बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • आबकारी विभाग ने जब्त की 160 लीटर शराब

    05-Jan-2025

    सारंगढ़ बिलाईगढ़। आबकारी आयुक्त सह सचिव आर संगीता और कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देश पर रविवार को छीरचूंवा साबरिया डेरा में कार्रवाई की गई। टीम ने गांव के बाहर स्थित नाले के पास महुआ शराब बनाने के लिए कुल 03 जगहों पर टीम के साथ पहुंचकर कार्यवाही की गई। इन शराब बनाने के ठिकानों में चढ़ी हुई 03 भट्टी तथा मदिरा बनाने हेतु समान , बर्तन , गुड़ , महुआ पालीथीन की बड़ी बड़ी झिल्ली आदि मिले इन जगहों से 06 सफेद रंग के पालीथीन के अंदर भरा 20-20 लीटर एवम 01 नीले रंग के जरीकेन में भरा 40 लीटर कुल जब्त मात्रा 160 लीटर कच्ची महुआ शराब को जब्त किया गया। महुआ लाहन जो की जुट बोरियो के अंदर पालीथीन में भर कर नाले के पानी में डाला गया था, के कुल 60 नग प्रत्येक में भरा 50-50 किलोग्राम कुल मात्रा 3000 किलोग्राम को जब्त किया गयाl कच्ची महुआ शराब को कब्जा आबकारी विभाग द्वारा लिया गया एवम विधिवत रूप से महुआ लाहन का नष्टीकरण किया गया। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क) (च), 34(2) का , प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक विपिन पाठक, आबकारी मुख्य आरक्षक फागुलाल टंडन सुरक्षा गार्ड लोचन साहू तथा ड्राइवर रामदुलार पटेल का विशेष योगदान रहा। 

  • युवती से 7 साल तक किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

    05-Jan-2025

    कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक शादी का झांसा देकर युवती से 7 सालों तक रेप करता रहा। पीड़िता ने दिसंबर 2019 में एक बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद आरोपी उसे और बच्चे को कुल्हाड़ी से काटने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। 4 जनवरी 2025 को पीड़िता ने फ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लगभग 6-7 साल पहले जब वह घर पर अकेली थी, तब ग्राम झाटीबन आलोर निवासी पंचम मरकाम उसके घर घूमने के बहाने आया। अकेला पाकर उसने जबरदस्ती रेप किया। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह उससे शादी करेगा।  किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता चुप रही। बाद में, वह गर्भवती हो गई और दिसंबर 2019 में एक बेटे को जन्म दिया। आरोपी लगातार पीड़िता पर दबाव बनाता रहा। जब भी पीड़िता अपने परिवार को बताकर रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश करती, पंचम मरकाम उसे टांगी दिखाकर धमकी देता कि वह उसे और उसके बच्चे को मार डालेगा। इस डर के कारण पीड़िता चुपचाप सब सहती रही। 4 जनवरी 2025 को पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर फरसगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 5 जनवरी को आरोपी पंचम मरकाम को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 

  • खोभा में 10 को मंडई मेला का आयोजन

    05-Jan-2025

    छुरिया-  छुरिया ब्लॉक के स्थानीय ग्राम खोभा में 10 जनवरी दिन शुक्रवार को मंडई मेला का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर रात्रि में मनोरंजन के लिए ग्राम निचेकोहड़ा ( अं. चौकी ) वालों का जय अंबे छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम रखा गया है। क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मंडई मेला का लाभ लेने की अपील की गई है।

  • बलौदाबाजार में ड्राइवर और हेल्पर जिंदा जले

    05-Jan-2025

    बलौदाबाजार। गोंडा पुलिया के पास एक पेट्रोल-डीजल टैंकर के ट्रेलर से टकराने के बाद आग लगने से ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई। हादसे में करीब 50 लाख रुपये का नुकसान होने का आंकलन किया गया है। पलारी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। रायपुर से जांजगीर-चांपा की ओर जा रहे पेट्रोल-डीजल से भरे ईंधन टैंकर ने सडक़ पर बिना संकेतक खड़े खराब ट्रेलर को टक्कर मार दी। इस हादसे में टैंकर चालक छेदी पटेल (58 वर्ष) और हेल्पर कान्हा वैष्णव (22 वर्ष) की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। टैंकर में करीब 20,000 लीटर पेट्रोल-डीजल भरा हुआ था। हादसा गोंडा पुलिया के पास रात करीब 9 बजे हुआ। ट्रेलर से टक्कर लगते ही टैंकर में आग लग गई, जो देखते ही देखते बेकाबू हो गई। आग की भीषणता के कारण ड्राइवर और हेल्पर केबिन में फंसे रह गए और बाहर नहीं निकल सके। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि टैंकर में संभावित विस्फोट के डर से कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका। वहीं घटना की सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। आग बुझाने में करीब तीन घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। जब आग पर काबू पाया गया, तब टैंकर के अंदर से दोनों मृतकों की जली हुई हड्डियां बरामद हुई। घटना के दौरान पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी और लोगों से घटनास्थल से दूर कर सफर आगे जारी रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की जानकारी दी।हालांकि इस घटना के बाद देर रात तक यात्री ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। आग पर काबू पाने के बाद जांच के दौरान टैंकर में ड्राइवर-हेल्पर जले हुए हालात में फंसे हुए मिले। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि किस तरह से यह दुर्घटना हुई है। 

  • पुलिसकर्मियों ने ट्रेफिक नियमों का पालन करने और आमजन को जागरूक करने की ली शपथ

    05-Jan-2025

    रायगढ़ । जिले में राष्ट्रीय सुरक्षा माह 2025 के तहत यातायात जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य जनता को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के महत्व के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रमों की शुरुआत में थाना यातायात रायगढ़ के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा शपथ ग्रहण ली गई। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने और आमजन को भी इन नियमों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है, और प्रत्येक नागरिक को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।  जिले में पूरे माह विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर, रैली, और सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें स्कूलों, कॉलेजों, और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता के बारे में बताया जाएगा। यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सड़क पर चलते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, और गति सीमा का पालन करने जैसे बुनियादी नियमों का पालन करें। राष्ट्रीय सुरक्षा माह के इस अभियान के तहत लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति अधिक जिम्मेदार और जागरूक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यातायात पुलिस का कहना है कि यह अभियान लोगों को जागरूक करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा और सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। 

  • कुरुद में 12 जुआरी गिरफ्तार, नकदी मोबाइल और बाइक जब्त

    05-Jan-2025

    धमतरी। कुरुद में 12 जुआरी गिरफ्तार हुए है। एसडीओपी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शांति नगर गौठान के पास कुरुद ताश नामक जुआ खे रहे हैं की सूचना पर तत्काल एसडीओपी. के हमराह टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान शांति नगर गौठान के पास रेड कार्यवाही कर आम जगह पर ताश खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथ मिलने पर 12 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 18010/- रूपये, 09 नग मोबाईल कीमती 30,000/- रूपये, 04 नग मोटर सायकिल कीमती 55000/- रूपये कुल 1023010/- रूपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना कुरूद में धारा 03(2) छ.ग.जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।  जुआरियों का नाम (1) निक्कू ऊर्फ बंटी चन्द्रा पिता उमेश उम्र 22 वर्ष सा० बजरंग चौक कुर्मी पारा कुरूद (2) चुरामन सिन्हा पिता सीताराम उम्र 40 वर्ष सा० गांधी चौक कुरूद (3)- हेमलाल लहरे पिता स्व० थान सिग उम्र 30 वर्ष सा० शांति नगर कुरूद (4) महेन्द्र निर्मलकर पिता पंचराम उम्र 28 वर्ष सा० पचरीपारा कुरूद (5) यशवंत साहू पिता शेखन लाल उम्र 30 वर्ष सा० गांधी चौक कुरूद (6) युगल किशोर निर्मलकर पिता कृष्ण कुमार उम्र 25 वर्ष सा० गांधी चौक कुरूद  (7) तुलसी बारले पिता पुनीत राम उम्र 46 वर्ष सा० धोबनीपारा कुरूद (8) त्रिलोक कुमार ढीमर पिता हेमलु राम ढीमर उम्र 27 वर्ष सा० संजय नगर कुरूद के (9) देवआशीष मानिकपुरी पिता नारायण दास उम्र 24 वर्ष सा० गांधी चौक कुरूद (10) राहुल ध्रुव पिता पवन उम्र 21 वर्ष सा० पचरी पारा कुरूद (11) करण निर्मलकर पिता नारायण उम्र 26 वर्ष सा० पचरीपारा कुरूद (12) हिमांशु साहू पिता नरेश उम्र 19 वर्ष सा० गांधी चौक कुरूद थाना कुरूद 

  • मवेशी तस्करी, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    05-Jan-2025

    रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस ने एक पुराने मामले में फरार चल रहे अवैध मवेशी तस्करी के आरोपी खिलेश्वर दास बैरागी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में 6 मवेशियों और एक महिंद्रा पिकअप वाहन को पहले ही जप्त किया जा चुका था। 22 अक्टूबर 2024 को मुस्तकिम खान (पिता: शमीम खान, उम्र: 32 वर्ष, निवासी: वार्ड नंबर 02, घरघोड़ा) ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 20 अक्टूबर 2024 की रात वह अपने साथियों भरत निराला और सोनू खान के साथ घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग के कंचनपुर तिराहे पर थे। उन्होंने देखा कि एक महिंद्रा पिकअप वाहन (क्रमांक CG-13-AD-6314) में मवेशियों को निर्दयतापूर्वक भरकर रायगढ़ से पत्थलगांव की ओर ले जाया जा रहा था। पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास करने पर चालक वाहन को तेजी से भगाते हुए बरघाट एसईसीएल कॉलोनी के पास पुल के नीचे छोड़कर फरार हो गया। वाहन में 6 मवेशी रस्सियों से बंधे हुए थे और अत्यधिक भूखे-प्यासे हालत में थे।  मुस्तकिम खान की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 303/2024 के तहत धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मौके से 6 मवेशी और महिंद्रा पिकअप वाहन को जप्त कर मवेशियों को सुपुर्दनामा में सुरक्षित रखा। पुलिस ने विवेचना दौरान आरोपी खिलेश्वर दास बैरागी पिता ध्रुवदास बैरागी उम्र 21 वर्ष साकिन कोडातराई गोहडीडीपा थाना जुटमिल रायगढ की तलाश जारी थी, जो घटना के बाद से फरार था। गहन तलाश और मुखबिर की सूचना पर आज आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से वाहन की चाबी भी जप्त कर ली और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। 

  • बीजेपी से रायपुर जिला शहर अध्यक्ष बने रमेश ठाकुर

    05-Jan-2025

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नए जिला अध्यक्षों की घोषणा करनी शुरू कर दी है. पार्टी के ‘संगठन पर्व 2024’ के तहत कई जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. इनमें रायपुर शहर के नए जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर और रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्याम नारंग बनाए गए हैं. इसकी घोषणा जिला चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा ने की है. रायपुर जिले के साथ-साथ बीजापुर, कांकेर, दुर्ग, रायगढ़ और सूरजपुर समेत अन्य जिलों के भी जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है. 

  • महापौर पद नहीं छोड़ना चाहते एजाज ढेबर

    05-Jan-2025

    रायपुर। रायपुर नगर पालिका निगम के निर्वाचित परिषद का कार्यकाल कायदे से आज याने 5 जनवरी को खत्म हो गया है, कल से कलेक्टर बतौर प्रशासक कामकाज संभालेंगे, लेकिन इसके पहले ही महापौर एजाज ढेबर ने प्रशासक के हाथों में निगम का कामकाज सौंपने से इनकार कर नया विवाद पैदा कर दिया है. महापौर एजाज ढेबर ने अपने औपचारिक कार्यकाल के अंतिम दिन कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि हम अपने कार्यकाल को खत्म नहीं मानेंगे. चुनाव में देरी हमारी वजह से नहीं हुआ है. 70 पार्षदों को जनता ने चुना है. हम रायपुर शहर को एक प्रशासक के हाथ में नहीं दे सकते. हम रायपुर की जनता के लिए सभी वार्डों के कार्य को देखते रहेंगे. जैसे ही नई परिषद आएगी, हम उसको अपना काम सौंप देंगे. इसके साथ ही एजाज ढेबर ने कार्यकाल ख़त्म होने पर कहा कि मैं डंके की चोट पर कह सकता हूं कि मर्दों की तरह काम करके आया हूं. बीजेपी ने भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए हैं. लेकिन पांच साल में एक भी साबित नहीं कर पाए. जब मैं महापौर बना तो सब कहने लगे मुस्लिम महापौर बन गया,या मुस्लिम होना पाप है?. मैंने बिना जात-पात के, भेदभाव के सभी के लिए काम किया. 

  • सूफी संत हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 813वें उर्स मुबारक के मौके मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से पवित्र चादर भिजवाई

    05-Jan-2025

    रायपुर। सूफी संत हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती (र,अ)के 813वें उर्स मुबारक के मौके पर अजमेर शरीफ स्थित उनकी दरगाह के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से पवित्र चादर भिजवाई है। मुख्यमंत्री निवास में इस अवसर पर साय ने देश , प्रदेश के लोगों की खुशहाली , सुख -समृध्दि और तरक़्क़ी की दुआऐं की।

     
    सीएम साय ने ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ की मज़ार हेतु पवित्र चादर मिर्ज़ा एजाज़ बेग एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मिर्जा एजाज बेग सदस्य भाजपा प्रदेश कार्यसमिति,नासिर खान अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा इमरान अशरफी महामंत्री रायपुर जिला, ,मिर्जा साजिद पठान,मौलाना अमीर बेग,मौलाना मुजफ्फर हुसैन,मौलाना अलीआदि मौजूद थे।
  • रायगढ़ पुलिस ने नि:शुल्क हेलमेट वितरण और इंटरसेप्टर वाहन से हाई-टेक चेकिंग

    04-Jan-2025

    रायगढ़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत रायगढ़ यातायात पुलिस ने आज कोड़ातराई मुख्य मार्ग पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विशेष अभियान चलाया गया जिसमें बिना हेलमेट वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया तथा खरसिया मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन से हाई-टेक चेकिंग की गई। नि:शुल्क हेलमेट वितरण- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत आज कोड़ातराई मुख्य मार्ग पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही के दौरान बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चला रहे वाहन चालकों को हेलमेट की महत्ता की जानकारी देकर उनका विधिवत चालान काटकर नि:शुल्क हेलमेट वितरण किया गया और आगे वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की समझाइए दी गई । गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा यातायात पुलिस को इस जागरूकता माह में प्रतिदिन मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। इंटरसेप्टर वाहन चेकिंग- पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल की दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर आज सुबह थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनुरंजन लकड़ा, एएसआई प्रेम साय भगत व हमराह स्टाफ द्वारा इंटरसेप्टर वाहन के साथ खरसिया मुख्य मार्ग पर वाहनों जांच कार्रवाई की गई। बता दें कि इंटरसेप्टर वाहन, हाई-टेक तकनीक से लैस एक वाहन है, इंटरसेप्टर वाहन में लगे उपकरणों की मदद से, तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन को डिटेक्ट किया जा सकता है। इसमें लगे स्पीड रडार गन, ब्रेथ एनालाइज़र, सर्विलांस कैमरा, जीपीएस, 360 डिग्री उपलब्ध मशीन के जरिए काली फिल्म लगे वाहन, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, तेज ध्वनि तथा तीव्र प्रकाश देने वाले वाहन का डिटेल नोट हो जाता है जिसके पश्चात यातायात पुलिसकर्मी मौके पर ही समन शुल्क काटा जाता है यदि वाहन चालक मौके पर समन शुल्क नहीं देता तो उनका ई-चालान जारी होता है जिसे वाहन चालक को अदा करना अनिवार्य है । इंटरसेप्टर की कार्यवाही दौरान 27 ओवर स्पीड वाहनों पर ₹27,000 का समन शुल्क काटा गया तथा 20 प्रकरणों में ₹19,300 ई-चालान जनरेट कर कार्यवाही की गई है । पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात पुलिस को इंटरसेप्टर वाहन का बेहतर उपयोग करने की निर्देश दिए हैं जिससे वाहन चालक यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहे और नियमों का पालन करें। 

  • न्यू ईयर में MP की शराब पिलाई, 2 सप्लायर गिरफ्तार

    04-Jan-2025

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में न्यू ईयर पर मध्यप्रदेश के शराब की जमकर बिक्री हुई। जब जश्न मना और शराब बच गई तो युवक उसे मोहल्ले में ही खपाने लगे। अब बची हुई शराब को जब्त कर आबकारी विभाग के अफसर झूठी वाहवाही लूट रहे हैं। टीम ने दो युवकों से 18 बॉटल अंग्रेजी शराब जब्त की है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने छापेमारी की तब एक झोपड़ी में देसी शराब बन रही थी। इस कार्रवाई में 500 लीटर महुआ शराब और 6 क्विंटल लहान जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार राज किशोर नगर फेस 2 गीता विहार निवासी रिजवान कुरैशी और सुरेन्द्र लंबे समय से अवैध शराब बेचने का धंधा करते हैं। आबकारी विभाग को कुछ दिनों से मध्यप्रदेश की शराब मिलने की शिकायतें भी मिल रही थी। इस दौरान दोनों तस्कर नया साल मनाने के लिए मध्यप्रदेश से बड़ी मात्रा में शराब लेकर आए थे, जिसे आसपास के इलाकों में खपा रहे थे। जानकारी होने के बाद भी आबकारी विभाग के अफसर उनकी तलाश करने बहानेबाजी करते रहे।  अबाकारी विभाग की टीम ने देर शाम रिजवान कुरैशी के बारे में जानकारी जुटाकर दबिश दी। जांच के दौरान टीम ने उसके घर से 7.5 लीटर मध्यप्रदेश की रम और व्हिस्की बरामद किया। उससे पूछताछ में सुरेंद्र का नाम सामने आने के बाद उसके घर भी दबिश देकर 13.5 लीटर शराब जब्त की गई। दोनों युवकों से कांटेसा ट्रिपल एक्स रम 13 बॉटल, 1965 स्प्रिट ऑफ़ विक्ट्री ट्रिपल एक्स रम 3 बॉटल, ऑफिसर चॉइस प्रेस्टीज विस्की-12 बॉटल जब्त की गई। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। इधर, कोटा पुलिस ने सूदनपारा में दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 525 लीटर शराब जब्त की है। इसके साथ ही 600 क्विंटल महुआ लहान भी बरामद किया है, जिसे टीम ने नष्ट कर दिया। एसडीओपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र के सूदनपारा में महुआ शराब की बिक्री की शिकायत मिल रही थी। इस पर पुलिस की टीम ने सूदनपारा में दबिश दी। पुलिस की टीम ने गांव में घेराबंदी कर छापेमारी की, तब एक झोपड़ीनुमा मकान में शराब बनाई जा रही थी। टीम ने संदीप नेताम (23) के कब्जे से 150 लीटर, विक्रम मरावी (20) के कब्जे से 120 लीटर, जमीला नेताम (27) के कब्जे से 120 लीटर और पन्ना बाई नेताम (40) के कब्जे से 135 लीटर महुआ शराब जब्त की। 

  • खड़गे ने मणिपुर हिंसा को लेकर PM Modi और सीएम बीरेन सिंह की आलोचना की

    04-Jan-2025

    मणिपुर : फिर से हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया और उन पर “राजधर्म” को कायम रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खड़गे ने आरोप लगाया कि सीमावर्ती राज्य में अशांति को बनाए रखने में भाजपा का निहित स्वार्थ है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, “भाजपा वह माचिस है जिसने मणिपुर को जला दिया!” उन्होंने चल रही हिंसा को उजागर करने वाली एक समाचार रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया। 

  • Commodity Watch: मजबूत हाजिर मांग के बीच कॉपर वायदा पर फोकस

    04-Jan-2025

    नई दिल्ली: हाजिर मांग बढ़ने से शुक्रवार को तांबा वायदा भाव 0.14 प्रतिशत बढ़कर 800.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 1.15 रुपये अथवा 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 800.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जिसमें 1,050 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने तांबा कीमतों में तेजी का श्रेय प्रतिभागियों द्वारा सौदे बढ़ाने को दिया। कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा में गिरावट हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण प्रतिभागियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में एल्युमीनियम की कीमत 95 पैसे की गिरावट के साथ 239.95 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाले एल्युमीनियम अनुबंध की कीमत 95 पैसे अथवा 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 239.95 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जिसमें 525 लॉट के लिए कारोबार हुआ। 

  • वित्त वर्ष 2026 में भारत का चालू खाता घाटा ऊंचा बना रहेगा- रिपोर्ट

    04-Jan-2025

    नई दिल्ली: जेएम फाइनेंशियल की एक रिपोर्ट के अनुसार, सख्त वैश्विक व्यापार नीतियों के कारण वित्त वर्ष 26 में भारत का चालू खाता घाटा (सीएडी) ऊंचा रहने की उम्मीद है।रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि देश का आयात लगातार निर्यात से आगे निकल रहा है, जिससे व्यापार घाटा बढ़ रहा है। सुस्त निर्यात के कारण भारत के व्यापार संतुलन में और गिरावट का जोखिम है, जिससे देश का चालू खाता घाटा (सीएडी) ऊंचा बना रहेगा।इसमें कहा गया है, "ट्रंप की व्यापार नीतियों के साथ वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला फिर से संरेखित हो जाती है, भारत के निर्यात आयात की तुलना में सबसे अधिक प्रभावित होंगे; इसलिए हमें उम्मीद है कि 2025 में भी निर्यात आयात से पीछे रहेगा"। नवंबर 2024 में, व्यापार घाटा बढ़कर 37 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो अप्रैल-अक्टूबर 2024 के दौरान दर्ज किए गए 23.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मासिक औसत से काफी अधिक है।रिपोर्ट ने इस प्रवृत्ति को अमेरिकी राष्ट्रपति-चुनाव डोनाल्ड ट्रम्प की व्यापार नीतियों से प्रभावित वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के पुनर्गठन के लिए जिम्मेदार ठहराया। इसने यह भी भविष्यवाणी की कि भारत के निर्यात पर आयात की तुलना में अधिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, निर्यात 2025 और उसके बाद आयात से पीछे रहने की संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया है, "हम अब वित्त वर्ष 25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 1.5-1.6 प्रतिशत के सीएडी का निर्माण कर रहे हैं, और ट्रम्प की नीतियों के आधार पर, यह वित्त वर्ष 26 में लगभग 1.4-1.5 प्रतिशत के उच्च स्तर पर बना रहना चाहिए।"इस लगातार घाटे से भारतीय रुपये (INR) पर दबाव पड़ने की उम्मीद है, जिससे संभावित रूप से मुद्रा का अवमूल्यन हो सकता है।सकारात्मक रूप से, रिपोर्ट संकेत देती है कि राजकोषीय समेकन के प्रयास बॉन्ड प्रतिफल को नियंत्रण में रखेंगे। सरकार से उम्मीद है कि वह वित्त वर्ष 26 के अपने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य 4.5 प्रतिशत को आराम से पूरा कर लेगी।हालांकि, राजकोषीय अनुशासन पर इस फोकस के कारण वित्त वर्ष 25 में पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) में कमी आई है, खासकर चुनाव अवधि के दौरान, जब कैपेक्स की तीव्रता धीमी हो गई थी। 

  • अंबेडकर अस्पताल से महिला ने बच्चे को चुराया, रेलवे स्टेशन में पकड़ाई

    04-Jan-2025

    रायपुर। अंबेडकर अस्पताल से बच्चा चोरी कर एक महिला उसे लेकर ट्रेन से भागने की तैयारी थी. लेकिन समय रहते सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला चोर को पकड़कर बच्चे का रेस्क्यू कर लिया गया. इस पूरे मामले में अंबेडकर अस्पताल के सिक्योरिटी कंपनी का अहम योगदान है. महिला चोर को मौदहापारा थाने में पुलिस की मदद से सौंप दिया गया है। दरअसल अंबेडकर अस्पताल में एक संदिग्ध महिला ने वहां से एक बच्चा उठाया और उसे लेकर वे सीधे भागने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची। देखते ही देखते अंबेडकर अस्पताल में ये बात आग की तरह फैल गई कि एक महिला ने वार्ड से बच्चा चोरी कर लिया है. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की गई। इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अंबेडकर अस्पताल के सिक्योरिटी विभाग के सदस्य पुलिस के साथ रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन में भागने का प्रयास कर रही महिला को चलती ट्रेन में चेनपुलिंग कर रोक लिया. जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले में अस्पताल के सुपरवाइजर सूरज राजपूत एवं राउंडर अज़हर खान का अहम योगदान रहा। 

  • रायपुर में पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन किया, राजभवन पहुंचे तो रोका गया, देखें वीडियो

    04-Jan-2025

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार की हत्या कर दी गई। रिपोर्टर मुकेश चंद्राकर की लाश रिश्तेदार के बैडमिंटन कोर्ट कैंपस में बने सेप्टिक टैंक में मिली है। लाश क छिपाने के बाद टैंक को 4 इंच कंक्रीट से ढलाई कर पैक कर दिया गया था। शनिवार को मुकेश चंद्राकर का अंतिम संस्कार किया गया। जांच में पता चला कि, मुकेश चंद्राकर का पहले गला घोंटा गया। बाद में सिर पर कुल्हाड़ी मारी। इस हमले से मुकेश के सिर पर ढाई इंच गड्ढा हो गया। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिश्तेदार सुरेश चंद्राकर के ठिकाने पर बुलडोजर भी चलाया गया है। बीजापुर में हुई इस हत्या के बाद पत्रकारों में आक्रोश है। उन्होंने बीजापुर नेशनल हाइवे-63 पर 4 घंटे तक चक्काजाम किया। वहीं, रायपुर में भी धरना प्रदर्शन किया गया। पत्रकारों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। रायपुर पुलिस क्लब में भी नम आंखों से मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पत्रकारों और पुलिस के जवानों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकार राज्यपाल को ज्ञापन देने राजभवन पहुंचे। राजभवन पहुंचे पत्रकारों को वहां पर रोक दिया गया। पत्रकार राज्यपाल को घटना से संबंधित ज्ञापन देने चाहते थे। बाद में पत्रकारों ने राज्यपाल के सचिव को बुलाने की मांग की। राज्यपाल के सचिव जब पत्रकारों का ज्ञापन लेने के लिए नहीं पहुंचे तब पत्रकार नाराज हो गए। पत्रकार राजभवन के गेट नंबर 3 पर धरने पर बैठ गए। पत्रकारों का कहना था कि अगर राज्यपाल राजभवन में नहीं हैं तो सचिव को ज्ञापन लेना चाहिए। अब जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 1 जनवरी 2025 को शाम 7 बजे से मुकेश चंद्राकर घर से लापता हुए थे। अगले दिन 2 जनवरी को उनके भाई युकेश चंद्राकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस लगातार मुकेश के फोन को ट्रेस कर रही थी। फोन बंद होने की वजह से अंतिम लोकेशन घर के आस-पास का ही दिखा रहा था। CCTV फुटेज भी खंगाले गए, जिसमें अंतिम बार मुकेश टी-शर्ट और शॉर्ट्स में दिखे। वहीं पत्रकारों ने भी अलग-अलग जगह पता किया। Gmail लोकेशन के माध्यम से लोकेशन ट्रेस किया गया, जिसमें मुकेश का अंतिम लोकेशन बीजापुर जिला मुख्यालय के चट्टानपारा में होना पाया गया। 

  • जेल कॉम्प्लेक्स में महिला की हत्या, 24 घंटे में हत्यारा गिरफ्तार

    04-Jan-2025

    रायगढ़। रायगढ़ के जेल कॉम्प्लेक्स में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतिका डिलेश्वरी महंत (35), जो भिक्षा मांगकर जीवन यापन करती थी, का शव 02 जनवरी 2025 को जेल कॉम्प्लेक्स की गैलरी में पाया गया था। कल दोपहर जूटमिल पुलिस को जेल काम्पलेक्स में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली । तत्काल डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय, निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ जूटमिल व साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची। मृतिका के भाई नरेंद्र दास ने पुलिस को बताया कि डिलेश्वरी महंत, जिनके पति की मृत्यु एक साल पहले हो चुकी है, उसके मृत्यु के बाद से डिलेश्वरी अपने ससुराल से रहती थी और पिछले कुछ समय से भीख माँगकर अपना जीवन यापन कर रही थी । डिलेश्वरी की हत्या सूचना पाकर जेल कम्प्लेक्स में जाकर देखा जहाँ प्रथम तल के गैलरी में दुकान नंबर 04 के सामने बहन की लाश पड़ी थी, सिर, चेहरा, नाक, मुँह में चोट था। जूटमिल पुलिस ने मर्ग कायम पंचानामा कार्यवाही कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध 01/2025 धारा 103(1) BNS कायम किया गया।   पुलिस की त्वरित कार्रवाई एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर डीएसपी अभिनव उपाध्याय के सुपरविजन में जांच टीम प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने आरोपी का सुराग जुटाने के लिए मृतिका के जान-पहचान वालों से पूछताछ की। एक गवाह ने बताया कि मृतिका को एक भिक्षुक, जिसे 'चितकबरा बाबा' के नाम से जाना जाता है, के साथ देखा गया था। चितकबरा बाबा मौके से फरार था। तत्काल पुलिस टीम संदेही की पतासाजी में जुट गई । संदेही के भिच्छुक प्रवृत्ति की जानकारी पर पुलिस ने रेल्वे स्टेशन पर जाकर ऐसे लोगों से पूछताछ किया जिसमें उसके नया शनि मंदिर के पास होने की जानकारी मिली। तत्काल पुलिस टीम नया शनि मंदिर पहुंचकर संदेही मनकूराम भोय उर्फ चितकबरा बाबा को हिरासत में ली जिससे कड़ी पूछताछ करने पर डिलेश्वरी महंत की हत्या करना स्वीकार कर घटना का वृतांत बताया। आरोपी मनकूराम भोय उर्फ चितकबरा बाबा पिता टेटकूराम 54 वर्ष, निवासी ग्राम जमीरगीडी धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व पत्नी की मृत्यु के बाद से पूजापाठ एवं भीख मांग कर जीवन यापन करते आ रहा है । करीब 06 माह पूर्व रायगढ़ आकर भीख मांगकर जीवन यापन कर रहा था। इसी दौरान रायगढ़ रेल्वे स्टेशन के पास भीक्षा मांगने वाली डिलेश्वरी महंत से जान परिचय हुआ, दोनो अलग-अलग भीक्षा मांगकर कर आते थे और पति-पत्नी की तरह रायगढ़ रेल्वे स्टेशन के पास रहते थे। कुछ दिन पहले डिलेश्वरी वहां से चली आई थी बाद में पता चला कि डिलेश्वरी जेल काम्प्लेक्स के उपर गैलरी में किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहती है। जिसे कई बार साथ चलने के लिए बोला पर जाने से इंकार करती थी। दिनांक 02.01.2025 को पूरा सोच विचार कर जेल काम्प्लेक्स गया और डिलेश्वरी को साथ चलने बोला जो साथ जाने से मना कर दी जिस बात को लेकर दोनो के बीच लडाई झगडा गाली गलौज हुआ। तब डिलेश्वरी को एक झापड मारा तो डिलेश्वरी मुंह के बल गैलरी में गिर गई जिससे उसके सिर चेहरे में चोट आया काफी खून बह रहा था। डिलेश्वरी आसपास के लोगों को आवाज लगा देने लगी जिससे डर गया और फंस जाऊंगा सोंचकर डिलेश्वरी के गले में रखे हुए गमछे से उसके गले में लपेट कर दोनो हाथ से ताकत से खीच दिया जिससे  डिलेश्वरी की मृत्यु हो गई। तब वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी की निशांदेही पर गमछा और आरोपी के घटना समय पहने उसके जैकेट की जप्ती की है । आरोपी को आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन व डीएसपी अभिनव उपाध्याय के सुपरविजन पर तत्काल कार्रवाई कर अज्ञात आरोपी का पता लगाने व गिरफ्तारी में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, खीरेन्द्र जलतारे, कृष्ण कुमार गुप्ता, आरक्षक सुशी 

  • सूदखोर गिरफ्तार, 12 लाख नगद, 92 ब्लैंक चेक सहित संपत्तियां जब्त

    04-Jan-2025

    कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने सूदखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी भागवत साहू को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने ₹12 लाख नगद, 92 ब्लैंक चेक, 12 मोटरसाइकिलें, 1 कार, और 1 ट्रैक्टर सहित कई अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। यह कार्रवाई क्षेत्र में सूदखोरी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करने में सफल रही और दर्जनों पीड़ित परिवारों को राहत मिली है। प्राप्त जानकरी के अनुसार आरोपी भागवत साहू, निवासी मजगांव थाना कवर्धा, वर्षों से मोटे ब्याज पर कर्ज देकर आर्थिक शोषण कर रहा था। आरोपी कर्ज न चुका पाने वाले पीड़ितों की संपत्तियां गिरवी रखवाकर या विक्रय इकरारनामा बनवाकर उन्हें मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोपी के कब्जे से 12 लाख नगद, 92 ब्लैंक चेक, 12 मोटरसाइकिलें, 1 कार, 1 ट्रैक्टर, और कई अन्य संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। पुलिस टीम की कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर, प्रशिक्षु उप पुलिस सिद्धार्थ चौहान, और थाना प्रभारी लालजी सिन्हा सहित साइबर सेल के अधिकारी शामिल थे। जप्त सामग्री की सूची: ₹12 लाख नगद 92 ब्लैंक चेक (हस्ताक्षरित) 12 मोटरसाइकिलें 1 कार 1 ट्रैक्टर (ट्राली सहित)  विभिन्न गाड़ियों के पंजीयन दस्तावेज आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले: अपराध क्रमांक 03/2025 और 04/2025 धारा 308(2) BNS और धारा 4 छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध। पुलिस की अपील: पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे सूदखोरी का शिकार हैं या ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी रखते हैं, तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।  सूदखोरी के खिलाफ अभियान जारी: कबीरधाम पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल पीड़ितों में विश्वास जगाया है, बल्कि समाज में फैली इस कुप्रथा को समाप्त करने का संदेश भी दिया है। पुलिस ने सूदखोरों के खिलाफ अभियान जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। यह कदम कबीरधाम पुलिस की जनता के प्रति जिम्मेदारी और न्याय प्रदान करने के संकल्प को दर्शाता है। समाज को शोषण से मुक्त करने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार की जाएगी। 

  • बाइक से नशीली दवा सप्लाई करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार

    04-Jan-2025

    राजिम। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिले की फिंगेश्वर फिंगेश्वर पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि 2 तस्कर बाइक से नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे हैं. मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज से 90 नग नशीली दवाई समेत दो पहिया जब्त कर ली है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों तस्कर ओडिशा के निवासी है।  मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस नेफिंगेश्वर-महासमुन्द प्रमुख मार्ग लचकेरा ग्राम के तिराहा पर पहुंची और संदेही दोपहिया वाहन (हीरो वाहन H F 04 C G GY 9375 ) के आते ही उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली. इस कार्रवाई में पुलिस ने बाइक के टूल किट बॉक्स से 9 स्ट्रिप में 90 नग नशीली दवाइयां बरामद की. पुलिस द्वारा दवाइयों के संबंध में जरूरू दस्तावेज ना मिलने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और नशीली दवाइयों समेत बाइक को जब्त कर लिया है। 

Top