महासमुंद। महासमुंद लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश झाबक ने बताया आज दीपावली मिलन कार्यक्रम फिंगेश्वर रेस्ट हाउस में रखा गया, जिसमें एजेंट यूनियन के लगभग 150 एजेंट ने दीपावली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया इसमें यूनियन ने कई मुद्दों पर चर्चा किया इसमें अभी वर्तमान में 1 अक्टूबर से एलआईसी द्वारा कमीशन कम किया जाना और कई सुविधाओं को बंद किया गया है राष्ट्रीय स्तर पर पत्र व्यवहार किया जाएगा एवं अपने-अपने एरिया के सांसदों को नयापारा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल महासमुंद जिले के रूप कुमारी चौधरी सांसद को ज्ञापन सोपा जाएगा 1956 से जो कमीशन एल आई सी एजेंट का था वह आज लगभग 70 सालों के बाद इतनी महंगाई बढ़ने के बाद कमीशन बढ़ाना चाहिए लेकिन कमीशन कम कर दिया गया है। पॉलिसी होल्डर की सर्विसिंग व अन्य मुद्दों पर चर्चा किया गया, एलआईसी का आधार स्तंभ एलआईसी के एजेंट है एजेंट के माध्यम से पूरे भारत में एल आई सी का विस्तार हुआ है, 1964 से स्थापित संस्था लियाफी संघो की यूनियन है सभी पदाधिकारी द्वारा भी एजेंट के हित के अलावा अपने पॉलिसी होल्डर का हित किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे अभिकर्ता नाम भारत भूषण नासिने, पवन यादव, राजेश कुमार सोनी, कामायनी अग्रवाल, शशिशेखर शर्मा, ओमप्रकाश साहू, विष्णु साहू, रामलाल चंद्राकर, मनोहर लाल साहू, बेनीराम हरदेव, चंद्रकांत साहू, संजय साहू, शशिकांत साहू, रामेश्वर पटेल, गंगा सागर सिन्हा, गोपाल साहू, कृष्णा कुमार सोनी, देवसिंह रात्रे, भुवन लाल साहू, देवानंद मन्नाडे, एवं साथ में राजिम, गरियाबंद, आरंग, रायपुर, पिथोरा सभी क्षेत्र के अभिकर्ता उपस्थित थे।
महासमुंद। अस्पतालों से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट खुलेआम नेशनल हाइवे के किनारे फेंक दिया गया है, जिससे इंसानों के साथ-साथ अन्य जीव-जंतु भी गंभीर बीमारी के चपेट में आ सकते हैं. सामाजिक कार्यकर्ता इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य अमला मामले की जानकारी आने के बाद जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दे रहा है.जिला मुख्यालय से महज 5 किमी की दूरी पर नेशनल हाइवे 353 पर सड़क के किनारे लगभग 40-50 पैकेट में अस्पतालों से निकले वाला बायो मेडिकल वेस्ट खुलेआम फेंक दिया गया है. इसमें उपचार के दौरान इस्तेमाल बैंडेज, सिरिंज, दवाओं और ड्रीप की खाली बोतलें, मास्क, हैण्ड ग्लबस, प्लास्टर पट्टी, ऑपरेशन के दौरान निकलने वाले मेडिकल वेस्ट शामिल है। यह मेडिकल वेस्ट इतना बदबू दे रहा है कि गुजरने वाला अपनी नाक-मुंह बंद करने को मजबूर हैं। यह बायो मेडिकल वेस्ट लगभग एक हफ्ते से पड़ा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इस बात का पता ही नहीं है. नियमानुसार सरकारी और निजी अस्पताल प्रबंधन खुले में मेडिकल वेस्ट नहीं फेंक सकते हैं. या तो इसे शासन द्वारा निर्धारित एसएमएस कंपनी को देगा या फिर निर्धारित मापदंड के अनुसार, सार्प पीट या डीप पीट दो अलग- अलग गड्ढे खोदकर डिकम्पोज करेगा. परन्तु यहां नियमों की धज्जिया उड़ाते हुए अस्पताल प्रबंधन खुलेआम सड़कों के किनारे फेंक रहे हैं. मामले में स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. छत्रपाल चन्द्राकर का कहना है कि इस तरह का कृत्य नियम के विरुद्ध है. मामले की जांच कराई जाएगी, और जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस तरह के बायो मेडिकल वेस्ट से मनुष्य के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ पुलिस हेडक्वार्टर में प्रदेश के डीजीपी अशोक जुनेजा ने सभी जिलों के एसपी की बैठक ली। इसके बाद दूसरे दिन बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने अपराध समीक्षा बैठक ली। इस दौरान अपराध से जुड़े कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा अपराध पर शिकंजा कसने के लिए भी योजना तैयार किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों का एजेंडावार लंबित अपराध, चालान, शिकायतों आदि मामलों के निकाल के बारे में दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, ठंड के मौसम में चोर सक्रिय रहते हैं इसलिए गस्त का दायरा बढ़ाया जाए। सभी थाने और चौकी में नियमित रूप से गस्त और चेकिंग पॉइंट लगने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, कानून-शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुंडे-बदमाशों की निगरानी और चेकिंग करें। इसके हर छह महीने के भीतर बाउंड ओवर की भी कार्रवाई करें। साथ ही संदिग्धों की पूछताछ करते समय उनके फिंगरप्रिंट्स भी लें। वहीं मारपीट के प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ बाउंड ओवर की भी कार्यवाही जरूर करें। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि, आप सभी थाना चौकी में अधीनस्थ स्टाफ को नई दिशा प्रदान करते हैं। थाने में पदस्थ विवेचकों की लगातार बैठक लें, अपराध निकाल, थाने के दैनिक दिनचर्या के बारे में उनसे लगातार चर्चा करें, उनकी खूबियों-कमियों को जाने और उन सभी के लिए काम का अलग-अलग निर्धारण करें। इसके साथ ही 03 महीने से ज्यादा समय के सभी अपराध, शिकायत और मर्ग प्रकरण का इस महीने के अंत तक निकालने का आदेश दिया है। क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न प्रकार के अपराध करने वाले आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराएं लगाएं, अभी थाना लवन और कसडोल में इन धाराओं के तहत गैंग हिस्ट्रीसीट की कार्रवाई की गई है। उन्होंने आगे कहा कि, अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के साथ ही इस गांजा तस्करी के पूरे चैनल में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश करें। साथ ही उन्होंने गांजा तस्करी में शामिल आरोपियों के खिलाफ PITNDPS के तहत कार्यवाही कर, उनके चल अचल संपत्ति का पूरा ब्यौरा हासिल कर जरूरी कार्रवाई करें। बैठक के दौरान ज्यादा से ज्यादा प्रतिबंधात्मक और लघु अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के लिए कहा गया। इसी बीच उन्होंने क्षेत्र अंतर्गत कबाड़ियों पर कार्यवाही करने पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि जिले में कई बड़े कबाड़ी हैं जिनकी नियमित चेकिंग कर, क्षेत्र अंतर्गत स्थित कबाड़ियों पर प्रभावी कार्यवाही करें। समीक्षा बैठक में मुख्य रुप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, भाटापारा, एसडीओपी बलौदाबाजार, भाटापारा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं यातायात, सहित समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी गण, पुलिस कार्यालय के स्टाफ मौजूद थे।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के द्वारा कार्रवाई के लिए दिए गए निर्देश के पालन में सारंगढ़ के मंडी सचिव राजेंद्र धुर्वे एवं मंडी कर्मचारी ने शनिवार को सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम गुडेली में उसद मैत्री के प्रतिष्ठान में अवैध रूप से भंडारित धान 20.40 क्विंटल का जप्ती प्रकरण बनाया।
कांकेर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ हुई है। कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बड़े कैडर के नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ जिले के मुसफर्सी काकुर गांव के नजदीक हुई, जहां दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक गोलीबारी चलती रही। मारे गए नक्सलियों की पहचान रंजीत और संतोष के रूप में हुई है, जो डीवीसीएम (डिप्टी कमांडर) रैंक के थे। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद जवान माड़ इलाके में सर्चिंग कर रहे थे। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों का एक बड़ा ग्रुप देर रात मुफरसी के जंगल में छिपा हुआ था। मौका देखते हुए नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। पुलिस ने पहले से सतर्क रहते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिससे नक्सलियों से मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली। इस मुठभेड़ में रंजीत और संतोष की मौत हो गई, जो लंबे समय से इलाके में सक्रिय थे और कई बड़े नक्सली हमलों में शामिल थे। इनके मारे जाने से नक्सली संगठन को एक बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्सली साहित्य भी बरामद किया है। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त के बाद उनके खिलाफ विभिन्न संगीन अपराधों के मामले दर्ज थे।
महासमुंद। बसना अनुविभागीय अधिकारी मनोज खांडे के निर्देशन में आज ग्राम ठाकुरपाली और गढ़फुलझर में अवैध धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारियों को इन गांवों में अवैध धान संग्रहण की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। ग्राम ठाकुरपाली निवासी अनंतु नायक के घर से 200 कट्टा अवैध धान और ग्राम गढ़फुलझर निवासी विजय पाडे के घर से 50 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। यह कार्रवाई मंडी अधिनियम के तहत की गई, जिसमें अधिकारियों ने अवैध रूप से संग्रहित धान को कब्जे में ले लिया। बसना एसडीएम ने बताया कि कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देश दिए हैं कि अवैध धान परिवहन और भण्डारण पर सख्ती जारी रहेगी, और जांच में दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई मे अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज खांडे, तहसीलदार ममता ठाकुर, फ़ूड इंस्पेक्टर, मंडी उपनिरीक्षक, पटवारी मौजूद थे।
गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। चुनाव से ठीक पहले इस क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए सड़क किनारे एक IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) प्लांट कर दी थी। इसका मकसद आगामी विधानसभा चुनाव में बाधा डालना और भय का माहौल पैदा करना था। यह घटना उस समय सामने आई जब जवान नियमित गश्त के दौरान इलाके की जांच कर रहे थे। अचानक, उन्होंने सड़क किनारे कुछ संदिग्ध वस्तु देखी। तुरंत सतर्कता बरतते हुए, उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया और बम निष्क्रिय करने वाली टीम को बुलाया। जवानों की मुस्तैदी और सूझबूझ से इस IED को समय रहते सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। चुनाव के पहले बढ़ी सुरक्षा गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ क्षेत्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, और ऐसे समय में नक्सलियों द्वारा की गई इस साजिश से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। चुनाव के दौरान सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सके। जवानों की इस सफलता से न केवल क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है, बल्कि नक्सलियों के मनसूबों पर भी पानी फिर गया है। गढ़चिरौली: नक्सल प्रभावित क्षेत्र गौरतलब है कि गढ़चिरौली जिला लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के लिए जाना जाता है। यहां अक्सर चुनाव के समय नक्सलियों द्वारा ऐसी घटनाएं सामने आती हैं ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित किया जा सके। लेकिन सुरक्षाबल पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं और चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस सफल ऑपरेशन से जवानों का मनोबल बढ़ा है और उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है। जनता भी इस बात से खुश है कि सुरक्षाबल अपनी जान की परवाह किए बिना उनकी सुरक्षा के लिए हर वक्त तैयार हैं। इस घटना ने फिर से साबित किया कि हमारे सुरक्षा बल किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं और देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में बस्तर क्षेत्र सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अधोसंरचनात्मक विकास हो रही है। राज्य सरकार बस्तर क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इसी कड़ी में वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले में 67 करोड़ 17 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इनमें 2 करोड़ 12 लाख रूपये का लोकार्पण एवं 65 करोड़ 5 लाख रूपये का भूमिपूजन कार्य शामिल हैं।
आज शिव योग, द्विपुष्कर योग और रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से आज मेष राशि वालों को सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है और तुला राशि वालों की सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। वहीं धनु राशि वाले दोस्तों को कोई भी गुप्त बातें बताने से बचें।
रायपुर, छत्तीसगढ़ में पिछले साल दिसम्बर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद से शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी आई है। दिसम्बर-2023 से अक्टूबर-2024 के बीच पिछले 11 महीनों में ही करीब 50 हजार आवासों के निर्माण पूर्ण किए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हर गरीब के लिए आशियाने के सपने को पूरा करने का काम छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा है। दिसम्बर-2023 में राज्य में नई सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यों में तेजी लाते हुए 49 हजार 834 आवासों का काम पूर्ण किया गया है। इनमें विभिन्न शहरों के हितग्राहियों द्वारा अपनी खुद की जमीन पर बनाए गए 44 हजार 419 और योजना के साथ भागीदारी में किफायती आवासीय परियोजनाओं के माध्यम से निर्मित 5415 आवास शामिल हैं।
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में रिश्तों के बीच हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. छुरा थाना क्षेत्र से एक सप्ताह में हत्या का यह तीसरा मामला सामने आया है। आज सुबह एक भतीजे ने अपने ही चाचा के सिर पर रॉड से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, पीपरछेड़ी के कमार बस्ती अमलीपारा निवासी 33 वर्षीय अर्जुन कमार (मृतक) अपने ही भाई हिरा सिंह की पत्नी को परेशान करता था. बताया जा रहा है कि हिरा सिंह लंबे समय से बीमार है, जिसका फायदा उठाते हुए मृतक अर्जुन अपनी भाभी को परेशान किया करता था। वहीं लगातार अपनी मां के साथ दुर्वयवहार होते देख शंकर कमार में आक्रोश भर गया था. आज सुबह अर्जुन (मृतक) का अपनी भाभी और भतीजे शंकर कमार के साथ विवाद हो गया. इस दौरान विवाद बढ़ने पर शंकर (भतीजे) ने अर्जुन (चाचा) के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि इस घटना की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही छुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई. उपनिरीक्षक दिलीप मेश्राम ने बताया कि फॉरेन्सिक टीम की जांच का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महासमुंद। भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा दाल के व्यापारियों (मिलर्स, डीलर्स, ट्रेडर्स, स्टॉकिस्ट, आयातक) को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। जिला स्तर पर इन निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशासनिक कार्यवाही तेज कर दी गई है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि दाल कारोबारियों को निर्देश दिया गया है कि अरहर और अन्य दालों (काबुली चना को छोड़कर) पर लागू स्टॉक सीमा का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यापारी जो अभी तक पंजीकृत नहीं हैं। उन्हें तत्काल पंजीकरण कराना होगा। साथ ही, अपने स्टॉक की नियमित घोषणा उपभोक्ता मामले विभाग के पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। मौजूदा स्थिति के अनुसार, राज्य में लगभग 50% पंजीकृत व्यापारियों द्वारा ही स्टॉक की घोषणा की जा रही है। शेष व्यापारियों को भी नियमित घोषणा करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी व्यापारी का स्टॉक निर्धारित सीमा से अधिक पाया जाता है, तो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मामला सक्षम अधिकारी को प्रस्तुत किया जाएगा। जिला स्तर पर निगरानी हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त दालों की निगरानी और मॉनिटरिंग के लिए मनीष यादव, सहायक खाद्य अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संपर्क के लिए उनका मोबाइल नंबर 9926545105 जारी किया गया है। त्योहारी मौसम में दाल की कीमतों पर अनुचित वृद्धि को रोकने के लिए प्रशासन सक्रिय रूप से सतत निगरानी करेगा। प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि वे अपने प्रभार क्षेत्र में खुदरा संघों के साथ समय-समय पर बैठकें आयोजित करें। दाल कारोबारियों को पोर्टल पर स्टॉक की घोषणा करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके अलावा, बड़े खुदरा विक्रेताओं द्वारा 30 किलो के थोक पैक में दाल बेचने की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी, ताकि जीएसटी से बचने के प्रयासों को रोका जा सके।
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया। फिर वीडियो को वायरल कर दिया। बांकी मोंगरा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शाहिद अंसारी नाम के युवक ने अपने साथी रामचंद्र साहू के घर ले जाकर लड़की से दो बार रेप किया। रामचंद्र साहू ने अश्लील वीडियो बनाकर अपने साथी ताकिर अली को भेज दिया। आरोपी ने इसके बाद वीडियो वायरल कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान पुलिस ने बताया कि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जिस आरोपी ने दुष्कर्म किया है वह लड़की का प्रेमी था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की को जब इस बात की जानकारी हुई कि उसका वीडियो बनाकर आरोपी ने अपने दोस्तों को भेजा है तो इसकी शिकायत पुलिस से की।
रायगढ़। पुसौर पुलिस ने आज तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। ये वारंटी मारपीट मामले के आरोपी थे और न्यायालय में पेशी के लिए उपस्थित नहीं हुए थे। जिसके कारण न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायगढ़ के न्यायालय ने इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी वारंट के परिपालन में पुसौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में टीकम सिदार (46 वर्ष), अजय सिदार (23 वर्ष), और खीरसागर सिदार (28 वर्ष), सभी निवासी ग्राम जिलाड़ी थाना पुसौर शामिल हैं। गिरफ्तार वारंटियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे न्यायालय की कार्यवाही के लिए समय पर उपस्थित हों और वारंट या कानूनी मामलों में सहयोग करें। न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी हो सकते हैं, जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई होती है।
राजनांदगांव। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाराष्ट्र के नागपुर मंडल अंतर्गत गोबरवाही- डोंगरीबुजुर्ग स्टेशन के बीच तुमसर रोड-तिरोडी डेमू गाड़ी क्र. 07811 तुमसर-तिरौड़ी पैसेंजर से एक बाघ टकराकर घायल हो गया। इस दौरान बाघ को रेस्क्यू करने में 7 घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। सुबह लगभग 5 हुई इस घटना के बाद वन विभाग को बाघ का रेस्क्यू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस रेस्क्यू अभियान में रेल और वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाघ का रेस्क्यू किया और उसे उपचार के लिए नागपुर भिजवाया। पैसेंजर ट्रेन से बाघ के टकराकर घायल होने की सूचना तत्काल राउंड ऑफिसर वन विभाग यादव को देकर उप निरीक्षक मोहम्मद मुगीसुद्दीन रेसुब चौकी तुमसर रोड अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान वन विभाग भंडारा डिवीजन के डीसीएफ राहुल गवाई, एसीएफा रितेश भोंगाडे, आरएफओ नाकाडोंगरी अपेक्षा शेंडे, लेंडेझरी निरंजन वैदय वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सुबह लगभग 12 घायल बाघ को बेहोशी शॉट लगाया गया, किंतु वह बेअसर रहा। इसके बाद 12.25 बजे दूसरा शॉट भी सफल नहीं रहा और फिर 12.45 बजे तीसरा शॉट बाघ को बेहोश करने सफल हुआ। उक्त घटना से रेल यातायात समय सुबह 5.40 बजे से दोपहर 01 बजे तक रेल यातायात बाधित रहा। वहीं बाघ के घायल होने की सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे, जिन्हें संभालने के लिए भी रेलवे पुलिस ने काफी मशक्कत की। वन विभाग के चिकित्सक द्वारा बाघ को बेहोश करने के बाद रेल पथ की पुश ट्राली से उक्त घायल टाइगर को रेलवे स्टेशन डोंगरीबुजुर्ग लाया गया और फिर यहां से उसे गिरेवाड़ा नागपुर रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया, जहां बाघ का प्रारंभिक उपचार किया गया।
संस्कारधानी के यश ने रचा इतिहास
राजनांदगांव। जिले के गांधी चौक में बीती रात एक युवक को बदमाश ने चाकू मार दिया. घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं इस घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया. घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल वह खतरे से बाहर है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और महज कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि घटना के समय सन्नी और आरोपी दोनों ही नशे में थे. इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ने पर आरोपी ने सन्नी पर चाकू से हमला कर दिया. बीते एक साल में राजनांदगांव जिले में चाकूबाजी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. 1 अक्टूबर 2023 से 1 अक्टूबर 2024 तक जिले में कुल 15 चाकूबाजी की घटनाएं हुई थीं. 1 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच दो चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ गई हैं. यह घटना इस आंकड़े को बढ़ाकर 16 कर देती है.
बिलासपुर: सकरी क्षेत्र में रहने वाली महिला का चचेरे देवर के साथ अवैध संबंध था। महिला के बेटे ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर महिला और उसके देवर ने बालक की पिटाई की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी देवर और भाभी की हरकतें नहीं थमीं। बेटे को लगातार धमकाते रहे। इसके बाद महिला के पति को भी अवैध संबंध की भनक लग गई। अब पति ने घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। इस बीच, पति ने भी चचेरे भाई के साथ पत्नी के साथ आपत्तिजनक में देख लिया। पति ने विरोध किया तो भी महिला और चचेरे भाई ने गाली-गलौज की। इस पर दुकान संचालक ने अपने ससुर को बुलाकर घटना की पूरी जानकारी दी। ससुर को पूरी जानकारी देने के बाद महिला को मायके भेज दिया गया। महिला को मायके भेजे जाने के महीनों बाद तक बड़ा बेटा गुमसुम रहता था। पति और परिवार के अन्य लोगों ने पूछताछ की तो पता चला कि बेटे को अवैध संबंध के बारे में पहले से जानकारी थी। बालक ने पिता को बताया कि मां और चाचा आए दिन मिलकर गलत काम करते थे।
राजनांदगांव। अपने यू-ट्यूबर दोस्त से मिलने 5 लाख से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवर व नगद राशि लेकर घर से गुस्से में बिना बताए निकले एक नाबालिग को रेल्वे प्रोटेक्शन फोर्स राजनांदगांव की मदद से सुरक्षित परिजनों को सौंपा गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 नवंबर को ड्यूटी के दौरान राजनंादगांव स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर रेल सुरक्षा बल राजनांदगांव की प्रभारी निरीक्षक तरूणा साहू, उनि पीएल जुमड़े, प्र.आ. एनके साहू व आरक्षक मनीष पटेल गाड़ी सं. 18029 शालिमार एक्सप्रेस स्टेशन के चेकिंग के दौरान एसी कोच के पास एक लडक़ा डरा-सहमा दिखने पर उससे पूछताछ की गई। नाबालिग महाराष्ट्र का रहने वाला बताया और वह तिरोड़ा स्टेशन से इफ्टी नं. बी-0914631 टिकट गोंदिया से शालिमार बनवाया था तथा अपने यू-ट्यूबर दोस्त से मिलने के लिए घर से बिना बताए सोने-चांदी के गहने और नगदी लेकर कोलकाता जा रहा था। संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर बताया कि वह अपने मां-बाप से नाराज होकर गुस्से में घर से निकल गया है। उक्त नाबालिग को रेसुब पोस्ट राजनांदगांव में लाया गया। उसके पास एक काले रंग का पि_ू बैग था। बैग को खोलकर दिखाने पर उसमें पहनने के कपड़े और घर में किसी सदस्य को बिना बताए 54 हजार 500 रुपए नगद व सोना गहना कुल अनुमानित 4 लाख 33 हजार रुपए, एक मोबाइल कीमती 13 हजार रुपए कुल कीमती 5 लाख 500 रुपए बैग में पाया गया। नाबालिग के पास बंद हालत में मिले मोबाइल को चालू कराकर लडक़े के परिजनों से संपर्क कर परिजनों द्वारा बताया गया कि उक्त नाबालिग गुस्से में घर से सोना-चांदी का जेवर एवं नगदी रुपए लेकर चला गया है। जिसके बारे में पतासाजी कर रहे थे। लडक़े को रोककर रखे रहने की बात कही। तत्पश्चात रात करीब 10 बजे उसके परिजन पोस्ट में आए, पूछने पर अपनी पूरी जानकारी दी। वेरीफाई करने के उपरांत उक्त नाबालिग के पास रखे नगदी रकम व गहने को पोस्ट में उपस्थित गवाहों के समक्ष परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजन अपने नाबालिग बेटे के साथ नगदी व गहने तथा मोबाइल समेत बैग को सही सलामत पाकर रेसुब राजनांदगांव का आभार व्यक्त किया।
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां खुद को गृहमंत्री का करीबी बताने वाले बीजेपी नेता को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक पुलिसकर्मियों पर धौंस जमा रहा था है। दरअसल, देर रात शराब के नशे में पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का रहने वाला गौतम सोना वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने खुद को डिप्टी सीएम विजय शर्मा का करीबी बताया और बहस करने लगा। इतना ही नहीं वो पुलिसकर्मियों पर धौंस जमाने लगा। फिलहाल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी गौतम सोना के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी से लग्जरी कार भी जब्त की है। अब देखना होगा की पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।
Adv