रायपुर। सूफी संत हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती (र,अ)के 813वें उर्स मुबारक के मौके पर अजमेर शरीफ स्थित उनकी दरगाह के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से पवित्र चादर भिजवाई है। मुख्यमंत्री निवास में इस अवसर पर साय ने देश , प्रदेश के लोगों की खुशहाली , सुख -समृध्दि और तरक़्क़ी की दुआऐं की।
रायगढ़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत रायगढ़ यातायात पुलिस ने आज कोड़ातराई मुख्य मार्ग पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विशेष अभियान चलाया गया जिसमें बिना हेलमेट वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया तथा खरसिया मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन से हाई-टेक चेकिंग की गई। नि:शुल्क हेलमेट वितरण- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत आज कोड़ातराई मुख्य मार्ग पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही के दौरान बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चला रहे वाहन चालकों को हेलमेट की महत्ता की जानकारी देकर उनका विधिवत चालान काटकर नि:शुल्क हेलमेट वितरण किया गया और आगे वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की समझाइए दी गई । गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा यातायात पुलिस को इस जागरूकता माह में प्रतिदिन मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। इंटरसेप्टर वाहन चेकिंग- पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल की दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर आज सुबह थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनुरंजन लकड़ा, एएसआई प्रेम साय भगत व हमराह स्टाफ द्वारा इंटरसेप्टर वाहन के साथ खरसिया मुख्य मार्ग पर वाहनों जांच कार्रवाई की गई। बता दें कि इंटरसेप्टर वाहन, हाई-टेक तकनीक से लैस एक वाहन है, इंटरसेप्टर वाहन में लगे उपकरणों की मदद से, तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन को डिटेक्ट किया जा सकता है। इसमें लगे स्पीड रडार गन, ब्रेथ एनालाइज़र, सर्विलांस कैमरा, जीपीएस, 360 डिग्री उपलब्ध मशीन के जरिए काली फिल्म लगे वाहन, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, तेज ध्वनि तथा तीव्र प्रकाश देने वाले वाहन का डिटेल नोट हो जाता है जिसके पश्चात यातायात पुलिसकर्मी मौके पर ही समन शुल्क काटा जाता है यदि वाहन चालक मौके पर समन शुल्क नहीं देता तो उनका ई-चालान जारी होता है जिसे वाहन चालक को अदा करना अनिवार्य है । इंटरसेप्टर की कार्यवाही दौरान 27 ओवर स्पीड वाहनों पर ₹27,000 का समन शुल्क काटा गया तथा 20 प्रकरणों में ₹19,300 ई-चालान जनरेट कर कार्यवाही की गई है । पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात पुलिस को इंटरसेप्टर वाहन का बेहतर उपयोग करने की निर्देश दिए हैं जिससे वाहन चालक यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहे और नियमों का पालन करें।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में न्यू ईयर पर मध्यप्रदेश के शराब की जमकर बिक्री हुई। जब जश्न मना और शराब बच गई तो युवक उसे मोहल्ले में ही खपाने लगे। अब बची हुई शराब को जब्त कर आबकारी विभाग के अफसर झूठी वाहवाही लूट रहे हैं। टीम ने दो युवकों से 18 बॉटल अंग्रेजी शराब जब्त की है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने छापेमारी की तब एक झोपड़ी में देसी शराब बन रही थी। इस कार्रवाई में 500 लीटर महुआ शराब और 6 क्विंटल लहान जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार राज किशोर नगर फेस 2 गीता विहार निवासी रिजवान कुरैशी और सुरेन्द्र लंबे समय से अवैध शराब बेचने का धंधा करते हैं। आबकारी विभाग को कुछ दिनों से मध्यप्रदेश की शराब मिलने की शिकायतें भी मिल रही थी। इस दौरान दोनों तस्कर नया साल मनाने के लिए मध्यप्रदेश से बड़ी मात्रा में शराब लेकर आए थे, जिसे आसपास के इलाकों में खपा रहे थे। जानकारी होने के बाद भी आबकारी विभाग के अफसर उनकी तलाश करने बहानेबाजी करते रहे। अबाकारी विभाग की टीम ने देर शाम रिजवान कुरैशी के बारे में जानकारी जुटाकर दबिश दी। जांच के दौरान टीम ने उसके घर से 7.5 लीटर मध्यप्रदेश की रम और व्हिस्की बरामद किया। उससे पूछताछ में सुरेंद्र का नाम सामने आने के बाद उसके घर भी दबिश देकर 13.5 लीटर शराब जब्त की गई। दोनों युवकों से कांटेसा ट्रिपल एक्स रम 13 बॉटल, 1965 स्प्रिट ऑफ़ विक्ट्री ट्रिपल एक्स रम 3 बॉटल, ऑफिसर चॉइस प्रेस्टीज विस्की-12 बॉटल जब्त की गई। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। इधर, कोटा पुलिस ने सूदनपारा में दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 525 लीटर शराब जब्त की है। इसके साथ ही 600 क्विंटल महुआ लहान भी बरामद किया है, जिसे टीम ने नष्ट कर दिया। एसडीओपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र के सूदनपारा में महुआ शराब की बिक्री की शिकायत मिल रही थी। इस पर पुलिस की टीम ने सूदनपारा में दबिश दी। पुलिस की टीम ने गांव में घेराबंदी कर छापेमारी की, तब एक झोपड़ीनुमा मकान में शराब बनाई जा रही थी। टीम ने संदीप नेताम (23) के कब्जे से 150 लीटर, विक्रम मरावी (20) के कब्जे से 120 लीटर, जमीला नेताम (27) के कब्जे से 120 लीटर और पन्ना बाई नेताम (40) के कब्जे से 135 लीटर महुआ शराब जब्त की।
मणिपुर : फिर से हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया और उन पर “राजधर्म” को कायम रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खड़गे ने आरोप लगाया कि सीमावर्ती राज्य में अशांति को बनाए रखने में भाजपा का निहित स्वार्थ है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, “भाजपा वह माचिस है जिसने मणिपुर को जला दिया!” उन्होंने चल रही हिंसा को उजागर करने वाली एक समाचार रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया।
नई दिल्ली: हाजिर मांग बढ़ने से शुक्रवार को तांबा वायदा भाव 0.14 प्रतिशत बढ़कर 800.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 1.15 रुपये अथवा 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 800.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जिसमें 1,050 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने तांबा कीमतों में तेजी का श्रेय प्रतिभागियों द्वारा सौदे बढ़ाने को दिया। कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा में गिरावट हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण प्रतिभागियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में एल्युमीनियम की कीमत 95 पैसे की गिरावट के साथ 239.95 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाले एल्युमीनियम अनुबंध की कीमत 95 पैसे अथवा 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 239.95 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जिसमें 525 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
नई दिल्ली: जेएम फाइनेंशियल की एक रिपोर्ट के अनुसार, सख्त वैश्विक व्यापार नीतियों के कारण वित्त वर्ष 26 में भारत का चालू खाता घाटा (सीएडी) ऊंचा रहने की उम्मीद है।रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि देश का आयात लगातार निर्यात से आगे निकल रहा है, जिससे व्यापार घाटा बढ़ रहा है। सुस्त निर्यात के कारण भारत के व्यापार संतुलन में और गिरावट का जोखिम है, जिससे देश का चालू खाता घाटा (सीएडी) ऊंचा बना रहेगा।इसमें कहा गया है, "ट्रंप की व्यापार नीतियों के साथ वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला फिर से संरेखित हो जाती है, भारत के निर्यात आयात की तुलना में सबसे अधिक प्रभावित होंगे; इसलिए हमें उम्मीद है कि 2025 में भी निर्यात आयात से पीछे रहेगा"। नवंबर 2024 में, व्यापार घाटा बढ़कर 37 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो अप्रैल-अक्टूबर 2024 के दौरान दर्ज किए गए 23.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मासिक औसत से काफी अधिक है।रिपोर्ट ने इस प्रवृत्ति को अमेरिकी राष्ट्रपति-चुनाव डोनाल्ड ट्रम्प की व्यापार नीतियों से प्रभावित वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के पुनर्गठन के लिए जिम्मेदार ठहराया। इसने यह भी भविष्यवाणी की कि भारत के निर्यात पर आयात की तुलना में अधिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, निर्यात 2025 और उसके बाद आयात से पीछे रहने की संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया है, "हम अब वित्त वर्ष 25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 1.5-1.6 प्रतिशत के सीएडी का निर्माण कर रहे हैं, और ट्रम्प की नीतियों के आधार पर, यह वित्त वर्ष 26 में लगभग 1.4-1.5 प्रतिशत के उच्च स्तर पर बना रहना चाहिए।"इस लगातार घाटे से भारतीय रुपये (INR) पर दबाव पड़ने की उम्मीद है, जिससे संभावित रूप से मुद्रा का अवमूल्यन हो सकता है।सकारात्मक रूप से, रिपोर्ट संकेत देती है कि राजकोषीय समेकन के प्रयास बॉन्ड प्रतिफल को नियंत्रण में रखेंगे। सरकार से उम्मीद है कि वह वित्त वर्ष 26 के अपने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य 4.5 प्रतिशत को आराम से पूरा कर लेगी।हालांकि, राजकोषीय अनुशासन पर इस फोकस के कारण वित्त वर्ष 25 में पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) में कमी आई है, खासकर चुनाव अवधि के दौरान, जब कैपेक्स की तीव्रता धीमी हो गई थी।
रायपुर। अंबेडकर अस्पताल से बच्चा चोरी कर एक महिला उसे लेकर ट्रेन से भागने की तैयारी थी. लेकिन समय रहते सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला चोर को पकड़कर बच्चे का रेस्क्यू कर लिया गया. इस पूरे मामले में अंबेडकर अस्पताल के सिक्योरिटी कंपनी का अहम योगदान है. महिला चोर को मौदहापारा थाने में पुलिस की मदद से सौंप दिया गया है। दरअसल अंबेडकर अस्पताल में एक संदिग्ध महिला ने वहां से एक बच्चा उठाया और उसे लेकर वे सीधे भागने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची। देखते ही देखते अंबेडकर अस्पताल में ये बात आग की तरह फैल गई कि एक महिला ने वार्ड से बच्चा चोरी कर लिया है. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की गई। इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अंबेडकर अस्पताल के सिक्योरिटी विभाग के सदस्य पुलिस के साथ रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन में भागने का प्रयास कर रही महिला को चलती ट्रेन में चेनपुलिंग कर रोक लिया. जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले में अस्पताल के सुपरवाइजर सूरज राजपूत एवं राउंडर अज़हर खान का अहम योगदान रहा।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार की हत्या कर दी गई। रिपोर्टर मुकेश चंद्राकर की लाश रिश्तेदार के बैडमिंटन कोर्ट कैंपस में बने सेप्टिक टैंक में मिली है। लाश क छिपाने के बाद टैंक को 4 इंच कंक्रीट से ढलाई कर पैक कर दिया गया था। शनिवार को मुकेश चंद्राकर का अंतिम संस्कार किया गया। जांच में पता चला कि, मुकेश चंद्राकर का पहले गला घोंटा गया। बाद में सिर पर कुल्हाड़ी मारी। इस हमले से मुकेश के सिर पर ढाई इंच गड्ढा हो गया। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिश्तेदार सुरेश चंद्राकर के ठिकाने पर बुलडोजर भी चलाया गया है। बीजापुर में हुई इस हत्या के बाद पत्रकारों में आक्रोश है। उन्होंने बीजापुर नेशनल हाइवे-63 पर 4 घंटे तक चक्काजाम किया। वहीं, रायपुर में भी धरना प्रदर्शन किया गया। पत्रकारों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। रायपुर पुलिस क्लब में भी नम आंखों से मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पत्रकारों और पुलिस के जवानों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकार राज्यपाल को ज्ञापन देने राजभवन पहुंचे। राजभवन पहुंचे पत्रकारों को वहां पर रोक दिया गया। पत्रकार राज्यपाल को घटना से संबंधित ज्ञापन देने चाहते थे। बाद में पत्रकारों ने राज्यपाल के सचिव को बुलाने की मांग की। राज्यपाल के सचिव जब पत्रकारों का ज्ञापन लेने के लिए नहीं पहुंचे तब पत्रकार नाराज हो गए। पत्रकार राजभवन के गेट नंबर 3 पर धरने पर बैठ गए। पत्रकारों का कहना था कि अगर राज्यपाल राजभवन में नहीं हैं तो सचिव को ज्ञापन लेना चाहिए। अब जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 1 जनवरी 2025 को शाम 7 बजे से मुकेश चंद्राकर घर से लापता हुए थे। अगले दिन 2 जनवरी को उनके भाई युकेश चंद्राकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस लगातार मुकेश के फोन को ट्रेस कर रही थी। फोन बंद होने की वजह से अंतिम लोकेशन घर के आस-पास का ही दिखा रहा था। CCTV फुटेज भी खंगाले गए, जिसमें अंतिम बार मुकेश टी-शर्ट और शॉर्ट्स में दिखे। वहीं पत्रकारों ने भी अलग-अलग जगह पता किया। Gmail लोकेशन के माध्यम से लोकेशन ट्रेस किया गया, जिसमें मुकेश का अंतिम लोकेशन बीजापुर जिला मुख्यालय के चट्टानपारा में होना पाया गया।
रायगढ़। रायगढ़ के जेल कॉम्प्लेक्स में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतिका डिलेश्वरी महंत (35), जो भिक्षा मांगकर जीवन यापन करती थी, का शव 02 जनवरी 2025 को जेल कॉम्प्लेक्स की गैलरी में पाया गया था। कल दोपहर जूटमिल पुलिस को जेल काम्पलेक्स में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली । तत्काल डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय, निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ जूटमिल व साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची। मृतिका के भाई नरेंद्र दास ने पुलिस को बताया कि डिलेश्वरी महंत, जिनके पति की मृत्यु एक साल पहले हो चुकी है, उसके मृत्यु के बाद से डिलेश्वरी अपने ससुराल से रहती थी और पिछले कुछ समय से भीख माँगकर अपना जीवन यापन कर रही थी । डिलेश्वरी की हत्या सूचना पाकर जेल कम्प्लेक्स में जाकर देखा जहाँ प्रथम तल के गैलरी में दुकान नंबर 04 के सामने बहन की लाश पड़ी थी, सिर, चेहरा, नाक, मुँह में चोट था। जूटमिल पुलिस ने मर्ग कायम पंचानामा कार्यवाही कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध 01/2025 धारा 103(1) BNS कायम किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर डीएसपी अभिनव उपाध्याय के सुपरविजन में जांच टीम प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने आरोपी का सुराग जुटाने के लिए मृतिका के जान-पहचान वालों से पूछताछ की। एक गवाह ने बताया कि मृतिका को एक भिक्षुक, जिसे 'चितकबरा बाबा' के नाम से जाना जाता है, के साथ देखा गया था। चितकबरा बाबा मौके से फरार था। तत्काल पुलिस टीम संदेही की पतासाजी में जुट गई । संदेही के भिच्छुक प्रवृत्ति की जानकारी पर पुलिस ने रेल्वे स्टेशन पर जाकर ऐसे लोगों से पूछताछ किया जिसमें उसके नया शनि मंदिर के पास होने की जानकारी मिली। तत्काल पुलिस टीम नया शनि मंदिर पहुंचकर संदेही मनकूराम भोय उर्फ चितकबरा बाबा को हिरासत में ली जिससे कड़ी पूछताछ करने पर डिलेश्वरी महंत की हत्या करना स्वीकार कर घटना का वृतांत बताया। आरोपी मनकूराम भोय उर्फ चितकबरा बाबा पिता टेटकूराम 54 वर्ष, निवासी ग्राम जमीरगीडी धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व पत्नी की मृत्यु के बाद से पूजापाठ एवं भीख मांग कर जीवन यापन करते आ रहा है । करीब 06 माह पूर्व रायगढ़ आकर भीख मांगकर जीवन यापन कर रहा था। इसी दौरान रायगढ़ रेल्वे स्टेशन के पास भीक्षा मांगने वाली डिलेश्वरी महंत से जान परिचय हुआ, दोनो अलग-अलग भीक्षा मांगकर कर आते थे और पति-पत्नी की तरह रायगढ़ रेल्वे स्टेशन के पास रहते थे। कुछ दिन पहले डिलेश्वरी वहां से चली आई थी बाद में पता चला कि डिलेश्वरी जेल काम्प्लेक्स के उपर गैलरी में किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहती है। जिसे कई बार साथ चलने के लिए बोला पर जाने से इंकार करती थी। दिनांक 02.01.2025 को पूरा सोच विचार कर जेल काम्प्लेक्स गया और डिलेश्वरी को साथ चलने बोला जो साथ जाने से मना कर दी जिस बात को लेकर दोनो के बीच लडाई झगडा गाली गलौज हुआ। तब डिलेश्वरी को एक झापड मारा तो डिलेश्वरी मुंह के बल गैलरी में गिर गई जिससे उसके सिर चेहरे में चोट आया काफी खून बह रहा था। डिलेश्वरी आसपास के लोगों को आवाज लगा देने लगी जिससे डर गया और फंस जाऊंगा सोंचकर डिलेश्वरी के गले में रखे हुए गमछे से उसके गले में लपेट कर दोनो हाथ से ताकत से खीच दिया जिससे डिलेश्वरी की मृत्यु हो गई। तब वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी की निशांदेही पर गमछा और आरोपी के घटना समय पहने उसके जैकेट की जप्ती की है । आरोपी को आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन व डीएसपी अभिनव उपाध्याय के सुपरविजन पर तत्काल कार्रवाई कर अज्ञात आरोपी का पता लगाने व गिरफ्तारी में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, खीरेन्द्र जलतारे, कृष्ण कुमार गुप्ता, आरक्षक सुशी
कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने सूदखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी भागवत साहू को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने ₹12 लाख नगद, 92 ब्लैंक चेक, 12 मोटरसाइकिलें, 1 कार, और 1 ट्रैक्टर सहित कई अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। यह कार्रवाई क्षेत्र में सूदखोरी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करने में सफल रही और दर्जनों पीड़ित परिवारों को राहत मिली है। प्राप्त जानकरी के अनुसार आरोपी भागवत साहू, निवासी मजगांव थाना कवर्धा, वर्षों से मोटे ब्याज पर कर्ज देकर आर्थिक शोषण कर रहा था। आरोपी कर्ज न चुका पाने वाले पीड़ितों की संपत्तियां गिरवी रखवाकर या विक्रय इकरारनामा बनवाकर उन्हें मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोपी के कब्जे से 12 लाख नगद, 92 ब्लैंक चेक, 12 मोटरसाइकिलें, 1 कार, 1 ट्रैक्टर, और कई अन्य संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। पुलिस टीम की कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर, प्रशिक्षु उप पुलिस सिद्धार्थ चौहान, और थाना प्रभारी लालजी सिन्हा सहित साइबर सेल के अधिकारी शामिल थे। जप्त सामग्री की सूची: ₹12 लाख नगद 92 ब्लैंक चेक (हस्ताक्षरित) 12 मोटरसाइकिलें 1 कार 1 ट्रैक्टर (ट्राली सहित) विभिन्न गाड़ियों के पंजीयन दस्तावेज आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले: अपराध क्रमांक 03/2025 और 04/2025 धारा 308(2) BNS और धारा 4 छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध। पुलिस की अपील: पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे सूदखोरी का शिकार हैं या ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी रखते हैं, तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सूदखोरी के खिलाफ अभियान जारी: कबीरधाम पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल पीड़ितों में विश्वास जगाया है, बल्कि समाज में फैली इस कुप्रथा को समाप्त करने का संदेश भी दिया है। पुलिस ने सूदखोरों के खिलाफ अभियान जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। यह कदम कबीरधाम पुलिस की जनता के प्रति जिम्मेदारी और न्याय प्रदान करने के संकल्प को दर्शाता है। समाज को शोषण से मुक्त करने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार की जाएगी।
राजिम। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिले की फिंगेश्वर फिंगेश्वर पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि 2 तस्कर बाइक से नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे हैं. मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज से 90 नग नशीली दवाई समेत दो पहिया जब्त कर ली है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों तस्कर ओडिशा के निवासी है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस नेफिंगेश्वर-महासमुन्द प्रमुख मार्ग लचकेरा ग्राम के तिराहा पर पहुंची और संदेही दोपहिया वाहन (हीरो वाहन H F 04 C G GY 9375 ) के आते ही उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली. इस कार्रवाई में पुलिस ने बाइक के टूल किट बॉक्स से 9 स्ट्रिप में 90 नग नशीली दवाइयां बरामद की. पुलिस द्वारा दवाइयों के संबंध में जरूरू दस्तावेज ना मिलने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और नशीली दवाइयों समेत बाइक को जब्त कर लिया है।
Mukesh Chandrakar: हाल ही में छत्तीसगढ़ के बस्तर में पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या का मामला बड़ा विवाद और चिंता का कारण बन गया है. यह हत्या न केवल पत्रकारिता समुदाय के लिए एक गंभीर झटका है, बल्कि लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए भी एक गंभीर चुनौती प्रस्तुत करती है.आज शाम 4 बजे आईजी पी सुंदरराज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देंगे. बताया जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा हो सकता है. मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में बस्तर के युवा और साहसी पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव बीजापुर के चट्टानपारा में एक सड़क ठेकेदार के घर के सेप्टिक टैंक में मिला. उनके माथे पर चोट के गहरे निशान थे, जिससे हत्या का संदेह गहराता है. बताया जा रहा है कि मुकेश का हाल ही में एक सड़क ठेकेदार से विवाद हुआ था. बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के आरोपी ठेकेदार के अवैध संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। आरोपी ठेकेदार हेलीकाप्टर से पहुंचा था दुल्हनिया लेने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के यहां सैप्टिक टैंक में मिला था. इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हत्यारा ठेकेदार सुरेश चंद्राकर यही वो शख्स है, जो अपने लाइफ स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा है. उसने नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके में सबसे महंगी शादी की थी. पत्नी की डिमांड को पूरा करने के लिए उसने किराए का हेलीकॉप्टर बुक किया था. इसकी चर्चा प्रदेशभर में थी. बीजापुर में दिसंबर 2021 में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने रेणुका से शादी की थी. इस शादी में दूल्हे सुरेश चंद्राकर ने अपनी दुल्हनिया से वादा किया था कि वह उसकी शादी को यादगार बनाएगा. बताया जा रहा कि सुरेश और रेणुका की शादी में करीब 10 करोड़ रुपए खर्च हुए थे. रेणुका ने सुरेश चंद्राकर से कहा था कि वह चाहती है कि उनकी विदाई यादगार होनी चाहिए. इसके बाद सुरेश ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया था. बता दें कि बीजापुर में तीन दिन से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. उनका शव शुक्रवार को ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े में बने सेप्टिक टैंक में शव मिला था, जिसे पुलिस ने बाहर निकालकर पंचनामा किया. मुकेश के शव पर कई गंभीर चोट के निशान मिले हैं. घटना के बाद प्रदेशभर के पत्रकारों में अपने साथी की हत्या को लेकर आक्रोश है. आज रायपुर, बस्तर समेत कई जिलों में पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन कर आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. मुकेश ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को किया था उजागर बता दें कि मुकेश ने कुछ दिन पहले ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के सड़क निर्माण पर खबर चलाई थी. उससे जुड़े भ्रष्टाचार की खबर उजागर की थी, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई.
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के आरोपी ठेकेदार की अवैध संपत्ति पर गरजा बुलडोजर #MukeshChandrakar pic.twitter.com/mYZXeLoSvt
— Janta Se Rishta News | जनता से रिश्ता न्यूज़ (@jantaserishta) January 4, 2025
जशपुर। बगीचा पुलिस ने जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नासीर अली को धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा के दुर्गा मंदिर के पुजारी भूपेंद्र पाठक ने बगीचा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में बताया है कि व3 जनवरी की सुबह 6 से 7 बजे के बीच जब वह मंदिर में पूजा कर रहे थे, इसी दौरान बगीचा के रौनी रोड निवासी नासीर अली मंदिर पहुंचा और उससे अभद्रता करते हुए पूजा में व्यवधान खड़ी करने लगा। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने ज़ब उसे रोकने की कोशिश की तब उसने श्रद्धालुओं से भी अभद्रता की। पुजारी भूपेंद्र पाठक का आरोप है किन नासीन अली ने चिल्लाते हुए पूजा-पाठ और लाउड स्पीकर बंद करने के लिए हंगामा करने लगा। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बगीचा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (2),299 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध करते हुए नासीर अली को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: जिला शिक्षा अधिकारी ने अनाधिकृत रूप से लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले चार कर्मचारियों की सेवाएं कलेक्टर के अनुमोदन से समाप्त कर दी हैं। इन कर्मचारियों में प्राथमिक शाला डोंगरगढ़ी के प्रधान पाठक गौरीशंकर दिनकर, प्राथमिक शाला कोटमीकला की सहायक शिक्षक निवेदिता लदेर, प्राथमिक शाला बारीउमराव की सहायक शिक्षक रानू मसराम और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरजा के सहायक ग्रेड 3 अग्रणी तिवारी शामिल हैं। Also Read - छत्तीसगढ़ कैबिनेट में विस्तार कल, दो मंत्री ले सकते है शपथ! बता दें कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बीते 24 दिसंबर को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया कि इन कर्मचारियों ने बिना पूर्व सूचना और अनुमति के अपने कर्तव्यों से अनाधिकृत अनुपस्थिति दर्ज की। इसके साथ ही उन्हें अंतिम अवसर प्रदान करते हुए 10 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। बता दें कि इन कर्मचारियों ने 10 दिनों तक कोई उत्तर नहीं मिलने की वजह से अब नवा रायपुर स्थित सामान्य प्रशासन विभाग (नियम शाखा) के निर्देशानुसार, इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी है और उन्हें तत्काल पदमुक्त कर दिया गया है।
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थाे सहित प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे के तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम रायपुर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जिसमें उक्त टीम को End to End एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही करने सहित स्त्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 02.01.25 को एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत दुबे कालोनी मोवा स्थित बंगाली गली में ईको वाहन क्रमांक सी जी/04/एम आर/6933 में सवार व्यक्ति वाहन में गांजा रखा है। बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहन नायक होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी मोहन नायक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.900 किलोग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त ईको वाहन क्रमांक सी जी/04/एम आर/6933 जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 03/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार आरोपी - मोहन नायक पिता हीरालाल नायक उम्र 33 साल निवासी ग्राम डुडकी दादर गोडपारा थाना झारबंद जिला बरगढ़ ओडिसा। हाल पता - दुबे कालोनी सांई मंदिर के पास मोवा थाना पंडरी रायपुर।
बिलासपुर। अशोक नगर मुरूम खदान में गुरुवार को एक युवक की बेरहमी से हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. सरकंडा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी छिपी थी, जो खूनी अंजाम तक पहुंची. जानकारी के अनुसार, मृतक खगेंद्र उर्फ गोलू ठाकुर (31 वर्ष) अशोक नगर मुरूम खदान में अकेले रहता था. 2 जनवरी 2025 की सुबह, उनके भाई लक्ष्मण बरगाह ठाकुर को सूचना मिली कि खगेंद्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। वह मौके पर पहुंचा और उसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की जांच के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि घटना की रात मृतक और कमलेश देवांगन के बीच विवाद हुआ था. सूचना पर तत्काल तस्दीक करते हुये कमलेश देवांगन का पता तलाश किया गया. फरार कमलेश देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में कमलेश देवांगन ने अपने साथी सनी देवानंद के साथ मिलकर हत्या की घटना का अंजाम देना स्वीकार किया. उसने बताया कि चाकू से गोदकर उसने मृतक खगेंद्र सिंह की हत्या कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त कर कार्रवाई कर रही है।
बीजापुर: तीन दिनों से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश घर से 2 किमी और बीजापुर थाने से पांच किमी की दूरी पर चट्टानपारा इलाके में सेप्टिक टैंक में मिली है. लाश मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर जांच में जुटी है. बता दें कि मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की शाम टी-शर्ट और शॉर्ट्स में घर से बाहर निकले थे. कुछ देर के बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया. रात तक घर नहीं लौटने पर उनके भाई और पत्रकार युकेश चंद्रकार ने करीबियों के घर, शहर में अलग-अलग जगह पता लगाया. कोई खबर नहीं मिलने पर युकेश चंद्रकार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. केश के गुमशुदगी रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए IG सुंददराज पी ने आज शाम तक स्थिति स्पष्ट होने की बात कही थी. उन्होंने मीडिया से चर्चा में बताया था कि टीम को पड़ताल के लिए एक्टिव किया गया है. जानकारी पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी. इसके अलावा पुलिस की एक टीम को दिल्ली रवाना किया गया था.
बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर अब हमारे बीच नहीं रहें
— Ravi Miri (Vistaar News) (@Ravimiri1) January 3, 2025
ठेकेदार घर के सेप्टिक टैंक में मुकेश भैया का शव मिला है ।
इतनी हिम्मत कैसे हुई ऐसे ठेकेदार की ?
गुस्से से ज्यादा दुख हो रहा है pic.twitter.com/0ylmBpkGlY
गरियाबंद। जिले में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ये मुठभेड़ गरियाबंद जिले के इंदागाव गांव थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि अभी भी मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में तीन माओवादियों को ढेर कर दिया है। साथ ही हथियार बरामद किया गया है। गरियाबंद पुलिस, उड़ीसा SOG और CRPF के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई की है। इस खबर की पुष्टि एसपी SP निखिल रखेचा ने की है। मौक़े पर रूक रूक कर दोनों ओर से फ़ायरिंग जारी है। जवानों ने चारों तरफ से माओवादियों को घेर लिया है।
रायपुर। राजिम कुंभ 2025 को लेकर CM विष्णुदेव साय ने बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी उच्चधिकारियों से प्रत्यक्ष चर्चा कर राजिम कुंभ (कल्प) के व्यवस्थित व सुचारु आयोजन पर चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। बैठक में शामिल विधायक रोहित साहू ने कहा, हमारी सरकार राजिम कुंभ को दिव्य व भव्य स्वरूप में आयोजित करने योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। बता दें कि हाईकोर्ट के जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच ने फैसला सुरक्षित रखा था, जिस पर आज शुक्रवार को आदेश जारी किया गया है। दरअसल, पुलिस ने बलौदाबाजार हिंसा के केस में विधायक देवेंद्र यादव को आरोपी बनाया है। इस मामले में पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया, लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Adv