सरगुजा क्षेत्र में विकास को गति देने जनप्रतिनिधियों से लिए अहम सुझाव
बिलासपुर: बिलासपुर में नशे का कारोबार करने वाले आरोपी की 2 करोड़ 5 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। प्रदेश में अब तक की ये सबसे बड़ी कार्रवाई है। आरोपी सुच्चा सिंह उर्फ संजीव छाबड़ा ने अवैध कमाई को वैध करने के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी भी बना ली थी। नशीली दवाओं को कोरियर और बस से अलग-अलग जिलों में पार्सल बनाकर भेजता था। इस कंपनी के जरिए वह नशीली दवाओं के पैसे को जमा कर वैध बनाता था। पुलिस ने उसके अकाउंट के पांच साल के लेनदेन के ट्रांजेक्शन के आधार पर कार्रवाई की है। अब संपत्ति को राजसात करने के लिए मुंबई स्थित सफेमा कोर्ट में केस पेश किया जाएगा। एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि जिले में आमतौर पर नशे के खिलाफ कार्रवाई केस दर्ज करने और गिरफ्तारी तक सीमित रहती है। इसके चलते अवैध कारोबार में शामिल लोग जेल से छूटते ही फिर से कारोबार शुरू कर देते हैं। अब पुलिस ऐसे अपराधियों की संपत्ति भी जब्त करने की कार्रवाई कर रही है। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले सुच्चा सिंह उर्फ संजीव छाबड़ा की संपत्ति की जानकारी जुटाई। इसमें पता चला कि करीब आरोपी ने 2 करोड़ 5 लाख रुपए की संपत्ति जुटाई है। इसमें बिलासपुर के साथ ही मध्यप्रदेश के जबलपुर, महाराष्ट्र के नागपुर, फरीदाबाद और हरियाणा में जमीन खरीद कर मकान, दुकान और कॉम्प्लेक्स बनाया गया है।
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद और धमतरी जिले का दौरा करेंगे. जहां मुख्यमंत्री साय विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. जिला मुख्यालय बालोद के पास शासकीय हाई स्कूल मैदान जुंगेरा में आयोजित बालोद जिले में विकास कार्यों की भूमिपूजन, लोकार्पण और हितग्राही सम्मान समारोह में शामिल होंगे. समारोह में मुख्यमंत्री साय बालोद जिलेवासियों को 141.03 करोड़ रुपए की राशि के कुल 115 विकास कार्यों का सौगात देंगे. इसके अंतर्गत 77 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत के 76 कार्यों का भूमिपूजन और 63 करोड़ से अधिक की लागत के 39 कार्यों का लोकार्पण शामिल है. वहीं धमतरी जिले में स्वामित्व कार्ड वितरण एवं हितग्रहित सम्मान कार्यक्रम और विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलन्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. जिसके बाद वे रायपुर के लिए लौट जाएंगे.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में अब किसी एक धर्म से दूसरे धर्म में जाना आसान नहीं होगा। इसके लिए पूरी प्रक्रिया और नियम कानून का पालन करने के बाद धर्म बदला जा सकेगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार धर्म स्वातंत्र्य कानून बनाने जा रही है। इसमें नियमों का उल्लंघन या जबरिया धर्म परिवर्तन कराने वाले को कड़ी सजा का प्रावधान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में फिलहाल ऐसा कोई नियम नहीं है, जिसमें धर्मांतरण की प्रक्रिया को वैधानिकता प्रदान की जा सके। किसी धर्म के अनुयायी के कहने पर लोग दूसरे धर्म को स्वीकार कर लेते हैं और उनकी पूजा पद्धति अपनाकर अपने आपको उस धर्म का अनुयायी कहने लगते हैं। इसलिए धर्मांतरण की पूरी प्रक्रिया को एक नियम के दायरे में लाया जा रहा है। इस नियम के बाहर जाकर कोई धर्म बदलेगा तो उसको कानूनी मान्यता नहीं दी जाएगी। इसके अलावा प्रलोभन या दबाव डालकर धर्म परिवर्तन करने वाले को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न राज्यों में इस संबंध में बनाए गए नियम कानून का फिलहाल छत्तीसगढ़ का गृह विभाग अध्ययन कर रहा है। जिन राज्यों में बेहतर कानून है उसके प्रावधान यहां लागू किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि आठ से दस राज्यों के कानूनों की बारीकियों को ध्यान में रखकर ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश का कानून सबसे मजबूत बताया जा रहा है। इस कारण उत्तरप्रदेश में धर्म स्वातंत्र्य कानून का बहुत अधिक हिस्सा यहां लिया जाएगा। इसके तहत एक प्रक्रिया बनाने के साथ ही दोषी लोगों को कड़ी सजा देने की प्रक्रिया का खासतौर पर ध्यान दिया जा रहा है।
गरियाबंद: ओडिशा से अवैध धान का बड़ा खेप पकड़े जाने के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत ने देवभोग क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया. यहां उन्होंने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान गोहरापदर और देवभोग खरीदी केंद्रों में गड़बड़ियां सामने आई. टोकन में काटे गए मात्रा के अनुपात में किसान धान की मात्रा नहीं दिखा पाए. जिसके बाद अंतर की मात्रा 187 क्विंटल को सरेंडर कराया गया. वहीं समिति प्रभारीयो को थमा रहे शो काज नोटिस जारी करने की तैयारी है. गोहरापदर केंद्र पर 200 क्विंटल धान का टोकन कटाने वाले किसान डमरू के पास मात्र 50 क्विंटल धान मौजूद पाया गया. जबकि उन्हें 250 नया वारदाना जारी कर दिया गया था. जब अपर कलेक्टर किसान के घर पहुंचे, तो वहां भी केवल 30 क्विंटल धान ही मिला. इसके बाद 120 क्विंटल धान सरेंडर कराया गया. देवभोग खरीदी केंद्र पर भी ऐसा ही हाल देखने को मिला. यहां एक किसान के टोकन में 67 क्विंटल धान का अंतर पाया गया. प्रशासन ने इस धान को भी सरेंडर कराया. अपर कलेक्टर प्रकाश राजपुत ने कहा कि एसडीएम को प्रतिवेदन बनाने कहा गया है, कलेक्टर को भेजेंगे, शो काज नोटिस जारी के बाद संबधित विभाग को कार्यवाही के लिए लिखा जाएगा. कलेक्टर को मिली सूचना के आधार पर सोमवार रात खुटगांव चेक पोस्ट पर 500 बोरा धान से भरा एक ट्रक जब्त किया गया. अमलीपदर तहसीलदार सुशील भोई ने बधियामाल चेक पोस्ट पर ओडिशा से धान ला रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा. अधिकारियों का मानना है कि इस सख्ती के कारण खरीदी केंद्रों में किसान टोकन के अनुसार धान की मात्रा नहीं दिखा सके.
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 100 साल पुराने जर्जर मिशन अस्पताल परिसर पर नगर निगम बुलडोजर चलाने की कार्रवाई कर रहा है। अतिक्रमण दस्ते के 10 बुलडोजर से भवन को जमीदोज करने में लगे हैं। करोड़ों की सरकारी जमीन पर व्यवसायिक उपयोग हो रहा था। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम संयुक्त कार्रवाई कर रही है। दरअसल, कमिश्नर कोर्ट ने लीज समाप्त होने पर भूमि अधिग्रहण के आदेश को सही ठहराया था। इस अस्पताल के ओपीडी, आईसीयू और अन्य हिस्सों को कब्जा कर लिया गया था। बिलासपुर के मिशन अस्पताल परिसर को जिला प्रशासन ने कब्जे में ले लिया था। जिसके बाद भवन की बदहाली को देखते हुए अब इसे जर्जर घोषित किया गया। प्रशासन ने जनहानि की आशंका को देखते हुए भवन के अंदर बिना अनुमति प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिला प्रशासन ने अस्पताल परिसर को अपने कब्जे में ले लिया था। लेकिन, इसके बाद भी यहां मिशन अस्पताल पहले की तरह संचालित हो रहा था। अस्पताल में डॉक्टर भी अपने चैंबर में बैठ रहे थे और बकायदा ओपीडी भी लगाई जा रही थी। लोगों ने प्रशासन ने इसकी शिकायत भी की थी। लेकिन, इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा था। परिसर में मेडिकल स्टोर भी पहले की तरह संचालित हो रहा था। जहां लोग भी दवाई लेने के लिए पहुंचते थे। डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन में जो दवाइयां लिखते हैं, वो इसी मेडिकल स्टोर में ही मिलती थी। जिला प्रशासन के कब्जे में लेने के बाद भी परिसर में अभी भी लोग किराए पर रह रहे थे। ऐसे में कब्जाधारी अब भी काबिज थे। इसके साथ ही मुख्य अस्पताल के पीछे एक लाल रंग की बिल्डिंग है। जहां नर्सिंग कॉलेज का ऑफिस भी खोला गया था। विधायक निधि से जनरेटर, एसी और दूसरी व्यवस्थाएं की गईं थीं। लीज निरस्त होने के बाद जिला प्रशासन ने इसे अपने कब्जे में ले लिया था।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है. नगर निगम, नगर पालिका के बाद 124 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है. आरक्षण प्रकिया के बाद अब कभी भी प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान हो सकता है.
रायपुर। प्रदेश के 14 नगर निगम में 5 महापौर सीट महिला के लिए आरक्षित रहेगी। रायपुर समेत प्रदेश के 10 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में महापौर और अध्यक्षों का आरक्षण लॉटरी से हो रहा है। इनमें रायगढ़ निगम का महापौर अनारक्षित, रिसाली महिला एससी,अंबिकापुर एसटी वर्ग के लिए आरक्षित घोषित किया गया है। बता दें कि बाकी 11 नगर निगमों में 3 कोरबा, राजनांदगांव और धमतरी में अभी ओबीसी वर्ग का महापौर है। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रकिया हुई।
रायपुर। नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज 7 जनवरी को संपादित की जाएगी। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 7 जनवरी को सवेरे साढ़े दस बजे से नगर निगमों में महापौर पद, साढ़े 11 बजे से नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद तथा साढ़े 12 बजे से नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पद की आरक्षण की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। आरक्षण की कार्यवाही के अवलोकन के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते हैं। उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में प्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की कार्यवाही संपादित की जा रही है।
बालोद। पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत के निर्देशन पर मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी अति. पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में देवांश सिंह राठौर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बालोद एवं निरीक्षक राकेश ठाकुर प्रभारी यातायात के नेतृत्व में बालोद जिले में 35 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। आज परिवहन विभाग बालोद एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 38 स्कूली बसों का निरीक्षण परिवहन कार्यालय बालोद के सामने किया गया है। स्कूली बसों के निरीक्षण के दौरान बसों को माननीय सुप्रीम कोर्ट के गाईडलाइन के अनुसार फर्स्ट एड बॉक्स, पैनिक बटन, इमरजेंसी डोर, सीसीटीवी कैमरा दुरूस्त रखने डायल 112/पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर बोर्ड में लिखवाने, नर्सरी एवं छोटे बच्चों के लिए महिला परिचालिका रखने, स्कूली बस्तों को रखने के लिए पर्याप्त स्थान रखने संबंधी महत्वपूर्ण निर्देर्शो के अनुरूप बसों को चेक किया गया। खामी पाएं जाने वाले हिदायत दिया गया है कि 07 दिवस के अंदर खामीपूर्ती कर परिवहन विभाग बालोद को अवगत कराने सख्त निर्देश दिया गया है। स्कूली बस चालक/परिचालकों को वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों को पालन करनेे, संयमित गति से वाहन चलाने, जिम्मेदार नागरिक बनने, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक रहने की हिदायत दिया गया साथ ही जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने कर्तव्यों के प्रति सजगता से पालन करने की समझाईश दिया गया है। संयुक्त निरीक्षण के दौरान प्रकाश रावटे जिला परिवहन अधिकारी निरीक्षक राकेश ठाकुर प्रभारी यातायात बालोद, आरटीओ बालोद एवं यातायात स्टॉफ, विभिन्न स्कूलो के बस चालक एवं संचालक उपस्थित रहें। यातायात सड़क सुरक्षा माह 2025 के दौरान यातायात जागरूकता रथ दल्लीराजहरा के साप्ताहिक बाजार एवं जैन चौक में पहुंचकर आम जनों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया एंव सड़क सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट का वितरण कर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का स्वंय पालन करने साथ ही अपने प्रियजनों एवं अन्य व्यक्तियों को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया गया है।
गरियाबंद। पुलिस की कार्रवाई से बचने गांजा तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे है. सजी धजी पिकअप वाहन के जरिए गांजा तस्करी कर रहे आरोपी के पास 83 किलो गांजा बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि आरोपी जगदीश भाटिया ओडिसा से गांजा लेकर रायपुर की ओर जा रहा था. पुलिस आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है. पुलिस का कहना है कि गांजा तस्कर ने पैटर्न बदलकर गांजे की तस्करी कर रहा था. ओडिसा से सजी धजी पिकअप वाहन में गांजा लेकर रायपुर की ओर जा रहा था. सीमा से निकल गांजा से लोड पिकअप वाहन देवभोग, इन्दागांव, जुगाड़, मैनपुर, नवागढ़ थाना को पार कर गरियाबंद पहुंच गया था. तस्कर गांजा अपनी ही वाहन से गांजा तस्करी को अंजाम दे रहा था. इस दौरान गरियाबंद पुलिस को प्लास्टिक ड्रम लोडेड वाहन ओडिसा से रायपुर की ओर जाते देख शक हुआ. जब गाड़ी की चेकिंग की गई तो प्लास्टिक ड्रम में गांजा मिला. तीन प्लास्टिक ड्रम में से 83 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत 8 लाख से ज्यादा बताई जा रही है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.
रायपुर। रायपुर के अस्पताल में सोने की एक्टिंग कर एक शातिर चोर ने चोरी की है। चोर इतना चालाक था कि किसी को शक न हो, इसलिए वो मरीज के परिजनों के बगल में जाकर लेट गया। फिर लोगों के जेब को टटोलकर उसमें रखे मोबाइल और रुपए पार कर दिया। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। बेमेतरा निवासी गजेंद्र जांगड़े समता कॉलोनी स्थित पेटल अस्पताल में बच्चे के इलाज के लिए गए थे। 3 दिसंबर की रात अस्पताल के जमीन में वो सो रहे थे। वहां पर कई दूसरे मरीजों के परिजन भी मौजूद थे। तभी रात में एक युवक वहां पहुंचा। उसने पहले रेकी की। फिर वहां सो रहे एक व्यक्ति के बगल पर लेट गया और खुद सोने की एक्टिंग करने लगा। आरोपी ने वहां सो रहे लोगों के जेब को टटोलना शुरू किया। फिर उसने गजेंद्र का मोबाइल फोन चुरा लिया। बताया जा रहा है कि, चोर ने एक व्यक्ति की जेब से नगद रुपए भी निकाल लिए। हालांकि कितने पैसे चोरी हुए हैं यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है। इस मामले में गजेंद्र ने आजाद चौक पुलिस को मोबाइल चोरी होने की शिकायत दी है।
बीजापुर। डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजीपी विवेकानंद, आईजी सीआरपीएफ राकेश अग्रवाल और आईजी बस्तर सुंदरराज ने उस घटनास्थल का दौरा किया जहां कल नक्सली आईईडी विस्फोट में 8 डीआरजी जवान और उनके चालक की जान चली गई थी। दंतेवाड़ा पहुंच रहे सीएम विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वे बीजापुर जिले के कुटरू में आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने दंतेवाड़ा जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साय सुबह पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा दंतेवाड़ा रवाना हुए। CM के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद है। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद पूर्वान्ह 11.35 बजे कारली पुलिस लाईन हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.55 बजे गरियाबंद जिले के राजिम स्थित कॉलेज ग्राउण्ड स्टेडियम पहुंचेंगे। साय दोपहर 1.35 बजे राजिम में मंदिर दर्शन करेंगे और राजिम माता जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे रायपुर लौट आएंगे।
बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर के भाई से पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मुलाकात की। बता दें कि बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार हो गया है। चंद्राकर को स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) ने 5 जनवरी की देर रात हैदराबाद से गिरफ्तार किया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी सुरेश, पत्रकार मुकेश चंद्राकर का चचेरा भाई है। मामले में सुरेश के 3 सगे भाइयों समेत 4 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। मुकेश की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के 15 निशान मिले थे। कितनी बुरी तरह हत्या की गई, इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि लिवर के 4 टुकड़े मिले, गर्दन टूट गई और हार्ट फट गया था। 5 पसलियां भी टूटी हुई थीं।
रायगढ़। पति ने अपनी पत्नी की लात से जमकर पीटाई कर दी। शराब के नशे में इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई और जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सुखवास गहनाझरिया का रहने वाला त्रिलोचन नागवंशी 35 साल व उसकी पत्नी वेदमति नागवंशी 26 साल दोनों शराब पीने के आदि थे। अक्सर दोनों साथ में शराब पीते थे। 1 जनवरी को नए साल को लेकर सुबह से दोनों ने शराब पी।
जांजगीर। सीएम विष्णुदेव साय ने आज जांजगीर-चांपा जिले के खोखराभांठा में नवनिर्मित स्पोर्ट्स स्टेडियम का लोकार्पण किया और कहा, जिले के नन्हें बच्चों एवं होनहार युवा खिलाड़ियों को समर्पित किया और क्रिकेट का आनंद लिया। इस भव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब जिले के खिलाड़ियों को एक साथ एक ही जगह पर क्रिकेट, फुटबॉल, रनिंग ट्रैक, स्केटिंग, बास्केटबॉल, बॉलीबॉल, बैडमिंटन, लॉन टेनिस जैसे कई खेलों के लिए शानदार मंच मिलेगा, जिससे जिले के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का नया अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर देश-प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य नन्हें और युवा खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े , वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल , सौरभ सिंह सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
बीजापुर। दूर कुटरू मार्ग पर नक्सलियों ने विस्फोट कर सुरक्षाबलों की एक वाहन को उड़ा दिया है। इस घटना में दो जवानों की शहीद होने की खबर है। दो जवान घायल होने की सूचना भी मिली है लेकिन इसकी अधिकृत तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा है। सोमवार को दोपहर 1 बजे सर्चिंग के लिए निकली सुरक्षाबलों के एक वाहन को नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में दो जवान शहीद हो गए, और दो जवानों के घायल होने की सूचना है।
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों ने IED धमाके से सुरक्षाबलों की गाड़ी को उड़ा दिया। घटना में चालक और 8 डीआरजी जवान शहीद हो गए। बीजापुर के कुटरू मार्ग के बेदरे में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया गया है। शहीद जवान उस ऑपरेशन को अंजाम देकर लौट रहे थे जिसमें 5 नक्सलियों को ढेर किया गया है। बस्तर के आईजी ने बताया कि बीजापुर में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट के जरिए वाहन उड़ा दिया। इसमें 8 DRG जवान और एक ड्राइवर समेत नौ लोगों की मौत हो गई। वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान से लौट रहे थे।
रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भांठागांव में दूसरे की भूमि को अपना बताकर बेचने और करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले जमीन दलाल आशीष बाजपेयी सहित परिवार पर पुलिस ने कुटरचना कर षडयंत्रपूर्वक धोखाधड़ी करने का अपराध दर्ज किया है। चंगोराभाठा निवासी पीड़ित मयूर निर्मल व विनोद सिंह ठाकुर ने शिकायत कर पुलिस को बताया था कि दिनांक 13 फरवरी 2023 को रेखा गोयल की भांठागांव स्थित भूमि को अपनी इकरारशुदा भूमि होना बताकर आशीष बाजपेयी ने पीड़ितों से 82 लाख रुपए लिए, इसके साथ ही मुख्य आरोपी की पुत्री सौम्या बाजपेयी ने अपनी भूमि के एवज में 15 लाख, पुत्री तान्या ने 23 लाख रुपए व पत्नी जया बाजपेयी ने 10 लाख कुल 1 करोड़ 30 लाख रुपए ऐंठ लिए परंतु जब बैनामा पंजीयन के लिए टालमटोल करने लगे तब पीड़ितों को शक हुआ। उन्होंने वास्तविक भूमि स्वामी रेखा गोयल से संपर्क किया जहां सच्चाई सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रेखा गोयल ने जमीन दलाल आशीष बाजपाई से किसी प्रकार का इकरार होना नहीं बताया। इसके पूर्व ही पीड़ितों ने आकाश बाजपाई से इकरारशुदा भूमि पर विकास कार्य भी शुरू करवाया दिया था जहां तकरीबन 45 लाख रुपयों का खर्च हुआ। इसके बाद आकाश बाजपाई ने उक्त इकरारशुदा भूमि को राजेश आहूजा को भी छलकपट कर षडयंत्रपूर्वक बेचने का प्रयास किया जिसकी आम सूचना पर पीड़ितों ने आपत्ति करते हुए पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की जहां पूरी जांच के बाद अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सूत्रों ने बताया कि इसके पूर्व भी यह जमीन दलाल धोखाधड़ी करने में सक्रिय रहा है व आरोपी के खिलाफ कई शिकायतो में जांच जारी है।
वैशाली। वैशाली नगर पुलिस ने 2 साल पहले हुई हत्या की गुत्थी को पुलिसा लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पैसों के लेन देन को लेकर हुए विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मामले के बारे में जानकारी भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने दिया है। उन्होंने बताया कि 6 मार्च 2022 को वरुण कुमार श्रेय की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। वरुण अपने दोस्त कालिया के साथ पेंटिंग का काम करता था। घटना के दिन दोनों शराब पीने के लिये कचरा भट्टी जवाहर नगर गये हुये थे। अगले दिन 7 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि जवाहर नगर शराब भट्टी के पास से एक शव मिला है। सूचना मिलते ही 108 की टीम वहां पहुंची। इसके बाद शव को सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया। वैशाली नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया था। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए वाट्सअप ग्रुप में उसकी फोटो वायरल की। वाट्सअप में फोटो वायरल होने के बाद मृतक की पहचान उनकी पत्नी संतोषी ने की। उसने बताया कि मृतक उसका पति वरूण कुमार श्रेय पिता ध्रूव सिंह कंवर (37 साल) है। वो रामनगर मुक्तिधाम शीतला मंदिर के पास थाना वैसाली नगर में रहता है। पुलिस ने मामले में 4 जनवरी 2025 को हत्या का मामला दर्ज किया। मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला की मृतक का दोस्त कालिया उर्फ अरथ नेताम मृतक के साथ अंतिम बार शराब पीने गया था। संदेही कालिया उर्फ अरथ नेताम को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वो और वरुण दोनो पेंटिंग का काम करते थे। पेंटिंग के पैसे का लेन-देन को लेकर दोनो में विवाद हुआ था। कई बार कहने के बाद भी जब वरुण ने पैसे वापस नहीं किया तो उसने उसकी हत्या की प्लानिंग बनाई। इसके बाद उसने उसे शराब पीने का ऑफर दिया। दोनों ने काफी अधिक मात्रा में शराब पी। इसके बाद उसने उसको बुरी तरह मारा और डंडे से मारा तो उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
Adv