रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के धरमपुरा, रायपुर स्थित निवास पर छापा मारा है. इसके साथ पूर्व मंत्री के करीबी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील ओझा के घर पर ईडी ने दबिश दी है.
रायपुर। पोलिंग पार्टी पर हमला करने वाले 11 संदिग्धों के धमतरी और गरियाबंद जिले में स्थित ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दबिश दी है. इन संदिग्धों के घरों से करीब डेढ़ लाख रुपए कैश समेत IED, नक्सल साहित्य समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं.
रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के अधीन कौशल्या विहार की सड़कें शीघ्र ही रौशन होने वाली हैं. आरडीए ने कौशल्या विहार में स्ट्रीट लाइट तथा अन्य बिजली संबंधी कामों के लिए साढ़े 3 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया है. काम लेने वाली फर्म को एक साल तक रखरखाव भी करना होगा. कौशल्या विहार के विभिन्न सेक्टरों में पिछले कुछ सालों में बड़ी संख्या में आवास बन गए हैं.
रायपुर । शनिवार 28 दिसंबर को दोपहर तीन बजे मुस्लिम समाज छत्तीसगढ़ ने बांग्लादेश में असामाजिक तत्वों के द्वारा अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार व उत्पीड़न की घोर निंदा करते हुए औलिया चौक से मौन जुलूस निकाला व विरोध प्रदर्शन किया है। साथ ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की।
रायपुर – वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के विशेष सहायक भागवत जायसवाल को उनके मूल विभाग कार्यालय सामान्य प्रशासन विभाग को वापस भेजा आदेश पत्र जारी किया है।
छुरिया- ग्राम नेशनल हाइवे घोरतलाव में कल मंडई मेला का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर रात्रि में मनोरंजन के लिए ग्राम कुहीखुर्द ( धुर्रे बंजारी ) वालों का जय गंगा मईया छत्तीसगढ़ी नाचा रखा गया है। क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मंडई मेला का लाभ लेने की अपील की गई है।
रायपुर। नवपदस्थ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर बलराम प्रसाद वर्मा द्वारा केन्द्रीय जेल रायपुर के पुरूष सेल एवं महिला सेल का औचक निरीक्षण किया गया, उनके द्वारा जेल परिसर एवं जेल बैरकों की साफ सफाई तथा कैदियों को प्रदान किए जाने वाले भोजन आहार का निरीक्षण किया गया जो संतोषजनक पाया गया । जज द्वारा जेल में स्थापित लीगल एड क्लिनिक के क्रियान्वयन का भी निरीक्षण किया गया और वहाँ उपस्थित होने वाले लीगल एड डिफेन्स कौन्सिल एवं न्यायमित्र (पी.एल.वी.) को वहाँ रहने वाले कैदियों को हरसंभव विधिक सुविधा प्रदान किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं कोई भी बंदी बिना विधिक प्रतिनिधि / अधिवक्ता के न रहे यह सुनिश्चित करने को कहा गया। केन्द्रीय जेल रायपुर में बी.पी. वर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर द्वारा विधिक साक्षरता शिविर भी किया गया जिसमें वहाँ उपस्थित कैदियों को लीगल एड क्लिीनिक के कार्यशैली के बारे में जानकारी दी गई और कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया तथा व्यक्तिगत रूप से कैदियों की परेशानियों को भी उनके द्वारा सुना गया । केन्द्रीय जेल रायपुर में स्थापित हॉस्पिटल का भी निरीक्षण द्वारा किया गया वहाँ उपस्थित चिकित्सकों से मिलकर वहाँ भर्ती मरिजों की जानकारी ली गई और चिकित्सकों को निर्देशित किया गया कि मरिजों को कैदी या अपराधी ना समझते हुए केवल मरीज है यह समझकर मनवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हर संभव उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जावे।
रायपुर। हॉस्टल से लापता हेमलता वर्मा मामले में रायपुर पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि 07.12.24 को गुम शुदा कुमारी हेमलता वर्मा पिता भोज राज वर्मा उम्र 23 वर्ष साकिन मोहारा राजनांदगांव जो रविशंकर यूनिवर्सिटी के हास्टल से बिना बताये कहीं चली गई है. ऊंचाई 5'2" तथा रंग गोरी बाल काले भूरा और स्काई ब्लू रंग की शर्ट और काले रंग की जीन्स पहनी है गर्दन के दाहिने साइड सफेद दाग हैं.जिसका पतासाजी थाना सरस्वती नगर रायपुर में गुम इंसान कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया है। गुमशुदा की कहीं पता चलने पर थाना सरस्वती नगर रायपुर के संपर्क न-9479191034 और कंट्रोल रूम न. रायपुर-9479191099 में संपर्क कर सूचित करने का कष्ट करें। बता दें कि रायपुर के रविशंकर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से एक लड़की लापता हो गई है। 20 दिनों बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। छात्रा का रूम बाहर से लॉक और चाबी अंदर मिली। बेड पर पड़ा मोबाइल भी फॉर्मेट किया गया था। परिजन लगातार अनहोनी की चिंता जता रहे हैं। शुक्रवार को इसके खिलाफ थाने के बाहर धरना दिया गया। डोंगरगढ़ विधायक भी उनके साथ शामिल हुईं। पुलिस इस मामले में छानबीन करते हुए उत्तरप्रदेश तक पहुंची। रायबरेली में एक संदिग्ध के घर समेत बॉथरूम तक की भी तलाशी ली, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। विधायक हर्षिता बघेल का आरोप है कि पुलिस इस मामले में ढिलाई बरत रही है।
जशपुर। जिले के बगीचा विकासखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए 1 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 4 सहायिकाओं को सेवा से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यह कार्रवाई उनके लंबे समय से अनुपस्थित रहने और कार्य में लापरवाही बरतने के बाद की गई। बगीचा जनपद पंचायत के सीईओ और परियोजना प्रशासक प्रमोद सिंग ने बताया कि इन कर्मियों के लंबे समय तक ड्यूटी पर उपस्थित न रहने के कारण उनके खिलाफ जांच की गई। जांच में दोषी पाए जाने के बाद विभाग ने उनकी सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया। इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण मे अपराधो एवं नशे के कारोबारी पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रूप से भारी मात्रा में गांजा जैसे मादक पदार्थ को बिक्री करने के लिए रखे आरोपियों को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त हुई। संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है किः- दिनांक 28.12.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि दो लड़के उम्र लगभग 20 से 35 वर्ष, इकहरा बदन, एक लड़का जो काला फुल टी शर्ट, काला लोवर पहना है। दूसरा लड़का नीला फुल शर्ट, नीला जींस पहना है अपने-अपने पास रखे सफेद प्लास्टिक के थैला में गांजा जैसे मादक पदार्थ को बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करते महाराज बंद तालाब शिव चबूतरा में खड़े हैं, कि सुचना पर तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को सुचना देकर गवाहो एवं सम्पूर्ण विवेचना कीट के रेड कार्यवाही हेतू घटना स्थल पर पहूंचा जहां मुखबिर द्वारा बताए दो व्यक्ति खड़े थे आरोपीगण पुलिस को देखकर भागने की कोशिश किए किंतु पुलिस के तत्परता से भागने में असफल रहे। तलाशी दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से गांजा जैसे मादक पदार्थ कुल 04 किलो 100 ग्राम कीमती 41,000 रुपए रखा पाया गया। आरोपीगण को विधिवत दिनांक 28.12.2024 को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। नाम आरोपीः- 01. घनश्याम सेन पिता संतोष सेन उम्र 22 वर्ष निवासी अश्वनी नगर गुप्ता हार्डवेयर के सामने लाखे नगर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़। 02. ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे पिता राजीव दुबे उम्र 22 वर्ष निवासी मोतीलाल नगर कोटा थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर छत्तीसगढ़।
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने आज प्रदेश के तीन जिलों में छापेमारी की कार्रवाई की है। सुकमा, रायपुर के साथ धमतरी में ईडी की टीम ने सुबह-सुबह दस्तक दी। हालांकि खबर ये मिल रही है कि सुकमा में जिन तीन जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई हो रही थी, वहां अब कार्रवाई खत्म हो गयी है। सुकमा के तीनों ठिकानों से ईडी की टीम वापस लौट गयी है। दस्तावेज और सभी सदस्यों के मोबाइल जब्त किये हैं। सभी को अब पूछताछ के लिए रायपुर बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक रामशरण सिंह भदौरिया और सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू से अब ईडी रायपुर में पूछताछ करेगी। इधर, कवासी लखमा के करीबी एक कांट्रेक्टर के ठिकानों पर धमतरी में कार्रवाई हो रही है। ईडी की टीम सुबह करीब 8 बजे धमतरी में कांट्रेक्टर रामभुवन कुशवाहा के घर पर छापेमारी की। महात्मा गांधी वार्ड के रहने वाले रामभुवन कुशवाहा के घर भी ई डी सुबह से दबिश दी हुई है। जिले के रहने वाले रामभुवन कुशवाहा सिविल कांट्रेक्टर के रूप में कार्य करते है। वो लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के कवासी लखमा के सबसे करीबियों में भी शामिल है। इधर रायपुर की टीम ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के रायपुर निवास में दबिश दी। रायपुर के धरमपूरा स्थित कवासी लखमा के घर में छापेमारी की। ED की टीम ने निवास के बाहर खड़ी कवासी लखमा की गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी में पड़े कुछ कागज को भी ईडी के अफसरों ने अपने कब्जे में लिया। ईडी की टीम ने कांग्रेस नेता सद्दाम सोलंकी और सुशील ओझा के घर पर भी दबिश दी। हालांकि सद्दाम सोलंकी और सुशील दोनों के घर से ईडी की टीम वापस चली गयी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों कांग्रेस के अन्य नेताओं के घर पर भी ईडी की टीम दबिश दे सकती है।
छत्तीसगढ़ कलार समाज रायपुर द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 25 दिसम्बर 2024 को पंडित दीनदयाल अदूटोरियम साइंस कॉलेज परिसर में किया गया जिसमें 10.00 बजे भगवान विघ्नहर्ता गणेश एवंसहस्त्रबाहु अर्जुन का पूजा आरती कर सम्बंध नामक पत्रिका का विमोचन किया गया। 11 बजे बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति किया गया।साथ ही स्नेह भोज 11.30 बजे युवक -युवती परिचय जिला महामंत्री कुँवर विजय सिन्हा द्वारा सम्मेलन का कार्यक्रम प्रारंभ करते हुए गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ साशन के वित्त मंत्री, माननीय ओपी चौधरी जी और कलार ज़माज के गौरव छत्तीसगढ़ साशन के स्वाथ्य मंत्री, श्याम बिहारी जायसवाल साथ ही विधायक संजारी बालोद संगीता सिन्हा एवं महासमुंद विधायक राजू सिन्हा ने अपनी गरिमामयी उपस्तिथिति दर्ज कराई।उनके गरिमा में उपस्थित से यह कार्यक्रम और भी सफल और शानदार बन गया। युवराज सिन्हा कलार समाज प्रांताध्यक्ष अतिथियों का स्वागत किया गयाप्रदेश महामंत्री आदरणीय रिखी राम सिन्हा , प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. बिसम्भर सिन्हा,कार्यक्रम के संयोजक भूषण सिन्हा जी,प्रांताध्यक्ष महिला मंच प्रमिला सिन्हा, जिला अध्यक्ष रायपुर राजेन्द्र सिन्हा ,जिला महामंत्री कुँवर विजय सिन्हा ,जिला कोषाध्यक्ष खुशवंत सिन्हा ,जिला उपाध्यक्ष पन्ना लाल सिन्हा जी,जिला संगठन मंत्री मेवा लाल सिन्हा जी,प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच नन्दू सिन्हा,जिला युवा मंच अध्यक्ष सत्येन्द्र सिन्हा जी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ,एवं मंडलेश्वर गण कृपा राम सिन्हा जी,ओमप्रकाश डड़सेना जी,डॉ.पुरषोत्तम सिन्हा,पूना राम सिन्हा भी रहे। जिसमें प्रदेश भर के युवक युवती और स्वजातीय बंधुओं लगभग 6000 से 7000 की संख्या में सम्मेलन में पधारे थे प्रदेश के विभिन्न स्थान से आए हुए युवक युवतियों में से लगभग 120 युवक युवतियों ने अपना परिचय मंच में आकार दिया। मुख्य अतिथि के उध्बोधन के बाद समाज के पदाधिकारी गणों ने सम्मेलन को संबोधित किया।प्रदेश अध्यक्ष श्री युवराज सिन्हा जी के द्वारा बोरिया स्थित जमीन जिसमें समाज द्वारा बाउंड्रीवाल किया गया है को समाज के नाम पर पंजीय न करने की मांग रखा गया इसके अतिरिक्त समाज के लिए 50 लाख रुपए आवंटन करने की मांग तथा नया रायपुर में कलार समाज के लिए 5 एकड़ जमीन आरक्षित करने की मांगरखा गया है जिसे माननीय मुख्य अतिथि ओपी चौधरी वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने समाज को अश्वत किया है कि वे मुख्यमंत्री जी को इस संबंध में वे आग्रहपूर्वक अवगत कराएंगे। माननीय संसाद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर अपना बहुमूल्य समय समाज को दियाऔर हमारे सम्मेलन में पंहुचे उसने भी रायपुर दक्षिण मंडल ने मांग सौपा है,की समाज की जगह पर ही बड़ा मंच एवं टिन सेड के लिए 2500000 लाख रुपया की मांग दक्षिण मंडल के मंडलेश्वर कृपा राम सिन्हा के द्वारा रखा गया उन्होंने भी आश्वस्त किया है समाज को श्री युवरसिन्हा जी,श्री डॉ.बिसम्भर सिन्हा जी,श्रीमती प्रमिला सिन्हा को अवगत कराया गया। इस आरक्षित भूमि पर कार्य अतिशीघ्र करने का निवेदन किया जिसे आये हुए पदाधिकारी नेताओं ने मिला कर कार्य करने का आश्वाशन दिया। अंत मे सभी पदाधिकारियों को समाज का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी सयोजक भूषण सिन्हा , विकाश चन्द्र सिन्हा जी मंडलेश्वर कृपा राम सिन्हा जी सचिव श्री प्रेमप्रकाश गजेन्द्र जी जिला महामंत्री श्री कुँवर विजय सिन्हा जी,शहर सचिव श्री कौशल सिन्हा जी एवं अन्य सामाजिक स्वजतीय उपस्थित रहे।
सरगुजा. अंबिकापुर में जमीन से कब्जा खाली कराने वाले गैंग को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है. अंबिकापुर में हरियाणा के गुर्गे जमीन पर कब्जा खाली कराने का काम करते थे. सीतापुर इलाके में बाइक लूट के बाद गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. अमोलक सिंह ढिल्लो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह गिरोह जमीन माफियाओं के लिए अंबिकापुर में काम करने का प्लान बनाया था. सीतापुर इलाके में बाइक लूट के बाद गिरोह को पकड़ा गया है. ठेकेदार मनीष अग्रवाल के कर्मचारी की बाइक को गिरोह ने लूटा था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपी रोहतक हरियाणा के रहने वाले हैं. आरोपी बाइक लूट के बाद फरार हो गए थे. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गांधीनगर क्षेत्र के सुभाषनगर से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरोह से एक कट्टा, डंडा, स्कॉर्पियो व बाइक जब्त किया गया है. स्कॉर्पियो हरियाणा नंबर की थी इसलिए CG नंबर की बाइक लूटे थे, ताकि लोगों को स्थानीय नंबर की बाइक पर घूमने से शक न हो.
रायगढ़। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के तहत रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 27 दिसंबर 2024 को पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में अवैध कबाड़ का परिवहन कर रहे एक माजदा वाहन और डंप किए गए लोहे के कबाड़ को जब्त किया। पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम तराईमाल में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद स्वराज माजदा (क्रमांक CG 13 UF 2306) अवैध कबाड़ लेकर रायगढ़ से गेरवानी की ओर जा रही है। सूचना पर गेरवानी चौक के पास पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की। ड्राइवर राजेश सोनी (30 वर्ष), निवासी लुडेग, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर के वाहन में लोड का कबाड़ (1100 किलोग्राम) कीमती ₹33,000 की जप्ती की गई। पूंजीपथरा पुलिस मुखबिर सूचना पर बिन्नी ढाबा, गेरवानी में छापा मारकर आरोपी भागीरथी सिदार (23 वर्ष) द्वारा ग्राम कोडामई, थाना लैलूंगा, हाल मुकाम बिन्नी ढाबा डंप किए गए लोहे के कबाड़ को कबाड़ (250 किलोग्राम, कीमती ₹7,500) जप्त किया गया। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक इस्तगासा क्रमांक 27, 28 धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2)BNS के तहत कार्यवाही की गई है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, विनीत तिर्की और आरक्षक अभिषेक द्विवेदी ने सक्रिय भूमिका निभाई। जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
कोरबा। कोरबा में अभी-अभी एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. अंबिकापु- बिलासपुर नेशनल हाईवे सड़क पर ट्रक और कार की आपस में भिड़ंत हो गई जिससे दोनो वाहनों में आग लग गई. ट्रक कार के ऊपर पलट गई. वहीं नीचे फंसी कार में दो लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. राहगिरों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस में सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची बांगो पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. वहीं इस हादसे की चपेट में कौन आए, इसका भी पता भी पता लगाया जा रहा है. पूरी घटना कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र के लमना गांव का है.
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश के चलते फसल नुकसान की भी चिंता किसानों को सताने लगी है। मौसम विभाग ने भी प्रदेश में बस्तर संभाग को छोड़कर चारों संभाग में बारिश के आसार जताए हैं। समुद्र से आ रही नमी के कारण बारिश की स्थिति बन रही है। अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। हवा में नमी बढ़ने से कई जिलों में शुक्रवार को दिन का पारा सामान्य से अधिक रहा। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार रहा। वहीं 11 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। 2 दिन बाद 4 डिग्री तक रात का तापमान गिर सकता है। आज बादल छाए हुए हैं। एक-दो जगह गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के आसार हैं। अगले दो दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है। इसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट आएगी।
पंजाब,एक भारतीय के रूप में हमारे दिवंगत प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के प्रति मेरी पहली भावना गहरी ग्लानि की है: हम लोग एक संवेदनशील, सौम्य नेता के साथ बेहद अन्यायपूर्ण थे, जो एक राजनेता को छोड़कर सब कुछ थे। और हमने उनके साथ तब विश्वासघात किया जब उन्हें अपने लोगों को यह बताने की सबसे अधिक आवश्यकता थी कि कल के भारत के लोग आज की राजनीति और राजनेताओं से अधिक महत्वपूर्ण हैं।
जयपुर,राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ क्षेत्र में पिछले 6 दिनों से तीन साल की बच्ची चेतना बोरवेल में फंसी है. उसे बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. बच्ची लगभग 170 फीट गहराई में फंसी हुई है. रेस्क्यू में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार जुटी हुई हैं. कोटपूतली में चेतना को निकालने के लिए एनडीआरएफ के तीन जवान ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर मशीन के जरिए 170 फीट गहरे टनल में उतरे हैं. चेतना को बचाने के लिए रेस्क्यू का आज छठवां दिन है. पाइलिंग मशीन से बोरवेल के समानांतर 170 फीट का ड्रिल करके खुदाई करने के बाद उसमें केसिंग का काम किया गया. अब चेतना जिस बोरवेल में है, वहां तक टनल बनाया जाएगा.
रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना का क्रियान्वयन प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार लाने, आर्थिक स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्रियान्वित किया जा रहा है। प्रदेश में योजना का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से हो एवं पात्र महिला हितग्राही को ही योजना का लाभ प्राप्त हो, इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सतर्कता पूर्वक कार्य संपादित किया जा रहा है एवं ऐसे प्रकरण, जिसमें योजना का गलत तरीके से लाभ लेने के लिए फेक आवेदन किए गए है, उनकी जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जा रही है।
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में सेंट्रल GST ने छापामार कार्रवाई की है। यहां सेंचुरी डेवलपर्स कंपनी के ऑफिस में टीम ने दबिश दी। जांच के दौरान यहां ढाई करोड़ से ज्यादा की जीएसटी चोरी का खुलासा हुआ है। जिसके बाद टीम ने फर्म के ठिकानों पर दबिश दी है। उखरी रोड बलदेव बाग स्थित ऑफिस और साइट पर भी सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापामार कार्रवाई की है।
Adv