बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • शादी के बहाने युवती से दुष्कर्म, फरार आरोपी बस स्टैंड पर दबोचा गया

    19-Nov-2024

    रायगढ़। सिटी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर, जूटमिल स्थित नया बस स्टैंड से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी अनुराग विश्वकर्मा को (20 साल) गिरफ्तार कर लिया। 5 अक्टूबर 2024 को युवती ने थाने में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि वर्ष 2023 में टिमरलगा, सारंगढ़ के अनुराग से एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान अनुराग ने उसका मोबाइल नंबर लिया और संपर्क बढ़ाकर शादी का प्रस्ताव रखा। अनुराग के आश्वासन पर युवती रायगढ़ आकर नौकरी करने लगी।  इसी दौरान अनुराग ने शादी का झांसा देकर युवती से उसके किराया मकान पर शारीरिक संबंध बनाया। 20 नवंबर 2023 को अनुराग ने युवती को शादी की बात कहने पर नाराज हो गया, अनुराग हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर शादी की बात टालता रहा। 28 अगस्त 2024 को जब युवती ने अनुराग पर शादी का दबाव बनाया, तो अनुराग नाराज होकर किराया मकान से चला गया और अपना मोबाइल बंद कर लिया और गायब हो गया। परेशान होकर 11 सितंबर को युवती ने अनुराग के घर पहुंचकर उसके परिवार वालों से बात की, लेकिन उन्होंने शादी से साफ इनकार करते हुए गाली-गलौच कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।   थाना कोतवाली में युवती के आवेदन पर अप.क्र. 595/2024 धारा 64 (2) (m) बीएनएस पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की, पिछले एक माह से आरोपी फरार था, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंद पटेल एवं उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगा रखे थे । कल शाम मुखबिर से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम ने नया बस स्टैंड क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

  • कॉमेडियन यश राठी को छत्तीसगढ़ पुलिस कर सकती है गिरफ्तार

    19-Nov-2024

    भिलाई। भिलाई में आईआईटी के वार्षिक उत्सव में बीते 9 नवंबर को हुए एक कार्यक्रम ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन यश राठी पर अश्लीलता और आपत्तिजनक बातें करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तीखी आलोचना शुरू हो गई। सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) और एनएसयूआई ने इस घटना को लेकर प्रदर्शन किया। इन संगठनों ने कॉमेडियन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजयुमो की शिकायत पर जेवरा सिरसा पुलिस ने यश राठी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296 (अश्लील गाने गाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और यह कार्यक्रम के आयोजन और उसमें प्रस्तुत की गई कंटेंट पर भी सवाल खड़े कर रहा है। दरअसल, आईआईटी भिलाई में मिराज-5.0 का आयोजन किया गया था, जिसमें स्टैंडअप कॉमेडियन यश राठी ने प्रस्तुति दी। 

  • टामन सोनवानी और एसके गोयल को CBI ने किया कोर्ट में पेश

    19-Nov-2024

    रायपुर। सीजीपीएससी घोटाला मामले में गिरफ्तार CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी और बजरंग पॉवर इस्पात के डायरेक्टर एसके गोयल को सीबीआई ने आज कोर्ट में पेश किया. CBI की कड़ी सुरक्षा में दोनों आरोपियों को विशेष कोर्ट लीलाधर यादव की बेंच में पेश किया गया. सीबीआई ने दोनों आरोपियों की रिमांड मांगी है. इस पर कुछ देर में फैसला आ जाएगा. बता दें कि सीबीआई के मुताबिक सोनवानी के कार्यकाल में पीएससी में हुई भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है. आरोप है कि उन्होंने अपने कई करीबी रिश्तेदारों और कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के 18 रिश्तेदारों की नौकरी लगवाई है. जांच में पैसों के लेन-देन के पुख्ता सबूत मिले हैं.  ये भी आरोप है कि, पैसे लेकर कुछ नेताओं और अधिकारियों के बच्चों को डिप्टी कलेक्टर और DSP जैसे पदों पर सिलेक्ट किया गया था. विभागीय सूत्रों के मुताबिक, टामन के अलावा आने वाले दिनों में CBI कुछ और अफसरों को भी अरेस्ट कर सकती है. 

  • ब्लैक स्पॉट कांशीराम चौक पर आज फिर हुआ हादसा, साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

    19-Nov-2024

    रायगढ़: नेशनल हाईवे पर स्थित कांशीराम चौक एक बार फिर बड़ी दुर्घटना का गवाह बना। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह क्षेत्र अक्सर दुर्घटनाओं के कारण "ब्लैक स्पॉट" और "डेथ जोन" के नाम से जाना जाता है। आज सुबह करीब 10 बजे एक स्थानीय बुजुर्ग, जो अपनी साइकिल से घर लौट रहे थे, 14-चक्का भारी वाहन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि भारी वाहन का पहिया साइकिल के ऊपर चढ़ गया, और बुजुर्ग सड़क पर ही गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर वाहन चालक ने ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, और बुजुर्ग को गंभीर चोटें आ चुकी थीं। यदि वाहन कुछ और आगे बढ़ जाता, तो यह हादसा जानलेवा हो सकता था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत बुजुर्ग को वाहन के नीचे से बाहर निकाला और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश फैल गया। ड्राइवर भय के कारण वाहन से नीचे नहीं उतरा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए ड्राइवर को अपनी हिरासत में लिया और भारी वाहन को भी जब्त कर लिया। 

  • पेट्रोल से युवक को जलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मामूली विवाद बना घटना का कारण

    19-Nov-2024

    रायपुर। पेट्रोल से युवक को जलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार हुए है। हेमलाल देवांगन ने थाना पुरानीबस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बुढेश्वर चौक के पास रहता है तथा बुढेश्वर चौक के चबुतरा में ही सोता है। दो दिवस पूर्व छोटू उर्फ गणेश पंसारी के पान ठेला के पास एक अज्ञात व्यक्ति से प्रार्थी का विवाद हो गया था जिस पर उसके द्वारा प्रार्थी को बुढ़ेश्वर चौक चबुतरा में सोयेगा तो जला दूंगा कहा था। दिनांक 18.11.2024 को प्रार्थी प्रतिदिन की तरह बुढेश्वर चौक में बरगद पेड़ के नीचे चबुतरा में दोस्त के साथ सोया हुआ था, कि रात्रि लगभग 01.40 बजे प्रार्थी ओढे हुए कम्बल के उपर आग जलने का जलन होने से अचानक उठा एवं देखा कि अज्ञात तीन व्यक्ति उसकी जान लेने की नियत से उसे आग लगाकर दोपहिया वाहन से फरार हो रहे थे। प्रार्थी के शरीर पर आग लगने के कारण उसके दोनो हांथ, दोनो पैर, सिना, पेट जल गया था। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 501/24 धारा 109(1), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के संबंध में मुत्जर्रर, उसके साथी तथा आस-पास के लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करन प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देने हेतु जिस दोपहिया का उपयोग किया गया था उसके संबंध में भी जानकारी एकत्रित करते हुए आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आजाद चौक निवासी अंशूल सोनी उर्फ आशीष की पतासाजी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी अंकित अवधिया एवं भूपेन्द्र सोनी के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी अंकित अवधिया एवं भूपेन्द्र सोनी की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में संलिप्त दोपहिया वाहन, लाईटर एवं अन्य आलाजरब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. अंशूल सोनी उर्फ आशीष पिता स्व. गिरधारी लाल सोनी उम्र 29 साल निवासी सत्यनारायण मंदिर के पास ब्राम्हणपारा आजाद चौक रायपुर। 02. अंकित अवधिया पिता हेमन्त अवधिया उम्र 25 साल निवासी अवधियापारा पुरानीबस्ती। 03 भूपेन्द्र सोनी पिता स्व. मनीराम सोनी उम्र 29 साल निवासी लीली चौक पुरानीबस्ती । 

  • सामान्य श्रेणी के 583 जीएस कोच रेलवे के बेड़े से जुड़े

    19-Nov-2024

    रायपुर। रेल यात्रा के प्रति आमजनों की लगातार बढ़ती रुचि और आकर्षण के मद्देनजर रेलवे भी तदनुरूप सुविधाओं के विस्तार को गति दे रहा है। इस क्रम में रेलवे ने बीते तीन माह में ही विभिन्न ट्रेनों में सामान्य श्रेणी (जीएस) के करीब छह सौ नये अतिरिक्त कोच जोड़े हैं। ये सभी कोच नियमित ट्रेनों में जोड़े गए हैं। इतना ही नहीं, चालू नवंबर माह में जीएस श्रेणी के ऐसे एक हजार से ज्यादा कोच करीब साढ़े छह सौ नियमित ट्रेनों में जोड़ दिए जााएंगे। एक अनुमान के मुताबिक रेलवे के बेड़े में इन नये जीएस कोचों के जुड़ने से रोजाना करीब एक लाख यात्री लाभान्वित होंगे। इनके अलावा आगामी दो वर्षों में बड़ी संख्या में जीएस श्रेणी के कोचों को रेलवे के बेड़े में शामिल करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है।  रेलवे बोर्ड ने सामान्य श्रेणी के रेल यात्रियों की नई सुविधाओं के बारे में यहां विस्तार से जानकारी दी है। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना व प्रचार) दिलीप कुमार ने बताया कि सामान्य श्रेणी के यात्री रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इस श्रेणी के यात्रियों को अधिकतम सुविधा मुहैया कराने की दिशा में रेलवे विभिन्न दिशाओं में कार्य कर रहा है। इसके तहत बीते जुलाई से अक्टूबर के तीन माह के दौरान जीएस श्रेणी के कुल 583 नये कोचों का निर्माण किया गया। साथ ही इन नवनिर्मित कोचोंं को 229 नियमित ट्रेनों में जोड़ा गया है। इससे रोजाना हजारों अतिरिक्त यात्रियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस नवंबर माह तक जीएस श्रेणी के कुल एक हजार से ज्यादा नये कोच तैयार होकर रेलवे के बेड़े में जुड़ जाएंगे। इन्हें 647 नियमित ट्रेनों में जोड़ा जाएगा। इन डिब्बों के शामिल होने से रोजाना करीब एक लाख अतिरिक्त सवारी रेल यात्रा के सफर का लाभ उठा पाएंगे।  कार्यकारी निदेशक ने बताया कि सामान्य श्रेणी के यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर नये जीएस कोचों का निर्माण तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में रेलवे के बेड़े में ऐसे गैर-वातानुकूलित सामान्य श्रेणी के 10 हजार से ज्यादा जीएस कोचों को शामिल कर लिया जाएगा। इनमें छह हजार से ज्यादा जीएस कोच होंगे, जबकि बाकी डिब्बे स्लीपर श्रेणी के होंगे। इतनी बड़ी संख्या में नॉन एसी कोचों के शामिल होने से सामान्य श्रेणी के करीब आठ लाख अतिरिक्त यात्री रोजाना रेल यात्रा का सफर कर पाएंगे। जीएस श्रेणी के ये नवनिर्मित तमाम कोच एलएचबी के होंगे । ये सफर को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ सुरक्षित और द्रुत बनाने में भी मदद करेगी। पारंपरिक आईसीएफ़ रेल डिब्बों के मुकाबले ये नये एलएचबी कोच अपेक्षाकृत हल्के और मजबूत हैं। हादसे की स्थिति में इन कोचों में नुकसान भी कम से कम होगा। 

  • छत्तीसगढ़ में किसानों को मिला तोहफा: धान खरीदी के लिए नई योजना

    18-Nov-2024

     रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक और बड़ी सुविधा दी है। इससे किसानों को तत्काल राशि की जरूरत पूरी हो सकेगी। धान बेचने केन्द्रों में पहुंचे किसान अब वहां माइक्रो एटीएम से दो हजार रूपए से लेकर दस हजार रूपए तक की राशि निकाल सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा दी गई इस सुविधा से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

     
    राज्य में 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा किसानों को उनके द्वारा बेचे गए धान के एवज में 72 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में भुगतान की व्यवस्था भी शासन ने सुनिश्चित की है। परन्तु किसानों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने 10 हजार रूपए तक की राशि माइक्रो एटीएम से तुरन्त प्रदान किए जाने की सुविधा दी है। किसानों को धान बेचने के लिए उपार्जन केन्द्र तक उसके परिवहन के लिए किराए पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली-मजदूरी का भुगतान करने के लिए अब न तो किसी से राशि उधार लेने की जरूरत होगी, न ही बैंक का चक्कर लगाना होगा। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त इस सुविधा से किसान बेहद प्रसन्न है।
  • पुलिस की कार्रवाई: देशी मसाला के साथ तस्कर को किया गया गिरफ्तार

    18-Nov-2024

     रायपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 17.11.2024 को थाना गुढियारी पुलिस को सूचना मिली कि पानी टंकी के पास गोगांव तिराहा थाना गुढियारी में शराब को सफेद रंग की प्लास्टीक बोरी में बिक्री हेतु रखा हुआ है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी गुढियारी को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने निर्देशन पर मुखबीर की सूचना में बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया।

     
    आरोपी साहिल टंडन के पास रखे प्लास्टीक की बोरी को तलाशी लेने पर हरा रंग प्लास्टीक बोरी में 35 पौवा देशी मदिरा मसाला का होना पाया गया, जिस पर आरोपी साहिल टण्डन उर्फ दादू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हरा रंग के प्लास्टीक बोरी में रखे 35 पौवा देशी मदिरा मसाला कीमती 3850 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 686/24 धारा 34(2)आबकारी एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
  • छत्‍तीगसढ़ सरकार ने अरुण त्रिपाठी के खिलाफ सीबीआई जांच को दी मंजूरी

    18-Nov-2024

     रायपुर। छग में शराब में हुए कथित भ्रष्‍टाचार के मामले में घिरे भारतीय दूर संचार सेवा (आईटीएस) के अफसर अरुण पति त्रिपाठी के खिलाफ अब केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई जांच करेगी। छत्‍तीगसढ़ सरकार ने अरुण त्रिपाठी के खिलाफ सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी है।

     
    बता दें कि त्रिपाठी भारतीय दूर संचार सेवा के अफसर हैं और छत्‍तीसगढ़ में प्रति‍नियुक्ति पर सेवाएं दे रहे थे। यहां आबकारी विभाग में विशेष सचिव रहने के दौरान उन पर बड़े पैमाने पर भ्रष्‍टाचार करने का आरोप है। त्रिपाठी के खिलाफ ईडी और एसीबी की जांच चल रही है। त्रिपाठी के खिलाफ झारखंड में भी शराब घोटाला का आरोप लगा है।
  • राज्यपाल रमेन डेका ने प्रधान महालेखाकार कार्यालय में लेखा परीक्षा सप्ताह का किया शुभारंभ

    18-Nov-2024

     रायपुर। भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग सरकार और जनता के बीच विश्वास का एक सेतु है, जो सुनिश्चित करता है कि हर संसाधन का सदुपयोग हो और हर निर्णय समाज के हित में हो। राज्यपाल रमेन डेका ने आज प्रधान महालेखाकार कार्यालय में लेखा परीक्षा सप्ताह का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। लेखा परीक्षा दिवस के अवसर पर 22 नवम्बर 2024 एक सप्ताह तक आयोजित किया जाएगा।

     
    महालेखाकार कार्यालय के आवासीय परिसर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि लेखा परीक्षा केवल सरकारी व्यय और राजस्व की जांच तक सीमित नहीं है; यह प्रशासनिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन, और जनसेवा में उत्तरदायित्व का एक सशक्त माध्यम है। भारतीय लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में इस विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
     
    राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग का इतिहास गौरवशाली रहा है। यह न केवल सरकारी कार्यों में वित्तीय अनुशासन लाने का कार्य करता है, बल्कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को रोकने का महत्वपूर्ण दायित्व भी निभाता है। इस विभाग के अधिकारियों की निष्पक्षता और कर्मठता ने इसे एक सशक्त संस्थान के रूप में स्थापित किया है। श्री डेका ने कहा कि भारतीय प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन में नियंत्रक और महालेखाकार (सीएजी) की महत्वपूर्ण भूमिका है।
     
    संविधान निर्माताओं ने कैग को वित्तीय नियंत्रण में स्वायत्त और स्वतंत्र संस्था के रूप में स्थापित किया है जिससे इसे लोक वित्त की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में एक प्रमुख दर्जा प्राप्त है। भारतीय प्रशासनिक ढांचे में प्रभावी वित्तीय नियंत्रण में कैग की भूमिका की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कैग के निरीक्षण से सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की समुचित निगरानी और पारदर्शिता बनी रहती है। जिससे लोक कल्याण को लाभ पहुंचाने में मदद मिलती है।
     
    राज्यपाल ने तेजी से बढ़ते हुए तकनीकी युग में लेखा परीक्षा की प्रक्रिया में भी नवाचार की आवश्यकता बताते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया के तहत बढ़ती ई-गवर्नेंस और डिजिटलीकरण के चलते लेखा परीक्षकों को आधुनिक उपकरणों और तकनीकी दक्षताओं से लैस होना जरूरी है। इससे न केवल काम की गति तेज होगी, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी। उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे इस प्रतिष्ठित संस्था की परंपराओं को बनाए रखते हुए.
     
    निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उनकी मेहनत और ईमानदारी से ही जनता का भरोसा और मजबूत होगा। कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रधान महालेखाकार यशवंत कुमार ने दिया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन महालेखाकार मोहम्मद फैजान ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने सामुदायिक भवन परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में महालेखाकार कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
  • अवैध शराब पर पूंजीपथरा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, महिला-पुरुष गिरफ्तार

    18-Nov-2024

     रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में भी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को ग्राम तराईमाल में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर कुल 35 लीटर महुआ शराब जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई में पुलिस टीम ने पुरुषोत्तम महंत के घर छापा मारा।

     
    आरोपी ने अपने घर के बरामदे में अवैध शराब छुपा रखी थी। पुलिस ने उसके पास से 30 लीटर की प्लास्टिक डिब्बे में रखा करीब 20 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत 2,000 रुपये की गई, बरामद किया। आरोपी पुरुषोत्तम महंत (उम्र 45 वर्ष), निवासी तराईमाल, पर थाना पूंजीपथरा में धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने कुमारी उरांव के घर छापा मारा। पूछताछ में आरोपी महिला ने अवैध शराब रखने की बात स्वीकार की। उसके पास से 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 1,500 रुपये बताई गई। कुमारी उरांव (उम्र 40 वर्ष), निवासी तराईमाल, पर भी धारा 34 (2, 59 (क) आबकारी
     
    अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश मिश्रा के साथ एएसआई विजय एक्का, जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, विनीत तिर्की, लाजरूस मिंज, आरक्षक विक्रम कुजूर, नरेन्द्र पैंकरा, निर्दोष लकड़ा, महिला आरक्षक प्रभावित पुष्पा कुजूर और सुमन राठिया ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूंजीपथरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने का संदेश दिया गया है। पुलिस की आम जनता से ऐसे मामलों की सूचना देने की अपील की है ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
  • CM साय ने बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में NMDC के रवैये पर जताई नाराजगी

    18-Nov-2024

     रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज चित्रकोट में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक शुरू हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने एनएमडीसी के रवैये पर नाराजगी व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने सी एस आर मद में प्रेषित प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृत करने प्रबंधन को दिए निर्देश। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के साथ मिलकर समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश दिए।

  • गन्ने की फसल में लगी भीषण आग

    17-Nov-2024

    कवर्धा। 30 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली गन्ने की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई. आग लगने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए. हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका. वहीं ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. यह पूरा मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव का है। बताया जा रहा है कि 30 एकड़ से अधिक जिस क्षेत्र में खड़ी गन्ने की फसल में आग लगी है, वह करीब 25 किसानों के खेत हैं. गन्ने के फसल में आग लगने से किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। 

  • आबकारी विभाग ने 400 लीटर महुआ शराब के साथ 2600 किलो महुआ लाहान किया जब्त S

    17-Nov-2024

    शिवरीनारायण। जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार व सहायक आयुक्त आबकारी के विशेष के द्वारा शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में जिले के आबकारी विभाग की टीम के द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर जोरदार कार्यवाही की गई जहां पर शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। आपको बता दे कि शिवरीनारायण अंतर्गत देवरी सबरिया डेरा काफी लंबे समय से महुआ शराब बनाई जा रही थी जिस पर मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने महानदी के किनारे से 400 लीटर महुआ शराब तथा 2600 किलो महुआ लाहान बरामद होने पर आबकारी अधिनियम ने धारा 34(2)के तहत कार्यवाही की है उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल सांडे ,पामगढ़ प्रभारी रमेश सिंह सिदार मुख्य आरक्षक राज़ेश पाण्डे,मुक़ेश शर्मा,का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

  • गिद्ध संरक्षण पर कार्यशाला: विशेषज्ञों ने दिए सुझाव

    17-Nov-2024

    रायपुर। गिद्ध संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में छत्तीसगढ़ वन विभाग द्वारा इस कार्यक्रम में शोधकर्ता, छात्र, और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एकत्रित हुए, जहां गिद्ध संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई। कार्यशाला में बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी और बर्ड काउंट इंडिया जैसे प्रतिष्ठित संगठनों के विशेषज्ञों ने गिद्धों की वर्तमान स्थिति, उनकी संख्या में गिरावट के कारण और उनके लिए सकारात्मक वातावरण बनाने के उपायों पर चर्चा की। शोधकर्ताओं और छात्रों ने गिद्ध संरक्षण के महत्व और उससे संबंधित चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में न केवल गिद्ध संरक्षण के प्रयासों को प्रोत्साहन दिया, बल्कि सभी प्रतिभागियों को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित भी किया। शोधकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में गिद्धों की गणना से जुड़े आंकड़े प्रस्तुत किए। इंद्रावती टाइगर रिजर्व और अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रयासों को विशेष रूप से सराहा गया। जहां गिद्ध संरक्षण के लिए वल्चर रेस्टोरेंट और वल्चर सेफ जोन जैसी पहल की जा रही हैं। वन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग और ड्रग कंट्रोल विभाग के साथ समन्वय स्थापित करेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) प्रेम कुमार ने कहा कि गिद्ध संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ वन विभाग नागरिकों की भावनाओं को गिद्धों से जोड़ने का प्रयास करेगा, जिससे वे इनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनें। बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में व्हाईट रम्पड वल्चर को पुनः बसाने के प्रयास किए जाएंगे। इसी तरह  वन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग और ड्रग कंट्रोल विभाग के साथ समन्वय स्थापित करेगा, ताकि पालतू जानवरों के उपचार के दौरान उपयोग किए जाने वाले घातक दवाईयों पर प्रतिबंध लगाया जा सके। इसी तरह स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे छात्रों को प्रकृति और गिद्ध संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके। संरक्षण के प्रयासों को सुदृढ़ करने के लिए वन विभाग एनजीओ, शोधकर्ताओं और अन्य संबंधित संगठनों के साथ समन्वय करेगा। गिद्धों के आवास और उनकी गतिविधियों को समझने के लिए एक निगरानी प्रणाली विकसित की जाएगी और उनका जियोटैगिंग किया जाएगा। इस  कार्यशाला में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक आर. के. सिंह, सहायक प्रधान मुख्य वन संरक्षक, योजना एवं विकास अरुण कुमार, सीसीएफ वाइल्डलाइफ एवं फील्ड डायरेक्टर, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व सातोविषा समझदार, संचालक, जंगल सफारी रायपुर धम्मशील गणवीर, उप निदेशक, अचानकमार टाइगर रिजर्व यू. आर. गणेश, उप निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व संदीप बालगा और डीएफओ, कवर्धा शशि कुमार उपस्थित रहे। पैनल चर्चा में शोधार्थी डॉ. विभू प्रकाश, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया डॉ. सुरेश कुमार, क्रिस्टोफर बाउडेन, डॉ. काजवीन उमरीगर शेखर कोलिपाका और दिलशेर खान ने अपने अनुभव साझा किए और गिद्ध संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। 

  • ड्यूटी के दौरान SI की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में मौत

    17-Nov-2024

    बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में ड्यूटी पर तैनात एसआई की तबीयत खराब होने से उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। डाॅक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की है। मृतक एसआई का नाम जयराम गंगबर है। जानकारी के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर जयराम गंगबर बेमेतरा के ग्राम बिरनपुर सहायता केंद्र में पदस्थ थे। आज सुबह वो ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उनके सीने में तेज दर्द हुआ। जिसके बाद साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सब इंस्पेक्टर ने दम तोड़ दिया। डाॅक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की है। पुलिस ने इंस्पेक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इसकी जानकारी उनके परिजनों को दे दी है। मौत की खबर के बाद साथी पुलिसकर्मियों में दुख का माहौल है। वहीं, एसआई जयराम गंगबर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

  • कुल्हाड़ी से युवक का गला काटा, परिजन सदमें में

    17-Nov-2024

    रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में एक युवक की टांगी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. लैलूंगा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पहाड़ लुडेग निवासी निलांबर यादव 30 साल बीती रात अपने घर में अकेले ही सो रहा था और घर के बाकी सदस्य गांव में कार्तिकेश्वर मेला देखने के लिए गए हुए थे. इसी बीच अज्ञात आरोपी तड़के 4 बजे के करीब घर में घुसा और फिर धारदार टांगी से निलांबर के गले में वार कर उसे मौत के घाट उतारकर फरार हो गया। मेला देखकर जब निलांबर यादव के परिजन जब घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बिस्तर में ही निलांबर का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था. इस घटना की जानकारी गांव में फैलते ही लोगों की भारी भीड़ घटना स्थल पर जुट गई और गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची लैलूंगा पुलिस ने मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है. आरोपी ने हत्या की वारदात को किस वजह से अंजाम दिया है उसके गिरफ्तार होनें के बाद ही पता चल सकेगा. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी को जब्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि हत्या की हत्या की सूचना के बाद एफएसएल व डाॅग स्क्वायड टीम के साथ वे मौके पर पहुंचे हैं. अज्ञात आरोपी तक पहुंचने हर पहलू से जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही. अज्ञात आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 

  • CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक

    17-Nov-2024

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक सोमवार को चित्रकोट में होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर को 265 करोड़ 22 लाख की लागत के 115 विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें लगभग 138 करोड़ 07 लाख रुपए की लागत वाली 55 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 127 करोड़ 15 लाख 46 हजार लागत राशि के 60 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। लोकार्पण के तहत लोक निर्माण विभाग बस्तर संभाग 01 के द्वारा जगदलपुर बाईपास मार्ग, तोकापाल से करंजी मार्ग, छोटेदेवड़ा से आवराभाटा पाहुरबेल मार्ग, परपा में खनन से प्रत्येक प्रभावित व्यक्तियों हेतु आजिविका संवर्धन एवं प्रशिक्षण केंद्र भवन, स्वामी आत्मानंद स्कूल धरमपुरा व दरभा सहित अन्य विकास कार्य की 78 करोड़ 67 लाख 93 हजार रूपए की लागत से 14 निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग बस्तर संभाग क्रमांक 02 के द्वारा सोरगांव से जामगांव मार्ग, भैंसगांव ठोटीपारा से अलवाही मार्ग, गुलपुर से गुटीगुडापारा मार्ग, भानपुरी नवीन तहसील कार्यालय सहित 32 करोड़ 46 लाख 94 हजार रूपए की लागत से 13 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भरसागुड़ा से पखनाकोंगेरा ने 05  करोड़68 लाख 23 हजार रूपए की लागत से 01 वृहद पूर्ण निर्माण कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 79 लाख 79 हजार रूपए की लागत से 02 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 19 करोड़ 94 लाख हजार रूपए की लागत से रेट्रो फिटिंग जल प्रदाय योजना के तहत 23 गांवों में विकास कार्य और स्वास्थ्य विभाग के 50 लाख रूपए की लागत से 02 विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे। भूमिपूजन के तहत लोक निर्माण विभाग बस्तर संभाग 01 के द्वारा जगदलपुर चित्रकोट मार्ग का चैड़ीकरण सहित अन्य 03 कार्य की लागत 38 करोड़ 13 लाख 34 हजार रूपए की 04 कार्य, लोक निर्माण विभाग बस्तर संभाग क्रमांक 02 के द्वारा कुम्हराकोट मोंगरापाल मार्ग की लागत 02 करोड़ 29 लाख 20 हजार रूपए की एक कार्य, आदिवासी विकास विभाग के द्वारा 05 आदिवासी बालक छात्रावास भवन 09 करोड़ 57 लाख 55 हजार रूपए की लागत, जल संसाधन विभाग के द्वारा एनीकट और स्टाप डेम हेतु 60 करोड़ 81 लाख 92 हजार रूपए की लागत से 21 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के द्वारा महतारी सदन निर्माण हेतु 03 करोड़ 50 लाख 40 हजार रूपए की लागत से 12 कार्य, नगर पालिक निगम के 01 करोड़ 28 लाख 61 हजार रूपए की लागत से 04 कार्य, कृषि विभाग के 30 लाख रूपए की लागत से एक विकास कार्य, स्वास्थ्य विभाग के एक करोड़ 06 लाख रूपए की लागत से 03 विकास कार्य, जिला निर्माण समिति के 10 करोड़ 18 लाख 44 हजार रूपए की लागत से 09 विकास कार्य का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके अलावा हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत कुल 37 हितग्राहियों को चेक एवं सामग्री का वितरण करेंगे। जिसके तहत पशु चिकित्सा विभाग के 8 हितग्राहियों को राज्य डेयरी उद्यमिता विकास एवं मादा वल्स भरण पोषण योजना के तहत 02 लाख 97 हजार रुपए की अनुदान राशि, उद्यानिकी विभाग के चार हितग्राहियों को राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत 22 लाख 88 हजार रुपए का राशि, मछली पालन विभाग के 12 हितग्राहियों को नाव-जाल सहायता योजनांतर्गत 01 लाख 20 हजार रुपए की सामग्री, समाज कल्याण विभाग के दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत एक हितग्राही को 01 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि और 02 हितग्राहियों को बैटरी चलित ट्रायसायकल, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा लघु व्यवसाय हेतु ऋण योजना एवं सक्षम योजनांतर्गत 05 हितग्राहियों को 04 लाख 10 हजार रुपए की राशि का चेक वितरण किया जाएगा। साथ ही श्रम विभाग के श्रमिक कार्ड वितरण योजनांतर्गत 05 हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया जाएगा। 

  • आचार्य सम्राट जयमल महाराज का दीक्षा दिवस, मधुकर मुनि का पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया

    17-Nov-2024

    दुर्ग। दुर्ग साध्वी डॉ सुमंगल प्रभा जी साध्वी डॉ सुवृद्धि श्रीजी साध्वी रजत प्रभा जी साध्वी प्रांजल जी साध्वी वंदना श्रीजी ने पावन पवित्र पुरुषार्थ कर आध्यात्मिक वर्षावास को ज्ञान ध्यान तप त्याग धार्मिक जप अनुष्ठान ओर अनेक आयोजन से इस चातुर्मास को स्वर्णिम बना दिया। साध्वी मंडल अपना संयमी जीवन में राजेस्थान में व्यतित किया इतने वर्षों में यह पहला अवसर था की पहली बार राजस्थान से निकलकर इंदौर चातुर्मास कर छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार साध्वी मंडल का पदार्पण हुआ और चातुर्मास के दौरान जय आनंद मधुकर रतन भवन बांदा तालाब दुर्ग में धर्म ध्यान त्याग तपस्या जब अनुष्ठान की चार माह गंगा बहती रही जिसमें जैन समाज के लोगों ने आध्यात्मिक वातावरण में इस सभी आयोजन का हिस्सा बने।   चातुर्मास का प्रथम बिहार महावीर कॉलोनी स्थित महावीर भवन हुआ उसके पश्चात पदभनाभपुर एमआईजी 390 के लिए विहार हुआ बिहार के दूसरे दिवस साध्वी समुदाय के सानिध्य में एकभवअवतारी आचार्य सम्राट जयमल जी महाराज का दीक्षा दिवस तथा श्रमण संघ के प्रथम युवाचार्य श्री मधुकर मुनि जी का पुण्य स्मृति दिवस गुणानुवाद सभा के रूप में मनाया गया। गुणानुवाद सभा को संबोधित करते हुए साध्वी डॉक्टर सुमंगल प्रभा जी ने कहा आचार्य सम्राट जयमल जी महाराज ओर बहुश्रुत श्रमण संघ के प्रथम युवाचार्य श्री   मिश्रीमल मधुकर के जीवन दर्शन पर पर केंद्रित था उन्होंने कहा आचार्य सम्राट जयमल महाराज ने हर क्षेत्र में जय ओर विजय को प्राप्त किया था आप दोनों महान आत्मा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे ओर एक उच्च कोटी के महान संत थे। नागोर की पावन धरा पर सोलह दिनों का संथारा ग्रहण किया था इन दिनों अनेक साधु साध्वी नागोर में उपस्थित थे। नागोर शहर में देवलोक गमन पर अर्धरात्रि को अचानक एक आलोकित दिव्य प्रकाश हुआ तब वहां विराजमान किसी संत ने आप कोन सी दिव्य आत्मा हें उसी समय दादा गुरु जयमल जी के शिष्य उदय मुनि ओर केशव मुनि भी संथारा के समय नागोर की ओर विहार कर आ रहे थे तब उनके संथाराके बाद जो दिव्य प्रकाश एक चट्टान के उपर पड़ी इस चट्टान पर साधना करते हुए उदित मुनि ओर केशव मुनि का 9 ओर 11 दिनों का संथारा पुण हुआ था।  इसी तरह मधुकर मुनि का जीवन भी अनेक ऊर्जा स्रोत से भरा पुरा था 6 वर्ष की छोटी सी उम्र में उनका वैराग्य जीवन प्रारंभ हो गया था दीक्षा संयम मार्ग पर अनेकानेक बाधाओं को पार करने के पश्चात मधुकर मुनि की दीक्षा राजेस्थान प्रांत के बाहर हूई दीक्षित के बाद से लगातार 25 वर्ष तक मोन धारण कर अनेक साधनाएं संपन्न की तथा अनेक जैन ग्रंथ की रचना करते हुए बत्तीस आगमों का सरल‌ सुन्दर रचना की जो आगम आज भी लोगों के ज्ञान ध्यान अर्जन के लिए उपलब्ध है। श्रमण संघ के वरिष्ठ श्रावक ओर भीष्म पितामह की उपाधि से अलंकृत श्री पारस मल जी संचेती परिवार ने साध्वी समुदाय को आदर की चादर भेंट की। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक श्रमण संघ के अध्यक्ष की अगुवाई में यह आयोजन हर्ष और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का अतिथि सत्कार की व्यवस्था धर्मचंद लोढ़ा परिवार ने की आगे विहार नहेरू नगर, भिलाई 3, रायपुर की ओर होगा जहां रायपुर में मूर्ति पूजक संध में आयोजित दीक्षा समारोह जैन भगवती दीक्षा समारोह में भाग लेंगे ओर फिर छत्तीसगढ़ क्षेत्र विचरण करने के पश्चात आगामी 2025 के चातुर्मास के लिए सिकंदराबाद की ओर विहार करेंगे। 

  • थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

    17-Nov-2024

    कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक महिला किसान की थ्रेसर मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई. मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम नेऊरगांव कला का है, जहां धान मिसाई का काम करते समय यह हादसा हो गया और गंभीर रूप से घायल होने पर महिला की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में मृत महिला का नाम सुनैना चंद्रवंशी है. वह आज रविवार की सुबह खेत में धान मिसाई का काम कर रही थी. इसी दौरान अचानक थ्रेसर मशीन के बेल्ट में उसकी साड़ी फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इस हृदय विदारक घटना के बाद मृतका के परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया है। 

Top