बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • रोजगार के अवसर प्रदान करती राष्ट्रीय बागवानी मिशन

    20-Nov-2024

    खीरा और टमाटर की खेती से आ रही खुशहाली

    बलरामपुर- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने तथा आजीविका से जोड़ने के लिए बागबानी फसलों को वृहद रूप देने का सफल प्रयास जारी है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत ऐसा ही सफल प्रयास विकासखण्ड कुसमी के ग्राम इदरीकला में देखने को मिल रहा है। ग्राम इदरीकला के प्रयोगधर्मी एवं प्रगतिशील कृषक श्री सुखराम द्वारा बाड़ी में उन्नत कृषि पद्धतियों का प्रयोग कर टमाटर का बंफर उत्पादन किया जा रहा है। कृषक सुखराम अपनी टमाटर के खेती की सफलता का श्रेय अपनी कठिन परिश्रम के साथ राष्ट्रीय बागवानी मिशन तथा उद्यान विभाग के अधिकारियों को देते हैं।
     
    कृषक सुखराम बताते हैं कि उसके पास लगभग सवा 3 एकड़ जमीन है तथा वह पहले परम्परागत तरीके से खेती करता था तथा कृषि के उन्नत तकनिकी एवं जानकारी के अभाव में उत्पादन इतना कम होता था कि परिवार के खर्च को चलाना मुश्किल हो जाता था। जिससे परिवार के भविष्य की जिम्मेदारियां अंधेरे में दिखाई दे रही थी। ज्यादा पढ़ा-लिखा न होने के कारण कुछ काम भी नहीं मिल पा रहा था। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने तथा परिवार के आय को बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग से सम्पर्क किया।
     
     
    उद्यान विभाग के अधिकारियों ने उसे उन्नत खेती करने कि सलाह दी। उद्यान विभाग की सहायता से राष्ट्रीय बागवानी मिशन में भाग लेकर खीरा एवं टमाटर की फसल लेने का निर्णय लिया। सुखराम ने अपने बाड़ी में उद्यान विभाग की सहायता तथा मार्गदर्शन से 2 एकड़ में खीरा तथा 1 एकड़ में टमाटर की खेती किया। खेत तैयार करने के लिए उसने सबसे पहने विभाग की सहायता से मिट्टी पलटने वाला हल का उपयोग किया साथ ही मिट्टी तोड़ने के लिए रोटावेटर का उपयोग कर दोनों फसलों का बीज बोया, तत्पश्चात वह बताता है कि उसने पौधे में सिंचाई के लिए विभाग से प्राप्त अनुदान प्राप्त कर ड्रिप, स्प्रिंकलर का उपयोग किया जिससे उसे सिंचाई करने के लिए पानी का उपयोग ज्यादा नही करना पड़ा। साथ ही उसने मल्चिंग तकनीकी का उपयोग भी किया। जिससे उसे मजदूरी लागत भी कम लगा।
     
    वे बताते है कि दोनों फसलों की खेती करने में उसे लगभग 85 हजार का लागत राशि खर्च हुआ। उन्नत कृषि पद्धिति एवं अच्छी देख-रेख से खीरा एवं टमाटर के फसल का बंफर उत्पादन हुआ। उसे लगभग 180 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ। 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से नजदीकी सब्जी मण्डी तथा अम्बिकापुर, डाल्टेनगंज, गढ़वा के व्यापारी भी बाड़ी से ही नगद देकर खीरा व टमाटर की खरीदी कर रहे हैं। इस प्रकार सुखराम को खर्चा काट कर 2 लाख 48 हजार रूपये का लाभ प्राप्त हुआ है। खीरा और टमाटर की अच्छी पैदावार होने से सुखराम के चेहरों में मुस्कान बिखेर दी है, तथा आय के श्रोत में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।
     
    अब आर्थिक स्थिति में सुधार होने से वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहा है। सुखराम के जुनून को देखते हुए वहां आसपास के गांव के कृषक उद्यानिकी फसलों को अपनाने हेतु प्रेरित हो रहे हैं। उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर कृषकों से तकनीकी एवं बाजार व्यवस्था की चर्चा तथा उन्हे उन्नत खेती करने की सलाह दी जाती है।
    गौरतलब है कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका मकसद बागवानी क्षेत्र का विकास करना और उत्पादन को बढ़ाना है।
  • इंडोर स्टेडियम के पीछे मिली अधेड़ की लाश, 2 थानों के टीआई मौके पर पहुंचे

    20-Nov-2024

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर इन दिनों हो रही हत्या की वारदातों से थर्रा उठी है। महज दो दिनों में अब तक 3 लोगों का मर्डर कर दिया गया है। इसी कड़ी में बुधवार को इंडोर स्टेडियम के पीछे गेट के नाले के अंदर संदिग्ध अवस्था में एक अधेड़ की लाश मिली है। लाश मिलने से आस- पास के इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्ट्या यह हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर एसपी, दो थानों के टीआई समेत भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। कोतवाली थाना क्षेत्र का है मामला।  पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आपसी विवाद के बाद युवक ने अपने ही साथी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद वह अपने दोस्त के लाश के पास ही बैठा रहा। मिली जानकारी के अनुसार, विनायक सिटी में मजदूरी करने वाले संतोष कुमार और नोहर मानिकपुरी साथ में ही रहते थे। मंगलवार रात दोनों ने खाना खाने के बाद साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस हो गई। इस दौरान संतोष ने नोहर पर तंज कसते हुए कहा कि कमाई के कुछ पैसे घर भी भेज दिया कर ये बात नोहर को चुभ गई। इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच नोहर ने संतोष पर पास ही पड़े फावड़े से सिर पर कई वार कर दिए। 

  • रानू साहू की अग्रिम जमानत पर सुनवाई आज

    20-Nov-2024

    रायपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले निलंबित IAS रानू साहू कि जमानत याचिका पर आज बुधवार को रायपुर स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं डीएमएफ फंड मामले में पूर्व महाधिवक्ता सतीश चन्द्र वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका पर भी सुनवाई होनी है। ACB-EOW ने 4 नवंबर को सतीश चंद्र वर्मा अलावा रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। 2015 में दर्ज नान घोटाले में आरोप है कि तीनों पर प्रभावों का दुरुपयोग कर गवाहों को प्रभावित करने का  प्रयास किया है। इसी मामले में 2019 में ईडी ने भी केस दर्ज किया है, जिसकी जांच चल रही है। आय से अधिक मामले में 15 दिन पहले हाईकोर्ट ने IAS रानू साहू की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। जस्टिस एन के व्यास ने आरोपों को गंभीर बताते हुए रानू को जमानत देने से इनकार कर दिया था। रानू साहू ने सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के आधार पर EOW में दर्ज आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार केस में राहत देने की मांग की थी। जिसमें रानू की ओर से कहा गया था कि इस केस में उनका कोई इन्वॉल्वमेंट नहीं है, फिर भी उन्हें फंसाया जा रहा है। दरअसल, कोल स्कैम मामले में निलंबित  IAS रानू साहू और कारोबारी दीपेश टांक और सुधीर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से नियमित जमानत मिल गई है। हालांकि, नियमित जमानत मिलने के बाद भी रानू साहू का जेल से बाहर नहीं आ पाई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें ED के मनी लॉन्ड्रिंग और कोयला घोटाला से संबंधित केस में जमानत दी है, जबकि छत्तीसगढ़ की EOW ने निलंबित IAS रानू साहू खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज किया है। लेकिन वह करीब 15 महीने से जेल में बंद है। 

  • सोंढूर नदी पार कर पहुंचा 22 हाथियों का झुंड, 12 गांव में अलर्ट जारी

    20-Nov-2024

    धमतरी। सिकासेर दल में शामिल करीब 30 हाथी सोंढूर नदी पार कर गरियाबंद जिला पहुंच गए हंै। वर्तमान में हाथियों का लोकेशन कक्ष क्रमांक पी-766 है, जो नवागढ़ परिक्षेत्र है। हाथियों ने विचरण के दौरान खेतों में तैनात धान की खड़ी फसलों को रौंदी। वन विभाग ने रावनडिग्गी, नवागांव, चिपरी, सेमरा, पेंड्रा, आमागांव, खरता, दर्रीपारा, चंदनबहारा बड़े गोबरा, छोटे गोबरा, कांटी पारा गांव में अलर्ट जारी किया है। हाथियों की निगरानी में ईश्वरी मरकाम, सेवक यादव, धर्मेंद्र निराला, नवीन, मुकेश, हरक, भुवन व शसवन की ड्यूटी लगी है। हाथी विचरण कर धान, मक्का फसल, बांस व पत्ते, मोयन छाल, भेलवा जड़ी, तेंदू जड़ी खा रहे हैं। अधिकारियों ने हाथी विचरण क्षेत्र के जंगल में न जाने, सतर्क रहने, सुरक्षित रहने, एक दूसरे को सचेत करने व हाथी दिखाई देने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देने कहा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सिकासेर दल में हाथियों की संख्या करीब 40 है। इनमें 30 हाथी एक साथ हैं, जबकि 1-1 हाथी दुगली और कुल्हाड़ीघाट रेंज में विचरण कर रहे हैं, वहीं 8 हाथियों का एक अलग दल है। 30 हाथियों के दल में घायल शावक भी हैं, जो सीतानदी रेंज में पोटाश बम के संपर्क में आने से पैर और जबड़े में चोट आई थी। हफ्तेभर हाथियों की निगरानी थर्मल ड्रोन और सामान्य ड्रोन कैमरे से हुई। बेहोश कर इलाज करने के लिए जंगल सफारी से विशेषज्ञ की टीम सीतानदी रेंज पहुंची थी। लगातार 2 दिन निगरानी हुई, लेकिन झुंड के बीच में घायल शावक के होने से घायल करने का रेस्क्यू प्लानिंग को स्थगित किया। महुआ और गुड़ के लड्डू बनाकर जंगल में छोड़े गए, जिसे खाकर घायल शावक का बेहतर ढंग से इलाज भी हो गया। 

  • बिटकॉइन घोटाला: रायपुर में गौरव मेहता के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    20-Nov-2024

    रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बिटकॉइन घोटाले की जांच कर रही है। ईडी के अधिकारी बुधवार को रायपुर में गौरव मेहता के घर पहुंचे। उन्होंने यहां दस्तावेजों समेत पूरे घर की तलाशी ली। गौरव मेहता एक कंसल्टेंसी के लिए काम करते हैं, जो पुणे पुलिस को अमित भारद्वाज के 6,600 करोड़ के क्रिप्टोकरंसी घोटाले की जांच में मदद कर रही थी। बीते मंगलवार पूर्व आईपीएस रवींद्रनाथ पाटिल ने दावा किया था कि गौरव मेहता से सुप्रिया सुले और नाना पटोले ने संपर्क किया था और चुनावों में इस्तेमाल के लिए घोटाले से बिटकॉइन के बदले नकदी मांगी थी। इसी के बाद से ही ईडी इसकी जांच में जुटी है।   मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गौरव मेहता के घर की तलाशी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के हिस्से के रूप में की जा रही है। बता दें कि पूर्व आईपीएस अधिकारी रवींद्र नाथ पाटिल ने आरोप लगाया था कि एनसीपी (शरद पवार गुट) की नेता सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में शामिल हैं। उन्होंने दोनों नेताओं पर चुनाव प्रचार के लिए बिटकॉइन हेरफेर का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया था।  पूर्व आईपीएस अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया था कि क्रिप्टोकरेंसी डीलिंग से प्राप्त नकदी का उपयोग महाराष्ट्र में वर्तमान चुनाव अभियान में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान भी इसी तरह की हेराफेरी की गई। रवींद्र नाथ पाटिल ने न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए पुणे के पूर्व पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता और साइबर अपराध जांचकर्ता भाग्यश्री नवटके पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि वे बिटकॉइन घोटाले में शामिल थे। उन्हें सुप्रिया सुले और नाना पटोले से संरक्षण प्राप्त था।  उन्होंने पूरे घोटाले का ब्यौरा साझा करते हुए बताया कि साल 2018 के बिटकॉइन क्रिप्टो करेंसी घोटाले में फॉरेंसिक ऑडिट के लिए मेरी कंपनी केपीएमजी को अपॉइंट किया था। उसको मैंने लीड किया था। साल 2022 में मुझे उसी केस के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। मैंने 14 महीने जेल में बिताए। इस दौरान वह यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि उन्हें क्यों फंसाया गया। उन्होंने और उनके सहयोगियों ने तथ्यों तक पहुंचने के लिए काम करना जारी रखा। आखिरकार, उन्हें चौंकाने वाले तथ्य मिले।  पाटिल ने खुलासा किया कि मामले में एक प्रमुख गवाह, एक ऑडिट फर्म के कर्मचारी गौरव मेहता ने पिछले कुछ दिनों में उनसे कई बार संपर्क किया था। जब पाटिल ने जवाब दिया, तो मेहता ने 2018 की क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी जांच के बारे में जानकारी साझा की। मेहता ने आरोप लगाया कि क्रिप्टोकरेंसी व्यापारी अमित भारद्वाज की गिरफ्तारी के दौरान, बिटकॉइन युक्त एक वॉलेट जब्त किया गया था। पाटिल ने खुलासा किया कि इस मामले के एक मुख्य गवाह गौरव मेहता (जो एक ऑडिट फर्म के कर्मचारी हैं) ने पिछले कुछ दिनों में उन्हें कई बार संपर्क किया। जब उन्होंने आखिरकार जवाब दिया, तो मेहता ने 2018 के क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी की जांच से जुड़ी जानकारी साझा की। मेहता ने आरोप लगाया कि क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडर अमित भारद्वाज की गिरफ्तारी के दौरान, बिटकॉइन युक्त एक वॉलेट बरामद किया गया था। हालांकि, मेहता के अनुसार, उस वॉलेट को दूसरे वॉलेट से बदला गया था। यह कथित तौर पर पुणे के तत्कालीन पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता के निर्देश पर किया गया था। मेहता ने दावा किया कि पाटिल और उनके सहयोगियों को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया, जबकि असली अपराधी गुप्ता और उनकी टीम थी। पाटिल ने मेहता पर घोटाले में सुप्रिया सुले और नाना पटोले का नाम लेने का भी आरोप लगाया। मेहता ने आरोप लगाया कि वे बिटकॉइन हेरफेर के माध्यम से प्राप्त नकदी का उपयोग 2019 के लोकसभा चुनावों और वर्तमान महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों सहित दूसरे चुनाव अभियानों के वित्तीय मदद के लिए कर रहे थे। 

  • जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, फैली सनसनी

    20-Nov-2024

    सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एक गांव में जादू-टोना करने के संदेह में एक परिवार के चार सदस्यों ने 65 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। सूरजपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने ओडगी थाना क्षेत्र के सावरवा गांव में 14 नवंबर को हुई हत्या के आरोप में एक दंपति और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान प्राण साईं (59), उनकी पत्नी मुन्नी बाई (57), उनके बेटों मुकेश (18) और मुकुम (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि प्राण साईं के एक अन्य बेटे ने तीन-चार साल पहले आत्महत्या कर ली थी।  परिवार का मानना है कि यह मौत पीड़िता नानकी बाई द्वारा किए गए काले जादू का नतीजा है। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को मुकेश ने बुजुर्ग महिला को घर बुलाया और उसे शराब पिलाई, जिसके बाद मुन्नी बाई ने पीड़िता पर जादू-टोना करके उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। मुकेश ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उसके भाई ने उसका गला घोंट दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद परिवार शव को पास के जंगल में ले गया और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे पेड़ से लटका दिया। ग्रामीणों ने 16 नवंबर को शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

  • नशे के सौदागरों पर पुलिस का करारा प्रहार, 70 बाॅटल नशीली सिरप के साथ दो तस्कर दबोचे

    20-Nov-2024

    रायगढ़: एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर रायगढ़ जिले में नशे के कारोबार पर कड़ी चोट करते हुए लैलूंगा पुलिस ने खम्हार पुलिया पर नाकेबंदी कर 70 बोतल नशीली ओनेरेक्स सिरप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह सिरप नशे के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी, और आरोपी इसे अवैध बिक्री के लिए तस्करी कर रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तारागढ़ का आरीफ खान और उसका साथी एक मोटरसाइकिल से ग्राम लुडेग से लैलूंगा की ओर नशीली सिरप लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को नाकेबंदी के लिए रवाना किया गया। खम्हार पुलिया पर रोकी गई मोटरसाइकिल की तलाशी में थैलों और प्लास्टिक बोरी से 70 बोतल ओनेरेक्स सिरप बरामद हुई। आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम आरीफ खान (21 वर्ष) निवासी तारागढ़ और हर्षित अग्रवाल (26 वर्ष) निवासी लुडेग, जिला जशपुर बताए। दोनों ने सिरप को अवैध बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। जब्त सामान में 70 बोतल सिरप (प्रत्येक 100 ml वाली कीमत ₹12,600) और बजाज मोटरसाइकिल (कीमत ₹30,000) शामिल है। कुल बरामदगी ₹42,600 की है। आरोपियों के खिलाफ थाना लैलूंगा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने थाना प्रभारी को इस तस्करी नेटवर्क को तोड़ने के लिए निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, उप निरीक्षक मानकुंवर सिदार, सहायक उपनिरीक्षक खेमराज पटेल, चंदन सिंह नेताम, आरक्षक सुरेश मिंज और महिला आरक्षक पूनम साहू ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ इस अभियान को और तेज करने का संकल्प दोहराया है। 

  • शादी का झांसा देकर युवती से किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

    20-Nov-2024

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने पर शादी से मुकरने वाले आरोपी को मध्यप्रदेश के बुढार से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता से मोबाइल के जरिए जान-पहचान बनाई और उसे शादी का भरोसा देकर गौरेला के होटलों में बुलाकर संबंध बनाए थे। गौरेला थाना क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि 2022 में एक शादी समारोह के दौरान उसकी पहचान बुढार निवासी शिवम रजक से हुई थी। दोनों ने फोन नंबर साझा किए और करीब छह महीने तक बातचीत जारी रही। इसके बाद आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया।  2024 में शादी करने की बात कहते हुए गौरेला के विभिन्न होटलों में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। 2024 के जुलाई तक शादी के वादे पर भरोसा करने वाली युवती ने जब शादी की बात आगे बढ़ाई, तो आरोपी बहाने बनाने लगा। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई, लेकिन आरोपी ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। आखिरकार, जब पीड़िता को लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है, तो उसने गौरेला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। गौरेला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम रजक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया और उसे बुढार से गिरफ्तार कर लिया। 

  • इंडोर स्टेडियम के पीछे मिली अधेड़ की लाश, 2 थानों के टीआई मौके पर पहुंचे

    20-Nov-2024

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर इन दिनों हो रही हत्या की वारदातों से थर्रा उठी है। महज दो दिनों में अब तक 3 लोगों का मर्डर कर दिया गया है। इसी कड़ी में बुधवार को इंडोर स्टेडियम के पीछे गेट के नाले के अंदर संदिग्ध अवस्था में एक अधेड़ की लाश मिली है। लाश मिलने से आस- पास के इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्ट्या यह हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर एसपी, दो थानों के टीआई समेत भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। कोतवाली थाना क्षेत्र का है मामला। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आपसी विवाद के बाद युवक ने अपने ही साथी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद वह अपने दोस्त के लाश के पास ही बैठा रहा। मिली जानकारी के अनुसार, विनायक सिटी में मजदूरी करने वाले संतोष कुमार और नोहर मानिकपुरी साथ में ही रहते थे। मंगलवार रात दोनों ने खाना खाने के बाद साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस हो गई। इस दौरान संतोष ने नोहर पर तंज कसते हुए कहा कि कमाई के कुछ पैसे घर भी भेज दिया कर ये बात नोहर को चुभ गई। इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच नोहर ने संतोष पर पास ही पड़े फावड़े से सिर पर कई वार कर दिए। 

  • दो स्ट्रीट डॉग की संदिग्ध मौत ने मचाया बवाल

    20-Nov-2024

    बिलासपुर। बिलासपुर में दो स्ट्रीट डॉग की संदिग्ध मौत को लेकर बवाल मच गया। पशु प्रेमियों का आरोप है कि कालोनी के लोगों ने कुत्तों को जहर देकर मार दिया है। मामला थाना पहुंचने पर पुलिस ने कुत्तों का पोस्टमार्टम कराया है। इसके साथ ही जांच के लिए सीसीटीवी वीडियो भी खंगाल रही है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। अज्ञेय नगर कॉलोनी में रहने वाले पशु प्रेमी स्ट्रीट डॉग की देखभाल करते हैं। उन्हें फीडिंग तक कराते हैं। तो वही कुछ लोग उन्हें कॉलोनी से बाहर करना चाहते हैं। इसके चलते उनका अलग-अलग गुट बन गया है। जिसके चलते आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है। कॉलोनी के लोगों का विवाद 16 नवंबर को दो स्ट्रीट डॉग की संदिग्ध मौत के बाद फिर से शुरू हो गया है। पशु प्रेमियों का आरोप है कि कुत्तों को जहर देकर मारा गया है। आरोप है कि एक दिन पहले हुए विवाद के बाद किसी ने कुत्तों को जहर दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पशु प्रेमियों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों डॉग का पोस्टमार्टम कराया है। जिसकी रिपोर्ट 20 नवंबर तक देने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने विवाद के बाद कॉलोनी में लगे सीसीटीवी वीडियो की जांच की, जिसमें पुलिस को घटना के एक दिन पहले दोनों डॉग कॉलोनी में घूमते नजर आ रहे हैं। टीआई प्रदीप आर्या का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही डॉग के मौत के कारणों का पता चल सकेगा। दरअसल, कॉलोनी में चार साल से स्ट्रीट डॉग का विरोध चल रहा है। कालोनी के कुछ लोगों का कहना है कि स्ट्रीट डॉग से बच्चों को खतरा बना रहता है। इसके कारण कॉलोनी के बच्चों को खेलने में दिक्कत होती है। जिसके कारण वो लोग स्ट्रीट डॉग को कॉलोनी से बाहर कराने का प्रयास करते रहे हैं। वहीं, कालोनी के पशु प्रेमी उनकी सुरक्षा के लिए खड़े रहते हैं। यही वजह है कि उनके बीच आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। 

  • बिटकॉइन घोटाले को लेकर रायपुर पहुंची ED

    20-Nov-2024

    रायपुर। बिटकॉइन घोटाले के मामले में जांच कर रही ईडी के अधिकारी आज रायपुर में गौरव मेहता के घर पहुंचे। उन्होंने यहां दस्तावेजों सहित पूरे घर की तलाशी ली। गौरव मेहता एक कंसल्टेंसी के लिए काम करते हैं, जो पुणे पुलिस को अमित भारद्वाज के 6600 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले की जांच में मदद कर रही थी। कल पूर्व आईपीएस रवींद्रनाथ पाटिल ने दावा किया था। गौरव मेहता से सुप्रिया सुले और नाना पटोले ने संपर्क किया था और चुनाव में उपयोग के लिए घोटाले से बिटकॉइन नकद की मांग की थी। इसी के बाद से ईडी इसकी जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक गौरव मेहता एक साइबर एक्सपर्ट है। बिटकॉइन केस में गौरव ही सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। गौरव ने खुद के पास बिटकॉइन वॉलेट होने की जानकारी दी थी। इसमें उसने यह भी बताया था कि उसके ऊपर भी कुछ लोग हैं जो राजनीति से जुड़े हैं। 

  • धान खरीदी: 3 दिन में आंकड़ा 3 लाख टन पार, किसानों को 502 करोड़ का भुगतान

    19-Nov-2024

    रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि 14 नवम्बर से अब तक मात्र तीन दिन की खरीदी में राज्य में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का आकड़ा 3 लाख टन के पार पहुंच गया है। मंत्री बघेल ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 2739 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीद रही है। चालू विपणन वर्ष में 160 लाख टन धान उपार्जन का अनुमान है।  देव-दीवाली 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महापर्व के 6वें दिन तक 3.09 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य के 68,668 किसान अब तक धान बेच चुके हैं। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत् 502.53 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह महाअभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। खाद्यमंत्री बघेल ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज 20,296 किसानों से 93 हजार 581 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। राज्य में धान बेचने के लिए इस साल 27.68 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें 1.42 लाख नए किसान शामिल है। उन्होंने बताया कि 19 नवम्बर के लिए कुल 23791 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 19934 टोकन जारी किए गए है। मंत्री बघेल ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों के माइक्रो एटीएम से दो हजार रूपए से लेकर दस हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा दी है, इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराए पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली-मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री के इस फैसले से किसान बेहद प्रसन्न है। मंत्री बघेल ने बताया कि दूसरे राज्यों से धान के अवैध आवक/परिवहन की रोकथाम के लिए बॉर्डर इलाकों में विशेष निगरानी रखने के लिए चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। धान खरीदी व्यवस्था पर निगरानी के लिए अलग अलग जिलों के लिए राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाई गई है, जो लगातार इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं। 

  • विधासनभा में डबल मर्डर, मृतकों के परिजनों ने किया चक्काजाम

    19-Nov-2024

    रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार की रात हुए डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। मृतक हरीश साहू के परिजनों ने मंगलवार की शाम राजधानी में विधानसभा रोड स्वर्णभूमि के पास रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है, जिससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारे लग गई है। पीड़ित परिवार के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनसे बदसलूकी की और जाती सुचक गाली दी है। उनका कहना है कि जब तक पुलिस अपने कृत्य के लिए माफ़ी नहीं मांग लेती और थाना प्रभारी को निलंबित नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।  मृतक हरीश साहू के परिजन पन्ना लाल साहू ने कहा कि पुलिस को आरोपियों हत्यारों पर कार्रवाई करना चाहिए लेकिन पीड़ित परिवार को पुलिस अंदर करके रात भर प्रताड़ित किया है अभद्रता की गई है। वहीं लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि पीड़ित परिवार से अभद्रता करते हुए पुलिस ने समाज वालों को जातिगत गाली दी है, ये हम सहन नहीं करेंगे। दोषी थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए। इसके अलावा भारत साहू ने कहा कि यहां पर ये लड़ाई झगड़े का मुख्य अड्डा शराब भट्ठी है, इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए, जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाएगी हम यहां से नहीं हटेंगे। बता दें कि सोमवार 18 नवंबर की शाम विधानसभा थाना इलाके में स्थित आमासिवनी शराब दुकान के पास गैंगवॉर हुई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इससे पता चला कि हरीश साहू और उसके साथियों ने रोहित सागर पर चाकू और लाठियों से हमला किया। इस हमले में रोहित सागर की मौत हो गई। उसकी हत्या की खबर लगते ही रोहित गैंग के लड़के भी भड़क गए। आरोपी बड़ी संख्या में हरीश साहू के घर पहुंच गए। उन्होंने हरीश को घर से घसीटकर बाहर निकाला और उसे किडनैप कर करीब सवा तीन किलोमीटर दूर खालबाड़ा की ओर ले गए। जहां आरोपियों ने हरीश को यहां एक कुर्सी से बांधकर टॉर्चर किया। इस दौरान उस पर चाकू से भी हमले किए, जिससे हरीश की मौके पर ही मौत हो गई। 

  • वाड्रफनगर नगर में पहुंचे दो जंगली हाथी, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

    19-Nov-2024

    बलरामपुर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 में सोमवार रात दो जंगली हाथियों के पहुंचने से दहशत फैल गई है। इन हाथियों ने आसपास के खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात नगर पंचायत वाड्राफनगर वार्ड क्रमांक 11 में दो वयस्क हाथी पहुंचे हैं, हाथियों के शहर के नजदीक आने से स्थानीय लोग चिंतित हैं। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथियों के करीब न जाने की अपील की है। वनपाल लक्ष्मी शंकर शुक्ला ने बताया कि वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में दो हाथियों का दल सक्रिय है और नगर के नजदीक विचरण कर रहे है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को हाथियों के आचरण से जुड़े दिशानिर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को रात के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को देने का आग्रह किया गया है। 

  • गति शक्ति विश्वविद्यालय ने उचाईयां छुई और बड़े लक्ष्य हासिल किए

    19-Nov-2024

    नई दिल्ली/रायपुर। गति शक्ति विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा क्षेत्र, विशेष रूप से परिवहन, लॉजिस्टिक्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में एक गेम चेंजर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इसे रेखांकित करते हुए, अश्विनी वैष्णव (माननीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी) ने कहा, "GSV, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृष्टि के अनुरूप, भारत और विश्व का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनने के लिए तैयार है। यह उद्योग-आधारित दृष्टिकोण और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित करता है, जिसमें रेलवे, विमानन, समुद्री इंजीनियरिंग, हाईवे, शिपिंग, लॉजिस्टिक्स और रक्षा क्षेत्र शामिल हैं। भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा के सभी नव-नियुक्त अधिकारियों का प्रोबेशन प्रशिक्षण गति शक्ति विश्वविद्यालय द्वारा डिजाइन किया जाएगा, जो केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थानों और उद्योगों में सैद्धांतिक और व्यावहारिक अनुभवों का संयोजन होगा, जिसके परिणामस्वरूप GSV से एमबीए डिग्री प्राप्त होगी। आगे, ब्रिज और सुरंग इंजीनियरिंग, एविएशन संचालन, समुद्री अवसंरचना, हाईवे इंजीनियरिंग और रक्षा बलों के लिए नए कार्यक्रम जोड़े जाएंगे।"  गति शक्ति विश्वविद्यालय ने आज रेल भवन, नई दिल्ली में अपना पहला कोर्ट मीटिंग आयोजित किया, जिसकी अध्यक्षता इसके चांसलर, माननीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी अश्विनी वैष्णव ने की। इसमें सरकार और उद्योग के शीर्ष नेताओं ने भाग लिया, जैसे कि सतीश कुमार (चेयरमैन और सीईओ, रेलवे बोर्ड), वी उमाशंकर (सचिव, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय), अमरदीप सिंह भाटिया (सचिव, DPIIT), लेफ्टिनेंट जनरल एनआर राजा सुब्रमणि (सेना उप प्रमुख), सुनील माथुर (एमडी और  सीईओ, सिमेन्स इंडिया), ओलिवियर लोइसन (एमडी, एल्पस्टॉम इंडिया), जया जगदीश (एमडी, एएमडी इंडिया), सुशील कुमार सिंह (चेयरमैन, दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी), प्रो. मनोज चौधरी (कुलपति, GSV) और अन्य। इस अवसर पर, प्रो. मनोज चौधरी (संस्थापक कुलपति, गति शक्ति विश्वविद्यालय) ने विश्वविद्यालय की स्थापना (6 दिसंबर 2022) के बाद से प्रगति और स्थिति की एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी सदस्यों ने कम समय में विश्वविद्यालय की बड़ी प्रगति और उपलब्धियों की सराहना की। कोर्ट के सदस्यों ने भविष्य के कार्यक्रमों के लिए कई सुझाव और सहयोगी इनपुट दिए। गति शक्ति विश्वविद्यालय, वडोदरा को संसद के एक अधिनियम के माध्यम से एक केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया गया था, जिसका उद्देश्य परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों के लिए उच्चतम स्तर की प्रतिभा और पेशेवर तैयार करना है। 

  • रायपुर ASP लखन पटले ने देवार बस्ती के मोहल्लेवासियों के साथ ली बैठक

    19-Nov-2024

    रायपुर। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत मरीन ड्राईव तालाब के पीछे स्थित देवार मोहल्ला में छट्ठी कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के मध्य मारपीट की घटना घटित हुई थी, जिसके मद्देनजर आज दिनांक 19 नवंबर 2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अजय कुमार (भा.पु.से.) एवं थाना प्रभारी तेलीबांधा निरीक्षक विनय बघेल द्वारा देवार मोहल्ला तेलीबांधा में मोहल्लेवासियों की बैठक ली गई। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा छट्ठी कार्यक्रम में घटित हुये घटना के संबंध में दोनों पक्षों को आवश्यक समझाईश दी गई।   मोहल्ले के समस्त निवासियों को शांति व्यवस्था कायम रखने एवं किसी भी प्रकार से कानून को अपने हाथ में नहीं लेने की समझाईश दी गई। इसके साथ ही किसी प्रकार की घटना घटित होने अथवा शिकायत होने पर आपस में किसी प्रकार का विवाद अथवा मारपीट न करते हुये तत्काल इसकी सूचना थाना एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को देने कहा गया। यदि मोहल्ले में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवैध कार्य संचालित हो रहीं तो इसकी सूचना भी पुलिस को देने कहा गया। इसके साथ ही अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने एवं जो भी व्यक्ति अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे है, उनको जल्द से जल्द पकड़कर सलाखों के पीछे भेजने का आश्वासन दिया गया। 

  • चिचोला में आदिवासियों द्वारा बस्तर आदिवासी संरक्षण की मांग को लेकर डोंगरगढ़ रोड़ चिचोला नेशनल हाइवे पर चक्का जाम किया गया

    19-Nov-2024

    अम्बागढ़ चौकी। शिवसेना प्रदेश सचिव दिनेश ताम्रकार ने जताया चिंता शहर एंव ग्रामीण क्षेत्रों मे लगातार बढ़ रही अपराधों को लेकर चिंता हो रही है, बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन कि लाचारी साफ झलक रही है, जिला के शहर एंव ग्रामीण क्षेत्रों मे लगभग हर गली, मोहल्ले, और ग्रामीण क्षेत्रो के गाँव-गाँव, ढाबाओं मे जमकर नशाखोरी, जुआ, सट्टा, नशीली गोलीयाँ, गांजा, सिलोशन, सूखा नशा का अवैध कारोबार व अवैध शराब कि बिक्री जिलो मे सर चढ़कर बोल रही है! नशा खोरी अपना पैर पसार रहा है, युवा वर्ग नशे के गिरफ्त मे आ रहा है साथ ही नशे की वजह से हत्या जैसे अपराध घटित हो रहे है पिछले कुछ ही दिनों लगातार शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों मे हत्या, आत्महत्या, सड़क दुर्घटना, लड़ाई-झगड़ा, चोरी का वारदात जैसे अपराध होना ये साबित करता है, की पुलिस प्रशासन का ग्रामीणों मे लाएन  आर्डर नाम का कोई चीज नहीं है, सभी थाना क्षेत्रों मे गस्ती नाम का मात्र रह गयी है जिस पर शासन, प्रशासन पर सवाल उठाना लाजमी है, प्रदेश मे ज़ब से नई प्रशासक बैठी है तब से अवैध कारोबारी हत्या जैसा अपराध अपनी पैर पसार लिया है, शासन प्रशासन ऐसे जघन्य अपराधो जघन्य कार्यो पर रोक लगाए जिससे आम जनता अमन चैन से जीवन गुज़ार सके।

  • महाविद्यालय में पालक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न

    19-Nov-2024

    राजनांदगांव- कॉन्फ्लूएंस महाविद्यालय के पालक शिक्षक संघ एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में पालक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन 26 अक्टूबर को संपन्न किया गया। इस बैठक का प्रारंभ प्राचार्य डॉ रचना पाण्डेय द्वारा, महाविद्यालय उपस्थित, पालकों का स्वागत उद्बोधन  किया गया। पालक शिक्षक संघ एवं आईक्यूएसी प्रभारी सुश्री आभा प्रजापति जी ने इस बैठक का संचालन करते हुए  बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन,NEP 2020, विद्यार्थियो का संपूर्ण विकास और महाविद्यालय में होने वाले नैक के बारे में चर्चा से अवगत कराया । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी क्योंकि  यह नीति विद्यार्थियों के बौद्धिक के साथ-साथ कौशल विकास में भी सहायक होगा। महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ. रचना पांडेय ने कहा कि इस सत्र में विद्यार्थियों को बहुत कुछ नया सीखना को मिलेगा जो उनके मानसिक, सामाजिक,नैतिक विकास के साथ उसके संपूर्ण विकास में भी सहायक होगा। प्राचार्य ने महाविद्यालय में होने वाले आगामी नेक मूल्यांकन की चर्चा करते हुए कहा कि महाविद्यालय में पालको की सक्रिय भागीदारी से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है और छात्रों का भविष्य उज्जवल बनाया जा सकता है। शिक्षा विभागाध्यक्ष  श्रीमति प्रीति इंदौरकर ने कहा कि यह नीति विद्यार्थियों के कौशल विकास और उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित करता है। यूजी विभाग के सहायक प्राध्यापक धनंजय साहू ने विद्यार्थियों के लिए आंतरिक मूल्यांक परीक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस बार सेमेस्टर परीक्षा देना होगा जिसमें पास होने के लिए 40 अंक अर्जित करने होंगे और आंतरिक परीक्षा दो बार आयोजित की जाएगी। उन्होंने पालकों के साथ NEP 2020 के मुख्य बिंदु को साझा किया। महाविद्यालय के संचालक डॉ. मनीष जैन, आशीष अग्रवाल और संजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पालकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति, भारत के युवाओं को इक्कीसवीं सदी में चुनौतियों का सामना करने में सहायक होगा। बैठक में उपस्थित सभी पालकों ने महाविद्यालय में सुधार हेतु अपने अपने मत रखे और आगामी नेक मूल्यांकन के लिए सुझाव भी दिया गया । इस बैठक के दौरान महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

  • वीर जवानों से मिलकर मेरी बड़ी इच्छा पूरी हुई : CM विष्णुदेव साय

    19-Nov-2024

    रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, जब मैं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में चित्रकोट आया, तो मेरी बड़ी इच्छा थी कि मैं हमारे वीर जवानों से मिलूं। इसी भावना के साथ कल रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेडवा कैंप में जाकर इन जांबाज़ जवानों से मुलाकात की और नक्सल मोर्चे पर पिछले 11 महीनों में उनकी अभूतपूर्व सफलता के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। हमारे जाबांज़ जवानों ने न केवल क्षेत्र को सुरक्षित बनाया है, बल्कि बस्तर के लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद के समूल उन्मूलन के संकल्प को साकार करने में हमारे वीर जवानों का साहस और समर्पण अद्वितीय है। जवानों के विशेष आग्रह पर मैंने उनके साथ कैंप में रात्रि विश्राम करने का निर्णय लिया। यह मेरे लिए एक अनमोल अनुभव था, क्योंकि इस दौरान मैंने न केवल उनके कठिन दिनचर्या को करीब से देखा, बल्कि उनके साहस, अनुशासन और देशभक्ति के जज़्बे का भी अनुभव किया। मैं सभी वीर जवानों के साहस और त्याग को नमन करता हूं। 

  • ड्राइवर ने जानबूझकर वाहन को किया अनियंत्रित, 8 लोग घायल

    19-Nov-2024

    रायगढ़। रायगढ़ में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। जिसमें कोल माईंस के 7 सिक्युरिटी गार्ड बोलरो में बैठकर ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी ड्रायवर ने आज तुम लोगों का अंतिम दिन है कहते हुए बोलेरो वाहन को दीवार में ठोक दिया। घटना से ड्रायवर समेत 8 लोग घायल हो गए। घटना तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक डोंगामौहा कोल माईंस में सिक्युरिटी गार्ड के पद पर पदस्थ अमन कुमार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 6 नवबंर की रात करीब साढ़े 9 बजे नाईट शिप्ट की ड्यूटी करने के लिए सुरक्षागार्ड कृष्णा चैधरी, आदर्श राय, रिंकु कुमार, नीरज सिंह, मनीष, भरत गोप के साथ बोलेरो में सवार हो कर बैरक से जा रहे थे। तभी बोलेरो के चालक सुरेश सिदार को अमन कुमार ने गाड़ी रोकने कहा, तो उसने गुस्से में आकर गाली गलौज करते हुए कहने लगा कि आज मैं गाड़ी कहीं नहीं रोकूंगा और जिसको अपने अपने घर में बात करना है बात कर लो, आज तुम लोगों का अंतिम दिन है बोलते हुए जान से मारने की नियत से बोलेरो वाहन को माईंस की सीएचपी आउट साईड के दीवार में जबरदस्त ढंग से ठोक दिया। इससे अमन को हाथ व माथा में चोट पहुंचा। साथ ही बोलेरो में सवार सभी सिक्युरिटी गार्डों को भी गंभीर चोट पहुंची। इस घटना से ड्रायवर भी घायल हो गया। इसके बाद माईंस के लोगों ने किसी तरह उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। 

Top