौक थाना इलाके में दो बदमाशों ने एक युवा पर जानलेवा हमला किया जिसके बाद पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए मामलें में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामलें में पुलिस ने बताया है कि बिछिया में एक गंभीर चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जहां अभिषेक उर्फ चुन्नू बिछिया ने एक युवक पर चाकू से 5-6 बार वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में पीड़ित को 12 टांके लगे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या और लूटपाट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।  झगड़े की शुरुआत: पीड़ित जब अपनी कार रिवर्स कर घर की ओर जा रहा था, तभी तुषार बिछिया ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो तुषार ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके तुरंत बाद, अभिषेक उर्फ चुन्नू बिछिया ने पीछे से आकर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। इस हमले के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि लक्की नामक एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। आरोपी की धमकी: भागने से पहले अभिषेक उर्फ चुन्नू बिछिया ने धमकी दी कि जब वह वापस आएगा, तो पीड़ित को जिंदा जला देगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना : पात्र परिवारों के लिए सर्वे जारी, 31 मार्च अंतिम तिथि

    17-Mar-2025

    महासमुंद। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आगामी पांच वर्षों (2024-25 से 2028-29) में पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए सर्वेक्षण कार्य जारी है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें “आवास प्लस“ सूची में शामिल किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र को प्रगणक नियुक्त किया गया है। वे “आवास प्लस“ एप के माध्यम से सर्वेक्षण कर रहे हैं। यदि किसी पात्र परिवार का नाम सूची से छूट जाता है, तो वह संबंधित ग्राम पंचायत सचिव से संपर्क कर अपना सर्वे निःशुल्क करवा सकता है। केंद्र सरकार ने 31 मार्च को अंतिम तिथि निर्धारित की है। इसके बाद किसी भी परिवार का सर्वे संभव नहीं होगा और न ही कोई दावा-आपत्ति स्वीकार की जाएगी। पात्र हितग्राही स्वयं भी अपना सर्वेक्षण कर सकते हैं। इसके लिए https://pmayg.nic.in/infoapp.html से “आवास प्लस“ एप्लिकेशन डाउनलोड कर आवश्यक जानकारी भरनी होगी। प्रशासन इस योजना के तहत पात्र परिवारों को जल्द से जल्द लाभ दिलाने के लिए तेजी से कार्य कर रहा है। सभी पात्र हितग्राही जल्द से जल्द अपने ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक या आवास मित्र से संपर्क कर अपना नाम सूची में दर्ज करवाएं और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।   द्वारा शुरू की गई नई योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को मिलेगा जो इसकी पात्रता शर्तों को पूरा करेंगे। कुछ विशेष श्रेणियों में आने वाले परिवारों को इस योजना से बाहर रखा गया है। जैसे मोटरयुक्त तिपहिया/चौपहिया वाहन वाले परिवार, मशीनीकृत कृषि उपकरण रखने वाले परिवार, 50,000 रुपये या अधिक की ऋण सीमा वाले किसान क्रेडिट कार्ड धारक, सरकारी कर्मचारी का सदस्य होने वाले परिवार, सरकार में पंजीकृत गैर-कृषि उद्यम वाले परिवार, जिनकी मासिक आय 15,000 रुपये से अधिक है, आयकर या व्यवसाय कर देने वाले परिवार, 2.5 एकड़ या अधिक सिंचित भूमि वाले परिवार और 5 एकड़ या अधिक असिंचित भूमि वाले परिवार शामिल है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित सरकारी कार्यालय से संपर्क करें।

  • तहसीलदार सस्पेंड, किसान द्वारा सुसाइड की कोशिश मामले में एक्शन

    17-Mar-2025

    बलौदाबाजार। तहसीलदार कुणाल सर्वइया को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें जगदलपुर जिला कार्यालय में अटैच किया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के उप सचिव ने आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि सुहेला तहसील कार्यालय में एक किसान ने जहर खा लिया था। बताया जा रहा है कि तहसीलदार के दुर्व्यवहार से परेशान होकर किसान ने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल, किसान का इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है। सभी मीडिया घरानों द्वारा इस खबर को प्राथमिकता से दिखाया था, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तहसीलदार को निलंबित कर दिया।

  • चौपाटी हटाने और संपत्ति कर में ब्याज माफी करने मेयर मीनल चौबे को ज्ञापन

    17-Mar-2025

    रायपुर। दानी गर्ल्स स्कूल-डिग्री गर्ल्स कॉलेज जाने के मार्ग में स्कूल कॉलेज के मुख्य द्वार से लगकर जारी चौपाटी निर्माण को तत्काल बंद करने और पुराने बकाया संपत्ति कर का ब्याज माफी किए जाने की घोषणा का पालन करने की मांग को लेकर सत्यमेव जयते फाउंडेशन के द्वारा महापौर मीनल चौबे को ज्ञापन दिया गया । सत्यमेव जयते फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक कन्हैया अग्रवाल ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि आज महापौर से मिलकर दानी गर्ल्स स्कूल के मुख्य द्वार से लगकर बन रही चौपाटी निर्माण को तत्काल बंद करने और वहां लगे कंटेनरों को हटाने के लिए ज्ञापन दिया गया । महापौर ने कहा कि मैं स्वयं दानी स्कूल की छात्रा रही हूं, चौपाटी का विषय गंभीर है इस मामले में यथासंभव कार्रवाई करेंगे। डॉ अजीत डेग्वेकर के कहा कि दानी गर्ल्स स्कूल डिग्री गर्ल्स कॉलेज के द्वारा के समीप बन रही इस चौपाटी और रूफटॉप कैफे के कारण बेटियों की सुरक्षा खतरे में पड़ेगी। रूफटॉप कैफे में बैठे लोगों की पहुंच स्कूल के कक्षा के अंदर और छात्रावास के कमरों तक होगी इससे छात्राओं की निजी स्वतंत्रता भी प्रभावित होगी।  सत्यमेव जयते फाउंडेशन के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र के अनुसार बकाया संपत्ति कर में ब्याज माफी का पालन करने हेतु भी ज्ञापन महापौर को दिया गया। अग्रवाल ने कहा कि संपत्ति कर में ब्याज माफी की घोषणा यदि तत्काल लागू नहीं होती है तो घोषणा होने तक करदाताओं को समय प्रदान किया जाना चाहिए । यदि बकाया कर दाताओं से नगर निगम बिना ब्याज माफी के संपत्ति कर वसूली करता है तो निश्चित रूप से मतदाताओं के साथ धोखा होगा।

  • मौत रोकने हवन-पूजन, इस गांव को आखिर किसकी लगी नजर?

    17-Mar-2025

    गरियाबंद। जिले के ग्राम फूलझर में बीते एक महीने के भीतर 8 ग्रामीणों की अचानक मौत से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इन रहस्यमयी मौतों के कारण गांव के लोग इतने भयभीत हैं कि उन्होंने इस बार पारंपरिक रूप से मनाया जाने वाला होली पर्व भी नहीं मनाया। गांव में न होलिका दहन हुआ और न ही रंग-गुलाल उड़ा। लगातार हो रही मौतों की वजह से ग्रामीणों में डर और चिंता बनी हुई है। इसी भय के कारण गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर संकट टालने की प्रार्थना की।  गांव में लगातार हो रही मौतों से चिंतित ग्रामीणों ने गांव के सभी कामकाज बंद रखे और पूरे विधि-विधान के साथ ग्राम के देवालय में विशेष पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव के प्रमुख चौक-चौराहों पर शोभायात्रा निकाली और विभिन्न मंदिरों में पूजा-पाठ किया। पूजा के दौरान महिलाएं पीली साड़ी पहनकर सिर पर मंगल कलश लिए नजर आईं, वहीं पुरुष धोती-कुर्ता पहनकर भजन-कीर्तन करते हुए गांव के शीतला मंदिर पहुंचे। यहां सभी ने मिलकर पूजा की और संकट टालने की मिन्नतें मांगीं। इसके बाद गांव के हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। ग्रामीणों का मानना है कि गांव में अनहोनी या विपदा के समय देवी-देवताओं की पूजा करने से संकट टल जाता है। इसी परंपरा को निभाते हुए गांव के लोगों ने सामूहिक पूजा का आयोजन किया।

  • प्री वेडिंग और शराब पर देवांगन समाज ने लगाया प्रतिबंध

    16-Mar-2025

    100 से अधिक निर्वाचित प्रतिनिधियों का हुआ सम्मान
     युवा, महिला , चिकित्सा, राजनीतिक, व्यापार और प्रचार-प्रसार प्रकोष्ठ की घोषणा की गयी
     राजस्व ज़िला बलौदा बाज़ार को मान्यता दिया गया

    रायपुर। प्रदेश देवांगन समाज ने आज सर्वसम्मति से विवाह के पहले होने वाले प्री वेडिंग और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब परोसे जाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है । प्रदेश की प्रबंध कार्यकारिणी बैठक में 100 से अधिक नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया ।
    बैठक में राजस्व ज़िला बलौदा बाज़ार को मान्यता दिया गया । वहीं संगठन का विस्तार करते हुए युवा, महिला, चिकित्सा, राजनीतिक, व्यापार एवं प्रचार-प्रसार प्रकोष्ठ की घोषणा भी की गयी। बैठक में सभी ज़िलों के प्रतिनिधि और संस्थापक सदस्य उपस्थित थे। प्रदेश देवांगन समाज की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक आज सुबह 11 बजे से बीरगाँव में संपन्न हुई।बैठक में सर्वप्रथम माँ परमेश्वरी की पूजा अर्चना की गयी तत्पश्चात् समाज के प्रदेश महासचिव परस देवांगन ने बैठक की प्रस्तावना रखी ।

    इसके बाद नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में प्रदेश भर से जीतकर आए जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया, इसमें नगर निगम धमतरी की सभापति कौशल्या देवांगन, नगपुरा की जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जनपद पंचायत नवागढ़ की अध्यक्ष अर्चना देवांगन, जनपद पंचायत धमधा की उपाध्यक्ष प्रीति देवांगन समेत 100 से अधिक ज़िला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पार्षद, सरपंच एवं उप सरपंचो का सम्मान किया गया।

    बैठक में प्रदेश देवांगन समाज के अध्यक्ष डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन ने कहा कि यह वक्त बंटने का नहीं बल्कि एकजुट होने का है। यही वजह है कि प्रदेश देवांगन जन कल्याण समाज के अध्यक्ष सागर देवांगन ने अपने संगठन का विलय हमारे संगठन में कर एकता के सूत्र में बंधने का पुनीत कार्य किया है । इसीतरह आने वाले समय में प्रदेश में संचालित अन्य संगठनों को भी एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा।

    डॉक्टर देवांगन ने कहा कि प्रदेश के विकास के साथ- साथ हमें सामाजिक बुराइयों को भी जड़ से मिटाना होगा । आज सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब के सेवन किया जाता है, इससे हमारी युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है । वहीं शादी से पहले होने वाले प्री वेडिंग का प्रचलन तेज़ी से बढ़ रहा है, इससे हमारे मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी बोझ बढ़ता जा रहा है । इसे रोकने की माँग कई जगह से की जा रही थी, इसलिए बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्री वेडिंग और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब के वितरण पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है । बैठक को संरक्षक महेश देवांगन, रामगोपाल देवांगन, बृजमोहन देवांगन(नारायणपुर), शंकर देवांगन (भिलाई) और अभय देवांगन ने भी सम्बोधित किया।

    बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी की घोषणा की गयी और उन्हें शपथ भी दिलाया गया । इनमे प्रमुख रूप से रेणु देवांगन को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, लक्ष्मीनारायण देवांगन को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष, डॉक्टर वेदप्रकाश देवांगन को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष, दानसिंह देवांगन को प्रचार- प्रसार प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष, धनेश देवांगन को राजनैतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष और अजय देवांगन की व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है ।
    बैठक में समाज के संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक कुंजलाल देवांगन, सेवकराम देवांगन, महेश देवांगन, रामगोपाल देवांगन, लक्ष्मीनारायण देवांगन, बृजमोहन देवांगन,अभय देवांगन,मदन देवांगन, महासचिव परस देवांगन, कोषाध्यक्ष वेदलाल देवांगन, उपाध्यक्ष चंपालाल देवांगन, हरीश देवांगन, होरीलाल देवांगन, शरद देवांगन, गजेंद्र देवांगन, विमल देवांगन, जीआर देवांगन, खिलेश देवांगन समेत सभी प्रदेश सहसचिव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।
     

  • मेले का पूरा बाजार समाला स्टेडियम में शिफ्ट करने की तैयारी

    16-Mar-2025

    रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला में सजने वाली दुकाने इस बार इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम समाला में लगाने की योजना है। प्रशासन ने मेले का पुरा बाजार समाला स्टेडियम में शिफ्ट करने की तैयारी कर दी है। यह मेला 20 से 22 अप्रैल तक चलेगा। शनिवार को विधायक मोहन लाल ब्राक्टा की अध्यक्षता में आयोजित हुई मेला कमेटी की बैठक में भी इस योजना पर चर्चा की गई। बैठक में कमेटी के सभी सदस्यों ने योजना पर सहमती भी जताई है। हालांकि योजना को अंतिम रुप देने से पहले प्रशासन द्वारा इस संदर्भ में लोगों से आपत्तियां व सुझाव मांगे गए है। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में अस्थाई दुकाने रोहड़ू बाजार की सडक़ों पर सजाई जाता है। जिससे सडक़ पर वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। साथ ही स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानियां उठानी पड़ती है। ऐसे में अब प्रशासन ने मेले की सभी दुकानों को इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम समाला में लगाने की योजना  तैयार की है। ताकि मेले के दौरान बजारा में ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न हो। वहीं राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले की सांस्कृतिक संध्याएं, दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल कूद गतिविधियां पहले की तरह रामलीला मैदान रोहड़ू में ही आयोजित की जाएगी। एसडीएम रोहड़ू विजय वर्धन ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि बाजार में सजने वाली दुकाने मेला कमेटी की मुख्य आय का स्त्रोत है। इस बार दुकानों को समाला स्टेडियम में शिफ्ट करने की योजना है। इस बारे में कोई भी व्यक्ति अपना सुझाव देना चाहे। तो लिखित में प्रशासन के पास अपना सुझाव दे। बैठक में नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष अशोक चौहान, उपाध्यक्ष सुजय अग्रवाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान, शिकड़ू देवता के मोतमीन रोशन लाल भ्रांटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व मंदिर कमेटी के सदस्य भी उपस्थित थे।

  • रायपुर में किन्नरों ने सरेआम युवक को पीटा, वीडियो वायरल

    16-Mar-2025

    रायपुर। राजधानी रायपुर में होली के दौरान किन्नरों के गुट ने युवक को बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद भी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो में कुछ किन्नर युवक को हाथ और मुक्कों से मारते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वही पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी के प्रधान आरक्षक इस मारपीट को रोकने का भी प्रयास कर रहे थे मगर किन्नरों ने उस युवक को पीटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस पर बयान जारी करने की संभावना है।

  • पुलिसकर्मी ने कई गाड़ियों को मारी ठोकर, नशे में धुत थे

    16-Mar-2025

    रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग की शर्मनाक करतूतें थमने का नाम नहीं ले रहीं! होली के दूसरे दिन देवेंद्र नगर स्थित पारस नगर में शराब के नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने पूरे इलाके में आतंक मचा दिया। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है, जब आरक्षक भरत सिंह ठाकुर (आर 2763) ने नशे की हालत में खड़ी गाड़ियों में टक्कर मारी और बेतहाशा हंगामा करने लगा। शराबी पुलिसकर्मी ने गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करने के बाद घरों के सामने खड़े होकर जोरदार गाली-गलौच शुरू कर दी। इतना ही नहीं, जब लोगों ने इसका विरोध किया तो वह और उग्र हो गया और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस उपद्रव का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • CM साय ने वकीलों से कहा, शोषित-पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु करें कार्य

    16-Mar-2025

    जशपुर। जशपुर जिला व्यवहार न्यायालय में आयोजित जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें न्यायिक सेवा के प्रति समर्पण का संकल्प दिलाते हुए शुभकामनाएं दीं। समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंसूर अहमद, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनार्दन खरे, विधायक गोमती साय और रायमुनी भगत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।   शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष ओम प्रकाश साय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद सिन्हा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दीपिका कुजूर, सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, सह सचिव सूरज चौरसिया, कोषाध्यक्ष सुचेन्द्र कुमार सिंह, ग्रंथपाल गोपाल प्रसाद रवानी और क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव श्री सत्येन्द्र जोल्हे शामिल थे।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिवक्ता संघ के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र की रीढ़ है और अधिवक्ताओं की इसमें प्रमुख भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ न्याय प्रक्रिया को तेज करने में योगदान देना चाहिए, ताकि समाज के सबसे वंचित तबके को भी न्याय सुलभ हो सके।  जशपुर अधिवक्ता संघ की ऐतिहासिक भूमिका और न्याय की परंपरा मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिला अधिवक्ता संघ के ऐतिहासिक योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि यह संघ हमेशा से सामाजिक न्याय और विधिक सेवा में अग्रणी रहा है। उन्होंने श्री भारतचंद काबरा, श्री बालासाहेब देशपांडे और नरहरि साय जैसी विभूतियों का स्मरण करते हुए कहा कि इन सभी ने शोषित, पीड़ित और वंचित लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    उन्होंने अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि वे इस परंपरा को बनाए रखते हुए लोगों के अधिकारों की रक्षा करें और उनके लिए न्याय की राह को सुगम बनाएं।  बार काउंसिल के जीर्णोद्धार एवं ई-लाइब्रेरी के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा मुख्यमंत्री साय ने अधिवक्ताओं के लिए सुविधा और संसाधनों को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बार काउंसिल के जीर्णोद्धार और ई-लाइब्रेरी के निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस दौर में ई-लाइब्रेरी से अधिवक्ताओं और कानून के छात्रों को नवीनतम विधिक जानकारी और अद्यतन संदर्भ सामग्री तक सहज पहुंच प्राप्त होगी।

    इससे न्यायिक प्रक्रियाओं में दक्षता बढ़ेगी और नए अधिवक्ताओं को अध्ययन व अनुसंधान के बेहतर अवसर मिलेंगे। न्यायपालिका और अधिवक्ता संघ का अटूट रिश्ता – प्रधान जिला न्यायाधीश इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंसूर अहमद ने कहा कि न्यायपालिका और अधिवक्ता संघ के बीच अटूट रिश्ता है, और दोनों को मिलकर समाज में न्याय और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं को न्याय की गरिमा बनाए रखने और विधिक सेवा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की अपील की। इस अवसर पर वक्ताओं ने अधिवक्ताओं की समाज में भूमिका, विधिक सहायता की आवश्यकता और न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार साझा किए।

  • पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान होली मिलन समारोह मनाया

    16-Mar-2025

    राजनांदगांव। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डा दिलीप धृतलहरे और सचिव संदीप खर्गवंशी ने बताया कि होली की पूर्व संध्या पर विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यालय के सामने विवेकानंद गार्डन में वि वि परिवार के समस्त सम्माननीय शिक्षकगण, कर्मचारी गण अधिकारी गण,सेवानिवृत्त कर्मचारीगण दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी गण, संविदा कर्मचारीगण एवं सुरक्षा और सफाई  कर्मचारीयों के साथ होली मिलन के इस सौहाद्र पूर्ण वातावरण में पूरे विश्वविद्यालय परिवार के साथ  आज दिनांक 13-3-2025 को  विवेकानंद गार्डन में होली मिलन कार्यक्रम में डा शैलेंद्र पटेल कुलसचिव , वित्त नियंत्रक अखिलेश्वर तँवर जी उप कुलसचिवगण में अनिमेश देवांगन, सनत कुमार वर्मा, नरेंद्र वर्मा और सहायक कुलसचिव खेमन सिंह कश्यप जी के साथ साथ छतीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र और सचिव तीर्थ राम यादव जी के साथ साथ वि वि के समस्त सम्माननीय कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारीगण और अपने पूरे साथियों की उपस्थिति में चार चाँद लगने से होली का यह रंग दुगुना समरसता लिए सौहाद्र पूर्ण वातावरण में  मनाया गया   महिला और पुरुष  दोनों के लिए अलग अलग पंडाल लगाए गए जिस से सभी कर्मचारी गण्888889ा  होली मिलन का यह पर्व भाई चारा और आपसी प्रेम भाव से युक्त होकर बिना मन मुटाव के और बिना किसी के भेद ७भाव के साथ मनाया गया उक्त होली मिलन कार्यक्रम में  ओजस्वनि सोनवानी, प्रविना यादव, अनिता अनंत,  नूतन साहू, प्रियंका ध्रुव कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव प्रदीप कुमार मिश्र और सेवानिवृत कर्मचारीयों में गोरा चंद बघेल  , प्रकाश ठाकुर , सुरेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।

  • रायगढ़ को विकास की राह पर लगातार आगे ले जाने के लिए काम करेंगे: ओ.पी.चौधरी

    15-Mar-2025

     रायगढ़। रायगढ़ जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रथम सम्मिलन व शपथ ग्रहण समारोह वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में संपन्न हुआ। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि लोगों ने इतने व्यापक स्तर पर जो विश्वास आप सब पर जताया है उस पर एक टीम की तरह कार्य करते हुए खरा उतरने के लिए काम करना है।  वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ जिले में सकारात्मक बदलाव और विकास कार्यों नई रफ्तार देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सवा सालों में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनहित के कार्यों को गति प्रदान की है। इस दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के किसानों को 1 लाख करोड़ रुपए खातों में अंतरित किए गए हैं। बीते दिनों किसानों को इस वर्ष के धान खरीदी के अंतर की राशि के 12 हजार करोड़ रूपये एकमुश्त दिए गए। इतनी बड़ी रकम किसानों को एक साथ पहली दफा दी गई है। जिसका असर रहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ी है। दोपहिया और ट्रैक्टर के बिकवाली में तेजी बनी रही। 70 लाख माताओं बहनों को प्रतिमाह 1 हजार की राशि महतारी वंदन योजना के माध्यम से दे रहे हैं। आवास निर्माण के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए सरकार गठन के पश्चात पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान किया गया। पिछले सवा साल में आवास निर्माण के काम काफी तेजी से हो रहे हैं। राशि जारी होने के साथ आवासों के निर्माण में प्रगति आई है। कई हितग्राहियों के आवास अब बनकर तैयार भी हो चुके हैं। राम लला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों को अयोध्याधाम और बनारस के दर्शन करवा रहे हैं। हाल ही में संपन्न कुंभ में प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में 4 एकड़ में छत्तीसगढ़ पवेलियन तैयार किया था। जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के कुंभ यात्रियों को मिला।  रायगढ़ के लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने इस मौके पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के नेतृत्व में रायगढ़ जिले में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि यह जिले के नागरिकों का भरोसा है जिसके कारण यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आप सभी को मिली है इस भरोसे पर खरा उतरने के लिए काम करना है।

    इस अवसर पर नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रायगढ़ जिले के विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है जिसे पूरा करने के लिए वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के मार्गदर्शन में लगातार सभी मिलकर कार्य करेंगे। जिला पंचायत रायगढ़ के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की नव निर्वाचित टीम अपने रायगढ़ के विकास के अपने दायित्व को पूरा करने हर संभव प्रयास करेगी। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, अरूणधर दीवान, उमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सत्यानंद राठिया, गुरूपाल भल्ला, विवेक रंजन रंजन सिन्हा, गोपाल शर्मा, मनहरण राठौर, सतीश बेहरा, नगर पालिका अध्यक्ष खरसिया कमल गर्ग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सारंगढ़ अजय नायक, श्रीकांत सोमावार, महेश साहू, सुभाष पाण्डेय, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अपर कलेक्टर रवि राही सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, नगर निगम के पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रायगढ़ में विकास की लिख रहे नयी इबारत- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में विकास कार्यों को नई पहचान देने के लिए कार्य कर रहे हैं। यहां 35 करोड़ की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण शुरू हो चुका है। इतवारी बाजार के साथ ऑक्सीजोन और पटेल पाली में आदर्श मंडी के निर्माण कार्य भी चल रहे हैं। शहर की सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है।

    रायगढ़ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण केलो परियोजना के नहरों का काम जल्द पूरा करने के लिए बजट से 100 करोड़ रुपए प्रदान किए गए हैं। इसके साथ ही 291 करोड़ रुपए की अतिरिक्त प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। सपनई डैम का काम आगे बढ़ रहा है। घरघोड़ा से रायगढ़ तक सड़क निर्माण प्राथमिकता से पूरा करवाया गया। कसडोल से रायगढ़ को आने वाली सड़क का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। रायगढ़ में फिजियोथेरेपी कॉलेज, पुसौर में नर्सिंग कॉलेज व पंजीयन कॉलेज खुलेगा। रायगढ़ में कला एवं संगीत महाविद्यालय और हार्टिकल्चर कॉलेज खुलेगा। प्रयास विद्यालय का संचालन रायगढ़ में हो रहा है।

    नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ प्रथम सम्मिलन समारोह नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में आयोजित प्रथम सम्मिलन समारोह में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शीखा रविन्द्र गबेल व उपाध्यक्ष दीपक सिदार सहित सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सुषमा खलखो, गोपाल अग्रवाल, मुस्कान चौहान, लक्ष्मी जीवन पटेल, ब्रजेश गुप्ता, भाग्यवती डोलनारायण नायक, बलदेव कुर्रे, सतबाई छोटे लाल पटैल, मुरलीधर राठिया, रमेश बेहरा, बंशीधर चौधरी, शांता भगत, रजनी राठिया, पूर्णिमा लाला सिंह बैगा, चन्द्रशेनी दुष्यंत राठिया, पुनेश्वर प्रसाद राठिया ने पंचायती राज अधिनियमों के तहत पदीय दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली। 

  • रेलवे पटरी पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

    15-Mar-2025

     गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। पेंड्रारोड से सारबहरा रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात युवक का शव पटरी पर दो भागों में कटा हुआ मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मरचुरी में सुरक्षित रखवाया है और परिजनों की तलाश की जा रही है। इस घटना से स्थानीय निवासियों में दहशत और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह दुर्घटना है या आत्महत्या अथवा किसी अन्य कारण से हुई घटना। 

  • रायपुर: बर्फ फैक्ट्री में गैस लीक, दमकल की टीम ने स्थिति संभाली

    15-Mar-2025

    रायपुर। शहर के फतेश मार्केट के सामने स्थित बर्फ फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर अचानक गैस लीक हो गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव के कारण स्थानीय लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिससे घबराकर लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद गैस रिसाव को बंद किया। राहत कार्य के चलते शाम तक स्थिति को काबू में कर लिया गया। प्रशासन का कहना है कि गैस लीक के कारणों की जांच की जा रही है और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को सख्त किया जाएगा। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है और किसी बड़ी जनहानि की खबर नहीं है। 

  • कई गाड़ियां जलकर राख, थाना परिसर में आगजनी की घटना

    15-Mar-2025

     कांकेर। जिले के कोतवाली थाना परिसर में आज सुबह भीषण आग लग गई, जिससे वहां खड़ी जब्त गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. आग लगने से अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई है. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया. हालांकि थाना परिसर में आग कैसे लगी, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले जब्त वाहनों में लगी और तेजी से फैल गई. देखते ही देखते कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं. 

  • जंगल को आग न लगाएं : वन विभाग

    15-Mar-2025

     सारंगढ़ बिलाईगढ़। होली पर्व पर कुछ लोगों के द्वारा और मौसम में परिवर्तन पर जंगल में आग लगने की घटनाएं घटित होती हैं जिसको लेकर वन विभाग और वन अधिकारी गंभीर है। दावानल और वनोपज संग्रहण के लिए लगाये जाने वाले आग की सूचना देने टोल फ्री 18002337000 नंबर जारी किया है, ताकि फायर वाचर्स और वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पा सके। वन विभाग की ओर से गांवों में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से लोगों को आग की लपट से होने वाली नुकसान की जानकारी दी जा रही है  जिले का गोमर्डा अभ्यारण्य घने जंगल से घिरा हुआ है। वनांचल क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों के लिए वनोपज संग्रहण जीविकोपार्जन का प्रमुख साधन है। ग्रामीण महुआ, चार, तेंदू का संग्रहण कर न सिर्फ जीविकापार्जन करते है, बल्कि वनोपज से होने वाले आमदनी का उपभोग शादी विवाह सहित घरेलू उपयोग के लिए सामान की खरीददारी भी करते है। मौसम ने अब करवट बदलना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में वनोपज संग्रहण की तैयारी भी शुरू हो गई है। ग्रामीण सुबह होते ही जंगल जाकर पूरे दिन महुआ, चार व तेंदू सहित अन्य वनोपज का संग्रहण करते हैं। ग्रामीण वनोपज संग्रहण के लिए पेड़ों के नीचे आग लगा देते है। यह आग देखते ही देखते पूरे जंगल को चपेट में ले लेता है। इसी तरह दावानल के कारण जंगल के भीतर आग लगने की घटनाएं होती है। जंगल के भीतर आग लगने से न सिर्फ औषधीय, ईमारती पेड़ पौधे जलकर खाक हो जाते है। वन्यप्राणियों की जीवन सांसत में पड़ जाता है। ऐसी घटनाओं को सारंगढ़ बिलाईगढ़ वनमण्डलाधिकारी पुष्पलता टंडन ने गंभीरता से लिया है। उन्होने जंगल में लगने वाली आग और दावानल की रोकथाम के लिए टोल फ्री 18002337000 नंबर जारी किया है। टोल फ्री के जरिए वन अफसर के अलावा संबंधित रेंज, सर्किल और बीट के अधिकारियों, कर्मचारियों को आग के संबंध में सूचना दी जा सकती है। सूचना मिलते ही वनकर्मी फायर वाचरों के साथ मौके पर पहुंचेगें। उनके द्वारा धधकती आग को रोकने का  प्रयास किया जायेगा ताकि जंगल को नुकसान से बचाया जा सके। वनमन्डलाधिकारी के निर्देश पर वनकर्मी गांवों में जनजागरूकता अभियान चला रहे है ताकि लोगों को जंगल में लगने वाली आग और दावानल के कारण होने वाले नुकसान से अवगत कराया जा सके। आग लगाने वाले पर होगी कार्यवाही जंगल में आग लगने से पेड़-पौधे जलकर खाक हो जाते है। वन्यजीवों का जीवन सांसत में पड़ जाता है। लिहाजा आग लगने के मामले को भारतीय वन अधिनियम 1927 व वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत् अपराध की श्रेणी में रखा गया है। वन विभाग के कर्मचारी एवं फायर वॉचर्स जंगल की निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा आधुनिक उपकरण का इस्तेमाल कर रहे हैं। आग लगाने वाले पर वन अधिनियम के तहत् कार्यवाही की जाएगी। 

  • प्रदेश सचिव ताजूल अहमद ने प्रदेशवासियों की दी होली की बधाई

    13-Mar-2025

    रायपुर। प्रदेश सचिव ताजूल अहमद ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है। ताजूल अहमद जी ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं।

Top