दुर्ग। भिलाई नगर थाने में MGM स्कूल प्रबंधन की तरफ से उनके अकाउंटेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। भिलाई नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दुर्ग विवेक नेताम की अदालत के आदेश पर गबन का मामला दर्ज किया गया है। परिवार के आधार पर धारा 406 धोखाधड़ी का अपराध घटित होना पाये जाने पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
रायपुर. राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 12 से 14 जनवरी तक राज्य युवा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा. खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने मीडिया से चर्चा में बताया कि यह आयोजन राज्य की प्रतिष्ठा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसमें प्रदेश के 33 जिलों से लगभग 3500 युवा प्रतिभागी भाग लेंगे.
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी भी अब नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी में जुट गई है. संभागीय चयन समिति, नगर पालिका प्रभारी, नगर पंचायत प्रभारी के बाद 10 सदस्यीय प्रांतीय टीम की घोषणा की गई है. इस टीम में भूपेंद्र सवन्नी को संयोजक बनाया गया है। 10 सदस्यीय प्रांतीय टीम में भूपेंद्र सवन्नी संयोजक, संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, रामजी भारती, महेश गागड़ा, अनुराग सिंह देव, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, छगनलाल मूंदड़ा, दीपक म्हस्के, अमित चिमनानी को सदस्य बनाया गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उर्जा सचिव और बिजली कंपनियों के चेयरमैन डॉ. रोहित यादव अवकाश पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह को उनकी जगह उर्जा सचिव और बिजली कंपनियों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
रायपुर। राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा एएसपी क्राइम रायपुर एवं सहायक औषधि नियंत्रक रायपुर के नेतृत्व में रायपुर जिला के अलग अलग स्थानों पर संचालित विभिन्न 25 मेडिकल स्टोर्स की औषधि निरीक्षकों तथा रायपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन जाँच कार्यवाही किया गया है। जाँच कार्यवाही नारकोटिक औषधियों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण बनाने हेतु किया गया। जाँच कार्यवाही में कुल 12 औषधि निरीक्षक तथा पुलिस विभाग से निरीक्षक, उप निरीक्षक प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की 14 सदस्य अर्थात दोनो विभाग से कुल 26 अधिकारीगण शामिल रहे। जाँच कार्यवाही के लिए कुल 12 टीम गठित की गयी थी। कार्यवाही में टेस्ट परचेस किया गया, कुल 11 दुकानों - 1. सुमित मेडिकल स्टोर्स पचपेडी नाका, 2. मां भवानी मेडिकल स्टोर्स गुढियारी 3. गणपति मेडिकल स्टोर्स गुढयारी, 4. रॉयल मेडिकल स्टोर्स, मठपुरेना 5. सतकार मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह 6. मास्टर मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह 7. सागर मेडिकल स्टोर्स बीरगांव, 8. लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स खरोरा, 9. छाया मेडिकल स्टोर्स भैसा आरंग, 10. श्री राम मेडिकल स्टोर्स कौलाशपुरी टिकरापारा, 11. ऋषि मेडिकल स्टोर्स संतोषी नगर, में नारकोटिक्स औषधियों की बरामदगी की गयी है। इनके पास मौके से विक्रय दस्तावेज नहीं मिला। इन मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध ड्रग एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अन्य मेडिकल स्टोर्स में औषधि नियमावली की अनियमितता पायी गयी है जिन्हे नोटिस देकर स्पष्टीकरण माँगा जा रहा है संतोषप्रद जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। पूर्व में इसी प्रकार 02 दिसम्बर 2024 को रायपुर जिले में ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा कुल 30 दुकानों में संयुक्त जाँच कार्यवाही किया गया था जांच उपरांत कुल 02 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त किये गए तथा 12 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किये गए थे। एवं 11 दिसम्बर 2024 को जिला बिलासपुर में ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा कुल 45 दुकानों में संयुक्त जाँच कार्यवाही किया गया था जिसमे कुल 29 दुकानों के लाइसेंस को निलंबित किया गया था। राज्य के समस्त जिलों के मेडिकल स्टोर्स में नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर नियंत्रण हेतु आगामी समय में इसी प्रकार से ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चरणबद्ध तरीको से कार्यवाही की जावेगी।
रायपुर। अपने पालक के असामयिक निधन के बाद नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे 22 आश्रितों को आज बिलासपुर नगर निगम में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक अवनीश शरण ने मंथन सभागार में सभी आश्रितों को चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर निगम कमिश्नर अमित कुमार भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2024 को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिए थे कि सभी नगरीय निकायों में अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रियाएं 10 जनवरी 2025 तक पूरी की जाएं। बिलासपुर नगर निगम ने इन निर्देशों का पालन करते हुए तत्परता से कार्य किया और समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर सभी आश्रितों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सभी ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात की। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आश्रितों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब मन लगाकर काम करें और संस्थान की प्रगति में योगदान दें। कलेक्टर अवनीश शरण ने नगर निगम की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देशों के अनुरूप प्रक्रिया का क्रियान्वयन किया गया है। नियुक्ति पाने वालों में नीता ठाकुर, रानो उर्फ क्षमता, वेद प्रकाश, अन्नपूर्णा सोनी, परिवेश परिहार, लक्ष्मी जनोकर, गीता श्रीवास, हसीना बानो, नीलेश श्रीवास, अजीत, मो. यूनूस खान, मीना पाल, बीना, शेख अमीन उल्ला, विनोद कुमार डागोर, मीरा तिवारी, रजनी गुप्ता, प्रदीप बघेल, शेखर मार्काे, मो. यूनूस, संजय कुमार, और रेशमा मलिक शामिल हैं।
बस्तर- बस्तर के कुटरु बेंदरे मार्ग में 6 जनवरी 2025 को आई ब्लास्ट में वीर गति को प्राप्त वीर शहीदों को पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि के सेवा निवृत कर्मचारीयों ने अपने ,, छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति,, के बेनर तले श्रधा सुमन अर्पित करते हुए विनम्र श्रधांजली देते हुए शहीदों के परिवारों को इस वृहद दुःख को सहन करने की ईश्वर शक्ति प्रदान करने की कामना करते हैं l इसके साथ ही वि वि के भूगर्भ शास्त्र की नियमित कर्मचारी श्रीमती छाया सोनकर भृत्य के 8 जनवरी 2025 की रात लगभग 9 बजे आकस्मिक निधन पर भी पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के सेवानिवृत कर्मचारीयों ने आज दिनांक 9 जनवरी को स्वामी विवेकानंद गार्डन में विनम्र श्रधांजली देते परिवार को इस वृहद दुःख को सहन करने की ईश्वर शक्ति प्रदान करने की कामना की l इस श्रधांजली सभा में प्रदीप कुमार मिश्र, तीर्थराम यादव, शिरिष त्रिवेदी, राकेश शुक्ला, श्रवण सिंह ठाकुर,हरीश पांडे, राजेंद्र अवसर, विष्णु दास मानिकपूरी, बी के जेठवा, के के वर्मा, अलख राम साहू,सोनसाय ठाकुर,नारायण तिवारी, खिलावन राम यादव आदि उपस्थित थे/
रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों को परेशानी होने वाली है. ये परेशानी बुजुर्गों को ज्यादा होने वाली है. क्योंकि रायपुर रेलवे स्टेशन में लिफ्ट और एस्कलेटर दोनो एक साथ खराब हो गए है. रेलवे स्टेशन में गुढ़ियारी की ओर मौजूद एस्कलेटर में खराबी आई गई है.
गरियाबंद। खरीदी केंद्र से संग्रहण केंद्र के लिए भेजे गए धान के बोरे कोयबा के एक ढाबे में मिले. यही नहीं 165 लीटर डीजल भी बरामद किया गया. खाद्य निरीक्षक की छापेमारी में खुली इस कलई के पीछे ट्रांसपोर्टरों की जिम्मेदार अधिकारियों से सेटिंग है, जिसमें धान परिवहन के दरमियान मात्रा में आई कमी की भरपाई खरीदी केंद्रों से कराने का रिवाज बन गया है.
राजनांदगांव। युवाओं के बीच नशीली दवाओं के बढ़ते दुरुपयोग को देखते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और ड्रग कंट्रोलर संजय झाड़ेकर की टीम ने शहर के कई मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया।
रायपुर। CMHO दफ्तर में रायपुर कलेक्टर ने दबिश दी है। इस दौरान उन्होंने निर्धारित समय पर कर्मचारियों को ऑफिस पहुंचने के निर्देश दिए है। आयुष्मान शाखा को ग्राउंड फ्लोर में शिफ्ट करने को कहा। साथ ही कार्यालय के सभी दरवाजे निर्धारित समय में खोलने के भी निर्देश दिए है।
रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य में स्टील उद्योग के लिए काफी अवसर है। नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित स्टील कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में आयरन और कोयला के साथ बिजली भी पर्याप्त मात्रा में है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश में स्टील उत्पादन में तीसरे नंबर पर होने के साथ ही देश का पावर हब भी है इसलिए उद्योग धंधों के विकास के लिए राज्य में पर्याप्त अवसर है। । उन्होंने राज्य के उद्योगपतियों से जलवायु परिर्वतन की विषयों पर भी चिन्ता करने की अपील की।
रायगढ़। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर पूर्णत: अंकुश लगाने लगातार कार्रवाही जारी है । पुलिस अधीक्षक द्वारा सीमावर्ती प्रांत ओड़िसा से अवैध शराब और गांजा की सप्लाई पर विशेष निगरानी के निर्देश दिये गये हैं, जिस पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कल 09/01/2024 को पुलिस को लगाये मुखबीरों से शहर में गांजा की अवैध खरीदी-बिक्री की सूचना मिली थी कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा सर्किट हाउस रोड़ पर घेराबंदी कर एक स्वीफ्ट डिजायर कार में दो आरोपी महेन्दर सिंह निवासी चांदमारी रायगढ़ और किशन कश्यप रेवती निवासी सम्बलपुर ओडिसा को पकड़ा गया, कार अंदर 13 पैकेट गांजा मिला । आरोपी महेन्दर सिंह से पूछताछ पर उसके किराये के मकान में दबिश दी गई । मकान के सामने आरोपी हरजीत सिंह निवासी चांदमारी रायगढ़ तथा मौके पर 03 कार से भारी मात्रा में गांजा की जप्ती की गई । हिरासत में लिये गये तीनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ पर तीनों आरोपियों के साथ मिलकर अवैध रूप से गांजा बिक्री करने की जानकारी मिली और आरोपियों से मिली जानकारी पर आरोपियों से गांजा खरीदी करने आये दो आरोपी शेख बाबू और महिला मधु चौधरी को पुलिस टीम द्वारा रेल्वे स्टेशन के पास हिरासत में लिया गया । आरोपियों से मिली जानकारी पर एक टीम ओड़िसा रवाना होकर आरोपी गोपाल भोय निवासी दयाडेरा थाना रेंगाली ओडिसा को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है । इस प्रकार आरोपियों से कुल 111 किलो ग्राम गांजा, 04 चार पहिया वाहन, 05 मोबाइल, 64480 रूपये नकद कुल 68.40 लाख की सम्पत्ति की बरामदगी की गई है । 06 आरोपियों पर थाना कोतवाली में अप.क्र- 18/2025 धारा 20 बी, 29 एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई किया गया है । जप्त सम्पत्ति- (i) 09 प्लास्टिक बोरी में भरा कुल 111 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 22,20,000 रुपये (ii) ग्रे कलर का स्वीपट डिजायर कार क्र० सीजी 13 यूसी 5963 मय चाबी कीमती 9,00,000 रुपये (iii) सिल्वर ग्रे कलर का टाटा टिगोर कार क्र० सीजी 13 एजे 8958 मय चाबी कीमती 11,00,000 रुपये (iv) सिल्वर कलर का क्रेटा कार क्र० ओडी 23 ई 4047 मय चाबी 12 लाख रुपये (v) सिल्वर ग्रे कलर का क्रेटा कार क्र० सीजी 12 बीसी 9751 मय चाबी कीमती 13,00,000 रुपये (vi) 05 नग विभिन्न कंपनी के मोबाइल 56,500 रूपये (vii) नगदी रकम 64,480 रुपये ₹68,40,980 लाख की संपत्ति जब्त गिरफ्तार आरोपी- (1) महेन्दर सिंह पिता बाबा सिंह उम्र 49 वर्ष निवासी चांदमारी रायगढ़ (2) किशन कश्यप पिता रेवती प्रसाद उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम बामडा थाना गोविंदपुर जिला सम्बलपुर ओडिसा (3) हरजीत सिंह पिता महेन्दर सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी चादमारी रायगढ़, (4) शेख बाबू पिता शेख कमरुद्दी उम्र 45 वर्ष निवासी मनसूरी मोहल्ला वार्ड नंबर 13 नागोद थाना नागोद जिला सतना (म०प्र०) (5) मधु चौधरी पति संतोष चौधरी उम्र 35 वर्ष निवासी रायपुरा जिला कटनी (म०प्र०) (6) गोपाल भोय पिता शामिल भोय उम्र 33 वर्ष सा० दयाडेरा थाना रेंगाली जिला झारसुगुडा (ओडिसा) कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई – कोतरारोड़ पुलिस द्वारा कल रात्रि निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में जिंदल अस्पताल पतरापाली के पास आरोपिया- उषा बंजारा पति स्व. भरत बंजारा उम्र 35 वर्ष साकिन पतरापाली शिव मंदिर तालाब के पास थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ से करीब 2.5 Kg. गांजा कीमती 50,000 रूपये की जप्ती की गई है । आरोपिया पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।
रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्ति घर बैठे खरीदने के लिए जारी की गई इस महीने की निविदा का आज अंतिम दिन है। रायपुर में विकास प्राधिकरण की संपत्तियों का ऑनलाईन विक्रय प्रदेश के आवास एवं पर्यारवरण मंत्री ओ.पी. चौधरी व्दारा 26 दिसंबर 2024 को प्रारंभ किया गया था। संपत्ति क्रय करने के दौरान एजेन्टों और बिचौलियों के कारण नागरिकों को परेशानी न हो, विक्रय की प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे इस उद्देश्य से संपत्तियों का विक्रय ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्य़म से प्रारंभ किया गया है। रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा पहली बार शुरु की गई ऑनलाईन विक्रय की इस प्रक्रिया में प्राधिकरण की वेबसाईट आरडीए डॉट सीजीस्टेट डॉट गोव डॉट इन (https://rda.cgstate.gov.in) में जा कर की जा सकती है। इस हेतु वेबसाईट में संपत्ति ढूंढिए (Search Properrty) के बाद कैसे आवेदन करें (How to Apply) देखा जा सकता है। इसके बाद व्यक्ति अपनी पसंद की संपत्ति के लिए नियम एवं शर्तें पढ़ कर आवेदन कर सकेगा तथा राशि का भुगतान इत्यादि सारी प्रक्रिया ऑनलाईन कर सकेगा। प्राधिकरण की समस्त विक्रय योग्य संपत्ति के स्थल के अवलोकन व अन्य संबंधित जानकारियों के लिए मार्केटिंग शाखा के फोन नंबरों 1800-233-7188, 73895-80800 से ली जा सकती है। वर्तमान में रायपुर विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवासीय और व्यावसायिक भूखंड, दुकानें, डुप्लेक्स रो- हाऊस एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत निर्मित फ्लैट्स इत्यादि विक्रय के लिए उपलब्ध है। प्राधिकरण की कौशल्या माता विहार योजना, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना, बोरियाखुर्द योजना कटोरातालाब योजना सेक्टर 7 तथा शैलेन्द्रनगर योजना में संपत्तियां विक्रय के लिए उपलब्ध हैं। वेबसाईट के माध्यम से कोई भी भारतीय नगारिक रायपुर में ऑनलाईन संपत्ति क्रय कर सकता है।
बिलासपुर। बिलासपुर के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां के 2 निरीक्षक सहित 26 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में जिले के एसपी रजनेश सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक कृष्णकांत सिदार को तारबाहर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक दामोदर मिश्रा को बनाया शिकायत शाखा का प्रभारी बनाया गया है। ये दोनों निरीक्षण अभी रक्षित केंद्र में पदस्थ थे।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आबकारी आयुक्त सह सचिव आर संगीता के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर धर्मेश साहू एवं सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में बुधवार को आबकारी टीम के द्वारा ओडिशा की कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई। आबकारी विभाग को सूचना मिली कि थाना सरिया क्षेत्र के ग्रामों में ओडिशा प्रांत की शराब का बड़े पैमाने पर विक्रय किया जा रहा है जिसे महानदी जलमार्ग से परिवहन कर लाया जाता है एवं कोर्रा ग्राम थाना सरिया में महानदी के बीच में बने टापू में छिपाकर रखा गया है। नदी के मध्य बने टापू पर पहुंचने के लिए साधन की मांग की गई l कलेक्टर के आदेशानुसार जिला रायगढ़ से नगर सैनिक एवं मोटर चलित नाव की व्यवस्था कराया गया। नाव के माध्यम से ग्राम कोर्रा महानदी तट से लगभग 4 किलोमीटर नदी टापू में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की आबकारी टीम पहुंची। टीम के द्वारा 04 नदी टापू कि तलाशी लेने पर वहां से 18 नग बोरी के अंदर भरे 1800 हवाई ब्रांड के ओडिशा प्रांत में प्रचलित कच्ची महुआ शराब के पाउच (प्रत्येक में भरा 200 मिलीलीटर) कुल मात्रा 360 लीटर मदिरा को बरामद किया गया। बरामद मदिरा का मौके पर परीक्षण कर कब्जा आबकारी लिया गया। आबकारी टीम के द्वारा आस पास के क्षेत्र में अवैध मदिरा के व्यापार परिवहन भंडारण एवं विक्रय करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है एवं संलिप्त आरोपियों की पातासाजी की जा रही है। प्रकरण में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क), 34(2) का , प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है।
नारायणपुर। जिले के सोनपुर थाना अतंर्गत ग्राम पांगुड़ के जंगल में 29 अगस्त 2024 को पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 03 वर्दीधारी नक्सली मारे जाने के फलस्वरूप अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ओरछा, अभयजीत सिंह मण्डावी को दण्डाधिकारी जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। घटना के संबंध में जो भी व्यक्ति कोई भी कथन, दावा आपत्ति, लिखित या मौखिक शपथ पेश करना चाहता है, तो वे अपने अभिमत सहित कार्यालयीन समय में अधोहस्ताक्षरकर्ता के न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते है। कोन्दाकोटी घटना की दण्डाधिकारी जांच के आदेश थाना ओरछा क्षेत्रान्तर्गत 12 दिसम्बर 2024 को ग्राम कोन्दाकोटी लेकावाड़ा के जंगल पहाड़ में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ होने के फलस्वरूप दण्डाधिकारी जाँच करने हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी औराम अभयजीत सिंह मण्डावी को दण्डाधिकारी जांच कर प्रतिवेदन समय सीमा में प्रस्तुत करने हेतु नियुक्ति किया गया है। उक्त घटना के संबंध में जो भी व्यक्ति कोई भी कथन, दावा आपत्ति, लिखित या मौखिक शपथ पेश करना चाहता है. तो वे 20 जनवरी 2025 तक अपने अभिमत सहित कार्यालयीन समय में (अवकाश के दिन छोड़कर) अधोहस्ताक्षरकर्ता के न्यायालय में प्रस्तुत करें समयोपरांत प्राप्त आवेदन, दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार देर रात एक बड़े गौकशी के मामले का खुलासा हुआ है। मोमिन पारा के गौ मांस काटने का काम चल रहा था। गौ सेवकों की टीम को जब इसकी जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी। मौके से रात में गौकशी में प्रयुक्त सामाग्रियों को जब्त कर एक संदेही को हिरासत में लिया था। वहीं सुबह पुलिस ने दो पुरुष और दो महिला आरोपी को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि ये वहीं लोग हैं, जो रात को कार्रवाई के दौरान फरार हो गए थे। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मोमिन पारा के एक घर के तीन कमरों में गौकशी का काम हो रहा था। गौसेवकों को इसकी जानकारी लगातार मिल रही थी। इसके बाद संदिग्ध घरों की रेकी की गई। सूचना पक्की होने पर पुलिस के आला अधिकारियों को जानकारी दी। गौसेवकों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को मौके से एक खुर्शीद अली नामक शख्स की आईडी भी मिली है। घर से दो-तीन डायरिया भी मिली हैं, जिसमें खरीदने बेचने वालों के नाम, वजन और रेट लिखा हुआ है। कमरों में ढाई से 3 फिट लम्बे चौड़े गौ मांस के टुकड़े बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही तराजू, मांस काटने का सामान, लकड़ी के बड़े-बड़े टुकड़े, खून के धब्बों के साथ ऑटो और रस्सियां मिली हैं। मामले को लेकर गुस्साए गौ सेवकों ने चक्काजाम कर दिया।
राजनांदगांव। अंबिकापुर के होटल सिटी इन में 5 जनवरी को आयोजित केटीजी क्लब कटघोरा के फैशन शो में सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस, मिसेज, किड्स, ट्रांस और मिस्टर जैसी विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दूर-दूर से आये प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शो के आयोजक लक्ष्मी गर्ग और निर्देशक किरण के सफल प्रयासों से यह आयोजन यादगार बन गया। इस प्रतियोगिता में हमारे महाविद्यालय की बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा शुभांगी ताम्रकार ने मिस रायपुर 2025 का खिताब जीतकर हमारे कॉन्फ्रेंस महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। शुभांगी की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर रचना पांडे ने कहा कि यह फैशन शो न केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता था बल्कि एक ऐसा मंच भी था जहां प्रतिभागियों का व्यक्तित्व विकास भी हो । महाविद्यालय के संचालक श्री संजय अग्रवाल एवं डॉ मनीष जैन सर ने भी महाविद्यालय की और से शुभांगी ताम्रकार को ढेर सारी बधाई एवं भविष्य में इसी तरह कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया ।
Adv