बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • स्कूल में रोमांस का वीडियो वायरल, पकड़े गए चपरासी और छात्रा

    12-Dec-2024

    कांकेर। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर से सामने आया है, जहां चपरासी स्कूल की छात्रा के साथ रोमांस करते पकड़े गए हैं। चपरासी और छात्रा के रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मामला कोयलीबेड़ा विकासखंड के अंदरूनी इलाके के स्कूल का है, जहां स्कूल के चपरासी और छात्रा का रोमांस करते वीडियो वायरल हो रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि रोमांस करने का ये वीडियो क्लास रूम का है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के हड़कंप मचा हुआ है।   मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने तत्काल कोयलीबेडा खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी है और जांच रिपोर्ट के बाद कार्यवाही की बात कही जा रही है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में पदस्थ चपरासी प्रकाश साहा के द्वारा छात्रा से अश्लील हरकत करते वीडियो गांव के ही किसी युवक ने बनाया है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। स्कूल में अश्लीलता का वीडियो सामने आने से ग्रामीणों में भी नाराजगी है। 

  • विशेष लेख : नैसर्गिक झरनों, गुफाओं, पहाड़ो-पठारों और नदियों से शुमार है जीपीएम जिला

    12-Dec-2024

    रायपुर। साल के घने वनों से आच्छादित और नैसर्गिक झरनों, गुफाओं, पहाड़ो-पठारों से युक्त, आठ नदियों-अरपा, सोन, तान, तीपान, बम्हनी, जोहिला, मलनिया एवं ऐलान के उद्गम स्थल के कारण प्राकृति सौन्दर्य से शुमार है गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला। सत्ता का विकेन्द्रीकरण के तहत 10 फरवरी 2020 को बिलासपुर जिले से अलग कर जीपीएम जिले का गठन किया गया। पृथक जिला बनने के बाद से जीपीएम जिले को पर्यटन जिला के नाम से एक नई पहचान दिलाने जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन स्थलों का विकास, पर्यटकों की सुविधा और स्थानीय लोगों को आजीविका उपलब्ध कराने के लिए सार्थक पहल किया जा रहा है। जीपीएम जिले में पर्यटन की असीम संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने गगनई नेचर कैंप के विस्तृत जलाशय में नौकायन शुरू करा दिया है। राजमेरगढ़, ठाड़पथरा, लक्ष्मणधारा, माई का मड़वा, झोझा जलप्रपात, जोगी गुफा आदि स्थानों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सौंदर्यीकरण के साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए कैंटीन एवं बैरियर का निर्माण किया गया है। इन स्थानों पर ट्रैकिंग, कैंपिंग व अन्य गतिविधियां कराई जा रही हैं। पर्यटन स्थलों की देखरेख एवं संधारण के लिए स्थानीय पर्यटन समितियों का गठन किया गया है। पर्यटन समितियों को रात्रि भ्रमण के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्थानीय युवाओं को ट्रैकिंग, हॉस्पिटैलिटी आदि का प्रशिक्षण दिया गया है।  स्थानीय पर्यटन समितियों के माध्यम से बस्ती बगरा और सोन बचरवार में होम स्टे संचालित किया जा रहा है। झोझा जलप्रपात घूमने आने वाले पर्यटक प्रकृति की वादियों में बसे आदिवासी ग्राम बस्ती बगरा में संचालित होम स्टे का आनंद ले सकते हैं। कम्युनिटी विलेज स्टे भी लमना ग्राम पंचायत में स्थानीय पर्यटन समिती द्वारा संचालित कराया जा रहा है, जिसमें पर्यटकों को पारंपरिक संस्कृति से भी जोड़ा जाता है। सोन बचरवार जहां से सोन नदी का उद्गम स्थल माना जाता है, और पूरे विश्व में सिर्फ एक मात्र मंदिर जहां पर मां नर्मदा और शोणभद्र जी की एक साथ प्रतिमा देखने को मिलती है, यहां पर माघ पूर्णिमा में एक विशाल मेले का भी आयोजन कराया जाता है। यह गांव धार्मिक महत्वता के लिए भी प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है यहां पर भी सोन बचारवार होम स्टे है, जो कि पर्यटन समिति द्वारा संचालित कराए जा रहे हैं। पर्यटन स्थल ठाड़पथरा में मड हाउस बनाया जा रहा है, इसका भी संचालन स्थानीय पर्यटन समिति द्वारा किया जाएगा।  जिले में धनपुर एक पुरातत्विक् स्थल है, जहां पर पर्यटन समिति के द्वारा विशालकाय पत्थर पर उभरी हुई मूर्ति बेनीबाई को संरक्षित किया जा रहा है। यहां खुदाई से प्राप्त मूर्तियों एवं अवशेषों का संरक्षण भी किया जा रहा है। धनपुर में मूर्ति संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है। पर्यटन विकास के तहत मलनिया डैम में खनिज न्यास मद से एक्वा टूरिज्म एवं वाटर स्पोर्ट्स की स्वीकृति दी गई है, जिसका संचालन मछुआ सहकारी समिति द्वारा किया जाना है। प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण जिले का पर्यटन स्थल स्थानीय पर्यअकों को ही नही बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी खूब भा रहा है। जिला प्रशासन जिले के सभी दुर्लभ एवं आकर्षक पर्यटन क्षेत्रों के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। कबीर चबूतरा से लेकर समुदलई तक प्रत्येक पर्यटन स्थल की जीवंतता एवं सुरम्यता आने वाले दिनों में पूरे देश में जिले की ख्याति बढ़ाएगी।  जिले के पर्यटन स्थलों के प्रचार प्रसार के लिए जिला प्रशासन द्वारा कॉफी टेबल बुक बनाई गई है तथा जिले की पर्यटन स्थलों को इंटरनेट के माध्यम से लोगो तक पहुंचाने के लिएwww.gpmtourism.comवेबसाइट बनाई गई है। इस वेबसाइट के माध्यम से पर्यटन समितियों द्वारा संचालित कैम्पिंग, ट्रैकिंग, होमस्टे, कम्युनिटी विलेज स्टे एवं मडहाउस की बुकिंग भी की जाती है। गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले की प्राकृतिक सुन्दरता और पर्यटन की भरपूर संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा पर्यटन क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ स्थानीय जनजीवन के लिए भी कार्य किया जा रहा है। - लीना कमलेश मंडावी, कलेक्टर, जीपीएम 

  • शिव मंदिर में आगजनी, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    12-Dec-2024

    अंबिकापुर। गांधी चौक स्थित एक मंदिर में असमाजिक तत्वों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है. जिससे मंदिर के अंदर रखी छोटी मूर्तियों और पूजन सामग्री को नुकसान पहुंचा है. इतना ही नहीं असमाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग में लगे कॉपर नाग के साथ पूजा सामाग्री को भी आग के हवाले कर दिया. रोजाना पूजा-अर्चना करने आ रहे लोगों ने जब घटना को देखा तो वे आक्रोशित हो गए. पुलिस जांच में जुट गई हैं. जानकारी अनुसार, असमाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में आग लगा दी. भगवान की छोटी मूर्तियों और पूजा के सामानों में भी असमाजिक तत्वों ने आग लगाई. घटना गांधी चौक के पास शिव मंदिर की है. मंदिर में आगजनी की घटना से लोगों का गुस्सा फूटा हैं. 

  • रायपुर के नए एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने संभाला पदभार

    12-Dec-2024

    रायपुर। राजधानी के नए एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने आज एसपी कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाला. उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली और एसपी कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की. इस दौरान रायपुर के पूर्व एसएसपी संतोष सिंह ने डॉ. लाल उमेंद सिंह का स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया. एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह का रायपुर से पुराना नाता है. वे इससे पहले राजधानी में दो बार एडिशनल एसपी के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पहली बार वे जनवरी 2007 से मार्च 2009 तक रायपुर में पदस्थ रहे. इसके बाद अप्रैल 2010 से सितंबर 2013 तक उन्होंने रायपुर में एडिशनल एसपी के रूप में काम किया. पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा में एसपी उमेंद सिंह ने क्राइम कंट्रोल को अपनी पहली प्राथमिकता बताया. उन्होंने कहा कि समय के साथ अपराध के तरीकों में भी बदलाव आया है, इसके हिसाब से पुलिसिंग होगी. उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गुंडागर्दी करने वाले आदतन बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. नशा और चाकूबाजी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने साइबर क्राइम को भी बड़ी चुनौती माना है। साइबर क्राइम को लेकर लोगों को जागरूक होने की अपील की है. 

  • रायपुर आ रहे जे.पी. नड्डा, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

    11-Dec-2024

    रायपुर। दिनांक 13 दिसम्बर 2024 को साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में आयोजित होने वाले जनादेश परब कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आम नागरिकों का सम्मिलित होना प्रस्तावित हैं। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों के सुगम सुरक्षित आवागमन हेतु निम्नानुसार मार्ग एवम् पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया गया है: 01. बिलासपुर संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्य गण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से  सिलतरा नया बाईपास रोड से टाटीबंध चौक से होकर GE रोड से सीधे NIT Ground पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेगें। 02. दुर्ग संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर टाटीबंध चौक से GE रोड होकर बस डिपो पार्किंग आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। 03. बस्तर संभाग, धमतरी व अभनपुर से आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से होकर पचपेड़ी नाका चौक से रिंग रोड नंबर 01 से होकर होकर भाटागांव चौक कुशालपुर चौक, रायपुरा अंडर ब्रिज से लाखे नगर चौक, आश्रम तिराहा, डगनिया रोड से  CSEB मैदान पार्किंग एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे। 04. महासमुंद, बलोदा बाजार व आरंग की ओर से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर तेलीबांधा चौक, , शास्त्री चौक, जयस्तम्भ चौक, आमापारा, आश्रम तिराहा होकर डगनिया रोड से CSEB मैदान एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे। कार पास धारी वाहन मार्ग एवं पार्किंग :- 1)एमआईपी (MIP) पास धारी वाहन रिंग रोड नंबर1 से रायपुरा चौक ओवर ब्रिज से यू टर्न होकर ठाकुर बार टर्निंग से गोल चौक रोहनीपुरम हॉस्टल चौक से साइंस कॉलेज मेदन में प्रवेश कर आडिटोरियम के सामने हैलीपैड पार्किंग स्थल में वहाँ पार्क कर सकेंगे।   2)वीआइपी पास धारी वाहन (मंच के सामने बैठक व्यवस्था )यूनिवर्सिटी गेट से प्रवेश कर यूनिवर्सिटी के अंदर मैदान में वाहन प्रवेश कर सकेंगे ! 3)शासकीय अधिकारी /कर्मचारी एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का वाहन साइंस कॉलेज ग्राउंड स्थित हॉस्टल पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे ! अपील- जनादेश परब कार्यक्रम के दौरान रायपुर शहर से G E रोड होकर दुर्ग-भिलाई जाने वाले वाहन चालक आमापारा चौंक से लाखेनगर चौंक, सुंदरनगर से रिंग रोड नंबर 1 से होकर आवागमन कर सकते हैं। इसी प्रकार दुर्ग-भिलाई की ओर से रायपुर शहर आने वाले वाहन चालक टाटीबंध चौक से महोबा बाज़ार चौंक से कोटा रोड से समता कालोनी होकर आवागमन कर सकते हैं। 

  • नाबालिग बच्ची से किया छेड़छाड़, आरोपी पुलिस हिरासत में

    11-Dec-2024

    रायपुर। राजधानी के कबीर नगर में पड़ोस मे ही रहने वाले युवक नें घर के बाहर खेल रही बच्ची को चौथे माले स्थित अपने कमरे में ले जाकर अश्लील कृत्य करने की कोशिश की लेकिन बच्ची के रोने के कारण आरोपी युवक नें छोड़ दिया। बच्ची रात में घर वालो के साथ खाना खाते समय को पूरी आप बीती बताई। तब परिजन सकते मे आ गये और तत्काल पुलिस थाने पहुंच मामले की शिकायत दर्ज कराए। इस मामले में कबीर नगर थाना पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक कॉलोनी के बिल्डिंग के चौथे माले पर आरोपी अपनी नानी के साथ रहता है और पेंटिंग का काम करता है। घटना को लेकर जब परिजन कॉलोनी वासियो से मिल कर थाना जाकर शिकायत किया उस दौरान मोहल्ले वासियों का आक्रोश पुलिस के खिलाफ जमकर देखने को मिला। महिलाएं पुलिस पर आरोप लगा रही थी कि कुछ भी शिकायत करने के बाद पुलिस संज्ञान नहीं लेती। शिकायत करने के बाद पुलिस आरोपी को नशे में है कहकर रात में ही छोड़ दिया जाता है। इसलिये अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। 

  • 30 करोड की जमीन को 3 करोड़ में बेचा, 9 ठगबाज गिरफ्तार

    11-Dec-2024

    रायपुर। चंदनडीह स्थित भूमि के मुल स्वामी मंजु देवी अग्रवाल के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अन्य महिला को खड़ा कर 04 एकड जमीन को जिसकी वर्तमान में बजारी किमत 30 करोड रूपये है। 3 करोड में सौदा कर 10 लाख रूपये बयाना राशि प्राप्त कर आरोपीयो द्वारा प्रार्थी गणेश बोले निवासी बिलासपुर के साथ धोखाधड़ी किया आरोपीयो के विरूध थाना आमानाका में कुट रचित, कुटकरण जाली दस्तावेज तैयार करने के आरोप पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध कायमी बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी आमानाका को टीम गठित कर प्रकरण में साक्ष्य एकत्रित कर सलिप्त आरोपीयो को मथाशीघ्र गिरफ्तार करते हुये कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।  प्राप्त निर्देश अनुसार कार्यवाही करते हुये प्रकरण मे संलिप्त महिला तथाकथित भूमि की फर्जी मालिक की पतासाजी की गई उक्त महिला ने बताया कि चदंनडीह स्थित भुमि को विक्रय करने के लिये उसे आरोपीयो द्वारा नकली भुमि स्वामी मंजु देवी अग्रवाल बनाया गया । उक्त आरोपी महिला गरियांबद की निवासी है। जिसे आरोपी हारे सिन्हा ‌द्वारा विक्रयनामा करने के लिये मंजु अग्रवाल का प्रतिरूप बनाया गया फर्जी मंजु अग्रवाल का किरदार बनाने वाले में सहयोगी हरि शंकर सिन्हा, चेतना ठाकुर, अमित शर्मा, नरेन्द्र राजपूत, अरुण कुमार सरोज, रूपेश धनकर उर्फ राजा सिह, प्रकाश यादव, राजा सिहं उर्फ रूपेश धनकर, अमन वर्मा उर्फ युगल किशोर देवांगन, के द्वारा 30 करोड की जमीन को 03 करोड में विक्रय करने का सौदा कर विक्रयनामा तैयार किया गया। प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपीगणो को पृथक पृथक पुछताछ कर साक्ष्य एकत्रित कर प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है।  नाम आरोपीगण 1. चेतना ठाकुर पति राजेन्द्र सिंह राजपुत उम 50 साल निवासी ग्राम पारा गांव पोस्ट मरोदा थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद छ० ग० । 2. नरेन्द्र राजपूत पिता राजा बाबु उम 36 साल निवासी करजत थाना करजत जिला रायगढ महाराष्ट्र हाल पता गोपाल कुर्रे का मकान सतनामी पारा तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर ।3. अरुण कुमार सरोज पिता संतराम सरोज उम 39 साल साकिन गंगा विहार कालोनी अम्लीडीह म.न. 10 थाना न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर छ0ग0 ।  4 हरि शंकर सिन्हा पिता कृष्ण कुमार सिन्हा उम्र 36 साल निवासी ग्राम पाथर मोहदा थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद । 5. रूपेश धनकर उर्फ राजा सिह पिता तिलक धनकर उम्र 36 साल निवासी शिव मंदिर के पास राजा तालाब थाना सिविल लाईन रायपुर स्थाई पता ग्राम चिल्हाटी पो.आ. मोपका थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ० ग० 6. प्रकाश यादव पिता सुखदेव यादव उम्र 30 साल निवासी राजा तालाब अर्जुन चौक के पास थाना सिविल लाईन रायपुर। 7. राकेश कंसारी पिता स्व जोहन कंसारी उम्र 44 साल निवासी गोबरानवापारा राजिम। 8. बी. युगल किशोर देवांगन उर्फ अमन वर्मा पिता छेदु राम देवांगन उम्र 34 साल निवासी ग्राम बेलटुकरी थाना राजिम जिल्ला गरियाबंद छ० ग। 9. अमित कुमार पिता स्व विनोद कुमार उम्र 45 वर्ष निवासी गोबरा नवापारा राजिम थाना गोबरापारा जिला रायपुर 

  • हसदेव एक्सप्रेस की बोगी में लटकी मिली युवक की लाश

    11-Dec-2024

    रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां हसदेव एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे के अंदर एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला है. जानकारी के मुताबिक, रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन लगभग 2.30 बजे को आती है और यहां से 6 बजे के बाद रवाना होती है. जब कर्मचारी ट्रेन की सफाई के लिए अंदर पहुंचा तो वहां जनरल डिब्बे के अंदर युवक लटका शव देख सन्न रह गया। जिसके बाद कर्मचारी ने इसकी जानकारी आरपीएफ को दी। खबर सामने आने के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया।  अधिकारी अब रेलवे स्टेशन पहुंचे है. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है. आरपीएफ और जीआरपी आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी की है या फिर कोई घटना कर उसे यहा स्वरूप दिया गया है,यह जांच का विषय है। इस घटना की खबर फैलते ही स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन पर करीब 2.30 को आती है और यहां से पुनः 6 बजे के बाद रवाना होती है। हसदेव एक्सप्रेस दुर्ग से धुलकर रायपुर आई थी और रायपुर से कोरबा जाने वाली थी। इस बीच ट्रेन की सफाई आदि कार्य के लिए जब कर्मचारी अंदर गया तो जनरल डिब्बे के अंदर एक युवक लटका देखते ही वह बाहर की ओर भागा औरं जानकारी दी। इसकी जानकारी आरपीएफ को मिलने के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया और तमाम अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। आरपीएफ और जीआरपी द्वारा पुलिस को भी सूचित कर अग्रिम कार्रवाई के साथ मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस मामले में जांच की दिशा तय करेंगे। 

  • भाजपा की बड़ी बैठक शुरू, CM साय हुए शामिल

    11-Dec-2024

    रायपुर। राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की अहम बैठक शुरू हो चुकी है. सरकार के 1 साल पूरे होने पर 13 दिसंबर को भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर आएंगे. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक चल रही है। इस बैठक में CM विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा समेत संघठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद हैं. वहीं कल यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री साय अपने मंत्रिमंडल के साथियों के साथ सरकार के कामकाज को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। 

  • रायपुर में स्विफ्ट कार से हो रही थी गांजा की सप्लाई, तीन तस्कर गिरफ्तार

    11-Dec-2024

    रायपुर। तेलीबांधा क्षेत्र में गांजा बिक्री करते 3 आरोपी गिरफ्तार हुए है। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत फुण्डहर स्थित शिव मंदिर पास कुछ व्यक्ति एक चारपहिया वाहन में गांजा बिक्री कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। वाहन मंे 03 व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम प्रदीप चौहान, ओमकार सेन एवं साकीर उसमानी निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया।   जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.380 किलोग्राम गांजा, नगदी ब्रिकी रकम 5,300 रूपये तथा प्रकरण से संबंधित स्विफ्ट कार क्रमांक सी जी/04/जे एफ/4221 तथा एक नग आई फोन 13 प्रो जुमला कीमती लगभग 7,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 809/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।   गिरफ्तार आरोपी 01. प्रदीप चौहान पिता गजानंद चौहान उम्र 34 वर्ष निवासी कालीबाड़ी चौक सांई भोजनालय के पीछे थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर। 02. ओमकार सेन पिता राजकुमार सेन उम्र 40 वर्ष निवासी भीम नगर छोटू सब्जी दुकान के पास अश्वनी नगर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर। 03. साकीर उसमानी पिता यूसुफ उसमानी उम्र 34 वर्ष निवासी छोटा पारा गर्ल्स स्कूल के पास थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर। 

  • अपंजीकृत श्रमिकों को भी कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर मिलेगी 1 लाख की सहायता राशि

    11-Dec-2024

    रायपुर। प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूर्ण होने पर निर्माणी श्रमिकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अपंजीकृत निर्माणी श्रमिक की कार्यस्थल पर दुर्घटना से मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रितों को एक लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि ऐसे निर्माणी श्रमिक जो कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हैं, लेकिन किसी कारणवश जिनका पंजीयन नहीं हो पाया है, उनकी कार्यस्थल में मृत्यु होने पर श्रमिक के आश्रितों को किसी तरह की आर्थिक सहायता राशि नहीं मिल पाती थी। श्रमिकों की इन परेशानियों को देखते हुए श्रम मंत्री सह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर अब विभाग मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना की अधिसूचना में आंशिक संशोधन करने जा रही है। अभी तक निर्माणी श्रमिक के सामान्य मृत्यु पर 1 लाख, कार्य स्थल पर दुर्घटना से मृत्यु होने पर 5 लाख, कार्यस्थल पर दुर्घटना से दिव्यांगता होने पर 2.50 लाख की सहायता राशि मिलती है। अब अपंजीकृत निर्माणी श्रमिक के कार्यस्थल पर दुर्घटना से मृत्यु होने पर एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि आश्रितों को दी जाएगी। एक साल में 1502 निर्माण श्रमिकों के आश्रितों को दी गई सहायता राशि जनवरी से लेकर नवंबर तक कुल 1502 निर्माण श्रमिकों को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना का लाभ दिया गया है। श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर ऐसे निर्माणी श्रमिकों के आश्रितों को तत्काल सहायता राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से की जा रही है। 

  • युवती से रेप करना वाला रेपिस्ट गिरफ्तार

    11-Dec-2024

    रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी मनीष कांत हेमराज उर्फ मोनू (38 वर्ष) को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर महिला से प्रेम प्रसंग बनाकर शारीरिक शोषण करने, गाली-गलौज, धमकी देने और वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप है। कल दिनांक 10.12.2024 को पीड़िता ने थाना कोतवाली में आवेदन देकर बताया कि उसकी पहचान वर्ष 2022 में CSPDCL रायगढ़ में सहायक ग्रेड-3 में कार्यरत मनीष कांत हेमराज से हुई थी, मनीष दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। 15 दिसंबर 2022 को मनीष ने अपने कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद मनीष गुस्सैल और अपमानजनक व्यवहार करने लगा। पीड़िता ने बताया कि मनीष के मोबाइल में अन्य लड़कियों की फोटो देखने पर उसने सवाल किया, तो मनीष ने गुस्से में आकर गाली-गलौज की और गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़िता ने उससे दूरी बनाने की कोशिश की, तो मनीष ने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने कल को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के निर्देशन में उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 745/2024 के तहत धारा 64(2)(m), 115(2), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को सीएसईबी कॉलोनी में दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी मनीष कांत हेमराज उर्फ मोनू पिता स्व. रजनीश हेमराज उम्र 38 साल निवासी गुलमोहर पार्क कालोनी थाना सिविल लाईन उसलापुर स्टेशन रोड़ बिलासपुर हॉल मुकाम सीएससीबी कॉलोनी हीरापुर कोतरारोड़, थाना कोतवाली को गिरफ्तारी के बाद आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। महिला संबंधी अपराध पर तत्काल कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक मनोज पटनायक और रोशन एक्का की अहम भूमिका रही है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पुलिस कोई समझौता नहीं करेगी। 

  • जिला पंचायत सीईओ ने आवास के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    11-Dec-2024

    दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के सीईओ श्री बजरंग कुमार दुबे ने प्रधान मंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत सांतरा में आवास के हितग्राहियों से चर्चा की और हितग्राहियों को आवास निर्माण योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने संबंधित अधिकारी को ग्राम पंचायत में अप्रारंभ आवास के कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के लिए कहा। ग्राम सांतरा, छाटा, गोंडपेंड्री के प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर आवास कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये।  भ्रमण के दौरान प्रगतिरत् कार्यों के हितग्राही अनुज बघेल, रंजीत, राम बघेल, गेंदलाल, सत बाई एवं सुख्खु ने बताया कि शासन द्वारा 02 किस्त का अनुदान प्राप्त हो चुका है। सीईओ श्री दुबे ने हितग्राहियों को आवास निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी और उन्हे प्रोत्साहित किया। उन्होंने रोजगार सहायक को समय में मस्टरोल जारी करवा कर 90 दिवस का भुगतान करने एवं आवास मित्र, तकनीकी सहायक को आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम छाटा में जीवनलाल, धोराजी, पन्नालाल और गुलाब चंद के आवास का और ग्राम गोंडपेंड्री में हितग्राही कुमारी बाई के आवास का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, आवास कॉर्डिनेटर जिला पंचायत, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, तकनीकी सहायक, आवास मित्र, रोजगार सहायक, सरपंच, सचिव उपस्थित थे। 

  • नगर निगम ने श्रीराम सेवा सदन गर्ल्स हॉस्टल पर लगाया 10 हज़ार का जुर्माना

    11-Dec-2024

    रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त यू. एस. अग्रवाल एवं जोन 7 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा उप अभियंता रुचिका मिश्रा सहित सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में निगम जोन 7 क्षेत्र के तहत कोटा मार्ग में क्रेस्ट ग्रीन के पास शासकीय सम्पति का विरुपण करने पर विद्युत पोलों में प्रचार विज्ञापन लगाए जाने पर सम्बंधित श्रीराम सेवा सदन गर्ल्स हॉस्टल महोबा बाजार के संचालक को नोटिस देते हुए सम्पति का विरुपण किये जाने पर 10 हजार रूपये का जुर्माना किया है. वहीं निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन क्षेत्र के तहत रामनगर वार्ड नम्बर 24 के क्षेत्र में सड़क मार्ग में सीएन्डडी वेस्ट पर सम्बंधित भवन निर्माणकर्त्ता अनूप गिदवानी पर 1000 रूपये सड़क बाधा शुल्क जुर्माना किया, वहीं कोटा मुख्य मार्ग वार्ड नम्बर 23 के क्षेत्र में सड़क मार्ग में सीएन्डडी वेस्ट पर सम्बंधित भवन निर्माणकर्त्ता अरुण अग्रवाल पर 1000 रूपये का सड़क बाधा शुल्क जुर्माना किया गया। 

  • स्कूटी और एटीएम जलाने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    11-Dec-2024

    रायगढ़। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर खरसिया पुलिस ने नया बस स्टैंड के पास वार्ड क्रमांक 16 में नगरपालिका द्वारा स्थापित वाटर एटीएम को आग लगाने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस आगजनी से एटीएम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे नगरपालिका को करीब 9.5 लाख रुपये की क्षति हुई। घटना को लेकर 10 दिसंबर को खरसिया नगर पालिका के सीएमओ विक्रम भगत ने पुलिस चौकी में आवेदन देकर शिकायत की कि 9 दिसंबर की रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने वाटर एटीएम को आग लगा दी। इस घटना में एटीएम जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 754/24 के तहत धारा 324(2), 324(5) बीएनएस और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग ने जांच की। मुखबिर की सूचना पर संदिग्धों की पहचान हुई। चंद्रशेखर उर्फ पप्पू गबेल ने बताया कि 9 दिसंबर को वह अपनी स्कूटी पर बाबुल खान को बैठाकर बस स्टैंड गया था, जहां पुरानी बस्ती निवासी प्रेमलाल सिदार और बिट्टू सिदार से उसकी झड़प हुई। पुरानी रंजिश के चलते प्रेमलाल और बिट्टू ने चंद्रशेखर के साथ मारपीट की, जिससे वह डरकर अपनी स्कूटी छोड़कर घर भाग गया। बाद में दोनों आरोपियों ने स्कूटी को जलती लकड़ी से आग लगा दी। स्कूटी से लगी आग की लपटों ने पास में खड़े वाटर एटीएम को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह जलकर नष्ट हो गया। पुलिस ने चंद्रशेखर की शिकायत पर मारपीट और गाली-गलौच के लिए धारा 296, 115(2) बीएनएस को जोड़ा। तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों प्रेमलाल सिदार और बिट्टू सिदार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी 1. प्रेमलाल सिदार (संवरा) – उम्र 23 वर्ष, निवासी सौरापारा, पुरानी बस्ती, वार्ड क्रमांक 9, खरसिया। 2. बिट्टू उर्फ सागर सिदार (संवरा) – उम्र 19 वर्ष, निवासी सौरापारा, पुरानी बस्ती, वार्ड क्रमांक 9, खरसिया। इस घटना के बाद पुलिस की तेज़ कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। 

  • रायपुर में 5 राजस्व निरीक्षकों का ट्रांसफर

    11-Dec-2024

    रायपुर. रायपुर कलेक्टर ने 5 राजस्व निरीक्षकों का तबादला किया है. नीलकंठ वर्मा, सत्यनारायण रायकर, हरीश कुमार साहू, काशीराम ध्रुव और शेख समीर का तबादला आदेश जारी किया गया है. 

  • पखांजूर को CM विष्णुदेव साय ने विकास कार्यों की दी सौगात

    11-Dec-2024

    कांकेर। विष्णुदेव साय ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 12 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। साय ने उनकी रचनाओं के आम जीवन पर प्रभाव को याद करते हुए कहा कि मैथिलीशरण गुप्त जी की राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत खड़ी बोली की रचनाओं ने भारतीय समाज के एक बड़े वर्ग को प्रभावित किया। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी रचनाओं के प्रभाव को देखते हुए उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि प्रदान की गई थी। उन्होंने खड़ी बोली को काव्य भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और नये कवियों को काव्यलेखन के लिए प्रेरित किया। गुप्त जी को उनके कालजयी साहित्य के लिए पद्मभूषण सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्त जी की रचनाएं भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं जो नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करती रहेगी। 

  • विष्णुदेव सरकार ने अतिशेष धान की नीलामी करने का लिया फैसला

    11-Dec-2024

    रायपुर। आज महानदी भवन में हुई साय कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। जिनमें से एक छत्तीसगढ़ में अतिशेष धान की नीलामी करने का फैसला लिया गया है। वहीं केंद्रीय पूल में चावल का लक्ष्य बढ़ाने पर चर्चा हुई है, राज्य सरकार, केंद्र सरकार को इस आशय का प्रस्ताव भेजेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जो इस प्रकार हैं...  मंत्रिपरिषद द्वारा द्वितीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2024-2025 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।  मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं के छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई और सीना के निर्धारित मापदण्ड में एक बार के लिए छूट प्रदान करने का निर्णय लिया। जिसके तहत छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, उपनिरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर की सीधी भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में निर्धारित न्यूनतम ऊंचाई 163 सेंटीमीटर तथा सीना बिना फुलाये 78 से.मी. एवं फुलाने पर 83 से.मी. केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों के लिए केवल एक बार के लिए छूट देने का निर्णय लिया गया है।  छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ता तथा पेंशन (संशोधन) विधेयक, 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 

  • छत्तीसगढ़ के मधेश्वर पहाड़ को मिला शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक शिवलिंग होने का गौरव

    11-Dec-2024

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित मधेश्वर पहाड़ को शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता मिली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। रिकॉर्ड बुक में ’लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग’ के रूप में मधेश्वर पहाड़ को दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इसे प्रदेश के पर्यटन की उपलब्धियों में एक नया आयाम बताया।  गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि हेमल शर्मा और अमित सोनी ने मुख्यमंत्री साय से आज मंत्रालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें वर्ल्ड रिकार्ड का सर्टिफिकेट सौंपा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय पर्यटन वेबसाईट https://www.easemytrip.com में जशपुर जिले को शामिल किया गया है। इसके बाद जिले के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि है। इस वेबसाइट में शामिल होने वाला जशपुर छत्तीसगढ़ का पहला जिला है, इससे पर्यटन प्रेमियों को जशपुर के नैसर्गिक स्थलों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी तथा पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।  मधेश्वर पहाड़ : प्रकृति और आस्था का संगम जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक में मयाली गांव से 35 किलोमीटर दूर स्थित मधेश्वर पहाड़, शिवलिंग के आकार की अपनी अद्भुत प्राकृतिक संरचना के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र है, जहाँ स्थानीय ग्रामीण इसे विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के रूप में पूजते हैं। पर्यटन और रोमांच का केंद्र मधेश्वर पहाड़ न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्वतारोहण और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी लोकप्रिय होता जा रहा है। यहाँ हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं और प्रकृति के साथ जुड़ने का अनुभव करते हैं। जशपुर जिले में पर्यटन और रोमांचक खेलों के विकास की असीम संभावनाएँ मौजूद हैं।

  • स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव: शिक्षा विभाग का नया आदेश जारी

    11-Dec-2024

    रायपुर। ठंड बढ़ने के कारण सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। आदेश के मुताबिक प्राइमरी-मिडिल स्कूल सुबह साढ़े 8 बजे से और एक पाली वाले स्कूल सुबह 10 बजे से लगाए जाएंगे।

     
    दो पाली में संचालित होने वाले हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक लगेंगे। उत्तर से आ रही हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है। मंगलवार को पेंड्रा सबसे ठंडा रहा यहां रात का टेंपरेचर 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अमरकंटक में पारा 6 डिग्री पहुंच गया है। अगले तीन दिन ठंड और बढ़ेगी।
     
     
    बता दें कि छत्तीसगढ़ में फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में रायपुर सहित कई जिलों में रात का पारा 6 डिग्री तक गिर गया है।
Top