बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • राज्यपाल रमेन डेका ने कबीरधाम जिले का किया दौरा

    28-Nov-2024

    रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान आज कबीरधाम के गंगानगर बस्ती क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित आवास का निरीक्षण किया और हितग्राही कुमारी श्रीवास से बातचीत कर जानकारी ली। कलेक्टर कार्यालय परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत आंवले का पौधा रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील भी की। प्रधानमंत्री जनमन योजना के हितग्राही बुधे लाल बैगा को सम्मानित किया। हितग्राही जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बहुल ग्राम सिंघनपूरी हाथी डोब (धन डबरा) का निवासी है। 

  • रायपुर में कैनाल रोड फ्लाईओवर के नीचे गांजा तस्करी का भंडाफोड़

    28-Nov-2024

    रायपुर। कैनाल रोड फ्लाईओवर के नीचे गांजा तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नंबर 01 स्थित केनाल रोड फ्लाई ओवर के नीचे दो व्यक्ति अपने बैग में गांजा रखें है, तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलियों के व्यक्तियों की पतासाजी करना प्रारंभ करते हुये व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मोहम्मद उमर इदरीशी एवं आदिल शेख निवासी मुम्बई (महाराष्ट्र) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 किलो 860 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 437/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।  गिरफ्तार आरोपी 01. मोहम्मद उमर इदरीशी पिता कमरूद्दीन उम्र 32 साल निवासी ग्राम भटौरा थाना तहसील मनकापुर जिला गोण्डा (उ.प्र.)। हाल पता - शिवाजी नगर रफीक नगर सांई बाबा मंदिर के पास थाना शिवाजी नगर जिला मुम्बई (महाराष्ट्र)। 02. आदिल शेख पिता सिराज शेख उम्र 20 साल निवासी ग्राम बेलसर चौरा जिला कानपुर (उ.प्र.)। हाल पता - शिवाजी नगर रफीक नगर सांई बाबा मंदिर के पास थाना शिवाजी नगर जिला मुम्बई (महाराष्ट्र)। 

  • ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार, इस आरोप में जेल दाखिल

    28-Nov-2024

    रायपुर। कवर्धा के चर्चित विकास खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) दयाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दयाल सिंह को देर रात गिरफ्तार करने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने रिमांड पर जेल भेज दिया। दयाल सिंह पर अवर सचिव के फर्जी लेटर के जरिये बीईओ के पद पर ज्‍वाइनिंग का आरोप है। मीडिया रिपोर्र्ट के मुताबिक पूर्व में बोडला के प्रभारी बीईओ रहे दयाल सिंह कबीरधाम डीईओ वायडी साहू अवर सचिव के हस्‍ताक्षर से जारी एक आदेश दिया, जिसमें दयाल सिंह को प्रभारी बीईओ बोडला के पद पर पदस्‍थ करने का निर्देश था। इसमें यह भी बताया गया है कि दयाल सिंह का निलंबन समाप्‍त कर दिया गया है।  आदेश देखते हुए डीईओ ने दयाल सिंह को ज्‍वाइनिंग दे दिया, लेकिन अचानक उनकी नजर आदेश पर दर्ज तारीख पर पड़ी। आदेश पर 19 जुलाई 2024 की तारीख दर्ज थी। पुरान आदेश देखकर डीईओ साहू के होश उड़ गए। सूत्रों के अनुसार आनन-फानन में दयाल सिंह की ज्‍वाइनिंग को निरस्‍त करते हुए आदेश को सत्‍यापना के लिए डीपीआई को भेजा गया। डीपीआई ने आर्डर को फर्जी बताया दिया था। इसके आधार पर दयाल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस ममालें में दयाल सिंह लगातार फरार चल रहे थे। 

  • ट्रैक्टर पलटने से 2 लोगों की मौत, NH-53 में हुआ बड़ा हादसा

    26-Nov-2024

     महासमुंद। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दो लोगों को गंभीर चोट आई है। आनन फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, घटना पटेवा थाना क्षेत्र का है। जहां NH-53 पर रायतुम के पास एक ट्रैक्टर पलट गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में 6 लोग सवार थे। जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

  • सुसाइड नोट के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवती की लाश..

    26-Nov-2024

     कोरबा, जिले में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. युवती के शव के पास एक बैग मिला है, जिसमें एक चाकू, चांदी का लाकेट, एक मफलर और एक सुसाइड नोट भी मिला है. सुसाइड नोट में लिखा है कि मंजीत ने मुझे मार डाला… सॉरी मंजीत! सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. पूरा मामला जिले के उरगा थाना अंतर्गत सिलियारी भांठा इलाके का है.

     
    जानकारी के मुताबिक, मृत युवती का नाम पूजा पटेल (18 वर्ष) है और वह स्पोर्ट्स और बी.ए. प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. घटना के दौरान युवती के परिजन काम पर गए हुए थे और युवती घर पर अकेली थी. इसी दौरान पड़ोस की महिला ने एक नकाबपोश युवक को युवती के घर से बाहर भागते हुए देखा और उसने युवती के परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचे तो युवती मृत अवस्था में मिली. वहीं शव के पास मिले नोट से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.
     
    फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. युवती के शव के पास मिले नोट के अनुसार पुलिस इस मामले की लव एंगल से भी जांच कर रही है. परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर जारी है.
  • छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक नीति के साथ नए युग की शुरुआत होगी: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

    26-Nov-2024

     रायपुर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश की नवीन औद्योगिक नीति में उद्यमियों एवं युवाओं के लिए बेहतर अवसर प्रदान करने वाली है। इससे प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातारण का निर्माण होगा और प्रदेश के निवासियों को रोजगार उपलब्ध होंगे। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 14 नवम्बर को प्रदेश में नवीन औद्योगिक नीति लॉन्च की गई थी। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारत सरकार के विजन 2047 की परिकल्पना को साकार करने तथा राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से कई प्रावधान किए हैं। राज्य के प्रशिक्षित व्यक्तियों को औपचारिक रोजगार में परिवर्तित करने के लिए उद्योगों हेतु प्रति व्यक्ति 15 हजार रूपए की प्रशिक्षण वृत्ति प्रतिपूर्ति का प्रावधान किया गया है। यह नीति 31 मार्च 2030 तक के लिए होगी।

    उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि नई औद्योगिक नीति में निवेश प्रोत्साहन में ब्याज अनुदान, लागत पूंजी अनुदान, स्टाम्प शुल्क छूट, विद्युत शुल्क छूट. मूल्य संवर्धित कर प्रतिपूर्ति का प्रावधान है। नई नीति में मंडी शुल्क छूट, दिव्यांग (निःशक्त) रोजगार अनुदान, पर्यावरणीय प्रोजेक्ट अनुदान, परिवहन अनुदान, नेट राज्य वस्तु एवं सेवा कर की प्रतिपूर्ति के भी प्रावधान किये गये हैं।
    इस नीति में राज्य के युवाओं के लिये रोजगार सृजन को लक्ष्य में रखकर एक हजार से अधिक स्थानीय रोजगार सृजन के आधार पर बी-स्पोक पैकेज विशिष्ट क्षेत्र के उद्योगों के लिये प्रावधानित है। राज्य के निवासियों विशेषकर अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला उद्यमियों, सेवानिवृत्त अग्निवीर सैनिक, भूतपूर्व सैनिकों, जिनमें पैरामिलिट्री भी शामिल है, को नई औद्योगिक नीति के तहत अधिक प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान है। नक्सल प्रभावित लोगों, कमजोर वर्ग, तृतीय लिंग के उद्यमियों के लिए नई औद्योगिक पॉलिसी के तहत विशेष प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान किया गया है। नई औद्योगिक नीति में पहली बार सेवा क्षेत्र अंतर्गत एमएसएमई सेवा उद्यम एवं वृहद सेवा उद्यमों के लिये पृथक-पृथक प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है।
    इस नीति में फार्मास्यूटिकल, टेक्सटाईल, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा गैर काष्ठ वनोत्पाद (एनटीएफपी) प्रसंस्करण, कम्प्रेस्ड बॉयो गैस, ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, आर्टिफिशियल इंटीलिजेंस (ए.आई), रोबोटिक्स एण्ड कम्प्यूटिंग (जी.पी.यू), आई.टी., आई.टी.ई.एस., डेटा सेंटर, जल विद्युत परियोजनाओं, सौर ऊर्जा परियोजनाओं आदि के लिए आकर्षक पृथक औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन का प्रावधान है। राज्य के कोरबा-बिलासपुर-रायपुर को देश के औद्योगिक मानचित्र में स्थान दिलाने के लिये इण्डस्ट्रियल कॉरीडोर की स्थापना का प्रावधान है। नई औद्योगिक नीति के निर्माण के लिए उद्योग विभाग द्वारा संबंधित सभी हितपक्षों, औद्योगिक संगठन, औद्योगिक समूहों, संबंधित विभागों के साथ एक वर्ष तक संवाद एवं गहन विचार-विमर्श कर तैयार किया गया है।
  • नव दम्पत्तियों को उपहार प्रदान कर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी शादी की शुभकामनाएं

    26-Nov-2024

     रायपुर . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में 14 नव दंपत्तियों को उपहार और विवाह प्रमाण पत्र प्रदान कर शादी की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लोरमी के मंगल भवन में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 14 जोड़ों की पारम्परिक रीति-रिवाज से शादी सम्पन्न कराई गई।

     
     उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव
     
    उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार की बेटियों के लिए वरदान है। बेटियों का विवाह बिना किसी पारिवारिक खर्च के आसानी से हो, इसके लिए शासन द्वारा 50 हजार रुपए प्रदान किया जाता है। योजना के तहत सभी रीति-रिवाजों और परम्परा का पालन करते हुए विवाह संपन्न कराया जाता है। इस योजना से गरीब परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह की चिंता से मुक्ति मिली है।
     
    राज्य शासन की मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना में कन्या के वैवाहिक आयोजन के लिए आठ हजार रुपए, वर-वधू के कपड़े, श्रृंगार सामग्री, जूते-चप्पल, चुनरी, साफा, मंगलसूत्र सहित अन्य आवश्यक सामाग्रियों के लिए सात हजार रुपए और वधू को बैंक से भुगतान के लिए 35 हजार रुपए का ड्रॉफ्ट दिया जाता है। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
  • किसानों को धान बेचने से मिली राहत, चेहरे पर दिखी रौनक

    26-Nov-2024

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महा अभियान जारी है। धान बेचकर किसानों के चेहरे में रौनक दिख रहा है। किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किए हैं। धान खरीदी अभियान के इसी कड़ी में बलरामपुर जिला के ग्राम संतोषीनगर के किसान श्री अशोक सरकार ने बताया कि इस वर्ष 01 एकड़ खेत में धान का फसल लगाया था। उन्होंने पिछले सप्ताह धान बेचने के लिए टोकन लिया था। जिसके तहत आज वे अपना 45 बोरी धान बेचने समिति में आये हैं। किसान अशोक ने सुगमतापूर्वक धान खरीदी के राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है।

     
    किसान श्री अशोक सरकार ने कहा कि शासन द्वारा धान खरीदी के लिए बनाई गई नीति से किसानों का मान बढ़ा है। किसान बिना किसी परेशानी के धान विक्रय कर पा रहे है। इसी प्रकार ग्राम संतोषीनगर के ही कृषक श्री विष्णु मण्डल बताया कि इस वर्ष वे 105 बोरी धान बेचने के लिए टोकन कटवाया है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा 31 सौ रुपए की दर से 21 क्विंटल धान की खरीदी होने से किसानों को बहुत संबल मिला है। उन्हें धान विक्रय करने में कोई परेशानी नहीं हुई। प्रशासन द्वारा उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए शेड-पानी आदि आवश्यक समुचित व्यवस्था की गई है।
     
     
    किसान श्री लखनलाल ने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उनके 150 क्विंटल धान से राज्य सरकार के धान खरीदी का शुभारंभ बलरामपुर जिले में हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की बेहतर व्यवस्था से किसान खेती के लिए प्रेरित होकर समर्थन मूल्य पर धान बेच पा रहे है और किसान हमेशा उन्नति की ओर अग्रसर हो रहें हैं।
     
    धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया हैं जिसका नंबर 0771-2425463 और 0771-2425450 है इसके माध्यम से किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 
  • गृहमंत्री विजय शर्मा ने खिलाड़ियों के साथ ली तस्वीर

    24-Nov-2024

    नारायणपुर। जनजातीय बाहुल्य और माओवाद प्रभावित बस्तर संभाग में खेल के माध्यम से विकास और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया गया है। इस आयोजन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया, जिसमें सुदूर गांवों से आए युवा अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री साय ने इस पहल को जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक खेलों के संरक्षण के साथ ही युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया है। लाइव खेल ऑनलाइन देखें  नारायणपुर जिले में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 23 नवंबर तक किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन नारायणपुर के परेड ग्राउंड और खेल परिसर में किया गया, जिसमें जिले के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के गृह एवं जेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला स्तरीय ओलंपिक में जीतने वाले खिलाड़ियों को 5 से 10 दिसंबर तक जगदलपुर में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक में जीतने के लिए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित साह द्वारा 5 अगस्त 2019 को जम्मू एवं कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का निर्णय लिया गया, जिसके समाप्त होने से देश में एक ही संविधान लागू हो गया है। बस्तर को विकसीत करने के लिए अंदरुनी गांव तक सड़़क, पुल पुलिया, आंगनबाड़ी, स्कूल, पेयजल, बिजली, मोबाईल टावर लगाए जाएंगे। बस्तर की तस्वीर को बदलने का कार्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में कार्य किया जा रहा है। बस्तर को माओवादी मुक्त बनाने में आप सभी की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि माओवादियों ने बस्तर की जनता को विकास से अलग रखने का मनसूबा बना लिया है, जिसके कारण अब तक अंदरूनी गांवो तक स्कूल, सड़क, पुल पुलिया और पेयजल नहीं पहुंच पाई है और बस्तर के बच्चों को अशिक्षित बना रहें हैं। उनके मनसूबों को सफल होंने नहीं देंगे 31 मार्च 2026 तक बस्तर संभाग को माओवादी मुक्त बनाने का संकल्प हम सब को लेना पड़ेगा। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि माओवादियों को डटकर सामना करने के लिए हमें आगे आना होगा। बस्तर को शांत प्रदेश, प्रगतिशील, उन्नतीशील और विकसित बनाने में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति और परंपरा को बचाए रखने के लिए हम सबको आगे आने की आवश्यकता है। बस्तर के खिलाड़ियों में एक अद्भुत प्रतिभाएं हैं, जिसको निखारने के लिए यह बस्तर ओलंपिक के माध्यम से अच्छा अवसर मिला है, जिसे आप लोग अच्छे से प्रदर्शन कर खेल को आगे बढ़ाएं। बस्तर में प्रचुर मात्रा में जल जंगल जमीन है उसको संरक्षित कर अपने जीवन को आगे बढ़ाने के लिए योगदान दें। अबूझमाड़ के पहुंचविहीन क्षेत्र में सड़क, पुल पुलिया, पेयजल, स्कूल, आंगनबाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जा रहा हैं, शीघ्र ही अबुझमाड़ मुख्य धारा से जुड़ने लगेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ओरछा और नारायणपुर में 50-50 लाख रूपये से निर्मित खेल मैदान बनाने की घोषणा की। लाइव खेल ऑनलाइन देखें  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा बस्तर ओलंपिक 2024 के जिला स्तरीय के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में खेल भी महत्वपूर्ण होता है। इसलिए खेल में लक्ष्य निर्धारित कर अपने जीवन को आगे बढ़ाने के लिए परिश्रम करना आवश्यक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप गांव के प्रतिभाओं को निखारने का अच्छा समय मिला है इस अवसर का फायदा उठाते हुए राज्य स्तर तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित कर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े। खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना के साथ खेलकर अपने अनुशासन का परिचय देना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र के बच्चों ने मलखम्भ खेलों का हुंनरबाज बनकर देश के कई शहरों में प्रदर्शन कर अपने अबूझमाड़ का नाम रोशन किया है। आयोजन में सहभागिता प्रदान करने वाले खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता खिलाड़ी को पुरस्कार स्वरूप मोमेंटों, ट्राफी, प्रमाण पत्र और गणवेश भी प्रदाय किया गया। आयोजन में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को समहभागित प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।   कलेक्टर बिपिन मांझी ने अपने उदबोधन में कहा कि बस्तर संभाग में खेल के माध्यम से विकास और संस्कृति को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन ने क्षेत्र के युवाओं में विशेष जोश और उत्साह भर दिया है। मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रतिभावान युवा अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पहल को न केवल जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक खेलों के संरक्षण के लिए अहम बताया है, बल्कि इसे युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास भी माना है। इस प्रकार यह आयोजन विकास और संस्कृति के समावेशी उत्थान का एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करता है। इस आयोजन में विभिन्न खेल विधाओं जैसे एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कराटे, तीरंदाजी, खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल और रस्साकसी की प्रतिस्पर्धाएँ शामिल हैं। जिले के युवाओं ने इन खेलों में अपनी सक्रिय और उत्कृष्ट भागीदारी दर्ज कर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बस्तर ओलंपिक 2024 क्षेत्र के युवाओं की ऊर्जा और सामर्थ्य को निखारने के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को एक नई पहचान देने का सशक्त माध्यम बन रहा है। 

  • खरोरा मे नवनिर्मित मितानिन भवन का लोकार्पण

    24-Nov-2024

    महासमुंद। ग्राम पंचायत खरोरा में शनिवार को मुख्य अतिथि डॉ. एकता लंगेह द्वारा नवनिर्मित मितानिन भवन और रोजगार प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मितानिनों द्वारा विभिन्न तरह के खेल जैसे मटका फोड़, नुककड़ नाटक, प्रेरणादायक गीत और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. एकता लंगेह ने कहा की मितानिन भवन के निर्माण से यहां महिलाएं आपस में बैठकर अपने स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक समृद्धि और अन्य भविष्य की योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। यहां भवन बनने से उन्हें इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज महिला हर क्षेत्र में आगे है, यहां महासमुंद में महिलाएं प्रत्येक गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग ले रही हैं। महिला एक परिवार ही नहीं बल्कि पूरी पीढ़ी की धुरी है। लाइव खेल ऑनलाइन देखें  उनके पास धैर्य भी है और काबिलियत भी है आज वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होना आवश्यक है ताकि वे अपने जरूरतो को भी पूरा कर सके, परिवार और समाज की मदद कर सकें। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्वावलंबी से महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी। डॉ. लंगेह ने कहा कि महिला स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है यदि महिला स्वस्थ है तो परिवार भी स्वस्थ रहेगी उन्होंने मितानिनों से कहा कि वह अपने काम बखूबी निभा रही है और भविष्य में भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग से करते रहे। कार्यक्रम में सरपंच सुनीता चंद्राकर सहित मितानिन समन्वयक राजमणि पवार स्थानीय पंच, सहित सखी सेंटर के सदस्य और मितानिन मौजूद थे। 

  • "जलवायु अनुकूल छत्तीसगढ़" विषय पर कार्यशाला 26 नवंबर को

    24-Nov-2024

    रायपुर। वन विभाग के छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज (सीजीएससीसीसी) एवं सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीईईडी) के संयुक्त तत्वावधान में 26 नवंबर को मयफेयर लेक रिसॉर्ट, अटल नगर, नवा रायपुर में ‘जलवायु अनुकूल छत्तीसगढ़’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों से निपटने के लिए प्रभावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना और समाधान के ठोस कदम सुझाना है।  ल ही में छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज ने सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। सीईईडी ऊर्जा रूपांतरण, वायु गुणवत्ता सुधार, परिपत्र अर्थव्यवस्था और स्वच्छ जल पहुंच जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्यरत एक प्रमुख संस्था है। वन विभाग की पहलों को रेखांकित करते हुए, सीजीएससीसीसी के नोडल अधिकारी एवं अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे, आईएफएस, ने कहा, ष्प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ वन विभाग ने कई प्रभावशाली पहलें की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। इनमें इको-रीस्टोरेशन नीति का ड्राफ्ट तैयार करना शामिल है, जिससे छत्तीसगढ़ ऐसा कदम उठाने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। इसके अलावा, इको-डेवलपमेंट बोर्ड की स्थापना का विचार प्रस्तुत करना और सतत वन प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन एवं संबंधित विषयों पर राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार, संगोष्ठी और कार्यशालाओं का आयोजन करना भी इन पहलों का हिस्सा है।  वर्तमान कार्यशाला के बारे में बात करते हुए अरुण कुमार पांडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ न केवल ऊर्जा क्षेत्र में देश का प्रमुख योगदानकर्ता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन के खतरों से अत्यधिक प्रभावित राज्य भी है। उन्होंने कहा, ष्वन विभाग लगातार जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने और नागरिकों व अर्थव्यवस्था पर इसके नकारात्मक प्रभाव को कम करने की दिशा में प्रयासरत रहा है। निश्चित रूप से, यह कार्यशाला इन प्रयासों को नई दिशा देने और प्रभावी रणनीतियां विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनेगी।  इस कार्यशाला में आईआईएम रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और कलिंगा विश्वविद्यालय के छात्र, शोधकर्ता और अकादमिक विशेषज्ञ, छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीजीसीओएसटी) के सदस्य और प्रमुख गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें जलवायु संवेदनशीलता, अनुकूलन के उपाय, अक्षय ऊर्जा, औद्योगिक कार्बन न्यूनीकरण, संवहनीय कृषि, सामुदायिक दृष्टिकोण और जलवायु प्रयासों के लिए वित्तीय प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।  यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ में हाल के वर्षों में जलवायु परिवर्तन के प्रति किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों और पहलों पर आधारित है। इनमें मार्च 2024 में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लॉन्च किया गया छत्तीसगढ़ जलवायु परिवर्तन कॉन्क्लेव, जलवायु-स्मार्ट कृषि के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजनाओं का कार्यान्वयन और स्वास्थ्य पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने हेतु स्टेट एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज एंड ह्यूमन हेल्थ (एसएपीसीसीएचएच) की शुरुआत शामिल है। सभी संबंधित पक्षों की भागीदारी से यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ को एक सतत और जलवायु अनुकूल भविष्य की दिशा में मजबूती प्रदान करने का अवसर देगी और राज्य में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ठोस और सक्रिय नीति एवं क्रियान्वयन प्रणाली का एक आदर्श प्रस्तुत करेगी। 

  • CM विष्णुदेव साय ने फुटबॉल के फाइनल मुकाबले का लिया आनंद

    24-Nov-2024

    रायपुर। जशपुर जिले में CM विष्णुदेव साय ने फुटबॉल के फाइनल मुकाबले का आनंद लिया। X पर सीएम ने लिखा,आज जशपुर के ग्राम बागबहार में आयोजित 33वें ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में सम्मिलित होकर रोमांचक फाइनल मुकाबले का आनंद लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन से खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच प्राप्त होता है, जिसके लिए हमारी सरकार द्वारा बस्तर संभाग में बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है।  इस अवसर पर विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर बधाई एवं स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी। समारोह में विधायक द्वय गोमती साय , रायमुनी भगत , पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह , शौर्य प्रताप सिंह जूदेव , कृष्णा राय , जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। 

  • आरक्षक के साथ मारपीट और लूटपाट, तीन आरोपी गिरफ्तार

    24-Nov-2024

    धमतरी। आरक्षक के साथ मारपीट और लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। गैदराम मरकाम एसडीओपी ऑफिस में डीएसएफ आरक्षक के पद पर कार्यरत है जो अपना डयूटी कर शाम करीबन 17:30 बजे अपने गांव दाबगांव जा रहा था की ग्राम कर्राघाटी चमेदा तिराहा के पास तीन अज्ञात आरोपियों के द्वारा प्रार्थी गैदराम मरकाम का पीछा कर मोटर सायकल रोककर के चाबी निकालकर एक आरोपी द्वारा प्रार्थी के गर्दन के पास चाकू टिकाकर 200/- रूपए को लूट लिया एवं एक आरोपी द्वारा सूचक के कूल्हे पर चाकू से वार कर चोट पहुंचाया तथा एक आरोपी द्वारा हाथ थप्पड से मारपीट किया है जिसकी रिपोर्ट के आधार पर तत्काल नगरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पता साजी हेतु टीम रवाना किया गया।  घटना स्थल के आस पास के लोगों से पूछताछ एवं मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की पतासाजी कर धीरज बिसेन,हितेश्वर मरकाम, ज्ञानेंद्र नेताम तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त काला रंग के एक स्कूटी,लूट किये 200/- रूपए घटना में प्रयुक्त 02 नग चाकू को जप्त कर प्रार्थी से आरोपियों का कार्यपालिका दण्डाधिकारी के समक्ष पहचान कार्यवाही कराया गया। तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना नगरी के अपराध कमांक 93/24 धारा 118(1),309 (6) बीएनएस व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड हेतु भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नगरी निरीक्षक शरद ताम्रकार, सहायक उप निरीक्षक श्रीराम पटेल, तानसिंह साहू प्रधान आरक्षक ईशुकुमार साहू जीवन ध्रुव संपत संभाकर आरक्षक योगेश कुमार साहू धर्मेन्द्र बघेल योगेन्द्र साहू, झमेल राजपूत मेघराज साहू कल्याण नेताम महाबली सलाम केशव पटेल दुर्गेश ध्रुव का विशेष योगदान रहा । आरोपियों का नाम (01) धीरज बिसेन पिता स्व. नंदकुमार बिसेन उम्र 22 वर्ष साकीन नगरी (02) हितेश्वर मरकाम उर्फ प्रधान पिता अंजोर सिह उम्र 21 वर्ष,साकीन नगरी (03) ज्ञानेन्द्र नेताम पिता कचरू राम उम्र 22 वर्ष साकिन नगरी,जिला -धमतरी 

  • अनुसूचित जनजाति समाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का संवाहक : CM विष्णुदेव साय

    24-Nov-2024

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा छत्तीसगढ़ का अनुसूचित जनजाति समाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और मूल्यों का संवाहक है। मुख्यमंत्री ने लोकसंस्कृति पर केंद्रित डुमन लाल ध्रुव की किताब ‘‘लोक जीवन के बदलते संदर्भ‘‘ और छत्तीसगढ़ी कहानियों के संग्रह ‘‘मन के पाखी‘‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनजाति समाज के विकास और उत्थान के लिए राज्य शासन के प्रयासों के साथ-साथ आप सभी की सहभागिता और समर्पण महत्वपूर्ण है। जनजातीय समाज के कल्याण के लिए यह स्वर्णिम समय है। राज्य और केन्द्र सरकार ने जनजातीय समाज के उत्थान को अपनी सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जनजातीय समाज के उत्थान के लिए जो योजनाएं, नीतियां और कार्यक्रम बनाए हैं, उन्हें सफ़ल करने का दायित्व आपका भी है। हम सभी का सौभाग्य है कि हमें यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का मजबूत नेतृत्व मिला है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं एक बात आपसे विशेष रूप से कहना चाहता हूं कि हमारी-आपकी प्राथमिकता भले ही जनजातीय समाज है, लेकिन हम और आप प्रदेश के सभी नागरिकों के विकास के लिए जिम्मेदार हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारा ध्येय होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का यह शपथ समारोह यह बताता है कि आप सभी एकजुट होकर प्रदेश को एक नई दिशा देने के लिए तैयार हैं। प्रदेश के और खासकर जनजातीय समुदायों के विकास के लिए सरकार के प्रयासों के साथ-साथ आप जैसे कर्मठ सेवकों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में आपका कार्य समाज को प्रेरणा देता है। मुझे विश्वास है कि आपकी सेवाओं के माध्यम से हमारे प्रदेश का हर कोना विकास और समृद्धि की ओर अग्रसर होगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस मंच से यह कहना चाहता हूँ कि हमारी सरकार आपकी हर सकारात्मक पहल में आपका साथ देगी। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समावेशी प्रदेश बनाएंगे। आशा करता हूँ कि आपके प्रयास प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांताध्यक्ष श्री आर. एन. ध्रुव ने अपने सम्बोधन में समाज की विभिन्न मांगों से अतिथियों को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर विचार कर उचित निर्णय का आश्वासन दिया। 

  • घर में लगी आग, जिंदा जल गई वृद्धा

    24-Nov-2024

    जांजगीर-चांपा। जिले में एक दुखद घटना घटी है. एक घर में आग लगने से एक वृद्ध महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, सेमरा गांव में एक घर में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे 70 वर्षीय वृद्धा बुधनी बाई की मौत हो गई. घटना रात के समय हुई जब बुधनी बाई अपने घर में सो रही थी. बताया जा रहा है कि मृतक का घर मिट्टी का था, जिसके कारण आग ने पूरे घर को जलाकर खाक कर दिया. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक घर पूरी तरह जल चुका था और वृद्ध महिला की जान नहीं बचाई जा सकी. 

  • BSNL ने बिना अनुमति काटे कई पेड़, वन विभाग ने की कार्रवाई

    24-Nov-2024

    बीजापुर। जंगल के विशालकाय पेड़ों को गिराकर संचार कंपनी बीएसएनएल का ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) बिछाया जा रहा था. मामले की जानकारी होने पर वन अमले ने कार्रवाई करते हुए कार्य में लगे तीन जेसीबी को जब्त किया है. इसके साथ ही वन विभाग कंपनी को नोटिस जारी करने जा रहा है. दरअसल भोपालपट्टनम ब्लॉक के तारलागुड़ा के पास भारत नेट JTO का कार्य चल रहा है. यह कार्य तारलागुड़ा रोड के किनारे तीन जेसीबी के जरिए विशालकाय पेड़ों और पौधों को गिराकर 10 फीट से अधिक गहरा गड्ढा खोदकर किया जा रहा है. वन मंडलाधिकारी के आठ बिंदुओं पर जारी आदेश का कंपनी द्वारा उल्लंघन किया जा रहा था. इस बात की जानकारी मिलने पर वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी विनोद तिवारी मौके पर पहुंचकर कार्य को बंद करवाकर तीन जेसीबी को जब्त कर तारलागुड़ा वनोपज जांच नाका में रखा. मामले पर परिक्षेत्र अधिकारी विनोद तिवारी ने बताया कि बीजापुर वन मंडलाधिकारी द्वारा जारी आदेश कॉपी हमें प्राप्त नहींं हुई है. इस कार्य की जानकारी हमें नहीं थी. सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर नियम विरुद्ध चल रहे कार्य को बंद करवाया गया है. इसके साथ कार्य में लगे तीनों गाड़ियों को जब्त कर कार्रवाई की गई है. सोमवार को पूरी टीम इस कार्य की जांच कर कंपनी को नोटिस जारी करेगी.

  • सोसाइटी में धान का उठाव नहीं, ये है राइस मिलर्स की मांग

    24-Nov-2024

    रायपुर। कस्टम मिलिंग की राशि बढ़ाने की मांग पर अड़े राईस मिलर्स, और सरकार के बीच बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। हाल यह है कि मिलर्स मिलिंग के लिए एग्रीमेंट नहीं कर रहे हैं और धान का उठाव नहीं हो रहा है। इन सबके बीच मार्कफेड ने धान को सोमवार से संग्रहण केंद्रों में रखने की व्यवस्था करने जा रही है। प्रदेश के राईस मिलर्स हड़ताल पर नहीं है लेकिन अपनी मांगों को लेकर कस्टम मिलिंग के लिए एग्रीमेंट भी नहीं करा रहे हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में तेजी आ गई है। अब तक करीब 7 लाख टन धान खरीदे भी जा चुके हैं। धान अभी तक सोसायटियों में पड़े हुए हैं और इसका उठाव नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में धान खरीदी में तेजी आएगी और आवक बढ़ेगी। इन सबको देखते हुए सोसायटियों में किसी तरह की जाम की स्थिति न बनें, इसके लिए मार्कफेड ने तैयारी शुरू कर दी है। बताया गया कि कल से धान संग्रहण केंद्रों में रखना शुरू हो जाएगा। मार्कफेड के एक उच्चाधिकारी ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में बताया कि प्रदेश के संग्रहण केंद्रों में 45 लाख टन धान रखने की व्यवस्था है। इसलिए अभी से धान वहां रखना शुरू किया जाएगा। खाद्य विभाग के जुड़े लोगों का कहना है कि हड़ताल लंबे समय तक चली तो धान खरीदी पर असर पड़ सकता है। दूसरी तरफ, राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा कि न सिर्फ कस्टम मिलिंग बल्कि अन्य विषयों को लेकर सरकार से चर्चा जारी है। उन्होंने बताया कि सीएम विष्णुदेव साय के अलावा, दोनों डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री और खाद्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं। अग्रवाल ने कहा कि राईस मिलर्स की मांग से सरकार भी सहमत दिख रही है लेकिन कोई निर्णय नहीं हो पाया है, और जब तक निर्णय नहीं हो जाता, कस्टम मिलिंग के लिए एग्रीमेंट नहीं किया जाएगा। प्रदेश में 5 सौ से अधिक राईस मिल है। पिछले साल एक करोड़ 44 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। इतनी ही खरीदी इस बार भी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

  • किसानों में भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्यवाही

    24-Nov-2024

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि मोदी जी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रही है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों के माईक्रोएटीएम से 2000 रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा भी दी गई है। इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराये पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में अनवरत धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मिट्रिक धान खरीदी अनुमानित है। सभी उपार्जन केन्द्रों में बायोमैट्रिक डिवाईस के माध्यम से धान उपार्जन की व्यवस्था की गई है। छोटे, सीमांत और बडे़ कृषकों के द्वारा उपजाये गए धान को निर्धारित समर्थन मूल्य में खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था से लेकर छांव, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर भी चस्पा कर दिये गये हैं। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है एवं चेक पोस्ट की स्थापना की गई है। राज्य स्तर पर अलग अलग जिलों के लिए राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की जांच टीम बनाई गई है, जो लगातार जिले में हो रही धान खरीदी की मानिटरिंग कर रहे हैं। 

  • पंचायत सचिव का अपहरण फिर हत्या

    23-Nov-2024

    रायपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सलियों ने 2 लोगों की हत्या कर दी। पंचायत सचिव और एक ग्रामीण को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि दोनों को घर से किडनैप कर ले गए थे। नक्सलियों ने पर्चा जारी कर दोनों पर पुलिस के लिए काम करने का आरोप लगाया है। मामला तेलंगाना के मुलुगु जिले का है। मिली जानकारी के मुताबिक करीब 10-15 की संख्या में हथियारबंद नक्सली पेरूर गांव पहुंचे थे। उन्होंने गांव के पंचायत सचिव उइका रमेश और एक ग्रामीण उइका अर्जुन को घर से उठा लिया। इसके बाद दोनों को गांव से बाहर लेकर गए। दोनों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप हत्या की है। वारदात के बाद दोनों के शवों को मौके पर ही छोड़कर नक्सली जंगल की तरफ भाग निकले। वहीं जब इसकी खबर पुलिस को मिली तो जवान मौके के लिए निकले। दोनों के शवों को बरामद किया गया है। वहीं पुलिस उस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। 

  • रिसेप्शन कार्यक्रम में सोने का हार पार, तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज

    23-Nov-2024

    रायपुर। रायपुर में अपने बेटे के रिसेप्शन में मां का जेवर पार हो गया। महिला ने पर्स में सोने का हार डालकर सोफे में रख दिया था। उनका ध्यान इधर-उधर भटक गया। इस बीच चोर ने मौका पाकर गहने चोरी कर लिया। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। प्रदीप नायर ने थाने में शिकायत देते हुए बताया कि, वो वुड्स स्टेट कचना में रहकर कंस्ट्रक्शन का काम करता है। 17 नवंबर को उनके बेटे अरुण नायर की शादी का कार्यक्रम था। आयोजन पार्क प्लाजा सुनीता पार्क लाभांडी में रखा गया था। इस दौरान उनकी पत्नी डॉक्टर जलजा नायर ने अपने एक पर्स में सोने का पुराना हार रखा था। जो करीब 2 तोला वजनी था। इस दौरान जलजा नायर का काम की वजह से ध्यान भटक गया। इस बीच चोर ने मौका पाकर पर्स से गहने चोरी कर लिए। जब उन्होंने गहने की तलाश की तो वह नहीं मिला। आसपास पूछताछ करने में भी कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पूरा मामला पुलिस थाने पहुंचा। इस मामले में तेलीबांधा पुलिस CCTV की छानबीन कर चोर की तलाश में जुट गई है। 

Top