रायपुर :- विगत कुछ दिनों से पुलिस को सूचना मिली थी कि बी.एस.यू.पी. कालोनी मुजगहन में कुुछ व्यक्ति बाहर से आकर अवैध रूप से निवास कर रहे है तथा कालोनी में अवैध गतिविधियां संचालित हो रहीं है।
रायपुर :- एक व्यापारी को चाकू मार कर लूट की वारदात हो गई है। लाखे नगर के पास चार लड़कों ने उसे रोक लिया। फिर उससे छीना झपटी करने लगे। इस दौरान उस पर टाइल्स से मारकर सिर भी फोड़ दिया। व्यापारी अपना दुकान बंद करके घर लौट रहा था। यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पीड़ित व्यापारी रितेश आडवाणी ने बताया कि वह करीब साढ़े 11बजे दुकान बंद करके घर लौट रहा था। उसकी लाखे नगर के पास शॉप है। इस दौरान सड़क पर चार लड़कों ने उसे रोक लिया। व्यापारी के साथ उसका भाई भी मौजूद था।
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिन्ह जारी कर दिया है। इन चुनाव चिन्हों का उपयोग निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ने वाले कर सकते हैं। आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इमसें मेयर और अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वालों के लिए 50 और पार्षद चुनाव लड़ने वालों के लिए 40 विकल्प दिए गए हैं।
रायपुर. राजधानी रायपुर में शिक्षा के मंदिर में इंसानीयत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. सेंट जोसेफ सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में ही एक छात्रा के साथ 11 वीं कक्षा के आरोपी छात्र ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना ने स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के अनुसार आरोपी छात्र एक पुलिस आरक्षक का बेटा है. छत्तीसगढ़ में यह पहला मामला है जब स्कूल के अंदर ही हैवानियत को अंजाम दिया गया है. जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा घटना के बाद से डर में थी और बीते 2 महीनों से स्कूल जाने से मना कर रही थी. परिजनों के काफी पूछने पर छात्रा ने अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने छात्रा के साथ पुलिस थाने पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी छात्र से पूछताछ कर रही है.
रायपुर। रायपुर के एक छात्र की शिकायत पर एयर इंडिया पर 91 हजार रुपये का जुर्माना लगा है। एअर इंडिया ने छात्र के बैग का वजन अधिक बताकर उससे रुपये वसूले थे, इस कारण छात्र को अपनी यात्रा रद करनी पड़ी थी और उसे टिकट का पैसा भी वापस नहीं किया गया था। छात्र ने इसकी शिकायत जिला उपभोक्ता आयोग में की थी। पांच साल बाद आयोग ने माना एयरपोर्ट स्थित बुकिंग आफिस के प्रबंधक और कंपनी के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय को जुर्माने की राशि देने का आदेश दिया है। छात्र के अधिवक्ता सुचित्रा बर्धन ने बताया कि बसंत विहार कालोनी, न्यू पुरैना निवासी आदित्य श्रीवास्तव बर्लिन (जर्मनी) में पढ़ाई करता था। 29 अगस्त 2019 को आदित्य ने तीन कनेक्टिंग हवाई टिकट कराए थे। रायपुर से दिल्ली, दिल्ली से स्टाकहोम और स्टाकहोम से बर्लिन। एक नवंबर को आदित्य को माना एयरपोर्ट पर बैग का वजन अधिक बताकर रोक दिया गया था। आदित्य ने अधिवक्ता के जरिये नोटिस भेजकर दूसरी यात्रा टिकट देने या फिर टिकट के पैसे 37 हजार रुपये वापस मांगे तो एअर इंडिया ने इसका जवान नहीं दिया।
रायपुर। राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सुबोध कुमार सिंह, भा.प्र.से. (1997) को प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त किया है। श्री सिंह को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद इस पद पर पदस्थ किया गया है।
रायपुर. राजधानी पुलिस ने आज सुबह-सुबह बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए सरप्राइज चेकिंग किया. सुबह 5 बजे जिले के 3 एडिशनल एसपी, 3 सीएसपी, 4 थाना प्रभारी और 150 पुलिस बल ने एक साथ मुजगहन थाना क्षेत्र के बीएसयूपी कॉलोनी में दबिश दी, जिससे अपराधी काप उठे. पुलिस ने वहां चाकूबाजी, नशीली दवाई की बिक्री करने वाले कई संदिग्धों और फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी. इस दौरान पुलिस ने 15 से संदिग्धों को हिरासत में लिया है.
रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को विधानसभा स्थित मुख्य समिति कक्ष में मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में धान खरीदी व्यवस्था सहित कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव, किसानों के लिए पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था, टोकन की स्थिति सहित विभिन्न किसान हित से जुड़े मुद्दे की समीक्षा की गई। बैठक में धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसानों को विक्रय में सहुलियत प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
रायपुर। दुर्ग जिले के सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच शिवनाथ नदी पर निर्माणाधीन नए पुल का काम पूर्ण होने के कगार पर है। 14 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बन रहे पुल का 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। अभी पुल के दोनों ओर सीसी रोड निर्माण का काम प्रगति पर है। अगले कुछ दिनों में पुल के ऊपर बीटी वर्क के बाद पुल आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा।
रायपुर। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 गरिमापूर्ण आयोजित करने के लिए कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग के उत्कृष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार करें। कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस में पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ध्वजारोहण, मंच, पंडाल व्यवस्था, बैठक व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि समारोह स्थल पर परेड कार्यक्रम, भाग लेने वाली टुकड़ियों का निर्धारण एवं रिहर्सल, स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों तथा उत्कृष्ठ झांकी को पुरस्कार वितरण के साथ ही कार्यक्रम के उद्घोषक का निर्धारण किया जाना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार पार्किंग एवं ट्रेफिक व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर विभागों द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली झांकियों के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति का निर्देश दिया। पुलिस परेड ग्राउंड में साफ-सफाई, अस्थाई शौचालय इत्यादि की व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ 24 जनवरी को रिहर्सल का भी निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
रायपुर. आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से घायल दो जवानों को रायपुर लाया गया है. राजधानी के एक निजी अस्पताल में घायल जवानों का इलाज जारी है. दरअसल, नारायणपुर में आज नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया जिसके चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके बाद दोनों घायल जवानों को बेहतर उपतार के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है.
रायपुर :- राज्य शासन ने मंत्रालय में पदस्थ एक संयुक्त सचिव, दो उप सचिव,तीन अवर सचिवों के विभाग बदले हैं। इनमें छह राप्रसे अधिकारी हैं।
रायपुर :- केंद्रीय गृह मंत्रालय के बाद राज्य के गृह मंत्रालय द्वारा बहाली आदेश जारी करने के बाद एक दिन बाद आईपीएस जीपी सिंह ने ज्वाइनिंग दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश में डीजीपी की रेस भी रोमांचक हो गई है। तमाम बाधाओं के बावजूद इस रेस में एक बार फिर से जीपी सिंह शामिल हो गए हैं।
दुर्ग :- सेक्टर 09 हास्पिटल से आमेश कुमार उम्रं 68 साल पता इस्पात नगर रिसाली,भिलाई का ईलाज दौरान स्वास्थ्य सुधार न होने पर एम्बुलेंस के माध्यम से सेक्टर 09 हास्पिटल भिलाई से रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर हेतु समय दोपहर 04.00 बजे रवाना किया गया जिसकी यातायात व्यवस्था हेतु जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देश तथा ऋचा मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा मिलकर बनाये गये ग्रीन कोरिडोर एवं हाइवे पेट्रोलिंग की सहायता से मात्र 38 मिनट में एम्बुलेंस को सेक्टर 09 हास्पिटल भिलाई से रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर पहुंचाया गया।
दुर्ग। संकरा। पाटन। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग के अंतर्गत उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सांकरा-पाटन, दुर्ग में पूर्वी क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 20-22 दिसंबर 2024 का दिन शुक्रवार को शुभारंभ हुआ है।
मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1508 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
सर्राफा बाजारों में आज भी सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट है। आज 24 कैरेट सोना औसतन 466 रुपये सस्ता होकर 75547 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी के भाव में आज 1335 रुपये की गिरावट है। आज चांदी 85700 रुपये के औसत रेट पर खुली। यह रेट आईबीए ने जारी किया है, जिसमें जीएसटी नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।
बंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई में धारावी झुग्गी बस्ती पुनर्विकास परियोजना को अडानी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड को दिए जाने के खिलाफ दायर याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया। मुख्य न्यायाधीश डी. के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति अमित बोरकर की खंडपीठ ने कहा कि याचिका का कोई आधार नहीं है इसलिए इसे खारिज किया जाता है।
पेंड्रा। जिले से पुलिस जवानों से मारपीट का मामला सामने आया है। इलाके में देर रात तक पान दुकान खोले जाने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस पेट्रोलिंग टीम दुकान बंद करवाने पहुंची थी। इसी बीच पान ठेला संचालक के पिता- पुत्र ने पुलिस जवान के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं घटना के बाद से हमला करने वाले दोनों पिता- पुत्र फरार हो गए हैं।
Adv