बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन मां सरस्वती का प्राकट्य और पूरे ब्रह्मांड को ध्वनि का उपहार मिला - डॉ. मनीष जैन

    04-Feb-2025
    राजनंदगांव / कॉन्फ्लूएंस कॉलेज के रासेयो इकाई एवं बेस्ट प्रैक्टिस सेल के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय परिसर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर  संचालक डॉ. मनीष जैन के मुख्य अतिथि एवं डॉ.रचना पांडे प्राचार्य की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया l
    इस अवसर पर महाविद्यालय में ज्ञान एवं बुद्धि की देवी माता सरस्वती का विधि विधान से पूजन किया गया l प्रो. विजय मानिकपुरी कार्यक्रम अधिकारी एन.एस.एस. ने कहा कि कार्यक्रम की शुभारंभ में माता सरस्वती की पूजन एवं हवन किया गया l जिसमें वैदिक मंत्रों के साथ अबीर,चंदन एवं मौसमी फूलों से माता का श्रृंगार किया गया l सभी को ज्ञान बुद्धि प्रदान करने की कामना की गईl
     प्राचार्य डॉ. रचना पांडे ने बताया कि कॉलेज में प्रतिवर्ष की तरह इस उत्सव को हर्षोल्लास से मनाया गया सभी विद्यार्थी और शिक्षक पीले रंग के वस्त्र धारण करके माता को स्मरण किये l सभी की स्वास्थ्य ,बुद्धि की कामना की गई l
    प्रति इंदौरकर विभागध्यक्ष ने कहा कि सभी ने मिलकर मां सरस्वती का स्मरण करके विद्या एवं बुद्धि प्रदान करने हेतु कामना किया l
    महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. मनीष जैन ने पूजा में कहा कि शिक्षा के मंदिर में मां सरस्वती की पूजा विद्या कला और ज्ञान का वरदान देगी l ऐसा कहा जाता है की माता सरस्वती ने ब्रह्मा जी की आज्ञा से लोगों को ध्वनि प्रदान की जिससे लोग आपस में बातचीत कर सके अपनी भाव और एक दूसरे की तकलीफ को समझ सके इसलिए आज हम सभी मां सरस्वती को पूज रहे हैं l
    बसंत पंचमी उत्सव में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं प्राध्यापक गण की उपस्थिति में प्रसाद का वितरण किया गया l सभी ने एक दूसरे को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी l
  • मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    03-Feb-2025

    कांकेर। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में जवानों ने मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली को ढेर किया था, जिसके शिनाख्त की कार्रवाई पूरी कर ली गई है. मारे गए नक्सली का नाम जतिन मंडावी है, जो मिलिट्री कंपनी नम्बर-05 का सदस्य था. इतना ही नहीं इस हार्डकोर नक्लसी पर 8 लाख का इनाम भी घोषित था। दरअसल, 2 फरवरी को कांकेर जिले के नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में उत्तर बस्तर-माड़ डिवीजन के सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. जिसपर डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने माओवादी विरोधी अभियान चलाया. रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे संयुक्त टीम और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में मौके से 1 वर्दीधारी पुरुष माओवादी का शव बरामद हुआ है. साथ ही 1 एसएलआर रायफल और अन्य नक्सल सामग्री भी मिले हैं. मृत नक्सली की पहचान की जा रही है। 

  • 21 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर प्रकरण कोर्ट पेश की गई

    03-Feb-2025

    रायपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के आदेशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा कल देर रात अटल नगर नवा रायपुर ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालकों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शहर के तीन प्रमुख स्थान श्रीराम मंदिर के पास, फुण्डहर चौक एवं एयरपोर्ट टर्निग नवा रायपुर में बेरिकेटिंग कर चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें यातायात पुलिस एवं थाना तेलीबांधा, मंदिर हसौद एवं राखी स्टॉफ द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 21 शराबी वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकरण निराकरण हेतु कोर्ट भेजा गया। बता दे कि शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालक सबसे बड़ी बाधा है। नशे की हालत में होने के कारण स्वयं तथा दूसरे वाहन चालक के जान के लिए जोखिम भरा होता है। ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही हेतु रायपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जाती है। इसी क्रम में 02 फरवरी को भी श्रीराम मंदिर के पास, फुण्डहर चौक एवं एयरपोर्ट टर्निग नवा रायपुर में बेरिकेटिंग कर चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कुल 21 नशेड़ी वाहन चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकरण निराकरण के लिए कोर्ट भेजा गया।सभी वाहन चालको का लाइसेंस भी निलंबन हेतु परिवहन कार्यालय भेजा जायेगा! 

  • राइस मिलर पर लगा साढ़े 9 लाख का जुर्माना

    03-Feb-2025

    रायपुर। रायपुर से लगे एक राइस मिलर पर साढ़े 9 लाख कर फाइन लगाया गया है। मामला बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड के ग्राम सुखरी का है। यहां मेसर्स जयराम राइस मिल पर ये कार्रवाई की गई है।जिला प्रशासन ने बताया कि 380 क्विंटल शासकीय धान कम पाए जाने पर कलेक्टर दीपक सोनी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस गड़बड़ी के एवज में राइस मिल द्वारा जमा की गई 50 लाख रूपए की बैंक गारंटी से 9.50 लाख रूपए की वसूली की जाएगी।  कलेक्टर दीपक सोनी ने कस्टम मिलिंग की बकाया राशि का भुगतान भी वसूली पूर्ण होने तक रोके जाने का आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में रिकॉर्ड 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। इसमें मोटा धान 81.98 लाख मीट्रिक टन, पतला धान 10.75 लाख मीट्रिक टन और सरना धान 56.52 लाख मीट्रिक टन शामिल है। धान की यह खरीदी राज्य बनने के बाद का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। धान खरीदी का सिलसिला 14 नवंबर 2024 से शुरू होकर 31 जनवरी 2025 तक निरंतर जारी रहा, जिसके अंतर्गत राज्य के पंजीकृत 25 लाख 49 हजार 592 किसानों ने धान विक्रय किया। 

  • हाईकोर्ट ने अधिकारी को सस्पेंड करने के दिए निर्देश

    03-Feb-2025

    रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क पर जन्मदिन मनाकर दोनों तरफ जाम लगाने को लेकर छपी खबर पर हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने बताया कि जाम लगाने वाले पर 300 रुपए जुर्माना लगाया गया है। यह सुनकर सीजे सिन्हा ने जमकर नाराजगी जताते हुए कहा कि आम आदमी ऐसा करेगा तो उसे कड़ी सजा देंगे, वह जेल में होगा। हाई कोर्ट ने संबंधित अधिकारी को सस्पेंड करने और विभागीय कार्रवाई करने को कहा है। राजधानी के रायपुरा चौक में 30 जनवरी को एक युवक अपने दोस्तों के साथ सड़क पर जन्मदिन मना रहा था। बीच सड़क कार पर केक रखकर आतिशबाजी की जा रही थी। इस वजह से सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया था। इस दौरान युवक के पिता भी वहां मौजूद थे। इस पर हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए जवाब मांगा था। सोमवार को राज्य सरकार ने बताया कि संबंधित पर 300 रुपए जुर्माना लगाया गया है। ये सुनकर सीजे सिन्हा की बेंच ने नाराजगी जताते हुए कहा एक आम आदमी के मामले में आप उसे कड़ी सजा देंगे और उसे जेल में पाएंगे। और यह व्यक्ति क्या कर रहा है? वह एक साक्षर व्यक्ति है। क्या कार्रवाई की है?  अतिरिक्त महाधिवक्ता ने बताया मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 122 के तहत कार्रवाई की गई है। जिसमें 300 रुपए का चालान काटा गया है। चीफ जस्टिस ने नाराजगी जताते हुए कहा ये कोई अपराध है। कोर्ट ने उस अधिकारी को सस्पेंड करने सहित विभागीय कार्रवाई के लिए कहा। सीजे ने कहा यह स्थिति है, और आप चाहते हैं कि राज्य में कानून का शासन हो। क्या इससे यह पता चलता है कि राज्य में कानून का शासन है। हाई कोर्ट ने इस मामले में राज्य शासन से जवाब मांगा है। 

  • सेल्स मैनेजर से 9 लाख की ठगी, रायपुर सिविल थाने में FIR दर्ज

    03-Feb-2025

    रायपुर। पार्ट टाइम जॉब के नाम पर एक युवक के साथ 9 लाख की ठगी हो गई। कमीशन और बोनस देने के नाम पर युवक को झांसे में लिया और रकम खाते में जमा करवा दी। ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने रायपुर के सिविल थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित वैभव सिंह पटेल मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर का रहने वाला है। जो रायपुर की प्राइवेट कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर काम करता है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि टेलीग्राम ऐप के जरिए अगल-अलग खातों में उससे 9.21 लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित ने बताया कि उसके मोबाइल पर व्हाट्सऐप के जरिए पार्ट टाइम जॉब के लिये मैसेज आया। उसके बाद हां कहने पर ठगों ने उससे Telegram के जरिए संपर्क किया और पार्ट टाइम नौकरी की जानकारी दी गई।  उसे बताया गया कि ACCOR APP booking app 90 से होटल की बुकिंग करना है। एक होटल की बुकिंग पर एक हजार रुपये मिलता था। अगर खुद से राशि डिपॉजिट करने के बाद बुकिंग करने पर बोनस दिया जाएगा। और डिपॉजिट की गई रकम डबल होकर मिलेगी। लेकिन अलग-अलग खातों में पैसा जमा कराने के बाद पीड़ित को कोई भी राशि नहीं मिली । वहीं, इस मामले में सिविल लाइन थाना में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। 

  • जवाहर नवोदय स्कूल की चयन परीक्षा 8 फरवरी को

    03-Feb-2025

    महासमुंद। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली से प्राप्त सूचना के अनुसार 8 फरवरी 2025 को जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली (छिंदपाली) में एक साथ कक्षा 9 वी एवं कक्षा 11 वी में प्रवेश हेतु पंजीकृत छात्र छात्राओं के लिए लेटरल एंट्री परीक्षा आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 01:45 तक है। छात्र अपना एडमिशन कार्ड जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ साथ आधार कार्ड या कोई अन्य वैद्य पहचान पत्र लेकर परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना है।  4 फरवरी को संवीक्षा तथा 6 फरवरी नाम वापस लेने की अंतिम तारीख कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 हेतु लिए जा रहे नाम निर्देशन प्रक्रिया के तहत अंतिम तिथि आज 3 फरवरी तक की स्थिति में जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 81 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। जिनमें विकासखण्ड रायगढ़ से 15, पुसौर से 18, खरसिया से 12, घरघोड़ा से 2, तमनार से 9, लैलूंगा से 12 एवं धरमजयगढ़ से 13 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।  उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में मतदान तीन चरण में संपन्न होंगे। तीनों चरणों के लिए 27 जनवरी 2025 से नाम निर्देशन पत्र की प्रक्रिया शुरू हुई थी। तीनों चरणों के लिए 3 फरवरी 2025 नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि थी। तीनों चरणों में नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 4 फरवरी 2025 को की जाएगी। तीनों चरणों के लिए अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 6 फरवरी 2025 है, निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूचना तैयार कर प्रकाशन करना व निर्वाचक प्रतीकों का आबंटन 6 फरवरी 2025 को ही किया जाएगा। प्रथम चरण के लिए मतदान एवं मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना 17 फरवरी 2025 और खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना 18 फरवरी 2025 को की जाएगी। द्वितीय चरण के लिए मतदान एवं मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना 20 फरवरी 2025 और खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना 21 फरवरी 2025 को की जाएगी। तृतीय चरण के लिए मतदान एवं मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना 23 फरवरी 2025 और खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना 24 फरवरी 2025 को की जाएगी। 

  • आरंग पुलिस ने मवेशी तस्करों को किया अरेस्ट

    03-Feb-2025

    रायपुर। आरंग पुलिस ने गौ तस्करी के आरोपी संजय टंडन को चार मवेशियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय टंडन पहले भी गौ तस्करी के मामलों में शामिल रहा है और कई बार जेल जा चुका है, लेकिन जेल से बाहर आकर फिर से उसी अपराध में लिप्त हो गया था। इस बार उसे मवेशियों के साथ पकड़ा गया है। गौसेवक आदेश सोनी के नेतृत्व में गौसेवकों ने ग्राम कुकरा-संडी के बीच नहर के पास वाहन संख्या CG 04 LE 3465 से मवेशियों को परिवहन करते हुए आरोपी संजय टंडन और वाहन चालक बालकृष्ण साहू को पकड़ा। इसके बाद, तुरंत आरंग पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2011 की धारा 04,06,10 और BNS 299 के तहत कार्रवाई शुरू की है। ग्राम अकोली खुर्द (आरंग) निवासी संजय टंडन पहले भी गौ तस्करी में शामिल रहा है और कई बार पुलिस के हाथों पकड़ चुका है। सूत्रों के अनुसार, वह क्षेत्र में घूमकर मवेशियों को खरीदता है और कंटेनर के माध्यम से इन मवेशियों को ओडिशा के कत्लखाने भेजता है। संजय टंडन को किसी बड़े गौ तस्कर का संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण वह बार-बार गिरफ्तार होने के बावजूद आसानी से छूट जाता है। 

  • रेत लोड हाईवा ने खोया नियंत्रण, पोल से टकराई गाड़ी

    03-Feb-2025

    भिलाई। छावनी थाना अंतर्गत सीएसपी कार्यालय से कुछ दूर पहले एक रेत से भरा हाईवा लोहे के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि हाइवा के सामने का हिस्सा पूरा अंदर घुस गया। हाइवा में बैठा चालक और परिचालक दोनों उसके अंदर फंस गए। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 9 बजे एक रेत से भरा हाईवा CG 07 CN 2697 सेक्टर 1 की तरफ से नंदिनी जाने वाले ओवर ब्रिज से आ रहा था। वो जैसे ही ब्रिज से नीचे उतरा उसका संतुलन बिगड़ गया और हाइवा सीधे डिवाइडर पर लगे बड़े से लोहे के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पूरा छावनी कैंप 2 में टकराने की आवाज आई। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। लोग वहां राहत बचाव कार्य करने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप सिंह ने बताया कि लोहे के पोल से टकराने से ट्रक के सामने का हिस्सा पूरा अंदर घुस गया। अंदर बैठा ड्राइवर बुरी तरह फंस गया है। साथ ही परिचालक भी फंसा था। लोगों ने किसी तरह से हाइवा के अंदर से परिचालक को बाहर निकाल लिया, लेकिन चालक स्टेरिंग के बीच में ही फंसा हुआ है। उसे निकालने के लिए छावनी पुलिस ने गैस कटर मंगाया है। ट्रक के सामने केबिन का हिस्सा काटने के बाद ही चालक को निकाला जा सकेगा। खबर लिखे जाने तक वो हाइवा के अंदर ही फंसा है। 

  • मुख्य चुनाव कार्यालय उद्घाटन श्री सत्यनारायण शर्मा जी द्वारा किया गया

    03-Feb-2025

    रायपुर- स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड क्रमांक 44 में मुख्य चुनाव कार्यालय उद्घाटन माननीय श्री सत्यनारायण शर्मा जी द्वारा किया गया/ 

  • चार चोरों ने दो दुकानों में किए चोरी, मोबाइल और जर्दा शॉप को बनाया निशाना

    03-Feb-2025

    भिलाई। शीलता कांप्लेक्स में सोमवार सुबह दो दुकानों के शटर टूटे मिले। चोरों ने मोबाइल शॉप और जर्दा शॉप को को निशाना बनाया है। मोबाइल शॉप से 70 से अधिक महंगे फोन और मोबाइल एसेसरीज चोरी हुआ है। मामला छावनी थाना इलाके के कैंप-2 का है। दुकान संचालक शिवम गुप्ता ने बताया कि, शीतला कांप्लेक्स में उसकी बागेश्वर मोबाइल नाम की दुकान है। वो रोज की तरह दुकान बंद कर घर गया था। सुबह उसके पास उसके स्टाफ का फोन आया कि, दुकान का शटर खुला हुआ है। वो तुरंत अपने पापा के साथ दुकान पहुंचा। शिवम ने छावनी थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत की। जांच के दौरान कांप्लेक्स से कुछ दूर पर गंदगी वाले एरिया में मोबाइल के डब्बे पड़े मिले। सभी डिब्बों से मोबाइल गायब थे। कुछ मोबाइल एसेसरीज भी पड़ी थी। पुलिस सभी डिब्बों को जब्ती बनाकर थाने ले आई। उनका आई-ईएमआई नंबर नोट किया गया। पुलिस का कहना है कि, इसके जरिए वो चोरों तक पहुंच पाएंगे। फिलहाल, पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

  • घोषणा पत्र जारी किया बीजेपी ने निकाय चुनाव के लिए

    03-Feb-2025

    रायपुर। बीजेपी ने निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। इस संबंध में पार्टी प्रमुख किरण सिंहदेव के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर रहे है। 36 पेज के घोषणा पत्र को अटल विश्वास पत्र का नाम दिया गया है। 

     

     

  • होंडा सिटी कार से नशीली दवाई जब्त, चाकू और देशी कट्टा के साथ 3 तस्कर अरेस्ट

    03-Feb-2025

    धमतरी। होंडा सिटी कार से नशीली दवाई जब्त की गई है साथ ही चाकू और देशी कट्टा के साथ 3 तस्कर अरेस्ट हुए है। कुरूद पुलिस को मोबाईल के माध्यम से मुखबिर से सूचना मिला कि तीन व्यक्ति जो नया कृषि उपज मंडी के पास एक होंडा सिटी कार क्र.सीजी.04 एएच 6401में में नशीली दवाई रखकर अवैधानिक रूप से बिक्री कर रहे हैं की सूचना पर तत्काल कुरूद पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचकर घेराबंदी कर आरोपीगण टिकेन्द्र साहू उर्फ टिल्लू पिता लक्ष्मीराम साहू उम्र 18 वर्ष 11 माह, 02. जयप्रकाश उर्फ गोलू पिता लक्ष्मीराम साहू उग्र 23 वर्ष सा० इंद्रा नगर कुरूद, 03. गुलशन साहू पिता ओमप्रकाश साहू उम्र 18 वर्ष 01 माह सा० कुहकुहा थाना कुरूद जिला धमतरी को पकड़कर विधिवत सम्पूर्ण कार्यवाही कर तीनों आरोपियों टिकेन्द्र साहू उर्फ टिल्लू जयप्रकाश उर्फ गोलू, गुलशन के कब्जे से 36 नग कैप्सुल SPASMOPROXYVON PLUSकुल 288 नग नशीली कैप्सूल कीमती 3196/- रूपये एवं प्रयुक्त कार होंडा सिटी कीमती 2,00,000/- रु०, 01 नग देशी कट्टा,05 नग कारतूस कीमती 35000/- रू० 02 नग चाकू कीमती 700/- रूपये,03 नग इश्तेमाली विवो मोबाइल कीमती 25000/- र० नगद रकम 1420/- कुल 2,65,316/- रूपये आरोपियों के कब्जे से गवाहों के समक्ष जब्त कर विधिवत कार्यवाही कर कैप्सूल को सीलबंद किया गया है।  आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में अप.क्र.44/25 धारा 22 (ख) नारकोटिक एक्ट एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी जा रही है। आरोपियों का नाम- टिकेन्द्र साहू उर्फ टिल्लू पिता लक्ष्मीराम साहू उम्र 18 वर्ष 11 माह, साकिन इंद्रानगर कुरूद,थाना कुरूद जिला धमतरी(छ.ग.) जयप्रकाश उर्फ गोलू पिता लक्ष्मीराम साहू उम्र 23 वर्ष साकिन इंद्रानगर कुरूद,थाना कुरूद जिला धमतरी(छ.ग.) गुलशन साहू पिता ओमप्रकाश साहू उम्र 18 वर्ष 01 माह साकिन कुहकुहा,थाना कुरूद जिला धमतरी(छ.ग.) 

  • कान्हा ढाबा के पीछे गांजा बेचते दो तस्कर गिरफ्तार

    03-Feb-2025

    रायपुर। कान्हा ढाबा के पीछे गांजा बेचते दो तस्कर गिरफ्तार किए गए है। कबीर नगर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सोनडोंगरी नाला के पास कान्हा ढाबा के पीछे 02 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी कबीर नगर निरीक्षक दीपेश जायसवाल को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।  जिस पर थाना प्रभारी कबीर नगर दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में थाना कबीर नगर पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम कमल राणा एवं पुरुषोत्तम पुटा निवासी उड़ीसा का होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बैग एवं प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी कमल राणा एवं पुरुषोत्तम पुटा को गिरफ्तार कर आरोपी कमल राणा के कब्जे से 6.088 किलोग्राम एवं आरोपी पुरुषोत्तम पुटा के कब्जे से 5.960 किलोग्राम, जुमला कुल वजन 12.048 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1,80,720/- रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर नगर में अपराध क्रमांक 19/25 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है। गिरफ्तार आरोपी 01. कमल राणा पिता सुकदेव राणा उम्र 24 साल निवासी कुलुताजोर थाना कंटामल जिला बौध, उड़ीसा । 02. पुरुषोत्तम पुटा पिता भुबने पुटा उम्र 24 साल निवासी रेंघामुड़ा थाना कंटामल जिला बौध, उड़ीसा । 

  • कोलर हत्याकांड का खुलासा, मृतिका के पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

    03-Feb-2025

    रायपुर। कोलर हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने बताया कि जयकुमार यादव निवासी ग्राम कोलर रावण चौक वार्ड नंबर 19 थाना अभनपुर ने थाना अभनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी पत्नि धनेश्वरी यादव व दो पुत्रों के साथ रहता है तथा कल्पतरु फैक्ट्री कोलर में क्वालिटी ऑपरेटर का काम करता है। प्रार्थी दिनांक 27.01.2025 को अपने कंपनी के काम से नागपुर गया हुआ था उसकी पत्नि और दोनों बच्चे घर में ही थे। दिनांक 28.01.2025 को प्रातः 10ः00 बजे प्रार्थी का अपनी पत्नी धनेश्वरी से फोन से बात हुआ था शाम करीब 05ः00 बजे उसका पुत्र प्रार्थी को फोन कर बताया कि उसकी मां धनेश्वरी घर पर नहीं है। प्रार्थी अपने मोहल्ले के घर के आसपास रहने वाले परिवार के लोगों से फोन से जानकारी लिया तो उसकी पत्नि धनेश्वरी का कोई पता नहीं चलने पर नागपुर से वापस आने पश्चात् परिवार में फोन से संपर्क पता करने पर कोई पता नहीं चला। इसी दौरान प्रार्थी को मोबाईल फोन के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि एक महिला का शव पड़ोसी उत्तम साहू पिता हरख साहू के मकान के कमरे में पड़ा है। प्रार्थी अपने परिवार के सदस्यों व मकान स्वामी हरखराम साहू के साथ देखा तो उसकी पत्नी धनेश्वरी यादव का शव बिना वस्त्र के दोनों हाथ खाट के पाटी में बंधी थी, सिर व चेहरा खून से सना था एवं सिर में संघातिक चोट थी। लगभग 03 वर्ष पूर्व प्रार्थी की पत्नी को इसी मकान में रहने वाले उत्तम साहू द्वारा मोबाईल फोन से अनावश्यक कॉल करने पता चलने पर प्रार्थी द्वारा उत्तम साहू को कड़ी समझाईश दिया गया था, तो उत्तम साहू माफी मांग कर भविष्य में कभी ऐसी बात न करने कहा था। प्रार्थी की पत्नि धनेश्वरी यादव का शव इसी के मकान के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला था, संदेह था कि उत्तम साहू ने ही किसी ठोस वस्तु से धनेश्वरी यादव के सिर में मारकर उसकी हत्या कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 29/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

  • DMF घोटाले मामलें में सिविल सर्जन और सहायक एकाउंटेट गिरफ्तार

    01-Feb-2025

    दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में डीएमएफ/सीएसआर मद से 66.75 लाख की चपत लगाने के मामले में पुलिस दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों में सिविल सर्जन सह जिला अस्पताल का अधीक्षक और एसबीआई में पदस्थ सहायक एकाउंटेट शामिल है। मालूम हो कि इसके पहले दंतेवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुये मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह चौहान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब दो और आरोपियों को पकड़ा गया है। दरअसल, जिला अस्पताल दंतेवाड़ा के सिविल सर्जन ने लिखित  शिकायत में डीएमएफ/ सीएसआर मद में आये राशि 66,75,850 रू के आहरण भुगतान में अनियमितता की शिकायत की। इस शिकायत पर थाना दंतेवाड़ा में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गौरव राय ने पुलिस अधिकारियों व थाना सिटी कोतवाली के नेतृत्व में जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह चौहान के साथ अन्य आरोपी अर्पणा चौहान, सौरभ सुद, मोहम्मद तौसिफ रजा के विरूद्ध पूर्व में कार्रवाई की गई थी। साथ ही डीएमएफ घोटाले में शामिल अन्य आरोपियों की जांच में जुट गई। प्रकरण की जांच के दौरान भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा दंतेवाड़ा के सीनियर मैनेजर निशांत ठाकुर पिता स्व0 रामचन्द्र ठाकुर (38 वर्ष) निवासी चितालंका बारसापारा व सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ एकाउंटेट सहायक सुतापा कुन्डू पिता शंकर कुन्डू (33 वर्ष) निवासी न्यू मार्केट बचेली को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाये जाने पर कार्रवाई करते हुए 1 फरवरी को कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया है। साथ ही मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में उनि. किशोर कुमार जोशी, उनि. रामकुमार श्याम, सउनि. सुनिता साहू, सउनि. पंकज धर, मप्रआर 121 डोमनी बघेल व थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

  • कलेक्टर ने डबल केज व्हील वाहनों का सड़क में उपयोग पर लगाया प्रतिबंध

    01-Feb-2025

    सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि डबल केज व्हील युक्त वाहनों के सड़कों पर आवागमन से सड़कों का अत्यधिक क्षरण होता है, जिसके परिणामस्वरूप सड़कें खराब हो जाती हैं तथा नवनिर्मित सड़कों को भी समय पूर्व मरम्मत की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे खराब सड़कों से दुर्घटना की संभावना एवं आमजन के लिए समस्या उत्पन्न होती है, जिससे शासन को न केवल वित्तीय हानि होती बल्कि शासन की छवि भी धूमिल  होती है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अंतर्गत सड़कों पर डबल केज व्हील युक्त वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाता है।इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने इस आदेश को पालन करवाने और नियमानुसार कार्यवाही के लिए जिले के एसपी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, कार्यपालन अभियंता, लो.नि.वि. (भ/स), जिला परिवहन अधिकारी, अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम) सारंगढ़ और बिलाईगढ़, सभी तहसीलदार (कार्यपालिक दण्डाधिकारी), सभी थाना प्रभारी को आदेशित किया है। 

  • फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    01-Feb-2025

    सक्ती। जिले में प्लांट के राखड़ पाटने के लिए फर्जी दस्तावेज मामले के मास्टरमाइंड भूपेंद्र वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले भी जिले में कई गंभीर मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई है. दरअसल, प्लांट से निकलने वाले राखड को पाटने के लिए प्रबंधन अच्छी रकम दे रहा है. जिसकी लालच में हर कोई राखड़ डंप करने जगह की खोजने में लगे है।  लेकिन आसानी से अनुमति नहीं के कारण रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र के भूपेंद्र किशोर वैष्णव सहित चार लोगों ने कलेक्टर और खनिज अधिकारियों के हस्ताक्षर कर फर्जी दस्तावेज बना डाले. इसकी भनक लगने पर अधिकारियों को लगी तो तत्काल पुलिस में इसकी शिकायत की गई. पुलिस ने मामले में पहले तीन आरोपी राजकुमार, लखन और युवराज को गिरफ्तार कर किया. जिन्होंने पूछताछ में बताया कि भूपेंद्र किशोर वैष्णव ही पूरे मामले का मास्टरमाइंड है. जिसके बाद पुलिस ने आज भूपेंद्र वैष्णव को भी गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपी रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र के रहने वाले है. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी भूपेंद्र के खिलाफ रायगढ़ जिले में भी कई गंभीर अपराध दर्ज है। 

  • खंडहर में प्रेमिका की लाश को ठिकाना लगाने वाला प्रेमी गिरफ्तार, 31 जनवरी को मिला था शव

    01-Feb-2025

    मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़ में प्रेम प्रसंग के चलते एक स्कूली छात्रा की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोरी का परिचित था और पिछले एक साल से उसके संपर्क में था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगावकर ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रेलवे कॉलोनी के खंडहर मकान में 31 जनवरी को एक छात्रा का शव मिलने की सूचना मिली थी, जिस पर तत्काल घटना स्थल पर पहुँच कर निरीक्षण किया गया व फोरेंसिक टीम को बुलवाया गया। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक पहुँचे ।   1 जनवरी शुक्रवार को छात्रा अपने स्कूल से छुट्टी के बाद घर के लिए निकली थी लेकिन वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि रेलवे कॉलोनी में रेलवे के खंडहर क्वार्टर में एक नाबालिग का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि छात्रा की हत्या किसी भारी वस्तु से वार कर की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से सबूत जुटाए गए। जांच के दौरान आरोपी की पहचान हुई जो घटना के बाद चिरमिरी क्षेत्र में छिपा हुआ था। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी वीरेंद्र कुमार उर्फ सनी ने स्वीकार किया कि वह छात्रा को पहले से जानता था और दोनों के बीच बातचीत होती थी। किसी विवाद के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 

  • भिलाई में कई संदिग्ध जोड़े पुलिस हिरासत में, सुबह-सुबह यहां पड़ी रेड

    01-Feb-2025

    दुर्ग। इस्पात नगरी भिलाई के कानपुरी कॉलोनी में एक बार फिर पुलिस ने दबिश दी है। इलाके के पारिजात अपार्टमेंट में कई संदिग्ध जोड़ों के मौजूद होने की सूचना के बाद पुलिस मा छापा मारा। पुलिस ने यहां से 32 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें 4 लड़कियां भी शामिल है। फिलहाल पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कानपुरी कॉलोनी के पारिजात अपार्टमेंट में कई जोड़े बिना वेरीफिकेशन के रह रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम ने रविवार सुबह 5 बजे मौके पर दबिश दी। इस टीम में एसएसपी-सीएसपी के साथ कई थानों से प्रभारियों शामिल थे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध जोड़ो को भी पकड़ा। 4 लड़कियों सहित 32 लोगों हिरासत में लिया। बता दें कि पारिजात अपार्टमेंट में इस तरह की कार्रवाई पहली बार नहीं हुई है। साल भर पहले भी ऐसी ही कार्रवाई हुई थी। 

Top