महासमुंद। आज दोपहर बेलसोंडा में ओवरटेक के फेर में युवक की मौके पर मौत हो गई है। घटनास्थल पर ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार युवक की सडक़ हादसे में मौत हो गई। युवक तेज रफ्तार गाड़ी चला रहा था। मृतक की बाइक से गांजा बरामद हुआ है। पुलिस को हादसे के कुछ देर बाद पता चला है कि मृतक का नाम युसूफ अली खान कोसमखुंटा है।
महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सोमवार को समय सीमा की बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे तथा अन्य विकासखण्ड अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे़ थे।
रायपुर, मुंगेली जिले के विकासखंड मुंगेली के ग्राम करही निवासी मोनिका राठौर महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गई है। मोनिका महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही है और उस राशि का उपयोग करके अपने व्यवसाय को एक नई दिशा दे रही है और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही है। मोनिका ने बताया कि उनका सुहाग भंडार का दुकान है, यही उनकी आय का एकमात्र जरिया है। शासन द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रूपए मिलने से उन्हें काफी मदद मिलती है। उनके दो बेटे हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना का लाभ उठाकर बच्चों के लिए बैंक खाता खुलवाया है, जिसमें बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर प्रतिमाह रूपए भी जमा करती है। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग ने सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की बिटिया हेमबती को उनकी उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024” से सम्मानित किया गया है।हेमबती नाग ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी और कहा कि देश के लिए ओलंपिक में मेडल जीतकर लाना उसका सपना है। यह सुन कर मुख्यमंत्री ने हेमबती को शाबाशी दी और इस सपने को पाने के लिए लगातार मेहनत करने की समझाईश दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने हेमबती को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अनेक पदक जीते और प्रदेश को गौरवान्वित किया।उन्होंने हेमबती नाग को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया है। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वन श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन उपस्थित थे।
रायपुर, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह पूरे प्रदेश में गरिमापूर्वक मनाया जाएगा। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयोजन होगा। राज्यपाल श्री रमेन डेका इस गरियामय समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज एक परिपत्र जारी कर गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के लिए समस्त विभाग, समस्त संभागायुक्त, समस्त कलेक्टर एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्कूली बच्चों के कार्यक्रम तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
रायपुर, कोरिया जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण और कोचियागिरी पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जांच-पड़ताल का अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। बीते दिनों कोरिया जिले में धान के अवैध परिवहन और कोचिया के धान को सोसायटी में खपाने के मामले में कुल 120 बोरा धान जब्त किया गया।
रायपुर, वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि अधोसंरचना विकास को लेकर जो भी प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं उनका प्रस्ताव भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार करें। सड़क, पुल पुलिया, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्कूल कॉलेज तथा अन्य दूसरे विभागों से जुड़े के कामों की रूपरेखा आने वाले 20 सालों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएं। ये प्रोजेक्ट ऐसे हों जो लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएं। वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम काज की गहन समीक्षा की।
रायपुर, सुकमा जिले के सभी विकासखण्डों में विशेषकर पहुँचविहीन जनजातीय गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए विशेष हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इन कैम्पों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के आखिरी व्यक्ति तक स्वास्थ्य योजनाओं और सेवाओं को पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। ये हेल्थ कैम्प कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में लगाए जा रहे हैं।
रायपुर, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा शहर के तीन वार्ड क्रमांक 30, 53 और 16 के कुल आठ विकास कार्यों के लिए कुल एक करोड़ की स्वीकृति मिली है।
रायपुर,उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने सड़क एवं सेतु कार्य की नवीन दर अनुसूची (SOR) का विमोचन किया। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा 2015 से प्रचलित पुराने एसओआर को अद्यतन किया गया है। नए एसओआर में नई मशीनरी और निर्माण की नई तकनीकों को भी शामिल किया गया है। इनसे गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ ही ठेकेदारों का वित्तीय जोखिम कम होगा। राज्य में 1 जनवरी 2025 से नया एसओआर लागू होगा। सड़कों के प्रभावी संधारण के लिए छत्तीसगढ़ में भी पी.बी.एम.सी./ओ.पी.आर.एम.सी. (Peformance Based Maintenance Contract/Output and Performance Based Maintenance Contract) लागू किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा जल्दी ही पायलेट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।
रायपुर,वन्यजीव तस्करों के खिलाफ बलरामपुर जिले में वन विभाग के टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। वन विभाग की टीम ने हाथी दांत और तेंदुआ-भालू की खाल की तस्करी में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राज्य में वन्य अपराधों की रोकथाम तथा इसमें संलिप्त लोगों की धरपकड़ एवं उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशन तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री वी. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर संगठन की गतिविधियां अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस सिलसिले में आज दिल्ली में भाजपा छत्तीसगढ़ के नेताओं और राष्ट्रीय नेतृत्व के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्षों के चयन के लिए तैयार किए गए पैनल पर गहन चर्चा की गई। ऐसा माना जा रहा है कि सभी जिलों के अध्यक्षों के नाम तय कर लिए गए हैं। दिल्ली में आयोजित इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन और केंद्रीय संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। चर्चा का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में जिलाध्यक्षों के नामों को अंतिम रूप देना था। बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिलाध्यक्षों के चयन के लिए बनाए गए पैनल पर विस्तार से मंथन किया गया। सूत्रों के अनुसार, संगठन चुनाव के नए नियम और शर्तों को ध्यान में रखते हुए, इस बार अधिकतर जिलों में नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह बदलाव संगठन को और मजबूत करेगा।
रायगढ़। आज दिनांक 29 दिसंबर 2024 को एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित करने वाले होटल संचालकों के साथ कोतवाली में बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नववर्ष के आयोजनों के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करना था। एडिशनल एसपी ने होटल संचालकों को दिशा-निर्देश जारी किए वे कार्यक्रम के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लें। कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी सुचारू कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वाद्ययंत्रों और ध्वनि उपकरणों के उपयोग में प्रशासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है। यातायात बाधित न हो, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाए। मार्ग पर किसी प्रकार की खाड़ी या अवरोध न खड़े किए जाएं। सभी कार्यक्रम निर्धारित समय सीमा के भीतर समाप्त किए जाएं। इस बैठक में उपस्थित होटल संचालकों ने इन निर्देशों का पालन करने और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बकरी चराने जंगल गए ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल ग्रामीण को तुरंत वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला रघुनाथनगर वन परिक्षेत्र के गैना गांव का है। जानकारी के मुताबिक कृष्णजीत सिंह (55) बकरी चराने जंगल गया था। इस दौरान भालू ने अचानक हमला कर दिया। हालांकि, वृद्ध के साथ जंगल में गए अन्य चरवाहों ने बहादुरी का परिचय देते हुए भालू को खदेड़ा और बुजुर्ग की जान बचाई। इस घटना ने क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच दहशत फैला दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे वे जंगल में जाने से डरने लगे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग की है। वन विभाग ने घायल ग्रामीण के इलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगलों में अकेले न जाएं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में एक इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर PHQ सुरक्षा में लगी 22 बटालियन में पदस्थ था. फिलहाल उसने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है. सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुटे हुए हैं. घटना राखी थाना क्षेत्र की है।
महासमुंद,समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की गंभीर बीमारियों की पहचान और उनका उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महासमुंद जिले में ‘निक्षय निरामय छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह 100 दिवसीय अभियान 7 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 24 मार्च 2025 तक चार चरणों में संचालित किया जाएगा।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि, काम समय से पूरा हो इसका ध्यान रखें
बीजापुर। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बीजापुर में NEET-CGPSC की तैयारी कर रहे युवाओं से चर्चा की। बता दें कि उनके बीजापुर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया । केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ से रूबरू होकर केंद्र सरकार की योजनाओ के क्रियान्यवान को लेकर चर्चा किया।
पहली ही बार में बस्तर Olympic में 7 जिलों के एक लाख 65 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है – यह हमारे युवाओं के संकल्प की गौरव-गाथा है… रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 117वां एपिसोड प्रसारित किया। ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री का एक मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जो 2014 में उनकी सरकार द्वारा शुरू किया गया था। 117वां एपिसोड में पीएम मोदी ने आज कई बातों का जिक्र किया।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में भाजपा मंडल के अध्यक्षों की नियुक्ति विवाद के बीच बड़ी बैठक की गई, इसमें प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल हुए. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि मंडल अध्यक्षों का अच्छे से चुनाव संपन्न हुआ है. 400 से ज्यादा मंडल है, एक दो में शिकायत आई है. जिला अध्यक्षों के चयन में बहुत अच्छे से राय सुमारी हुई है. तीन नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया है.
Adv