बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • बस्ती में घुसा हाथी, रातभर मचाया उत्पात

    15-Dec-2024

    रायगढ़। रायगढ़ वन मंडल में शुक्रवार की रात एक हाथी संबलपुरी बस्ती में पहुंच गया। इस हाथी ने किसान के खलियान में रखा 3 बोरी धान सफाचट कर दिया। जिसका वीडियो भी आज सामने आया है। जिसमें बड़े ही मजे से हाथी धान खाता नजर रहा है। ओडिशा की सीमा को पार कर हाथी जामंगा कुकुर्दा होते हुए संबलपुरी बस्ती में पहुंचा था। गांव में रहने वाले शिव कुमार राठिया के खलियान में धान की बोरिया रखी हुई थी। जिसमें से 3 बोरी धान को उसने खा लिया। इसके अलावा गांव के रामभगत के 4 बोरी धान को हाथी ने खाया। हाथी के मौजूदगी की जानकारी जब ग्रामीणों को लगी, तो उन्होंने मामले की सूचना वन अमला को दी। जिसके बाद वनकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों ने किसी भी प्रकार से उसके साथ छेड़छाड़ करने मना कर दिया गया। रात में करीब साढ़े 10 बजे हाथी यहां से धान खा कर जंगल के रास्ते वह जुनवानी की ओर चले गया। 

  • रायपुर: सरकारी बंगले में घुसी तेज रफ्तार कार

    15-Dec-2024

    रायपुर। रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सीएम हाउस के पीछे पूर्व विधायक के बंगले में एक अनियंत्रित कार घुस गई। वहीं, इस घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां सीएम हाउस के पीछे दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा का बंगला स्थित है। रविवार सुबह कए अनियंत्रित कार देवती कर्मा के बंगले की मुख्यद्वार से होते हुए अंदर घुस गई और दीवार से टकरा गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान गेट में तैनात सुरक्षा कर्मचारी बाल-बाल बच गए। 

  • रायपुर में ग्रीन लाईट ढाबा के पास गांजा तस्कर गिरफ्तार, 48 हजार नकदी भी जब्त

    15-Dec-2024

    रायपुर। ग्रीन लाईट ढाबा के पास गांजा तस्कर गिरफ्तार हुआ है। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत ग्रीन लाईट ढाबा के पास 01 व्यक्ति दोपहिया वाहन गांजा रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम संजू उर्फ संजय मराठा निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी संजू उर्फ संजय मराठा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.200 किलोग्राम गांजा, नगदी ब्रिकी रकम 48,000 रूपये तथा प्रकरण से संबंधित दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी/04/क्यू ए/8783 जुमला कीमती लगभग 1,70,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 817/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी संजू उर्फ संजय मराठा पिता मधुकर राव मराठा उम्र 40 साल निवासी काशीराम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर। 

  • कांकेर में BSF कैंप के पास IED ब्लास्ट, जवान घायल

    15-Dec-2024

    कांकेर। जिले में बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9.30 बजे हेटारकसा गांव की सड़क पर पानीडोबीर कैंप के पास हुई। एलेसेला ने बताया कि सुरक्षाबलों के दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। दल जब हेटारकसा गांव की सड़क पर पानीडोबीर कैंप के करीब था तब उन्हें वहां बारूदी सुरंग होने की जानकारी मिली।  उन्होंने बताया कि जब बारूदी सुरंग को निष्क्रिय किया जा रहा था तब वह फट गया, जिससे बीएसएफ जवान बी ईश्वर राव के हाथ और चेहरे पर मामूली चोटें आईं। अधिकारी ने बताया कि घायल जवान का प्रारंभिक उपचार किया गया और बेहतर चिकित्सा के लिए उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रविवार को रात करीब डेढ़ बजे रायपुर पहुंचे। वह रायपुर और बस्तर जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

  • धमतरी ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के गति नियंत्रण के लिए लगाया स्टॉपर

    15-Dec-2024

    धमतरी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चन्द्रा के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा ग्राम दुगली, धमतरी-नगरी राजकीय राजमार्ग 23, जहाँ से अनेक छोटी बड़ी वाहनें प्रतिदिन तेज रफ्तार से गुजरती है, जिससे सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, दुर्घटना की रोकथाम एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के सुरक्षा के दृष्टिगत शास० उच्च० मा० वि० एवं गट्टासिल्ली मोंड़ दुगली के पास वाहनों के गति नियंत्रण हेतु स्टापर का जिग-जैग बनाकर लगाया गया। इसी कड़ी में सेहरा डबरी के पास घटित सड़क दुर्घटना जिसमें भखारा थाना में पदस्थ पुलिस आरक्षक केशव मुरारी सोरी जी की तेजगति से चल रहे अज्ञात टैंकर वाहन के द्वारा ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से मौके पर ही मौत हो गई। उक्त घटना स्थल का निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा उपाय के तहत सड़क दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने एवं तेजगति से चलने वाले वाहनों में अंकुश लगाने हेतु घटना स्थल सेहराडबरी के पास स्टापर का जिग-जैग बनाकर आदेशात्मक गतिसीमा बोर्ड लगाया गया। 

  • ड्यूटी से गायब 2 प्रधान पाठक हुए सस्पेंड

    15-Dec-2024

    राजनांदगांव। स्कूल में बगैर सूचना लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले 2 प्रधान पाठकों को डीईओ प्रवास बघेल ने निलंबित किया है। उन्होंने डोंगरगांव ब्लॉक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी एवं शासकीय काम में लापरवाही करने पर शिक्षकों को फटकार लगाई। कई स्कूलों में शिक्षक गप मारते मिले। उन्हें पढ़ाई और छमाही परीक्षा पर ध्यान देने सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि स्कूल लगने के दौरान शिक्षकों की मनमानी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुखदेव राम लाउत्रे प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला पथरा टोला डोंगरगांव बिना पूर्व सूचना स्कूल में लंबे समय से अनुपस्थित मिले। शालेय दस्तावेज का संधारण नहीं करने, आदेशों का पालन नहीं करने अन्य पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही के चलते उन्हें निलंबित किया गया है। संजीव गंधर्व प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला आरी डोंगरगांव ब्लॉक को स्कूल कार्य में अनुपस्थित रहने, पदोन्नति के बाद पूर्व शासकीय प्राथमिक शाला कोकपुर में कार्यरत अवधि का वित्तीय प्रभार नहीं सौंपने, आदेशों का पालन नहीं करने, पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता की वजह से दोनों प्रधान पाठकों को निलंबित किया गया है। डीईओ ने इस तरह की कार्रवाई लगातार करने की बात कही है। साथ ही संबंधितों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन की चेतावनी दीगई है। वहीं कार्रवाई को लेकर विभाग में चर्चाएं जारी है। 

  • रेलवे ने दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन में कोच करने का लिया निर्णय

    15-Dec-2024

    रायपुर। दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 16 कोच हैं, जो पूरी तरह नहीं भर पा रही है। केवल 30 से 35 प्रतिशत ही यात्री इसमें सफर कर रहे हैं। लिहाजा रेलवे ने कोच की संख्या कम करने का विचार किया है। यही स्थिति नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की थी, जिसके कारण रेलवे को कोच कम करना पड़ रहा है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि आठ कोच कम होने से वंदे भारत एक्सप्रेस को पर्याप्त संख्या में यात्री मिलने लगेंगे। रायपुर स्टेशन से विशाखापट्टनम के लिए एक दिन में वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक नियमित एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं। इनमें समता एक्सप्रेस में एसी व स्लीपर में वेटिंग है, जबकि रायपुर-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस एसी थर्ड में सीट उपलब्ध है। यहीं स्थिति अन्य ट्रेनों की भी है। 

  • बस्तर की बदल रही तस्वीर

    15-Dec-2024

    रायपुर। बस्तर की तस्वीर बदल रही है, इस बात को लोगों तक पहुंचाने के लिए आज अखबारों में “मैं हूँ बदलता बस्तर” का विज्ञापन छपा है, जिसमें दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करते ही बदलते एक वीडियो डिस्प्ले होता है, जिसमें बस्तर के बदलते हालात को देखा जा सकता है. दरअसल, यह विज्ञापन जनसम्पर्क विभाग ने जारी किया है, जो आज सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जनसम्पर्क का यह अभिनव प्रयोग है, जिसमें फिक्स्ड विज्ञापन प्रदर्शित करने के साथ ही वीडियो भी डिस्प्ले हो रहा है. पिछले एक साल में राज्य सरकार ने नक्सली मोर्चे पर बड़ी कामयाबी हासिल की है. कभी नक्सलियों के गढ़ रहे अधिकांश हिस्सों को नक्सलमुक्त कराने के साथ ही वहां विकास के काम शुरू किए गए हैं. यही सब बदलते बस्तर की तस्वीर में दिखाई गई है. 

  • रायपुर में कांग्रेस विधायक दल की हुई बैठक

    15-Dec-2024

    रायपुर। रविवार दोपहर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें विधानसभा के सोमवार से शुरू हो रहे शीत सत्र के लिए रणनीति बनाई गई । बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज, प्रभारी सचिव जरिथा लैतफलांग,शरत कुमार,विजय जांगिड़, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत कई पूर्व विधायक मंत्री शामिल हुए। 

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर ओलंपिक का किया समापन

    15-Dec-2024

    जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर ओलंपिक का समापन किया। 

  • प्राचार्य पर 9 लाख गबन करने का आरोप, काॅलेज डायरेक्टर पहुंचा थाने

    15-Dec-2024

    रायगढ़। ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें मां मंगला नर्सिंग काॅलेज की पूर्व प्राचार्य ने अपने भाई के साथ मिलकर काॅलेज के खाते से 9 लाख रूपए से अधिक रकम को अलग अलग खाते में ट्रांसफर कर ठगी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद काॅलेज के डायरेक्टर ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराया है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सारगढ़ बिलाईगढ़ जिला के ग्राम नदीगांव में रहने वाला गोविंदचंद्र चौहान पुसौर क्षेत्र के लोहरसिंह स्थित मां मंगला नर्सिंग काॅलेज का डायरेक्टर है। उसने पुसौर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि साल 2014 में काॅलेज में नैन्सी सरोजा रंजित को काॅलेज का वाईस प्रिंसीपल पद के लिए नियुक्त किया गया था। उसके काम को देखते हुए उसे प्राचार्य के पद पर पदोन्नत किया गया। जिसे प्रतिमाह 72500 रु वेतन दिया जा रहा था।  प्राचार्य नैन्सी सरोजा को महाविद्यालय का वित्तीय अधिकार भी दिया गया था। नैन्सी ने अपने भाई सैम मैथ्यूराज को प्रशासनिक अधिकारी व कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्त की थी। जिसका वेतन 18000 रूपए प्रतिमाह था। दोनों को काॅलेज की पूरी जिम्मेदारी व वित्तीय अधिकार सौंपा दिया गया था। कर्मचारियों का वेतन तथा काॅलेज के उपयोग के लिए खरीदी किए जाने वाले सामानों के रकम का भुगतान व काॅलेज के अन्य काम के लिए खर्च किए जाने वाली राशि, छात्र-छात्राओं का फीस जमा करने की जबाबदारी उन दोनों की थी। इसके अलावा नैन्सी ने अपने रिस्तेदार आल्विन मैथ्यू निथिया के खाता में भी रकम ट्रांसफर किया था। इस तरह मां मंगला नर्सिंग काॅलेज की पूर्व प्राचार्य नैन्सी सरोजा व उसके भाई सैम मैथ्यूज द्वारा काॅलेज धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। जिसकी जानकारी होने के बाद गोविंदचंद्र ने पुसौर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में अपराध कायम कर आगे की जांच में जूट गई है। 

  • छत्तीसगढ़ में नहीं मिला ग्राहक, तो बाइक को बेचने ओडिशा ले जा रहे चोर पकड़ाए

    14-Dec-2024

    रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने कल ऐश्वर्यम कॉलोनी, गोवर्धनपुर से चोरी हुई होण्डा सीबी साइन बाइक के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपियों ने अक्टूबर माह में बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बाइक चोरी की रिपोर्ट 3 नवंबर को पीड़ित ज्योतिष कुमार सोनी (38 वर्ष) ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 29-30 अक्टूबर की रात अपार्टमेंट के नीचे खड़ी उनकी होण्डा सीबी साइन (ग्रे रंग, नंबर CG10 X-2688) चोरी हो गई थी। इस पर थाना चक्रधरनगर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 506/2024 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया । थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम को 13 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध पंजरी प्लांट के पास चोरी की बाइक लेकर घूम रहे हैं। पुलिस ने पंजरी प्लांट के पास घेराबंदी कर संदेही-शिवम बरेठ (19), शंकर बरेठ (27), और पीयूष उर्फ किश बंसोड (18) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने 29 अक्टूबर की रात ऐश्वर्यम कॉलोनी से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि शंकर बरेठ ने बाइक का लॉक तोड़ा था, जबकि शिवम और पीयूष ने बाइक को धक्का देकर बाहर निकाला और शॉर्ट वायरिंग से स्टार्ट कर अपने घर ले गए। वे बाइक को बेचने की फिराक में थे, लेकिन ग्राहक नहीं मिलने पर 13 दिसंबर को इसे ओडिशा ले जाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने चोरी की बाइक जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवम बरेठ और शंकर बरेठ, निवासी बैकुंठपुर, तथा पीयूष बंसोड, निवासी चंद्रनगर, शामिल हैं। पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से यह मामला सुलझ सका। 

  • पत्थरबाज बच्चे गिरफ्तार, ट्रेन को पहुंचाए थे नुकसान

    14-Dec-2024

    राजनांदगांव। रेल सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव की टीम ने जनशताब्दी एक्सप्रेस के ऐ सी डिब्बो में पत्थर मारने वालों को आधे घंटे के अंदर पकड़ लिया. 12 दिसंबर को समय 16:27 बजे आरपीएफ मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष नागपुर एवं ट्रेन नंबर 12070 में तैनात अनुरक्षण दल से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी सं.12070 जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोच नं.-सी/3 में राजनांदगांव स्टेशन से रवाना होने के बाद गौरीनगर फाटक से आगे रेलवे किमी नं.-895/12-14 के पास बाहर से पत्थर लगा है, जिससे उक्त ट्रेन के कोच नं.-सी/3 के चेयर नंबर-14,15,17,18 की खिड़की का कांच चटक गया है.  उक्त सूचना पर तुरंत पोस्ट प्रभारी रे.सु.ब. राजनांदगांव निरीक्षक तरूणा साहू, एन. जयाप्रकाश, सहा सुरक्षा आयुक्त रेसुब नागपुर को सूचना देते हुए उनके निर्देशन में प्र.आ. राजेन्द्र रायकवार आरक्षक प्रमोद यादव के साथ तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुए और गौरीनगर फाटक से आगे रेल लाईन किनारे-किनारे से घटनास्थल पर पहुंचे तो 2 छोटे लडकों को मौके पर मौजूद पाकर उन्हें रोककर उनसे प्रेमपूर्वक पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपना नाम व पता बताया आगे और विश्वास में लेकर ट्रेन में हुई पत्थरबाजी की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वह दोनों दोस्त हैं एवं आगे इमली के पेड़ से इमली तोडने के लिए गये थे,वापस लौटते वक्त दोनों आपस में एक-दूसरे से ज्यादा पत्थर फेंकने की होड लगा रहे थे इसी दौरान राजनांदगांव स्टेशन साईड से एक ट्रेन को आते देख उसके AC डिब्बों के कांच पर निशाना लगा रहे थे और ट्रेन के डिब्बे पर पत्थर फेंक दिया जो कि ट्रेन के कांच में लग गया, उन्हें नहीं पता था कि गाड़ी का कांच टूट जायेगा या किसी को चोट लग जायेगी एवं उक्त घटना में अपनी गलती स्वीकार की 

  • किसान करवा रहा था धान की मिंजाई, हो गया बड़ा हादसा, सब जलकर राख

    14-Dec-2024

    बलरामपुर. धान मिसाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां धान मिसाई कर रहे ट्रैक्टर और थ्रेसर में अचानक आग लग गई. जिससे ट्रैक्टर और थ्रेसर जलकर खाक हो गए. वहीं आग लगने से फसलों को भी नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि दहेजवार में किसान के खलिहान में धान की मिसाई की जा रही थी. फिलहाल आग लगने की वजह साफ नही हो पाई है. घटना बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की है. जानकारी मुताबिक, खेत में धान मिसाई कर रहे ट्रैक्टर और थ्रेसर में आग लग गई. पहले ट्रैक्टर के इंजन में आग लगी, जिसके बाद ,फसल भी जलकर खाख हो गई. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि इंजन में शार्ट शार्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. वहीं राजस्व की टीम आगजनी से हुए क्षति का आंकलन करने में जुटी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. 

  • बिना अनुमति पहाड़ की खुदाई, ट्रेनी IAS ने क्रशर मशीन को किया सील

    14-Dec-2024

    बिलासपुर। बिलासपुर में खनिज विभाग ने पहले जिस क्रशर खदान को अनुमति देने के बहाने पहाड़ की अवैध खुदाई करने की छूट दी थी, उसे ही अब सील कर दिया है। दरअसल, अवैध खुदाई की शिकायत पर पर तहसीलदार और प्रशिक्षु IAS ने जांच की, तब पूरी गड़बड़ी सामने आई। उन्होंने कलेक्टर को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद अब खनिज विभाग ने लीज क्षेत्र से बाहर क्रशर संचालित होने के कापर क्रशर मशीन को सील कर मालिक को नोटिस जारी किया है। वहीं खनिज और राजस्व तथा पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन करते हुए 9 वाहनों को जब्त किया है। पूरा मामला कोटा क्षेत्र का है।  दरअसल, ग्राम कलारतराई के बाकीघाट में गोयल क्रेशर संचालित है, जहां पिछले लंबे समय से अवैध उत्खनन करने और पहाड़ को खोद कर कोल वाशरी में मुरुम डंप करने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर बीते दिनों तन्मय खन्ना IAS सहायक कलेक्टर प्रभारी तहसीलदार कोटा एवं राकेश ठाकुर नायब तहसीलदार कोटा ने राजस्व विभाग की टीम बनाकर जांच की। जांच टीम द्वारा लीज का दस्तावेज, माइनिंग प्लान, नक्शा, रॉयल्टी पेपर आदि की मौके पर उपस्थित होकर जांच की गई। तब पता चला कि अवैध खुदाई की शिकायत सही है। 

  • हॉस्टल में छात्र ने की आत्महत्या, अंबिकापुर में कर रहा था एग्रीकल्चर की पढ़ाई

    14-Dec-2024

    सरगुजा। राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय में पढ़ने वाले सेकंड ईयर के छात्र विवेक अनंत ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली जिसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां पहुचने से पहले ही छात्र ने दम तोड़ दिया था। घटना का कारण क्या है ये स्पष्ट नहीं हो सका है। तो वहीं पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि, अंबिकापुर शहर से लगे अजिरमा स्थित राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय के हॉस्टल में छात्र विवेक अनंत रहकर पढ़ाई करता था जो कि मुंगेली जिले का रहने वाला था। आज सुबह 8 बजे उसके दोस्त मिलने रूम पहुँचे तो दरवाजा अंदर से बंद था जिसके बाद दोस्तों ने खिड़की की तरफ से जाकर देखा तो विवेक अनंत फांसी के फंदे से लटका हुआ था जिसे दोस्तों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर शव को फामसी के फंदे से उतारा और उसे अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत छात्र को मृत घोषित कर दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि छात्र मुंगेली जिले का रहने वाला है इसकी जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है। दूसरी तरफ गांधीनगर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। छात्र ने आत्महत्या जैसा कदम क्यो उठाया ये स्पस्ट नही हो सका है हालांकि पुलिस मृतक छात्र के परिजनों के आने के बाद उसके कमरे की बारीकी से जांच करेगी। 

  • छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र, मंत्रियों को देने होंगे 814 प्रश्नों के जवाब

    14-Dec-2024

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। चार बैठकों वाले इस सत्र में कई महत्वपूर्ण काम होने वाले हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज बताया कि इस सत्र में सरकार की तरफ से चार संसोधन विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें पहला विधेयक विधानसभा सदस्यों के वेतन भत्तों तथा पेंशन को लेकर है। एक विधेयक भू राजस्व संहिता में संसोधन का है। दो विधेयक नगर पालिक और नगर पालिका अधिनयम में संसोधन का है। इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2024-25 के दूसरे अनुपूरक बजट को भी पेश किया जाएगा।  बता दें कि, चार बैठकों वाले इस सत्र में विधानसभा सदस्यों ने 814 प्रश्न लगाए हैं, जबकि ध्यानाकर्षण के 140 प्रस्ताव विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हुए हैं। इनके अलावा, 12 आशासकीय संकल्प, शून्यकाल की 12 सूचनाएं और 57 याचिकाएं प्रस्तुत की जाएंगी। इस सत्र में दो पूर्व सदस्यों के निधन का भी उल्लेख किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष को सीख देते हुए कहा कि, विधानसभा सत्र विपक्ष के लिए सबसे बड़ा हथियार होता है। वो जितना प्रश्न करेंगे, जितना सरकार को घेरेंगे, उससे विपक्ष को उतना ही लाभ होगा। लिहाजा, सत्र चलने देने में सबसे ज्यादा लाभ विपक्ष का ही होता है। 

  • विष्णु सरकार के एक साल: सैंड आर्ट में दिखी सुशासन और विकास की झलक

    14-Dec-2024

    रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और विकास को अभिव्यक्त किया। उन्होंने रेत की अद्भुत कृति तैयार कर छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को दर्शाया। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

     
    कार्यक्रम में सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला से सबका ध्यान आकर्षित किया। उनकी रेत की अद्भुत कृति ने सभी का मन मोह लिया। इस कृति में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और विकास की झलक दिखाई दी। उन्होने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।  मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय प्रगति की है। श्री पटनायक ने सैंड आर्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की प्रधानमंत्री आवास, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन बहाली, कृषक उन्नति योजना, एक पेड़ मां के नाम, न्यौता भोज, महतारी वंदन, तेंदूपत्ता संग्राहकों की पारिश्रमिक वृद्धि, राजिम कुंभ, राम लला दर्शन योजना,  नई औद्योगिक नीति, संवर रहा छत्तीसगढ़ और सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल को बड़े ही कलात्मक ढंग से उकेरा है। सुदर्शन पटनायक की इस कला ने जनता को न केवल छत्तीसगढ़ में एक वर्ष में हुए विकास का अहसास कराया बल्कि सुशासन की छवि को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत भी किया।
  • कांग्रेस विधायक दल की बैठक: 15 दिसंबर को होगा राजनीतिक भविष्य का फैसला

    14-Dec-2024

    रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से 20 दिसम्बर को आहूत की गयी है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक दिनांक 15 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजे फाफाडीह चौक होटल सेलिब्रेशन में आहूत की गयी है। विधायक दल के नेता डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में बैठक सम्पन होगी।

     
    उक्त बैठक में रणनीति तैयार करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता लेफ्तलॉग, संपथ कुमार, विजय जांगिड़, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू,  डॉ. शिव कुमार डहरिया, पूर्व पी. सी. सी. अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्वमंत्री सत्यनारायण शर्मा, मोहम्मद अकबर, अमितेश शुक्ल, पूर्वमंत्री कवासी लखमा, उमेश पटेल, अनिल भेड़िया, मोहन मरकाम, पूर्व विधायक अरुण वोरा  सहित सभी सम्मानित कांग्रेस विधायकगण उपस्थित रहेंगे।
  • मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगी इकोरेस्टोरेशन पॉलिसी

    14-Dec-2024

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शदन में छत्तीसगढ़ राज्य में ईको-रेस्टोरेशन पॉलिसी तैयार की जा रही है। केरल के बाद, यह छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य है जो यह पॉलिसी तैयार कर रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में राज्य को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।

     
    भारत की ग्लोबल रेस्टोरेशन इनिशिएटिव, बॉन चैलेंज और संयुक्त राष्ट्र ईको-रेस्टोरेशन दशक में भागीदारी यह स्पष्ट करती है कि एक केंद्रित ईको-रेस्टोरेशन नीति अनिवार्य है। पारंपरिक वनीकरण, जो प्रायः अत्यधिक लागत वाला होता है और गैर-स्थानीय प्रजातियों पर आधारित होता है, सीमित पारिस्थितिक लाभ प्रदान करता है। इसे ध्यान में रखते हुए, सर्वाेच्च न्यायालय ने 2021 में अपने निर्देश के तहत एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया, जिसने ईको-रेस्टोरेशन को प्राथमिकता देने की सिफारिश की। जैव विविधता के संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए ईको-रेस्टोरेशन अत्यंत आवश्यक है। यह पहल एक अधिक समावेशी और सुदृढ़ पर्यावरणीय भविष्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
     
     
    प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि ईको-रेस्टोरेशन पॉलिसी का मसौदा तैयार किया जा रहा है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य राज्य के खोए हुए वन क्षेत्रों, आर्द्रभूमियों और अन्य पारिस्थितिक तंत्रों को पुनर्स्थापित करना है। नीति को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, हितधारकों एवं समाज के सभी वर्गों से सुझाव लिए जा रहे हैं। इस पॉलिसी का अंतिम मसौदा जनवरी माह में राज्य सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा।
     
    छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज के तत्वाधान में दो राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशालाओं का आयोजन किया जा चुका है। इन कार्यशालाओं में भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के ईको-रिहैबिलिटेशन सेंटर के वैज्ञानिक, वानिकी विशेषज्ञ, भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर के संकाय सदस्य और छात्र, कृषि, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी, शोधकर्ता, शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोग, एनजीओ और समुदायों के प्रतिनिधि, वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया और अन्य विशेषज्ञों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इसके लिए आर्द्रभूमि प्रबंधन, शहरी पारिस्थितिकी संरक्षण, और खनन प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास जैसे विशिष्ट मुद्दों पर विशेषज्ञों के सुझाव प्राप्त किए गए।
     
    कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ को पारिस्थितिक पुनर्स्थापना के क्षेत्र में एक व्यापक और प्रभावशाली नीति बनाने में सक्षम बनाना है, जो अन्य राज्यों के लिए भी एक उदाहरण बनेगी।
Top