कोरबा। दबंगों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने विधायक प्रतिनिधि को भी नहीं छोड़ा. ताजा मामला कोरबा के दादर गांव से सामने आया है. दबंगों ने बीजेपी विधायक और मंत्री लखनलाल के प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल के साथ मारपीट की है. मामला मानिकपुर पुलिस चौकी का है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर हंगामा शुरू हुआ था. इसी बीच दबंग ने मंत्री लखनलाल देवांगन के विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल को सरेआम तमाचा जड़ दिया. इस पूरे घटना का वीडियो भी सामने आया है. जानकारी के अनुसार, मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के दादर गांव में दबंगों ने सरेआम विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल से साथ मारपीट की. एक दबंग ने गाली-गलौच करते हुए राजेंद्र को झन्नाटेदार थप्पड़ मार दिया. वहीं एक महिला ने लकड़ी से राजेंद्र को मारा. घटना के बाद पीड़ित विधायक प्रतिनिधि ने मानिकपुर चौकी पुलिस से शिकायत कर कार्रक मांग की है. मंत्री लखनलाल देवांगन से भी मामले की शिकायत की गई है.
रायपुर। राजधानी रायपुर के अंतर्राज्यीय बसस्टैंड में पार्किंग शुल्क के नाम पर होने वाली अवैध वसूली एवं गुंडागर्दी से आम लोगों को राहत मिलेगी, जल्द ही यहां पर पुलिस चौकी का निर्माण होगा। यह जानकारी जनता से रिश्ता से चर्चा करते हुए एसएसपी डा. लाल उमेंद सिंह ने कहा कि बस स्टैंड में गुंडा गर्दा की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्दे नजर बस स्टैंड में व्यवस्थित पुलिस चौकी का निर्माण जल्द होगा । इस संबंध में जोन कमिश्नर से चर्चा हो चुकी है, । बस स्टैड में लड़ाई की जड़ पार्किंग और यात्रियों को टिकट देने के नाम पर होती है, गौर तलब हौ कि बए बस स्टैंड में अवैध टिकट वेंडर होने के कारण यात्रियों के साथ उनसे लेने और न लेने के नाम पर विवाद खड़ा कर मारपीट तक कर देते है। वहीं यात्रियों को छोडऩे वाले और स्टैंड चलाने वाले ठेकेदार के गुर्गों से आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है। सवारी छोडऩे आने जाने वाले वाहन चालकों से आधा घंटा तक स्टैंड में वाहन खड़े करने की कोई शुल्क नहीं लिए जाने का प्रावधान होने के बाद भीस्टैंड में कार्यरतकर्मी वाहन चालकों से अवैध वसूली करते है। विवाद होने पर वहां के गुंडे वाहन चालकों से मारपीट करना आम बात है। अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में असामाजिक तत्वों की वजह से आने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आए दिन मारपीट और गाली-गलौच जैसी घटनाएं तो हो ही रही है लेकिन शनिवार को बलौदाबाजार के एक यात्री के ऊपर इन असामातिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया । बस स्टांड में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। इसमें मारपीट के साथ लूटपाट की घटनाएं भी शामिल है। बस स्टैंड पर अवैध तरीके से भी असामाजिक तत्वों का आना जाना है इस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग के स्थानीय कर्मचारिय़ों के लिए आईकार्ड की व्यवस्था की है। लेकिन बस स्टैंड में मौजूद ज्यादातर कर्मचारी आईकार्ड नहीं लगाते है। एसे में यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट जैसी घटनाओ्ं में पुलिस आसानी से आपोरी तक नहीं पहुंच पाती है। दरअसल शनिवार को बलौदाबाजार का एक यात्री होटल से खाना खाकर निकल रहा था। इस दौरान वहां पर किसी व्यक्ति से बहस हो गई इसके बाद यात्री के साथ मारपीट की गई । यात्री की नाक और मुंह में चोट आने से लगातार मुंह से खून बह रहा था। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने यात्री को प्राथमिक उपचार के अस्पताल भेजा। वहां पर्याप्त मात्रा में पुलिस के नहीं होने का फायदा असामाजिक तत्व उठाते है। पिछले दिनों एसपी डा. लाल उमेंद सिंह ने नए बस स्टैंड का दौरा कर सख्त निर्देश दिए थे कि यात्रियों के अलावा कोई भी असामाजिक तत्व न दिखे। तारबाहर पुलिस ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार वही बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में शुक्रवार रात शराब पीकर गुंडागर्दी करते हुए एक युवक दूसरे से मारपीट कर रहा था। एक मीडिया कर्मी ने इसकी सूचना तत्काल तारबाहर पुलिस को दी। पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और फिर दौड़ा कर दोनों आरोपियों को हथियार के साथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने थाने ले जाकर आरोपियों को छोड़ दिया था। आरोपी बेखौफ घूम रहे थे, इस पर एक दिन पहले हुए मारपीट के मामले को वीडियो बना कर रखे मीडियाकर्मी ने वायरल कर पुलिस की कारस्तानी पर सवाल उठाए। वीडियो वायरल होते ही आखिरकार पुलिस दोबारा जागी और आरोपियों को पकड़ कर हथियार के साथ विज्ञप्ति जारी की। पकड़े गए आरोपियों का नाम हीरालाल उर्फ खोटली 29 वर्ष निवासी चांटीडीह व अरमान खान 23 वर्ष निवासी मगरपारा है। पुलिस ने दोनों के पास से एक लोहे का खोखला पाइप और 2 नग धारदार चापड़ जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मीडियाकर्मी से मामले की सूचना मिलने पर तत्काल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। चूंकि दोनों नशे में धुत थे, लिहाजा उन्हें पुलिस की निगरानी में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उनकी विधिवत गिरफ्तारी कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। नए बस स्टैड में पुलिस चौकी के संबंध में जोन कमिश्नर से चर्चा हो चुकी है नगर निगम जल्द से जल्द बिल्डिंग को रिनोवेट करेगा उसके बाद वहां पुलिस चौकी खोल दिया जाएगा। -डा. लाल उमेंद सिंह , एसएसपी रायपुर
बिलासपुर। विवाह विच्छेद के लिए हाईकोर्ट ने पति के पक्ष में आदेश दिया है। फैमिली कोर्ट ने भी इसके पहले पति का आवेदन स्वीकार कर तलाक का आदेश पारित किया था। इसके खिलाफ दायर पत्नी की अपील हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। कोर्ट ने 5 लाख का स्थायी गुजारा भत्ता निर्धारित करते हुए कहा कि मानसिक क्रूरता के आधार पर विवाह विच्छेद उचित है। नवागांव जिला मुंगेली निवासी सोनिया जांगड़े पिता हरिप्रसाद पात्रे का विवाह बीरभान सिंह जांगड़े निवासी ग्राम दर्री जिला बेमेतरा से गत 2 मई 2017 को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। पति के अनुसार पत्नी ने 6 माह तक तक अपने ससुराल में ठीक से व्यवहार किया तथा उसके बाद वह अपने पिता के घर में रहने लगी। विवाह के कुछ समय पश्चात ही पत्नी का वादी के प्रति व्यवहार बदलता गया। पति के माता-पिता से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करना शुरू कर दिया तथा उस पर अपने माता-पिता से अलग होने का दबाव बनाया। इस बीच सोनिया ने पति के परिजनों को परेशान करने की गरज से घरेलू हिंसा का मामला भी मजिस्ट्रेट मुंगेली के यहां लगा दिया। इन सब तथ्यों के आधार पर कोर्ट ने पति को तलाक की डिक्री का हकदार मानते हुए निर्णय दिया। इसके खिलाफ सोनिया ने हाईकोर्ट में अपील की। सुनवाई के बाद डिवीजन बेंच ने कहा कि पति ने यह साबित किया है कि पत्नी मानसिक क्रूरता कर रही है। पारिवारिक न्यायालय ने पति के पक्ष में तलाक की डिक्री दी जो न्यायोचित है। चूंकि डिक्री पारित हो चुकी है, इसलिए पत्नी अपने भरण-पोषण के लिए स्थायी गुजारा भत्ता पाने की हकदार है। पति आदेश के अनुपालन में 5,000 रुपए प्रतिमाह भरण-पोषण के रूप में दे रहा है,इसलिए कोर्ट एकमुश्त स्थायी गुजारा भत्ता 5,00,000 रुपए निर्धारित करता है।
बालोद। राज्य शासन ने दल्लीराजहरा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र वार्डेकर को निलंबित कर दिया है। कोंडागांव नगर पालिका में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदस्थापना के दौरान अध्यक्ष कक्ष के रिनोवेशन कार्य एवं फर्नीचर खरीदी में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर गंभीर कदाचार मानते हुए राज्य शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में वार्डेकर का मुख्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, जगदलपुर नियत किया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी निलंबन आदेश की प्रति नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक को प्रेषित करते हुए राज्य शासन ने भूपेन्द्र वार्डेकर के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए समय-सीमा में आरोप पत्रादि का प्रारूप विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर। रायपुर स्थित मोवा अंडरब्रिज पर आज सुबह से ही लंबा जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक किलामीटर दूर तक लंबी कतारे लगी हुई है। जिससे सैकड़ों लोग जाम में फंस गए हैं। मोवा ओवर ब्रिज बंद होने की वजह से राहगिरों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, मोवा ओवरब्रिज का फ्लाइओवर का वजन अधिक बढ़ गया है। जिस वजह से मिलिंग मशीन से पीडब्ल्यूडी कि डामर की परतें उखाड़कर इसकी नए सिरे से डामरीकरण की जा रही है। काम आज से शुरू हो चुका है। जिसके चलते ओवर ब्रिज को आज से 8 तारीख तक बंद कर दिया गया है। जिसके चलते लोग अंडर ब्रिज से आना जाना कर रहे हैं। लेकिन अंडर ब्रिज चौड़ाई कम होने की वजह से यहां लंबी जाम लग गई है। ऐसे में पंडरी,मोवा,सद्दू की तरफ से आने वाली गाड़ियों को अंडर ब्रिज और देवेंद्र नगर मंडी गेट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने कलेक्टर से अनुमति ली है। PWD विभाग ने ओवरब्रिज की मरमत के लिए 81 लाख का टेंडर जारी किया है। डामर की परत उखाड़ने का काम आज से शुरू हो गया है। मोवा फ्लाई ओवर का मरम्मत कार्य चालू हो गया है, जिसके सोमवार तक पूर्ण होने की संभावना है, अत: असुविधा से बचने के लिए कृपया निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करे:- विधानसभा से शहर की ओर आने वाले वाहन vip टर्निंग –अशोका रतन –अनुपम नगर होते हुए शहर प्रवेश करें एवं शहर से विधानसभा की ओर जाने वाले वाहन केनाल रोड –भारत माता चौक –अनुपम नगर चौक-अशोका रतन के सामने से vip टर्निंग होकर गमन करें
दंतेवाड़ा। जगदलपुर पहुंचे सीएम साय भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्य के चावल निर्यातकों को मिलेगी मंडी शुल्क में छूट सीएम विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ के चावल उद्योग को प्रोत्साहित करने तथा राज्य से गैर-बासमती चावल के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए चावल निर्यातकों को मण्डी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क से पूर्णतः छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट उन निर्यातकों को मिलेगी जो राज्य के राइस मिलर्स और मंडियों के माध्यम से खरीदे गए धान से तैयार गैर-बासमती चावल का निर्यात करेंगे। शुल्क में छूट देने का उद्देश्य छत्तीसगढ़ से गैर बासमती चावल निर्यात को बढ़ावा देना और राज्य के किसानों तथा चावल मिलर्स को अधिक लाभ दिलाना है। सरकार के इस फैसले से छत्तीसगढ़ के चावल उद्योग को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मंडी शुल्क एवं किसान कल्याण में छूट दिए जाने की अधिसूचना को राजपत्र में प्रकाशन के लिए जारी कर दिया गया है। यह छूट अधिसूचना प्रकाशन के दिनांक से लेकर एक वर्ष तक के लिए होगी। उक्त दोनों शुल्कों में छूट के लिए चावल निर्यातकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके शिपिंग बिल में चावल के कार्गाे का मूल स्थान छत्तीसगढ़ लिखा हो। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ का वस्तु एवं सेवा कर विवरण, लदान बिल, और बैंक री-कॉसिलेशन स्टेटमेंट की प्रति संबंधित मंडी में प्रस्तुत करनी होगी। राज्य के पंजीकृत चावल निर्यातकों और राइस मिलर्स को एक घोषणा पत्र देना होगा, जिसमें यह स्पष्ट रूप से दर्शाया गया हो कि चावल छत्तीसगढ़ से खरीदे गए धान से तैयार किया गया है। राइस मिलर्स को मंडी अधिनियम के तहत चावल निर्यातकों को परमिट जारी करना होगा।
प्रख्यात समाजसेवी, उद्यमी, परोपकारी एवं सम्पूर्ण जैन समाज के शीर्ष नेता एवं भामाशाह श्री हरखचंद नाहटा कि स्मृति में भारत सरकार ने उनके 25वें स्मरणोत्सव पर 25 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करने का निर्णय लिया है। इस सिक्के को जारी करने के संबध में 31 मार्च 2024 को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने गजट अधिसूचना भी जारी कर दी है तथा 2 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के दिन बीकानेर में इस 25 रुपए के स्मारक सिक्के का भव्य रूप में समारोहपूर्वक अनावरण होगा। हालांकि 25 रुपए का यह स्मारक सिक्का प्रचलन में नहीं आएगा, अनावरण के बाद भारत सरकार की मुम्बई टकसाल इस सिक्के को बिक्री करेगी। इस सिक्के को जारी करवाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध मुद्रा विशेषज्ञ बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार भारत सरकार की मुंबई टकसाल द्वारा बनाए गए इस 25 रुपए के सिक्के का कुल वजन 40 ग्राम होगा जो शुद्ध चांदी का बना होगा। सिक्के की कुल गोलाई 44 मिलीमीटर होगी। सिक्के के अग्र भाग पर हरखचंद नाहटा के चित्र के ऊपरी परिधि पर हिंदी तथा निचली परिधि पर अंग्रेजी में ‘श्री हरखचंद नाहटा का 25वां स्मरणोत्सव’ लिखा होगा। चित्र के दाएं और बाएं उनके जीवनकाल को दर्शाने के लिए क्रमशः 1936-1999 लिखा होगा तथा चित्र के नीचे 25वें स्मरणोत्स का वर्ष 2024 अंकित होगा। वहीं सिक्के के दूसरी तरफ अशोक स्तंभ के प्रतीक चिन्ह के साथ मूल्यवर्ग 25 लिखा होगा, जिसके दाएं और बाएं हिंदी तथा अंग्रेजी में भारत लिखा होगा। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी दिल्ली सभा के अध्यक्ष श्री सुखराज सेठिया एवं श्री ललित कुमार नाहटा ने बताया कि विराट व्यक्तित्व के धनी श्री हरखचंद नाहटा पर भारत सरकार द्वारा स्मारक सिक्का जारी करने के फैसले से समूचे जैन समाज में खुशी की लहर व्याप्त है। विदित हो स्मरणोत्सव पर जारी होने वाले सिक्के का अंकित मूल्य उस प्रसंग के अनुरूप रखा जाता है जबकि उसका वितरण अलग कीमत पर किया जाता है। यह सिक्का भी 25वीं पुण्यतिथि पर जारी किया जा रहा है इसलिए इस पर अंकित कीमत 25 रुपए है जबकि 99.9 प्रतिशत चांदी से बनने वाले इस सिक्के की अनुमानित कीमत करीब 6000 रुपये होगी। सन् 1936 में बीकानेर के एक प्रतिष्ठित परिवार में जन्मे श्री हरखचंद नाहटा एक सामाजिक नेता और परोपकारी उद्यमी थे। जीवनभर देशभर की अनगिनत शीर्ष सामाजिक और धार्मिक संस्थानों के कार्यों में सक्रिय रूप से सम्मिलित होकर सामाजिक कल्याण, धर्म, कला-संस्कृति और जीवदया के प्रचार-प्रसार में व सार्वजनिक सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपने पैतृक व्यावसायिक क्षेत्रों में विविधता लायी और आदिवासियों के जीवन की विकट चुनौतियों का समाधान करने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के धर्मनगर शहर से अगरतल्ला तक सड़क बनाने जैसी भागीरथी पहल की। श्री नाहटा प्रारंभ में कोलकाता, त्रिपुरा एवं असम को अपनी कर्मभूमि बनाया और सन् 1971 में दिल्ली आ गए। कला और संस्कृति के प्रति उनके समर्पण को तब दुनिया ने देखा जब ‘टेक्नीशियन स्टूडियो, कोलकता’ तंगी और बदहाली के कारण जब बंद होने की कगार पर था एवं उसके कर्मियों तथा तकनीशियनों के अनुरोध पर श्री नाहटा ने इसमें कदम रखा तथा दृढ़ इच्छाशक्ति और अपने कुशल प्रबंधन द्वारा इसे पुनर्जीवित किया तथा इसे एक सफल उद्यम में रूपांतरित किया। नाहटा के प्रबंधन के बाद इस स्टूडियो में कई राष्ट्र पुरस्कार विजेता फिल्मों का निर्माण हुआ। उल्लेखनीय है कि उन्होंने सिने टेक्नीशियनों और कलाकारों को बिना पैसे लिए इसमें भागीदार बनाया और उनकी कला को प्रोत्साहित किया। साहित्य, कला और संस्कृति में योगदान के लिए प्रसिद्ध बीकानेर के सुप्रतिष्ठित नाहटा परिवार के पास प्राचीन पांडुलिपियो और कलाकृतियों का देश का सबसे बड़ा व भव्य निजी संग्रह है। हरखचंद नाहटा के सम्मान में उनकी 10वीं पुण्यतिथि पर भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा वर्ष 1999 में एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया जा चुका है। बीकानेर एवं दिल्ली में एक-एक रोड का नाम हरकचंद नाहटा के नाम पर किया गया है। इसके अलावा नाहटा की तीन मूर्तियां भी लगी हुई है जो दक्षिणी दिल्ली के भाटी विलेज, बिहार के सीतामढ़ी और झारखण्ड में लगी हुई है।
लोरमी. जिले में नए साल का जश्न अब मातम में पसर गया है. दरअसल मुंगेली जिले के लोरमी इलाके में एक बार फिर दो पक्षों के बीच लाठी डंडे से खूनी संघर्ष हुआ है, जिसमें दो लोंगों की जान चली गई. वहीं तीन लोग घायल हुए हैं. यह घटना लालपुर थाना क्षेत्र के चंदली गांव की है. जानकारी के मुताबिक, मामूली विवाद को लेकर शराब के नशे में धुत दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे से मारपीट हो गई. इस घटना में शंकर राज पिता सिया रामराज उम्र 35 वर्ष और सुनील यादव पिता गणेश यादव उम्र 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गांव के ही गोकुल राज, गजानंद राज और गणेश यादव घायल हो गए, जिनका उपचार लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में जारी है. इस घटना को लेकर लोरमी SDOP माधुरी धिरही ने बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. साथ ही दोनों मृतक का पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को शव सौंपकर मामले की विवेचना की जा रही है. शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.
भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक तेर रफ्तार कार नेशनल हाईवे में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार पहले कई फीट हवा में उछली उसके बाद बीच सड़क में पलट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक कार CG 07 BN 2277 भिलाई के किसी सीए की बताई जा रही है। वे अपने ड्राइवर के साथ भिलाई से रायपुर जीएसटी ऑफिस जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे जैसे ही वो खुसीपार थाने के पास पहुंचे उनके बगल से एक भारी वाहन गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि सीए की कार भी तेज रफ्तार में थी। ड्राइवर ने बड़ी गाड़ी को साइड देने के लिए अपनी कार को सड़क के नीचे उतारा तो वो अनबैलेंस हो गई। इससे वे गाड़ी को संभालने की कोशिश करने लगे और कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर में चढ़ने से कार एकाएक हवा में कई फीट उछल गई और सीधे बीच सड़क में उलटा होकर गिरी। गनीमत यह रही कि कार चालक और अंदर बेठे अन्य लोगों को मामूली चोट आई। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ ने तुरंत कार को सीधे किया। इसके बाद अंदर से ड्राइवर और अन्य लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार को सड़क से किनारे खड़ा कराया। इसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
बिलासपुर। लोक निर्माण विभाग का शहंशाही अंदाज संत को भी प्रभावित करने से नहीं छोड़ा । बिलासपुर लोक निर्माण विभाग में अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्थ के पी संत करोना काल में बिलासपुर में ही पदस्थ थे लेकिन 22/10 /2022 में इनका स्थानांतरण अंबिकापुर मंडल हो गया था । लगभग 2 साल तक अंबिकापुर में शासकीय आवास में निवासरत थे बताया जाता है कि वहां भी शासकीय आवास बंगला को सुव्यवस्थित शहंशाही बनाने के लिए 35, 40 लाख रुपए का खर्च संत जी के द्वारा विभाग का किया गया था ताकि आने वाले भ्रष्टाचारी भक्तों के ऊपर अच्छा रुतबा बन सके और खासा चढ़ावा मिल सके। यहां यह बताना जरूरी होगा की लोक निर्माण विभाग बिलासपुर मंडल में कोरोना काल में पदस्थ रहने के दौरान लगभग 50 करोड रुपए के मस्टर रोल इनके द्वारा जारी किए गए साथ में अनुमान है कि इतनी ही रकम के पीस वर्क आर्डर भी जारी किए गए अब सोचने वाली बात यह है कि करोना काल में जब कर्फ्यू लगा हुआ था ना पेट्रोल मिलता था, ना डीजल मिलता था , ना मजदूर मिलता था, ना कोई सामग्री मिलती थी तब 100 करोड रुपए कहां किस प्रकार से खर्च किए गए होंगे अंदाज लगाया जा सकता है । बताना जरूरी होगा की तब भी सिविल लाइन परिसर में ही एक शासकीय बंगला उनके नाम से आवंटित था 2 साल अंबिकापुर में रहने के बावजूद भी यह बिलासपुर का बंगला इनके द्वारा खाली नहीं किया गया और उसकी देख रख साफ सफाई के लिए विभाग के 5 लेबर काम करते थे जबकि अब की स्थिति में 10 विभागीय मजदूर सेवा में तल्लीन रहते हैं । ऐसा प्रतीत होता है कि इन्हें पता था कि वापस बिलासपुर ही आना है। मजेदार बात यह है कि 2 माह पहले अंबिकापुर से बिलासपुर आने के बाद अब तक अंबिकापुर का शाही बंगला इनके द्वारा खाली नहीं किया गया है क्या संत जी कोई रिकॉर्ड बनाने वाले हैं कि जहां भी जाएंगे एक सरकारी बंगला अपने कब्जे में रखेंगे जबकि नए पदस्थ अधीक्षण अभियंता आवास की उम्मीद पर भटक रहे हैं। बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय के ठीक सामने ही यह बंगला है जिसको ट्रांसफ़र होने के 2 साल बाद भी खाली नहीं किए जब इतना रूबाब है तो किराया पटाने की उम्मीद कम ही नजर आती है जबकि नियमानुसार एक व्यक्ति एक ही आवास रख सकता है आवास खाली न करने की स्थिति मे पैनल रेन्ट और 6 माह बाद बाजार दर से किराया वसूलने का प्रावधान है । चंद कदमों की दूरी पर सांसद, विभागीय मंत्री और अन्य विभाग के अधिकारी भी रहते हैं अब देखना यह है कि इस दौरान दो-दो मकान रखने का शासन का कौन सा नियम है और क्या इन मकानों का किराया नियम अनुसार काटा गया है या नहीं यह जांच का विषय है परंतु जिस प्रकार से पुनः उसी जगह में लौटकर आना यह अपने आप में सिद्ध करता है कि माननीय मंत्री लोक निर्माण विभाग जिनका आवास भी चंद कदमों की दूरी पर है निश्चित रूप से उनकी नजदीकी रही होगी जो आज भी बरकरार है बताया जाता है कि अधीक्षण अभियंता रहते हुए इनके द्वारा अपने भाई के नाम से ठेकेदारी का कार्य भी किया जाता था । कार्यालय में बैठकर गप्पे हांकना प्रवचन देना और लोगों को गुमराह करना इनका मुख्य काम रहा है जिसके चलते विभाग के कर्मचारी और अधिकारी परेशान रहते थे संभवत वही रवैया आज भी है अब देखना होगा कि माननीय मंत्री लोक निर्माण विभाग जो प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भी हैं क्या कार्यवाही करते हैं लोगों की मांग है कि करोना काल में किए गए खर्च की जांच कराई जावे जिससे स्थिति स्पष्ट होगी । लोगो में चर्चा है कि मूलतः शहडोल संभाग के गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले संत अरबों की संपत्ति वाले कैसे बन गए । के पी संत दिखने में भोले भाले दिखते हैं लेकिन उनके कृत्य से पूरा विभाग लज्जित है देखन में सीधे लगे कांड करे गंभीर कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं । एक अहम सवाल यह भी है कि गरीब जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा कैसे लुटाया जाता है इस पर कार्यवाही कौन करेगा।
रायगढ़। लाश जूटमिल थाना क्षेत्र में मिली है। आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जेल काम्पलेक्स में एक महिला का लाश पड़ा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। जहां प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला का नाम डिलेश्वरी महंत 35 साल है। उसका ससुराल जांजगीर-चांपा जिला में है। मृतका अपने बच्चों को बड़ी बहन के पास छोड़कर अकेली रहती थी और वह भीख मांग कर अपना गुजारा करती थी। इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि मृतका यहीं की रहने वाली है। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। मृतका शराब पीने की भी आदि हो गई थी और अकेले रह रही थी। मामले में हत्या की आशंका होने से बारीकी से जांच की जा रही है। शरीर में चोट के निशान हैं, पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
रायपुर। राजधानी से लगे धनेली में बीते दो दिन में मां और बेटी की अलग-अलग जगह से लाश मिली है. बीते दिन 1 जनवरी को रायपुर-बिलासपुर रोड किनारे नाली में एक किशोरी की लाश मिली थी. वहीं आज किशोरी की मां भी घर में मृत पाई गई. मां-बेटी की मौत को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है. आशंका जताई जा रही है कि मां-बेटी की एक ही जगह पर हत्या कर दोनों के शव को अलग-अलग फेंका गया है. पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र है. जानकारी के मुताबिक, मृत महिला का नाम हामिद बेगम है. सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक रिसर्च की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृत महिला के शव को पीएम के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुटी हुई है.
रायगढ़। जिला पुलिस की प्राथमिकता अपराधों पर लगाम लगाने के साथ-साथ जिले में शांति व्यवस्था को बनाये रखना है । एक ओर जिले की बढ़ती आबादी और उद्योगों व वाहनों की संख्या में इजाफा होने से अपराध का बढ़ना लाजमी है जिस पर नियंत्रण रखने में #रायगढ़ पुलिस पूरी तरह से सफल रही है । इसे वर्ष 2024 के क्राईम आकड़ों से समझे ,जहां वर्ष 2024 में जिले के विभिन्न थानों में कुल 5430 अपराध दर्ज किए गए जिसमें 5020 प्रकरणों का निकल हो चुका है, केवल 410 मामले जांच में लंबित है । इस प्रकार अपराध निकाल 92.44% रहा है । गंभीर मामले (हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, मानववध, ) 123 दर्ज हुए जिसमें मात्र 20 प्रकरण ही विवेचना में हैं। वर्ष 2023 में 6570 अपराध दर्ज किया गया था, देखा जाये तो अपराधों में कमी आयी है ।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 18 पुलिस अफसरों की पदोन्नति को हरी झंडी मिल गई है। विभागीय पदोन्नति समिति ने इन अफसरों के प्रमोशन को मंजूरी दे दी है। एक-दो दिनों में आर्डर जारी हो सकता है। अफसरों के अनुसार आईपीएस अफसरों की पदोन्नति के लिए डीपीसी की बैठक 31 दिसंबर को हुई। इसमें मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीजी अशोक जुनेजा, एसीएस मनोज पिंगुआ समेत अन्य अफसर शामिल हुए। बताया जा रहा है कि डीपीसी ने प्रमोशन की कतार में खड़े सभी अफसरों की पदोन्नति को मंजूरी दे दी है। संतोष कुमार सिंह, इंदिरा कल्याण एलिसेला, गोवर्धन सिंह ठाकुर, तिलक राम कोशिमा, प्रशांत कुमार ठाकुर, अजातशत्रु बहादुर सिंह और लाल उमेद सिंह शामिल हैं। लाल उमेद सिंह इस समय रायपुर के इंदिरा कल्याण ऐलेसेला कांकेर और प्रशांत ठाकुर सूरजपुर के एसएसपी हैं।
जगदलपुर। शहर से सटे करकापाल में बीएमओ की डॉ. पत्नी की लाश मिली। इसकी खबर फैलते ही सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी लगते ही बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार बस्तर में बीएमओ के पद में पदस्थ रहे बीडी राय की पत्नी डॉ. अर्चना घोष अपने अनुकूल देव वार्ड स्थित घर में थी। बताया जा रहा है कि परिवार के द्वारा अपने बड़े बेटे के शादी के लिए कुछ दिन पूर्व गहने खरीदे जाने की बात सामने आई है। आज सुबह जब परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो डॉ. अर्चना रॉय का शव देखा गया, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। आशंका है कि महिला की हत्या की गई है, और घर से सामान को लूटकर ले जाया गया है। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। पुलिस परिजनों से भी बात कर रही है। फिलहाल जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा कि यह हत्या है कि कुछ और। फिलहाल शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। इस मामले में बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर का कहना है कि जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।
रायपुर। आज शंकर नगर स्थित निवास कार्यालय, रायपुर में विधानसभा के नूतन वर्ष 2025 के कैलेंडर एवं डायरी का विमोचन किया। इस अवसर पर रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत सहित विधानसभा के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
आज शंकर नगर स्थित निवास कार्यालय, रायपुर में विधानसभा के नूतन वर्ष 2025 के कैलेंडर एवं डायरी का विमोचन किया।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) January 1, 2025
इस अवसर पर रायपुर पश्चिम विधायक श्री @RajeshMunat जी सहित विधानसभा के अधिकारीगण उपस्थित रहे। pic.twitter.com/47dfxuxh60
दंतेवाड़ा। नववर्ष 2025 के आगमन पर दंतेवाड़ा पुलिस ने आमजन को उनके गुम हुए मोबाइल को CEIR पोर्टल से तलाश कर ‘‘इया आपलो सामान निया’’ कार्यक्रम के माध्यम से मोबाइल धारकों को वापस किया. पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार वर्मन (रापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भापुसे), सायबर सेल नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार नेताम के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे गुम मोबाइल तलाश अभियान के तहत् आज 30 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5,66,370 रुपए है। दंतेवाड़ा पुलिस ने आम नागरिकों की सुगमता के लिए सायबर हेल्पलाइन नम्बर 9479151665 भी जारी किया है. भारत सरकार द्वारा जारी 1930 हेल्पलाइन नम्बर एवं cybercrime@gov.in में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सायबर हेल्पलाइन दन्तेवाड़ा के नाम से व्हाटसप अकाउंट भी बनाया गया है। जिसमें आम नागरिक अपने शिकायत व्हाटसप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं. सायबर अपराध होने की स्थिति में 24X7 सायबर हेल्पलाइन दन्तेवाड़ा 9479151665 एवं क्यूआर कोड को स्केन कर घर बैठे अपने साथ हुए किसी भी तरह के सायबर अपराध की शिकायत दर्ज करा सकते हैं. प्रार्थी को व्हाटसप के माध्यम से ही एकनालेजमेंट नंबर प्रदाय कर दिया जाएगा। एसपी गौरव राय ने बताया, जिला दंतेवाड़ा के आम जन को सायबर अपराध व इसके रोकथाम के लिए जागरूक करने ‘‘सायबर संगवारी दन्तेवाड़ा’’ नामक व्हाटस्अप चैनल बनाया गया है, जिसमें प्रत्येक दिन सायबर अपराध एवं उसके रोकथाम संबंधी जानकारी दी जा रही है. सायबर संगवारी चैनल से जुड़ने के लिए क्यू आर कोड को स्कैन कर सकते हैं. साथ ही अननोन काल, संदिग्ध व्हाटसप काल, मेसेज, लिंक या आपके बैंक अकाउंट या सोशल मीडिया अकाउंट पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर साइबर हेल्पलाइन दंतेवाड़ा 9479151665 से संपर्क कर शिकायत कर सकते हैं. सुरक्षा ही सावधानी है और सावधानी ही सायबर अपराध से बचाव है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा शिक्षा के लिए एक साथ 18 चिकित्सा शिक्षकों की संविदा नियुक्ति की गई है। उल्लेखनीय है कि मेडिकल कालेज रायपुर में पहली बार एक साथ इतने संविदा चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। डॉ. रूमी कुमार, सहायक प्राध्यापक प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, डॉ. हर्षिता भाटिया सहायक प्राध्यापक रेडिएशन अंकोलॉजी, डॉ. कमलकांत साहू, सहायक प्राध्यापक फॉरेंसिक मेडिसीन, डॉ. स्निग्धा कुमारी सहायक प्राध्यापक (कार्डियक निश्चेतना) सीटीव्हीएस विभाग, डॉ. रचना रिची पांडेय सहायक प्राध्यापक (अंकोनिश्चेतना) रेडियोथेरेपी विभाग, डॉ. अविनाश बंजारे (अंकोनिश्चेतना) रेडियोथेरेपी विभग, डॉ. श्रूती तूरकर सहायक प्राध्यापक (एनेस्थिसिया) क्रिटिकल केयर, डॉ. संध्या वर्मा सीनियर रेसीडेंट पैथोलॉजी, डॉ. रेबिना यादव सीनियर रेसीडेंट पैथोलॉजी विभाग, डॉ. प्रिंशी चौधरी सीनियर रेसीडेंट नेत्र रोग, डॉ. पियूषी साव सीनियर रेसीडेंट नेत्र रोग, डॉ. सुरभि चौबे सीनियर रेसीडेंट ईएनटी, डॉ. पारूल राठी सीनियर रेसीडेंट ईएनटी, डॉ. शुभांगन मिश्रा सीनियर रेसीडेंट प्रसूति एवं स्त्री रोग, डॉ. नील पसरीजा सीनियर रेसीडेंट अस्थि रोग, विनय मिश्रा रजिस्ट्रार मेडिकल फिजिक्स, अनजुम मिश्रा रजिस्ट्रार मेडिकल फिजिक्स, अनुराग संचय कालकुलेवर रजिस्ट्रार मेडिकल फिजिक्स की चिकित्सा शिक्षक के रूप में संविदा नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर कार्डयो वैस्कुलर एवं थोरेसिक सर्जरी विभाग में बाईपास सर्जरी प्रारंभ करने हेतु 3 परफ्युजनिस्ट एवं 3 फिजिशियन असिस्टेंट की संविदा आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में 57 वार्ड ब्वाय एवं 17 स्वीपर सहित कुल 74 सफाई कर्मियों की नियुक्ति भी की गयी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य में गुणवत्तायुक्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार पहल कर रहे हैं। इसके साथ ही मरीज एवं उनके परिजनों की सुरक्षा के लिए भी मुख्यमंत्री श्री साय संवेदनशीलता के साथ निर्णय ले रहे हैं। इन निर्णयों से अस्पताल में सुरक्षा की स्थिति मजबूत होने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी एवं चिकित्सा छात्रों के पठन-पाठन में सुधार भी देखा जा रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर मेडिकल कालेज एवं चिकित्सालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढीकरण हेतु 12 गार्ड एवं 10 गनमैन की भी तैनाती की गई है। उल्लेखनीय है कि मेडिकल कालेज और अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शीघ्र ही बंदूकधारी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की बात कही थी।
रायपुर। न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने एन.डी.पी.एस एक्ट के प्रकरण गिरफ्तार दो आरोपियों प्रेम बघेल,किशोर हरपाल से पूछताछ के आधार पर नशीले टैबलेट के सप्लायर बैकवर्ड लिंक पर कार्रवाई की ।उनसे 732 नशीली टेबलेट स्पास्मो 2 मोबाईल फोन एवं 01 एक्टिवा सीजी/04/एल एस/5973 जब्त किया था। दोनों से कड़ाई से पूछताछ में करने पर उन्होंने धनेश कुमार साहू उर्फ़ सजय 32 वर्ष सा0 न्यू शीतल तालाब के पास न्यू पुरैना थाना न्यू राजेंद्र नगर रायपुर को विक्रय करना बताया। इस पर धनेश कुमार साहू उर्फ संजय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 144 स्पास्मो टेबलेट जप्त कर किया गया है। इसी तरह से ओडीसा के सम्बलपुर के भूषण स्टील प्लांट गेट नंबर 2 के सामने स्थित जय माता दी मेडिकल एवं जनरल स्टोर के संचालक बिहारी प्रसाद अग्रवाल से खरीदना बताया। न्यू राजेन्द्र नगर की एक टीम ने संबलपुर जाकर बिहारी प्रसाद अग्रवाल 56 निवासी वार्ड नंबर 8 खजूटिकरा थाना बरगढ़ को पकड़ा और उससे 7 पैकेट स्पास्मो कुल 1008 कीमत 12,000/- रूपये जप्त किया गया। प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी - बिहारी प्रसाद अग्रवाल पिता स्व. केसर देव अग्रवाल उम्र जिला बरगढ़ उड़ीसा।
रायपुर। आखिर वह तारीख सामने आ ही गई, जब रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ समेत प्रदेश के 10 नगर पालिका निगमों में निर्वाचित परिषद का कार्यकाल समाप्त होगा, जिसके बाद परिषद के कार्यों को संपादन के लिए प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। नगर पालिक निगम राजनांदगांव परिषद का कार्यकाल 2 जनवरी, नगर पालिक निगम बिलासपुर और नगर पालिक निगम जगदलपुर परिषद का 3 दिसंबर, नगर पालिक निगम रायपुर, नगर पालिक निगम धमतरी, नगर पालिक निगम दुर्ग, नगर पालिक निगम रायगढ़ और नगर पालिक निगम चिरमिरी परिषद का 5 जनवरी, नगर पालिक निगम अंबिकापुर परिषद का 7 जनवरी और नगर पालिक निगम कोरबा में परिषद का कार्यकाल 9 जनवरी को समाप्त हो जाएगा। परिषद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कलेक्टर के कंधों पर जिम्मेदारी आ जाएगी।
Adv