रायपुर। भाजपा की दो दिवसीय संगठन बैठक में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चर्चा हुई. इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी को नगरीय निकाय और पूर्व विधायक सौरभ सिंह को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए संयोजक नियुक्त किया गया है. इस बात की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दी. भाजपा की दो दिवसीय संभागवार बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मीडिया से चर्चा में बताया कि लगातार 2 दिनों से संगठन का महापर्व प्रारंभ है. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिए गए सदस्यता अभियान लक्ष्य को पार कर लिए हैं. संगठन से जुड़े सभी विषयों को लेकर बैठक में चर्चा हुई है. कल से लेकर आज तक सभी संभागों की चर्चा हुई. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन मिला है. सदयस्ता अभियान में अच्छे परफॉर्मेंस पर किरण सिंह देव ने कहा कि बीजेपी के समस्त कार्यकर्ता अपना सम्पूर्ण समय दे रहे हैं. सभी के लिए सम्मान के कार्यक्रम किए जाएंगे. जिलों में मंडलों में सम्मान किया जाएगा.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए वित्त विभाग ने 23.64 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इससे एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा से संबंधित कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन कार्यों की स्वीकृति से राज्य के एयरपोर्टों का उन्नयन और विकास प्रभावी व सुव्यवस्थित तरीके से हो सकेगा। इससे विमानन सेवाएं बेहतर होंगी और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। वित्त विभाग ने बिलासपुर एयरपोर्ट में एप्रन विस्तार और लाइटिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 96 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है। एप्रन विस्तार कार्य के तहत एयरपोर्ट के उड़ान पट्टी के आसपास के क्षेत्र को बढ़ाया जाएगा, जिससे विमानों की पार्किंग और संचालन में सहूलियत होगी। इसके साथ ही, एयरपोर्ट के लाइटिंग सिस्टम का उन्नयन किया जाएगा, ताकि रात के समय विमान संचालन को सुरक्षित एवं प्रभावी बनाया जा सके। जगदलपुर एयरपोर्ट के लिए एयरस्ट्रिप सुधार के लिए 20.40 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। इससे एयरपोर्ट की सुरक्षा और संचालन क्षमता में वृद्धि होगी। आइसोलेशन बे का निर्माण विमान को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित खड़ा रखने के लिए किया जाता है, जबकि सड़क का चौड़ीकरण यातायात में सुगमता लाएगा। वायर फेंसिंग से एयरपोर्ट के चारों ओर सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इसी तरह अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए 27.92 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे और संचालन क्षमता में सुधार लाने के लिए उपयोग की जाएगी।
उत्तर प्रदेश,जामा मस्जिद के सर्वे के बाद भड़की हिंसा के बीच संभल जिला प्रशासन ने शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिला प्रशासन ने शनिवार को आदेश जारी कर 10 दिसंबर तक जिले में बाहरी लोगों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष तीरथ साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शासन द्वारा डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 के अमलीडीह में 9 एकड़ शासकीय भूमि को रामा बिल्डर को आबंटित कर दी गई है जो कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन द्वारा महाविद्यालय के लिये सुरक्षित रखी गई थी। शासन द्वारा आबंटित उक्त महाविद्यालय की भूमि देने से समस्त रायपुर ग्रामीण की जनता एवं विद्यार्थियों में भारी आक्रोश है। उक्त आबंटन के विरोध में आज युवा कांग्रेस, रायपुर ग्रामीण विधानसभा एवं एन.एस.यू.आई. द्वारा छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा के नेतृत्व में जोन क्रमांक 10 कार्यालय के सामने अमलीडीह पानी टंकी के समीप एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं रैली तथा पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया था।
रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और उनके सहयोगी किसानों को लगातार झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं और राज्य में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
निवाड़ी। मध्य प्रदेश में खाद को लेकर किसान परेशान है, केंद्र में घंटों लाइन लगाने के बाद भी किसानों को DAP खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे अन्नदाता परेशान है। नतीजतन वे सड़क पर उतरने को मजबूर है। ताजा मामला निवाड़ी जिला मुख्यालय से सामने आया है, जहां किसानों ने शनिवार सुबह खाद नहीं मिलने से नाराज होकर मुख्य मार्ग को खंडा पत्थर लगाकर जाम कर दिया, और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर हुई थी शुरुआत आज हैं बड़े पर्दे के सुपरस्टार
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को दिये जाने वाले राज्य वीरता पुरस्कार के लिए 2 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। किसी घटना विशेष में उनके अदम्य साहस के लिए प्रत्येक वर्ष पांच बालक-बालिकाओं को राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसके तहत पांच बालक-बालिकाओं को 25-25 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाएगा।
रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर अवैध धान परिवहन पर निरंतर कार्रवाई जारी है। 28 नवंबर को अभनपुर मंडी क्षेत्र में विद्या मंदिर परसदा के पास से एक वाहन को पकड़ा गया। जिसकी जांच की गई और उसमें धान का परिवहन करते हुए वाहन क्रमांक सीजी 05 एए 6023 में 200 कट्टा सरना जब्त किया गया। लगभग 80 क्विंटल धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिन भी वाहनों से अवैध धान परिवहन किया जा रहा है, तो उन वाहनों के धान को जब्त किया जा रहा है।
रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में कोसा मुख्यालय छत्तीसगढ़ एवं ओड़ीसा सब एरिया (कोसा) मुख्यालय नया रायपुर के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों कर्नल सुमीत शर्मा एवं कर्नल शैलेन्द्र पटनायक ने सौजन्य भेंट की । उन्होंने विजय दिवस के अवसर पर सेंट्रल पार्क नया रायपुर में आयोजित होने वाले सोल्जराथान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल को आमंत्रित किया।
रायपुर। नगर पालिका निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 से ई-चालान सिस्टम का विद्यिवत शुरूआत किया गया। शहर में गंदगी फैलाने वाले लोगों और निर्माण कार्य के नियमों के उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जाती रही है। यह चालानी कार्यवाही दुकानदारों, होटल, रेस्टोरेंट, बाजारों में गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों, कचरा को एकत्रित न कर इधर-उधर फेंकने वालों, गिला-सूखा कचरा अलग-अलग न करने वालों, खाली भूखंडों में कचरा फेंकने और उसे जलाने वालों, खुले स्थान पर शौच और पेशाब करने वालों पर नगर निगम के स्वास्थ विभाग द्वारा जुर्माना लगाया जाता रहा है। इसके साथ-साथ कंस्ट्रक्शन वेस्ट (C&D) फैलाने, मकान निर्माण के दौरान सड़क पर निर्माण सामग्री रखने वालों, निर्माण में नियमों का उल्लंघन करने वालों तथा ग्रीन नेट न लगाने वालों पर नियमानुसार चालान की कार्यवाही निगम की नगर निवेश विभाग द्वारा जुर्माना लगाया जाता था। नगर निगम के इस चलानी कार्यवाही में मौके पर भुगतान राशि को किसी कारण से न भुगतान कर पाने की स्थिति अथवा संपत्तिधारक के अनुपस्थिति में चलानी कार्यवाही में बाधा आती थी जिससे कई बार कार्यवाही को रोकना भी पड़ जाता था।
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सतत् मार्गदर्शन में केवल 86 दिनों के अंतराल में प्रदेश के 60 लाख नए चेहरे, छत्तीसगढ़ भाजपा परिवार के सदस्य बनें। आज इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
रायपुर। मैकेनिक के साथ लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार किए गए है। पुलिस के मुताबिक हरीश कुमार साहू ग्राम टोकरो पोस्ट मानिक चौरी थाना अभनपुर जिला रायपुर छत्तीसगढ़ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी स्काई कार शोरूम भाटा गांव में मैकेनिक का कार्य करता है। 24.11.2024 को काम पर शो रूम गया था शाम करीब 6:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल प्लैटिना में शोरूम के कर्मचारी कोंदा को पीछे बैठाकर भांठा गांव का बस स्टैंड अपने काम से गया था। पेट्रोल पंप भाटा गांव के सामने कोंदा को छोड़कर अपने घर जाने के लिए निकला था तभी प्रार्थी के मोबाइल में फोन आने से बात करते खड़ा था उसी समय दो अज्ञात लड़के वहां मोटर सायकल फैशन प्रो वाहन से आए और नाम पता पूछने लगे मैं वहां से चला गया। रात्रि 9:30 से 9:45 बजे वह दोनों लड़के फिर पीछे से आकर आवाज देते हुए पहुंचे और प्रार्थी से मारपीट करने लगे जिससे प्रार्थी बेहोश हो गया। दोनों लड़के प्रार्थी के पेंट के जेब में रखे वीवो कंपनी का मोबाइल कीमती ₹5000 व उसके मोटरसाइकिल वाहन प्लैटिना कीमती 35.000 रुपए जुमला ₹40000 को चोरी कर ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 512/2024 धारा 134,303(2),3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करते हुए संदेहियों का पहचान करते हुए भाटा गांव सब्जी बाजार के पास से दोनों संदेहियों को थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया आरोपीगण गण के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने व चोरी गई माल मसरूका को जब्त कर आरोपीगण को विधिवत दिनांक 29.11.2024 को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी समेत किसानों के मुद्दों को लेकर राजीव भवन में कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर हमला बोला. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार धान नहीं खरीदने का षड्यंत्र कर रही है. विष्णु देव साय सरकार की नई नीति से स्पष्ट है कि वह किसानों से धान खरीदी कम करना चाहती है. बैज ने कहा, इस बार 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है. इसके लिए 14 नवंबर से 31 जनवरी तक का समय निर्धारित है. शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों को घटाकर कुल 47 दिन मिल रहे हैं. इसका मतलब यह है कि प्रतिदिन सरकार को लगभग साढ़े तीन लाख मिट्रिक टन की ख़रीदी प्रति दिन करनी होगी, तब जाकर लक्ष्य पूरा होगा. वर्तमान में जिस रफ्तार से धान खरीदी हो रही है उसमें लक्ष्य प्राप्त करना असंभव लग रहा. सोसाइटियो को निर्देश है कि एक दिन में अधिकतम 752 क्विंटल यानी 1880 कट्टा धान ही खरीदा जाना है. ऐसे में एक किसान का शेष धान के लिये उसको आगामी दिनों की तारीख दी जा रही है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने यह घोषणा किया है कि 72 घंटे में किसानों के खाते में पैसा आएगा, लेकिन जो लोग 14 नवंबर को धान बेचे थे, उनके खाते में रकम नहीं आया है, जो रकम आ रहा है वह एक मुश्त 3100 नहीं है. (जो समर्थन मूल्य है उतना) सिर्फ 2300 रुपए प्रति क्विंटल ही आ रहा है।
बिलासपुर। जोनल स्टेशन में गुरुवार को एक मानसिक रोगी की हरकत से दहशत फैल गया। उसने मुख्य स्टेशन प्रबंधक के सिर पर दो बार लाठी से वार किया। तीसरी बार भी प्रयास किया लेकिन, इस बार स्टेशन प्रबंधक ने लाठी पकड़ ली। इस पर वह आक्रोशित होकर जोर- जोर से चिल्लाने लगा। इतने में स्टेशन में काम कर रहे ट्रैकमैन व अन्य रेलकर्मी ने मानसिक रोगी को पकड़ा। इसके बाद उसे आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। इस घटना से पहले उसने आरपीएफ की एक महिला आरक्षक काे दौड़ाया, जिस पर भागकर बची। जोनल स्टेशन में इस तरह के लोग अक्सर नजर आते हैं। कभी प्लेटफार्म पर तो कई बार स्टेशन के बाहर घूमते नजर आते हैं। पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी ने रेलकर्मी पर हमला किया है। मामला सुबह 11:30 बजे के करीब का है। मुख्य स्टेशन प्रबंधक एस ओझा स्टेशन की नियमित जांच पर निकले थे। वह प्लेटफार्म की सफाई, नलों की टोटियों की स्थिति परख रहे थे। प्लेटफार्म छह पर वह निरीक्षण कर रहे थे, तभी उनके मोबाइल पर काल आया और वह बात करने लगे। बात करते- करते आगे बढ़ रहे थे, तभी पीछे से युवक आया और सिर पर लाठी से वार कर दिया।इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते कुछ- कुछ कहते दोबार लाठी से सिर पर मारा। दो बार लाठी के वार से मुख्य स्टेशन प्रबंधक घबरा गए। सिर में चोट के बावजूद उन्होंने किसी तरह तीसरी वार को हाथ से रोककर लाठी छीनी। इतने में ट्रैकमैन व अन्य कर्मचारी पहुंच गए। उन्होंने मानसिक रोगी को पकड़ा। इसके बाद भी खुद को उनके चंगुल से छुटाने के लिए ताकत लगाने लगा। किसी तरह उसे पकड़ा गया और सीधे उसे लेकर आरपीएफ पोस्ट पहुंचे।
जगदलपुर। शराब के नशे में धुत्त रेंजर वनरक्षक भर्ती स्थल में पहुंच गए। यहां नशे में चूर रेंजर वर्दी में आए और भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। इतना ही नहीं भर्ती प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करते हुए मैदान में उपस्थित विभागीय अधिकारी–कर्मचारियों से भी दुर्व्यवहार किये। डीएफओ के प्रतिवेदन के बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने रेंजर को निलंबित कर दिया है। अभी प्रदेश भर में वनरक्षक भर्ती चल रही है। वन विद्यालय जगदलपुर में वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हो रही है। यहां रेंजर जीवनलाल नाग की ड्यूटी लगाई गई थी। जीवन लाल नाथ की वर्तमान पोस्टिंग बस्तर वन मंडल के कोलेंग परिक्षेत्र में रेंजर के पद पर है। रेंजर जीवन लाल नाग के द्वारा मादक पदार्थ का सेवन कर वर्दी में उपस्थित हो भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। अभ्यर्थियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने पर मैदान में उपस्थित विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा रेंजर जीवन लाल नाग को मैदान से बाहर किया गया। शासकीय जीव चिकित्सालय महारानी अस्पताल जगदलपुर में रेंजर नाग का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया। जिसमें वो नशे में धुत्त मिले। डीएफओ बस्तर के प्रतिवेदन के आधार पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव ने विभाग की छवि धूमिल करने एवं वर्दी का अपमान करते हुए अपने पदीय गरिमा के विरुद्ध कृत्य कर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं 23 का उल्लंघन करने के कारण जीवन लाल नाग, रेंजर कोलेंग वनमंडल बस्तर को निलंबित कर दिया गया है।
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई कोसा नगर क्षेत्र में शहरी कांजी हाउस का संचालन किया जा रहा है। जिसमें सड़को पर घूम रहे आवारा पशुधन को वहां पर रखा गया है। जिनके हरा चारा, पानी, चिकित्सा आदि की सुविधा निगम भिलाई एवं जिला प्रशासन द्वारा प्रदाय किया जा रहा है। वर्तमान में वहां पर सैकड़ो पशुधन है, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय गायों को प्रदान किये जा रहे हरा चारा, पानी, चिकित्सा एवं उनके रखरखाव आदि को देखने के लिए सुबह 7ः30 बजे कांजी हाउस पहुंचे। कांजी हाउस संचालित करने वाली एजेंसी के वर्करो से बात किये, सबको हितदायत दिये की पशुधन के हरा चारा, पानी एवं चिकित्सा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। किसी प्रकार की शिकायत आने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जावेगी। इसके साथ ही वहां उत्पादित किये जा रहे खाद का भी निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान वाहन शाखा डिपो में जाकर वाहनो का रखरखाव, वहां की स्थिति एवं सुविधाओ के बारे में जानकारी प्राप्त किये। जो भी वहां पर पुराने अनउपयोगी वाहन सामग्री इत्यादि पड़ी है, उसको नियमानुसार प्रक्रिया के तहत निलामी करने के निर्देश भी दिये। सुपेला आकाश गंगा थोक सब्जी मंडी सुलभ शौचालय आदि का निरीक्षण करते हुए जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत एवं स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को आवश्यक सुझाव दिये। थोक व्यापारी समिति के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ से भी सफाई में सहयोग करने की बात कही। कि मंडी से निकलने वाले जितने भी कचरे है, उसको इधर-उधर सड़को पर न फेंककर नगर निगम की सफाई गाड़ी 11 बजे आती है उसी में कचरा एकत्र कर डालें एवं सबसे सहयोग हेतु अनुरोध भी किये।
कोरबा। जिले में विवादित कंपनी फ्लोरा मैक्स के करोड़ों के घोटाले मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इस सिलसिले में पुलिस ने 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर इस स्कैम में टॉप टेन में थीं. यह स्पष्ट है कि यह मामला एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है. वहीं इस मामले को लेकर पीड़ित महिलाओं ने आज सीएम हाउस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और कंपनी से अपना पैसा वापस दिलाने की मांग की. इस मामले में पहले ही फ्लोरा मैक्स के डायरेक्टर अखलेश सिंह और केयर टेकर मया राम साहू को गिरफ्तार किया जा चुका है. अब तक की जांच में यह सामने आया है कि कंपनी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रलोभन देकर उन्हें ठगा. महिलाओं ने एसपी और कलेक्टर के पास अपने साथ हुई ठगी की शिकायतें दर्ज कराई थीं, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू की. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिलाओं के पास से कंपनी द्वारा खरीदे गए आधा दर्जन से अधिक चारपहिया गाड़ियों को भी जब्त किया गया है. एडिशनल एसपी यूवीएस चौहान ने का कहना है कि अभी मुश्किल है कि कुल कितनी महिलाओं के साथ इस कंपनी ने धोखाधड़ी की थी. यह मामला अभी भी जांच के अधीन है. पुलिस आगे भी कार्रवाई जारी रखेगी.
बालोद। जिले में भाजपा नेताओं की नाराजगी का खामियाजा जल संसाधन विभाग के ईई (कार्यपालन अभियंता) पीयूष देवांगन को भुगतना पड़ा। करोड़ों की लागत से बनने वाली नहर लाइनिंग के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा नेताओं को दरकिनार करते हुए कांग्रेस विधायक और कांग्रेस के अन्य नेताओं को बुलाना ईई को भारी पड़ गया। भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने इस मामले की शिकायत की, जिसके बाद कार्रवाई में तेजी आई। शिकायत के कुछ ही घंटों में आदेश जारी कर ईई पीयूष देवांगन को दुर्ग अटैच कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि सरकारी कार्यक्रमों में राजनीतिक भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरी ओर, कांग्रेस के नेताओं ने इसे प्रशासनिक मामला बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार किया है।
राजनंदगांव /महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजनाएं इकाई और एक्सटेंशन गतिविधि के अंतर्गत संविधान दिवस के अवसर पर विशाल संविधान जागरूकता रैली और छात्रों में भाषण प्रतियोगिता की गईl यह दिन भारतीय लोकतंत्र और संविधान की महत्ता को समझने और सम्मानित करने के अवसर प्रदान करना हैl प्रोफेसर विजय मानिकपुरी कार्यक्रम अधिकारी नस ने बताया कि हमारा संविधान सर्वोच्च मानवीय मूल्यों उत्कृष्ट लोकतांत्रिक आदर्श कर्तव्यों का अधिकारों की पावन अभिव्यक्ति है यह व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित कराने वाले बंधुता बढ़ाने वाली भारत का संविधान हैl जो जो अपनी नागरिकों के लिए न्याय स्वतंत्रता जैसे व्यवस्था सुनिश्चित करता है यह दिन भारतीय संविधान को अपनाने के लिए उपलक्ष में एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है संविधान दिवस का उद्देश्य लोगों को संविधान की मूल बातों से परिचित कराने के लिए आज कॉलेज में विद्यार्थियों द्वारा आयोजन किया जा रहा है जिसमें विद्यार्थियों ने संविधान से प्राप्त अपने अधिकार और कर्तव्यों पर चर्चा करते हुए विशाल रैली निकाला रैली का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉक्टर रचना पांडे ने रैली को भारत माता की जय वंदे मातरम और संविधान दिवस अमर रहे के नारा के साथ शुभारंभ कराया प्राचार्य डॉक्टर रचना पांडे ने बताया कि देश के सभी नागरिकों के लिए लोकतंत्र समानता न्याय स्वतंत्रता और बंधुत्व के साथ मनाया जा रहा है विद्यार्थियों ने जागरूकता हेतु गोद ग्राम पार्टी कला में रैली निकाला और इस दिन का महत्व बताया और कहा कि संविधान ही हमारी आधारशिला है जिसने देश की विविधता को एकता में बदलने का अद्भुत कार्य किया भारतीय संविधान हमारा गौरव और स्वाभिमान भी है जो हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है इस अवसर पर छात्रों के बीच राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विविध है कार्यक्रम आयोजित किया जिससे युवा संविधान में लिखितविषयों से परिचित होंगे महाविद्यालय के डायरेक्टर आशीष अग्रवाल संजय अग्रवाल एवं डॉ मनीष जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि यह दिन संविधान की मुख्य वस्तु का डॉक्टर बी आर अंबेडकर को सम्मानित करता है तथा संवैधानिक मूल्य अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के प्रमुख अवसर है जिसे महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा पूर्ण किया गया l
Adv