बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • कोंडागांव में 14 बंदूके बरामद, जंगल में नक्सलियों ने छिपाए थे

    14-Jan-2025

    कोंडागांव। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के छिपाए गए हथियार, विस्फोटक सहित अन्य सामान मिले हैं. जवानों ने बड़ी संख्या में बंदूके, टिफिन बम और दैनिक सामग्री बरामद किया है. दरअसल, थाना पुंगारपाल क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर कोंडागांव की डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम रवाना हुई थी. इस दौरान जवानों को 12 जनवरी को तुमड़ीवाल जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सली डंप मिला. घेराबंदी कर सर्चिंग में भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की है. 

  • किराना दुकान गई बच्ची को कुत्ते ने काटा

    14-Jan-2025

    रायपुर। आवारा कुत्तों का आतंक जारी है. सोमवार को एक बच्ची का जान बाल-बाल बची. दरअसल एक कुत्ते ने जोन-2 साईं नगर में 8 साल की बच्ची पर हमला कर दिया. बच्ची के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने कुत्ते को खदेड़ा, तब उसकी जान बच सकी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्ची सड़क से जा रही है, तभी एक स्ट्रीट डॉग ने उस पर हमला कर दिया. लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी नगर निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची. जानकारी के मुताबिक, जिस बच्ची को कुत्ते ने काटा है, उसका नाम अंजलि है. उनका परिवार जोन-2 साईं नगर के काली मंदिर गली में रहता है. अंजलि की मां सरस्वती ध्रुव ने बताया कि बेटी को कुछ खाने का सामान लेने के लिए किराना दुकान भेजी थी. इस दौरान डॉग ने उस पर हमला कर दिया. उसके रोने की आवाज सुनकर सभी दौड़े और कुत्ते को भगाकर बेटी की जान बचाई. 

  • रायपुर एसडीएम और तहसील कार्यालय में भी हेलमेट अनिवार्य

    14-Jan-2025

    रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर के रेडक्रास सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि कलेक्टोरेट कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय सुबह 10 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहे और सभी अनुविभाग और तहसील स्तर के कार्यालय में अनिवार्य रूप से लागू किया जाएं। कलेक्टर ने कहा कि जो अधिकारी एवं कर्मचारी बाइक से आए वह हेलमेट और जो चारपहिया वाहनों का उपयोग करते हैं, वह सीट बेल्ट का उपयोग करें। साथ ही वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहनों को पार्किंग करें। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी अपने संबधित पुलिस थाने के अधिकारी से संपर्क रखें और दुर्घटना या किसी प्रकार हादसा होने पर तुरंत सूचना प्रदान आवश्यक कार्रवाई भी करें। साथ ही सभी तहसीलदार अपने कार्यालय में अनुशासन बनाए रखें और सभी लंबित प्रकरण का निपटारा करें। कलेक्टर ने कहा कि नगर निगम सहित जिले मे परिवार सहायता पेंशन तथा निराश्रित पेंशन के प्रकरण अतिशीध्र निराकृत करे, यदि संबंधित बैंक द्वारा कोई दिक्क्तें आती हैं, उस पर भी कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान कार्ड का निर्धारित लक्ष्य के अनुसार स्कूली बच्चों ंका प्राथमिकता से बनाएं। एसपी डाॅ लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए सभी सामूहिक रूप से प्रयास करें जो यातायात में बाधा पहुचाए उस पर कार्रवाई भी जाएगी। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

  • रायपुर भगत सिंह चौक में बड़ा हादसा, महिला गंभीर रूप से घायल

    14-Jan-2025

    रायपुर। भगत सिंह चौक में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जानकारी के मुताबिक घायल महिला रोड क्रास कर रही थी। तभी ऑल्टो कार ने ठोकर मार दी। महिला को मेकाहारा में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। 

  • मकर संक्रांति के पावन अवसर पर क्षिप्रा नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

    14-Jan-2025
    उज्जैन,मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में क्षिप्रा नदी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने पवित्र डुबकी लगाई । सुबह करीब साढ़े तीन से साढ़े पांच बजे ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की भीड़ नदी में डुबकी लगाने लगी। इसके बाद, वे बाबा महाकाल (भगवान शिव) की पूजा करने और इस अवसर पर उनका आशीर्वाद लेने के लिए महाकालेश्वर मंदिर गए। एक श्रद्धालु ने कहा, ” आज मकर संक्रांति है, इसलिए क्षिप्रा नदी में डुबकी लगाने और दान (दान) करने का अपना महत्व है।”
     
    पंडित सुबोध जोशी ने कहा, ” आज मकर संक्रांति है और इस दिन तीर्थस्थल पर स्नान करना बहुत महत्वपूर्ण है। जैसे लोग कुंभ में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं , वैसे ही श्रद्धालु यहां रामघाट पर आकर क्षिप्रा नदी में डुबकी लगा रहे हैं । श्रद्धालु सुबह से ही डुबकी लगा रहे हैं और तिल और गुड़ का दान कर रहे हैं, जिसका विशेष महत्व है।” उन्होंने कहा, ” यहां पवित्र स्नान करने से लोगों की सभी समस्याएं दूर होती हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।” इससे पहले महाकालेश्वर मंदिर परिसर में मकर संक्रांति का उत्सव भी मनाया गया और इस अवसर पर भगवान महाकाल को तिल और गुड़ से बने लड्डुओं का भोग लगाया गया । परंपरा के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के पट खोले गए और बाबा महाकाल का दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से महाभिषेक
     
    किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का श्रृंगार किया गया और उन्हें भोग लगाया गया। उसके बाद बाबा महाकाल को भांग, चंदन, मेवे से सजाया गया और वस्त्र पहनाए गए। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और शंख बजाकर भस्म आरती की गई। परंपरा के अनुसार, बाबा महाकालेश्वर के मंदिर में भस्म आरती के दौरान मकर संक्रांति मनाई गई और पुजारी ने भक्तों की कुशलता के लिए भगवान से प्रार्थना की । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और आनंद लेकर आए। सीएम यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, ” मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आप सभी को बधाई ।
     
    मुझे आशा है कि यह त्योहार आपके जीवन में नई ऊर्जा और आनंद लेकर आएगा। भगवान सूर्य आपको अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद दें।” देशभर में 14 जनवरी को बड़े उत्साह के साथ मनाई जाने वाली मकर संक्रांति सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश यह दिन दान और भक्ति के कार्यों के लिए भी समर्पित है। तिल-गुड़ के लड्डू, खिचड़ी और अन्य त्यौहारी व्यंजन जैसे पारंपरिक व्यंजन इस अवसर को और भी खास बनाते हैं। पतंग उड़ाना, जो जीवंत ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है, इस दिन एक प्रिय परंपरा है। इस त्यौहार को देश के विभिन्न हिस्सों में पोंगल, बिहू और माघी जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता है।
  • जापान में 6.9 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी

    14-Jan-2025

    जापान: जापान ने सोमवार शाम को देश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में आए लगभग 6.9 तीव्रता के भूकंप के बाद संभावित सुनामी की चेतावनी दी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि रात 9:19 बजे आए भूकंप की तीव्रता मियाज़ाकी प्रान्त के कुछ हिस्सों में जापानी भूकंपीय पैमाने पर 7 से कम 5 मापी गई। विज्ञापन इसके बाद, मौसम एजेंसी ने मियाज़ाकी और कोच्चि प्रान्तों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की।

     
    विज्ञापन जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, “भूकंप का केंद्र ह्युगानाडा सागर में 30 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के तुरंत बाद, एजेंसी ने मियाज़ाकी और कोच्चि प्रान्तों के तटों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की। 1 मीटर की लहरों का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। आस-पास के लोगों से तट से दूर रहने और ऊंचे स्थानों पर जाने का आग्रह किया गया है।” इस बीच, चीन की शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि सोमवार रात 8:58 बजे (बीजिंग समय) शिज़ांग स्वायत्त क्षेत्र के शिगाज़े में डिंगरी काउंटी में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया।
     
    चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 28.45 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.52 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। CENC द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। पिछले सप्ताह तिब्बत क्षेत्र के डिंगरी काउंटी में आए 6.8 तीव्रता के भूकंप के पीड़ितों की याद में सोमवार को एक स्मारक सेवा भी आयोजित की गई। सुबह 9:30 बजे, चामको टाउनशिप में सायरन गूंजने लगे, जहाँ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। टाउनशिप स्क्वायर में एक विशाल बोर्ड लगा था, जिस पर सफेद मंदारिन और तिब्बती अक्षरों में डिंगरी भूकंप में मारे गए लोगों के लिए “गहरा शोक” लिखा हुआ था।
     
    सरकारी अधिकारियों, बचावकर्मियों और निवासियों सहित सैकड़ों लोगों ने अपनी टोपियाँ उतार दीं और मृतकों की याद में तीन मिनट तक मौन खड़े रहे। पुनर्वास स्थलों पर, कुछ प्रीफ़ैब घरों में पारंपरिक तिब्बती मक्खन के दीये टिमटिमा रहे थे, जबकि लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए शोक मना रहे थे। 7 जनवरी को, दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट कोमोलांगमा के उत्तरी बेस कैंप के घर डिंगरी में शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें 126 लोगों की जान चली गई। सोमवार को भूकंप के बाद सातवां दिन था, जो मृतकों के लिए बौद्ध अनुष्ठानों का पालन करने का सबसे महत्वपूर्ण दिन था।
  • राज्यपाल श्री डेका से पैरा एशिया कप के गोल्ड मेडल विजेता श्री झा ने सौजन्य भेंट की

    14-Jan-2025

     रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में पंजा कुश्ती में पैरा एशिया कप के गोल्ड मेडल विजेता श्री श्रीमंत झा ने सौजन्य भेंट की। श्री झा ने गत नवम्बर माह में मुबंई में आयोजित प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। श्री झा का यह 49 वां अंतर्राष्ट्रीय मेडल है।

     
    वे आगामी माह नार्वे में होने वाले पैरा विश्व कप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित हो चुके हैं। राज्यपाल श्री डेका ने श्री झा की उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री झा को प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार रूपए का चेक भी प्रदान किया। 
  • महावीर नगर रायपुर में MP ब्रांड की शराब बेचने वाला गिरफ्तार

    12-Jan-2025

    रायपुर। सचिव सह आबकारी आयुक्त आर शंगीता एवं कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा चार अलग-अलग प्रकरणों में मध्यप्रदेश प्रांत की मदिरा सहित कुल 36.9 लीटर शराब और 02 दोपहिया वाहन जप्त कर 03 आरोपियों को जेल दाखिल किया गया।  महावीर नगर रायपुर में आरोपी राजेश मोटवानी के आधिपत्य से कुल 13.5 लीटर विदेशी मदिरा मध्यप्रदेश राज्य में विक्रय हेतु 12 नग बोतल जॉनी वॉकर रेडलेबल स्कॉच व्हिस्की और 06 नग बोतल ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की तथा गंज निवासी जमील खान से 30 नग पाव देशी मदिरा मसाला , ग्राम भूमिया तिल्दा निवासी आनंद पारधी से 79 नग पाव देशी मसाला एवं ग्राम जलसो तिल्दा निवासी धर्मेंद्र माल्या से 23 नग पाव मसाला मदिरा ,कुल 132 पाव देशी मदिरा मसाला एवं 02 दोपहिया वाहन जब्त किया गया । उपरोक्त कार्यवाहियों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अल्ताफ़ खान ,आबकारी उपनिरीक्षक कौशल सोनी ,प्रकाश देशमुख एवं कमल कोड़ोपी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

  • राष्ट्रीय युवा दिवस में डिप्टी सीएम अरूण साव और वन मंत्री केदार कश्यप हुए शामिल

    12-Jan-2025

    नारायणपुर। राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव और संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप आज रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद कर रही है। युवाओं को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए जिले के अंदरूणी क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण मिशन आश्रम संचालित की जा रही है, जिसमें नारायणपुर जिले के युवाओं को शिक्षा के साथ साथ सांस्कृति, सामाजिक उत्थान के लिए कार्य किये जा रहे है। उन्होेंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था। स्वामी विवेकानंद ने कुशाग्रबुद्धि के साथ समाज को अच्छी सभ्यता का विकास करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने भारत की सांस्कृति, मान सम्मान के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 09 सितम्बर 1893 में शिकागो के धर्म सभा में जो उपदेश दिये वह अस्मरणीय है। स्वामी विवेकानंद के आश्रमों में विभिन्न प्रकार के गतिविधियां करते हुए समाज के उत्थान के लिए कार्य किये जा रहे हैं जो प्रासांगिक एवं ऐतिहासिक है। बच्चों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर और कलात्मक दृष्टि से प्रशिक्षण दिये जा रहे है, जिससे उनके जीवन में समृद्धि आयेगी। उन्होेंने कहा कि जो बच्चें थोड़ी सी असफलता के कारण निराश होकर दूसरे रास्ते में चले जाते हैं वे हमेशा असफल होते हैं। मनुष्य को कभी निराश होने की आवश्कता नहीं है, उन्हें उर्जावान, साहस और आत्म विश्वास और भयमुक्त होकर आगे बढ़ना चाहिए, जिससें जीवन में सुखमय एवं समृद्धि प्राप्त होगी। 

  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अफसर का ट्रांसफर रोका

    12-Jan-2025

    रायपुर। रायपुर नगर निगम में पदस्थ डिप्टी कमिश्नर कृष्णा खटिक के तबादले पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। याचिकाकर्ता ने अपने तबादले को नियमों का उल्लंघन बताते हुए इसे चुनौती दी थी। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विभाग ने हाल ही में अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया, जिसमें आरोप है कि सेवा शर्तों का उल्लंघन किया गया। कृष्णा खटिक ग्रेड ‘एए’ के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उनको महासमुंद नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के पद पर भेजा गया। यह पद ग्रेड ‘ए’ के अधिकारियों के लिए निर्धारित है, जो खटिक के वर्तमान पद से जूनियर है। डिप्टी कमिश्नर खटिक ने एडवोकेट संदीप दुबे के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में कहा गया कि यह तबादला आदेश नगरीय प्रशासन विभाग के 2017 के सेवा शर्त नियमों का उल्लंघन है। खटिक ने बताया कि महासमुंद सीएमओ का पद उनके ग्रेड से जूनियर अधिकारियों के लिए है और उनका ट्रांसफर एक तरह से डिमोशन है।   याचिका में खटिक ने तर्क दिया कि प्रदेश में ग्रेड ‘एए’ के चार अधिकारी और हैं, जो समान पदों पर कार्यरत हैं। इसके विपरीत, 18 ग्रेड ‘ए’ के अधिकारी हैं, जिन्हें सीएमओ जैसे पदों पर तैनात किया जा सकता था। जस्टिस ए.के. प्रसाद की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए तबादला आदेश पर रोक लगाई और याचिकाकर्ता को राहत प्रदान की। कोर्ट ने इसे सेवा नियमों के विपरीत बताते हुए मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला राज्य शासन की सेवा नीति और नियमों के पालन पर सवाल खड़े करता है। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि सेवा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए और वरिष्ठ अधिकारियों को उनके अनुभव और योग्यता के अनुसार पदस्थ किया जाए। 

  • घायल विधायक इंद्र कुमार साव से CM साय ने फोन पर किया बात

    12-Jan-2025

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव की कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। वे परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। हादसे में विधायक के हाथ पर चोटें आई है। पत्नी और रिश्तेदार महिला का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। जबकि पीएसओ के सिर पर गंभीर चोटें है। जिनका सोनभद्र जिले में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसा यूपी के सोनभद्र जिले के बभनी थाना इलाके में हुआ है। रविवार सुबह 8.45 बजे अम्बिकापुर रेणुकूट मुख्य मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।   इस हादसे पर सीएम साय का ट्वीट - महाकुम्भ स्नान के लिए सपरिवार प्रयागराज जा रहे भाटापारा विधायक इंद्र कुमार साव जी के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उनके एवं परिजनों के आंशिक रूप से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। इंद्र कुमार साव जी से फोन पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे। 

  • कॉन्फ्लूएंस महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    12-Jan-2025

    खेल जीवन का एक प्रतिबिंब है। खेल में जो कुछ भी होता है, वह जीवन में भी होता है" -  डॉक्टर दिनेश कुमार नामदेव

    दुर्ग- कॉन्फ्लूएंस महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया जिसमें बीएड, बीबीए, पीजीडीसीए, बीसीए, और बीकॉम के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर दिनेश कुमार नामदेव, संचालक खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग उपस्थित थे। खेल का शुभारंभ सरस्वती पूजन के बाद रिबन काट कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर दिनेश कुमार नामदेव ने कहा की खेल का उद्देश्य सिर्फ जीतना या हारना नहीं, बल्कि आपसी संबंधों को मजबूत करना होता है। उन्होंने कहा कि खेल, जीवन का एक अहम हिस्सा है जो प्रतिभा की पहचान और खेल भावना को विकसित करता है। खेलकूद शारीरिक विकास के लिए अत्यंत जरूरी है क्योंकि यह मानसिक और आत्मिक शक्तियों को बढ़ाने में सहयोग प्रदान करता है।महाविद्यालय की प्राचार्य ने कहा कि खेलकूद से हमें अपने मानसिक तनाव को कम करने के साथ-साथ एकाग्रता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी सर्वश्रेष्ठ रहने के लिए प्रेरित किया। प्रथम दिवस के खेलकूद में टेबल टेनिस, शतरंज, गोला फेंक, बैडमिंटन और कैरम तथा द्वितीय दिवस में कबड्डी, क्रिकेट,  रसा-कसी और 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें छात्र व छात्राओं ने खेल भावना दिखाते हुए खेलकूद का समापन शानदार तरीके से किया। इस दौरान उपस्थित महाविद्यालय के संचालक डॉ मनीष जैन, संजय अग्रवाल और आशीष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि खेल, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक कौशलों को विकसित करने में मदद करता है, यह लोगों को एक साथ लाता है और सामाजिक संबंधों को मजबूत करता है। इस आयोजन के दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
  • CM विष्णुदेव साय का बेहतरीन प्रयास, छग के पर्यटन को मिल रहा प्रोत्साहन

    11-Jan-2025

    सुकमा। सुकमा जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। इसी विरासत का अनमोल रत्न है ‘दुड़मा वाटरफॉल,’ जो अब न केवल स्थानीय लोगों के बीच बल्कि राज्यभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यह जलप्रपात जिला मुख्यालय सुकमा से लगभग 28 किलोमीटर दूर छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत चिपुरपाल में स्थित है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का यह एक बेहतरीन उदाहरण है। सरकार और जिला प्रशासन की पहल से दुड़मा वाटरफॉल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहाँ तक पहुँचने के लिए पक्की सड़क, मिनी गार्डन, दुकानों, पेयजल, शौचालय और बैठने की व्यवस्था जैसी सुविधाएं पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। दुड़मा वाटरफॉल की प्राकृतिक सुंदरता सोशल मीडिया पर भी वायरल है। वीडियो मेकर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने इस स्थल की मनमोहक तस्वीरों और वीडियो को साझा कर इसे और भी लोकप्रिय बना दिया है।  दुड़मा में पिकनिक मनाने पहुंचे मडियम सोड़ी ने कहा, मैंने इस जगह की खूबसूरती के बारे में सुना था, लेकिन यहाँ आकर इसकी प्राकृतिक छटा को देखकर मन प्रसन्न हो गया। यह जगह परिवार के साथ समय बिताने के लिए शानदार है। वहीं, दंतेवाड़ा जिले से आए मनसा बघेल ने बताया, मुझे दुड़मा की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली। मैंने अपने दोस्तों को यहाँ चलने के लिए कहा और हम सभी ने यहाँ आकर खूब आनंद लिया। दुड़मा वाटरफॉल के चारों ओर का हरा-भरा जंगल और ठंडी हवाएं इसे और भी खास बनाती हैं। यहाँ की शांतिपूर्ण और सुरम्य वातावरण पर्यटकों को एक अद्भुत अनुभव प्रदान करता है। यह जलप्रपात हर उम्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है, चाहे वह प्रकृति प्रेमी हों या एडवेंचर के शौकीन। दुड़मा वाटरफॉल को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। यहाँ आने वाले पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मूलभूत ढांचे को और मजबूत किया गया है। इसके अलावा, पर्यटन विभाग भविष्य में और अधिक सुविधाओं को जोड़ने की योजना बना रहा है।  छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदा में दुड़मा वाटरफॉल ने एक नई पहचान बनाई है। यह स्थल न केवल राज्य के पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों के रोजगार और आजीविका का भी साधन बन रहा है। पर्यटकों के उत्साह और सरकार की पहल से यह स्पष्ट है कि दुड़मा वाटरफॉल छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थल बन चुका है। 

  • ठिठुरन का अलर्ट 14 जनवरी तक, छत्तीसगढ़ मौसम विभाग

    11-Jan-2025

    रायपुर। नया साल 2025 का आगमन हो चुका है। जिसके साथ ही देश के कई राज्यों में ठंड अपना कहर बरपा रही है। कही गुलाबी ठंड का कहर देखने को मिल रहा है, ​तो कहीं कपकपी ठंड से लोग परेशान हैं। रात तो रात अब दिन में भी लोगों को गर्म कपड़े की जरूरत पड़ रही है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां ठंड इस कदर बढ़ गई है कि लोग परेशान हो गए हैं। राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम में बड़े बदलाव के साथ ठंड में कमी आने की संभावना है। प्रदेश में बीते तीन दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में ओस की बूंद जम रही है। वहीं अब ठंड में कमी आने से लोगों को राहत मिलने वाली हैं। हालांकि इस बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। 

  • मरिया भोज में शामिल 80 ग्रामीण फूड पॉइजनिंग का शिकार, 40 की हालत गंभीर

    11-Jan-2025

    कोंडागांव। जिले में 60 से अधिक ग्रामीण फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। इसके बाद सभी को इलाज के लिए केशकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लगभग 40 गंभीर मरीजों का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला केशकाल विकासखंड के ग्राम चारभाठा का है। बताया जा रहा है कि, गांव में मृत्युभोज खाने के बाद 60 से अधिक लोगों को अचानक उल्टी दस्त शुरू हो गई। एक साथ सभी को ऐसा होने पर गांव में हड़कंप मचा गया। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ अमला की टीम गांव पहुंची और शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच किया गया। जांच में पता चल की सभी लोगों को फूड पॉइजनिंग का शिकाए हो गए। जिसमें से लगभग 40 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उसे केशकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।  वहीं पिछले साल 10 दिसंबर को बीजापुर जिले में संचालित माता रुक्मिणी बालिका आश्रम धनोरा में पनीर खाने से अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जिसको खाने से बालिका आश्रम की 34 बच्चियां फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गई। जिसके बाद नौ बच्चियों को पीआईसीयू में भर्ती करवाया गया। वहीं दो बच्चियों को मेडिकल कालेज जगदलपुर भेजने के दौरान एक बच्ची ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे बच्ची का इलाज जगदलपुर में चल रहा है। एफएसएल की टीम बीजापुर अस्पताल पहुंचकर तीनों बच्चों का सैंपल मेडिकल कालेज जगदलपुर भेजा गया है। 

  • पासपोर्ट सुविधाएं अब प्रधान डाकघर में भी

    11-Jan-2025

    रायगढ़। अब पासपोर्ट बनवाना और संबंधित कार्य करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। इसके लिए आपको दूर जाने की जरूरत नहीं है। विदेश मंत्रालय और संचार मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से अब आप अपने क्षेत्र में ही स्थित नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाकर पासपोर्ट संबंधी सभी सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। रायगढ़ जिले में रायगढ़ के प्रधान डाकघर के पासपोर्ट सेवा केंद्र में यह सुविधा उपलब्ध है। इस सेवा के माध्यम से आप पासपोर्ट बनवाने, पासपोर्ट रिन्यू करने और अन्य पासपोर्ट संबंधी कार्यों को आसानी से कर सकते हैं। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए मुख्य डाकघर रायगढ़ में संपर्क कर सकते है। 

  • दवा कारोबारी से 83 लाख की ठगी, ऑफर के चक्कर में गंवाए बड़ी रकम

    11-Jan-2025

    दुर्ग। जिले में एक दवा कारोबारी से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 83 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए 42 लाख रुपए खाते में होल्ड कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। एएसपी भिलाई सुखनंदन राठौर ने बताया कि, दवा कारोबारी को एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने का ऑफर मिला था। उसमें उसे अधिक मुनाफा देने का वादा किया गया था।  शुरुआती निवेश पर मुनाफा मिलने से उनका विश्वास बढ़ा, फिर अपनी बचत से 83 लाख रुपए निवेश कर दिए। इसके बाद न तो उसे लाभ मिला और न उसके निवेश के पैसे लौटाए गए। जैसे ही उसे ठगी का एहसास हुआ, उसने हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर केस दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खातों से 42 लाख रुपए होल्ड कर दी। साइबर क्राइम टीम ने बैंक खातों और संदिग्ध लेन-देन को ट्रैक किया है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। 

  • सड़क सुरक्षा पर जोर: अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हेलमेट और सीटबेल्ट अनिवार्य

    11-Jan-2025

     रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों का अब त्वरित अमल हो रहा है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट लगाने एवं कार सवार को शीटबेल्ट लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विभागीय प्रमुख निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों के भी समय पर निर्धारित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सभी विभागों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और उपस्थिति की जांच की। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि अब समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि कलेक्ट्रेट में पहुंचने वाले सभी आमजनों के साथ अधिकारी एवं कर्मचारी सहज व्यवहार रखें और कार्यालयों की साफ-सफाई भी रख्ी जाएं। कलेक्टर ने कहा कि महिला एवं पुरूष टाॅयलेट की सफाई समय-समय पर की जाएं।

     
    कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को शाम 5ः15 बजे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की जाएगी। अनुपस्थित मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही प्रत्येक कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम की पट्टिकाएं होना अनिवार्य है।
     
     
    उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर आमजनों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप भी उपस्थित थे।
  • मालवीय रोड और पेटीलाइन में अवैध निर्माण पर प्रशासन का चाबुक

    11-Jan-2025

     रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राजधानी की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है। नगर निगम की टीम मालवीय रोड, पेटीलाइन एवं चिकनी मंदिर मार्गाें में पहुंची और सड़कों में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिया कि दुकानों से सड़कों तक अतिक्रमण किया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी।

     
    कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डाॅ. गौरव सिंह एवं नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर मालवीय रोड एवं पेटीलाइन की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की गई। 32 दुकानों पर कार्रवाई करते हुए उसे हटाया गया और सड़क पर कब्जा करके रखे गए सामानों की जब्ती की गई। यह अभियान सतत जारी रहेगा। साथ ही जुर्मानें की कार्रवाई भी निरंतर जारी है। कलेक्टर ने कहा कि जिन स्थानों में वर्तमान में कार्रवाई की गई है, उन स्थानों में दोबारा अतिक्रमण नहीं होनी चाहिए और जोन अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करें और साफ-सफाई भी निरंतर होनी चाहिए।
     
     
    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के निर्देश पर राजधानी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे आमजनों को काफी राहत भी मिलेगी।
  • पुलिस ने जुआरियों पर की कार्रवाई, 5 लोग गिरफ्तार

    11-Jan-2025

     धमतरी। कोतवाली पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 05 जुआरियों पर धारा 3(2) छ.ग.जुआ प्रतिशेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। मुखबिर के बताये जगह जाकर भर्री पारा सोरिद में आम जगह पर ताश खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 05 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 13160/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 03(2) छ.ग.जुआ प्रतिशेध अधिनियम के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

     
    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुनी/सायबर निरीक्षक सन्नी दुबे,प्रआर० लोकेश नेताम आरक्षक फनेश साहू ,दीपक साहू,विकाश द्विवेदी,आनंद कटकवार, योगेश नाग,मनोज साहू , मुकेश मिश्रा,किशोर देशमुख, युवराज ठाकुर,कृष्णा पाटिल,थाना कोतवाली से प्रआर० सौरभ पटेल, आरक्षक भूपेंद्र पदमशाली सहित थाना कोतवाली स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
     
    जुआरियों का नाम
     
    (01) खोमन सिन्हा पिता नदूराम सिन्हा उम्र 32 वर्ष पता बोरिदकला थाना पुरूर जिला बालोद
     
    (02) कान्हा साहू उर्फ खोमेन्द साहू पिता स्व० मोहन राम साहू उम्र 26 वर्ष पता अम्बेडकर चौक (जोधापुर)धमतरी,
     
    (03) ओमप्रकाश साहू पिता हजारी साहू उम्र 42 वर्ष पता देवागन पारा भटगांव थाना रूंदी जिला धमतरी,
     
    (04) सुरेन्द देवागन पिता स्व० बल्लू राम देवांगन उम्र 35 वर्ष पता सोरिद काली मंदिर के पास धमतरी
     
    (05) प्रिंस सिन्हा पिता जोहत राम सिन्हा उम्र 31 वर्ष पता जोधापुर वार्ड धमतरी जिला धमतरी(छ.ग.)
Top