बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • ट्रैफिक रोका और बीच रोड में मनाया बर्थडे का जश्न

    29-Jan-2025

    रायपुर। रायपुरा चौक में सोमवार की रात 12 बजे 2 कार सवार ट्रैफिक रोककर बर्थडे का जश्न मनाया। नेशनल हाईवे रिंग नम्बर 1 का वीडियो बताया जा रहा है। रोशन पांडे चगोरभाटा निवासी के बेटों खुशकरने के लिए नमन पांडे और श्लोक पांडे द्वारा केक को काटा जा रहा है। जहाँ पर फटाखे भी फोड़े गए।बता दें कि निकाय चुनाव के मद्देनजर शहर में आचार संहिता लागू है। जिस तरीके से ये युवा आतिशबाजी कर रहे है उस हिसाब से मानों की पुलिस का कोई ख़ौफ़ नहीं है। डीडी नगर से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर रायपुरा चौक है। आधा घंटा तक ट्रैफिक जाम रही लेकिन कोई पुलिस जवान वहां नहीं पहुंचा। 

  • बदमाशों का आतंक CCTV में कैद, ईंट-डंडे से किया हमला

    29-Jan-2025

    सरगुजा। शहर के पुराना बस स्टैंड इलाके में मंगलवार की रात दो फल व्यवसाई युवकों पर कुछ बदमाशों ने लाठी-डंडे, लात-मुक्के और पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए लोगों को भी बदमाशों ने जमकर पीट दिया। मामले में पीड़ितों की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। मारपीट की यह घटना पास ही में लगे CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों के हमले में दो युवकों के शरीर और सिर पर गंभीर चोट आई है, जिनपर टांके लगाए गए हैं। वायरल CCTV फुटेज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है और वो किस तरह से दोनों युवकों को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। 

  • कार और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

    29-Jan-2025

    जांजगीर-चांपा। अकलतरा के जनपद पंचायत के पास एक सड़क हादसा हुआ है. एक बाइक और कार में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार युवक हनी सिंह की मौत हो गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, आज दोपहर अकलतरा के जनपद पंचायत के पास कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई. इस घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि इलाज में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण युवक की जान चली गई. फिलहाल, अकलतरा थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. 

  • रायपुर के मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध करवाने के निर्देश

    29-Jan-2025

    रायपुर। आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर पालिक निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर पालिक निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में आवश्यक बैठक लेकर सभी जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को निर्देशित किया.  नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 70 वार्डों के मतदान केन्द्रोँ में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग एवं रायपुर जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देशानुसार सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था आदि तत्काल उपलब्ध करवाना सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ जोन स्तर पर सुनिश्चित करवाएं. बैठक में निगम अपर आयुक्त कृष्णा खटीक,पंकज शर्मा, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, डॉक्टर दिव्या चन्द्रवंशी, जसदेव सिंह बाबरा, प्रीति सिंह, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, संजय बागड़े, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, सभी जोन कमिश्नरगण, कार्यपालन अभियंतागण की उपस्थिति रही. 

  • भूपेश के OSD रहे चेतन बोरघरिया ने अपनी 2 बहनों को बनाया डिप्टी कलेक्टर और वन अधिकारी

    29-Jan-2025

    रायपुर। CGPSC घोटाले में फंसे भूपेश बघेल के पूर्व OSD चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। अब इस मामले में एक और खुलासा हुआ है कि चेतन बोरघरिया ने अपनी दो सगी बहनों को डिप्टी कलेक्टर और सहायक वन संरक्षक के पद पर चयनित कराया है। इन दोनों की भी गिरफ्तारी की मांग होनहार स्टूडेंट्स ने की है। PlayUnmute Loaded: 0.92% Fullscreen Also Read - बीजेपी को झटका, पार्षद प्रत्याशी का नामांकन फार्म चुनाव अधिकारी ने किया रिजेक्ट उल्लेखनीय है कि 2021-22 की परीक्षा अवधि के दौरान आरती वासनिक परीक्षा नियंत्रक थीं। ठीक इसी अवधि में चेतन बोरघरिया भूपेश बघेल के ओएसडी थे। उल्लेखनीय है कि CGPSC भर्ती घोटाले के मामले में सीबीआई अब तक तत्कालीन CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, उनके भतीजे नितेश सोनवानी और साहिल सोनवानी, पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गणवीर, उद्योगपति श्रवण गोयल, उनके बेटे शशांक गोयल और भूमिका कटियार को गिरफ्तार कर चुकी है। 

  • जिला पंचायत समन्वयक का कार जलकर खाक, सवार थे परिजन

    29-Jan-2025

    जशपुर। जिले के नारायणपुर के चिटकवाइन क्षेत्र में एक बड़ी दुर्घटना टल गई जब एक कार में अचानक आग लग गई। यह घटना करीब 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है। आशीष यादव, जो जिला पंचायत समन्वयक हैं, अपने परिवार के साथ बगीचा से जशपुर लौट रहे थे। जैसे ही वे चिटकवाइन के पास पहुंचे, उनकी गाड़ी के बोनट से धुंआ निकलता देख उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। आशीष ने अपनी सूझबूझ से गाड़ी में बैठे अपनी पत्नी और बच्चों को तत्काल बाहर निकाला। इसके बाद, कुछ ही समय में आग की लपटें पूरे वाहन में फैल गईं और कार धू-धू कर जलने लगी। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और पूरा परिवार सुरक्षित रहा। 

  • विश्वास की नींव पर वार्ड का भविष्य संवारेंगे, ‘स्वामी विवेकानंद वार्ड में कांग्रेस की जीत तय, 24×7 जनता की सेवा के लिए तैयार- राहुल तिवारी

    28-Jan-2025

    रायपुर- कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 44 स्वामी विवेकानंद वार्ड राहुल तिवारी ने भारी समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। रैली में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नामांकन के बाद राहुल तिवारी ने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ विकास है।  “जनता का विश्वास जीतकर सेवा करूंगा, विकास ही मेरा लक्ष्य”

    राहुल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा –
    “मैं जनता का विश्वास जीतने आया हूँ। समाज में मुझे  सेवा का अवसर मिला है, लेकिन अब मैं स्वामी विवेकानंद वार्ड की जनता की सेवा के लिए खुद को समर्पित कर रहा हूँ। मेरा लक्ष्य सिर्फ विकास है और इसके लिए मैं पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करूंगा।
  • ओबीसी आरक्षण मामले में हाईकोर्ट से सूरजपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष की याचिका खारिज

    28-Jan-2025

    बिलासपुर। ओबीसी आरक्षण मामले में हाईकोर्ट ने सूरजपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष की याचिका खारिज कर दी है. छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम में संशोधन को चुनौती देने वाली याचिका पर डिवीजन बेंच में लंबी कानूनी बहस हुई. दोनों पक्षों को गंभीरता से सुनने के बाद हाईकोर्ट ने विधि संगत निर्णय लेते हुए मेरिट बेस पर याचिका को खारिज किया. मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश रविन्द्र कुमार अग्रवाल की बैंच में मामले की सुनवाई हुई. इस दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता शक्तिराज सिन्हा ने राज्य शासन द्वारा ओबीसी वर्ग को आरक्षण प्रदान करने वाली छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम की धारा 129(ड.) की उपधारा (03) को विलोपित किए जाने और बीते वर्ष 3 दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ पंचायत राज (संशोधन) अध्यादेश 2024 को लेकर अपना पक्ष रखा.  राज्य शासन की ओर से पैरवी करते हुए महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने शासन का पक्ष रखते हुए इस मामले में नए अध्यादेश 23 जनवरी 2025 को जारी होने की बात कही. इसे सरकार की ओर से बजट सत्र में विधानसभा पटल में रखने की जानकारी दी. वहीं कोर्ट में संवैधानिक रूप से इस अध्यादेश को पारित होने को लेकर अनुच्छेद 213(2) के तहत राज्यपाल से सहमति पारित होने और विधानसभा के समक्ष पुनः समवेत होने से छह सप्ताह की समाप्ति पर या यदि उस अवधि की समाप्ति से पहले निरनुमोदन का प्रस्ताव पारित करने को लेकर पक्ष रखा.  इस मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता शक्ति राज सिन्हा ने अपनी याचिका में कही बातों को दोहरा और आरक्षण संबंधी संशोधन के नियमों को लेकर पूर्व अध्यादेश पर अपनी बात रखी. साथ ही सुप्रीम कोर्ट के अध्यादेश को लेकर दिए गए निर्णय का संदर्भ दिया. इस पर महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने अपनी दलील रखी. वहीं कोर्ट ने इस मामले में उन निर्णयों के संदर्भ से संबंध नहीं देखते हुए विधि संगत निर्णय लिया. 

  • 27 मेडिकल अफसर और विशेषज्ञ डॉक्टर नौकरी से निकाले गए

    28-Jan-2025

    रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित 27 चिकित्सा अधिकारियो व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही 21 चिकित्सा अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए है। विदित हो कि चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों को अपने कर्तव्यस्थल से लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगातार तीन वर्ष से अधिक अवधि के लिए अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हुए शासन के मूलभूत नियम और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम का उल्लंघन किया गया था। अनुपस्थित अधिकारियों व चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करके अपना पक्ष प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया गया था। सुनवाई में उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों/ विशेषज्ञ चिकित्सकों के पक्ष को सुना गया तथा उनके द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन पर गंभीरता से विचार करते हुए चिकित्सा अधिकारियो व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। 

  • सब्जी गाड़ी और कार से शराब जब्त, कीमत ढाई लाख रुपए

    28-Jan-2025

    खैरागढ़. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे अपराधी अपने मंसूबों को पूरा करने के नए-नए तरीके आजमा रहे हैं. डोंगरगढ़ और बाग नदी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के दो बड़े मामलों का भंडाफोड़ किया है. सब्जी ढोने वाले वाहनों की आड़ में लाखों रुपए की शराब मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में लाई जा रही थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने तस्करों के इन मंसूबों को नाकाम कर दिया. पुलिस ने लाखों की शराब के साथ अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. डोंगरगढ़ पुलिस ने 28 जनवरी 2025 को अवैध शराब तस्करी के बड़े मामले का खुलासा किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि सब्जी लाने वाले वाहनों में शराब छिपाकर मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में तस्करी की जा रही है. ग्राम कुम्हड़ाटोला मार्ग पर नाकाबंदी कर पुलिस ने दो वाहनों यौधा डीआई और विस्टा कार को रोका. जब गाड़ियों की तलाशी ली तो 35 पेटी गोवा अंग्रेजी व्हिस्की और 10 पेटी देशी शराब बरामद हुई. बरामद शराब की कुल मात्रा 405 लीटर और कीमत 2,36,250 रुपए आंकी गई है. इसके साथ ही जब्त वाहनों, पांच मोबाइल फोन और अन्य सामग्रियों की कुल कीमत 14,62,250 रुपए है. पुलिस ने पांच अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनके नाम राजेश तागड़े, ईश्वर साहू, रौवन चंद्राकर, सोहेल मिन्नी, और ऋषिकेश हटिले हैं. इन सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. 

  • नगर निगम चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने मैदान में उतरे सांसद बृजमोहन

    28-Jan-2025

    रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए नगरीय निकाय चुनाव में पूरे जोश और समर्पण के साथ मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन उन्होंने राजधानी रायपुर और महासमुंद में भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैलियों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं और जनता का उत्साहवर्धन किया। अग्रवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनावों में कमल खिलाकर भाजपा पर जो विश्वास जताया है, वही विश्वास राज्य में तेज विकास का आधार बना है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अगुवाई और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्ग दर्शन में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 की राशि, किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल धान खरीदी, स्वास्थ्य तथा अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अब समय आ गया है कि एक बार फिर नगर निगम में कमल खिलाकर अपने गली-मोहल्लों को सुंदर और विकसित बनाएं।”उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता जनसेवा और विकास है। नगरीय निकायों में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता से जुटे हैं। अग्रवाल ने जनता से अपील की कि वे भाजपा प्रत्याशियों को अपना समर्थन दें ताकि राज्य का सर्वांगीण विकास जारी रह सके।  इस अवसर पर मंत्री राम विचार नेताम, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। नामांकन रैलियों में उमड़ा जनसैलाब यह संकेत दे रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा। महासमुंद में नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी डॉ. विमल चौपड़ा जी, रायपुर से महापौर उम्मीदवार श्रीमती मीनल चौबे और पार्षद प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। रायपुर नगर निगम चुनाव के संचालक बने सांसद बृजमोहन बता दें कि, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की राजनीतिक समझ, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें रायपुर नगर निगम चुनाव का संचालक बनाया गया है। यह उनकी रणनीतिक क्षमता और जनता के बीच उनकी पकड़ को दर्शाता है। 

  • रायपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आरोपी ने की आत्महत्या

    28-Jan-2025

    रायपुर: रायपुर केंद्रीय जेल में कैद अफ्रीकी मूल के बंदी ने आत्महत्या कर ली है. कैदी पेट्रिक 2021 से ड्रस केस में जेल में बंद था. ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गंज थाना पुलिस मृत कैदी का पंचनामा कर रही है. बता दें कि 2021 में ड्रग्स तस्करी करने वाले पेट्रिक यूबीके बायको को पुलिस ने मुंबई के नाला सुपोरा के मकान में छापा मारकर गिरफ्तार किया था. पेट्रिक ने रायपुर में ड्रग्स तस्करी की चेन तैयार की थी. वह अपने गिरफ्तार हुए दोस्त मुंबई के ट्रांसपोर्टर रायडेन बेथेला की मदद से राजधानी में ड्रग्स सप्लाई करता था.  रायडेन की गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस को पेट्रिक का क्लू मिला था. तब पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी बेहद गोपनीय तरीके से की. पुलिस ने जब उसके मुंबई ठिकाने पर छापा मारा तब वह अकेला था. पुलिस की टीम दोस्त बनकर उसके घर में घुसी और उसे काबू में कर सीधे रायपुर ले आई. पुलिस को आशंका थी कि उसकी गिरफ्तारी का हल्ला मचने से वह अपने गैंग की मदद से कोई न कोई समस्या खड़ी कर सकता था. तब मीडिया को एसएसपी यादव ने बताया था कि पेट्रिक ने ऑटो और टैक्सी वालों का गैंग बनाया. वह उन्हीं के माध्यम से मुंबई में ड्रग्स ग्राहकों तक पहुंचाता है. उसके संपर्क में मुंबई के 30 से ज्यादा टैक्सी और ऑटो वाले हैं. वह उन्हें ड्रग्स का पैकेट छोड़ने के लिए कमीशन देता है. ऑटो वाले ही उसे ग्राहक लाकर देते हैं. पेट्रिक किसी से सीधा नहीं मिलता था. रायडेन की पेट्रिक से मुलाकात मुंबई के एक क्लब में हुई थी, जहां रायडेन अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया. वहीं से रायडेन ने पेट्रिक से ड्रग्स खरीदना शुरू किया था. 

  • निकाय चुनाव 2025, नामांकन भरने का आज अंतिम दिन

    27-Jan-2025

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 22 जनवरी से 28 जनवरी तक जारी रही। आज, 28 जनवरी को नामांकन का अंतिम दिन है। इसके बाद, नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस और बीजेपी में प्रत्याशियों के चयन को लेकर खासी हलचल देखने को मिल रही है और इन दोनों दलों ने कई नामों की घोषणा भी कर दी है।  इसके अलावा, अन्य राजनीतिक दल भी अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान जल्द ही करेंगे। आज चुनावी मैदान में बीजेपी, कांग्रेस और अन्य दलों के प्रत्याशी पूरे जोर-शोर से अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल करेंगे।इस बार छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में चुनाव होंगे, जिनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। 

  • चक्काजाम करने वाले 8 ग्रामीणों पर FIR दर्ज, हो सकते है गिरफ्तार

    27-Jan-2025

    जांजगीर-चाम्पा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के NH-49 स्थित अमरताल गांव में ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम करने का मामला सामने आया है। चक्काजाम करने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में 8 नामजद व्यक्तियों और अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2) और 191(2) के तहत केस दर्ज किया है। चक्काजाम में शामिल लोग नरियरा गांव के थे। खिसोरा गांव के निवासी उमेंदराम महिलांगे ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी को देखने तिलई गांव जा रहे थे, तभी NH-49 पर अमरताल गांव में कुछ लोगों ने जबरदस्ती रास्ता रोक दिया, जिसके कारण उन्हें और अन्य यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस चक्काजाम में नरियरा गांव के 8 नामजद लोग शामिल थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। 

  • कांग्रेस ने रायगढ़ निगम के लिए भी पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की

    27-Jan-2025

    रायगढ़। कांग्रेस ने रायगढ़ निगम के लिए भी पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। बता दें कि आज नामांकन भरने का आखिरी दिन है। गौरतलब है कि शहरी क्षेत्रों में 11 फरवरी को वोटिंग होगी जबकि 15 फरवरी को मतगणना की जाएगी। वहीं पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 18 20 और 24 फरवरी को पंचायत चुनाव की गणना होगी। 

  • CM विष्णुदेव साय आज 6 घंटे तक अफसरों की मीटिंग लेंगे

    27-Jan-2025

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शासकीय कामकाज में कसावट और तेजी लाने के लिए आज विभागों के कामकाज और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित है। सीएम साय आज मुख्यमंत्री निवास से सुबह 11:00 बजे कार से मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्रालय पहुंचने के बाद, 11:30 बजे से 1:00 बजे तक ग्रामोद्योग तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की विभागीय बैठक आयोजित होगी। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक कार्यालयीन कार्यों के लिए समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक सहकारिता विभाग की विभागीय बैठक होगी। तत्पश्चात, 4:30 बजे से 5:00 बजे तक का समय भी आरक्षित रहेगा। शाम 5:00 बजे मंत्रालय से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे और 5:20 बजे सिविल लाइंस, रायपुर में पहुंचकर कार्यक्रम समाप्त होगा। 

  • रेत खदान से हाईवा और चैन माउंटेन मशीन जब्त

    27-Jan-2025

    रायपुर। ग्राम तर्री में चल रहे अवैध रेत खदान में रायपुर खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई है. खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन में लगे एक चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन को जब्त किया है. हाईवा वाहन के अलावा चैन माउंटेन मशीन को ट्रेलर में रखकर थाना गोबरा नवापारा लाया गया. इस कार्रवाई के बाद रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खनिज विभाग ने की कार्रवाई बता दें कि इससे पहले अवैध रेत तथा चूना पत्थर परिवहन करते पाए जाने पर उपरवारा, नयापारा, अभनपुर व खरोरा, आरंग तथा माना क्षेत्र से 19 वाहन को जब्त किया गया. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. 

  • बंटी होरा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

    27-Jan-2025

    रायपुर। बस कुछ ही दिन बाद छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव होने को है। जिसको लेकर अब भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। सोमवार देर रात कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम के प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 70 में से 66 वार्डों के उम्मीदवारों का नाम शामिल हैं, लेकिन चार वार्ड में अभी तक प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। जिसको लेकर लगातार मं​थन जारी है, तो वहीं दूसरी ओर लिस्ट जारी होते ही पार्टी में कलह शूरू हो गई है और कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला शूरू हो चुका है। इसी बीच खबर आ रही है कि हरदीप सिंह उर्फ़ बंटी होरा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।  उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। साथ ही महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव पूनम पांडे ने भी इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि हरदीप सिंह उर्फ़ बंटी होरा वर्तमान में शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक 28 से कांग्रेस पार्षद है, लेकिन इस चुनाव में उनकी जगह जी. श्रीनिवास को प्रत्याशी बनाया गया है। जिससे नाराज होकर बंटी होरा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूनम पांडे भी टिकट न मिलने से नाराजगी जाहिर की है। जिसकी वजह से उन्होंने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

  • निकाय चुनाव में दीप्ति दुबे और मीनल चौबे के बीच कौन है आगे?

    27-Jan-2025

     रायपुर: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में देर रात तक मंथन करने के बाद निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। रायपुर नगर निगम पर पूर्व महापौर और वर्तमान सभापति प्रमोद दुबे की पत्नी दीप्ति दुबे को महापौर प्रत्याशी बनाया गया है। इसके बाद स्पष्ट हो गया है कि रायपुर में निगम की नेता प्रतिपक्ष रही मीनल चौबे और पूर्व मेयर प्रमोद दुबे की पत्नि दीप्ति दुबे के बीच मुकाबला होगा। लेकिन अब अहम् सवाल यह है कि आखिर दिप्ती दुबे निगम की तेज तर्रार नेत्री मीनल चौबे पर कितना भारी पड़ेगी?

     
    कौन हैं दीप्ति दुबे
     
    कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम के लिए दीप्ति दुबे को मेयर प्रत्याशी बनाया है। दीप्ति दुबे निवर्तमान सभापति और रायपुर के पूर्व मेयर प्रमोद दुबे की पत्नी है। पेशे से वे साइकोलाजिस्ट हैं और एक मेंटल हेल्थ क्लीनिक चलाती है। दीप्ति दुबे ने मास्टर्स इन साइकोलॉजी के साथ एमए हिंदी साहित्य की पढ़ाई की है। वर्तमान में पीएचडी भी कर रही हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा होने के साथ-साथ वह मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में काम करती हैं।
     
    कांग्रेस की सक्रिय सदस्य है दीप्ति
     
    दीप्ति दुबे कांग्रेस की सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया है। रायपुर महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए दीप्ति दुबे ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट की है। उन्होंने कहा, “रायपुर को शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाना मेरा लक्ष्य है. हर नागरिक को बुनियादी सुविधाओं के साथ एक समृद्ध और सुरक्षित वातावरण देना मेरी प्राथमिकता होगी।”
     
    11 फरवरी को मतदान, 15 को नतीजा
    गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ में 20 जनवरी से आचार संहिता लागू है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 28 जनवरी को पूर्ण हो जाएगी। इसके बाद नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित होगा। इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जाएंगे।
     
    मीनल पर कितनी भारी दीप्ति
     
    सबसे महत्वपूर्ण सवाल है कि पूर्व मेयर और निर्वतमान सभापति की पत्नि दीप्ति दूबे बीजेपी से नगर निगम की तेज तर्रार नेत्री मीनल चौबे पर कितना भारी साबित होंगी। सत्ताधारी बीजेपी के लिए रायपुर मेयर का चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न होगा क्योंकि राजधानी की चारों विधानसभा सीटों पर बीजेपी की कब्जा है। राज्य में बीजेपी की सत्ता है और पार्टी रायपुर सीट जीतने के लिए हर संभव कोशिश करेगी। ऐसे में दीप्ति दुबे के लिए राह बहुत आसान होगी ऐसा नही लगता।
  • प्रदेश सचिव ताजुल अहमद की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    26-Jan-2025

     प्रदेश सचिव ताजुल अहमद की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Top