बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • प्रेमिका और उसके पति की हत्या करने वाला बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, ऐसे खुला खूनी कत्ल का राज

    10-Dec-2024

    कोरबा। जिले में एक सनकी बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पति-पत्नी को मार डाला। बताया जा रहा है कि पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बना रही थी, तभी पति ने देख लिया। इसके बाद महिला के पति और बॉयफ्रेंड में विवाद हुआ और वारदात को अंजाम दिया। मामला सर्वमंगला चौकी के भिखारी डेरा का है। मिली जानकारी के मुताबिक वासुदेव यादव (66) और उसकी पत्नी शांता बाई (64) की हत्या की गई है। पुलिस ने महिला के बॉयफ्रेंड के दोस्त शेख रमजान अली (42) को अरेस्ट कर लिया है। वहीं कमल सतनामी (38) फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। दरअसल, ये वारदात 3 दिसंबर की है। कमल सतनामी, दोस्त शेख रमजान अली और महिला का पति वासुदेव यादव के घर से कुछ दूरी पर शराब पी रहे थे। इस दौरान जब महिला का पति वासुदेव यादव नशे में चूर हो गया तो उसे आता हूं कहकर कमल उसके घर चला गया। कमल जब काफी देर तक वापस शराब पीने वाली जगह पर नहीं आया तो वासुदेव यादव भी अपने घर के लिए चला गया। इस दौरान उसने अपनी पत्नी के साथ कमल को संबंध बनाते देख लिया। कमल ने भंडा फूट जाने की डर से वासूदेव के सीने पर लात मारी। इससे वह गिर गया। बॉयफ्रेंड ने पत्नी के सामने ही उसके पति को लात-घूंसों से पीट-पीटकर मार डाला। इससे महिला घबरा गई। वह बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगी, तभी कमल का दोस्त शेख रमजान अली मौके पर पहुंचा। दोनों दोस्त एक राय होकर महिला को मारने की साजिश रची। इस दौरान शेख रमजान अली महिला के पैरों को पकड़ा और कमल ने अपनी गर्लफ्रेंड का गला घोंट दिया। वारदात के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। दूसरे दिन महिला का प्रेमी सर्वमंगला पुलिस चौकी पहुंचा। उसने पुलिस को जानकारी दी कि वासुदेव यादव और उसकी पत्नी की लाश पड़ी है। 

  • जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 13 दिसम्बर को इंडोर स्टेडियम धमतरी में

    10-Dec-2024

    धमतरी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आगामी 13 दिसम्बर को स्थानीय बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम धमतरी में किया जाएगा। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार आज कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उप संचालक पंचायत अविनाश मसराम ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी अधिकारियों को अपने दायित्वों का सुगमतापूर्वक निर्वहन करने एवं प्रतिभागियों हेतु उचित व्यवस्था करने कहा।  इस मौके पर सीईओ जनपद पंचायत धमतरी दीपक ठाकुर, उपआयुक्त नगर निगम धमतरी पी सी सार्वा, शिक्षा विभाग से श्री एल डी चौधरी, सहायक संचालक कौशल विकास विभाग डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र धमतरी नितिन कुमार शर्मा, जिला संगठक रेडक्रॉस आकाश गिरी गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि विकासखण्ड स्तर पर आयोजित युवा उत्सव में चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय युवा उत्सव में हिस्सा लेंगे। इसमें सांस्कृतिक के तहत सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, व्यक्तिगत लोकनृत्य, व्यक्तिगत लोकगीत, लाईफ स्कील के तहत कहानी लेखन, चित्रकला, वक्तृत्व कला/तात्कालिक भाषण, कविता, थीमेटिक के तहत विज्ञान मेला, युवा कृति के तहत हस्तशिल्प, टेक्सटाईल, कृषि उत्पाद, फोटोग्राफी के तहत मोबाईल फोटोग्राफी (केवल जिला स्तर पर) और अन्य के तहत रॉकबैंड (केवल जिला एवं राज्य स्तर पर) आदि विधा में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 

  • जशपुर में प्रेमिका की हत्या कर हैदराबाद फरार हो गया था प्रेमी, खेत अंदर से शव बरामद

    10-Dec-2024

    जशपुर। तीन माह से लापता नाबाालिग लडक़ी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया गया कि लडक़ी के प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ उसकी हत्या कर खेत में दफ्न कर दिया। पुलिस खेत से नाबालिग का शव निकलवाने में जुटी हुई है। बताया गया कि जशपुर की ही 16 साल की नाबालिग लडक़ी अगस्त से लापता थी। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच के बाद लडक़ी के प्रेमी को हिरासत में लिया। प्रेमी हैदराबाद में था। उसे जशपुर लाया गया, और कड़ाई से पूछताछ में हत्या स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बालिका की हत्या की और फिर खेत में दफ्न किया। एसपी शशिमोहन सिंह, और चिकित्सक व अन्य प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे। गड्ढा खोदकर शव को बरामद कर लिया गया है। 

  • वायरल वीडियो पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 बदमाश गिरफ्तार

    10-Dec-2024

    रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने बदमाशों पर बड़ा वार करते हुए लूटपाट और मारपीट के मामलों में शामिल 09 आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। यह कार्रवाई बदमाश बंटी साहू उर्फ रावण और उसके गैंग पर शिकंजा कसने के तहत की गई। 9 दिसंबर को सोशल मीडिया पर जूटमिल क्षेत्र के बंटी साहू का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक व्यक्ति के साथ मारपीट करता नजर आया। इस घटना के बाद, कबीर चौक निवासी रोमेश साहू (33) ने शिकायत दर्ज कराई कि बंटी साहू और उसके साथियों ने उनके घर में घुसकर उन्हें बंधक बनाकर मारा। इस पर जूटमिल थाना में अपराध क्रमांक 497/2024 धारा 127(2), 296,309(4), 351(2) बीएनएस के तहत आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया। 

  • निलंबित IAS रानू साहू अब 17 दिसंबर तक रहेंगी न्यायिक रिमांड पर

    10-Dec-2024

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित DMF घोटाला मामले में आज निलंबित IAS रानू साहू और माया वारियर को कोर्ट में पेश किया गया. दोनों आरोपियों को ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया. एक बार फिर रानू साहू और माया वारियर की मुश्किलें बढ़ गई है. कोर्ट ने दोनों की न्ययिक रिमांड बढ़ा दी है. 17 दिसंबर तक दोनों की न्यायिक रिमांड बढ़ गई है. वहीं निलंबित IAS रानू साहू के कथित सहयोगी मनोज द्विवेदी को भी आज कोर्ट में पेश किया गया. मनोज द्विवेदी पर रानू साहू के साथ मिलकर NGO के माध्यम से DMF के करोड़ों रुपए गबन का आरोप है. बता दें कि रानू साहू जून 2021 से जून 2022 तक कोरबा में कलेक्टर थीं. इसके बाद फरवरी 2023 तक वह रायगढ़ की भी कलेक्टर रहीं. इस दौरान माया वारियर भी कोरबा में पदस्थ थीं. कलेक्टर रानू साहू से करीबी संबंध होने के कारण कोयला घोटाले को लेकर माया वारियर के दफ्तर और घर में ED ने छापा मारा था. DMF की बड़ी राशि आदिवासी विकास विभाग को प्रदान की गई थी, जिसमें घोटाले का आरोप है. इसका प्रमाण मिलने के बाद ED ने माया वारियर को भी गिरफ्तार किया गया है. 

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 11 दिसम्बर को पखांजूर आएंगे

    10-Dec-2024

    विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण शिलान्यास

    उत्तर बस्तर कांकेर,प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बुधवार 11 दिसम्बर को कांकेर जिले के पखांजूर में आयोजित ’सुशासन का एक साल’ कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय पखांजूर स्थित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम में दोपहर 01 बजे शिरकत करेंगे। उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक अंतागढ़ श्री विक्रम उसेण्डी, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, भानुप्रतापपुर श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी मौजूद रहेंगी।
     
    साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमन्त ध्रुव, जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा की अध्यक्ष श्रीमती देवली नुरूटी, नगर पंचायत पखांजूर की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका साहा सहित जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगरीय निकाय के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य भी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
  • स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 14 विकास कार्यों के लिए 02 करोड़ रूपए की मिली मंजूरी

    10-Dec-2024

    एमसीबी,मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 14 विकास कार्यों के लिए 02 करोड़ रूपए की मंजूरी मिली है। राज्य शासन के अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से जिले को 2 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस आशय के संबंध में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

     
    स्वीकृत कार्यों में चिरमिरी विकासखंड/ जनपद पंचायत के आमानाला दफाई उड़िया तुर्रा के ऊपर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति, हल्दीबाड़ी हीरागिरी दफाई रामू मेस के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति, वार्ड 18 के ईट्टा भट्टा में बैंकर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति, बगनच्चा दफाई में हनुमान मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति, नागेश्वर काली मंदिर के पास गोदरीपारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति, गोदरीपारा के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई।
     
    इसी प्रकार चिरमिरी विकासखंड/ जनपद पंचायत के ही डोमनहिल (लक्ष्मीनारायण क्लब के पास) सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति, डोमनहिल (लक्ष्मीनारायण क्लब के पास) डोमनहिल उड़िया दफाई में नील वक्र विद्यापीठ के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति तथा पोड़ी पेट्रोल पंप के पास शिवमंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
     
    स्वीकृत कार्यों में खड़गंवा विकासखंड/ जनपद पंचायत के ग्राम रतनपुर में सामुदायिक भवन के ऊपर अतिरिक्त सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति तथा कटकोना के नेवारी बहरा रोड में घोड़ापाट नाला में आरसीसी पुलिया निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
     
    इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़ विकासखंड/ जनपद पंचायत के चैनपुर वनवासी कल्याण आश्रम के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति, वार्ड नंबर 2 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति, चैनपुर के जायसवाल समाज के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 11 दिसम्बर को पखांजूर में देंगे 02 अरब 54 करोड़ 15 लाख रूपए के 68 विकास कार्यों की सौगात

    10-Dec-2024

    215.41 करोड़ रूपए के 43 कार्यों का भूमिपूजन व 38.74 करोड़ रूपए के 25 कार्यों का लोकार्पण शामिल

    उत्तर बस्तर कांकेर,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बुधवार 11 दिसम्बर को कांकेर जिले के पखांजूर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले को कुल 02 अरब 54 करोड़ 15 लाख रूपए के 68 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण की सौगात देंगे। इनमेंं 215.41 करोड़ रूपए के 43 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 38.74 करोड़ रूपए के 25 कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित हैं।
     
    मुख्यमंत्री श्री साय जिले के पखांजूर प्रवास के दौरान कांकेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नरहरपुर विकासखण्ड के दलदली से कमारपारा सड़क निर्माण कार्य हेतु 96.70 लाख रूपए, भीमापारा से बासनवाही (बाजारपारा) सड़क निर्माण कार्य हेतु 70.85 लाख रूपए, मावलीपारा (आवासपारा) से कमारपारा सड़क निर्माण कार्य हेतु 91.23 लाख रूपए और गंवरसिली से खासपारा सड़क निर्माण कार्य के लिए 33.11 लाख रूपए के शामिल है।
     
    इसी प्रकार कांकेर विकासखण्ड अंतर्गत एन.एच.-43 से मलांजकुडृम क्षतिग्रस्त सड़क मरम्मत लंबाई 9.20 किमी. एवं माकड़ी खुना से नारा तथा अलबेलापारा से बागोडार सड़क मरम्मत कार्य लंबाई 14.14 किमी. हेतु 92.18 लाख रूपए, महतारी सदन निर्माण एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु पीढ़ापाल के 29.20 लाख रूपए, धनेलीकन्हार हेतु 29.20 लाख रूपए और ग्राम पंचायत बेवरती हेतु 29.20 लाख रूपए का भूमिपूजन कार्य शामिल है।
     
    इसी तरह विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर अंतर्गत भुरका नाला आर.डी. 2300 मीटर पर स्थित लंबाई 52 मीटर पुलिया निर्माण कार्य हेतु 223.63 लाख रूपए, नवीन तहसील कार्यालय बांदे में भवन निर्माण कार्य हेतु 71.12 लाख रूपए और दुर्गूकोंदल में 272.81 लाख रूपए की लागत से शासकीय महाविद्यालय भवन में छात्रावास भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
     
    इसी प्रकार अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजकीय राजमार्ग 06 में जाड़ेकुर्से मार्ग के आर.डी. 3800 मीटर में स्थित मार्ग में नाला निर्माण कार्य हेतु 199.39 लाख रूपए, बोकराटोला से संतराई मार्ग सड़क निर्माण कार्य हेतु 149.88 लाख रूपए, संगम स्वरूप पी.व्ही. 62 मार्ग की आर.डी. 3500 मीटर पर स्थित संगम नदी पर वृहद पुल निर्माण कार्य हेतु 199.98 लाख रूपए, चिलपरस से आलपरस मार्ग की आर.डी. 850 मीटर में स्थित नदी पर वृहद पुल निर्माण कार्य हेतु 199.70 लाख रूपए, पानीडोबीर से मटियापारा (मर्राम) मार्ग की आर.डी. 4000 मीटर में स्पॉन पुलिया निर्माण कार्य के लिए 50 लाख रूपए, ग्राम केसेकोड़ी से डुट्टा नदी लंबाई 3 किमी. पर सड़क निर्माण कार्य हेतु 188.32 लाख रूपए और पाण्डरगांव से कोसरोण्डा 3 किमी सीमेंट कांक्रीट निर्माण कार्य हेतु 353.39 लाख रूपए का भूमिपूजन शामिल है।
     
    इसी तरह तुमापाल से कोसरोण्डा 4 किमी सड़क निर्माण कार्य हेतु 787.12 लाख रूपए, गुंदुल से मर्राम एवं आलपरस से आलपर, पानीडोबीर से गुंदुल सड़क निर्माण कार्य के लिए 596.61 लाख रूपए, टी.7 से किसकोड़ों नाला पर आरडी 11900 मीटर पर पुलिया निर्माण कार्य हेतु 188.14 लाख रूपए, टी.7 से किसकोड़ो नाला पर आरडी 15500 मीटर पुलिया निर्माण कार्य हेतु 287.39 लाख रूपए, टी.7 से किसकोड़ो से कोटुकुरसई नाला आरडी 8200 मीटर पर पुलिया निर्माण कार्य हेतु 229.88 लाख रूपए, नवीन तहसील कार्यालय आमाबेड़ा में भवन निर्माण कार्य हेतु 71.12 लाख रूपए, नवीन तहसील कार्यालय कोयलीबेड़ा में भवन निर्माण कार्य हेतु 71.12 लाख रूपए, अंतागढ़ में अतिरिक्त कलेक्टर कार्यालय का भवन निर्माण कार्य हेतु 127.62 लाख रूपए,
     
    अंतागढ़ में शहरी राज्यमार्ग 05 में कुल 02 किमी. सड़क मजबूतीकरण कार्य हेतु 488 लाख रूपए, जिला नारायणपुर-अंतागढ़ स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण लंबाई 50 किमी. हेतु 13677 लाख रूपए, दुर्गूकोंदल अंतर्गत बरहेली में औषधालय भवन निर्माण कार्य हेतु 16.36 लाख रूपए और तरहूल में औषधालय भवन निर्माण कार्य हेतु 16.36 लाख रूपए, महतारी सदन निर्माण एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण अंतर्गत ग्राम टेमरूपानी में 29.20 लाख रूपए, ग्राम बोन्दानार में 29.20 लाख रूपए, आमाबेड़ा हेतु 29.20 लाख रूपए तथा कोयलीबेड़ा हेतु 29.20 लाख रूपए का भूमिपूजन किया जाएगा।
     
    इसी प्रकार कोयलीबेड़ा अंतर्गत परलकोट मध्यम जलाशय के पी.व्ही. 56 माईनर नहर लाईनिंग मरम्मत कार्य हेतु 294.17 लाख रूपए, लघु जलाशय पी.व्ही. 76-78 की नहरों का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य हेतु 297.79 लाख रूपए, अनुविभागीय कार्यालय अंतागढ़ का जीर्णोद्धार कार्य हेतु 66.82 लाख रूपए, सिविल अस्पताल पखांजूर में हमर लैब का निर्माण कार्य हेतु 25 लाख रूपए और ब्लड बैंक का निर्माण कार्य हेतु 30 लाख रूपए का विकास कार्य शामिल है। इसके अलावा नगर पंचायत पखांजूर में स्वीकृत विभिन्न 36 निर्माण कार्य हेतु 142.86 लाख रूपए, अटल परिसर निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपए, विभिन्न 23 निर्माण कार्य हेतु 119.36 लाख रूपए और इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय भवन पखांजूर एवं बालक-बालिका छात्रावास भवन निर्माण के लिए 1491.63 लाख रूपए का भूमिपूजन कार्य मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
     
    इसी प्रकार जिले में 38.74 करोड़ रूपए की लागत के 25 विकास कार्यों का लोकार्पण श्री साय द्वारा किया जाएगा। इनमें विधानसभा क्षेत्र कांकेर अंतर्गत नरहरपुर विकासखण्ड के अभनपुर-मालगांव मार्ग के 1/6 किमी महानदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 933 लाख रूपए, ग्राम पंचायत सरोना के महारपारा और धनकरपारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 6-6 लाख रूपए, ग्राम पंचायत बिहावापारा में आत्मा घर से तालाब तक नाली निर्माण कार्य हेतु 12 लाख रूपए, ग्राम मालगांव में शीतला मंदिर से मुक्ति धाम तक 400 मीटर सीसी निर्माण कार्य हेतु 17 लाख रूपए, चोरिया में पीडीएस गोदाम से स्कूल तक 200 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु 08 लाख रूपए का लोकार्पण कार्य शामिल है।
     
    इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर अंतर्गत ग्राम सुरूंगदोह में क्रेडा विभाग अंतर्गत सौर सामुदायिक सिंचाई योजना अंतर्गत 10 एच.पी. के 03 नग सोलर पंपों की स्थापना कार्य हेतु 144.21 लाख रूपए, ग्राम रानवाही के इंदिरा गांव गंगा योजना अंतर्गत 10 एच.पी. के 03 नग सोलर पंपों की स्थापना कार्य हेतु 105.31 लाख रूपए, ग्राम चवेला में 10 एच.पी. के 02 नग सोलर पंपों की स्थापना कार्य हेतु 59.42 लाख रूपए, भानबेड़ा-जलीनकसा-चिचगांव रोड पर किमी 1/2 में चिचगांव नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण हेतु 180 लाख रूपए, भानुप्रतापपुर के तीन अलग-अलग स्थानों में सिंगल विलेज नलजल प्रदाय योजना हेतु कुल 291.65 लाख रूपए,
     
    केंवटी पखांजूर मार्ग के किमी 26 से खुटगांव तक मार्ग का निर्माण लंबाई 3.35 किमी के लिए 172 लाख रूपए, एल-57 किमी 2 से उईकाटोला तक लंबाई 03 किलोमीटर निर्माण कार्य हेतु 233.48 लाख रूपए, दुर्गूकोंदल-कोदापाखा मार्ग के किमी 7 से मिच्चेसुखई मार्ग का निर्माण लंबाई 05 किमी हेतु 287.83 लाख रूपए तथा एल-036 किमी 3 से पौरखेड़ा तक लंबाई 4.20 किमी निर्माण कार्य हेतु 198.69 लाख रूपए का लोकार्पण कार्य शामिल है।
     
    इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़ अंतर्गत बड़ेकापसी एनीकट निर्माण कार्य हेतु 291.13 लाख रूपए, निस्तारी तालाब ग्राम पी.व्ही. 30 (योगेन्द्र नगर) मरम्मत कार्य हेतु 29.98 लाख रूपए, कलमुच्चे से गुमझीर मार्ग की लंबाई 03 किमी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य हेतु 351.54 लाख रूपए, कोयलीबेड़ा से पानीडोबीर मार्ग के डुट्टा नदी पर 62.40 मीटर पुलिया निर्माण कार्य हेतु 269.64 लाख रूपए, अंतागढ़ में दो सोलर लघु नलजल प्रदाय योजनांतर्गत 60.80 लाख रूपए, पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास पखांजूर में नवीन भवन निर्माण कार्य के लिए 191.51 लाख रूपए तथा भानुप्रतापपुर के ग्राम लोहत्तर में गोदाम सह कार्यालय निर्माण कार्य लिए 25.56 लाख रूपए का लोकार्पण कार्य शामिल है।
  • कलेक्टर ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास कार्यों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की

    10-Dec-2024

    मोहला- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने गत दिवस मानपुर के सामुदायिक मंगल भवन में ग्राम पंचायतों में चल रहे एलडब्ल्यूई सैचुरेशन सर्वे के संबंध में समस्त सर्वेयर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने सर्वेक्षण का कार्य 15 दिसंबर तक पूर्ण करने निर्देशित किया। सर्वेक्षण के दौरान निर्धारित विभिन्न योजनाओं को आमजनो तक आसान पहुंच बनाने निर्देशित किया।

     
    उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्या को सूचीबद्ध करने निर्देशित किया गया। जिससे इन बाधाओं को दूर कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा सके। जिससे सैचुरेशन की स्थिति प्राप्त किया जा सके। सभी तरह की ऑनलाइन एंट्री का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने निर्देशित किया गया। सर्वे टीम से चर्चा के समय जिनका सर्वे पूर्ण नहीं हुआ है, उन्हें पूर्ण करने निर्देशित किया। बैठक में परियोजना निदेशक श्री हेमंत ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर श्री अमित नाथ योगी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर श्री मोहम्मद हनीश सहित, एलडब्ल्यूई नोडल एवं समस्त सर्वेयर उपस्थित रहे।
  • HR के मकान में चोरी, 50 हजार का सामान पार

    08-Dec-2024

    बिलासपुर। महिला काम पर गई थी। बच्चे खेलने चले गए थे। इस बीच चोरों ने दिनहदाड़े उसके मकान में घुसकर करीब 50 हजार रुपए का सामान पार कर दिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। अशोक नगर डीएलएस कॉलेज के पास पूजा घाटगे पति पियूष घाटगे (37) का मकान है। वह टिकरापारा स्थित कपिल सचदेव के ऑफिस में एचआर है। घर के सामने वाले कमरे को उसने वेल्डिंग दुकान वालों को किराए पर दिया है। वह शुक्रवार को ऑफिस गई थी। बच्चे खेलने चले गए थे। शाम करीब 7.30 बजे लौटी तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। वेल्डिंग दुकान का दरवाजा खुला था। कोई इसे खोलकर घर के भीतर घुसकर पूजा वाले कमरे से पीतल की गुंडी, लोटा, दुर्गा मां की पीतल की मूर्ति, हेडफोन, चांदी का कलश, मां तुलजा भवानी के चांदी की प्लेट, खंडोबा की चांदी प्लेट, गणेश व लक्ष्मी जी की चांदी की मूर्ति सहित करीब 50 हजार रुपए का सामान ले गया। सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। 

  • देवपुरी गोदड़ीवाला धाम में जुटे कई संत महात्मा

    08-Dec-2024

    रायपुर। देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम में ब्रह्मस्वरूप संत बाबा गेलाराम साहब के 16वें बरसी महोत्सव का शुभारंभ आज संत महात्माओं के सानिध्य में हुआ। इस आयोजन में प्रदेश के 11 गोदड़ीवाला धाम और भारत के 50 धामों से श्रद्धालु शामिल होंगे। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और सभी 50 पंचायतों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे हवन से हुई, इसके बाद 11 बजे झंडा वंदन और 12:30 बजे अखंड पाठ साहब का आरंभ संतों के सानिध्य में किया गया। यह आयोजन महंत अम्मा मीरा देवी और महंत श्री देवीदास जी के नेतृत्व में संपन्न होगा। जिसमें विषय स्वरूप से रात्रि 8:00 बजे नारी शक्ति का टेली फिल्म नाटक का आयोजन किया गया है। महाराष्ट्र से 60 महिलाएं आकर इसका प्रस्तुति देंगे एवं मथुरा एवं वृंदावन के श्री मनमोहन जी की कथा वाचन करेंगे। 

  • किसानों के साथ पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी कर रही धोखा

    08-Dec-2024

    बलौदाबाजार। गेल इंडिया कंपनी खेतों में पाइपलाइन बिछा रही है, जो किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है. एक तरफ जहां फसल खराब हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर कंपनी की ओर से उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है. बलौदा बाजार भाटापारा जिले के किसान गेल इंडिया की पाइप लाइन बिछाने से परेशान हैं. सही जानकारी, उचित मुआवजा राशि और प्रशासन से मदद नहीं मिलने पर किसानों ने नाराजगी जताई है. वहीं कुछ किसान कलेक्टर जनदर्शन में, तो कुछ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए जमीन का उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. इधर गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए कंपनी और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए किसानों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है. किसानों का आरोप है कि जो मुआवजा दिया जा रहा है, उचित नहीं है. वहीं कुछ किसानों का कहना है कि कंपनी बिना ही किसानों को विश्वास में लिए पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है. 

  • गैंगवार के आरोपियों को बचा रही पुलिस, थाने लाकर घंटेभर के अंदर छोड़ने का आरोप

    08-Dec-2024

    बिलासपुर। अपराधियों को बचाने पुलिस अपने कानूनी अधिकार का कैसे दुरुपयोग करती है, यह कारनामा बिलासपुर में देखने को मिला। पुलिस ने 12 दिन पहले गैंगवार और जानलेवा हमला करने वालों को बचाने के लिए जमानतीय धारा के तहत केस दर्ज किया। जिसके बाद डॉक्टर के मेडिकल रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने हमलावरों को पकड़ा और थाने से छोड़ दिया। अब उस केस में जानलेवा हमले की धारा हटाने के लिए डॉक्टर के मेडिकल रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए क्वेरी कराई जा रही है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।  दरअसल, 12 दिन पहले एक शादी समारोह के दौरान गैंगवार हो गया था। इस दौरान दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर उन्हें अधमरा कर दिया गया। आरोप है कि युवक शादी में बिना निमंत्रण के युवक पहुंच गए थे। इसके बाद कुल्हाड़ी, बेस बैट और हॉकी स्टिक से दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की गई। इनमें एक युवक के सिर पर 31 टांके लगे हैं और उसकी हालत गंभीर है। वहीं, इस वारदात में उसके दो दोस्त भी बुरी तरह से घायल हो गए। बावजूद इसके पुलिस ने हमलावरों पर साधारण मारपीट का केस दर्ज किया। वहीं, इस हमले में घायल युवकों पर भी काउंटर केस दर्ज कर लिया। 

  • कुछ कीजिए राहुल गांधी जी, CM के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने X पर लिखा

    08-Dec-2024

    रायपुर। सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायकों द्वारा पहले ईवीएम के विरोध में शपथ नहीं लेने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा-दो हफ्ते पहले मैंने यह मुफ्त सलाह दी थी कांग्रेस को। ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने इस पर अमल तो किया है, लेकिन आधा-अधूरा। समाचार है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के चुने विधायकों को पार्टी ने शपथ नहीं लेने दिया। इस पोस्ट में यही कहा था मैंने कि अगर कांग्रेस की चुनी हुई सरकारें शपथ लेने से 2018 में इनकार कर देतीं, तो उसके ईवीएम विरोधी स्टैंड पर लोग भरोसा कर सकते थे। लेकिन पूरा अमल करो मियाँ। मात्र अंगुली कटा कर शहीद थोड़े बना जाता है भला? महाराष्ट्र में किसी लायक कहां बचे हो आप? हालांकि अब आपकी साख बहाली मुश्किल है, पर ईवीएम से चुनी हुई अपनी सभी सरकारों से इस्तीफा दिलवाकर, ईवीएम से ही चुने अपने सांसदों को ‘पूर्व’ बनाकर आप कोशिश कर सकते हैं अभी भी। कुछ कीजिए राहुलजी। 

  • संविदा स्वास्थ्य वर्करों ने खोला मोर्चा, अपनी मांगों को लेकर करेंगे आंदोलन

    08-Dec-2024

    रायपुर। प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं, इसके लिए वे छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले बैठक कर रणनीति बना रहे हैं. संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमितीकरण के साथ डेढ़ वर्ष से लंबित 27% वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं. संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी ने बताया कि नई सरकार के गठन के पश्चात से ही अब तक जिलों तथा प्रदेश स्तर पर 50 से अधिक बार मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, वित्त मंत्री, सांसद, विधायकों सहित प्रशासनिक अधिकारियों सांसद को नियमितीकरण तथा लंबे समय से लंबित 27% वेतन वृद्धि के संबंध में भेंट मुलाकात कर ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन आज तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. स्थिति को देखते हुए प्रदेश स्तर पर जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक राजधानी रायपुर में आयोजित की जा रही है, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई है. 

  • भूपेश बघेल आज रात कांग्रेस आलाकमान से करेंगे मुलाकात

    08-Dec-2024

    रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे। बघेल हरियाणा चुनावों में हुई कांग्रेस की हार को लेकर वहां के सीनियर नेताओं के साथ चर्चा करेंगे, जिसकी रिपोर्ट पार्टी के हाई कमान को सौंपी जाएगी। दरअसल, अच्छे माहौल के बावजूद हार होने पर कांग्रेस हाईकमान ने चुनावों में हार का पता लगाने के लिए भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 2 मेंबरी कमेटी का गठन किया है। भूपेश बघेल के साथ कमेटी के राजस्थान के विधायक हरीश चौधरी भी इस मंथन में शामिल रहेंगे। सोमवार की बैठक के बाद बघेल हार को लेकर फाइनल रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान देंगे। बघेल आज रात 8.45 बजे दिल्ली रवाना होंगे, वहां पार्टी के सीनियर नेताओं से भी मिलेंगे। इससे पहले दिल्ली में 29 नवंबर को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की मीटिंग हुई थी। इसमें हरियाणा में पार्टी की हार को लेकर भी मंथन हुआ। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया था कि आपसी एकता की कमी और एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी से हमें नुकसान हुआ। 

  • फैमली ढाबा में परोसी जा रही थी शराब, पुलिस ने मारी रेड

    08-Dec-2024

    धमतरी। बिरेझर पुलिस ने कचना फैमली ढाबा में अवैध रुप से शराब बिक्री कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौकी बिरेझर को मुखबिर के सूचना मिली की ग्राम कचना के फैमिली ढाबा में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा हैं की सूचना के आधार पर ग्राम कचना फैमली ढाबा में जाकर चौकी बिरेझर द्वारा शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी दीपक दास मानिकपुरी, पिता हंस दास मानिकपुरी उम्र 45 वर्ष साकीन राजपुर हॉल फैमली ढाबा कचना के कब्जे से थैले के अंदर 45 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 4950/- रूपये एवं बिक्री रकम 2160/- रुपये जुमला रकम 7110/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध चौकी बिरेझर थाना कुरूद में धारा 34 (2)आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी बिरेझर से सउनि.कांति लाल साहू,प्रआर.हरीश साहू,शेषनारायण पांडेय,आरक्षक भागवत खांडेकर, ओम प्रकाश निषाद महिला आरक्षक प्राची गुप्ता का विशेष योगदान रहा। आरोपी का नाम दीपक दास मानिकपुरी, पिता हंस दास मानिकपुरी उम्र 45 वर्ष साकीन राजपुर हॉल फैमली ढाबा कचना ,चौकी बिरेझर,थाना कुरूद, जिला-धमतरी (छ०ग०) 

  • रायपुर में नवनिर्मित मेडिकल कालेज एवं हॉस्टल भवन का CM ने किया लोकार्पण

    08-Dec-2024

    रायपुर। राजधानी में नवनिर्मित मेडिकल कालेज एवं हॉस्टल भवन का CM विष्णुदेव साय ने लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री साय दोपहर 2 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से रवाना होकर दोपहर 2.25 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे और ब्रम्हकुमारीज ज्ञान मानसरोवर भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। वे 3.15 बजे गायत्री विद्यापीठ स्कूल में संभाग स्तरीय खेलकूद समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री साय शाम 4.45 बजे रायपुर लौट आएंगे। 

  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर हरित विद्युत ऊर्जा के उत्पादन के लिए कर रही है कार्य

    07-Dec-2024

    बिलासपुर- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडलों में वर्ष 2010-11 से हरित विद्युत ऊर्जा के उत्पादन के लिए कार्यालय एवं स्टेशन भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने में सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा हैं।

     
    सौर ऊर्जा संयंत्रों की विशेषताएं:
     
    सौर ऊर्जा संयंत्र तत्काल उपयोग के लिए ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं, इसे बैटरी में संग्रहीत किया जा सकता है, या अतिरिक्त ऊर्जा को ग्रिड में वापस भेजा जा सकता है। सोलर पैनल फोटोवोल्टिक प्रभाव का उपयोग करके प्रकाश को विद्युत धारा में परिवर्तित करते हैं।
     
    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सौर ऊर्जा उत्पादन का विकासक्रम:
     
    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 2010-11 में केवल 5 किलोवाट के संयंत्र से शुरुआत की थी। वर्तमान में अब तक, 5451 किलोवाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र कार्यालय एवं स्टेशन भवनों की छतों पर स्थापित किए जा चुके हैं। ये संयंत्र प्रतिमाह लगभग 3.8 लाख यूनिट ऊर्जा उत्पन्न कर रहे हैं, जिससे ₹10.1 लाख की बचत हो रही है। इसके अलावा, हर महीने 315.2 टन कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के उत्सर्जन में कमी आई है।
     
    सौर पैनलों की सफाई के लिए नवाचार:
     
    सौर पैनलों के कुशल प्रदर्शन के लिए नियमित सफाई आवश्यक है। इस उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ज़ोन ने यंत्रीकृत सफाई प्रणाली विकसित की है। स्थापना कार्य स्वीकृत: बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडलों में 7776 किलोवाट सौर संयंत्र स्थापित करने के लिए ₹34.6 करोड़ की लागत से कार्य स्वीकृत किया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में स्थापित किए गए सौर ऊर्जा संयंत्र 139 कार्यालय भवनों की छत पर।
     
    2280 आवासीय क्वार्टरों की छत पर। 175 प्लेटफॉर्म शेल्टर/स्टेशन भवनों पर। अपेक्षित परिणाम: प्रतिमाह लगभग 5.4 लाख यूनिट विद्युत ऊर्जा का उत्पादन। ₹14.40 लाख की बचत। 449.5 टन कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के उत्सर्जन में कमी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का उद्देश्य अधिक से अधिक उपलब्ध स्थानो का उपयोग कर सौर ऊर्जा का उत्पादन को बढ़ावा देकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना है ।
  • राजधानी रायपुर में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म,परिजनों ने नहीं लिखाई रिपोर्ट

    07-Dec-2024

    रायपुर- राजधानी रायपुर में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, लेकिन परिजनों ने अब तक रिपोर्ट नहीं लिखाई है. पुलिस अब मामले की जांच करेगी. इसकी जानकारी एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने दी है. पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। SSP संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 3 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसके सगे मौसी के 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया है.

     
    थाने में आने के बाद प्रार्थी के परिवार वाले आरोपी के परिवार वालों के खिलाफ शिकायत करने के लिए तैयार नहीं हुए. पुलिस अब आरोपी को पेश करेगी। इस मामले में एक अस्पताल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी- 
Top