बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • स्वामित्व योजना : सुशासन दिवस पर होगा अधिकार अभिलेखों का वितरण

    23-Nov-2024

    रायपुर,स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवासीय अधिकारों का रिकार्ड प्रदान किया जाएगा। इस अधिकार अभिलेख का उपयोग ग्रामीणजन बैंक से लोन लेने और दूसरे वित्तीय लाभ के साथ-साथ उनके सम्पत्ति का निर्धारण करने में उपयोगी होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के मार्गनिर्देशन में संचालित इस योजना के तहत ड्रोन तकनीक का उपयोग कर भूमि का मानचित्रण करके सम्पत्ति के मालिकों को स्वामित्व कार्ड जारी करने से सम्पत्ति संबंधी विवादों में कमी आएगी। इसी तरह जीआईएस, मानचित्रों का उपयोग करके बेहतर गुणवत्ता वाली ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने में सहायता मिल सकेगा।

     
    भारत सरकार, पंचायती राज मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर भारत के राज्यों में वर्चुअली अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जाएगा। इसके तहत छत्तीसगढ़ के लिए 50 हजार अधिकार अभिलेखों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 12,838 अधिकार अभिलेख तैयार किये जा चुके हैं। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को सुशासन दिवस पर वितरित किए जाने वाले स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिकार अभिलेख तैयार करने के निर्देश दिए है।
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हेलन केलर अवार्ड से सम्मानित कलाकार श्री बसंत साहू को दी बधाई

    23-Nov-2024

    रायपुर,आत्मविश्वास से परिपूर्ण और अनेक बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत का कार्य कर रहे धमतरी जिले के कुरूद में रहने वाले दिव्यांग समाजसेवी और चित्रकार श्री बसंत साहू को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने फोन करके जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही हेलन केलर अवार्ड 2024 से सम्मानित होने पर बधाई दी है।

     
    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री बसंत साहू को जन्मदिन और सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा कि आपको हेलेन केलर अवार्ड 2024 प्राप्त होने की सूचना समाचार के माध्यम से मिली। आपकी इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई।
     
    मुख्यमंत्री श्री साय ने आत्मीयतापूर्ण चर्चा के दौरान बसंत साहू से कहा कि जल जगार कार्यक्रम में आपसे मुलाकात हुई थी। हमे आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा था।आपने साबित किया है कि कठिनाईयां केवल मानसिक चुनौतियां है। दृढ़ संकल्प से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। बसंत साहू ने कहा कि मेरा उद्देश्य समाज में समावेशिता और समानता लाना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर मिल सके।
     
     
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आपके इस जज्बे व उपलब्धि से हम गौरवान्वित हैं। आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। समाजसेवी श्री बसंत साहू ने मुख्यमंत्री श्री साय के उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त क्या और कहा कि वे इसी प्रकार अपने प्रयासों से आने वाले भविष्य और बच्चो के लिए एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान देते रहेंगे।
     
    उल्लेखनीय है कि समाजसेवी बसंत साहू को उनके द्वारा दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा और समाज में समान अवसर दिलाने के लिए किए गए अद्वितीय कार्यों के लिए हेलन केलर अवार्ड प्रदान किया गया है। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक कला, परंपराओं और सामाजिक मुद्दों को जीवंत रखा है। उनके चित्रों में छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, पारंपरिक परिधान और समाज की समकालीन समस्याओं का समावेश है। बसंत के बनाए चित्रों का संग्रह देश विदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर किया गया है, जिनमें भारत में राष्ट्रपति भवन, राजभवन, दिल्ली संग्रहालय एवं यूएसए, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देश शामिल हैं। उनकी कला ने उन्हें न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देश और विदेश में भी सम्मान दिलाया है।
     
     
    बसंत साहू ने दिव्यागता को कभी अपनी सफलता की राह में रुकावट नहीं बनने दिया। बसंत साहू का मानना है कि कठिनाइयों केवल मानसिक चुनौतियाँ होती हैं। यदि मन में दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी बाधा व्यक्ति को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने से नहीं रोक सकती। बसंत साहू का जीवन केवल एक व्यक्तिगत संघर्ष की कहानी नहीं है बल्कि यह उन सभी के लिए प्रेरणा है जो जीवन की कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
  • पुलिस द्वारा दो अलग -अलग जगहों पर अवैध रुप से शराब बेचने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

    23-Nov-2024

    धमतरी। अर्जुनी पुलिस और चौकी बिरेझर द्वारा अलग -अलग दो जगहों पर अवैध रुप से शराब बेचने वाले आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। दोनों आरोपियों से कुल 36 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 3,960/रुपये,बिक्री रकम 820/-कुल जुमला 4780/- रूपये जप्त कर,धारा 34 (1)ख एवं 34(ए) आब०एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

     
    थाना अर्जुनी की कार्यवाही
    धमतरी पुलिस थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा अर्जुनी मोड़ के आगे एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा हैं की सूचना के आधार पर अर्जुनी मोड़ के आगे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अर्जुनी पुलिस द्वारा तत्काल शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी रेख राम निर्मलकर पिता लखन लाल निर्मलकर उम्र 30 वर्ष, ग्राम पुरी के कब्जे से दो थैले में 10-10 कुल 20 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 2200/- रूपये एवं बिक्री रकम 300/- रूपये जुमला कीमती 2500/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप० क्र० 292/24 धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
     
    आरोपी का नाम
    रेख राम निर्मलकर पिता लखन लाल निर्मलकर उम्र 30 वर्ष, ग्राम पुरी,थाना अर्जुनी, जिला-धमतरी (छ०ग०)
     
    चौकी बिरेझर की कार्यवाही
    धमतरी पुलिस चौकी बिरेझर थाना कुरूद को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा ग्राम सिर्री में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा हैं कि सूचना के आधार पर चौकी बिरेझर पुलिस द्वारा शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी लीलाराम तारक पिता तुलसीराम तारक उम्र 36 वर्ष ग्राम सिर्री के कब्जे से एक पीला रंग के थैले में 16 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 1760/- रूपये एवं बिक्री रकम 520/- रूपये जुमला कीमती 2280/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप० क्र० 499/24 धारा 34 (1)ख आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
     
    आरोपी का नाम
    लीलाराम तारक पिता तुलसीराम तारक उम्र 36 वर्ष सा० सिर्री चौकी विरेझर,थाना कुरूद, जिला-धमतरी (छ०ग०)
  • रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने 46167 वोटों से जीत दर्ज की

    23-Nov-2024

    रायपुर, भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 46167 वोटों से जीत गए हैं। वोटों की गिनती खत्म हो गई है। आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी की बड़ी जीत के बाद एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कार्यकर्ताओं के थिरक उठे। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी बड़ी जीत की ओर जा रहे हैं। इसके बाद उत्साहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकात्म परिसर पहुंचे, और जमकर आतिशबाजी की।

     
    इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पार्टी दफ्तर पहुंचे, और मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने ढोल धमाकों के बीच उनका स्वागत किया । जायसवाल चुनाव प्रभारी भी थे और वो कार्यकर्ताओं के साथ भांगड़ा किया।
     
    जायसवाल के साथ रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू भी थे। इसके बाद सुनील सोनी पहुंचे, तो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्टी के कई विधायक भी थे।
     
    एकोंविनशति ( अंतिम)चरण के बाद :
     
    बीजेपी:89059
     
    कांग्रेस: 42977
     
    कुल बढ़त:46082(बीजेपी)
     
    पोस्टल मतदान:
     
    बीजेपी: 161
     
    कांग्रेस: 76
     
    अंतिम परिणाम:
     
    बीजेपी: 89220
     
    कॉंग्रेस: 43053
     
    सुनील सोनी(बीजेपी) 46167 मतों से विजयी।
  • छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सरहद पर नक्सलियो ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में 2 ग्रामीणों को मौत की सजा दी

    23-Nov-2024

    रायपुर,छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सरहद पर माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में 2 ग्रामीणों को मौत की सजा दे दी है। रात में दोनों को घर से उठाकर ले गए। फिर दोनों को कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला। इनमें से एक पंचायत सचिव भी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया है। मामला तेलंगाना के मुलुगु जिले का है।

     
    बताया जा रहा है कि, करीब 10 से 15 की संख्या में हथियारबंद नक्सली पेरूर गांव पहुंचे थे। उन्होंने गांव के पंचायत सचिव उइका रमेश और एक ग्रामीण उइका अर्जुन को घर से उठा लिया। जिसके बाद दोनों को गांव से बाहर लेकर गए। जिसके बाद दोनों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर कुल्हाड़ी से काट डाला।
     
    वारदात के बाद दोनों के शवों को मौके पर ही छोड़कर नक्सली जंगल की तरफ भाग निकले। वहीं जब इसकी खबर पुलिस को मिली तो जवान मौके के लिए निकले। दोनों के शवों को बरामद किया गया है। वहीं पुलिस उस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। 
  • हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए मंत्री रामविचार नेताम

    23-Nov-2024

    रायपुर, मंत्री रामविचार नेताम हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए। सुबह मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा था, मेरे प्रिय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों, हाल ही में हुई दुर्घटना में ईश्वर की कृपा और आप सभी की दुआओं से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं। आपके स्नेह, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद ने मुझे अपार हिम्मत और शक्ति दी है, मैं आपके इस अपार स्नेह का ऋणी हूं। इस मुश्किल समय में जो प्रेम और साथ मुझे आपसे मिला, उसके लिए आप सभी का हृदय से आभार।

     
    देर रात सीएम साय ने दिया था अपडेट – मंत्रिमंडल के मेरे साथी रामविचार नेताम जी के सड़क दुर्घटना में चोटिल होने की खबर पर राजधानी के रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंच उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात की। नेताम से भी बात हुई। उनके बाएं हाथ और माथे पर चोट है। चिंता की कोई बात नहीं, वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज जारी है और वे खतरे से बाहर हैं।
  • भेज्जी एनकाउंटर स्थल वीडियो, जहां मारे गए 10 नक्सली

    22-Nov-2024

    सुकमा। जिले में 22 नवंबर की सुबह जवानों ने 10 माओवादियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इस सफलता के बाद जवान जब कोंटा पहुंचे तो जमकर थिरके। 'आदिवासी जंगल का रखवाला रे' गाने पर जवानों के डांस का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें हाथों में AK-47, SLR जैसे हथियार पकड़कर जवान डांस करते दिख रहे हैं। दरअसल, जवानों ने कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के 10 माओवादियों को उनके ठिकाने में घुसकर मारा है। मौके से AK-47, SLR और इंसास जैसे हथियार बरामद किए हैं। अच्छी बात रही कि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। नक्सलियों के ठिकाने में घुसकर मिली इस कामयाबी का अब जश्न मनाया जा रहा है।  वहीं 15 से 19 नवंबर तक कांकेर में भी जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ 4 दिनों का ऑपरेशन लॉन्च किया था। जिसमें 5 माओवादियों को मार गिराया गया था। जब जवान लौटे तो शेरों के शेर यारों गाने में जमकर डांस किया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। 

  • पुरानी बस्ती इलाके में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

    22-Nov-2024

    रायपुर। पुरानी बस्ती इलाके में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार हुआ है। मुखबिर से सूचना मिला कि वीरेंद्र यादव नाम का लड़का मटमैले रंग का शर्ट एवं काले रंग का लोअर पहना है ,अपने पास चाकू लेकर घूम रहा है। की सूचना पर तत्काल कोई गंभीर अपराध की घटना घटित न हो की आशंका पर घटनास्थल पर रवाना हुआ मुखबिर के बताए अनुसार लड़का घटना स्थल पर खड़ा था। पुलिस को देख भागने की कोशिश की किंतु पुलिस के तत्परता से भागने में असफल रहा।आरोपी का तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से एक नग लोहे का चाकु रखे मिला आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 510/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 21.11.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। 

  • कबाड़ी वालों के गोदाम में पुलिस ने मारा छापा, 22 लाख से ज्यादा का सामान बरामद

    22-Nov-2024

    जशपुर। जशपुर जिले में पुलिस ने कबाड़ का कारोबार करने वाले कई गोदामों पर एक साथ छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की. यह कार्रवाई जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित कबाड़ी के गोदामों में की गई. पुलिस ने गोदामों से कांसा के बर्तन, अन्य सामान के साथ 22 लाख 30 हजार रुपये जब्त किए। जशपुर के एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग ने टीम बनाकर जिले भर में कबाड़ के गोदामों पर छापेमारी की. इस दौरान पत्थलगांव क्षेत्र में तीन कबाड़ियों के यहां छापे मारे गए, जिनमें पिंटू, सुंदर और विक्की कबाड़ी के गोदाम शामिल थे. इन गोदामों से दो पिकअप और एक स्वराज माजदा में कबाड़ का सामान बरामद हुआ। इसके अलावा, कुनकुरी में भी एक कबाड़ी के पास पिकअप में कबाड़ का सामान पाया गया। हालांकि, सबसे बड़ी कार्रवाई कांसाबेल थाना क्षेत्र में हुई, जहां पूनम साहू के कबाड़ी के गोदाम से बड़ी संख्या में महंगे कांसे के बर्तन, प्रेसर कुकर और अन्य सामान जब्त किए गए. पुलिस ने गोदाम से 22 लाख 30 हजार रुपये भी बरामद किए, लेकिन इन पैसों के बारे में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले. आरोपी कबाड़ी के पास से किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका. एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि जब्त किए गए पैसे को इनकम टैक्स विभाग को सुपुर्द किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच की जाएगी। 

  • रेल्वे स्टेशन चौक में चाकू लेकर घूमते बदमाश गिरफ्तार

    22-Nov-2024

    रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर रायपुर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र के अपराधिक/असामाजिक व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है एवं मुखबीर लगाये गये है। इसी तारतम्य में दिनांक 22.11.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि गंज रेल्वे स्टेशन चौक के पास एक व्यक्ति अपने पास धारदार चाकू रखा है एवं एवं किसी को मारने की बात बोल रहा है कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना स्टाफ द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबीर के बताये अनुसार व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पुछने पर अपना नाम हनुमान शर्मा उर्फ बजरंग शर्मा पिता स्व. सुरेश शर्मा उम्र 24 वर्ष साकिन लोधीपारा बिहारी मोहल्ला थाना गंज जिला रायपुर छ.ग. का रहने वाला बताया, हनुमान शर्मा की जमा तलाशी लेने पर कमर में छिपा कर रखा एक धारदार चाकू मिला, चाकू रखने के संबंध में कोई वैध कागजात पेश नहीं किया। हनुमान शर्मा के कब्जे से धारदार चाकू की लंबाई 12 इंच एवं फल की लंबाई 07 इंच, बीच से फल की चौडाई 1.2 इंच एवं मुठ की लंबाई 05 इंच को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी हनुमान शर्मा अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है कि थाना स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अन्य बडी घटना घटित होने से पहले आरोपी को चाकू सहित पकड़ा गया है एवं आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 406/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल वारंट पर केन्द्रीय जेल रायपुर दाखिल किया गया है। उक्त किस्म के अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही लगातार की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी- 01. हनुमान शर्मा उर्फ बजरंग शर्मा पिता स्व. सुरेश शर्मा उम्र 24 वर्ष साकिन लोधीपारा बिहारी मोहल्ला थाना गंज जिला रायपुर छ.ग। 

  • श्रीमती कमला सिंह और श्री सोविंद ऊइके जी को रविशंकर शुक्ल विवि के समस्त कर्मचारीयों ने दी श्रधांजलि: प्रदीप मिश्र

    22-Nov-2024

    रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि के के पूर्व  कुलपति एवं सांख्यीकी विभाग के सेवानिवृत पूर्व विभागाध्यक्ष डा हरि राम सिंह सर जी की धर्म पत्नी श्रीमती कमला सिंह, पत्नी का 09 नवम्बर 2024 को रायपुर के ्रढ्ढढ्ढरूस् हास्पिटल में शाम को आकस्मिक निधन हो गया था। इनके साथ ही हमारे वि वि के  यांत्रिकी विभाग के नियमित कर्मचारी सोविंद ऊइके जी का आकस्मिक निधन मेकाहारा में उपचार के दौरान हो गया था। आप दोनों के निधनोंपरांत वि वि के द्वारा  शोक सभा नहीं किया जा सका इस बात को ध्यान में रख  कर  ,,छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति, , ने शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा होकर आज दिनांक 22/11/2024 को  एक शोक सभा 11.30 बजे वि  वि के मुख्य कार्यालय के सामने स्वामी विवेकानंद गार्डन में दो मिनट का मौन रख कर श्रधांजली दी गई। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति  के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र और सचिव तीर्थ राम यादव  जी ने  बताया कि वे शोक सभा में कर्मचारी संघ / शिक्षक संघ / अनुसूचित जाति जनजाति  परिषद / पिछड़ा वर्ग  कर्मचारी परिषद के समस्त पदाधिकारियो / कर्मचारियों के साथ साथ , सभी वर्ग के नियमित / सेवानिवृत वर्ग के   शिक्षक / अधिकारी / दैनिक वेतन भोगी  कर्मचारीगण से विनम्र निवेदन किये थे कि वे सभी उक्त शोक सभा में आकर अपने ही वि वि  के शोकाकुल कर्मचारी परिवार के इस वृहद दुख की बेला में शोक व्यक्त करते हुए उनके दुख में शामिल हो कर मानवीय संवेदना व्यक्त करते हुए उनके  दुख में उनके साथ रहनें की अपील किया गया था।  शोक सभा में शिक्षक संवर्ग से एक मात्र डा जितेंद्र प्रेमी जी , महिला प्रतिनिधि के रूप में  मात्र दो सदस्य अनिता अनंत और नूतन साहू जी,  प्रदीप कुमार मिश्र, डा प्रदीप दुबे, डा मुकेश राठिया, डा सोम कंवर, शंकर लाल कुंजाम, जीवन लाल सिरदार, हरीश पांडे, राकेश शुक्ला,  श्रवण सिंह ठाकुर, महेश सिंह ठाकुर, सोनसाय ठाकुर, मोतीलाल नाग, गिरीश सेन,दीपक नेताम, आशीष राजपूत आदि जन उपस्थित होते हुए दो मिनट का मौन रह कर श्रधांजली दिये  समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र ने सभी उपस्थित सदस्यों का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद देते हुए सभा का समापन किया। 

  • 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 25 से 29 नवंबर तक मिनी स्टेडियम महासमुंद में

    22-Nov-2024

    महासमुंद ,महासमुंद के मिनी स्टेडियम में 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 25 से 29 नवंबर तक आयोजित होगा। प्रतियोगिता में 30 राज्यों से कुल 796 खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में हैण्डबॉल खेल शामिल किए गए है। जिसमें 14 वर्ष के 404 बालक एवं 392 बालिका भाग लेंगे। साथ ही 30 राज्यों से 127 कोच व मैनेजर तथा जिले के 125 अधिकारी कर्मचारी शामिल होंगे। कलेक्टर एवं अध्यक्ष आयोजन समिति श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण पर है।

     
    प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्री मोहन राव सावंत को संगठन सचिव एवं सहायक संचालक शिक्षा श्री सतीश नायर एवं सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी सुश्री अंजली बरमाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ 25 नवंबर को प्रातः 12ः00 बजे मिनी स्टेडियम में होगा। जबकि समापन कार्यक्रम 29 नवंबर को होगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, यातायात व्यवस्था, पेयजल, भोजन, आवास, अनुशासन एवं सुरक्षा आदि की व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
     
    बालकों के रूकने के लिए 5 संस्थाओं में तथा बालिकाओं के लिए 2 संस्थाओं में आवास की व्यवस्था की गई है। वही आवास स्थल से क्रीड़ागन तक लाने ले जाने तथा बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने के लिए 8 परिवहन की व्यवस्था की गई है। ज्यूरी मेंबर प्रतिदिन सायंकाल आयोजन की समीक्षा करेगी।
  • सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण का लोगो और वेबसाइट का लोकार्पण

    22-Nov-2024

    महासमुंद ,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के सुशासन में ऐतिहासिक, पुरातात्विक और प्राचीनतम पर्यटन स्थलों को विश्व के मानचित्र पटल में लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में महासमुंद जिले में स्थित पुरातात्विक और ऐतिहासिक नगरीय सिरपुर के पुरावैभव को आम लोगों तक पहुंचाने वेबसाइट का निर्माण किया गया है। जिसे महासमुंद सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी ने गुरुवार को दिशा समिति की बैठक के पश्चात सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के लोगो और वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर सिरपुर ने डिजिटल युग में कदम रखते हुए वैश्विक जुड़ाव का एक नया अध्याय शुरू किया।

     
    इस पहल के तहत सिरपुर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक विरासत को सोशल मीडिया और वेबसाइट के माध्यम से विश्व पटल पर प्रस्तुत किया जाएगा। इसके माध्यम से इतिहासकार, वैज्ञानिक, वास्तुविद, पुरातत्वशास्त्री और अन्य शोधकर्ता सिरपुर की विलक्षणताओं और विशेषताओं से परिचित हो सकेंगे। इसमें आम नागरिक घर बैठे सिरपुर के वैभव और ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जान सकेंगे।
    वेबसाइट
    https://sirpursada.com/home
    पर अवलोकन किया जा सकता है। इसमें सिरपुर के विशेष दार्शनिक और प्राचीन स्थल जैसे सुरंग टीला, लक्ष्मण मंदिर, बौद्ध स्तूप, गंधेश्वर महादेव मंदिर, बौद्ध स्वास्तिक विहार को देखा जा सकता है। इसमें सिरपुर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी संलग्न की जाएगी। जिससे दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को सहुलियत होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
     
    लोकार्पण कार्यक्रम में सिरपुर की धरोहर को संरक्षित करने और उसे वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। यह प्रयास सिरपुर को पर्यटन और अनुसंधान का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से सिरपुर की समृद्ध संस्कृति, मंदिर वास्तुकला और ऐतिहासिक धरोहरों को एक नई पहचान मिलेगी। लोकार्पण के इस आयोजन ने सिरपुर को विश्व मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक नई राह प्रशस्त की है।
     
    उल्लेखनीय है कि प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक समृद्धि, ऐतिहासिक महत्व और पुरातात्विक धरोहरों से ओत-प्रोत छत्तीसगढ़ के जिले महासमुन्द को एक प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल है सिरपुर। महानदी के तट पर स्थित यह ग्राम पांचवी शताब्दी में शरभपुरिया राजा प्रवरदेव के व्दारा बसाया गया था। यह नगर पाँचवी से बारहवीं शताब्दी तक दक्षिण कोसल राज्य की राजधानी रहा और इसका नाम उस समय श्रीपुर था, जिसका अर्थ घन ऐश्वर्य और वैभवों का नगर होता है।
     
    श्रीपुर में अब तक हुए उत्खननों में 12 बौद्ध विहार, 14 शिव मंदिर, 05 विष्णु मंदिर, 03 जैन विहार एक बड़ा बाजार और अन्यान्य आवासीय रचनाएँ यहाँ मिली है। साथ ही अनके स्वर्ण, अष्टधातु, कांसा और पाषाण प्रतिमाएँ, बर्तन, औजार ताम्र लिपियों और शिलालेख मिले हैं जो उस काल की जीवन शैली, समृद्धि और धार्मिक सहिष्णुता को परिलक्षित करते हैं।
     
    वर्तमान राजधानी से 78 कि.मी. की दूरी पर विमानाश्रय से 74 कि मी और महासमुंद रेलवे स्टेशन से 38 किमी की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग 53 से 19 किमी की दूरी पर रायपुर-कसडोल मार्ग पर सिरपुर स्थित है। सघन आरक्षित वनों से आच्छादित महानदी के तट पर स्थित इस क्षेत्र के 34 ग्रामों को शामिल कर इस क्षेत्र को विश्व विरासत स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से 2015 में छ.ग. शासन ने सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण का गठन किया है।
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले ने 812 पदों पर निकाली नौकरी

    22-Nov-2024

    एमसीबी। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिला में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी निकली है। विभिन्न जगहों पर सिक्योरिटी गार्ड, हेल्पर, ऑफिस असिस्टेंट, वेल्डर, पेंटर, लेबर सहित कई पदों पर भर्ती होगी। पदों के योग्य वेतन भी निर्धारित किया गया है।

    जिला प्रशासन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा 24 नवंबर रविवार को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, मनेन्द्रगढ़ में रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में निजी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 812 रिक्तियां प्राप्त हुई हैं।
     
    इस रोजगार मेले में अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सिक्योरिटी गार्ड, ओटी तकनीशियन, बीएससी नर्सिंग और जीएनएम, लैब तकनीशियन, एजेंट, डीएम, ऑटोमोबाइल सेल्स, सर्विस सुपरवाइजर,टू व्हीलर/इवी सेल्स सर्विस/सेल्स, हेल्पर, इलेट्रिशन, फिटर, ऑफिस असिस्टेंट, वेल्डर, पेंटर, लेबर, जनरल असिस्टेंट, वर्किंग पार्टनर, मार्केटिंग, एजेंट, सिक्योरिटी गार्ड, सर्वेयर और कंप्यूटर संचालक, अप्रेंटिस इडीओ-एल, इडीओ, कलेक्शन मैनेजर जैसे पद शामिल हैं।
     
    पदों का विवरण
    मेसर्स बाम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के लिए 10वीं पास योग्यता मांगी गई है और वेतन 14,000 से 19,000 रुपये निर्धारित है।
     
    जिसमें मेसर्स मूंद्रा हॉस्पिटल मंगल चौक, बिलासपुर बीएससी नर्सिंग और जीएनएम के लिए न्यूनतम दो वर्ष के अनुभव के साथ 10,000 रुपये वेतन पर नियुक्ति करेगा। मेसर्स एसएच प्रोजेक्ट्स पिपरिया, मनेन्द्रगढ़ लैब तकनीशियन के लिए स्नातक (रसायन विषय से) योग्यता के साथ 10,000 रुपये वेतन पर नियुक्ति करेगा। एजेंट पद पर 10वीं पास अभ्यर्थी को कमीशन बेस पर काम का अवसर मिलेगा। मेसर्स एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, मनेन्द्रगढ़ स्नातक पास उम्मीदवारों को डीएम पद के लिए 2.5 लाख रुपये वार्षिक वेतन पर नियुक्त करेगा। वहीं, मेसर्स कोरिया ऑटो सेल्स पार्ट सेंटर, बैकुंठपुर ऑटोमोबाइल सेल्स और सर्विस सुपरवाइजर के लिए 12वीं और स्नातक पास उम्मीदवारों को अवसर देगा। हेल्पर पद के लिए अनपढ़ से 12वीं पास उम्मीदवारों को 15,500 रुपये वेतन मिलेगा। मेसर्स मोहिनी हेल्थ एंड हाइजिन लिमिटेड, पीथमपुर (मध्यप्रदेश) बिजली मिस्त्री और फिटर पदों पर आईटीआई पास उम्मीदवारों को 16,500 रुपये वेतन पर भर्ती करेगा। ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए 12वीं पास/स्नातक उम्मीदवार को 17,500 रुपये वेतन दिया जाएगा।
     
    मेसर्स अमर एग्रो इंडस्ट्रीज, लालपुर मनेन्द्रगढ़ वेल्डर के लिए आईटीआई पास उम्मीदवार को 11,000 रुपये, पेंटर के लिए 5वीं पास को 9,000 रुपये, और लेबर के लिए 7,000 रुपये वेतन पर भर्ती करेगा। मेसर्स बिलासा भूमि बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, उसलापुर बिलासपुर जनरल असिस्टेंट के लिए 12वीं पास और कंप्यूटर पास उम्मीदवार को 12,000 रुपये वेतन पर नियुक्त करेगा। वर्किंग पार्टनर पद के लिए स्नातक/स्नातकोत्तर उम्मीदवार को 40ः लाभ दिया जाएगा। मेसर्स अलर्ट प्लेसमेंट सर्विस, रायपुर सिक्योरिटी गार्ड, सर्वेयर और एजेंट पदों के लिए 8वीं पास से स्नातक तक के उम्मीदवारों को अवसर प्रदान करेगा। वेतन 11,000 से 13,000 रुपये तक रहेगा। मेसर्स सत्या माइक्रो केपिटल लिमिटेड वार्ड न.14 नियर बैंक ऑफ इंडिया बैकुण्ठपुर जिला कोरिया छत्तीसगढ़ 12वीं पास एवं ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य, वेतन 12500 से 30000 रूपये तक रहेगा।
     
    आवेदन के लिए निर्देश
    इस रोजगार मेले में 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के योग्य अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए न्यूनतम और अधिकतम योग्यता निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक दस्तावेजों, बायोडाटा, और पहचान पत्र के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा।
  • हिंसक वन्यप्राणियों से मकानों के क्षति होने पर क्षतिपूर्ति राशि में हुई वृद्धि

    22-Nov-2024

    अम्बिकापुर- सरगुजा वनवृत्त के मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा हिंसक वन्यप्राणियों से सामान्य क्षेत्रों में पक्का या कच्चा मकान दोनों तरह के मकानों के क्षति होने पर क्षतिपूर्ति राशि में वृद्धि की गयी है। जिसमें पहले पक्के या कच्चे मकानों की 100 प्रतिशत क्षति होने पर प्रति मकान 95100 रुपए का भुगतान किया जाता था, लेकिन अब 100 प्रतिशत क्षति होने पर प्रति मकान रूपये 120000 रुपए का भुगतान किया जायेगा।

     
    इसमें लगभग 26 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी प्रकार पहाड़ी क्षेत्रों के लिए पक्का या कच्चा मकान दोनों तरह के मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त होने पर प्रति मकान रूपये 101900 रुपए दिए जाते थे, लेकिन अब 100 प्रतिशत क्षति होने पर प्रति मकान रूपये 130000 रुपए निर्धारित किया गया है। इसमें लगभग 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा इस प्रकार क्षतिपूर्ति की राशि में वृद्धि होने पर ग्रामीण लाभान्वित होंगे और हाथी मानव द्वन्द में आवश्यक रूप से कमी होना स्वाभाविक है।
  • लॉ एंड ऑर्डर के संबंध में कलेक्टर-एसपी ने ली राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक

    22-Nov-2024

    अम्बिकापुर ,कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले में कानून व्यवस्था के संचालन एवं नियंत्रण के सम्बन्ध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग को संयुक्त प्रयास करते हुए आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि लोक शांति भंग करने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

     
    अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें, ताकि किसी भी घटना की सूचना आप तक पूर्व में पहुंच जाएं, जिससे समय पर कार्यवाही हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण के लिए कानूनी अधिकारों का प्रयोग करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करें। जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम वासियों से संपर्क कर बैठक कर क्षेत्रीय मांग एवं विवाद की स्थिति में चर्चा के द्वारा समाधान करने का प्रयास करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को सजगता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
     
    बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल ने कहा कि धरना प्रदर्शन, रैली, जुलूस के समय पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें। यदि किसी स्थान पर चक्का जाम की स्थिति निर्मित होती है, तो सबसे पहले लोगों को समझाएं, सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहें। बाउंड ओवर की कार्यवाही के बाद संबंधित थाने को भी सूचित करें जिससे कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग हो सके। उन्होंने कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए ब्लैक स्पॉट पर नियमित रूप से भ्रमण एवं निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए।
     
    उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली असामाजिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखें एवं ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर जानकारी एकत्र करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्थानीय निर्वाचन होने वाले हैं, इसके लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें। आम जनता पर प्रशासन के प्रति भरोसा रहे। लोगों के प्रति संवेदनशील रहें तथा गम्भीरतापूर्वक ढंग से अपने दायित्व का निर्वहन करें। बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने के सम्बंध में अन्य विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों सहित राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। 
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 23 नवम्बर को बिलासपुर में 143 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    22-Nov-2024

    रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 23 नवंबर को बिलासपुर को 143 करोड़ 68 लाख रूपये की लागत के अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सकरी रोड, मिनोचा रोड, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, मिनी स्टेडियम, सिटी कोतवाली के पास निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग और अरपा नदी तट पर निर्मित राम सेतु मार्ग का लोकार्पण करेंगे। श्री साय इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे।

     
    रामसेतु मार्ग
    अरपा उत्थान और तट संवर्धन प्रोजेक्ट अंतर्गत अरपा नदी के दांयी तरफ की सड़क का नाम रामसेतु मार्ग रखा गया है। रामसेतु मार्ग की लागत 49 करोड़ 98 लाख रूपये है, जिसमें फूटपाथ, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट, रिटेनिंग वॉल, पीचिंग और सौंदर्यीकरण कार्य शामिल है।
     
    मिनी स्टेडियम
    शहर के पुराने और प्रतिष्ठित शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला मल्टीपरपज़ स्कूल के मैदान को संवार कर बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 21 करोड़ 79 लाख रूपये की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण किया गया है, जिसमें 14115 वर्ग मीटर का सर्व सुविधायुक्त क्रिकेट मैदान है जिसकी दर्शक क्षमता 850 है। यहां डे-नाईट मैच खेलने की सुविधा है। यहां इनडोर गेम्स जैसे स्नूकर, बिलियर्ड्स, टेबल टेनिस, स्क्वैश खेलने की सुविधा के साथ-साथ आधुनिक जिम बनाया गया है। इसके अलावा ट्रेनिंग हॉल का निर्माण किया गया है। इसी भवन में अलग से वीआईपी गैलरी,एनाउंसमेंट बॉक्स और पेंट्री रूम के साथ ही यहां बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए एक हॉस्टल बनाया गया है। यहां दो लॉन टेनिस कोर्ट बनाया गया है।
     
    स्पोर्ट्स कांप्लेक्स
    14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से संजय तरण पुष्कर परिसर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण किया गया है, इस तीन मंजिला इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बेसमेंट में पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर में रिसेप्शन और रेस्टोरेंट संचालित होगा। प्रथम तल में बैडमिंटन, स्क्वैश कोर्ट, टेबल टेनिस, स्नूकर, बिलियर्ड्स, द्वितीय तल में मल्टीपरपज हॉल, योगा, मैट गेम की सुविधा है। तीसरे तल में मनोरंजन की अनेक सुविधाएं है।
     
    उल्लेखनीय है कि बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने तीन बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया गया है, जिनमें पिंक प्ले ग्राउंड का लोकार्पण पहले ही किया जा चुका है।
     
    कोतवाली मल्टीलेवल पार्किंग
    29 करोड़ 76 लाख की लागत से साढ़े तीन एकड़ में कोतवाली थाना परिसर में तीन मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाया गया है। ग्राउंड फ्लोर के अलावा सभी फ्लोर में पार्किंग की सुविधा दी गई है जिसमें 192 कार और 325 बाइक एक साथ पार्क की जा सकेगी। ग्राउंड फ्लोर को कमर्शियल कांप्लेक्स के तौर पर विकसित किया गया है जिसमें 46 दुकानों का निर्माण किया गया है।
     
    उस्लापुर-सकरी सड़क
    उस्लापुर रेल्वे ओव्हरब्रिज से लेकर सकरी बाईपास चौक तक 15 करोड़ 87 लाख की लागत से नगर निगम द्वारा सवा चार किमी सड़क का उन्नयन और चौड़ीकरण किया गया है। सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन होने से राहगीरों को काफी राहत मिली है और ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिली है। उन्नयन और चौड़ीकरण के तहत मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई गई है, डिवाइडर बनाया गया है, स्ट्रीट लाइट और दोनों तरफ नाली निर्माण भी किया गया है।
     
    मिनोचा कॉलोनी सहित अन्य रोड
    11 करोड़ 68 लाख की लागत से शहर के विभिन्न सड़कों का डामरीकरण, उन्नयन, साइनेज, मिनोचा कॉलोनी रोड और रोटरी शामिल है, जिसमें प्रमुख रूप से महावीर नगर चौक से उस्लापुर ओव्हर ब्रिज तक 800 मीटर सड़क, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट और रोटरी शामिल है। शहर के विभिन्न सड़कों का डामरीकरण, साइनेज, रोड मार्किंग के कार्य शामिल हैं।
  • कॉन्फ्लुएंस कॉलेज के कम्प्यूटर विभाग द्वारा गूगल ड्राइव एवं गूगल फॉर्म पर अतिथी व्याख्यान का आयोजन किया गया

    22-Nov-2024

    राजनंदगांव- कानफ्लुएंस कॉलेज के कंप्यूटर विभाग द्वारा कंप्यूटर विषय के  गूगल ड्राइव एवं गूगल फॉर्म टॉपिक पर गेस्ट लेक्चर कराया गया जिसे  शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनंदगांव के अतिथि सहायक प्राध्यापक श्रीमान रामावतार साहू द्वारा  व्याख्यांतित किया गया। उन्होंने बताया कि गूगल ड्राइव द्वारा हम अपने डेटा को किसी भी स्थान से किसी भी समय एक्सेस कर सकते हैं तथा शेयर कर सकते हैं। गूगल ड्राइव माध्यम से डाटा को हम सुरक्षित भी कर सकते हैं तथा इसमें किसी भी प्रकार के डॉक्यूमेंट बना सकते हैं साथ ही उन्होंने बताया कि गूगल फॉर्म द्वारा हम विभिन्न प्रकार के फॉर्म बनाकर ऑनलाइन सुविधा दे सकते हैं साथ ही किसी एग्जाम का फॉर्म भरने क्रिएट करने  , फीडबैक फॉर्म बनाना आदि जानकारियो को व्याख्यात किया गया। गूगल ड्राइव तथा गूगल फॉर्म का उपयोग सामान्य जीवन के अधिक से अधिक क्षेत्रों को प्रभावित करता है अतः यह विषय विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक एवं उपयोगी रहा। इस व्याख्यान के अवसर पर महाविद्यालय की सभी विद्यार्थी गण एवं प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

  • पंडित रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारी गण

    22-Nov-2024

    रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारी गण के छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीय पेशनर्स कल्याण समिति के द्वारा 20 नवम्बर को मौन प्रदर्शन के उपरांत  कार्य परिषद के निर्णय अनुसार श्री खिलावन राम यादव जी को उसी दिन शाम को रुपये 1036832/ की राशि प्राप्त हो गई है माननीय कुलपति जी को उक्त भुगतान करने के लिए उन्हे धन्यवाद देते हुए उनसे निवेदन किया कि इसी तरह सेवानिवृत कर्मचारीओ की छोटी छोटी समस्याओ का निराकरण करते रहें हम सभी सेवानिवृत कर्मचारीगण आपके साथ है। उक्त भुगतान किये जाने के पश्चात धन्यवाद देने के लिए ये सदस्यगण गए थे। प्रदीप मिश्र, तीर्थराम यादव , अलख राम यादव, हरीश पांडे, राकेश शुक्ला, खिलावन राम यादव, नरेंद्र यादव , उपेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।  

  • कलेक्टर श्री लंगेह ने किया धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण

    22-Nov-2024

    जंगलबेड़ा धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान लगभग 60 क्विंटल पुराने धान जप्त

    महासमुन्द, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिला अंतर्गत 182 धान उपार्जन केन्द्रों में से 176 खरीदी केन्द्रो में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रारंभ हो चुका है।जिसके पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केन्द्र स्तर पर तथा जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है तथा नोडल अधिकारियों द्वारा उन्हें आबंटित धान उपार्जन केन्द्रो की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। बुधवार को कलेक्टर श्री विनय लंगेह द्वारा धान खरीदी केन्द्र सांकरा, गढ़फुलझर, सागरपाली एवं जंगलबेड़ा एवं सीमावर्ती धान उपार्जन केन्द्र हेतु स्थापित अंतर्राज्यीय जांच चौकी बंजारी नाका, सिरपुर नाका एवं राजाडीह नाका तथा सरायपाली संग्रहण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य एवं राजस्व के अधिकारी मौजूद थे।
     
    बंजारी नाका में मंडी कर्मचारी श्री पंकज पटेल अनुपस्थित पाये गये, जिसके संबंध में कलेक्टर द्वारा तहसीलदार सरायपाली को जांच चौकी में ड्यूटी पर लगाये गये समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के अनिवार्य रूप से उपस्थिति के संबंध में निर्देश दिये गये है। कलेक्टर श्री लंगेह द्वारा जांच चौकी पर वाहनों के आवागमन की गंभीरता से जांच करने एवं पंजी संधारण करने के निर्देश दिये गये है। जंगलबेड़ा धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण में उपार्जन केंद्र में 150 बोरे लगभग 60 क्विंटल पुराने धान गिरधारी लाल ग्राम राजाडीह के द्वारा उपार्जन केन्द्र में विक्रय हेतु लाया गया था। जिसे कृषि उपज मंडी सरायपाली द्वारा जप्त किया गया है। धान खरीदी केंद्र में शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी का कार्य में लापरवाही बरतने के कारण धान खरीदी प्रभारी श्री भोजराज प्रधान को धान खरीदी कार्य से तत्काल हटाने के निर्देश उपायुक्त सहकारी संस्थाएँ महासमुंद को दिये गये है।
Top