रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बाबा गुरु घासीदास के संदेशों को अपनाकर हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री साय आज मुंगेली जिले के तहसील मुख्यालय लालपुर धाम में आयोजित बाबा गुरू घासीदास के 268वें जयंती समारोह एवं तीन दिवसीय मेला कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने यहां बाबा गुरू घासीदास मंदिर एवं जैतखाम में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। बीते दो दिनों में प्रदेश का न्यूनतम औसत तापमान चार से पांच डिग्री तक बढ़ गया है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है। बादलों के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
रायपुर। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में में आज डिप्टी सीएम और पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने दंतेवाड़ा जिले में सड़क निर्माण में गड़बड़ी के मामले में कार्रवाई की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस मामले में पाँच अधिकारियों को निलंबित किया गया है और ठेकेदार से वसूली करते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को स्वामी विवेकानंद विमानतल पर रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ हमारे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के विस्तार का प्रतीक है। इस सेवा का आरंभिक किराया मात्र 999 रुपये है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आम जनता भी हवाई यात्रा का लाभ उठा सके।
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी ए.सी.सी.यू. द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है। इसी तारतम्य में दिनांक 18.12.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित रजबंधा मैदान पास कुछ व्यक्ति अपने पास शराब रखें है तथा अवैध रूप से बिक्री कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपियों को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के 02 व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम आसिफ खान एवं मोह0 वसीम अंसारी उर्फ गोलू निवासी मौदहापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी आसिफ खान एवं मोह0 वसीम अंसारी उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग-अलग थैलों में रखें कुल 575 पौवा अंग्रेजी शराब तथा बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 90,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 404/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी आसिफ खान आदतन अपराधिक प्रवृत्ति का है, जो पूर्व में भी थाना मौदहापारा से आबकारी एक्ट के प्रकरण से जेल निरूद्ध रह चुका है। इसके साथ ही आरोपी आफिस खान की मां एवं भाई को भी कुछ दिनों पूर्व थाना मौदहापारा से आबकारी एक्ट के प्रकरण में जेल भेजा गया है।
अंबिकापुर। खाद्य, राजस्व, डी.एम.ओ., मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को जय अम्बे राइस मिल एवं जय अम्बे एग्रोटेक, कांतिप्रकाशपुर में मिल की जांच की गई। उक्त जानकारी देते हुए जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि दोनों मिल एक ही परिसर में है, जांच के समय मिल के संचालक राजीव मित्तल मौके पर उपस्थित रहे। दोनों मिल का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें धान की स्टॉक लगभग 43,643 बोरी यानी 17457.20 क्विंटल एवं चावल अरवा 590.50 क्विंटल, चावल उसना 2611.50 क्विंटल मौके पर उपलब्ध पाया गया। उन्होंने बताया कि कस्टम मिलिंग 2023-24 का जय अम्बे राइस मिल में 21,550 क्विंटल एवं जय अम्बे एग्रोटेक में 21,550 क्विंटल चावल जमा करना शेष है। मौके पर जांच के दौरान मिलिंग प्रक्रिया बंद पाई गई। भौतिक सत्यापन में उपलब्ध स्टॉक एवं चावल जमा योग्य मात्रा में अंतर पाया गया। जिस कारण मौके पर उपस्थित पंचगणों के समक्ष उपलब्ध धान 43,643 बोरी लगभग मात्रा 17457.20 क्विंटल एवं चावल अरवा लगभग 590.50 क्विंटल, चावल उसना 2611.50 क्विंटल, दोनों मिल का स्टॉक मिलाकर जप्ती की कार्यवाही करते हुए मिल संचालक की सुपुर्दगी में किया गया एवं मिल को मौके पर सील किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि जांच के दौरान उठाव किये गये धान के अनुसार भौतिक सत्यापन में 1,05,230 नग धान बोरा कम पाया गया।
रायपुर। शहर में सीसी मार्ग हो या डामर रोड, इनमें पेच वर्क की आवश्यकता पड़ती है. यह कार्य बाजार में नई तकनीक के प्रयोग से मात्र दो घंटे तक स्पॉट को यातायात से सुरक्षित रखने पर पूर्ण हो जायेगा. इसमें उपयोग में लाये जाने वाले मटेरियल्स एवं केमिकल्स से दो घंटे में स्पॉट में पाट होल्स रिपेयर कार्य पूर्ण हो जायेगा एवं उसे व्यवस्थित स्वरूप मिल सकेगा. कम्पनी ने आज पचपेड़ीनाका चौक में पाट होल्स रिपेयर कार्य मैकेनिकल तौर पर करके डेमो किया. इस दौरान नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा उपस्थित रहे. आयुक्त ने कार्यपालन अभियंता को पाट होल्स रिपेयर कार्य का परीक्षण कर उसके कार्य एवं गुणवत्ता पर रिपोर्ट मांगी है, जिस पर नगर हित में तेजी से पेच वर्क करवाने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जा सके.
सुकमा। जिले के पूवर्ती गांव में स्थित नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी सदस्य माड़वी हिड़मा और बटालियन नंबर-1 के कमांडर देवा बारसे का घर टूट गया है। सूत्रों का कहना है कि, जब से यहां कैंप खुला है, तो हिड़मा अपनी मां को लेकर चला गया है। घर खंडहर बन गया है। पड़ोसी गांव वाले आए और उन्होंने तोड़ दिया। यहां से कुछ ही दूरी पर सुरक्षाबलों का कैंप है। अब सवाल है कि ये घर किसने तोड़ा है ? क्या ये घर ग्रामीणों ने तोड़ा है? घर को तुड़वाने में क्या पुलिस की भूमिका है? क्या ये घर वाकई नक्सलियों ने ही तोड़ा है? फिलहाल इन पूरे सवालों के जवाब पर अभी संशय बना हुआ है। इसी साल पूवर्ती गांव में सुरक्षाबलों का कैंप खुला है। जिस दिन कैंप खुला उस दिन हिड़मा की मां अपने घर में ही थी। SP किरण चव्हाण ने हिड़मा की मां से मुलाकात की थी। जैसे-जैसे दिन गुजरता गया और फोर्स ने इस गांव में अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी तो हिड़मा की मां भी गांव से कहीं चली गई।
बिलासपुर। बिलासपुर में अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी बाइक पर बदमाश युवक ने आग लगा दी। जिससे बाइक धू-धूकर जल गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाश बॉटल में पेट्रोल लेकर बाइक पर डालते दिख रहा। जिसके बाद वो माचिस से आग लगाकर भागते नजर आ रहा है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के परसाडीह निवासी शिवपाल लहरे बिलासपुर में प्राइवेट जॉब करता है। वो पिछले सात-आठ महीने से अपने दोस्तों के साथ सरकंडा क्षेत्र के मोपका स्थित रवि इन्क्लेव में किराए पर रहता है। शनिवार को वो अपने दोस्तों के साथ रिवर व्यू की तरफ घूमने गया था। वहां से शाम पांच बजे लौटने के बाद उसने अपनी बाइक को अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी किया और ऊपर फ्लैट में चला गया। इस दौरान वो अपने दोस्तों के साथ ऊपर रूम में सो रहा था। देर रात करीब दो बजे अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके रूम का दरवाजा खटखटाया और बताया कि उसकी बाइक में आग लग गई है। तब वह दोस्तों के साथ नीचे पार्किंग में आया। इस दौरान बाइक धू-धूकर जल रही थी। किसी तरह उन्होंने मिलकर आग बुझाया। लेकिन, तब तक बाइक पूरी तरह जलकर गई थी।
रायपुर। पुस्तैनी मकान को लेकर एक डॉक्टर को धमकाने का मामला सामने आया है। उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। शिकायतकर्ता मोहम्मद शोएब अखाई ने बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता लेकर बताया कि मेरे बड़े भाई सोहेल मकान के नाम पर अक्सर लड़ाई झगड़ा करते हैं। पुशतैनी सम्पति में उन्होंने 1 करोड़ की प्राप्ति बजी कर ली। जिसका लिखित प्रमाण उनके पास मौजूद है। बड़े भाई ने उनकी मां से भी मारपीट की जिसकी रिपोर्ट मोवा थाने में दर्ज कराई गई थी। इतना ही उनके बड़े भाई ने डॉक्टर शोएब की सगाई के बाद उनके ससुरालवालों से 1 करोड़ का दहेज भी मांगा। जिसका डॉक्टर ने विरोध किया तो फ़र्ज़ी केस में फसाने की धमकी दी। डॉक्टर की डिग्री को फर्जी बताकर सोशल मीडिया में में पोस्ट डाले। इसलिए उन्होंने अब पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की है। उन्होंने इसकी शिकायत मानवाधिकार आयोग से भी की है। एक शादीशुदा महिला बेहद डरी हुई है। पीड़ित महिला ने अपने भाई और मां पर आरोप लगाया है कि दोनों द्वारा पति की हत्या की धमकी देकर 25 लाख की फिरौती मांग रहे है। इस घटना की जानकारी पीड़िता ने रायपुर एसपी और थाना प्रभारी सिविल लाइन को दी है। निखत खान ने अपने शिकायत में बताया कि... मैं घर की बडी संतान हूं। मेरी माता श्रीमती जुबेदा बेगम का मेरे ससुराल में हर हमेशा मुझसे मिलने के लिये आना जाना लगा रहता था। इस बीच मेरी माता के द्वारा मुझे रकम 4,00,000/- रू. रफ्ता रफ्ता बतौर उधार प्राप्त कर अपने बडे पुत्र सुहेल अखाई को दिया गया। मेरी माता के द्वारा पारिवारिक सम्पत्ति को विक्रय कर समस्त रकम मेरे भाई सुहैल को दे दिया गया जब परविार एवं समाज के लागों के द्वारा आपत्ति ली गई और कहा गया कि "सुहैल के अलावा तुम्हारी दो संतान और भी शोएब एवं निखत है उसे भी कुछ दे दो" । समाज के लोगों के द्वारा माता धर्म का निर्वहन किये जाने के निवेदन पर मेरी माता के द्वारा अपने हक हित स्वामित्व एवं आधिपत्य की सम्पत्ति मकान जो कि वाके मौजा मोवा पहनं 45, रायपुर स्थित खसरा नंबर 221 / 32 रकबा 1520 वर्गफुट भूमि पर निर्मित मकान जिसके भूतल पर 1000 वर्गफट एवं प्रथम तल पर 900 वर्गफुट निर्मित है को पंजीकृत दान विलेख के माध्यम से दिनांक 25/06/2024 को मुझे एवं मेरे छोटे भाई शोएब अखाई के पक्ष में दान स्वरूप प्रदान कर उसका कब्जा सौंप दिया गया। जिसे हम दोनों भाई बहनों ने स्वीकार किया है। जिसका पुस्तक क्र. 01, ग्रन्थ क्र. 2204, पृष्ठ क्र. 155 से 177, दस्तवेज क्र. CG-2024-25-109-1-2294 है। मेरे पति से मेरी माता के द्वारा 4,00,000/- रू. रफ्ता रफ्ता कई किश्तों में लिया गया मांगे जाने पर माता एवं भाई सुहैल अखाई के द्वारा एक चेक प्रदान किया गया उसके बाद मेरे पति से और पैसे 25,00,000/- की मांग किया जाने लगा । मेरे पति के द्वारा मना किये जाने पर मेरी माता एवं मेरा भाई दोनों मेरे घर आये और मुझसे कहने लगे कि "अपने पति को बोल देना कि मुझे 25,00,000/- रू. जल्द से जल्द दे दे। क्योंकि हिबा में मेरे द्वारा तुम्हें एवं शोएब को मोवा स्थित सम्पत्ति को दी गई है, मेरे द्वारा कहा गया कि उपरोक्त सम्पत्ति तो आपने अपनी मर्जी से परिवार एवं रिश्तेदारों के कहने जाने पर प्रदान किया है। इससे ज्यादा तो नगदी के रूप में आपने सुहैल को दे दिया है। इतना सुनते हुए सुहैल कहने लगा कि "मेरे ससुर शहर के नामी वकील है, झूठ को सच एव सच को झूठ साबित करना इनके दाये हाथ का खेल है आज तक इन्होंने कोई केस हारा नहीं है" कहकर कहने लगा कि तुम्हरा पति यदि शीघ्र उक्त रकम नगद नहीं दिया तो तुम्हारे पति एवं शोएब को जान से मरवा देंगे या झूठे केस में फंसाकर जेल की चक्की पिसवा देंगे।' उक्त धमकी चमकी सुनने के बाद मैं अत्यंत डर गई हूं। मैं अच्छी तरह जानती हूं कि मेरा भाई सुहैल गुण्डा प्रवृत्ति का व्यक्ति है, उसके विरूद्ध थाना खरोरा में पूर्व बलवा एवं लडाई झगडा मार पीट का आरोपी है।
रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को साइबर अपराधों मे ठगी की रकम को विदेश भेजने वाले सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिया गया है। थाना आमानाका के अपराध क्रमांक 433/24 धारा 420,34 की विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर में की जा रही है। विवेचना क्रम में आरोपी पवन कुमार निवासी उत्तम नगर दिल्ली एवं गगनदीप विकासपूरी एक्सटेंशन दिल्ली को पूर्व में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए प्रोगेसिव प्वाइंट लालपुर रायपुर मे रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही में आरोपी संदीप रात्रा पिता इंद्रजीत रात्रा उम्र 41 वर्ष जैन पार्क उत्तम नगर दिल्ली व राजवीर सिंह पिता स्वर्गीय गुरमेल सिंह उम्र 22 वर्ष पता हीरापुर रायपुर से प्रकरण से संबंधित दस्तावेज जप्त किया गया। साथ ही आरोपियों द्वारा उनके आधार कार्ड में पता बदलवाकर अन्य फर्जी कंपनी क्रोमा शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स बनाया गया था, उक्त कंपनी के नाम से इंडियन ओवरसीज बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, यूनियन बैंक में फॉरेक्स ट्रेडिंग के माध्यम से रकम विदेश भेजने के लिए बैंक खाता खुलवाया गया था। आरोपियों द्वारा इन बैंक खातों का प्रयोग भविष्य में साइबर क्राइम से प्राप्त ठगी की रकम को विदेश भेजने के लिए किया जाता। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
रायपुर। राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस पार्टी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया है. पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में अंबेडकर चौक से राजभवन तक कांग्रेस ने प्रदर्शन रैली निकाली. मणिपुर में अशांति, कारोबारी गौतम अडानी पर अमेरिका मे एफआईआर, आदिवासी बच्चों को गोली लगने के मामलों को लेकर ये प्रदर्शन किया गया. राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर कांग्रेसी ज्ञापन सौपेंगे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आदिवासी बच्चों को गोली लगने मामले में हम लोग शुरू से कहते थे बस्तर में शांति लाना है, लेकिन किसी निर्दोष आदिवासियों को मार कर नहीं. बीते दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा था, हमारे आदिवासी बच्चों को गोली लगी, गुपचुप तरीके से प्रशासन ने उसे दबाने का प्रयास किया, ताकि यह दिखाया जा सके कि बस्तर नक्सलवाद खात्मे की ओर है. उन्होंने कहा कि वहां पर लगातार हत्याएं हो रही हैं. एक हफ्ते में पांच लोगों की हत्याएं हुई हैं, इसका जिम्मेदार कौन है ? इस घटना को सरकार ने छुपाने का प्रयास किया और झूठी रिपोर्ट पेश की. गृह मंत्री को तसल्ली देने का काम किया. आज वह सच्चाई सामने आई कि तीन से चार आदिवासियों को गोली लगी है, राज्य सरकार इसकी जिम्मेदार है.
रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार व रायपुर प्रेस क्लब के मानद सदस्य चौबे कालोनी निवासी जगदीश वाढेर (उम्र 58 वर्ष) का बुधवार 18 दिसंबर को आकस्मिक निधन हो गया है। उन्होने दो समाचार पत्र में काफी लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी थी। अंतिम संस्कार 19 दिसंबर, गुरुवार को दोपहर 2 बजे मरवाड़ी शमशानघाट में किया जाएगा।
राजनांदगांव। कहा जाता है कि एक कलाकार अपनी कला को जिंदा रखने के लिए हर जतन करता है। उसे कोई भी बाधा नहीं डिगा सकता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है, यहां एक कलाकर अपनी पिता की मौत की खबर सुनने के बाद भी रंगमंच के अभिनय और जीवन की अदाकारी को बखूबी निभाया। उन्होंने अपने कला के प्रदर्शन के दौरान इसकी जरा भी जानकारी किसी की नहीं होने दी। चेहरे पर दुखों के भाव को मुस्कान में बदल कर लोगों का मनोरंजन करते हैं। यह कहानी राजनांदगांव जिले के रहने वाले कलाकार नागेश पठारी का है। दरअसल, बीतें दिनों बस्तर संभाग में बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर 15 दिसबंर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। नक्सल प्रभावित ग्रामीणों की स्थिति को लेकर दोपहर 3 बजे प्रस्तुत होना तय था। इस नाटक की अगुवाई नागेश पठारी कर रहे थे। वे इस नाटक में मुख्य भूमिका में थे। प्रस्तुति से ठीक पहले नागेश के पिताजी जीआर पठारी का निधन हार्ट अटैक की वजह से राजनांदगांव में हो गया। इसकी खबर नागेश को दी गई। अपने पिता की मृत्यु की खबर सुनने के बाद भी नागेश ने अपने नाटक के प्रदर्शन को ही प्राथमिकता दी। अपने पिता के शोक भाव को मन के एक कोने में दबाकर उन्होंने गाना गाया, नृत्य किया। नागेश ने अपनी भावनाओं को अपनी अदाकारी के बीच नहीं आने दिया और जिंदगी के अभिनय को रंगमंच पर प्रकट नहीं होने दिया। यह घटना दूसरे कलाकारों के लिए प्रेरणादायक रही।
रायपुर. कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. शाहिद अली की सेवा समाप्त कर दी गई है. इसका आदेश उच्चतम न्यायालय के निर्णय के आधार पर विश्वविद्यालय ने जारी किया है. शाहिद अली जनसंचार विभाग के अध्यक्ष थे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिपालन में 2024 में दायर यचिका क्रमांक एसएलपी 10563 के डिस्पोज ऑफ (खारिज) होने पर विश्वविद्यालय ने सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि डॉ. शाहिद अली का स्टे सुप्रीम कोर्ट ने 27 नवंबर 2024 को हटा दिया था.
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ी संख्या में सिविल जजों का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत कई जजों का तबादला किया गया है। तबादले के अलावा प्रमोशन भी किया गया है। रायगढ़ में डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज के रूप में पदस्थ संतोष कुमार आदित्य को बिलासपुर में स्थित जुडिशल ऑफिसर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में डायरेक्टर बनाया गया हैं। जुडिशल ऑफिसर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर सिराजुद्दीन कुरैशी को बिलासपुर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।
रायपुर । छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि चेंबर की मांग पर प्रशासन ने मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क में छूट प्रदान की जिसके लिए चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी ने प्रदेश के समस्त व्यापारियों और किसानों की ओर से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सफल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं । जनसंपर्क विभाग द्वारा खुशहाल एक साल इवेंट के ज़रिए छत्तीसगढ़ सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं को राजधानी रायपुर के लोगों के बीच पहुंचाया जा रहा है । मनोरंजन , गेम्स , हंसी मज़ाक के माहौल में लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही और इस बीच सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं संबंधी प्रश्न भी रोचक ढंग से पूछे जा रहे हैं । सही जवाब देने पर उन्हें आकर्षक गिफ्ट वाउचर्स , उपहार भी दिए जा रहे हैं । योजनाओं की सही जानकारी और उस पर से सही जवाब देने पर मिलने वाले उपहार से लोगों के उत्साह में चार चांद लग रहा है । रविवार 15 दिसंबर मैग्नेटो मॉल से शुरू हुए खुशहाल एक साल इवेंट के सिलसिले की कड़ी में मंगलवार 17 दिसंबर को दूसरा कार्यक्रम तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में किया गया । शाम की गुलाबी ठंड में मरीन ड्राइव पे वॉक करने , फ़ूड और गेम जोन में आनेवाले सैकड़ों लोगों ने इवेंट शुरू होने पर रुक कर इसका भरपूर आंनद लिया । कोई खड़े खड़े , कोई तालाब किनारे बैठकर , तो कोई कुर्सी में बैठकर इवेंट का लुत्फ उठाता रहा । बच्चे , बड़े , बुजुर्ग , युवा सबने ख़ुशहाल एक साल इवेंट में भाग लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना , नियद नेल्ला नार योजना , औद्योगिक विकास नीति , बस्तर पर्यटन कॉरिडोर , बढ़ती विमान सेवाएं , अधोसंरचनात्मक विकास के कार्यों को दिल से सराहा ।
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी है. विपक्ष लगातार सरकार को धान खरीदी के मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रही हैं. इसपर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है.
Adv