बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • शंकर नगर में नेताओं का प्रवेश वर्जित, 225 वोटरों ने किया निकाय चुनाव का बहिष्कार

    30-Jan-2025

    बिलासपुर. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 44 शंकर नगर के वैशाली टॉवर में रहने वाले 38 परिवारों ने इस बार नगर निगम चुनाव का बहिष्कार कर दिया है. भाजपा की मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी के घर के पास ही यह टॉवर स्थित है, लेकिन उनका सुध लेने वाला कोई नहीं है. क्षेत्रवासियों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने कालोनी की बाउंड्री तोड़ दी, जिससे सुरक्षा संबंधी गंभीर समस्याएं खड़ी हो गई है. शिकायतें पुलिस, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाई गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. छह महीने पहले सीमांकन हुआ था, लेकिन तहसीलदार की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है. नाराज निवासियों ने काॅलोनी में चुनाव बहिष्कार का बैनर लगाकर विरोध जताया है.   कॉलोनी के रहवासियों का आरोप है कि बाउंड्रीवाल को आरजे मिश्रा, रिटायर्ड निरीक्षक रेल्वे सुरक्षा बल बिलासपुर ने अवैध रूप से तोड़ दिया है. इसकी शिकायत 14.08. 2023 एवं 27.09.2023 को की गई थी. नायब तहसीलदार के पास सीमांकन कराने आवेदन दिया गया है, लेकिन अब तक सीमांकन नहीं हो सका. बीते करीब डेढ़ सालों में कॉलोनी के लोगों ने अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधियों तक कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक हालात जस के तस हैं. ऐसे में उन्होंने इस बार चुनाव बहिष्कार करने का फैसला किया है. 

  • 2 फरवरी से 8 ट्रेनें रद्द

    30-Jan-2025

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी रूकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन किसी न किसी वजह से ट्रेनें रद्द हो रही है। इसी बीच एक बार फिर रेलवे ने 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण 2 से 5 फरवरी तक अपनी 8 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसके साथ ही 2 अन्य ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया जाएगा। यह निर्णय बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लांचिंग कार्य को पूरा करने के लिए लिया गया है।  02 फरवरी, 2025 को 68719 (बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर) रद्द रहेगी। 02 फरवरी, 2025 को 68728 (रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर) रद्द रहेगी। 02 फरवरी, 2025 को 68734 (बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर) रद्द रहेगी। 02 फरवरी, 2025 को 68733 (गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर) रद्द रहेगी। 04 फरवरी, 2025 को 58201 (बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर) रद्द रहेगी। 04 फरवरी, 2025 को 58207 (रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर) रद्द रहेगी। 05 फरवरी, 2025 को 58208 (जूनागढ़-रायपुर रोड पैसेंजर) रद्द रहेगी। 05 फरवरी, 2025 को 58204 (रायपुर-कोरबा पैसेंजर) रद्द रहेगी। 

  • चिता से शव ले गई पुलिस, संदिग्ध मौत का मामला

    30-Jan-2025

    रायपुर। राजधानी के दोंदेकला गांव के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को जब्त कर लिया। मृतक का नाम क्षत्रपाल वर्मा है, जिसकी मौत बेस्ट ऑर्थोपैडिक अस्पताल में हुई थी। परिजन पोस्टमार्टम न कराने का पत्र देकर शव को घर ले आए थे और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चिता से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया। बता दें कि मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर गलत इलाज का आरोप लगाया है, जबकि अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस ने विधानसभा थाना पुलिस के सहयोग से शव जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए शव को परीक्षण के लिए लाया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

  • चिप्स अफसर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज

    30-Jan-2025

    रायपुर। चिप्स के आला अफसर पर सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। टीआई का कहना है कि स्टाफ के आपसी विवाद को लेकर कुछ कर्मी सूचना देकर चले गए। मिली जानकारी के अनुसार चिप्स के अफसर ने वर्षों से कार्यरत तीन चार कर्मचारियों को सेवा से पृथक कर दिया। इसके खिलाफ इन कर्मियों ने हाईकोर्ट से स्टे लिया था। तीन दिन पहले जब ये कर्मी ड्यूटी पर गए तो अफसर ने ज्वाइ न करने नहीं दिया। इसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा। बताया जा रहा है अफसर भी सिविल लाइंस थाने पहुंचे। पहले तो उन्होंने अपने स्टेटस के इस्तेमाल की चेतावनी दी लेकिन बाद में वे स्वयं थाने पहुंचे। इसके बाद एसएसपी को भी थाने आना पड़ा। राजेन्द्र विश्याल चिप्स में वर्षों से मैनेजर प्रिक्योरमेंट के पद पर कम कर रहे हैं। चिप्स के अफसर ने कुछ माह पूर्व अचानक एक आदेश जारी कर कहा कि अब हमें आपकी सेवाओं की जरूरत नहीं है। वस्तुस्थिति यह है कि राजेन्द्र यहां 16 वर्षों से कार्यरत हैं। ज्वाइनिंग के वक्त नोटशीट में भी साफ यह उल्लेख था कि चिप्स को आपकी सेवाओं की जरूरत है। इस आदेश को याचिकाकर्ता ने एडवोकेट हिमांशु पाण्डेय के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती दी। जस्टिस ए के प्रसाद ने सुनवाई करते हुए सेवा से हटाने के आदेश पर स्थगन प्रदान करते हुए जवाब तलब किया है। 

  • रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने काटा अपना गला, हालत नाजुक

    30-Jan-2025

    रायपुर। रायपुर सेन्ट्रल जेल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें एक कैदी ने जेल के अंदर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जेल के भीतर ही कैदी ने अपना गला काट लिया है। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करने के लिए लेजाया गया है। एक दिन पहले ही नजीरियन कैदी ने की थी खुदकुशी  राजधानी के सेंट्रल जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पैट्रिक के रूप में हुई है, जो अफ्रीकी मूल का नागरिक था और वर्ष 2021 से ड्रग्स सप्लाई के मामले में जेल में बंद था। जेल बैरक में कैदी द्वारा आत्महत्या की घटना के बाद जेल प्रशासन एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है।  इस घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कार्यवाही की जा रही है। कैदी की आत्महत्या के पीछे क्या कारण थे और जेल प्रशासन की इसमें क्या भूमिका रही, इन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद जेल प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। 

  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ

    30-Jan-2025

    रायपुर। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद, अब नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सांसद एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि बृजमोहन अग्रवाल जी ने राजधानी रायपुर के विभिन्न वार्डों में भाजपा चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अरविंद दीक्षित (वार्ड नंबर 56), भगवती चरण शुक्ल (वार्ड नंबर 57), पंकज विक्रम (वार्ड नंबर 58), मोरेश्वरराव गद्रे (वार्ड नंबर 59) के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन कर भाजपा प्रत्याशियों को जीत की शुभकामनाएं दीं। क्रमक्रम में विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक सुनील सोनी, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी समेत पार्टी प्रत्याशी अंजली जितेंद्र गोलछा, सचिन मेघानी, स्वप्निल मिश्रा, अमर गिदवानी भी उपस्थित रहे।  इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है, और आने वाले नगर निगम चुनाव में भी भाजपा विजयी होकर रायपुर के सर्वांगीण विकास को गति देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुँचाना हमारा संकल्प है। नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाकर रायपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने की दिशा में हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने भाजपा की नीति और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया। 

  • लाखों की रिश्वत लेते पटवारी और सहयोगी गिरफ्तार

    30-Jan-2025

    मुंगेली। ACB की टीम ने मुंगेली जिले के रामगढ़ में पदस्थ पटवारी और उसके सहयोगी को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी और आरआई ने जमीन सीमांकन के नाम पर 5 लाख की रिश्वत मांगी थी। आरआई की संलिप्तता की जांच हो रही है। मामला कोतवाली थाना रामगढ़ पटवारी हल्का का है। मिली जानकारी के अनुसार, पटवारी सुशील जायसवाल के खिलाफ पीड़ित विभाष सोनी ने रिश्वत मांगने की शिकायत की। शिकायत में बताया कि, पिता शेखर सोनी के नाम की कृषि भूमि ग्राम रामगढ़ में स्थित है। जिसमें लगभग 12 खसरे की कुल 26 एकड़ जमीन के सीमांकन कराना था। जिससे लिए मुंगेली आरआई नरेश साहू, रामगढ पटवारी अमलीडीह सुशील जायसवाल ने 5 लाख की रिश्वत मांगी थी।   प्रार्थी द्वारा एसीबी बिलासपुर में 11 नवंबर को रिश्वत मांग की शिकायत करने पर सत्यापन कराया गया था। जिस पर शिकायत सही पाई गई है। सत्यापन के दौरान पटवारी सुशील जायसवाल ने 4 लाख रुपए पर सहमति दी गई थी। गुरूवार को प्रार्थी ने पटवारी सुशील जायसवाल को रुपए देने के लिए गया था। तभी पटवारी ने अपने सहायक गुलाब दास मानिकपुरी को रिश्वत रकम ने लेने के लिए कहा। ठीक इसी दौरान एसीबी टीम ने गुलाब दास और आरोपी पटवारी सुनील जायसवाल को रंगे हाथ पकड़ लिया गया है। गुलाब दास मानिकपुरी से रिश्वत की रकम एक लाख को बरामद कर लिया गया है। आरोपी पटवारी सुशील जायसवाल और सहायक गुलाब दास मानिकपुरी के खिलाफ धारा 712 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है। वहीं एक संदेही आरआई नरेश साहू की भूमिका की जांच की जा रही है। 

  • हेमलता पटेल को पीएचडी की उपाधि ‌

    30-Jan-2025

    रायपुर- पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा श्रीमती हेमलता पटेल को कला संकाय के अन्तर्गत हिंदी में "संजीव की कहानियों में सामाजिक- सरोकार" विषय पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य प्राफेसर डा मधुलता बारा  साहित्य एवं भाषा अध्ययनशाला, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के निर्देशन में पूर्ण किया।

          हेमलता पटेल आर आई टी कालेज ऑफ एजुकेशन में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
     आप पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय  कुल सचिव कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी श्री महेंद्र सिंह पटेल जी की धर्मपत्नी, स्व. युवराज सिंह पटेल एवं केवरा बाई पटेल की पुत्रवधु, स्व. तेज कुमारी नायक एवं श्री गणेश चरण नायक की पुत्री व सृष्टि पटेल की माँ है। आपकी इस उपलब्धि पर कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव और वर्तमान में ,,छत्तिसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति,, के अध्यक्ष प्रदीप कुमार  मिश्र ने डा हेमलता को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 
  • समाप्ति को ओर जा रही कांग्रेस पार्टी : अरुण साव

    30-Jan-2025

    रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने निवास में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी व केदार कश्यप के साथ बैठक की. लगभग 1 घंटे तक चली बैठक में निकाय चुनाव में नामांकनों की जांच के बाद बनी स्थिति को देखते हुए आगे की रणनीति बनाई गई. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा कि नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने के संबंध में चर्चा हुई है. वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि रायपुर प्रदेश की राजधानी है, और यहां कैसे कांग्रेस प्रत्याशी होने चाहिए, जनता उन्हें जाने तो… वह कौन है, अब तक क्या किया और आगे क्या करेंगे. एक राजनैतिक कार्यकर्ता मैदान में उतरे. वहीं रायपुर में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इन लोगों के चलते कानून-व्यवस्था बिगड़ रहा है. ये आम लोगों के लिए खतरा है. इन अवैध लोगों की कोई आइडेंटिटी नहीं है. ये कहां से, कौन हैं, इन सब बातों पर प्रशासन ने गंभीरता बरती है. जो भी अवैध रूप से रह रहे होंगे, उन पर निश्चित ही कार्रवाई होनी चाहिए. मुद्दे पर हिंदू-मुस्लिम के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस का रटा-रटाया आरोप है, बांग्लादेशी और रोहिंग्या के खिलाफ लंबे समय से कार्रवाई चल रही है. हर चीज को चुनाव से जोड़कर देखना कांग्रेस की आदत हो गई है, जबकि ये कानून व्यवस्था, राज्य और आम लोगों की सुरक्षा का मामला है. प्रशासन बांग्लादेशी और रोहिंग्या पर कार्रवाई कर रही है. यहां अवैध तरीके से रह रहे होंगे तो निश्चित ही कानून सम्मत कार्रवाई होगी.  झूठे वादे के सवाल पर पलटवार करते हुए अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी की झूठी बातों और वादों का प्रमाण छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ जनता ने बार-बार दिया है. उन्होंने 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में झूठा वादा किया था, उसे पूरे देश ने देखा है. वास्तविता यह है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भारत ही नहीं, बल्कि विश्व में विश्वनीयता है. वहीं कांग्रेस तो समाप्ति को ओर जा रही है. 

  • अपर आयुक्त पंकज शर्मा ने नाला और तालाब सफाई का किया निरीक्षण

    30-Jan-2025

    रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजधानी शहर रायपुर निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गो की सफाई को व्यवस्थित करने लगातार अभियान जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को दृष्टिगत रखकर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत चलाया जा रहा है. आज नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर अपर आयुक्त स्वास्थ्य पंकज शर्मा ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन रघुमणि प्रधान, जोन 5 जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में जोन 5 के क्षेत्र के अंतर्गत राजधानी शहर के सुन्दर नगर मुख्य मार्ग के नाले की पोकलेन मशीन से सफाई करवाने के अभियान एवं मुख्य मार्ग सुन्दर नगर में रोहिणी पुरम तालाब की सफाई मित्रों की सहायता से तालाब के घाट एवं किनारों को स्वच्छ बनाने के मेन्युअल अभियान सहित नगर निगम एवं जोन 6 क्षेत्र के अंतर्गत रिंग रोड क्षेत्र में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. 

  • वाहन की ठोकर से चीतल की मौत

    30-Jan-2025

    कोरबा। कोरबा-कुसमुंडा मुख्य मार्ग पर बरमपुर के पास बुधवार को एक चीतल का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा वन मंडल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी भारी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई होगी। स्थानीय लोगों ने शव की सुरक्षा के लिए उसे गमछे से ढककर रखा और आवारा कुत्तों को दूर भगाते रहे। खदान में ड्यूटी जाने वाले कर्मचारियों ने वन विभाग के आने तक शव की रखवाली की। वन विभाग की टीम ने पंचनामा कार्रवाई पूरी की। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह चीतल संभवतः जंगल से भटककर डंपर पुल के निकट रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया था। सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। शव पर कुछ चोट के निशान भी मिले है। 

  • कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त

    30-Jan-2025

    धमतरी। धमतरी निगम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त हो गया है। अपर कलेक्टर इंदिरा देवरानी ने बताया कि महापौर के लिए 14 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रस्तुत किया था, समीक्षा के बाद 12 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन स्वीकृत हुए है। एक अभ्यर्थी विजय गोलछा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नाम निर्देशन पत्र भरा था जिनका नामांकन अब तक विचाराधीन था। बता दें कि चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, धमतरी निगम में महापौर पद के लिए 19 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं, पार्षद पद के लिए 165 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। निगम के कुल 40 वार्डों में कड़ी टक्कर है। 

  • पुलिस की कार्रवाई में जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण

    30-Jan-2025

    दुर्ग। नारकोटिक्स सेल, पुलिस मुख्यालय, छ.ग., रायपुर के आदेशानुसार जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु जिला स्तर पर गठित की गयी ड्रग्स डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग व्दारा आज जिला दुर्ग विभिन्न थानों में नारकोटिक्स एक्ट के तहत जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नेवई में कराया गया । नष्टीकरण के दौरान उक्त समिति के सदस्य सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, जिला दुर्ग एवं सहायक आबकारी आयुक्त, जिला दुर्ग सी.आर. साहू उपस्थित थे ।  मादक पदार्थों एवं नशीली दवाईयों के नष्टीकरण योग्य कुल 81 प्रकरणों में 242.89 कि.ग्रा. गांजा, 19.31 ग्राम हेरोईन, 130.63 ग्राम ब्राउन शुगर, 450613 नग, टेबलेट एवं 46158 नग केप्सूल का नष्टीकरण भिलाई इस्पात संयंत्र में कराया गया, जबकि 3299 नग सीरप एवं 208 नग इंजेक्शन का नष्टीकरण थाना नेवई क्षेत्रान्तर्गत कराया गया। पूर्व में भी दुर्ग रेंज स्तर पर जिला दुर्ग के जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्यवाही की जा चुकी है। 

  • Shiv Sena सांसद श्रीकांत शिंदे ने पर्याप्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का किया आग्रह

    29-Jan-2025

    केंद्रीय बजट से पहले, शिवसेना संसदीय दल के नेता श्रीकांत शिंदे ने बुधवार को केंद्र सरकार से बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया, ताकि "यह सुनिश्चित किया जा सके कि महाराष्ट्र भारत की नवाचार राजधानी बने।" श्रीकांत शिंदे ने कहा, " महाराष्ट्र ने एक अपरिहार्य भूमिका निभाई है। भारत में प्रति व्यक्ति उच्चतम जीडीपी वाले राज्य के रूप में, महाराष्ट्र आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में भारत की यात्रा का मशालवाहक बनने के लिए तैयार है। 2024 के विधानसभा चुनावों में महायुति सरकार के लिए ऐतिहासिक जनादेश ने विकास और प्रगति को गति देने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। महाराष्ट्र ने लगातार तीसरे वर्ष दावोस शिखर सम्मेलन में सबसे अधिक निवेश आकर्षित करना जारी रखा है ।" "हालांकि, इस क्षमता को अधिकतम करने के लिए, हम केंद्र सरकार से बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह करते हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि महाराष्ट्र भारत की नवाचार राजधानी बने," उन्होंने कहा। एमपी शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए अग्रणी पहल के साथ आगे बढ़ रहा है - समाज के तीन स्तंभ जो अटूट समर्थन के हकदार हैं। "हमारी पहलों में महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता के लिए 'लड़की बहन', किसानों के लिए क्रांतिकारी 1 रुपये की फसल बीमा योजना और युवाओं के लिए व्यापक कौशल विकास कार्यक्रम शामिल हैं। जैसा कि हम केंद्रीय बजट 2025 की ओर देखते हैं, महाराष्ट्र इन क्षेत्रों के लिए मजबूत समर्थन की उम्मीद करता है ताकि स्थायी परिवर्तन हो सके। एक मजबूत महाराष्ट्र एक मजबूत भारत के लिए महत्वपूर्ण है, और हम इस दृष्टि को साकार करने के लिए एनडीए सरकार के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं । पीएम मोदी के नेतृत्व और हमारे लोगों के विश्वास के साथ, हम भारत की आर्थिक उन्नति को आगे बढ़ाएंगे," उन्होंने कहा। उन्होंने आगे कहा कि भारत ऐतिहासिक आर्थिक परिवर्तन के मुहाने पर खड़ा है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में, हमारे राष्ट्र ने उल्लेखनीय राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक पुनरुत्थान हासिल किया है। लोगों ने 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार में अपना विश्वास जताया है, जो इसके दूरदर्शी शासन का समर्थन है। पिछले एक दशक में, भारत दुनिया की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, जिसने ब्रिटेन जैसी दिग्गज अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ दिया है, और वित्त वर्ष 28 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मोदी सरकार के साहसिक सुधार - माल और सेवा कर (जीएसटी), दिवाला और दिवालियापन संहिता (आईबीसी), मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और बेजोड़ बुनियादी ढाँचे का विस्तार - पिछली कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों द्वारा छोड़े गए ठहराव के बिल्कुल विपरीत हैं।" उन्होंने कहा कि 2014 में, एनडीए सरकार को भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और इतिहास में सबसे कम अनुमोदन रेटिंग से ग्रस्त अर्थव्यवस्था विरासत में मिली थी।  शिंदे ने कहा, "2014 से 2024 के बीच भारत की जीडीपी 2 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 3.7 ट्रिलियन डॉलर हो गई, जो महत्वपूर्ण आर्थिक विस्तार की अवधि को दर्शाता है। यूपीए II सरकार कमजोर और अनिर्णायक नेतृत्व, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और उच्च मुद्रास्फीति से ग्रस्त थी, जिसने देश की प्रगति को बाधित किया। इसके विपरीत, मोदी सरकार ने शासन में ताकत, अनुभव और निर्णायकता का प्रदर्शन किया है। इसकी मजबूत नीतियों और मजबूत वित्तीय बुनियादी बातों ने न केवल अर्थव्यवस्था को स्थिरता की ओर अग्रसर किया है, बल्कि भारत को निरंतर विकास के लिए तैयार किया है, जिससे सरकार को बैल को सींग से पकड़ने और देश को समृद्धि की ओर ले जाने में सक्षम बनाया गया है।" संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और तय कार्यक्रम के अनुसार 4 अप्रैल को समाप्त होगा। बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। संसद में 14 फरवरी से अंतर-सत्र अवकाश होगा और दोनों सदन 10 मार्च को अपनी बैठकें फिर से शुरू करेंगे। 

  • बाप-बेटे ने मिलकर की मां की बेरहमी से हत्या, गिरफ्तार

    29-Jan-2025

    रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना इलाके में शाहरूख पाल ने थाना डी.डी.नगर में सूचना दिया कि उसका परिचित डमरू जो महादेवघाट के पास बने खाली दुकान में रहता है, ने उसे फोन कर बताया उसकी मां सुखवन्तीन की मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना डी.डी.नगर पुलिस द्वारा घटना स्थल यादव कबाड़ी दुकान के पास रायपुरा जाकर निरीक्षण में पाया गया कि मृतिका सुखवंतीन धीवर का शव दीवार के पास जमीन में चित हालत में जमीन में बिछे बिस्तर में पड़ा था, मृतिका के शव के पास एक बांस का डण्डा पड़ा था। शव से थोड़ी दुर में चुड़ी का टुकड़ा पड़ा हुआ था एवं मृतिका का खून बिस्तर में बिछे चादर एवं दीवार में भी लगा था। मृतिका के बायें हाथ कोहनी के पास चोट खरोच का निशान, पीठ एंव उंगली के पास चोट का निशान था, कि मर्ग कायम कर जांच में लिया जाकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉ. द्वारा मृतिका के मृत्यु का कारण गर्दन की संरचना में आंतरिक चोटे, सिर पर चोट के साथ गर्दन पर दबाव पड़ने के कारण दम घुटना तथा मृत्यु की प्रकृति होमोसाईडल होना लेख किया गया। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मृतिका सुखवंतीन धीवर के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दिया गया था, कि अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 490/24 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।  हत्या की घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी डी.डी.नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थे। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। चूंकि घटना के बाद से मृतिका का पति एवं पुत्र दोनों फरार थे। घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी के पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे, इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि मृतिका का अपने पति एवं पुत्र से हमेशा विवाद होता था। जिस पर टीम के सदस्यों को मृतिका के पति एवं पुत्र पर शक हुआ एवं दोनों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। दोनों की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी लगातार पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को दोनों की रायपुर उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर दोनों की पतासाजी कर उन्हें पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक घटना को दोनों पिता एवं पुत्र का किसी बात को लेकर सुखवंतीन धीवर के साथ विवाद हुआ था जिस पर दोनों सुखवंतीन धीवर के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दिये एवं फरार हो गये। दोनों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार- 01. राजू कुर्रे उर्फ भोला सतनामी पिता स्व. दशरू सतनामी उम्र 62 साल निवासी ग्राम नेमीपाली थाना बेलटुकरी जिला नुआपाड़ा उडीसा। हाल पता - राजू कबाड़ी दुकान के बगल खण्डहर महादेवघाट रायपुरा थाना डी.डी.नगर रायपुर। 

  • बलौदाबाजार हिंसा मामलें के कई आरोपियों को मिली जमानत

    29-Jan-2025

    बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में हाईकोर्ट ने भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सहित 15 से अधिक आरोपियों को जमानत दे दी है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से एक अभियुक्त को पहले जमानत मिल गई है, उसी को आधार बनाकर अभियुक्तों ने हाईकोर्ट में आवेदन किया था, जिसे मंजूर कर लिया गया है. जमानत याचिका की सुनवाई आज जस्टिस नरेंद्र व्यास की सिंगल बेंच में हुई, जिसमें अभियुक्तों की जमानत याचिका को स्वीकार किया गया. इस मामले में 10 जून को बलौदाबाजार स्थित संयुक्त जिला कार्यालय में तोड़फोड़ और एसपी कार्यालय में आगजनी की घटना हुई थी, जिसके बाद हिंसा और तोड़फोड़ के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत 100 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। मामले में गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों की जमानत अर्जी निचली अदालत से खारिज हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. हाईकोर्ट के अधिवक्ता हर्षवर्धन परघानिया ने बताया कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में आज 40 से अधिक जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 15 से अधिक लोगों जमानत दी है. बता दें कि 15 और 16 मई की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल के पूज्य जैतखाम में तोड़फोड़ की थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस की इस कार्रवाई से समाज के लोग असंतुष्ट थे और  न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे. जिसके बाद गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा की. वहीं 10 जून को जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास एकत्र हुए और जमकर हंगामा किया. जहां प्रदर्शन हिंसक हो गया. जिसके बाद उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया. इस हिंसक घटना में सरकारी संपत्तियों को 12.53 करोड़ रुपए का भारी नुकसान पहुंचा था. मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 43 मामलों में 187 लोगों को गिरफ्तार किया था। 

  • फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया

    29-Jan-2025

    धमतरी। पुलिस मुख्यालय नया रायपुर के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के दिशानिर्देशन एवं उपस्थिति में आज पुलिस कार्यालय धमतरी में पुलिस मुख्यालय से आये फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट राकेश नरवरे द्वारा आयोजित फिंगर प्रिंट कार्यशाला में जिले के सभी थानों एवं चौकी से आये विवेचना अधिकारी एवं सभी थाने के शामिल हुए। फिंगर प्रिंट के माध्यम से गिरफ्तार व्यक्तियों, संदेहियों एवं निगरानी बदमाशो के दोनो हाथों की आदर्श अंगुली चिन्ह पर्णी तैयार करने के संबंध एवं घटना स्थल में अंगुलि चिन्हो को सुरक्षित करने के तरीके, अज्ञात मृतक के चर्म पोर को सुरक्षित करने एवं योजना के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी में श्री राकेश नरवरे, फिंगर प्रिन्ट एक्सपर्ट दुर्ग/रायपुर संभाग द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।  इससे आरोपी के बारे में आनलाईन फिंगर प्रिंट मिलान कर त्वरित आरोपी के बारे में जानकारी मिलेगी। पहले आरोपी का फिंगर प्रिंट मेनुअल लिया जाता था एवं मिलान भी मेनुअल किया जाता था। अब आनलाईन फिंगर प्रिंट लिया जायेगा एवं मिलान भी आनलाईन किया जायेगा उसी के संबंध में आज के कार्यशाला में सिखलाई दिया गया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट राकेश नरवरे द्वारा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों से काफी देर तक फिंगर प्रिंट के संबंध में चर्चा हुआ एंव उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा राकेश नरवरे से सवाल भी किये जिसका समुचित समाधान करते हुए उनके सवालो का विस्तृत जवाब दिया गया जिससे धमतरी पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी किसी प्रकार से फिंगर प्रिंट लेते समय सचेत होकर बीना सक्ष्य को हानी पहुचाये कैसे फिंगर प्रिंट लिया जा सके बताया गया ताकि घटना का पूर्ण रूप से सही निरीक्षण कर अपराधी को पकड़ा जा सके एवं पिड़ित को न्याय दिलाया जा सके के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी कर्मचारियों को फिंगर प्रिंट लेने के तरीके एवं सर्च स्लीप तैयार करने के संबंध में जानकारी को सिखने के लिए निर्देशित किया गया,एवं बताया गया की फिंगर प्रिंट से अपराधियों को पकड़ने में सहायता मिलती है। इसी लिए सभी अधिकारी /कर्मचारियों को फिंगर प्रिंट लेने आना चाहिए।  अभी तक सीसीटीएनएस के माध्यम से आनलाईन एफआईआर. ही लिया जा रहा था अब से आनलाईन फिंगरप्रिंट लेकर अपलोड भी लिया जा रहे है साथ ही पुलिस मुख्यालय के द्वारा दिए गए निर्देशों का भी पालन किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा समय-समय पर इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाते आ रहे है जिससे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के कार्यशैली में काफी सुधार हो रही है और आरोपी को पकड़ने एवं घटना का निरीक्षण करने में सहायता प्राप्त हो रही है, इस प्रकार का प्रशिक्षण भविष्य में लगातार चलाया जावेगा। ताकि धमतरी पुलिस और भी अच्छे ढंग से वैज्ञानिक पद्धति से कार्य कर सकें। 

  • भाजपा को लगा बड़ा झटका, प्रत्याशी का नामांकन हुआ रद्द

    29-Jan-2025

    गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के सभी निकायों में पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इस बीच देवभोग नगर पंचायत के वार्ड 12 से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। दरअसल यहां भाजपा-कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकन भाजपा प्रत्याशी रानू सोनी की उम्र कम होने से उनका नामांकन रद्द कर दिया है। अब इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी कौशल्या यादव और निर्दलीय प्रत्याशी कुंती रेंगे के बीच मुकाबला है, जो की   कांग्रेस जिला प्रवक्ता गोविंद रेंगे की मां है। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी रानू सोनी का नामांकन रिटर्निंग अफसर नेरद्द कर दिया है. इस मामले में देवभोग एसडीएम तुलसी राम मरकाम ने आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी कौशल्या यादव द्वारा उम्र पर लिखित आपत्ति दर्ज कराया था, जिसकी विधिवत जांच व सुनवाई की गई। जांच में भाजपा प्रत्याशी की उम्र 21 वर्ष से कम पाई गई जिसके बाद उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया है।  गौरतलब है कि देवभोग नगर पंचायत के वार्ड 12 से कांग्रेस प्रवक्ता गोविद रेंगे ने टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने यहां से कौशल्या यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है. इससे नाराज होकर गोविंद रेंगे ने अपनी मां कुंती रेंगे को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़ा कर दिया है। अब ऐसे में अगर कांग्रेस अपने नाराज प्रवक्ता और उसकी मां को मनाने में कामयाब हो जाती है तो यह सीट कांग्रेस के लिए वॉकओवर साबित होगी। बता दें कि इससे पहले, भाजपा प्रत्याशी रानू सोनी का नामांकन रद्द कर दिया गया था, क्योंकि कांग्रेस ने  उनकी उम्र को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। अब, वार्ड 12 में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। कांग्रेस, इस वार्ड को जीतने के लिए सभी प्रयासों को तेज कर चुकी है। पार्टी की कोशिश है कि वह नाराज कांग्रेसी गोविंद रंगे को मना कर निर्विरोध जीत हासिल कर सके। देवभोग नगर पंचायत के लिए वार्ड क्रमांक 11 के लिए कांग्रेस ने नेहा यादव को अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन नामांकन दाखिल करते वक्त दस्तावेजों की जांच में नेहा की उम्र 21 वर्ष से कम पाई गई जिसके बाद तत्काल कांग्रेस ने प्रत्याशी बदलते हुए नेहा के देवर मनीष यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। 

  • अवैध शराब की तस्करी, 4 तस्कर गिरफ्तार

    29-Jan-2025

    बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले अवैध शराब की तस्करी शुरू हो गई हे। बुधवार को मध्य प्रदेश से बलौदाबाजार के खटियापाटी लाई जा रही 100 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस ने सकरी बाईपास पर की गई घेराबंदी में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में प्रीतेश गुप्ता उर्फ बाबा, रितेश साहू, देव यादव और भक्त प्रहलाद शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, यह शराब मध्य प्रदेश के धार जिले से तस्करी कर लाई जा रही थी और इसे खटियापाटी, बलौदाबाजार में सप्लाई करने की योजना थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई कर आरोपियों को धरदबोचा।  पंचायत चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार तेज हो गया था। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई हो। पहले भी कई बार बड़ी खेप जब्त की जा चुकी है, लेकिन इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है। हर चुनाव के दौरान ऐसी कार्रवाई होती है, लेकिन असली सरगना पकड़ से दूर रहते हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई अक्सर सिर्फ जब्ती तक ही सीमित रह जाती है। अगर सप्लाई चेन की गहराई से जांच की जाए, तो इस अवैध धंधे के बड़े चेहरों का पर्दाफाश हो सकता है। 

  • लाखों का गांजा-नशीली कैप्सूल को पुलिस ने किया नष्ट

    29-Jan-2025

    धमतरी। जिला स्तरीय ड्रक्स डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय एवं नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा,सहा. आबकारी अधिकारी प्रदुमन नेताम (कमेटी की सदस्य) की उपस्थिति में मादक पदार्थ गांजा, नशीली कैप्सूल नष्टीकरण के लिए गठित कमेटी द्वारा धमतरी पुलिस द्वारा दिनांक 28.01.25 को जिला धमतरी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण में जप्त मादक पदार्थ, नशीली कैप्सूल का विधिसम्मत नष्टीकरण कार्यवाही एनडीपीएस एक्ट अधिनियम में निहित प्रावधान अंतर्गत नियमानुसार की गयी। नष्टीकरण की कार्यवाही में जिला धमतरी के 07 एनडीपीएस प्रकरण में कुल 68.9730 किलोग्राम गांजा एवं नशीली कैप्सूल 3312 नग को विधिवत् जन सामान्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये पर्यावरण विभाग से अनुमति उपरांत रायपुर के सिलतरा स्थित जयसवाल निक्को पावर प्लांट के भट्ठी/फर्नेस में जलाकर नष्ट किया गया। 

Top