बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • रायपुर: 1 मिनट तक रेकी किया फिर ले उड़ा एक्टिवा

    03-Dec-2024

    रायपुर। राजधानी रायपुर में स्टाइल मारकर गाड़ी चोरी करने वाला चोर घूम रहा है। इस चोर के एक वारदात का CCTV वीडियो सामने आया है। जिसमें चोर पोज मारकर गाड़ी के सीट में बैठा रहा। फिर मोबाइल में बात करने की एक्टिंग करने लगा। जिससे किसी को शक न हो। इस दौरान उसने मौका देखकर मास्टर की फंसाया और एक्टिवा की चोरी कर ली। यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। डॉ आकाश पटेल ने गंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उसने पुलिस को बताया कि वह MBBS इंटर्नशिप कर रहा है। वह अपनी गाड़ी इस्तेमाल नहीं होने पर शर्मा अपार्टमेंट के बाहर साईं नगर रायपुर में खड़ा कर दिया था। 23 नवंबर को जब वह गाड़ी को चलाने के लिए देखा गाड़ी वहां पर खड़ी नहीं थी। आसपास तलाश करने पर भी गाड़ी नहीं मिली। जिसके बाद पूरा मामला पुलिस थाने पहुंचा। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि दोपहर के वक्त एक्टिवा में एक युवक आकर बैठता है। उसने एक हाथ में मोबाइल फोन पकड़ा हुआ है। जिसमें वह बड़े ही स्टाइल से गाड़ी में पोज मार कर बैठता है और मोबाइल में बात करने की एक्टिंग कर रहा है। तो वहीं दूसरे हाथ से मास्टर की के सहारे डिक्की खोल रहा है। कुछ देर कोशिश करने के बाद डिक्की खुल गई। तो चोर ने पहले तो उठाईगिरी करने के लिए अंदर नगद या कीमती सामान की तलाश की जिसे वह चोरी कर सके। उसके बाद चाबी को गाड़ी में लगाकर वह मौके से फरार हो गया। 

  • VIP रोड से लग्जरी कार की चोरी, टिकरापारा के 2 युवक गिरफ्तार

    03-Dec-2024

    रायपुर। महंगी लग्जरी कार चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार हुए है। आशीष जैन ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रोमास्क्यु विला लाभाण्डी में रहता तथा प्रार्थी की कंपनी मैग्नेटो माल में है। प्रार्थी अपनी कंपनी के नाम से दिनांक 29.11.2024 को एक काले रंग की टोयटा कैमरी कार क्रमांक सी जी/04/एम एम/6000 खरीदा था। प्रार्थी दिनांक 30.11.2024 को रात्रि 10.40 बजे अपने घर से उक्त कार को लेकर व्ही.आई.पी. रोड स्थित शगुन फार्म बर्थ-डे पार्टी में गया था तथा वैलेट पार्किंग में अपनी कार की चाबी देकर कार को पार्किंग में लगाने के लिए वैलेट पार्किंग संजय झा को दिया जिसने उसे गाडी पार्किंग की पर्ची दी। प्रार्थी कार्यक्रम मे शामिल होने चला गया तथा वैलेट पार्किंग के ड्राईवर मन्नु दीप कार को पार्किंग में ले गया। प्रार्थी रात्रि करीब 02.30 बजे बर्थ-डे पार्टी से बाहर निकला और वैलेट पार्किंग को दिये गये पर्ची को वापस देकर अपनी कार को लाने के लिए बोला तो वैलेट पार्किंग के चालक द्वारा उसकी कार को पार्किंग में नही होना बताया तब प्रार्थी और वैलेट पार्किंग के चालकों द्वारा कार को ढूंढ़ने पर कार नहीं मिला। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त कार को चोरी कर ले गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 778/24 धारा 303 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।  वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी व शुगन फार्म के वाहन पार्किंग में कार्यरत कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को सी.सी.टी.व्ही. फुटेजों को खंगालने के दौरान चोरी की वाहन व अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा टिकरापारा रायपुर निवासी अब्दुल शहबाज एवं आकाश कुमार गुप्ता को पकड़कर प्रकरण के संबंध में कड़ाई सेे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की टोयटा कैमरी कार क्रमांक सी जी/04/एम एम/6000 कीमती लगभग 54 लाख रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी अब्दुल शहबाज पूर्व में नारकोटिक एक्ट एवं मारपीट के प्रकरण में थाना टिकरापारा से जेल निरूद्ध रह चुुका है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार आरोपी 01. अब्दुल शहबाज पिता अब्दुल सलीम उम्र 25 साल निवासी आर्य मंदिर के पास संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर। 02. आकाश कुमार गुप्ता पिता विमल प्रसााद गुप्ता उम्र 25 साल निवासी आर्य मंदिर के पास संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर। 

  • जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, खेमड़ा जांच चौकी में 140 कट्टा धान जब्त

    03-Dec-2024

    महासमुंद,कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले में अवैध धान भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा श्री उमेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में मंडी इंस्पेक्टर ने खेमड़ा जांच चौकी पर बड़ी कार्रवाई की है।

     
    बीती रात मंडी इंस्पेक्टर श्री सिदार और श्री साजिदखान की उपस्थिति में रजन यादव, निवासी टरबोड़ा, नुआपड़ा (ओडिशा) से 140 कट्टा धान जब्त किया गया। रजन यादव द्वारा दो अलग-अलग वाहनों के माध्यम से 70-70 कट्टा धान अपने घर से खेमड़ा ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान रजन यादव परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहे, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई। जिले में अवैध धान व्यापार पर प्रशासन की सख्त नजर है, और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
  • जिले में अब तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 32241 किसानों से 157470.16 टन धान खरीदा गया

    03-Dec-2024

    महासमुंद,राज्य शासन के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत कृषक उन्नति योजना के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभियान तेजी से चल रहा है। यह अभियान किसानों को उचित मूल्य पर धान बेचने की सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ समर्थन मूल्य पर उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने का कार्य कर रहा है।

     
    नोडल अधिकारी श्री आशीष शर्मा ने बताया कि 02 दिसम्बर तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 32241 किसानों से 157470.16 टन धान खरीदा गया, जिसकी राशि 362 करोड़ 18 लाख रुपए से अधिक किसानों को वितरित की गई। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के उपार्जन केन्द्रों में एक करोड़ एक लाख 99 हजार से अधिक बारदाना प्राप्त हुआ है। जिसमें 64 लाख 90 हजार 758 नया बारदाना है।
     
    19 लाख 17 हजार 634 बारदाना मिलर से प्राप्त, 14 लाख 92 हजार 563 पीडीएस से प्राप्त तथा किसानों से 2 लाख 98 हजार 631 बारदाना प्राप्त हुआ है। 43 लाख 42 हजार 331 बारदाने का उपयोग उपार्जन केन्द्रों में किया जा रहा है। अभी 58 लाख 57 हजार 255 बारदाना शेष है।
  • सैनिकों के कल्याण के लिए मानवीय संवेदना से कार्य करें – राज्यपाल श्री डेका

    03-Dec-2024

    सैनिक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ के राज्य प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    भूतपूर्व सैनिकों के हितों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
     
    रायपुर,राज्यपाल श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आज राजभवन में सैनिक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ के राज्य प्रबंधन समिति की 16वीं बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, व उनके आश्रितों के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई एवं भूतपूर्व सैनिकों के हितों में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। राज्यपाल ने कहा कि भारत माता की सेवा में अपना जीवन गुजारने वाले वीर सपूतों का कल्याण करना सबका दायित्व और कर्त्तव्य है। इसमे मानवीय संवेदना के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। इस दिशा में हम सभी को विशेष ध्यान देना चाहिए।
     
    राज्यपाल श्री डेका ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘सशस्त्र सेना झंडा‘‘ दिवस निधि के लिए संग्रह बढ़ाने के लिए राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड एवं गृह विभाग के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि संग्रह बढ़ाने के लिए सभी तरीकों पर ध्यान देना चाहिए। सरकार की सहायता पर ही निर्भर ना रहते हुए समुदाय को भी इसके लिए प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए और अधिक योजनाएं शुरू की जा सकें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आज की बैठक में लिये गये सभी निर्णयों से छत्तीसगढ़ में भूतपूर्ण सैनिक उनके लाभान्वित होंगे।
     
    श्री डेका ने राज्य के दूरदराज के इलाकों में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ की सैनिक कल्याण टीम द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और कहा कि समर्पण के साथ देश की सेवा करने वाले हमारे बहादुर पूर्व सैनिकों की अच्छी तरह से देखभाल की जाए।
     
    बैठक के दौरान भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों के हित में कई बिदुओं पर निर्णय लिये गये। जिसमें जवानों की भांति जूनियर कमिश्नड ऑफिसर (जे.सी.ओ.) के लिये भी पुत्री विवाह हेतु 50 हजार रूपए का आर्थिक अनुदान तथा चार्टेड एकाउटेन्ट, कंपनी सेक्टरी के व्यवसायिक पाठयक्रम का अध्ययन करने वाले बच्चों को 20 हजार रूपए एकमुश्त प्रतिवर्ष का आर्थिक अनुदान प्रदान किया जायेगा। समिति ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जगदलपुर के द्वितीय तल पर सभागार का निर्माण एवं भूतल पर दिव्यांग भूतपूर्व सैनिकों के लिए कमरा निर्माण के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक श्री विवेक शर्मा ने बोर्ड की अब तक की गतिविधियों एवं बजट के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया।
     
    बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह विभाग श्री मनोज पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, गृृह विभाग के सचिव श्री हिम शिखर गुप्ता, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती शारदा वर्मा, चीफ ऑफ स्टॉफ मध्य भारत एरिया मेजर जनरल पी. एस. दहिया, कार्यवाहक सचिव केंद्रीय सैनिक बोर्ड, नई दिल्ली कैप्टेन (भा.नौ.) शाश्वत पूर्णानंद, अतिरिक्त महानिदेशक, पुनर्वास परिक्षेत्र मध्य कमान, लखनऊ ब्रिगेडियर विक्रम हिरू, कर्नल सुमीत शर्मा प्रभारी कमान्डर मुख्यालय छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा सब एरिया (कोसा) ने भाग लिया। इसके अलावा बैठक में अशासकीय सदस्यगण मेजर जनरल संजय शर्मा (से.नि.), विंग कमाण्डर ए श्रीनिवास राव (से.नि.), गैर शासकीय सदस्य द्वय श्री कैलाश नाहटा एवं श्री टी आर साहू उपस्थित थे।

     

  • कलेक्टर की सख्ती: धान भीगने पर केंद्र प्रभारी होगा जिम्मेदार

    03-Dec-2024

    बलौदाबाजार. मौसम में नमी एवं संभावित बारिश को देखते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने पत्र जारी कर सभी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी को धान को बारिश से बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत सभी केंद्रों में कवर कैंप रखने कहा गया है. उन्होंने दो टूक कहा है कि बारिश से धान भीगा तो सीधा कार्रवाई खरीदी केंद्र प्रभारी पर होगा। इसके लिए जिम्मेदार स्वयं होगा।

     
    कलेक्टर ने कहा है कि किसान सुबह सुबह धान बेचने आते है तो उनके लिए अलाव जलाने की व्यवस्था भी करनी चाहिए। अभी एकाएक तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है जिससे जिले में ठंड बढ़ गयी है। इसके साथ ही सभी एसडीएम,नायब तहसीलदार, तहसीलदार,जनपद सीईओ,सहकारिता, बैंक,खाद्य विभाग के अधिकारियों को फील्ड में जाकर निरीक्षण कर कार्यालय को प्रतिवेदन जमा करने के निर्देश दिए हैं।
  • छत्तीसगढ़ में वैदिक इंटर नेशनल स्कूल हॉस्टल में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत

    03-Dec-2024

    रायगढ़। छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के वैदिक इंटर नेशनल स्‍कूल के हॉस्‍टल में 12वीं की छात्रा की संदिग्‍ध मौत हो गई है। छात्रा की वॉशरुम में लाश मिलने के बाद हॉस्‍टल और स्‍कूल में हड़कंप मच गया है। इस मामले में एनएसयूआई ने स्‍कूल प्रबंधन पर इस मामले को छिपाने का आरोप लगाया है। इसी के साथ ही इस मामले की निष्‍पक्ष जांच कराने की मांग की है। यह पूरा मामला जूट मिल थाना क्षेत्र का है।

     
    जानकारी के अनुसार रायगढ़ शहर के सारंगढ़ रोड पटेलपाली के वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार की सुबह हड़कंप मच गया। जहां के गर्ल्स हॉस्टल में 12वीं की एक छात्रा की संदिग्ध हालत में वॉशरुम में लाश मिली। इस मामले में स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्रा की मौत नहाते वक्‍त हार्ट अटैक से होने की संभावना है। हालांकि इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
     
     
    जानकारी मिली है कि छात्रा (Raigarh Student Death Case) पिछले दो दिनों से सर्दी और बुखार का शिकार थी। सोमवार की सुबह वह नहाने के लिए वॉशरूम गई थी, लेकिन वह बाहर नहीं निकलीं। इस पर दूसरी छात्राओं ने नहाने के लिए दरवाजा खटखाटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई और गेट बंद था।
     
    छात्राओं ने इसकी सूचना प्रबंधन को दी। गेट खोला तो छात्रा वॉशरूम में बेहोश पड़ी हुई मिली। जिसे स्कूल प्रबंधन ने अपेक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रबंधन का कहना है कि छात्रा को सोमवार की सुबह कार में अस्पताल लाया था, छात्रा ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
     
    छात्रा की मौत के कारणों का खुलासा (Raigarh Student Death Case) अभी नहीं हो पाया है। पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इधर स्‍कूल प्रबंधन के द्वारा बिना कोई ठोस कारण के ही स्कूल में अचानक से छुट्टी घोषित कर दी है। सोमवार को 10वीं और 12वीं कक्षाओं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं भी रद्द की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट के आने के बाद पुलिस अगला स्‍टेप लेगी।
  • भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं…

    03-Dec-2024

    जयपुर, भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु अब शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसी महीने राजस्थान के उदयपुर में उनकी शादी होगी। शादी की रस्में 20 दिसंबर से शुरू होंगी और हैदराबाद में रिसेप्शन होगा। इसके बाद सिंधु आगामी महत्वपूर्ण सत्र के लिए अपनी ट्रेनिंग फिर से शुरू करेंगी।

     
    अब इस खबर को पढ़ने के बाद आपने मन में पहला सवाल यही होगा कि आखिर उनका होने वाला पति कौन है? दरअसल, ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स तक में देश का नाम रोशन करने वाली इस खिलाड़ी ने शादी की खबरों से सबको हैरान कर दिया।
     
    उनकी लव लाइफ या रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई जानकारी सामने नई आई। हमेशा उनका पूरा फोकस अपने खेल और करियर पर रहा। वह किसी को डेट भी नहीं कर रही थीं। हालांकि, उनकी शादी एक ही महीने के अंदर तय हो गई। सिंधु के होने वाले पति वेंकट दत्ता साई पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।
     
    उनके मंगेतर वेंकट दत्ता साई ने फाउंडेशन ऑफ लिबरल एंड मैनेजमेंट एजुकेशन से लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज/लिबरल स्टडीज में डिप्लोमा किया है। उन्होंने 2018 में फ्लेम यूनिवर्सिटी बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से बीबीए अकाउंटिंग एंड फाइनेंस पूरा किया और फिर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बैंगलोर से डेटा साइंस एंड मशीन लर्निंग में मास्टर डिग्री हासिल की।
     
    उन्होंने जेएसडब्ल्यू के साथ समर इंटर्न के साथ-साथ इन-हाउस कंसल्टेंट के रूप में काम करना शुरू किया। 2019 से, वह सोर एप्पल एसेट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं, जबकि पोसाइडेक्स में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम कर रहे हैं सिंधु के पिता पीवी रमना से मिली जानकारी के अनुसार, ”दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे लेकिन एक महीने पहले ही सब कुछ तय हुआ। यह एकमात्र संभावित समय था क्योंकि जनवरी से उसका (सिंधु का) कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है।”
     
    सिंधु 2019 में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली और एकमात्र भारतीय हैं। वह लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाली केवल दूसरी भारतीय व्यक्तिगत एथलीट हैं। 2016 रियो ओलंपिक में, उन्होंने रजत पदक जीता, ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं। 2020 टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक जीता। बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में सिंधु के नाम पांच पदक हैं, जिससे वह एकल में यह उपलब्धि हासिल करने वाली केवल दो महिलाओं (चीन की झांग निंग के साथ) में से एक हैं।
  • आगामी नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25

    03-Dec-2024

    हमर गोहार कक्ष में जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) एवं शिकायत सेल की स्थापना


    तीन पालियों में लगाई गई ड्यूटी, दूरभाष क्रमांक 07723-223305
     
    महासमुंद, आगामी नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के लिए आम जनता की सुविधा हेतु जिला कार्यालय महासमुंद के हमर गोहार कक्ष में जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) एवं शिकायत सेल की स्थापना की गई है। जिले में नियंत्रण कक्ष एवं शिकायत सेल 24 घंटे सातो दिन संचालित रहेगी।
     
    जिसका दूरभाष क्रमांक 07723-223305 पर किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
     
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने हमर गोहार कक्ष के प्रभारी अधिकारी के रूप में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सृष्टि चंद्राकर को नियुक्त किया है। कलेक्टर श्री लंगेह ने कक्ष संचालन के लिए तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
     
    जिसमें प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सहायक वर्ग-03 श्रीमती रेखा बघेल जिला निवार्चन एवं श्री तरूण चंद्राकर जिला प्रशिक्षण संथान, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक सहायक वर्ग-03 श्री सूरज कुमार पहाड़िया शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय रेवामोंगरापाली एवं श्री रवि अग्रवाल शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक सहायक वर्ग-03 श्री शिवम दुबे जिला अस्पताल एवं श्री लेखराज बंजारे नवीन शासकीय महाविद्यालय कोमाखान की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त कर्मचारी हमर गोहार कक्ष में निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर आम जनता से विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं निर्वाचन संबंधित जानकारी को दर्ज कर प्रभारी अधिकारी को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में कार्य संपादित करेंगे।
  • वर्ष 2024 की चतुर्थ एवं अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर को

    03-Dec-2024

    महासमुंद ,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार शनिवार 14 दिसंबर 2024 को सम्पूर्ण देश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा के द्वारा जानकारी दी गयी कि यह वर्ष 2024 की चतुर्थ एवं अंतिम नेशनल लोक अदालत है। न्यायालयों में बड़ी संख्या में लंबित प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से तथा प्रभावित पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रदान करने की दिशा में नेशनल लोक अदालत एक प्रभावशली कदम है।

     
    जिस हेतु जिला न्यायालय महासमुंद के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के द्वारा नेशनल लोक अदालत के लिए खण्डपीठों का गठन कर विभिन्न प्रकरणों तथा प्री लिटिगेशन का निराकरण किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण, निष्पादन प्रकरण, विद्युत संबंधी मामलों तथा पारिवारिक विवाद के मामलों का निराकरण किया जाता हैं।
     
    इसके अतिरिक्त राजस्व, बैंक, विद्युत विभाग दूरसंचार विभाग नगर पालिका परिषद में वसूली संबंधी लंबित प्रकरण प्री लिटिगेशन प्रकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत किए जाएगें। जो विधिवत पंजीयन उपरांत संबंधित पक्षकारों के प्रकरण लोक अदालत खण्ड पीठ में निराकृत किये जाएंगें। इस तरह पक्षकार अपने न्यायालयीन प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कर सकते हैं।
  • महाविद्यालय में हुआ फन फेयर का आयोजन

    03-Dec-2024

    राजनांदगांव। कॉन्फ्लूएंस महाविद्यालय के प्रबंधन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए फन फेयर का आयोजन किया गया जिसमें बीसीए, बीकॉम, व बीबीए के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कुल 8 अलग-अलग प्रकार के स्टॉल लगाये थे जिसमें पानीपुरी, भेल, पास्ता, स्वीटकॉर्न, मैगी, व अन्य गेम स्टॉल शामिल थे। प्रबंधन विभाग अध्यक्ष सुश्री आभा प्रजापति ने कहा कि फन फेयर आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता कौशल विकास को विकसित करना है और व्यापारिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रचना पाण्डेय ने इस आयोजन की सराहना करते कहा  कि यह एक शानदार अनुभव प्रदान करता है। इस तरह के विभिन्न गतिविधियों को संचालित कर हम विद्यार्थियों में संगठन, नेतृत्व, और टीम वर्क जैसे कौशल को विकसित करते हैं। इस मेले के अवलोकन के लिए उपस्थित महाविद्यालय के संचालक डॉ. मनीष जैन और संजय अग्रवाल जी ने भी इस मेले में प्रत्येक स्टॉल में जाकर के उनके द्वारा व्यय किए गए राशि के बारे में पूछने लगे और फिर विभिन्न खाद्य सामग्रियों का सेवन कर आनंद लिया। इस मेले में शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों के साथ साथ महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

  • कंफ्लूएंस महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा गेस्ट लेक्चर का आयोजन

    03-Dec-2024

    राजनांदगांव। काॅन्फ्लुऐसं महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा "आत्म प्रेरणा और सकारात्मक दृष्टिकोण" पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। इस लेक्चर मे मुख्य प्रवक्ता के रूप मे खैरागढ़ जिला के ग्राम जालबांधा के शासकीय नवीन महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री संजय देवांगन जी उपस्थित थे उन्होंने बताया कि आत्म-प्रेरणा व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों तरह से विकास के लिए एक आवश्यक कौशल है। एक व्यक्ति जो अपनी इच्छाओं, मूल्यों और प्राथमिकताओं को समझता है, वह समझ सकता है कि वास्तव में उसे क्या प्रेरित करता है और बदले में, अपनी ऊर्जा को पूर्णता तक पहुँचने के लिए निर्देशित कर सकता है। सच्चाई यह है कि एक आत्म-प्रेरित व्यक्ति जानता है कि अवसरों और संसाधनों को कैसे आकर्षित किया जाए, क्योंकि वे आवश्यक कार्रवाई करने से डरते नहीं हैं। विद्यार्थियों में व्यक्तिगत प्रेरणा बढ़ाने के लिए उनके अंदर प्रेरणा जगाने के लिए बहुत से तरीके बताएं जिनसे वह अपनी व्यक्तिगत प्रेरणा बढ़ा सकते हैं और जीवन में अच्छी चीज़ों पर ध्यान केंद्रित कर सकारात्मक सोच से शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने हेतु आत्म-प्रेरणा और सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाने के लिए अनेकों तरीके बताएं जैसे -

    अपने अच्छे कामों को याद रखें, खुद को माफ़ करें और जो गलत हुआ उससे सीखें, सकारात्मक आत्म-चर्चा का अभ्यास करें, आभार पत्रिका बनाएं और हर दिन उन चीज़ों पर विचार करें जिनके लिए आप आभारी हैं, अपने आस-पास सकारात्मक और स्वस्थ लोगों को रखें, जीवन के अर्थ और उद्देश्य के बारे में अपने विश्वासों का अन्वेषण करें, स्वस्थ शारीरिक आदतें विकसित करें। इसी प्रकार इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रचना पांडे ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सेल्फ-मोटिवेशन ज़िंदगी के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। यह आपको करियर में सफलता, अच्छे रिश्ते और पर्सनल डेवलपमेंट में मदद करती है। जब आप खुद पर विश्वास करते हैं, तो बाकी दुनिया भी आप पर विश्वास करने लगती है। साथ ही इस अतिथि व्याख्यान में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण और अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राएं भी इस अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम में उपस्थित थे।
  • रायगढ़ स्टेडियम में 3 दिसंबर की आधी रात से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती

    02-Dec-2024

    सारंगढ़ बिलाईगढ़। भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु अप्रैल 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण आवेदकों का राज्य स्तरीय शारीरिक दक्षता परीक्षा 04 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ के रायगढ़ स्टेडियम में किया जाएगा।रायगढ़ स्टेडियम में 3 दिसंबर की आधी रात से भर्ती शुरू होगी, जिसमें सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के 109 अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा 04 दिसम्बर की तारीख से किया जाएगा। इन अभ्यर्थियों के रायगढ़ में ठहरने की सुविधा ट्रांसपोर्ट नगर रैन बसेरा और कबीर चौक के मंगल भवन में किया गया है।   जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा अग्निवीर भर्ती के ठहरने की व्यवस्था हेतु नगर निगम रायगढ़ की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर रैन बसेरा के प्रभारी अधिकारी किशन नामदेव 7869049866 और सहायक प्रभारी सागर सांडे 8319824192 हैं। इसी प्रकार कबीर चौक स्थित मंगल भवन के प्रभारी अधिकारी राकेश मिश्रा 9340372532 और सहायक प्रभारी नीरज सिंह 7987447674 हैं। अग्निवीर भर्ती में नगर निगम रायगढ़ से संबंधित कार्य संपादन के लिए नोडल अधिकारी सुतीक्षण यादव को मोबाइल नंबर 9425252526 पर एवं सहायक नोडल अधिकारी अमरेश लोहिया को मोबाइल नंबर 7000015655 पर संपर्क कर सकते हैं। 

  • शादी की बात आई तो हत्या करने की धमकी देने लगा प्रेमी, गिरफ्तार

    02-Dec-2024

    धमतरी। पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है। पीड़िता द्वारा थाना सिटी कोतवाली धमतरी में आकर आरोपी लोकेश देवांगन पिता भीम देवांगन उम्र 38 वर्ष साकिन रामपुर वार्ड धमतरी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर दिनांक 20.08.22 से 16.11.22 तक लगातार जबरदस्ती शारिरीक संबंध बनाकर बलात्कार किया गया है कि जिसे शादी करने कहने पर जान से मारने की धमकी दिया कि पीडिता के लिखित रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अप० क्र. 466/24 धारा 376,506 भादवि.के तहतअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

     
    विवेचना के दौरान पीड़िता एवं गवाहो का कथन एवं घटनास्थल निरीक्षण किया गया। आरोपी को पता तलाश कर पुछताछ किया जो जुर्म स्वीकार करने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया एवं आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
     
    उक्त कार्यवाही में थाना सिटीकोतवाली धमतरी सउनि.संतोषी नेताम, मआर.अनिता सिंह, आर.शशिकांत नायक, भूनेश्वर त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा।
  • पुलिस से बचकर डीजल चोर फरार, स्कॉर्पियो में थे

    02-Dec-2024

    रायगढ़। रायगढ़ में डीजल चोरों का तेज रफ्तार वाहन में भागने का मामला सामने आया है। जिसका अब सीसीटीवी फूटेज भी वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास तो किया, लेकिन चोर बिना किसी घटना की परवाह किए वहां से भाग निकले। मिली जानकारी के मुताबिक घटना 24 नवबंर की सुबह करीब 4 बजे की है। जिसका विडियो आज सामने आया है। इस मामले में पुलिस को सूचना मिली कि रायगढ़ की ओर से एक स्कोर्पियों में डीजल चोर खरसिया की ओर भाग रहे हैं। ऐसे में चपले चौक में खरसिया एसडीओपी समेत भूपदेवपुर पुलिस ने घेराबंदी की।  पुलिस के जवान अपनी वाहन से बाहर निकले और वाहन को बीच सड़क पर खड़ी कर स्कोर्पियों में सवार चोरों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन अज्ञात चोरों ने अपने वाहन की रफ्तार कम नहीं किया और जान जोखिम में डालकर वहां से भाग निकले। पुलिस को जब डीजल चोरों के बारे में जानकारी हुई, तो पुलिस चपले चौक पर घेराबंदी करने पहुंच गई। सड़क के एक ओर 18 चक्का वाहन को अढ़ा कर रास्ता बंद कर दिया और दूसरी ओर खुद खड़े हो गए, लेकिन अज्ञात डीजल चोर वहां से भागने में कामयाब हो गए। 

  • अपर कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, शीघ्र समाधान का दिया भरोसा

    02-Dec-2024

    नारायणपुर। कलेक्टर बिपिन मांझी के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगांे से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आज जनदर्शन में देवनंता गुप्ता, पति रविन्द्र गुप्ता द्वारा स्वामित्व की भूमि में बिछाया जा रहा पाईप को रोकने, मोहम्मद फिरोज अल्प संख्यक मोर्चा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंगलापारा द्वारा बंगलापारा वार्ड क्र. 04 में स्थित शांति नगर शमशान घाट में बाउड्री निर्माण, संतोष कोर्राम एवं आंचल साहने द्वारा लंबित वेतन भुगतान करने हेतु निर्देशित करने, मनिषा बघेल द्वारा सोमदास बघेल की मृत्यु होने से श्रम विभाग एवं समाज कल्याण विभाग से परिवार सहायता राशि दिलाने, समस्त आदिवासी भर्ती कर्मचारी द्वारा सर्विस बुक संधारण करते हुए वेतन निर्धारण करने, नवीन संघर्ष समिति रावघाट परियोजना अंजरेल माइंस द्वारा नवीन गोद ग्राम के बेरोजगारों के प्रशिक्षण एवं नवीन गोद ग्रामों में सी.एस.आर. मद से निर्माण कार्य हेतु आबंटित राशि के संबंध में, महेश एवं साथी द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु बस सुविधा प्रदान करने के संबंध में, मंगलुराम ग्राम बेनूर द्वारा नौकरी नहीं मिलने हेतु, बामदेव देवांगन नारायणपुर द्वारा जमीन में पुलिया के पानी का रिसाव एवं आर्थिक वृति, समस्त प्रार्थी ग्राम कोहकामेटा द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार को स्वीकृत आवास अधूरा काम तत्काल पूरा करवाने, सुनीता करंगा ग्राम नेलवाड़ द्वारा भिलाई स्पात संयंत्र की रावघाट खदान परियोजना अंतर्गत सी.एस.आर. मद के आर्थिक सहायता के संबंध में, शिवकुमार ग्राम सुलेंगा (धौड़ाई) द्वारा शिक्षिका का मूल पदस्थ शाला में भेजने, आवास प्लस नाम जोड़ने एवं 15वीं वीत से राशि दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। 

  • रायपुर में भिण्डी नाम का चोर गिरफ्तार, करता था मोबाईल स्नेचिंग

    02-Dec-2024

    रायपुर। दोपहिया वाहन में घुम-घुम कर लगभग एक दर्जन मोबाईल फोन स्नेचिंग करने वाला शातिर चोर शहजादा अली उर्फ भिण्डी गिरफ्तार हो गया है। आरचा प्रवीण ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.12.24 को थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर स्थित क्रिस्टल आर्केट पास मोटर सायकल सवार एक अज्ञात व्यक्ति आकर प्रार्थिया के हाथ से उसके आई फोन मोबाईल को झपट्टा मारकर छीनकर ले गया, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 523/2024 धारा 304(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।  घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही घटनास्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए अज्ञात आरोपी द्वारा घटना में उपयोग किये गये वाहन के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त शातिर चोर शहजादा अली उर्फ भिण्डी के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुये, जिस पर टीम के सदस्यों शहजादा अली उर्फ भिण्डी की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर शहजादा अली उर्फ भिण्डी द्वारा मोबाईल छीनने की उक्त घटना को अंजाम देने के अलावा मोटर सायकल में घुम-घुम कर रायपुर के अलग-अलग स्थानों से राहगीरों के हाथों से अन्य 10 नग मोबाईल फोन झपट्टा मारकर छीनना बताया गया। जिस पर आरोपी शहजादा अली उर्फ भिण्डी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 11 नग मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 3,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी शहजादा अली उर्फ भिण्डी शातिर चोर है, जो पूर्व में भी रायपुर के अलग - अलग थानों से चोरी के कई प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है। गिरफ्तार आरोपी - शहजादा अली उर्फ भिण्डी पिता स्व. मुस्ताक अली उम्र 30 साल निवासी ग्राम कमरिया थाना मौदहा जिला हमीरपुर (उ.प्र.)। हाल पता- रावाभांठा खेल मैदान पास थाना खमतराई जिला रायपुर। 

  • बारिश के कारण वायनाड में सभी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद, 4 जिलों में रेड अलर्ट

    01-Dec-2024

    तिरुवनंतपुरम : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर में सोमवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें 204.4 मिमी से अधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए, वायनाड कलेक्टर डी आर मेघश्री ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों, जिसमें ट्यूशन सेंटर, आंगनवाड़ी और पेशेवर कॉलेज शामिल हैं, के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। कलेक्टर ने फेसबुक पर लिखा कि मॉडल आवासीय स्कूलों के लिए यह छुट्टी लागू नहीं होगी।   IMD ने पांच अन्य जिलों - एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ और कासरगोड में सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें 115.6 और 204.4 मिमी के बीच बहुत भारी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 दिसंबर तक केरल में अधिकांश स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 4 दिसंबर तक केरल-कर्नाटक-लक्षद्वीप तट पर 35-45 किमी प्रति घंटे से लेकर 55 किमी प्रति घंटे की गति तक की तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। मछुआरों को इस अवधि के दौरान समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है।  भारी बारिश के संभावित प्रभाव - दृश्यता कम होने से यातायात जाम हो सकता है। - जलभराव, पेड़ों के उखड़ने या टूटी शाखाओं के कारण अस्थायी यातायात बाधित हो सकता है। - बिजली बाधित हो सकती है। - भारी बारिश से खड़ी फसलों और सब्जियों को नुकसान हो सकता है, खासकर परिपक्व अवस्था में। - संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, मिट्टी धंसना या भूस्खलन। - बिजली गिरने से खुले स्थानों पर लोगों और जानवरों को खतरा हो सकता है।   सुझाए गए उपाय - यातायात सलाह और अपडेट का पालन करें। - संवेदनशील संरचनाओं में रहने से बचें। - नुकसान से बचने के लिए सब्जी के पंडालों को सुरक्षित करें। - आंधी या बिजली गिरने की गतिविधियों के दौरान आश्रय लें। - मौसम संबंधी अपडेट और चेतावनियों से अवगत रहें। जिलों में ऑरेंज अलर्ट 1 दिसंबर - पथानामथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर 2 दिसंबर- एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ जिलों में येलो अलर्ट 1 दिसंबर - अलाप्पुझा, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर, कासरगोड 2 दिसंबर - पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम 3 दिसंबर - त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर, कासरगोड 4 दिसंबर- कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर, कासरगोड (64.5 और 115.5 मिमी के बीच भारी वर्षा)

     
  • ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    01-Dec-2024

    राजनांदगांव। राजनांदगांव में रविवार शाम कैलाश नगर स्थित विद्युत मंडल कार्यालय के पास रखें ट्रांसफार्मरों में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार ऑफिस के किनारे टीन सेड में रखें पुराने रिपेयरिंग वाले ट्रांसफार्मरों में आग लगी। 2 किलोमीटर दूर से आग के धुएं का गुबार लोगों को दिखाई दे रहा था। राहत की बात रही की कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। रिहाइशी एरिया में बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। समय रहते नगर निगम फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। विद्युत मंडल के अधीक्षण अभियंता रविंद्र गोस्वामी के अनुसार पुराने ट्रांसफार्मरों में आग लगी। आशंका है कि आग जले हुए ऑयल से लगी होगी। आग लगने के कारण कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। 

  • चेतना विकास मूल्य शिक्षा से समाज में ला सकते बड़ा बदलाव: बृजमोहन अग्रवाल

    01-Dec-2024

    अछोटी। अभ्युदय संस्थान अछोटी, जिला दुर्ग में मध्यस्थ दर्शन के प्रणेता ए. नागराज द्वारा प्रवर्तित चेतना विकास मूल्य शिक्षा पर आधारित दो दिवसीय शोध कार्यशाला का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल थे। इस कार्यशाला में शिक्षकों को मूल्य शिक्षा के क्षेत्र में उपयोगी टीचिंग लर्निंग मैटेरियल (TLM) पर केंद्रित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जीवन विद्या का अध्ययन कर चुके शिक्षकों को मूल्य आधारित शिक्षा के लिए विभिन्न तकनीकों और प्रयोग विधियों की जानकारी दी गई।  मुख्य अतिथि के रूप में बृजमोहन अग्रवाल ने अपने उद्भोषण में कहा, चेतना विकास मूल्य शिक्षा, मानवीय शिक्षा का एक तरीका है. इस शिक्षा में मानव चेतना, देव चेतना, और दिव्य चेतना का अध्ययन कराया जाता है. इस शिक्षा के ज़रिए, सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों को सिखाया जाता है. इसके ज़रिए, बच्चों में शैक्षणिक क्षमता का विकास, भावनात्मक सुदृढ़ता, और सोच-समझकर निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। उन्होंने यह भी कहा कि, सनातन धर्म पुरातन काल से इसका पालन कर रहा है गुरुकुलों और आश्रमों के माध्यम से बच्चों में शुरू से ही चेतना विकसित करने पर जोर दिया जाता था और उनका सम्पूर्ण विकास किया जाता था। "मूल्य आधारित शिक्षा आज की शिक्षा प्रणाली का अनिवार्य हिस्सा बननी चाहिए। जीवन विद्या के माध्यम से हम बच्चों में नैतिकता, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव जागृत कर सकते हैं। शिक्षकों की भूमिका इस दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है।" उन्होंने शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षण में नवाचार और प्रभावी परिणाम लाने का माध्यम बनेंगी। साथ ही, उन्होंने अभ्युदय संस्थान के प्रयासों की सराहना की। कार्यशाला में विभिन्न शिक्षण तकनीकों पर व्याख्यान, अनुभव-साझा सत्र, और समूह गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई शिक्षाविद्, विद्वान, और प्रशिक्षक शामिल हुए। शोध केंद्र के डॉ संकेत ठाकुर, महावीर अग्रवाल, सचिन, स्वाति परमार ने मूल्य शिक्षा में शोध कार्य की प्रस्तुति दी। 

Top